samsung galaxy J5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 12 May 2017 11:26:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 दोगुनी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j5-prime32gb-launched-in-hindi/ Fri, 12 May 2017 08:30:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7632 रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने आॅफिशियन ट्वीटर अकाउंट के जरिये इस बाबत जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले हफ्तें में यह फोन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post दोगुनी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। उस वक्त इस फोन में सिर्फ 16जीबी मैमोरी का ही विकल्प था लेकिन अब कंपनी ने इसका नया संस्करण पेश किया है जिसमें मैमोरी कपैसिटी दोगुनी कर दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम के 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जी570एफ0 मॉडल नंबर के साथ भारतीय बाजार में पेश किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले इस फोन का सिर्फ 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही देश में उपलब्ध था, जिसकी हालिया कीमत तकरीबन 13,790 है। वहीं 32जीबी मैमोरी वाले वेरियंट के लिए आपको 14,990 रुपये चुकाने होंगे।

6-इंच की स्क्रीन पर ज़ेडटीई ने लॉन्च किया ब्लेड एक्स मैक्स, कीमत 10 हजार से भी कम

हालांकि इस फोन के बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं आई लेकिन मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने आॅफिशियन ट्वीटर अकाउंट के जरिये इस बाबत जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले हफ्तें में यह फोन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

गैलेक्सी जे5 प्राइम के अन्य ​फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे फुल मेटल बॉडी पर पेश किया गया है जो 5-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा क्वॉड-कोर एक्सनोस प्रोसेसर पर कार्य करता है।

कैमरा फोन में जियोनी करेगा सभी ब्रांड की छुट्टी ला रहा है धाकड़ फोन

इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगा​पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,400एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

The post दोगुनी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे5 में लगी आग https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j5-smartphone-caught-fire-and-exploded-in-hindi/ Tue, 08 Nov 2016 06:37:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1220 रिपोर्ट में प्रकाशित हुआ है कि फ्रांस में सैमसंग गैलेक्सी जे5 के मोबाइल में उस वक्त आग लग गई जब एक महिला अपने चार साल के बच्चे तथा अपने पति संग अपने घर पर थी।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे5 में लगी आग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ महिनों में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने तथा विस्फोट की ख़बरों से गिरी साख को कंपनी अभी पूरी तरह बचा भी नहीं पाई थी ​कि सैमसंग की जे सी​रिज़ के एक फोन में आग लगने की ख़बर ने सनसनी फैला दी है। यह आग सैमसंग गैलेक्सी जे5 में लगी है। हालांकि यह फोन लगभग एक साल पुराना है।

असोसीऐटड प्रैस की एक रिपोर्ट में प्रकाशित हुआ है कि फ्रांस में सैमसंग गैलेक्सी जे5 के मोबाइल में उस वक्त आग लग गई जब एक महिला अपने चार साल के बच्चे तथा अपने पति संग अपने घर पर थी।

ख़बरों के अनुसार फ्रांस ​निवासी लाम्या बॉयंद्रेन ने एपी को बताया कि गत सोमवार जब किसी काम के लिए उसने अपने 4 वर्षीय बेटे से सैमसंग गैलेक्सी जे5 फोन मांगा तब उसे अहसास ​हुआ कि फोन बहुत ज़्यादा गर्म है। घबराहट में लाम्या ने फोन को दूर फेंक दिया, तभी फोन से धुंआ ​निकलने लगा और वह फूल गया। उसी वक्त फोन के बैक पैनल में आग लग गई, जिसे उसने पति ने आग बुझाने वाले यंत्र की सहायता से काबू में ​किया।

लाम्या बॉयंद्रेन ने प्रैस को बताया कि उसने यह सैमसंग गैलेक्सी जे5 फोन उसने जून के महिने में आॅनलाइन वेबसाइट से आॅफर के तहत खरीदा था। लाम्या का कहना है ​कि फोन की वज़ह से उसका बेटा अपना हाथ तक खो सकता था इसलिए वह सैमसंग कंपनी में शिकायत करने के साथ ही उन पर मुकदमा भी करेगी।
वहीं दूसरी ओर सैमसंग कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि अभी कंपनी फोन का पूरी तरह से नि​रीक्षण करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुॅंचेगी।

जानें क्यों होती है फोन की बैटरी ब्लास्ट

बहरहाल गैलेक्सी नोट7 के बाद अब गैलेक्सी जे5 में आग लगने की घटना सैमसंग के फोन निर्माण व परीक्षण के साथ—साथ उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। जाहिर है कि इस तरह की घटनाओं के बाद सैमसंग की प्रति लोगों का नज​रिया बदल रहा है, जो कपंनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे5 में लगी आग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>