The post सैमसंग ने पेश किए गैलेक्सी जे7 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे3 (2017), देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लंबे इंतजार के बाद कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने आखिरकार अपनी ‘जे’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) का आधिकारिक अनावरण कर दिया है। कंपनी की ओर से तीनों फोन यू-शेप ऐंटिना बैंड वाली स्लीक मेटल बॉडी पर पेश किए गए हैं जो आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएगें।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017)
सैमसंग का यह फोन 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सानोस 7870 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की मैमोरी दी गई है।
22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 5
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के दोनों पैनल पर फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस फोन में 3,600एमएएच की बैटरी है तथा यूरोपीय बाजार में इसकी कीमत 339 यूरो यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 24,600 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017)
कंपनी की ओर से इसे 5.2-इंच की एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट के साथ 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा। वहीं इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की मैमोरी मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने इस फोन को भी जे7 (2017) की तरह ही 13-मेगापिक्सल के बैक तथा फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो इसकी वर्तमान कीमत 279 यूरो बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 20,250 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017)
गैलेक्सी जे3 (2017) को सैमसंग ने 5.0-इंच की एचडी टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सानोस 7570 प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी स्टोरेज दी गई है।
सैमसंग के फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, सैमंसग कार्निवल के तहत हर प्रोडक्ट पर आर्कषक छूट
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसे 2,400एमएएच बैटरी से लैस किया है। सैमसंग ने इस फोन को 219 यूरो यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,900 रुपये की कीमत पर पेश किया है।
The post सैमसंग ने पेश किए गैलेक्सी जे7 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे3 (2017), देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) और जे5 (2017) की जानकारी आई सामनें, लॉन्च पहले जानें इनकी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही अपनी गैलेक्सी स्मार्टफोन सीरीज़ में गैलेक्सी जे7 (2017) और गैलेक्सी जे5 (2017) लॉन्च करने वाली है। लगातार चर्चा का विषय बनें इन ये दोनों फोन आज फिर अपने लीक के चलते सुखियों में छाए हैं। नए लीक में फोन के कैमरा तथा सिक्योरिटी फीचर्स का खुलासा किया गया है।
जानें शाओमी रेडमी 4 की 20 बड़ी बातें क्यों खास है यह फोन
सैममोबाईल ने सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज़ के इन दो आगामी स्मार्टफोन की जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी की ओर से इन दोनों फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड किया गया है जो यूजर्स को सिक्योर व फास्ट अनलॉकिंग सुविधा देगा। इसके साथ ही नए लीक में सामनें आया है कि जे7 (2017) और जे5 (2017) दोनों में सेल्फी के लिए 13मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

गैलेक्सी जे7 (2017) की बात करें तो कंपनी द्वारा इस फोन को 5.5-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा इसके बैक पैनल पर भी 13-मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की मैमोरी होगी तथा यह पावर बैकअप के लिए इसमें 3,600एमएएच की बैटरी देखने का मिल सकती है।

गैलेक्सी जे5 (2017) में 5.2-इंच की एचडी डिसप्ले की बात कही गई है तथा कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। इस फोन का रियर कैमरा भी 13-मेगापिक्सल का हो सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
लेनोवो ब्रांड मोटो ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक
सैमसंग के इन दोनों फोन को लेकर हालांकि कंपनी ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक में कहा गया है कि जे7 (2017) को जहां 339 यूरो (24,000)रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है वहीं जे5 (2017) का मूल्य तकरीबन 279 यूरो (19,800)रुपये हो सकता है।
The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) और जे5 (2017) की जानकारी आई सामनें, लॉन्च पहले जानें इनकी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, 12-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ आर्कषक फीचर्स होंगे मौजूद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हाल ही में सैमसंग के नए डिवाईस गैलेक्सी सी7 प्रो को लेकर जानकारी सामने आई थी कि कंपनी अपने इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। वहीं अब सैमसंग के ही अन्य स्मार्टफोन जे5 (2017) को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। साइट पर लिस्टिंग के बाद सैमसंग के इस फोन के अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
जीएफएक्स बेंच पर सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन जे5 (2017) को एसएम-जे530 मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार कंपनी द्वारा इस फोन को सैमसंग के चिपसेट एक्सनोस 7870 पर पेश किया जा सकता है तथा यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित होगा।

सैमसंग गैलेक्स जे5 (2017) के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो वेबसाइट पर इसे 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.8-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस बताया गया है। हालांकि आपको बता दें कि जे5 के 2016 वर्जन में 5.2-इंच की स्क्रीन दी गई थी, ऐसे में फोन के डिसप्ले साईज़ पर संदेह है।
कैसे करें एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन ‘ओ’ को अपने फोन में इंस्टाल
लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग के इस फोन में 2जीबी रैम दी गई है तथा बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी830 जीपीयू दिया गया है। फोन में कार्ड सपोर्ट के साथ ही 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें जहां 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा बताया जा रहा है वहीं सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
एंडरॉयड फोन के 5 छुपे हुए फीचर्स जो हैं बड़े उपयोगी
सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) को लिस्टिंग में सिंगल सिम आधारित बताया गया है तथा साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर होगा यह नहीं यह भी साफ नहीं है। ऐसे में कंपनी द्वारा इस फोन की घोषणा का ही इंतजार किया जा रहा है।
The post सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, 12-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ आर्कषक फीचर्स होंगे मौजूद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) की जानकारी लीक, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कोरियन स्मार्टफोन निर्माता ने पिछले साल अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ में बेहतरीन फोन लॉन्च किए थे। सैमसंग अपनी इस सीरीज़ में नए फोन जोड़ने के लिए तैयार है। हाल में गैलेक्सी जे सीरीज के कई फोन की जानकारी आई है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) वेरिएंट के बारे में नया खुलासा हुआ है। इस फोन को वाईफाई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इसके बाद इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीदें हैं।
गैलेक्सी क्लब ने इस बात की जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि सैमसंग सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट वाई-फाई अलायंस पर देखा गया है। जहां 15 फरवरी को ही इसे डुअल बैंड वाईफाई सपोर्ट के साथ सर्टिफाइड किया गया है। हालांकि वेब पर इस फोन की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सर्टिफिकेशन के अनुसार सैमसंग अपने इस फोन को एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश करेगी।

पिछले साल सैमसंग द्वारा लॉन्च किए गए गैलेक्सी जे5 (2016) पर नज़र डाले तो कंपनी की ओर से इसमें एस बाइक मोड दिया गया था। यह फोन 720×1280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस था। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया था।
मोटो जी4 प्लस बनाम मोटो जी5 प्लस, जानें कौन फोन है दमदार
गैलेक्सी जे5 (2016) में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई थी तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,100एमएएच की बैटरी उपलब्ध थी तथा भारतीय बाजार में इसकी शुरूआती कीमत 10,999 रुपये थी।
The post सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) की जानकारी लीक, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>