Samsung Galaxy J3 2018 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 11 Nov 2021 13:14:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2018) और गैलेक्सी जे7 (2018) https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j3-2018-galaxy-j7-2018-official-in-hindi/ Fri, 08 Jun 2018 10:07:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20345 सैमसंग ने कल ही चीनी बाजार में अपने दो हाईएंड डिवाईस गैलेक्सी ए9 स्टार और गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन जहां फ्लैगशिप की श्रेणी में आते हैं वहीं गैलेक्सी सीरीज़ में मीड रेंज डिवाईस को जोड़ते हुए इस कोरियन कंपनी ने दो और नए स्मार्टफोन आॅफिशियल कर दिए हैं। सैमसंग […]

The post सैमसंग ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2018) और गैलेक्सी जे7 (2018) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने कल ही चीनी बाजार में अपने दो हाईएंड डिवाईस गैलेक्सी ए9 स्टार और गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन जहां फ्लैगशिप की श्रेणी में आते हैं वहीं गैलेक्सी सीरीज़ में मीड रेंज डिवाईस को जोड़ते हुए इस कोरियन कंपनी ने दो और नए स्मार्टफोन आॅफिशियल कर दिए हैं। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी जे3 (2018) और गैलेक्सी जे7 (2018) स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किए गए हैं। ये स्मार्टफोन फिलहाल यूएस मार्केट में उतारे गए हैं जो आने वाल समय में भारत समेत अन्य बाजारों में उपलब्ध होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) को जहां 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। ये दोनों की फोन एंडरॉयड आधारित है लेकिन कंपनी की ओर से एंडरॉयड वर्ज़न और फोन में मौजूद चिपसेट की जानकारी नहीं दी है। इसी तरह गैलेक्सी जे3 और गैलेक्सी जे7 के ये (2018) वर्ज़न कितनी रैम से लैस होंगे और इनमें कितनी स्टोरेज दी जाएगी इसके लिए भी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

samsung-galaxy-j3-2018-2

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा ​दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसी तरह के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए भी इस फोन में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार और ए9 स्टार लाइट लॉन्च, 24-एमपी डुअल कैमरे के साथ है 6.28-इंच की बेजल लेस डिसप्ले

सैमसंग का कहना है ​कि गैलेक्सी जे3 (2018) और गैलेक्सी जे7 (2018) स्मार्टफोन बेहतरीन बैटरी क्षमता से लैस होंगे। ये दोनों ही फोन अमेरिकी बाजार में सबसे पहले सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे तथा आने वाले माह में अन्य बाजारों में दस्तक देंगे। इन दोनों स्मार्टफोंस की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी जल्द ही आप तक अपडेट की जाएगी।

The post सैमसंग ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2018) और गैलेक्सी जे7 (2018) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमंसग गैलेक्सी जे3 2018 की जानकारी हुई लीक, कंपनी ला रही है कम रेंज में 4जी वोएलटीई फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j3-2018-leak-specifications-in-hindi/ Thu, 05 Apr 2018 06:03:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18739 यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित होगा।

The post सैमंसग गैलेक्सी जे3 2018 की जानकारी हुई लीक, कंपनी ला रही है कम रेंज में 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ दिनों से सैमसंग के नए फोन की जानकारी आ रही है। खबर है कि कंपनी बजट सेग्मेंट में गैलेक्सी जे3 2018 को लॉन्च करने वाली है। कुछ दिन पहले इस फोन को गीकबेंच पर देखा गया था। वहीं आज अमेरिकन सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर आया है। यहां इस फोन के ब्लूटूथ और वाईफाई के बारे में जानकारियां ले सकते हैं। इसके साथ ही 4जी एलटीई बैंड और कुछ ऐप की भी जानकारी दी गई है।

91 मोबाइल्स डॉट कॉम ने इस खबर को पहले प्रकाशित किया है। एफसीसी डॉक्यूमेंट में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि इसमें गूगल डुओ ऐप का भी जिक्र किया गया है। कंपनी ने इसे मॉडल नंबर एसएम-जे337ए, एसएम-J337एज़ेड और एसमए-जे336एज़ेड नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि हम आशा कर सकते हैं कि ये फोन सैमसंग गैलेक्सी जे3 2018 ही हो।

samsung galaxy j3 2018 leak

एफसीसी पर लिस्ट किए गए वेबसाइट में बैटरी की जानकारी दी गई है। यह फोन 1,500 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि हो सकता है कि लॉन्च के दौरान बैटरी कैपेसिटी ज्यादा होगी लेकिन अब तक तो इतना ही दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार इस फोन को 720 पिक्सल्स वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित होगा तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनॉस चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी71 जीपीयू दिया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी जे3 (2018) के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। बहरहाल सैमसंग ने अभी गैलेक्सी जे3 (2018) को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है लिहाजा फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post सैमंसग गैलेक्सी जे3 2018 की जानकारी हुई लीक, कंपनी ला रही है कम रेंज में 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j3-2018-listed-on-bluetooth-certification-site-in-hindi/ Tue, 27 Mar 2018 08:21:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18462 सैमसंग जल्द ही अपने इस फोन के पर्दा उठाने वाली है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग कंपनी के मीड बजट व सस्ते स्मार्टफोन्स को लेकर एक के एक बाद लीक सामनें आ रहे है। गैलेक्सी ‘जे सीरीज़’ और गैलेक्सी ‘ए सीरीज’ के ​विभिन्न नए स्मार्टफोन्स को किसी न किसी लीक में देखा जा रहा है। पिछले साल पहली बार सामनें आए सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) को अब एक बार फिर सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया है। गैलेक्सी जे3 (2018) के सामनें आने के बाद माना जा रहा है कि यह फोन आने वाले दिनों में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

91मोबाइल्स ने सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर स्पॉट किया है। इस वेबसाइट पर गैलेक्सी जे3 (2018) को एसएम-जे337टी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन में 4.2 ब्लूटूथ वर्ज़न देखने को मिलेगा। हालांकि वेबसाइट पर फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि सैमसंग जल्द ही अपने इस फोन के पर्दा उठा सकती है।

galaxy j3 list

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार इस फोन को 720 पिक्सल्स वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित होगा तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनॉस चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी71 जीपीयू दिया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

लीक्स के अनुसार इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी जे3 (2018) के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। बहरहाल सैमसंग ने अभी गैलेक्सी जे3 (2018) को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है लिहाजा फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सस्ती कीमत पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018), स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j32018-leaked-specifications-in-hindi/ Fri, 10 Nov 2017 11:23:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13592 कोरियन कंपनी सैमसंग की गैलेक्सी जे सीरीज़ कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स् देने के लिए जानी जाती है। कल ही सैमसंग ने अपनी जे सीरीज़ के कुछ स्मार्टफोन्स को भारत में कीमतों में कटौती कर पेश किया था। वहीं दूसरी ओर सैमसंग के गैलेक्सी जे3 (2018) को लेकर नई जानकारी सामनें आई है। सैमसंग के […]

The post सस्ती कीमत पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018), स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन कंपनी सैमसंग की गैलेक्सी जे सीरीज़ कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स् देने के लिए जानी जाती है। कल ही सैमसंग ने अपनी जे सीरीज़ के कुछ स्मार्टफोन्स को भारत में कीमतों में कटौती कर पेश किया था। वहीं दूसरी ओर सैमसंग के गैलेक्सी जे3 (2018) को लेकर नई जानकारी सामनें आई है। सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी बेंच​मार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है जहां इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

सैमसंग के इन तीन स्मार्टफोन्स के दाम हुए कम

गिज़मोचाईना पर सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) को मॉडल नंबर एसएम-जे337 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग र्के इस फोन को 720पिक्सल्स वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 नुगट आधारित बताया गया है लेकिन उम्मीद है कि बाजार में यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश होगा।

samsung-galaxy-j3-2018

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) में 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी71 जीपीयू दिया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती ह। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

आदत डाल लें “हाय बिक्सबी” कहने की, स्मार्ट और इंटेलिजेंट है यह सर्विस

फिलहाल सैमसंग की ओर से गैलेक्सी जे3 (2018) को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और न ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का पुख्ता कहा गया है। ऐसे हो सकता है कि फोन लॉन्च होने पर इसकी स्पेसिफिकेशन्स में बदलावा देखने को मिले। लिहाज़ा गैलेक्सी जे3 के इस नए वर्ज़न की सटीक जानकारी के लिए इंतजार किया जाना मुनासिब है।

The post सस्ती कीमत पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018), स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>