The post सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम होगा और भी स्मार्ट, नई जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कल ही सैमसंग के मीड बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 प्रो (2018) की एक वीडियो सामनें आई थी जिससे फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी वहीं अब सैमसंग के ही एक अन्य स्मार्टफोन गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) की जानकारी सामनें आ गईे है। सैमसंग के इस फोन की ईमेंज़ शेयर की गई है जिसके साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि जनवारी माह में सैमसंग अपने इस फोन से पर्दा उठा देगी।
लीक में सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) को एसएम-जी571एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो इस फोन को 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित बताया गया है तथा यह 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर एक्सनोस 7570 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली टी720 जीपीयू देखने को मिल सकता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) 4जी फोन होगा तथा इसके होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 2,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर सैमसंग की ओर से इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लिहाज़ा कंपनी की घोषणा का इंतजार है।
The post सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम होगा और भी स्मार्ट, नई जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रेडमी नोट 4 को टक्कर देगा 3जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017), वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ दिनों पहले सैमसंग गैलेक्सी सीरीज़ का जे3 (2018) एक लीक में सामनें आया था, जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं अब सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन जे5 प्राइम सामनें आया है। इस फोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी बताई गई है।
शाओमी रेडमी नोट 5 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता लॉन्च
जीएफएक्सबेंचपर सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) को एसएम-जी571 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि फोन के नाम का खुलासा वेबसाइट पर नहीं किया गया है लेकिन जे5 प्राइम (2016) को एसएम-जी570 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया गया था जिससे माना जा रहा है कि वेबसाइट पर लिस्ट हुआ यह फोन गैलेक्सी जे5 प्राइम ही है।

इस लिस्टिंग के अनुसार गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017) 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.8-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 नुगट आधारित होगा तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर एक्सनोस 7570 चिपसेट पर रन करेगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी720 देखने को मिल सकता है।
आ रहा है 8जीबी रैम वाला आॅनर वी10, एंडरॉयड ओरियो पर करेगा रन
कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी की रैम तथा 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिलेगा वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
The post रेडमी नोट 4 को टक्कर देगा 3जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम (2017), वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post दोगुनी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। उस वक्त इस फोन में सिर्फ 16जीबी मैमोरी का ही विकल्प था लेकिन अब कंपनी ने इसका नया संस्करण पेश किया है जिसमें मैमोरी कपैसिटी दोगुनी कर दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम के 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जी570एफ0 मॉडल नंबर के साथ भारतीय बाजार में पेश किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले इस फोन का सिर्फ 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही देश में उपलब्ध था, जिसकी हालिया कीमत तकरीबन 13,790 है। वहीं 32जीबी मैमोरी वाले वेरियंट के लिए आपको 14,990 रुपये चुकाने होंगे।
6-इंच की स्क्रीन पर ज़ेडटीई ने लॉन्च किया ब्लेड एक्स मैक्स, कीमत 10 हजार से भी कम
हालांकि इस फोन के बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं आई लेकिन मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने आॅफिशियन ट्वीटर अकाउंट के जरिये इस बाबत जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले हफ्तें में यह फोन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
#SamsungJ5prime (now in 32GB) G570FO Rs. 14900/-
Stocks in few days pic.twitter.com/9cfzM2LTk6— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) May 12, 2017
गैलेक्सी जे5 प्राइम के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे फुल मेटल बॉडी पर पेश किया गया है जो 5-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा क्वॉड-कोर एक्सनोस प्रोसेसर पर कार्य करता है।
कैमरा फोन में जियोनी करेगा सभी ब्रांड की छुट्टी ला रहा है धाकड़ फोन
इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,400एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
The post दोगुनी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>