Samsung Galaxy F52 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:48:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung का कम दाम वाला मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 8GB रैम और 4,500mAh बैटरी वाला Galaxy F52 5G https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-launched-price-specifications-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-launched-price-specifications-8gb-ram/#respond Thu, 20 May 2021 04:27:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59247 इस फोन में कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

The post Samsung का कम दाम वाला मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 8GB रैम और 4,500mAh बैटरी वाला Galaxy F52 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही थी कि कंपनी अपने अगले 5G फोन Galaxy F52 पर काम कर रही है। वहीं, अब सभी खबरों पर विराम लगाते हुए दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने इस फोन को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल सैमसंग द्वारा चाइना की टेक मार्केट में लॉन्च किया गया है। वहीं, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के हिसाब से डिवाइस सैमसंग के ही Galaxy A52 5G का सस्ता वेरिएंट प्रतीत हो रहा है। आइए आगे आपको Samsung Galaxy F52 5G के बारे में जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy F52 5G का डिजाइन

सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। ज्यादातर पंच-होल वाले फोंस में सेल्फी कैमरे से लैस यह होल जहां सेंटर में या फिर दाईं तरफ होता है लेकिन Galaxy F52 में यह पंच-होल स्क्रीन के उपरी ओर बाईं तरफ लगाया गया है। डिसप्ले ग्लास इस फोटो में कर्व्ड है तथा स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं और नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: SID 2021 में सैमसंग और LG की रहेगी धूम, Samsung मल्टी फोल्ड डिस्प्ले पैनल S-Foldable से उठाएगा पर्दा

samsung-galaxy-f52-5g-new

इसी तरह फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो स्क्वायर शेप में ऊपरी दाईं ओर लगा हुआ है। फोटो में सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन का रियर पैनल काफी शाइनी और ग्लॉसी नज़र आ रहा है जो ग्लास प्रोटेक्शन पर बना है। कैमरा सेटअप की ही बात करें तो इसमें एक लाईन में फ्लैश और दो सेंसर दिए गए हैं तथा दूसरी साइड अन्य दो सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन के लोअर पैनल पर यूएसबी टाइप सी पोर्ट लगा है जिसके एक तरफ 3.5एमएम जैक और दूसरी तरफ स्पीकर मौजूद है। फोन के राइट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और नीचे पावर बटन लगा हुआ है। यह पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है।

Samsung Galaxy F52 5G का डिसप्ले

Samsung Galaxy F52 5G के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे यूजर्स को अभूतपूर्व स्मार्टफोन एक्सपीरियंस मिलेगा है। हाई क्वालिटी, यूजर-फ्रेंडली और फास्ट स्मार्टफोन है जिसे आप बिना रुके ब्राउजिंग, बिंज-वॉच, गेम खेलने, मल्टीपल ऐप को यूज करने के अलावा कई दूसरी चीजों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में 6.6 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है।

samsung-galaxy-f52-5g-image-feat

Samsung Galaxy F52 5G का कैमरा

शानदार फोटोग्राफी के लिए Galaxy F52 5G में कुल 5 कैमरे दिए गए हैं, जिसमें से चार रियर पर और एक फ्रंट पर मौजूद है। अगर बात करें पहले रियर पर मौजूद क्वाड कैमरा सेटअप की तो इसमें अपर्चर F1.8 के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अपर्चर F2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, अपर्चर F2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और अपर्चर F2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में अपर्चर F2.2 के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F41 और Galaxy M31 को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट

Samsung Galaxy F52 5G में कौन सा है प्रोसेसर

फोन में Octa Core (2.2GHz Dual + 1.8GHz हेक्सा किर्यो 570 सीपीयूएस) स्नैपड्रैगन 750G 8nm मोबाइल प्लेटफॉर्म है जो कि Adreno 619 GPU से भी लैस है। इसके अलावा फोन में 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

samsung-galaxy-f52-5g-camera

Samsung Galaxy F52 5G की बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर एक्सेलेरोमीटर, ग्रिप सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर, 5G और LTE नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है। इतना ही है, इसमें आपको मिलेगा डॉल्बी अट्मॉस, जिसका
अनुभव आप हेडफोन के साथ ले सकते हैं। वहीं, फोन Android 11 के साथ सैमसंग One UI 3.1 पर काम करता है।

Samsung Galaxy F52 5G का क्या है प्राइस

Samsung Galaxy F52 5G को कंपनी ने Dusky Black और Magic White कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस डिवाइस की कीमत 1999 yuan (लगभग 22,730 रुपए है।) है। वहीं, फोन चीन में आद से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है।

The post Samsung का कम दाम वाला मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 8GB रैम और 4,500mAh बैटरी वाला Galaxy F52 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-launched-price-specifications-8gb-ram/feed/ 0
Samsung Galaxy F52 5G की रियल फोटो लॉन्च से पहले ही लीक, देखें कैसा होगा डिजाईन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-look-design-specs-price-sale-in-india-real-image-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-look-design-specs-price-sale-in-india-real-image-leaked/#respond Mon, 10 May 2021 15:32:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58666 Samsung Galaxy F52 5G फोन की रियल फोटो डिवाईस के बाजार में आने से पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

The post Samsung Galaxy F52 5G की रियल फोटो लॉन्च से पहले ही लीक, देखें कैसा होगा डिजाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G सेग्मेंट की बात करें तो इंडिया में इस सेग्मेंट के सबसे ज्यादा फोन कोरियन कंपनी Samsung लेकर आती नज़र आ रही है। सैमसंग ने फ्लैगशिप और मिडबजट में कई 5जी फोन भारत में लॉन्च कर रखे हैं और आने वाले दिनों में भी कई नए 5जी फोन लाने की तैयारी में है। इसी लिस्ट में एक Samsung Galaxy F52 5G फोन की रियल फोटो डिवाईस के बाजार में आने से पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो गई है। गैलेक्सी एफ52 5जी फोन की वास्तिवक फोटो सामने आने के साथ ही फोन के जल्द लॉन्च की उम्मीद भी स्ट्रॉन्ग हो गई है।

Samsung Galaxy F52 5G की रियल ईमेज माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर की गई है। इस फोटोज़ में एक व्यक्ति ने गैलेक्सी एफ52 5जी फोन को हाथ में पकड़ा हुआ है और फोन ऑन कंडिशन में है। इस फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक पैनल के साथ ही लोवर पैनल को भी दिखाया गया है जिससे बाजार में आने से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन की लुक व डिजाईन के साथ ही पोर्ट्स और बटन्स की जानकारी भी मिल गई है। फोटो में मौजूद Samsung Galaxy F52 5G फोन का मॉडल नंबर SM-E5260 बताया गया है।

Samsung Galaxy F52 5G फोन का डिजाईन

लीक हुई फोटो में साफ हो गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा। ज्यादातर पंच-होल वाले फोंस में सेल्फी कैमरे से लैस यह होल जहां सेंटर में या फिर दाईं तरफ होता है लेकिन Galaxy F52 में यह पंच-होल स्क्रीन के उपरी ओर बाईं तरफ लगाया गया है। डिसप्ले ग्लास इस फोटो में कर्व्ड नज़र आया है तथा स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं और नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।

इसी तरह फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो स्क्वायर शेप में उपरी दाईं ओर लगा हुआ है। फोटो में सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन का रियर पैनल काफी शाइनी और ग्लॉसी नज़र आ रहा है जो ग्लास प्रोटेक्शन पर बना हो सकता है। कैमरा सेटअप की ही बात करें तो इसमें एक लाईन में फ्लैश और दो सेंसर दिए गए हैं तथा दूसरी साईड अन्य दो सेंसर मौजूद है। यह भी पढ़ें : Samsung के अपकमिंग Galaxy S21 FE, Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 बदल देंगे स्मार्टफोन मार्केट, जानें कब होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy F52 5G फोन के बैक पैनल पर फिजिकल सेंसर नहीं दिया गया है। स्मार्टफोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट लगा है जिसके एक तरफ 3.5एमएम जैक और दूसरी तरफ स्पीकर मौजूद है। फोन के राईट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर नज़र आ रहा है जिसके नीचे पावर बटन लगा हुआ है। यह पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। लीक फोटो में इस फोन का सफेद कलर में दिखाया गया है।

Samsung Galaxy F52 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स

विभिन्न लिस्टिंग और लीक्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एफ52 5जी फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8GB की रैम देखने को मिल सकती है। बताया गया है कि फोन एंडरॉयड 11 पर कार्य करेगा जिसके साथ सैमसंग वन यूआई भी दिया जाएगा। Samsung Galaxy F52 में 6.57 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दिए जाने की बात कही गई है। लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,350एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

The post Samsung Galaxy F52 5G की रियल फोटो लॉन्च से पहले ही लीक, देखें कैसा होगा डिजाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-look-design-specs-price-sale-in-india-real-image-leaked/feed/ 0
8GB रैम के साथ Samsung ला रहा एक नया 5G फोन Samsung Galaxy F52, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-specs-listed-on-google-play-console-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-specs-listed-on-google-play-console-launch-soon/#respond Wed, 28 Apr 2021 04:49:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57984 Samsung Galaxy F-सीरीज के फोन्स को अब तक इंडिया में ही पेश किया गया है।

The post 8GB रैम के साथ Samsung ला रहा एक नया 5G फोन Samsung Galaxy F52, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपने अगले 5G फोन Galaxy F52 पर काम कर रही है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी के इस फोन को अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट जैसे Bluetooth SIG वेबसाइट, TENAA और Wi-Fi Alliance पर स्पॉट भी किया जा चुका है। माना जा रहा है कि फोन जल्द ही मार्केट में पेश कर दिया जाएगा। लेकिन, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। वहीं, अब 91mobiles ने Samsung Galaxy F52 5G के स्पेसिफिकेशन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में फोन की रैम, चिपसेट, डिसप्ले रेजोल्यूशन और कई जानकारी सामने आई है। आइए आगे बिना देर करे आपको फोन के बारे में जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy F52 5G स्पेसिफिकेशन Google Play Console

Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy F52 5G को कंपनी Qualcomm SM7225 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है जो कि स्नैपड्रैगन 750G होगा। इसके अलावा फोन में 8GB की रैम होगी। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि डिवाइस को और भी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा लिस्टिंग में सामने आए रेंडर्स से साफ है कि फोन के डिसप्ले में होल-पंच सेल्फी कैमरा होगा जो कि टॉप-राइट कॉनर्र पर प्लेस होगा। इसके अलावा Samsung Galaxy F52 में FHD+ (1080×2009) रेजोल्यूशन भी होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung के ये सस्ते 5G फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च

लिस्टिंग में बताया गया है कि फोन एंडरॉयड 11 पर कार्य करेगा। इसके अलावा गूगल कंसोल पर फोन के नाम की पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन, डिवाइस मॉडल नंबर SM-E5260 के साथ लिस्ट है।

इस महीने के शुरू में स्पॉट की गई TENAA लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी F52 5G में 4,350mAh की बैटरी है और इसका साइज 164.63mm × 76.3mm × 8.7 मिमी का होगा। वहीं, 3 सी सर्टिफिकेशन से पहले पता चला था कि फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। अन्य सुविधाओं में डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ वी 5.1 शामिल हैं।

Samsung Chairman Lee Sang-hoon bags 18 months jail term for labor laws violation Seoul court

इसके अलावा TENAA लिस्टिंग की मानें तो यह फोन Android 11 के साथ आएगा। फोन में 6.57 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2408 होगा। इसके अलावा, फोन 2.40GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलेगी। वहीं फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Galaxy A22 5G का डिजाइन लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

The post 8GB रैम के साथ Samsung ला रहा एक नया 5G फोन Samsung Galaxy F52, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-specs-listed-on-google-play-console-launch-soon/feed/ 0
Samsung के ये सस्ते 5G फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-cheapest-5g-phone-to-launch-in-india-soon-galaxy-m42-5g-galaxy-a32-5g-galaxy-a22-5g-galaxy-f52-5g-and-galaxy-a52-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-cheapest-5g-phone-to-launch-in-india-soon-galaxy-m42-5g-galaxy-a32-5g-galaxy-a22-5g-galaxy-f52-5g-and-galaxy-a52-5g/#respond Sat, 24 Apr 2021 10:22:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57840 सैमसंग अपने 5 सस्ते 5G Smartphone Galaxy M42 5G, Galaxy A32 5G, Galaxy A22 5G, Galaxy F52 5G और Galaxy A52 5G को जल्द इंडिया में लॉन्च कर सकती है.

The post Samsung के ये सस्ते 5G फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में Oppo, Realme और Xiaomi जैसे ब्रांड ने इंडिया में अपने सस्ते 5G फोन को लॉन्च कर दिया है। अब सबकि नज़र Samsung 5G पर है और कंपनी भी पूरी तरह से तैयार है। हाल के दिनों में Samsung के कई 5जी फोन की जानकारियां सामने आई हैं और अब कंपनी उन्हें लॉन्च करने को भी तैयार है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इन फोंस को कंपनी 20 हजार रुपये के आस पास के बजट में लॉन्च कर सकती है। आगे हमने सैमसंग के ऐसे ही 5 सस्ते 5G Smartphone की जानकारी दी है जो जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। खास बात यह कही जा सकती है इनमें से कुछ फोन इस महीने के अंत या फिर मई के शुरुआत में ही दस्तक दे सकते हैं।

Samsung Galaxy M42 5G

OPPO Infinix Motorola Realme Xiaomi iQOO Samsung 10 smartphone to launch in india in april 2021
Samsung Galaxy M42 5G कंपनी का पहला सस्ता 5G फोन होने वाला है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में आपको 64 MP का क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 6,000 mAh की बैटरी होगी। रही बात स्क्रीन की तो कंपनी इसे 6.6 इंच की FHD+ Super AMOLED डिसप्ले के साथ पेश कर सकती है। इसमें Infinity-U waterdrop नॉच दिया जा सकता है।Samsung Galaxy M42 5G में Android OS 11 दिया जा सकता है, साथ में 6 GB RAM और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ेंः 29 अप्रैल को लॉन्च होगा इंडिया का सबसे Slim फोन Vivo V21 5G, क्या आप हैं तैयार

Samsung Galaxy A32 (Galaxy Jump 5G)

Samsung Galaxy M32 DEKRA certification with 6000mah battery
पिछले माह सैमसंग ने Galaxy A32 5G मॉडल को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। परंतु हाल में ही यह मॉडल कई सर्टिफिकेशन साइट पर गैलेक्सी जम्प नाम से लिस्ट किया गया है और आशा है कि जल्द ही कंपनी इसे कई देशों में लॉन्च कर सकती है और जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। Galaxy A32 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई है और यह फोन mediatek dimensity 720G चिपसेट पर काम करता है और फोन में 4GB RAM के साथ 128 GB की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही 5,000 mAh बैटरी और 48 MP का क्वाडट कैमरा सेटअप है। इसे भी पढ़ेंः 12 मई को लॉन्च होंगे ASUS Zenfone 8 सीरीज के फोन, मिलेगी 16 GB रैम की ताकत

Samsung Galaxy A22 5G

samsung-galaxy-a22-5g
Samsung Galaxy A22 5G को लेकर भी हाल के दिनों में कई लिक्स आए हैं। खबर के अनुसार यह सबसे कम कीमत का 5G फोन हो सकता है। इस फोन में आपको 6.5 इंच की स्क्रीन देखने के मिल सकती है जो 90hz रिफ्रेश रेट का होगा। हाल में जो लीक सामने आए हैं उसके अनुसार इस फोन में 6 GB की RAM मैमोरी और 128 GB की स्टोरेज के साथ 48 MP का रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कपंनी इस फोन को 5,000 mAh बैटरी और 15 वॉट चार्जर से लैस कर सकती है। रही बात कीमत की तो 15,000 रुपये के आस पास होने की उम्मीद है।

देखें लेटेस्ट वीडियो: Redmi Note 10 vs Realme 8 5G Camera Comparison

Samsung Galaxy F52 5G

Samsung Galaxy F52 5G को लेकर भी हाल में कुछ लिक्स आए हैं। यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है इसके अलावा चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर भी देखा गया है। हालांकि स्पेसिफिकेशन की ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन 64 MP कैमरा और 4,350 mAh बैटरी को लेकर खबर आ गई है। यहां बता दूं कि लॉन्च होन के बाद बैटरी में अंतर हो सकता है। वहीं कुछ दिन पहले 3सी लिस्टिंग पर इसमें 25 वॉट चार्जिंग की बात कही गई है। जैसा कि मालूम है Galaxy F सीरीज भारत में फ्लिपकार्ट के साथ लॉन्च होता है ऐसे में आशा है कि यह फोन जल्द ही आपको वहां देखने को मिले। इसे भी पढ़ेंः iQOO 7 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले हुआ कीमत का खुलासा, 26 अप्रैल को देगा दस्तक

Samsung Galaxy A52 5G

samsung galaxy a52 vs a72 specs price comparison difference
Samsung Galaxy A52 5G को कंपनी ने पिछले माह ग्लोबली लॉन्च कर दिया था। हालांकि उस वक्त यह इंडिया में उपलब्ध नहीं हुआ लेकिन आशा है कि अब जल्द आ जाए। इस फोन में 6.5 इंच पंच होल स्क्रीन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। वहीं यह IP67 रेटिंग के साथ आता है जो इसे धुल व पानी अवरोधक होने का भरोसा देता है। Samsung Galaxy A52 5G क्वालकॉम Snapdragon 750G चिपसेट पर रन करता है और फोन में 8 GB की रैम128 GB की स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए 64 MP का क्वाड कैमरा सेटअप ओआईएस के साथ आता है। वहीं कंपनी ने इसे 5,000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है।

The post Samsung के ये सस्ते 5G फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-cheapest-5g-phone-to-launch-in-india-soon-galaxy-m42-5g-galaxy-a32-5g-galaxy-a22-5g-galaxy-f52-5g-and-galaxy-a52-5g/feed/ 0
Samsung ने की तैयारी, नया 5G फोन Galaxy F52 जल्द होगा लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-confirmed-bluetooth-sig-certification/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-confirmed-bluetooth-sig-certification/#respond Mon, 19 Apr 2021 11:04:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57435 इस फोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

The post Samsung ने की तैयारी, नया 5G फोन Galaxy F52 जल्द होगा लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung इन दिनों भारतीय मार्केट में काफी एग्रेसिव नजर आ रही है। हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी Galaxy F-सीरीज के अंदर दो नए फोन Samsung Galaxy F02s और Samsung Galaxy F12 को पेश किया था। वहीं, अब रिपोर्ट सामने आई है कि कंपनी गैलेक्सी एफ-सीरीज के अंदर नए 5G फोन Galaxy F52 को पेश कर सकती है। इस फोन को पिछले महीने 3C certification वेबसाइट पर देखा गया था। वेबसाइट पर फोन का मॉडल नंबर SM-E5260 बताया गया था। वहीं, अब टेक वेबसाइट MSP ने Galaxy F52 5G को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया है। सर्टिफिकेशन से साफ हो गया है कि फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने को तैयार दिखाई दे रहा है।

Samsung Galaxy F52 5G को मिला Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन

Galaxy F52 5G को Bluetooth SIG certification पर मॉडल नंबर SM-E5260 के साथ देखा गया है। इसी मॉडल नंबर को 3C सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था। Bluetooth SIG में इस बात की पुष्टी हुई है कि फोन का नाम Galaxy F52 5G होगा। इसके अलावा लिस्टिंग से साफ है कि फोन में Bluetooth 5.1 सपोर्ट दिया जाएगा। फिलहाल SIG सर्टिफिकेशन में यही जानकारी सामने आई है। इसे भी पढ़ें: Samsung Days Sale: Galaxy फोंस पर मिल रही है भारी छूट, यही है खरीदारी का सही मौका

पुरानी रिपोर्ट

यदि हम पिछले लीक की बात करें तो गैलेक्सी एफ52 5जी ने पिछले महीने चीन में 3 सी सर्टिफिकेशन प्राप्त किया था। सर्टिफिकेशन में फोन मॉडल संख्या SM-E526 के साथ देखा गया था। 3सी लिस्टिंग के अनुसार, गैलेक्सी F52 5G 25W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन का डिसप्ले साइज, हार्डवेयर स्पेक्स और कैमरा कॉन्फ़िगरेशन की कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Galaxy F32 4G

दूसरी ओर DEKRA सर्टिफिकेशन से संभावित गैलेक्सी F32 4G स्मार्टफोन की बैटरी की जानकारी सामने आई थी। डिवाइस में 6000mAh की बैटरी होने की संभावना है। गैलेक्सी F52 के समान, गैलेक्सी F32 की अन्य जानकारी जैसे डिस्प्ले साइज, हार्डवेयर स्पेक्स और कैमरा की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 3 को लेकर दावा, ‘टॉप सीक्रेट’ चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12

Galaxy F12 ISOCELL प्‍लस टेक्‍नोलॉजी के साथ एक ट्रू 48 मेगापिक्‍सल क्‍वाड कैमरा सेटअप है। इसमें स्‍मूथ 90हर्ट्ज डिस्‍प्‍ले और 6000एमएएच बैटरी है। Galaxy F02s में 6.5 इंच एचडी प्‍लस इनफ‍िनिटी-वी डिस्‍प्‍ले और 5000एमएएच की बैटरी है। Galaxy F12 तीन कलर्स सी ग्रीन, स्‍काई ब्‍लू और ब्‍लैक में आएगा, जबकि Galaxy F02s डायमंड ब्‍लू, डायमंड व्‍हाइट और डायमंड ब्‍लैक कलर्स में आएगा।

The post Samsung ने की तैयारी, नया 5G फोन Galaxy F52 जल्द होगा लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f52-5g-confirmed-bluetooth-sig-certification/feed/ 0