Samsung Galaxy F42 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Jun 2023 06:34:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5G की रेस में सैमसंग का बड़ा कदम, इंडिया में लॉन्च किया पावरफुल Samsung Galaxy F42 स्मार्टफोन, करेगा चीनी कम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-5g-phone-launched-in-india-what-is-price-sale-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-5g-phone-launched-in-india-what-is-price-sale-discount-offer/#respond Wed, 29 Sep 2021 07:49:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67852 Samsung Galaxy F42 5G Phone बनकर मार्केट में आया है

The post 5G की रेस में सैमसंग का बड़ा कदम, इंडिया में लॉन्च किया पावरफुल Samsung Galaxy F42 स्मार्टफोन, करेगा चीनी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy F42 लॉन्च किया है। यह नया सैमसंग मोबाइल भी 5G Phone बनकर मार्केट में आया है जो 64Mp Camera, 8GB RAM, 90Hz Display और 5,000mAh Battery से लैस है। Samsung Galaxy F42 5G को 20,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो 3 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Samsung Galaxy F42 5G Price

सैमसंग इंडिया ने अपने नए 5जी फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की ही इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy F42 5G के 6GB+128GB वेरिएंट का प्राइस 20999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 22999 रुपये है। इस फोन को Matte Black और Matte Aqua कलर में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F42 5G Specs

सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर करती है जो तीन किनारों से पूरी तरह बेजल लेस है तथा नीचे की ओर हल्का चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है।

Samsung Galaxy F42 5G phone launched in india what is price sale discount offer

Samsung Galaxy F42 5G Phone एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो सैमसंग वन यूआई के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए जहां इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है वहीं साथ ही यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डिमेनसिटी 700 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए यह सैमसंग फोन माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 64 MP कैमरे वाला Xiaomi 11 Lite NE 5G इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें सबसे हल्के और पतले 5जी फोन का प्राइस

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy F42 5G phone launched in india what is price sale discount offer

Samsung Galaxy F42 5G एक डुअल सिम फोन है जो 12 5जी बैंड्स के साथ ही 4जी एलटीई व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

The post 5G की रेस में सैमसंग का बड़ा कदम, इंडिया में लॉन्च किया पावरफुल Samsung Galaxy F42 स्मार्टफोन, करेगा चीनी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-5g-phone-launched-in-india-what-is-price-sale-discount-offer/feed/ 0
सैमसंग ने की बड़ी तैयारी, 29 सितंबर को लॉन्च करेगी 5G फोन Samsung Galaxy F42 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-all-set-to-launch-on-29th-september-sale-flipkart-big-billion-days-2021/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-all-set-to-launch-on-29th-september-sale-flipkart-big-billion-days-2021/#respond Thu, 23 Sep 2021 02:29:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67481 इस फोन में 64एमपी ट्रिपल रियर कैमरा होगा।

The post सैमसंग ने की बड़ी तैयारी, 29 सितंबर को लॉन्च करेगी 5G फोन Samsung Galaxy F42 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung अपनी गैलेक्सी F सीरीज के नए स्मार्टफोन Galaxy F42 को इंडिया में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। माइकोसाइट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी F42 स्मार्टफोन 29 सिंतबर को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस माइक्रोसाइट पर फोन की लुक और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। इसके अलावा आपको बता दें कि सैमसंग की F-सीरीज का यह पहला 5G हैंडसेट होगा। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन हाल में लॉन्च हुए गैलेक्सी वाइड 5 के रीब्रैंडेड वर्जन के तौर पर भारत में एंट्री कर सकता है।

Samsung Galaxy F42

फ्लिपकार्ट पर सामने आई लिस्टिंग के अनुसार Galaxy F42 में 90 हर्ट्ज फुल एचडी डिसप्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 64एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा, 5,000एमएएच बैटरी और 5G 12 बैंड होगा। इसके अलावा अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो फोन में इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले होगा और स्क्रीन के तीन किनारें तो बेजल लेस होंगे। लेकिन नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसके साथ बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी है। इसके अलावा साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही इस फेस में अनलॉक फीचर भी मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera और 5,000mAh Battery के साथ लो बजट में आ रहा है Samsung Galaxy A13 5G Phone
samsung-galaxy-f42

Samsung Galaxy F42 की स्पेसिफिकेशन्स

फोन में गैलेक्सी वाइड 5 वाले फीचर और स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है कि गैलेक्सी F42 में 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन की स्क्रीन 16M Color Depth सपोर्ट करती है।

samsung-galaxy-f42-5g-india-launch
फोन को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया जाएगा जो वनयूआई के साथ काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट होगा। उम्मीद की जा रही है कि यह नया सैमसंग मोबाइल 6 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale : iPhone से लेकर Samsung, Realme, POCO और Motorola के स्मार्टफोन पर मिलेंगे धमाकेदार डील्स

फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। फोन के फ्रंट पैनSamsung Galaxy Wide5 5G एक डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट होगा। पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

The post सैमसंग ने की बड़ी तैयारी, 29 सितंबर को लॉन्च करेगी 5G फोन Samsung Galaxy F42 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-all-set-to-launch-on-29th-september-sale-flipkart-big-billion-days-2021/feed/ 0
Samsung देगी बड़ा सरप्राईज़, 29 सितंबर को लॉन्च कर सकती है नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F42 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-might-launch-in-india-on-29-september-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-might-launch-in-india-on-29-september-flipkart/#respond Tue, 21 Sep 2021 05:29:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67339 Samsung Galaxy F42 स्मार्टफोन 29 सितंबर को लॉन्च हो सकता है।

The post Samsung देगी बड़ा सरप्राईज़, 29 सितंबर को लॉन्च कर सकती है नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F42 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 28 सितंबर को इंडिया में अपनी गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज़ के तहत Samsung Galaxy M52 5G Phone लॉन्च करने वाली है। वहीं अब सैमसंग ने जुड़ी एक और नई जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी गैलेक्सी एम52 5जी से एक दिन बाद यानी 29 सितंबर को भी अपना नया मोबाइल इंडिया में लॉन्च कर सकती है जो Samsung Galaxy F42 नाम के साथ मार्केट में आएगा।

Samsung Galaxy F42 फोन को लेकर कंपनी ने हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन खबर मिली है कि यह स्मार्टफोन आने वाली 29 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल शॉपिंग साइट Flipkart पर ‘Big Billion Days sale’ का आयोजन होना है और इसी सेल के दरम्यान 29 सितंबर को यह फोन मार्केट में उतारा जा सकता है। उम्मीद है कि सैमसंग कंपनी कुछ ही दिनों इस फोन के लॉन्च की घोषणा कर देगी।

यह हो सकती है Samsung Galaxy F42 की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एफ42 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके गैलेक्सी वाइड5 का ही नया मॉडल बताया जा रहा है और ऐसे में दोनों फोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी समान हो सकती है। गैलेक्सी वाइड5 को 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो टीएफटी पैनल पर बनी है। एंडरॉयड 11 आधारित वनयूआई के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट पर रन करता है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है।

Samsung Galaxy F42 might Launch in India on 29 September flipkart

फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस सैमसंग फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

The post Samsung देगी बड़ा सरप्राईज़, 29 सितंबर को लॉन्च कर सकती है नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F42 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-might-launch-in-india-on-29-september-flipkart/feed/ 0