Samsung Galaxy F62 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 05 Aug 2021 09:52:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy F62 फोन, लगातार प्राइस बढ़ा रही Xiaomi और Realme को दिखाया ठेंगा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-receive-permanent-price-cut-of-rs-4000-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-receive-permanent-price-cut-of-rs-4000-in-india/#respond Thu, 05 Aug 2021 09:52:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64275 यह कोई लिमिटेड ऑफर नहीं है बल्कि एक परमानेंट प्राइस कट है।

The post 4,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy F62 फोन, लगातार प्राइस बढ़ा रही Xiaomi और Realme को दिखाया ठेंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने फरवरी महीने में इंडिया में 7,000mAh Battery की पावर से लैस Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन 23,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था जिसे भारतीय यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। इन दिनों Xiaomi और Realme जैसे चीनी ब्रांड्स जहां एक-एक करके अपने हिट स्मार्टफोंस के दाम बढ़ा रहे हैं वहीं सैमसंग ने अपने फैन्स को तोहफा देते हुए गैलेक्सी एफ62 की कीमत में सीधे 4,000 रुपये की कटौती कर दी है। Samsung Galaxy F62 को अब बिना किसी ऑफर या डिस्काउंट के सिर्फ 19,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F62 पर कंपनी की ओर से सीधा 4,000 रुपये का प्राइस कट लागू कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6GB RAM और 128GB Storage के साथ 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब कीमत में कटौती किए जाने के बाद इस वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि यह कोई लिमिटेड ऑफर नहीं है बल्कि एक परमानेंट प्राइस कट है। बता दें कि इस वक्त शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में सैमसंग गैलेक्सी एफ62 का यह मॉडल 2,000 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ 17,999 रुपये में बिक रहा है।

Samsung Galaxy F62 की स्पेसिफिकेशनस

सैमसंग गैलेक्सी एफ62 में 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपरएमोलेड प्लस इन्फिनिटी-ओ डिसप्ले दी गई है जो 16एम कलर्स, 420 Nits की पीक ब्राइटनेस और 1000000 का कॉन्ट्रास्ट रेश्यो: 1.Galaxy F62 सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 11 और वन यूआई 3.1 सपोर्ट के साथ आता है। जिसमें प्रोसेसिंग के लिए सैमसंग का ही एक्सनॉस 9825 चिपसेट दिया है। यह चिपसेट 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है जो फास्ट व स्मूथ प्रोसेसिंग देता है। इसके अलावा फोन में यूजर्स को AltZLife फीचर भी मिलता है जो स्मार्टफोन की गोपनीयता के स्तर को बढ़ाता है। यह भी पढ़ें : Jio की राह पर चली Nokia, कुछ ऐसे जीतेगी भारतीयों का भरोसा

फोटोग्राफी के लिए फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 64MP सोनी आईएमएक्स 682 प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा गैलेक्सी F62 पर 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है जो कि 123-डिग्री व्यू कैप्चर करता है। साथ ही फोन में 5MP मैक्रो लेंस क्लोज़-अप शॉट्स को कैप्चर करने के लिए मिलेगा। वहीं, गैलेक्सी F62 के 5MP डेप्थ सेंसर लेंस में लाइव फोकस के साथ अद्भुत पोर्ट्रेट शॉट लिए जा सकेंगे। इसी तरह फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी F62 का 32MP फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो-मो सेल्फी को भी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F62 receive permanent Price Cut of rs 4000 In India

Samsung Galaxy F62 यूएसपी फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ ही पावरफुल 7000mAh की बैटरी भी है। फोन में दी गई बैटरी 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में इन-बॉक्स टाइप C 25W सुपरफास्ट चार्जर मिलता है जो कि स्मार्टफोन की 7000mAh की बैटरी को 2 घंटे से भी कम समय में चार्ज कर देता है। गैलेक्सी एफ 62 में रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है जो कि किसी और फोन का चार्ज कर सकती है।

The post 4,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy F62 फोन, लगातार प्राइस बढ़ा रही Xiaomi और Realme को दिखाया ठेंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-receive-permanent-price-cut-of-rs-4000-in-india/feed/ 0
Samsung Galaxy F62 पर मिल रही है 4,000 रुपये तक की छूट, यही है खरीदारी का सही मौका https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-is-getting-a-discount-of-up-to-rs-4000-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-is-getting-a-discount-of-up-to-rs-4000-in-india/#respond Sun, 11 Jul 2021 09:29:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62531 Galaxy F62 को दो मैमोरी वेरियंट के साथ पेश किया गया है। 6GB RAM के साथ 128GB की मैमोरी और 8GB RAM के साथ भी 128GB की स्टोरेज है।

The post Samsung Galaxy F62 पर मिल रही है 4,000 रुपये तक की छूट, यही है खरीदारी का सही मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy F62 को कंपनी ने कुछ माह पहले लॉन्च किया था। यह फोन 25 हजार रुपये के बजट में सबसे बेस्ट गेमिंग फोन में से एक माना जाता है। वहीं अब इस फोन पर कंपनी 4,000 रुपये की छूट दे रही है। अच्छी बात यह है कि इस छूट को आप ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि यहां यह बताना जरूरी है कि Samsung Galaxy F62 पर पे आउट का स्कीम ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्मय से दिया गया है। ऐसे में यह मोबाइल विक्रेताओं पर निर्भर करेगा कि इसका कितना फायदा वह अपने यूजर्स को देना चाहते हैं। सैमसंग द्वारा इस फोन पर अधिकतम 4,000 रुपये की छूट निर्धारित की गई है। भारतीय बाजार में Galaxy F62 के शुरुआती मॉडल यानी 6GB RAM और 128GB मैमोरी को 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन नये ऑफर के बाद आप इसे 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी द्वारा यह ऑफर 13 जुलाई तक ही दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy F62 की खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी एफ62 अपनी गेमिंग क्षमता के लिए काफी पॉप्यूलर है। कपंनी ने इसे Exynos 9825 चिपसेट पर पेश किया है जो कि सैमसंग का फ्लैगशिप प्रोसेसर है। इसका उपयोग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के फोन में किया जा चुका है। इसके अलावा सुपर एमोलेड डिसप्ले, बड़ी बैटरी और डॉल्बी साउंड इंटीग्रेशन इस फोन को दूसरों से आगे खड़ा करता है। इसे भी पढ़ेंः लॉन्च से पहले जानें OPPO Reno 6 Pro की कीमत, दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है ये स्मार्टफोन

samsung-galaxy-f62-offer

Galaxy F62 को दो मैमोरी वेरियंट के साथ पेश किया गया है। 6GB RAM के साथ 128GB की मैमोरी और 8GB RAM के साथ भी 128GB की स्टोरेज है। इसके अलावा मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने दोनों मॉडल पर 4,000 रुपये तक के छूट की घोषणा की है। इसे भी पढ़ेंः Realme कम बजट में यूजर्स को ढेर सारे 5G फोन का विकल्प देना चाहता है: माधव सेठ

Samsung Galaxy F62 के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F62 में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। कंपनी ने Super AMOLED पैनल का उपयोग किया है और इसमें पीक ब्राइटनेश 1000000ः1 सपोर्ट करता है। यह फोन Exynos 9825 चिपसेट रन करता है और आपको 2.73Ghz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ेंः BSNL ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब 50 रुपए से कम में मिलेगा 10GB डाटा और फ्री कॉलिंग का लाभ, आ गया नया रिचार्ज

देखें लेटेस्ट वीडियोः OnePlus Nord 2: Price, Specifications and Features in India Before Launch

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F62 में 64 MP का मेन कैमरा दिया गया है इसके साथ ही 12 MP का अल्ट्रा वाइड, 5 MP एमपी का मैक्रो और 5 MP का ही है जो पोट्रेट लेंस है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 7,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

The post Samsung Galaxy F62 पर मिल रही है 4,000 रुपये तक की छूट, यही है खरीदारी का सही मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-is-getting-a-discount-of-up-to-rs-4000-in-india/feed/ 0
Samsung Galaxy F62 या OnePlus Nord CE 5G, जानें कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-vs-oneplus-nord-ce-5g-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-vs-oneplus-nord-ce-5g-in-hindi/#respond Sun, 13 Jun 2021 11:09:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60788 यदि आप 5G फोन लेना चाहते हैं तो फिर OnePlus Nord CE 5G ही बेस्ट है। वहीं 5G छोड़कर बेहतर कैमरा, शानदार बैटरी बैकअप और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं तो फिर Samsung Galaxy F62 से अच्छा इस बजट में कोई फोन नहीं है।

The post Samsung Galaxy F62 या OnePlus Nord CE 5G, जानें कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने Nord CE 5G को भारतीय बाजार में पेश किया है। वैसे तो इसके कॉम्पेटिशन में कई फोन उपलब्ध हैं लेकिन सबसे करीबी Samsung Galaxy F62 माना जा रहा है जो कि 25 हजार रुपये से कम के बजट में अपनी परफॉर्मेंस और कैमरे का लोहा पहले ही मना चुका है। ऐसे में हमने OnePlus Nord CE 5G और Samsung Galaxy F62 का एक छोटा सा कम्पैरिज़न कर यूजर्स के सामने इस बात को स्पष्ट करने की कोशिश की है कि उनके लिए क्या बेस्ट है। इस कम्पैरिज़न में हमने डिजाइन, डिसप्ले से लेकर कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी तक की तुलना की है और अंत में निष्कर्ष दिया है। यदि आप इन दोनों फोन में से किसी एक को लेना चहते हैं तो फिर यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार होगा।

डिजाइन में कौन है बेस्ट

OnePlus Nord CE 5G की बॉडी पालिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है। कंपनी ने मैट फिनिश में इसे पेश किया है। पिछले पैनल पर वर्टिकल शेप में रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया। क्वालिटी अच्छी है और बैकपैनल कर्व्ड है ऐसे में पकड़ने में बेहतर अहसास भी कराता है। बाईं ओर वॉल्यूम बटन और दाईं ओर अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन दिए गए हैं। नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल, टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम ऑडियो जैक मौजूद है। डिजाइन अच्छा है लेकिन नयापन नहीं है पिछला नॉर्ड भी कुछ ऐसा ही था। इसका वजन 170 ग्राम है। इसे भी पढ़ेंः नया सस्ता Nord CE 5G हुआ लॉंच! लेकिन क्या ये पुराने Nord से है बेहतर ?

OnePlus Nord CE 5G Phone Top 5 Features Specifications Price in india

Samsung Galaxy F62 की बॉडी भी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है और कंपनी ने इसे ग्लास फिनिश में पेश किया है। फोन में नए पैटर्न डिजाइन का उपयोग किया है जो काफी आकर्षक है। यह फोन लेज़र ब्लू, लेज़र ग्रे और लेज़र ग्रीन सहित तीन रंगों में पेश किया है। रंगो क संयोग काफी अच्छा है। इसमें भी दाईं ओर पॉवर और वॉल्यूम बटन है जबकि नीचे में स्पीकर ग्रिल, टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम आॅडियो जैक मिल जाएगा। यह फोन 210 ग्राम का है।

डिजाइन के मामले में आपको नॉर्ड थोड़ा ज्यादा इम्प्रेस करेगा। फोन हल्का और थोड़ा छोटा है। वहीं गैलेक्सी एफ62 हैवी हो जाता है। कंस्ट्रक्शन भी नॉर्ड की बेहतर है। हां! यह जरूर कहा जा सकता है कि नॉर्ड फोन बहुत हद तक रियलमी फोन से मिलता जुलता लगता है लेकिन सैमसंग बिलकुल अलग है। इसे भी पढ़ेंः 13,999 रुपये में कौन-सा 5जी फोन है बेस्ट, Realme 8 5G या फिर POCO M3 Pro 5G

डिसप्ले में कौन है बेस्ट

OnePlus Nord CE 5G में 6.43 इंच फुल-एचडी+ AMOLED डिसप्ले है जो 410 पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है। वहीं कंपनी ने इसे 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। इतना ही नहीं फोन में दी गई डिसप्ले sRGB और डिसप्ले पी3 को सपोर्ट करती है। फोन में साइड पंच होल डिसप्ले दिया गया है।

samsung-galaxy-f62-front-1

वहीं Samsung Galaxy F62 में आपको 6.7-इंच की फुल एचडी+ Super AMOLED स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसे सेंटर पंच होल डिसप्ले के साथ पेश किया है और फोन में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिसप्ले है। यह फोन 393 पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा HDR और Widevine L1 सपोर्ट भी है। वहीं स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसे भी पढ़ेंः iQOO Z3 5G Vs Xiaomi Mi 10i 5G: दोनों में कौन किस पर भारी, जानें यहां

देखें लेटेस्ट वीडियोः OnePlus Nord CE 5G launch in India, Price, Specs | OnePlus Nord CE 5G vs OnePlus Nord 5G Comparison

रही बात निष्कर्ष की तो बता दूं कि इसमें कोई शक नहीं है कि 90 हर्ट्ज रिर्फेश रेट की वजह से नॉर्ड सीई 5जी आगे नजर आता है। परंतु उसमें स्क्रीन छोटी है और कंपनी ने प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है और यहां फैसला फिर आपको करना है कि क्या चाहते हैं- हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन या फिर प्रोटेक्शन। मेरे हिसाब से हाई रिफ्रेश रेट बेहतर है।

परफॉर्मेंस किसका है दमदार

OnePlus Nord CE 5G को कंपनी ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750जी 5G चिपसेट पर पेश किया है। इसके साथ ही 6GB/8GB/12GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB की UFS2.1 इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

OnePlus Nord CE 5G Phone Top 5 Features Specifications Price in india

Samsung Galaxy F62 कंपनी ने सैमसंग के ही Exynos 9825 चिपसेट पर पेश किया है। 7nm फैब्रिकेशन पर तैयार यह processor परफॉर्मेंस में काफी शानदार है। वहीं इसके साथ 6GB और 8GB की LPDDR4X रैम मैमोरी के साथ 128GB की मैमोरी मिलेगी। फोन में 1टीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

इस सेग्मेंट में सैमसंग गैलेक्सी एफ62 आगे निकल जाता है। गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिहाज से यह प्रोसेसर काफी अच्छा है। इसने कई बेंचमार्क पर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750जी को पीछे रखा है। वहीं मैमारी कार्ड सपोर्ट होना भी अतिरिक्त लाभ देता है। वनप्लस एक जगह आगे नजर आता है वह है 12जीबी रैम मैमोरी ऑप्शन जो कि सैमसंग में नहीं है।

कैमरा किसका है शानदार

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE 5G में ट्रिपल रियर कैमरा उपलब्ध है। इसका मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और कंपनी ने आइसोसेल सेंसर का उपयोग किया है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस दिया गया है। फ्रंट पर वीडियो सोनी IMX471 सेंसर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है।

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi

Galaxy F62 में रियर पैनल पर क्वाड-कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और कंपनी ने Sony IMX682 सेंसर का उपयोग किया गया है जो F/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का Ultra-Wide कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल ही डेप्थ सेंसिंग कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए भी इसमें 32 MP का Wide Angle फ्रंट कैमरा है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कैमरा सेग्मेंट में सैमसंग पूरी तरह से भारी पड़ता है। क्वॉड कैमरे के साथ फ्रंट कैमरा भी काफी अच्छा है।

देखें लेटेस्ट वीडियोः iQOO Z3 vs Redmi Note 10 Pro Max vs Realme X7 vs Realme 8 Pro vs Poco X3 Pro Gaming & Benchmarks

बैटरी

कंपनी ने नॉर्ड सीई 5जी को 4,500 mAh के साथ पेश किया है। यह फोन 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

ssmsung-galaxy-f62-box-1

सैमसंग गैलेक्सी एफ62 में 7000 mAh बैटरी है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

यहं भी सैमसंग बहुत आगे नजर आता है। हालांकि वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी की चार्जिंग स्पीड 5 वॉट ज्यादा है लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा सैमसंग बैटरी बैकअप के दम पर बहुत आगे हो जाता है।

कनेक्टिविटी

OnePlus Nord CE 5G में 5G सपोर्ट है। इसके अलावा 4G VoLTE, Wi–Fi, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप–सी पोर्ट और एनएफसी भी मिलेगा।

OnePlus Nord CE 5G Phone Top 5 Features Specifications Price in india

Samsung Galaxy F62 में 4G VoLTE, Wi–Fi, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप–सी पोर्ट के अलवा NFC दिया गया है जहां आप फुल Samsung Pay का मज़ा ले सकेंगे लेकिन 5जी नहीं है।

यहां नॉर्ड सीई 5जी, गैलेक्सी एफ62 पर पूरी तरह से भारी पड़ता है। आज 5जी काफी खास फीचर कहा जा सकता है।

प्राइस

भारत में OnePlus Nord CE 5G के 6GB + 128GB मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं 8GB+128GB वाला फोन 24,999 रुपये लिया जा सकता है जबकि 12GB+256GB वेरिएंट 27,999 रुपये में उपलब्ध है।

ssmsung-galaxy-f62-box

Samsung Galaxy F62 को कंपनी ने दो मैमोरी वेरियंट में पेश किया है। 6GB वाला मॉडल 23,999 रुपए में है जबकि 8GB वेरियंट का प्राइस 25,999 रुपए है। दोनों मॉडल पर फिलहाल 2,500 रुपये का इंस्टेंट कैश बैक है। यानी कि 21,499 रुपये में शुरुआती मॉडल को लिया जा सकता है।

निष्कर्ष

यहां पर स्थिति बिलकुल स्पष्ट है। यदि आप 5G फोन लेना चाहते हैं तो फिर OnePlus Nord CE 5G ही बेस्ट है। वहीं 5G छोड़कर बेहतर कैमरा, शानदार बैटरी बैकअप और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं तो फिर Samsung Galaxy F62 से अच्छा इस बजट में कोई फोन नहीं है।

The post Samsung Galaxy F62 या OnePlus Nord CE 5G, जानें कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-vs-oneplus-nord-ce-5g-in-hindi/feed/ 0
6,000 रुपये सस्ता मिल रहा है 7,000mAh बैटरी और 64MP कैमरे वाला Samsung Galaxy F62 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-rs-6000-discount-on-flipkart-till-7-may-effective-price-17999/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-rs-6000-discount-on-flipkart-till-7-may-effective-price-17999/#respond Tue, 04 May 2021 06:28:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58307 6,000 रुपये की छूट वाला यह जबरदस्त ऑफर आने वाली 7 मई तक ही चलेगा।

The post 6,000 रुपये सस्ता मिल रहा है 7,000mAh बैटरी और 64MP कैमरे वाला Samsung Galaxy F62 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना काल में लोगों की कोशिश है कि कम कीमत और वाजिब दाम पर कोई बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स वाला स्मार्टफोन मिल जाए। नया फोन खरीदने की भी जरूरत है और पैसा भी बचाना है। ऐसे ही लोगों के लिए शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने बेहद ही शानदार ऑफर पेश किया है। फरवरी महीने में लॉन्च हुआ 7,000एमएएच बैटरी और 64एमपी कैमरे वाला पावरफुल स्मार्टफोन Samsung Galaxy F62 स्पेशल सेल के तहत बेचा जा रहा है जहां फोन पर सीधे 6,000 रुपये की छूट प्राप्त हो रही है।

Samsung Galaxy F62 को फ्लिपकार्ट पर 6,000 रुपये के भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। लेकिन अब ऑफर के तहत गैलेक्सी एफ62 फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को सिर्फ 17,999 रुपये और 8 जीबी रैम वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानि दोनों वेरिएंट्स पर सीधे 6,000 रुपये की छूट यह जबरदस्त ऑफर फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल के तहत उपलब्ध है जो आने वाली 7 मई तक ही चलेगा।

Samsung Galaxy F62

सैमसंग गैलेक्सी एफ62 में 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपरएमोलेड प्लस इन्फिनिटी-ओ डिसप्ले दी गई है जो 16एम कलर्स, 420 Nits की पीक ब्राइटनेस और 1000000 का कॉन्ट्रास्ट रेश्यो: 1.Galaxy F62 सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 11 और वन यूआई 3.1 सपोर्ट के साथ आता है। जिसमें प्रोसेसिंग के लिए सैमसंग का ही एक्सनॉस 9825 चिपसेट दिया है। यह चिपसेट 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है जो फास्ट व स्मूथ प्रोसेसिंग देता है। इसके अलावा फोन में यूजर्स को AltZLife फीचर भी मिलता है जो स्मार्टफोन की गोपनीयता के स्तर को बढ़ाता है। यह भी पढ़ें : 20,000 रुपये सस्ता हुआ Motorola का यह शानदार मुड़ने वाला स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 64MP सोनी आईएमएक्स 682 प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा गैलेक्सी F62 पर 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है जो कि 123-डिग्री व्यू कैप्चर करता है। साथ ही फोन में 5MP मैक्रो लेंस क्लोज़-अप शॉट्स को कैप्चर करने के लिए मिलेगा। वहीं, गैलेक्सी F62 के 5MP डेप्थ सेंसर लेंस में लाइव फोकस के साथ अद्भुत पोर्ट्रेट शॉट लिए जा सकेंगे। इसी तरह फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी F62 का 32MP फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो-मो सेल्फी को भी सपोर्ट करता है।

samsung galaxy f62 rs 6,000 discount on flipkart till 7 may effective price 17999

Samsung Galaxy F62 यूएसपी फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ ही पावरफुल 7000mAh की बैटरी भी है। फोन में दी गई बैटरी 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में इन-बॉक्स टाइप C 25W सुपरफास्ट चार्जर मिलता है जो कि स्मार्टफोन की 7000mAh की बैटरी को 2 घंटे से भी कम समय में चार्ज कर देता है। गैलेक्सी एफ 62 में रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है जो कि किसी और फोन का चार्ज कर सकती है।

The post 6,000 रुपये सस्ता मिल रहा है 7,000mAh बैटरी और 64MP कैमरे वाला Samsung Galaxy F62 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-rs-6000-discount-on-flipkart-till-7-may-effective-price-17999/feed/ 0
Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट, जानें कैसे होगी 10,000 रुपये तक की बचत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-price-in-india-discounted-first-time-benefits-up-to-rs-10000/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-price-in-india-discounted-first-time-benefits-up-to-rs-10000/#respond Mon, 12 Apr 2021 08:09:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56966 Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन को भारत में 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने इस फोन 23,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया था।

The post Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट, जानें कैसे होगी 10,000 रुपये तक की बचत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने भारत में Galaxy F62 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। इस स्मार्टफ़ोन को फरवरी में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद पहली बार ऑफलाइन मार्केट में इस स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। 91mobiles के ऑफलाइन रिटेल सोर्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन पर पहली बार 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट के साथ अब Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन को भारत में 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने इस फोन 23,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया था।

Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन पर यह डिस्काउंट ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर चल रही सेल Flipkart Flagship Fest sale पर भी मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 15 अप्रैल तक चल रही है। Samsung के स्मार्टफोन को 7,000mAh बैटरी, फ्लैगशिप Exynos चिपसेट और AMOLED Plus डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।

Samsung Galaxy F62 क्या है ऑफर

Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन पर मिल रहे 2000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इस फोन का 6GB RAM वेरिएंट 21,999 रुपये और 8GB RAM वेरिएंट को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग के अपग्रेड प्रोग्राम के तहत इस स्मार्टफोन पर कंपनी 8000 रुपये का एक्ट्रा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऐसे में सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर बायर्स को कुल 10000 रुपये तक का बेनिफिट मिल सकता है। इस फोन पर ऑफलाइन डिस्काउंट 19 अप्रैल तक मिलेगा। इसके साथ ही ऑनलाइन मार्केट में यह डिस्काउंट फ्लिपकार्ट पर चल रही फ्लैगशिप फेस्ट सेल यानी 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें : LG Wing स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट से सिर्फ 29,999 रुपये में खरीदें

Samsung Galaxy F62 स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन कंपनी के फ्लैगशिप चिपसेट Exynos 9825 के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस फोन को 8GB तक के RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन की स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Galaxy F62 में दमदार 7,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Quantum 2 के लॉन्च से पहले सामने आई अहम जानकारी, 23 अप्रैल को करेगा एंट्री!

Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP मेगापिक्सल का है, जिसमें 12MP वाइड एंगल लेंस, 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी कैमरा सेंसर की बात करें तो फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। सैमसंग के इस फोन में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

The post Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट, जानें कैसे होगी 10,000 रुपये तक की बचत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-price-in-india-discounted-first-time-benefits-up-to-rs-10000/feed/ 0
5 दमदार फोन, जिनमें 5G होता तो कहे जाते सुपर फोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-in-mid-segment-without-5g-galaxy-f62-redmi-note-10-pro-max-galaxy-m51-vivo-v20-realme-x3-super-zoom/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-in-mid-segment-without-5g-galaxy-f62-redmi-note-10-pro-max-galaxy-m51-vivo-v20-realme-x3-super-zoom/#respond Fri, 05 Mar 2021 10:50:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54802 हमने ऐसे ही 5 शानदार स्मार्टफोन का जिक्र किया है जिनमें अगर 5G होता तो वे Super phone फोन बन जाते।

The post 5 दमदार फोन, जिनमें 5G होता तो कहे जाते सुपर फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज जब आप अपने लिए नया फोन लेने जा रहे हैं तो यह जरूर सोचेंगे कि उसमें 5G सपोर्ट हो। क्योंकि फोन हर रोज खरीदारी का चीज नहीं है और एक बार खरीद लिया तो फिर दो-तीन साल साथ निभाता ही है। आज भारतीय बाजार में 20 हजार रुपये के बजट में 5G फोन उपलब्ध हैं और ठीक-ठाक कहे जा सकते हैं। परंतु कुछ ऐसे भी फोन हैं जो परफॉर्मेंस से लेकर कैमरा कैपेबिलिटी में बहुत ही धाकड़ हैं लेकिन उनमें 5G नहीं होना एक बड़ी कमी बन जाती है। आगे हमने ऐसे ही 5 शानदार स्मार्टफोन का जिक्र किया है जिनमें अगर 5G होता तो वे Super phone फोन बन जाते।

Samsung Galaxy F62

ssmsung-galaxy-f62-box
सैमसंग गैलेक्सी एफ62 को कंपनी ने 25 हजार रुपये से कम के बजट में पेश किया है और यह फोन इस प्राइस रेंज में सबसे ताकतवर फोन में से एक है। आप फोन में गेमिंग कर लें, फोटोग्राफी कर लें या फिर बैटरी और डिसप्ले की बात करे लें कफी शानदार है। बेंचमार्क स्कोर में गैलेक्सी एफ६२ अपने प्रतियोगियों को बड़े मार्जिन से हराता है। परंतु इसमें 5जी नहीं होना यूजर्स को थोड़ी निराशा जरूर देती है। यह फोन एक्सिनोस 9825 प्रोसेसर पर काम करता है जो काफी ताकतवर है। इसके साथ ही 64 एमपी का क्वाड कैमरा सेटअप है और 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। कंपनी ने इसे 7,000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। फोन वास्तव में कमाल का है। इसे भी पढ़ें: 64 MP कैमरे वाले ये 5 अच्छे फोन जल्द होंगे लॉन्च, कीमत भी होगी कम

Xiaomi Redmi Note 10 Pro Max

redmi-note-10-pro-max-launched-in-india-specs-price-sale-offer
शाओमी ने हाल में रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स को इंडिया में लॉन्च किया है। यह फोन अपने शानदार डिजाइन और 108 मेगापिक्स्ल के कैमरे की वजह से काफी सुर्खियों में है। इसके साथ ही आपको 8जीबी तक की रैम मैमोरी मिलेगी। कंपनी ने 6.6 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले से लैस किया और पावर बैकअप के लिए 33 वॉट की चार्जिंग है। सबकुछ अच्छा होने के बाद भी फोन में 5जी नहीं है और यह कमी बड़ी इसलिए भी हो जाती है क्योंकि इसी रेंज में शाओमी का मी10आई उपलब्ध है और उसमें भी आपको 108 एमपी कैमरे के साथ 5जी सपोर्ट मिल जाता है। इसे भी पढ़ें: मार्च 2021 में लॉन्च हो रहे हैं ये 22 बड़े फोन, बढ़ेगी मोबाइल बाजार की गर्मी

Samsung Galaxy M51

samsung-galaxy-m51-review-in-hindi
इस श्रेणी में एक नाम सैमसंग गैलेक्सी एम51 का भी है। यह फोन भी काफी अच्छा है। अगर 20-25 हजार रुपये के प्राइस में सबसे बेस्ट कैमरा फोन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम51 सबसे उपर आता है। 64 एमपी के क्वाड कैमरा सेटअप के अलावा आपको 32 का दमदार सेलफी भी मिल जाता है। इसके अलावा डिसप्ले तो शानदार है ही और प्रोसेसिंग भी काफी अच्छा है। फोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट और 7000 एएमएच की बैटरी मिल जाती है। परंतु इसमें भी आपको 5जी नहीं मिलेगा और यही कारण है कि यह भी सुपरफोन बनते-बनते रह गया। इसे भी पढ़ें: बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में देखें Netflix, जानें कैसे उठाएं फायदा

Realme X3 Super Zoom

Realme X3 Pro listed on geekbench specs leaked 8gb ram snapdragon 855 plus
30 हजार रुपये के प्राइस में एक और फोन है जो अपने स्पेसिफिकेशन की बात बदौलत सुपरफोन तो साबित होता है लेकिन 5जी की कमी उस फोन को बेस्ट फोन बनने से रोक देता है। वह फोन है रियलमी एक्स3 सुपर ज़ूम। कंपनी ने इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश किया है और प्रोसेसर बहुत ही ताकतवर है। इसके साथ ही 6.6 इंच की 120 हर्ट्ज रिफ्रश रेट वाली स्क्रीन दी गई है और 8जीबी की रैम मैमोरी उपलबध है। इसके साथ ही 64 एमपी का क्वाड कैमरा 5एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। सब कुछ अच्छा होने के बाद 5जी न होने की कमी खलती है।

Vivo V20

Vivo V20 2021 on geekbench with 8gb ram android 11
इसी सीरीज में एक और फोन है जिसमें 5जी की कमी काफी बड़ी कही जा सकती है और यह है वीवो का वी20 मॉडल। जबकि कंपनी ने इसके बड़े वेरियंट वीवो वी20 प्रो में 5जी सपोर्ट दिया है। परंतु वी 20 में आपको यह नहीं मिलेगा। फोन देखने में काफी अच्छा है और 64 एमपी का ट्रिपल कैमरा सेटअप आपको इम्प्रेस भी करेगा। वहीं 8जीबी रैम, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6.44 इंच की एमोलेड डिसप्ले इस फोन की उपयोगिता को बढ़ते हैं। सबकुछ अच्छा होन के बाद 5जी न होना इस फोन को पीछे ले जाता है। वरना ऑफलाइन स्टोर का इसे सुपर फोन कहा जाता।

The post 5 दमदार फोन, जिनमें 5G होता तो कहे जाते सुपर फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-in-mid-segment-without-5g-galaxy-f62-redmi-note-10-pro-max-galaxy-m51-vivo-v20-realme-x3-super-zoom/feed/ 0
Samsung Galaxy F62 ऑफलाइन में हुआ उपलब्ध, जानें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-offline-available-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-offline-available-in-india/#respond Fri, 05 Mar 2021 08:18:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54851 सैमसंग गैलेक्सी एफ62 को कंपनी ने ग्लास्टिक डिजाइन में पेश किया है और जहां पिछला पैनल टेक्सचर्ड है

The post Samsung Galaxy F62 ऑफलाइन में हुआ उपलब्ध, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy F62 फैंस के लिए अच्छी खबर है। यदि आप अब तक ऑनलाइन स्टोर पर लंबी कतार की वजह से इस फोन को नहीं खरीद पाए हैं तो अब इसे अपनी पड़ोस की रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। बता दूं कि आज से यह फोन ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होने लगा है। हालांकि फिलहाल बहुत ज्यादा स्टोर पर नहीं आया लेकिन कुछ ही दिनों में उपलब्धता काफी बढ़ जाएगी। 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि Samsung Galaxy F62 की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्राइसिंग एक ही है। अर्थात 6 GB RAM मॉडल को आप 23,999 रुपये में खारीद सकते हैं और 8 GB RAM मॉडल 25,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने 15 फरवरी को कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान ही जानकारी दी गई थी कि यह फिलहाल ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा लेकिन जल्द ही कंपनी इसे ऑफलाइन स्टोर पर पेश करेगी और आज से सैमसंग गैलेक्सी एफ62 भारत में रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होने लगा है।

Samsung Galaxy F62 के स्पेसिफिकेशन

Design: सैमसंग गैलेक्सी एफ62 को कंपनी ने ग्लास्टिक डिजाइन में पेश किया है और जहां पिछला पैनल टेक्सचर्ड है। वहीं फ्रंट में आपको पंच होल वाला डिसप्ले देखने को मिलेगा। फिंगरप्रिंट स्कैनर साइड पैनल में उपलब्ध है। यह फोन 6.7 इंच के फुल एचडी डिसप्ले के साथ आता है और इसमें कंपनी न Super AMOLED पैनल का उपयोग किया है। इसका आसपेक्ट रेशियो 20:9 है और पीक ब्राइटनेश 1000000ः1 सपोर्ट करता है। इसे भी पढे़ं: बड़ी बैटरी वाला सस्ता फोन Vivo Y31s Standard Edition लॉन्च

Processor: Samsung Galaxy F62 को कंपनी ने Exynos 9825 चिपसेट पर पेश किया है। फोन में आपको 2.73Ghz का प्रोसेसर मिलेगा। इकसे साथ ही कंपनी ने इसे 6 GB और 8 GB RAM मैमोरी में पेश किया है। दोनों स्टोरेज के साथ आपको 128 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन की इंटरनल मैमोरी एक्सपेंडेबल है और आप 512 जीबी तक इसे बढ़ा सकते हैं।

Camera: यह फोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है और फोन में आपको 64 MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12 MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5 MP एमपी का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन का चौथा सेंसर भी 5 MP का ही है जो पोट्रेट लेंस है। वहीं फंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फ्रंट और बैक दोनों कैमरे के साथ आपको सिंगल टेक, स्लो मोशन और 4K रिकॉर्डिंग मिल जाता है। इसे भी पढे़ं: Samsung Galaxy M12 अमेज़न पर लिस्ट, 6000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे के साथ 11 मार्च को होगा लॉन्च

Battery: पावर बैकअप के लिए इस फोन में आपको 7,000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है और कंपनी ने इसे 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है।

Connectivity: कनेक्टिविटीः डुअल सिम आधारित इस फोन में आपको दोनों स्लॉट में 4G सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही Bluetooth, Wi-Fi, वाईफाई हॉट स्पॉट और NFC जैसे ऑप्शन भी मिल जाते हैं।

इन्हें भी देखें
Samsung Galaxy F62 भारतीय बजार में 23,999 रुपये के बजट में उपलब्ध है। इस प्राइस रेंज में आपके पास Samsung Galaxy M51, Oneplus Nord और Realme X7 Proजैसे डिवाइस भी हैं जो काफी अच्छे माने जा रहे हैं।

The post Samsung Galaxy F62 ऑफलाइन में हुआ उपलब्ध, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-offline-available-in-india/feed/ 0
Samsung Galaxy F62 रिव्यूः इस फोन में है फुल ऑन गेमिंग का मज़ा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-review-in-hindi/#respond Wed, 03 Mar 2021 07:53:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54609 Samsung Galaxy F62 के सभी आसपेक्ट पर गौर करने के बाद निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि यह फोन काफी अच्छा है और आप इसे खरीद सकते हैं।

The post Samsung Galaxy F62 रिव्यूः इस फोन में है फुल ऑन गेमिंग का मज़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung के पास अब तक बहतरीन डिसप्ले के साथ अच्छे कैमरा फोन थे जिसमें बड़ी बैटरी भी दी गई थी। परंतु best gaming phone की जब बात होती थी तो कंपनी थोड़ी पिछड़ जाती थी। Samsung Galaxy F62 को लॉन्च कर कंपनी ने इस कमी को पूरी कर दी है। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि जहां इस रेंज में क्वालकॉम स्नैपर्ड्रैगन चिपसेट वाले फोन अच्छे माने जाते थे, वहीं सैमसंग ने Exynos processor के माध्यम से ही इसे चुनौती देने की कोशिश की है। Samsung Galaxy F62 हमारे पास भी रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ था और हमने लगभग 15 दिन इस फोन का उपयोग किया इसके बाद फोन के बारे में अपना निर्णय दे रहा हूं। इस रिव्यू कि शुरुआत भी हर बार की तरह डिजाइन से ही करते हैं।

कैसा है Samsung Galaxy F62 का डिजाइन और डिसप्ले

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi
सैमसंग गैलेक्सी एफ62 एक बड़ी स्क्रीन वाला फोन है जिसे कंपनी ने स्लिम डिजाइन के साथ में पेश किया है। बड़ी स्क्रीन के बाद भी यह कॉम्पैक्ट लगता है। कॉम्पैक्ट मैं इसलिए भी कह रहा हूं क्योंकि इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन दी गई है बावजूद इसके फोन की लंबाई 169.3mm लगभग यानी लगभग आधा फुट ही है। हां बड़ी बैटरी की वजह से थोड़ा भारी जरूर कह सकते हैं। इस फोन का वजन 220 ग्राम है जो औसत से 10-20 ग्राम ज्यादा है। हालांकि कुछ दिन यूज के बाद आपको इसकी आदत हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 Plus 5G रिव्यू: प्रीमियम डिजाइन के साथ परफॉर्मेंस में भी है दमदार

सैमसंग गैलेक्सी एफ62 की बॉडी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है जो ग्लास फिनिश में है। कंपनी ने नए पैटर्न डिजाइन का उपयोग किया है जो काफी आकर्षक है। वहीं इस बार लेज़र ब्लू, लेज़र ग्रे और लेज़र ग्रीन सहित तीन रंगों में पेश किया है। फोन देखने में काफी अच्छा है लेकिन सैमसंग के मिड रेंज के हर फोन की तरह इसमें भी वही समस्या है, बॉडी पर उंग्लियों के निशान पड़ते हैं। हालांकि अच्छी क्वालिटी की वजह से ग्रिप काफी अच्छा देता है और हाथ से फिसलता नहीं है लेकिन आपको बार-बार इसे साफ करना होगा।

रही बात डिसप्ले की तो डिजाइन भले ही आपको साधारण लगे लेकिन डिसप्ले बहुत ही बढ़िया है। कंपनी ने 6.7-इंच के Super AMOLED डिसप्ले के साथ पेश किया है जो कि बहुत ही शानदार है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 X 2400 pixels है और Aspect Ratio 20:9 दिया गया है। वहीं स्क्रीन के बीच में पंच होल डिसप्ले है। कंपनी ने बेज़ल लेस डिसप्ले दिया है लेकिन इसके चारों ओर आपको बिल्कुल पतली सी एक पट्टी दिख जाएगी। वहीं नीचे का चिन थोड़ा बड़ा है। इसे भी पढ़ें: Redmi 9 Power Vs Realme Narzo 20: जानें बजट सेगमेंट में कौन ज्यादा दमदार

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi

AMOLED पैनल के बाद इसके डिसप्ले को और भी ब्राइट बनाता है इसका 1000000:1 contrast ratio। वहीं फोन का Brightness 480nits है। इसके साथ ही फोन में HDR सपोर्ट दिया गया है और कंपनी ने इसे Widevine L1 सपोर्ट के साथ पेश किया है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि इससे न सिर्फ आपको चमकदार डिसप्ले मिलेगा बल्कि Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म को भी आप अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगे। आप कह सकते हैं कि इसका ब्राइटनेश इन्डस्ट्री में सबसे हाई नहीं है लेकिन डिसप्ले देखने के बाद आपकी शिकायत दूर हो जाएगी।

Samsung Galaxy F62 का परफॉर्मेंंस कैसा है

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi
अब तक जो बातें फोन के बारे में सामने आई हैं उसके अनुसार कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy F62 डिजाइन के मामले में अच्छा है और डिसप्ले शानदार है। परंतु हार्डवेयर टेस्ट के बाद हम कह सकते हैं कि इस सेग्मेंट में यह अपने सभी प्रतियोगियों से काफी आगे है। आप यही कहेंगे कि कैसे तो चलिए इसे भी बताता हूं। इसे भी पढ़ें: Micromax In 1b Vs Redmi 9A: जानें कौन जीतेगा लो बजट की जंग

गैलेक्सी एफ62 को कंपनी ने सैमसंग के ही Exynos 9825 चिपसेट पर पेश किया है। इस प्रोसेसर का उपयोग Samsung Galaxy Note 10 और Note 10 Plus जैसे फोन में किया गया था और यह फ्लैगशिप ग्रेड का प्रोसेसर है। 7nm फैब्रिकेशन पर तैयार यह processor परफॉर्मेंस में काफी शानदार है। वहीं इसके साथ 6 GB और 8 GB रैम मैमोरी का कॉम्बीनेशन दिया गया है। हालांकि दोनों रैम मैमोरी में 128 GB का ही स्टोरेज मिलेगा। इसमें मैमोरी कार्ड सापोर्ट है और आप 512 GB तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi

परफॉर्मेंस की बात करें तो हमने इस पर लगभग सभी प्रचलित बेंचमार्क रन किए जहां Antutu पर यह फोन 4,25,285 तक का स्कोर पाने में सफल रहा। अगर इसकी तुलना आप Oneplus Nord जैसे डिवाइस से करते हैं जो इस कि इस श्रेणी में परफॉर्मेंस में सबसे आगे माना जाता था। उससे लगभग 1 लाख तक का ज्यादा स्कोर करने में सक्षम रहा।

वहीं Geekbench सर्टिफिकेशन साइट पर यह सिंगल कोर में 783 और मल्टीकोर में 1998 तक का स्कोर पाने में सफल रहा। रही बात GFX Bench की तो वहां पर साधारणतः हमलोग Manhattan और T-Rex स्कोर देखते हैं और उसमें क्रमशः 3,709 और 3,354 का स्कोर तक गया। यहां भी यह फोन अपने सभी कॉम्पेटिटर्स से आगे ही निकला पीछे नहीं रहा।

रही बात गेमिंग की तो वहां भी यह कमाल करता है। यह फोन हाई ग्राफिक्स पर गेम को प्ले करने में सक्षम है। वहीं गेमिंग के दौरान आपको कहीं भी कोई फ्रेम ड्रॉप देखने को नहीं मिलेगी। हमने इसमें लगभग आधे घंटे तक Call Of Duty गेम खेला और आपको बता दूं कि हीटिंग की शिकायत भी ज्यादा नहीं मिली। 5-6 डिग्री का इजाफा हुआ जो कि साधारणतः 10 डिग्री के औसत से कम ही था। गेमिंग के बाद कह सकते हैं कि बड़ी स्क्रीन, शानदार डिसप्ले और अच्छे परफॉर्मेंस के दम पर यह फोन अपनी श्रेणी में गेमिंग के लिए सबसे बेस्ट फोन में से एक साबित होता है।

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi

रही बात रूटीन कामों की तो जो फोन इतने बड़े गेम को इतने अच्छे से हैंडल करने में सक्षम है, वह छोटे मोटे ऐप और कामों को तो आसानी से हैंडल कर ही लेगा।

फोन के सॉफ्टवेयर के बारे में भी बातें यहीं पर कर लेते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एफ62 को कंपनी ने एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 11 पर पेश किया है जो कि वन यूआई 3.1 आधारित है। यूज में यह नियर टू स्टॉक ही लगता है कि ऐसे में ज्यादा नई चीजें देखने को नहीं मिलेंगी। फोन में गूगल ऐप्स के अलावा, सैमसंग ऐप्स और माइक्रोसॉफ्ट ऐप्स भी मिलेंगी जो कि काफी अच्छी हैं। सैमसंग के इस फेन में एनएफसी सपोर्ट है और आप सैमसंग पे का का पूरा लाभ उठा पाएंगे। कंपनी ने इसे नॉक्स सिक्योरिटी से भी लैस किया है। इसके अलावा ऐज शॉर्टकट भी मलेगा जो कि फोन के यूज को और आसान बना देता है।

Samsung Galaxy F62 का कैमरा कैसा है

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi

Galaxy F62 में रियर पैनल पर स्वायर शेप में क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है और मेन कैमरा 64 MP का है। Samsung द्वारा Sony IMX682 सेंसर का उपयोग किया गया है और इमसें F/1.8 अपर्चर है। यह लेंस वाइड एंगल है और 10X तक Digital Zoom सपोर्ट करता है। इससे पहले हम इस सेंसर को Samsung Galaxy M51 में देख चुके हैं और वह फोटोग्राफी के मामले में काफी आगे है। इसके अलावा 12 MP का Ultra-Wide लेंस है जो F/2.2 अपर्चर के साथ आता है और यह 123-डिग्री व्यू कैप्चर करता है। तीसरा सेंसर 5 MP का दिया गया है और यह मैक्रो लेंस है बिल्कुल नजदीक से किसी भी चीज की फोटोग्राफी को आसान बना देता है। फोन का चौथा सेंसर भी 5 MP का है और डेप्थ सेंसिंग का काम करता है। यह लेंस पोर्ट्रेट शॉट के लिए है। ये दोनों लेंस F/2.4 अपर्चर सपोर्ट करते हैं।

सेल्फी की तरफ रुख करेंगे तो बता दूं कि Galaxy F62 में 32 MP का Wide Angle फ्रंट कैमरा है जो F/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi

कैमरे के साथ Bixby Vision और AR जोन जैसे ऑप्शन हैं जहां आप AR Face के अलावा AR Doodle खुद से बना सकते हैं। हालांकि यह नया नहीं है इससे पहले भी सैसमंग के कई फोंस में हम देख चुके हैं। इस बार जो खास बात लगी यह कि कंपनी ने लाइव फोकस फीचर के नाम को बदलकर पोट्रेट कर दिया है। यह बदलाव मुझे काफी अच्छा लगा। क्योंकि पोट्रेट लोग समझते हैं। फोन में पोट्रेट वीडियो का भी ऑप्शन है। अलावा स्लो मोशन और सुपर स्लो मोशन फीचर्स भी फोन में उपलब्ध हैं। फोन में हाइपरलैप्स और नाइट हाईपर लैप्स जैसे वीडियो के ऑप्शन भी दिए गए हैं।

कैमरा क्वालिटी की बात करें तो सबसे पहले बता दूं कि यह फोन बाई डिफॉल्ट 48 MP पर पिक्चर क्लिक करता है। 64 MP के लिए आपको आसपेक्ट रेशियो से जाकर रेजल्यूशन को बदलना होगा। परंतु इस मोड में आपको जूम का ऑप्शन नहीं मिलेगा। रही बात क्वालिटी की तो बता दूं कि फोन की पिक्चर क्वालिटी अच्छी है। आप किसी भी कंडिशन में फोटो क्लिक करें परेशानी नहीं होगी।

इस बजट में ऐसा वाइड एंगल और स्लो मोशन किसी दूसरे ब्रांड के फोन में आपको नहीं मिलेगा। वहीं 64 MP शॉट भी काफी इम्प्रेस करेगा। डिफॉल्ट मोड पर भी यह पीछे नहीं है। लो लाइट अच्छा है लेकिन हम बहुत अच्छा नहीं कह सकते।

फ्रंट में भी आपको यह निराश नहीं करेगा। वाइड एंगल और नॉर्मल मोड काफी अच्छी डिटेलिंग के साथ कैप्चर करता है। वहीं खास बात यह भी कही जा सकती है कि दोनों रियर और फ्रंट कैमरे में आपको सिंगल टेक और 4K का ऑप्शन मिल जाता है। सिंगल टेक में एक क्लिक से आप फोटोज़ का पूरा कोलाज बना सकते हैं। जहां यह बूमेरैंग वीडियो से लेकर कई तरह के फोटो कैप्चर करता है। काफी अच्छा है यह फीचर।

फाइनल कैमरे के बारे में यदि वर्डिक्ट की बारी आती है तो बता दूं कि यदि सैमसंग गैलेक्सी एफ62 के फोटोज की तुलना आप दूसरे ब्रांड के फोन से करेंगें तो यह बराबरी पर रहेगा या फिर आगे ही निकलता है। परंतु Samsung Galaxy M51 से करते हैं तो थोड़ा पीछे साबित होता है। हालांकि इसका प्रोसेसर ज्यादा अच्छा है ऐसे में हम आशा कर रहे थे कि इसका कैमरा रिजल्ट ज्यादा अच्छा होगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। 19-20 का ही अंतर था लेकिन एम51 थोड़ा आगे था।

कैसी है Samsung Galaxy F62 की बैटरी

Samsung Galkaxy F62 यूएसपी फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ दमदार बैटरी भी है। कंपनी ने 7000 mAh बैटरी के साथ इसे पेश किया है जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। बड़ी बैटरी है तो जाहिर है चार्जिंग टाइम थोड़ी ज्यादा होगी। फोन को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग ढ़ाई घंटे का टाइम लग जाता है। वहीं पावर बैकअप की बात करें तो वहीं भी यह लंबा साथ निभाने में सक्षम है। पीसी मार्क पर यह फोन लगभग 17 घंटे का टाइम देने में सफल रहा। जो कि काफी अच्छा कहा जा सकता है।

Samsung Galaxy F62 की सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी
samsung-galaxy-f62-review-in-hindi
डुअल सिम आधारित इस फोन में दोनों सिम पर 4G का लाभ ले सकते हैं। हालांकि यहीं इस फोन की सबसे बड़ी कमी मानी जा रही है कि इसमें 5जी नहीं है लेकिन भारत में अभी 5जी है भी नहीं। बावजूद इसके आप आशा तो कर ही सकते हैं कि 25 हजार रुपये का फोन लें तो 5जी हो। फोन में एनएफसी है और इसके साथ ही आपको साइडमाउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा और यह फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। इसमें NFC है और आप फुल Samsung Pay का मज़ा ले सकते हैं।

कीतनी है कीमत

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi
Samsung Galaxy F62 को कंपनी ने दो मैमोरी वेरियंट में पेश किया है और इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपए है। वहीं 8जीबी वरियंट के लिए आपको 25,999 रुपए चुकाने होंगे।

कहां से खरीद सकते हैं Galaxy F62

यह फोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा आपको कुछ कैशबैक ऑफर्स भी मिल जाएंगे।

निष्कर्ष

samsung-galaxy-f62-review-in-hindi
Samsung Galaxy F62 के सभी आसपेक्ट पर गौर करने के बाद निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि यह फोन काफी अच्छा है और आप इसे खरीद सकते हैं। खूबी की बात करें तो शानदार डिसप्ले, बेहतर कैमरा और गेमिंग तो खास है ही। यदि आप गेमिंग के शौकीन हैं तो यह काफी अच्छा ऑप्शन है। वहीं खामी में 5जी की बात कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप एक अच्छा स्मार्टफोन ढूंढ़ रहे हैं तो फिर Galaxy F62 बेहतर है। परंतु फ्यूचर रेडी फोन चाहते हैं तो फिर आपके पास Oneplus Nord, Realme X7 Pro और Xiaomi Mi 1i जैसे विकल्प हैं।

The post Samsung Galaxy F62 रिव्यूः इस फोन में है फुल ऑन गेमिंग का मज़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-review-in-hindi/feed/ 0
लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल फोन Galaxy F62, इसमें है 7,000एमएएच बैटरी और 64MP का जबरदस्त कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-launch-in-india-with-7000mah-battery-exynos-9825-soc-sale-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-launch-in-india-with-7000mah-battery-exynos-9825-soc-sale-flipkart/#respond Mon, 15 Feb 2021 06:38:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54007 फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

The post लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल फोन Galaxy F62, इसमें है 7,000एमएएच बैटरी और 64MP का जबरदस्त कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने आज भारत में अपनी Galaxy F-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy F62 लॉन्च कर दिया है। काफी समय से इस फोन को लेकर खबरें सामने आ रहीं थीं, जिनपर आज पूर्ण रूप से विराम लग गया है। आपको याद दिला दें कि कंपनी ने पिछले साल एफ-सीरीज के अंदर सबसे पहले गैलेक्सी एफ41 को इंडिया में लॉन्च किया था। इसी प्रकार गैलेक्सी एफ62 को पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लाॅन्च किया गया है। आइए आगे आपको गैलेक्सी एफ 62 से जुड़ी सभी जानकारी से रुबरू कराते हैं।

लुक व डिजाइन

सबसे पहले बात करते हैं सैमसंग गैलेक्सी एफ62 के लुक व डिजाइन की तो इस फोन को कंपनी ने पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन तीन किनारें से बेजल है तथा नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दिया गया है। यह होल बेजल से थोड़ा दूर डिसप्ले पर स्थित है। वहीं Samsung Galaxy F62 के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर बनी स्क्वायर शेप में प्लेस है। इस सेटअप के नीचे फ्लैश दिखाई देगी है तथा पैनल पर सबसे नीचे वर्टिकली Samsung लोगो प्लेस है।

Samsung Galaxy F62 india launch on 15 february exynos 9825

पावरफुल प्रोसेसर

Samsung Galaxy G62 में कंपनी ने अपना खुद का Exynos 9825 चिपसेट दिया है। यह चिपसेट कंपनी के फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ में दिया गया था। Samsung का फ्लैगशिप 7nm Exynos 9825 प्रोसेसर पहले ही साबित कर चुका है कि यूजर अनुभव के मामले में यह कितना तेज, अधिक सक्षम और फास्ट परफॉर्मिंग है। बेस्ट-इन-क्लास AnTutu 8 452000+ स्कोर के साथ Samsung फ्लैगशिप 7nm Exynos 9825 में कई इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर्स हैं। कंपनी का कहना है इस प्रोससेसर की मदद से Samsung Galaxy F62 एक ऑल-राउंड #FullOnSpeedy डिवाइस बन जाता है।

samsung-galaxy-f62-support-7000mah-battery-with-exynos-9825-soc-india-launch-on-15-february

पावरफुल बैटरी

इस फोन की यूएसपी फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ ही पावरफुल 7000mAh की बैटरी भी है। फोन में दी गई बैटरी 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में इन-बॉक्स टाइप C 25W सुपरफास्ट चार्जर मिलता है जो कि स्मार्टफोन की 7000mAh की बैटरी को 2 घंटे से भी कम समय में चार्ज कर देता है। गैलेक्सी एफ 62 में रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है जो कि किसी और फोन का चार्ज कर सकती है।

samsung-galaxy-f62-support-7000mah-battery-with-exynos-9825-soc-india-launch-on-15-february

दमदार कैमरा

गैलेक्सी एफ62 में रियर पर स्वायर शेप क्वाड-मरा सेटअप स्पोर्ट है, जिसमें 64MP मेन सोनी आईएमएक्स 682 सेंसर मौजूद है। इसके अलावा गैलेक्सी F62 पर 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है जो कि 123-डिग्री व्यू कैप्चर करता है। साथ ही फोन में 5MP मैक्रो लेंस क्लोज़-अप शॉट्स को कैप्चर करने के लिए मिलेगा। वहीं, गैलेक्सी F62 के 5MP डेप्थ सेंसर लेंस में लाइव फोकस के साथ अद्भुत पोर्ट्रेट शॉट लिए जा सकेंगे। इसी तरह फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी F62 का 32MP फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो-मो सेल्फी को भी सपोर्ट करता है।

galaxy-f62

खूबसूरत डिसप्ले

गैलेक्सी F62 में 6.7 “FHD + सुपर AMOLED प्लस इन्फिनिटी-ओ डिसप्ले दिया गया है जो कि एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके अलावा डिसप्ले 16M कलर्स, 420 Nits की पीक ब्राइटनेस और 1000000 का कॉन्ट्रास्ट रेश्यो: 1.Galaxy F62 सपोर्ट करता है। एक अनूठे लेजर ग्रैडिएंट डिज़ाइन पर बना फोन सिर्फ 9.5 मिमी मोटा है और इसका वजन सिर्फ 218 ग्राम का है।

samsung-galaxy-f62-india-launch

सॉफ्टवेयर

गैलेक्सी F62 एंडरॉयड 11 और वन यूआई 3.1 सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में यूजर्स को AltZLife फीचर भी मिलता है जो स्मार्टफोन की गोपनीयता के स्तर को बढ़ाता है। गैलेक्सी एफ 62 आर्मी ग्रेड नॉक्स सिक्योरिटी वाला पहला गैलेक्सी एफ सीरीज का फोन है। वहीं, गैलेक्सी F62 सैमसंग पे (NFC) को भी सपोर्ट करेगा जो आपके फोन से UPI, वॉलेट्स, बिल पेमेंट और गिफ्टकार्ड के साथ-साथ NFC इनेबल्ड POS मशीनों पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड ऑफलाइन पेमेंट कर सकेगा।

galaxy-f62-new

कीमत और वेरिएंट्स

Galaxy F62 को कंपनी ने दो मैमोपी वेरिएंट- 6/128GB और 8GB/128GB में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन को तीन कलर ऑप्शन-Laser Green, Laser Blue और Laser Grey में लॉन्च किया गया है। Galaxy F62 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने 6/128GB वेरिएंट को 23,999 रुपए और 8GB/128GB वेरिएंट को 25,999 रुपए में पेश किया है।

सेल डेट और ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी एफ62 Flipkart.com, Reliance Digital और My Jio retail स्टोर्स के साथ Samsung.com पर 22 फरवरी से दोपहर 12 बजे सेल के लिए आएगा। फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड प्रोग्राम (एफएसयूपी) का उपयोग करके ग्राहक प्रोडक्ट की कीमत का सिर्फ 70% भुगतान करके गैलेक्सी एफ 62 को खरीद सकते हैं और एक साल के बाद ग्राहक एक नए गैलेक्सी सीरीज़ स्मार्टफोन में अपग्रेड कर सकते हैं। इससे यूजर्स को सिर्फ कीमत का शेष 30% का भुगतान कर नया डिवाइस खरीदने का ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही Reliance Digital / My Jio Store ऑफ़र के अंदर यूजर्स को 10000 तक के कुल लाभ मिलेंगे।

The post लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल फोन Galaxy F62, इसमें है 7,000एमएएच बैटरी और 64MP का जबरदस्त कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f62-launch-in-india-with-7000mah-battery-exynos-9825-soc-sale-flipkart/feed/ 0
Samsung Galaxy M62 कंपनी की इंडियन साइट पर लिस्ट, जल्द होगा भारत में लाॅन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m62-support-page-live-on-indian-website-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m62-support-page-live-on-indian-website-launch-soon/#respond Fri, 12 Feb 2021 05:23:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53968 Samsung Galaxy M62 का सपोर्ट पेज ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर लाईव कर दिया गया है।

The post Samsung Galaxy M62 कंपनी की इंडियन साइट पर लिस्ट, जल्द होगा भारत में लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung आधिकारिक तौर पर बता चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘एफ’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए 15 फरवरी को Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन लाॅन्च करने वाली है। यह मोबाइल फोन 7,000एमएएच बैटरी और सैमसंग एक्सनॉस 9825 चिपसेट पर लाॅन्च किया जाएगा। गैलेक्सी एफ62 के बाजार में आने से पहले अब सैमसंग के एक और नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम62 की जानकारी सामने आ रही है, जिसे कंपनी की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग ने बता दिया है कि Samsung Galaxy M62 भी जल्द ही इंडिया में लाॅन्च होने वाला है।

Samsung Galaxy M62 का सपोर्ट पेज कंपनी की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर लाईव कर दिया गया है। इस वेबसाइट पर फोन को माॅडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सपोर्ट पेज पर हालांकि फोन की किसी भी तरह की कोई स्पेसिफिकेशन या फीचर को नहीं दिखाया गया है लेकिन इस पेज के सामने आने से यह जरूर साफ हो गया है कि सैमसंग कंपनी अब जल्द ही गैलेक्सी एफ62 स्मार्टफोन को भी इंडियन मार्केट में लाॅन्च करने वाली है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में इस फोन को टीज़ कर दिया जाए।

samsung galaxy m62 support page live on indian website launch soon

Samsung Galaxy M62

बीते दिनों 91मोबाइल्स द्वारा शेयर की गई Samsung Galaxy Tab M62 की फोटोज़ की बात करें तो इनमें फोन की निर्माण स्टेज को दिखाया गया था। ये फोटोज़ इंडस्ट्री सोर्स के जरिये प्राप्त हुई है। गैलेक्सी टैब एम62 की फोटो से पता चला है कि यह डिवाईस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो स्क्रीन के उपरी हिस्से पर सेंटर में फिट रहेगी। इस इंटरनल पैनल की फोटो पर M62 टाईटल भी देखा जा सकता है। यह भी पढ़ें: देश का अपना 5G फोन ला रही है Micromax, होगा पूरी तरह Made In India, कीमत भी होगी बेहद कम

Samsung Galaxy Tab M62 की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन पिछले दिनों हुई एफसीसी लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन 7,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लाॅन्च किया जाएगा। वहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन में 25 वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। लिस्टिंग में फोन का 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भी सामने आ चुका है। बहरहाल उम्मीद है कि साल के पहले क्वाॅटर में ही सैमसंग इस फोन से पर्दा उठा देगी।

बेंचमार्क लिस्टिंग

कुछ समय पहले Samsung Galaxy Tab M62 स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था जहां फोन को SM-M625F माॅडल नंबर के साथ ही सर्टिफाइड किया गया था। इस सर्टिफिकेशन साइट पर मिले बेंचमार्किंग स्कोर की ही बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी टैब एम62 को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 786 प्वाइंट्स मिले हैं तथा मल्टी-कोर में एम62 को 1995 स्कोर दिया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। यह भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन सिर्फ 7,199 रुपये में हुआ लाॅन्च

गीकबेंच के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी टैब एम62 को एंडराॅयड के लेटेस्ट ओएस एंडराॅयड 11 पर लाॅन्च किया जाएगा। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 1.95गीगाहर्ट्ज़ बेस क्लाॅक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनाॅस 9825 चिपसेट देखने को मिलेगा। गीकबेंच पर Samsung Galaxy Tab M62 को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। बहरहाल उम्मीद है कि बाजार में यह फोन एक से अधिक रैम वेरिएंट्स में लाॅन्च होगा।

The post Samsung Galaxy M62 कंपनी की इंडियन साइट पर लिस्ट, जल्द होगा भारत में लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m62-support-page-live-on-indian-website-launch-soon/feed/ 0