Samsung Galaxy J3 2017 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Jun 2017 08:10:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग ने पेश किए गैलेक्सी जे7 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे3 (2017), देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j-2017-series-official-in-hindi/ Wed, 07 Jun 2017 08:10:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8278 टेक कंपनी सैमसंग ने आखिरकार अपनी 'जे' सीरीज़ के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) का आधिकारिक अनावरण कर दिया है।

The post सैमसंग ने पेश किए गैलेक्सी जे7 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे3 (2017), देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे इंतजार के बाद कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने आखिरकार अपनी ‘जे’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) का आधिकारिक अनावरण कर दिया है। कंपनी की ओर से तीनों फोन यू-शेप ऐंटिना बैंड वाली स्लीक मेटल बॉडी पर पेश किए गए हैं जो आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएगें।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017)
सैमसंग का यह फोन 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सानोस 7870 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की मैमोरी दी गई है।

22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 5

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के दोनों पैनल पर फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस फोन में 3,600एमएएच की बैटरी है तथा यूरोपीय बाजार में इसकी कीमत 339 यूरो यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 24,600 रुपये है।

samsung-galaxy-j-1

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017)
कंपनी की ओर से इसे 5.2-इंच की एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट के साथ 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा। वहीं इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की मैमोरी मौजूद है।

फोटोग्राफी के ​​लिए कंपनी ने इस फोन को भी जे7 (2017) की तरह ही 13-मेगापिक्सल के बैक तथा फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो इसकी वर्तमान कीमत 279 यूरो बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 20,250 रुपये है।

samsung-galaxy-j

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017)
गैलेक्सी जे3 (2017) को सैमसंग ने 5.0-इंच की एचडी टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सानोस 7570 प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी स्टोरेज दी गई है।

सैमसंग के फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, सैमंसग कार्निवल के तहत हर प्रोडक्ट पर आर्कषक छूट

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसे 2,400एमएएच बैटरी से लैस किया है। सैमसंग ने इस फोन को 219 यूरो यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,900 रुपये की कीमत पर पेश किया है।

The post सैमसंग ने पेश किए गैलेक्सी जे7 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे3 (2017), देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
दो सिम वेरिएंट में लॉन्च होने वाला है सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017), लॉन्च से पहले खास जानकारी हुई लीक। https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j32017-leaked-in-hindi/ Wed, 10 May 2017 12:47:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7562 कम बजट के बेहतरीन स्मार्टफोन्स रेंज में अब जल्द ही एक और नया डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) जुड़ने वाला है।

The post दो सिम वेरिएंट में लॉन्च होने वाला है सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017), लॉन्च से पहले खास जानकारी हुई लीक। first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज़ में कम बजट के बेहतरीन स्मार्टफोन्स रेंज में अब जल्द ही एक और नया डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) जुड़ने वाला है। कुछ समय पहले जहां इस फोन को बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया था वहीं अब इस फोन को वाईफाई सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो गया है।

गैलेक्सी एस8 को पीछे छोड़ वनप्लस 5 ने पाए सबसे ज्यादा नंबर

यूएस वाईफाई सर्टिफिकेशन साइट ने सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2017) को वाईफाई सर्टिफाइड किया है। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि इस ​साइट पर गैलेक्सी जे3 (2017) को सिंगल सिम और डुअल सिम के दो वेरिएंट में लिस्ट किया गया है, जिसके बाद माना जा रहा है कंपनी इस फोन के दो मॉडल लॉन्च करेगी।

samsung-galaxy-j3-2017

हालांकि इस गैलेक्सी जे3 (2017) की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स के अनुसार यह फोन 4.8-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधा​रित होगा तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

जानें एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट के 10 फीचर्स जो मार्शमेलो में नहीं हैं

कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम त​था 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा वहीं 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। आशा की जा रही है कि जल्द ही सैमसंग इस फोन के लॉन्च की घोषणा करेगी।

The post दो सिम वेरिएंट में लॉन्च होने वाला है सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017), लॉन्च से पहले खास जानकारी हुई लीक। first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग का नया फोन आया सामने जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j3-2017-launched-in-hindi/ Fri, 28 Apr 2017 13:06:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7226 कोरियंन कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जोड़ते हुए गैलेक्सी जे3 (2017) लॉन्च कर दिया है।

The post सैमसंग का नया फोन आया सामने जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियंन कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जोड़ते हुए गैलेक्सी जे3 (2017) लॉन्च कर दिया है। सैमसंग की ओर से यह फोन कम रेंज में पेश किया गया है। कंपनी की ओर से यह फोन फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है जहां इसकी कीमत 150 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 9,600 रुपये है।

ज़ेन ने लॉन्च किया एडमायर मैटल स्मार्टफोन, इसमें चलेंगे दो व्हाट्सऐप

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इसे 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन एंडरॉयड लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है और इसे एक्सनोस7570 चिपसेट पर पेया किया गया है। फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

samsung-galaxy-j3-2016-hero

कंपनी की ओर से इस फोन में 1.5जीबी की रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा​ दिया गया है।

एक्सक्लूसिव: 9 मई को लॉन्च होगा नुबिया एम2 लाइट, और भी कई फोन लॉन्च करेगी कंपनी

4जी एलटीई सपोर्ट के साथ ही सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,600एमएएच की बैटरी दी गई है। भारत में यह फोन कब आएगा इस बारें में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद है कि जल्द इसे इंडियन मार्केट में सेल के लिए उतारा जाएगा

The post सैमसंग का नया फोन आया सामने जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) बेंचमार्किंग साइट पर आया नज़र, जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j3-2017-leak-with-specifications-in-hindi/ Mon, 24 Apr 2017 07:37:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7018 कुछ दिनों पहले जहां सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) की कुछ फोटोज़ सामनें आई थी वहीं अब इस फोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) बेंचमार्किंग साइट पर आया नज़र, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ के डिवाईस जे3 का 2017 वर्ज़न जल्द ही पेश कर सकती है। कुछ दिनों पहले जहां सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) की कुछ फोटोज़ सामनें आई थी वहीं अब इस फोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है।

गीकबेंच पर सैमसंग के आगाामी स्मार्टफोन को एसएम-जे330एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है तथा दावा किया गया है कि यही गैलेक्सी जे3 (2017) है। गीकबेंच के अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर एक्सनोस 7570 प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

samsung-galaxy-j3-2017-gfxbench

बेंचमार्किंग साइट पर सैमसंग के इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन पहले सामने आए लीक्स की मानें तो कंपनी द्वारा इस फोन को 1080×720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है।

28 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है नोकिया 3310

फोटोग्राफी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। टेना के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) का बैक पैनल मैटल का होगा तथा इसके होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर इम्बेड हो सकता है। लेकिन आधिकारिन जानकारी के लिए सैमसंग के बयान का इंतजार करना होगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) बेंचमार्किंग साइट पर आया नज़र, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव: रेंडर वीडियो में देखें कैसा होगा सैमसंग गैलेक्सी जे7 2017 https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-samsung-galaxy-j7-2017-renders-and-360-degree-video-specification-and-features/ Thu, 22 Dec 2016 06:16:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2803 सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) में आपको 5.5-इंच का स्क्रीन देखने को मिलेगा। हां इससे पहले जहां गैलेक्सी जे7 (2016) में एचडी रेजल्यूशन वाला डिसप्ले था वहीं इस बार फुल एचडी एमोलेड स्क्रीन हो सकती है।

The post एक्सक्लूसिव: रेंडर वीडियो में देखें कैसा होगा सैमसंग गैलेक्सी जे7 2017 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल जुलाई में सैमसंग ने गैलेक्सी जे7 2016 को भारत में लॉन्च किया था। वहीं साल का अंत होते—होते गैलेक्सी जे7 2017 के नए मॉडल की जानकारी भी आने लगी। वहीं आज 91मोबाइल्स को आॅनलिक्स के सहयोग से इस फोन के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है। हमें इस फोन के बारे में 360 डिग्री रेंडर वीडियो प्राप्त हुआ जिसे हमने अपने वेब पर प्रकाशित किया है। हालांकि इस दौरान ध्यान रहे कि यह पोट्रेट रेंडर है ऐसे में फोन लॉन्च के दौरान रंग अलग हो सकते हैं।

जैसा कि आप इस रेंडर में देख सकते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) का डिजाइन पुराने मॉडल की अपेक्षा ज्यादा साफ सुथरा और बेहतर है। फोन का बैक पैनल पहले की अपेक्षा काफी फ्लैट है। वहीं पिछले पैनल में एक मैटल की पट्टी देख सकते हैं जो कि अब तक किसी सैमसंग फोन में नहीं है। इसी पर फोन का कैमरा स्थित है।

शाओमी के नए फोन की जानकारी हुई लीक, आईफोन के टक्कर की है तैयारी

फोन के मुख्य पैनल में स्क्रीन के उपर स्पीकरग्रिल स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। जहां तक हार्डवेयर बटन की बात है तो उसी स्थान पर हैं जैसा कि अब तक सैमसंग के फोन में देखने को मिला है। बाएं पैनल आपको वॉल्यूम रॉकर दिखाई देगा जबकि निचले पैनल में आप यूएसबी स्लॉट और 3.5 एमएम आॅडियो जैक को देख सकते हैं। सैमसंग का ट्रेडमार्क हार्डवेयर बटन भी वहीं स्क्रीन के नीचे उपलब्ध है।

सीईएस में असूस लॉन्च करेगा एक साथ कई नए डिवाइस

दी गई जानकारी के अनुसर सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) में आपको 5.5-इंच का स्क्रीन देखने को मिलेगा। हां इससे पहले जहां गैलेक्सी जे7 (2016) में एचडी रेजल्यूशन वाला डिसप्ले था वहीं इस बार फुल एचडी एमोलेड स्क्रीन हो सकती है।

जैसा कि मालूम है सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को कुछ सप्ताह पहले ही भारत में इम्पोर्ट एक्सपोर्ट ट्रैक करने वाली वेबसाइट जाउबा पर देखा गया है। इसके अलावा हाल में यह फोन वाईफाई सर्टिफिकेशन के लिए भी उपलब्ध हुआ था जहां जानकारी दी गई थी कि यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करेगा।

वहीं लीक के माध्यम से अब तक मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस7 (2017) में आपको 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी हो सकती है। जैसा कि पुराने मॉडल में देखा जा सकता है गैलेक्सी जे7 (2016) को 1.5जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है।

The post एक्सक्लूसिव: रेंडर वीडियो में देखें कैसा होगा सैमसंग गैलेक्सी जे7 2017 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जल्द ही लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017), जानें फीचर और स्पेसि​​फिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j3-2017-to-launch-on-6-january-in-us-price-specification-and-features/ Wed, 21 Dec 2016 08:41:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2664 पिछले कई माह से सैमसंग के नए गैलेक्सी जे सीरीज के 2017 स्मार्टफोन की चर्चा शुरू है। खबर के अनुसार कंपनी ने गैलेक्सी जे3 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं आज गैलेक्सी जे3 (2017) के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। यह फोन जल्द […]

The post जल्द ही लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017), जानें फीचर और स्पेसि​​फिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई माह से सैमसंग के नए गैलेक्सी जे सीरीज के 2017 स्मार्टफोन की चर्चा शुरू है। खबर के अनुसार कंपनी ने गैलेक्सी जे3 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं आज गैलेक्सी जे3 (2017) के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। यह फोन जल्द ही यूएस करियर​ स्प्रिंट पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। इसके साथ ही फोन को विश्व के अन्य देशो में लॉन्च किया जाएगा।

यह खबर प्रमुख लीकर एवन ब्लॉस के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी गई है। खबर के अनुसार 6 जनवरी से यह फोन सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि यूएस में लॉन्च होने वाला यह फोन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होने वाले फोन से अलग हो सकता है। इस फोन में पुराने जे3 के समान ही कैमरा हो सकता है जबकि दूसरे संस्करण में कैमरा पहले से बेहतर किया जा सकता है।

लॉन्च से पहले जियोनी एम2017 की जानकारी हुई उजागर, डुअल कर्व डिसप्ले और 7000 एमएएच बैटरी

लीक के दौरान सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) का रेंडर फोटो भी सामने आया है। जहां इसके लुक को आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) में 5-इंच की एचडी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। फोन में 1080×720 पिक्सल रेजल्यूशन का स्क्रीन हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है।

नोकिया सी1 स्मार्टफोन की जानकारी लीक, 4जीबी रैम और डुअल कैमरे से हो सकता है लैस

सैमसंग के इस फोन को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है।

हालांकि इससे पहले आई खबर के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) में फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की बात कही गई थी। इस फोन को सबसे पहले चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किया गया था। उसके अनुसार फोन का बैक पैनल मैटल का है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि यह फोन सिर्फ ग्रे और गोल्ड रंग में ही उपलब्ध होगा। लीक इमेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दाईं ओर पावर बटन है जबकि बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है।

The post जल्द ही लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017), जानें फीचर और स्पेसि​​फिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) https://www.91mobiles.com/hindi/press-photo-leak-of-samsung-galaxy-j3-2017-specification-and-features/ Fri, 18 Nov 2016 13:32:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1576 हालांकि हम आशा कर रहे हैं कि इस बार गैलेक्सी जे3 सीरीज के फोन को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया जा सकता है जो कि होम बटन पर ही होगा।

The post फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल मार्च में सैमसंग ने गैलेक्सी जे3 (2016) को लॉन्च किया था। वहीं पिछले कई सप्ताह से इसके नए संस्करण सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के बारे में खबरें आ रही है। हाल में इस फोन को कुछ बेंचमार्क साइट पर देखा गया था वहीं अब आनलाइन स्पेसि​फिकेशन लीक हुए हैं। इसके साथ ही फोन का प्रेस फोटो शूट भी सामने आया है।

जे3 (2017) का यह लीक प्रमुख लीकर एवीलिक्स के ट्विटर अकाउंट से किया गया है जिन्होंने पहले भी कई फोन के बारे में जानकारियां दी हैं और वो सही साबित हुई हैं। दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) डिजाइन के मामले में बिल्कुल अपने पुराने संस्करण गैलेक्सी जे3 (2016) के समान ही है। इस फोन को मॉडल नंबर एसएम-जे327पी हो सकता है। लीक में फोन का मुख्य पैनल दिखाया गया है। जहां आप सैमसंग का हार्डवेयर वाला होम बटन देख सकते हैं और इसके साथ ही दो कपैसिटिव बटन भी देखने को मिलेंगे।

अगले माह लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो

हालांकि हम आशा कर रहे हैं कि इस बार गैलेक्सी जे3 सीरीज के फोन को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया जा सकता है जो कि होम बटन पर ही होगा। इससे पहले चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर इस फोन को लिस्ट किया गया था। उसके अनुसार फोन का बैक पैनल मैटल का है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि यह फोन सिर्फ ग्रे और गोल्ड रंग में ही उपलब्ध होगा। लीक इमेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दाईं ओर पावर बटन है जबकि बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है।

जहां तक इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) में आपको 5-इंच का फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन) का डिसप्ले देखने को मिल सकता है जो एमोलेट तकनीक से जैस होगा। हालांकि खबर यह भी है कि इस फोन का एक दूसरा संस्करण कम रेंज का होगा जो एचडी (1280×720 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है।

16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017)

गैलेक्सी जे3 (2017) को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 1.5जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी की बात की जाए तो इसे 8-मेगापिक्सल के रियर और 5-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में भी आपको एस बाइक, अल्ट्रा डाटा सेविंग और पावर सेविंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि अगले साल मार्च में ही लॉन्च हो।

The post फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>