Samsung Galaxy F70e 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 18 Mar 2026 09:08:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung ला रही है नया 5G फोन! Galaxy F70 Pro की ​जानकारी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/new-samsung-5g-phone-to-launch-soon-as-galaxy-f70-pro-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-samsung-5g-phone-to-launch-soon-as-galaxy-f70-pro-details-leaked/#respond Wed, 18 Mar 2026 09:08:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192452 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग ने पिछले महीने ही इंडिया में अपनी ‘एफ’ सीरीज का लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन का ‘प्रो’ मॉडल भी लेकर आ रही है। यह मोबाइल Samsung Galaxy F70 Pro 5G नाम के साथ लाया जाएगा जिसे मार्केटिंग नेम और […]

The post Samsung ला रही है नया 5G फोन! Galaxy F70 Pro की ​जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने पिछले महीने ही इंडिया में अपनी ‘एफ’ सीरीज का लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन का ‘प्रो’ मॉडल भी लेकर आ रही है। यह मोबाइल Samsung Galaxy F70 Pro 5G नाम के साथ लाया जाएगा जिसे मार्केटिंग नेम और कोडनेम के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन को जीएसएमए डाटाबेस पर लिस्ट किया गया है जिसे टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स ने स्पॉट किया है। डाटाबेस में यह अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन SM-E476B/DS मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड हुआ है जिसके नाम का भी खुलासा हो गया है। यहां फोन स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि कंपनी ‘गैलेक्सी एफ70 प्रो’ को लॉन्च करने वाली है जो आने वाले महीनों में टेक मार्केट में एंट्री ले लेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो को लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि मोबाइल गैलेक्सी एफ70ई के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में आएगा जिसमें बड़ी बैटरी, लार्ज स्क्रीन और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है। अगर Samsung Galaxy F70e 5G फोन की ही बात करें तो यह MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। गौरतलब है कि 91मोबाइल्स की टे​स्टिंग में यह 532024 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

Samsung Galaxy F70e 5G फोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 12,999 रुपये है। वहीं फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 16 पर लाया गया है जो One UI 8.0 के साथ मिलकर काम करता है। सैमसंग इस 5जी फोन पर 6 ओएस अपग्रेड और 6 सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

डिस्प्ले की बात करें तो गैलेक्सी एफ70ई में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 260PPI और 800nits ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। फोन को IP54 रेटिंग प्राप्त है जो इसे पानी की बौछारों से सुरक्षित रखने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ ही Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे विकल्प मौजूद हैं।

Samsung Galaxy F70e स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6000mAh बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 11 घंटे, 51 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं सैमसंग फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसने 74 मिनट में फोन को 20% से 100% चार्ज कर दिखाया था।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy F70e 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

The post Samsung ला रही है नया 5G फोन! Galaxy F70 Pro की ​जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-samsung-5g-phone-to-launch-soon-as-galaxy-f70-pro-details-leaked/feed/ 0
6000mAh बैटरी वाला Samsung 5G फोन 11999 रुपये में बिकेगा! आज से शुरू हुई Galaxy F70e की सेल https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-5g-phone-samsung-galaxy-f70e-sale-starts-with-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-5g-phone-samsung-galaxy-f70e-sale-starts-with-discount/#respond Tue, 17 Feb 2026 04:58:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190401 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung का सस्ता 5G फोन Galaxy F70e आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह मोबाइल 9 फरवरी को भारत में लॉन्च हुआ था और आज 17 फरवरी से ​इसकी बिक्री शुरू हो रही है। यूं तो यह नया सैमसंग 5जी स्मार्टफोन 12,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया है […]

The post 6000mAh बैटरी वाला Samsung 5G फोन 11999 रुपये में बिकेगा! आज से शुरू हुई Galaxy F70e की सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung का सस्ता 5G फोन Galaxy F70e आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह मोबाइल 9 फरवरी को भारत में लॉन्च हुआ था और आज 17 फरवरी से ​इसकी बिक्री शुरू हो रही है। यूं तो यह नया सैमसंग 5जी स्मार्टफोन 12,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया है लेकिन शुरुआती सेल में ही कंपनी इसपर डिस्काउंट दे रही है। छूट के साथ ही नए 5जी फोन को 12 हजार से भी कम रेट पर परचेज किया जा सकता है।

Samsung Galaxy F70e 5G फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 12,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है जो सीमित समय के लिए मिलेगी। वहीं अब फोन खरीदते वक्त HDFC, Kotak, ICICI, SBI, BOB या Axis क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की जाती है तो अधिकतम 1,000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकेगा।

यानी बिना बैंक कार्ड के सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई 5जी फोन 12,499 रुपये में मिलेगा। और अगर आप उपरोक्त बैंक के क्रेडिट कार्ड का जुगाड़ कर सकते हैं तो नया यह नया Samsung 5G मोबाइल Galaxy F70e 11,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पाया जा सकता है। इसी तरह तरह फोन के 14,999 रुपये में लॉन्च हुए फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई 5जी फोन की सेल आज 17 फरवरी की दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Limelight Green और Spotlight Blue कलर में पाया जा सकता है। फोन डील की डिटेल्स देखने या डिस्कांउट के साथ मोबाइल खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy F70e 5G फोन एंडरॉयड 16 पर लाया गया है जो One UI 8.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। 91मोबाइल्स की टे​स्टिंग में यह सैमसंग फोन 532024 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

Samsung Galaxy F70e 5G में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 260PPI और 800nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह IP54 रेटिंग वाला फोन है जो पानी की बौछारों से इसे सुरक्षित रखता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ ही Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे विकल्प मौजूद हैं।

गैलेक्सी एफ70ई सैमसंग का बड़ी बैटरी वाला फोन है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 6000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। हमारी टेस्टिंग में यह 11 घंटे, 51 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसने 74 मिनट में फोन को 20% से 100% चार्ज कर दिखाया था।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70e 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि यह सैमसंग 5जी फोन 6 ओएस अपग्रेड और 6 सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

Samsung Galaxy F70e 5G Price
Rs. 15,460
Go To Store
See All Prices

The post 6000mAh बैटरी वाला Samsung 5G फोन 11999 रुपये में बिकेगा! आज से शुरू हुई Galaxy F70e की सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-5g-phone-samsung-galaxy-f70e-sale-starts-with-discount/feed/ 0
Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Dimensity 6300 और Android 16 के साथ आया नया फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f70e-5g-launched-india-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f70e-5g-launched-india-price-specs/#respond Mon, 09 Feb 2026 06:50:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189946 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung ने भारत में अपनी F-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह उन ग्राहकों को खास लग सकता है जो बड़ी बैटरी, स्टेबल परफॉरमेंस, 5G कनेक्टिविटी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ सैमसंग ब्रांड का फोन तलाश रहे हैं। इसे बजट सेगमेंट में लाया गया है और यह यूजर्स […]

The post Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Dimensity 6300 और Android 16 के साथ आया नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने भारत में अपनी F-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह उन ग्राहकों को खास लग सकता है जो बड़ी बैटरी, स्टेबल परफॉरमेंस, 5G कनेक्टिविटी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ सैमसंग ब्रांड का फोन तलाश रहे हैं। इसे बजट सेगमेंट में लाया गया है और यह यूजर्स के लिए नया विकल्प बन सकता है। आइए, आगे कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

भारत में Samsung Galaxy F70e 5G दो वैरियंट में पेश किया गया है, जिसमें 4GB RAM+128GB स्टोरेज वाले की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 6GB RAM+ 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Limelight Green और Spotlight Blue रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी सेल भारत में 17 फरवरी से शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को Flipkart और Samsung के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे।

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस स्क्रीन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है। फोन की स्क्रीन में 260 PPI पिक्सल डेंसिटी है। यह IP54 रेटिंग के साथ आता है। जिससे हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिल सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Samsung Galaxy F70e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जो 5G सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 4GB और 6GB RAM ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिससे स्टोरेज को 1.5 TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप में Samsung Galaxy F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर लगा है। इसका रियर कैमरा ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप सोशल मीडिया यूजर्स और बैसक फोटोग्राफी के लिए अच्छा लग सकता है।

बैटरी के मामले में Galaxy F70e 5G बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जिससे फोन को जल्दी से चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है, हालांकि NFC का सपोर्ट इसमें नहीं मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Samsung Galaxy F70e 5G Android 16 पर आधारित लेटेस्ट One UI 8.0 के साथ आता है। जो ग्राहकों को नया इंटरफेस और बेहतर फीचर्स प्रदान करता है। ब्रांड ने इसके साथ 6 साल के OS अपडेट देने का भी वादा किया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, साथ ही फोन प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और मैग्नेटोमीटर जैसे कई फीचर्स के साथ आता है।

Samsung Galaxy F70e 5G उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, लेटेस्ट Android वर्जन और Samsung ब्रांड वाला 5G फोन देख रहे हैं। इसका मुकाबला Realme Narzo 80 Lite, iQOO Z10 Lite और Oppo A6x जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि आप भी सस्ता सैमसंग 5G फोन लेना चाहते हैं तो Galaxy F70e 5G को चुन सकते हैं। यह आपको अच्छा अनुभव दे सकता है। हालांकि ब्रांड की चिंता नहीं है तो अन्य विकल्प भी लिए जा सकते हैं। हम आपको आगे भी ऐसी ही टेक खबरें देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Dimensity 6300 और Android 16 के साथ आया नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f70e-5g-launched-india-price-specs/feed/ 0