Samsung Galaxy J7 2017 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Jun 2017 08:10:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग ने पेश किए गैलेक्सी जे7 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे3 (2017), देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j-2017-series-official-in-hindi/ Wed, 07 Jun 2017 08:10:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8278 टेक कंपनी सैमसंग ने आखिरकार अपनी 'जे' सीरीज़ के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) का आधिकारिक अनावरण कर दिया है।

The post सैमसंग ने पेश किए गैलेक्सी जे7 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे3 (2017), देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे इंतजार के बाद कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने आखिरकार अपनी ‘जे’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) का आधिकारिक अनावरण कर दिया है। कंपनी की ओर से तीनों फोन यू-शेप ऐंटिना बैंड वाली स्लीक मेटल बॉडी पर पेश किए गए हैं जो आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएगें।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017)
सैमसंग का यह फोन 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सानोस 7870 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की मैमोरी दी गई है।

22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 5

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के दोनों पैनल पर फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस फोन में 3,600एमएएच की बैटरी है तथा यूरोपीय बाजार में इसकी कीमत 339 यूरो यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 24,600 रुपये है।

samsung-galaxy-j-1

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017)
कंपनी की ओर से इसे 5.2-इंच की एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट के साथ 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा। वहीं इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की मैमोरी मौजूद है।

फोटोग्राफी के ​​लिए कंपनी ने इस फोन को भी जे7 (2017) की तरह ही 13-मेगापिक्सल के बैक तथा फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो इसकी वर्तमान कीमत 279 यूरो बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 20,250 रुपये है।

samsung-galaxy-j

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017)
गैलेक्सी जे3 (2017) को सैमसंग ने 5.0-इंच की एचडी टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सानोस 7570 प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी स्टोरेज दी गई है।

सैमसंग के फोन खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका, सैमंसग कार्निवल के तहत हर प्रोडक्ट पर आर्कषक छूट

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसे 2,400एमएएच बैटरी से लैस किया है। सैमसंग ने इस फोन को 219 यूरो यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,900 रुपये की कीमत पर पेश किया है।

The post सैमसंग ने पेश किए गैलेक्सी जे7 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे3 (2017), देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ट्विस्ट: सैमसंग का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा गैलेक्सी जे7 (2017) https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j72017-will-support-dual-rear-camera-in-hindi/ Tue, 30 May 2017 11:09:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8037 ताजा लीक में यह बात सामनें आई है कि गैलेक्सी जे7 (2017) भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा और इसे गैलेक्सी सी10 से पहले लॉन्च किया जाएगा।

The post ट्विस्ट: सैमसंग का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा गैलेक्सी जे7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अब तक खबर आ रही थी कि सैमसंग गैलेक्सी सी10 कंपनी का पहला डुअल कैमरे वाला फोन होगा। इस फोन से जुड़ी अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं लेकिन आज इस खबर में एक नया ट्विस्ट आ गया है। एक ताजा लीक में यह बात सामनें आई है कि गैलेक्सी जे7 (2017) भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा और इसे गैलेक्सी सी10 से पहले लॉन्च किया जाएगा।

4,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी नोट 3

दरअसल चीनी साइट वेईबो पर एक टिप्सटर द्वारा सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) के बैक कवर की कुछ फोटोज़ शेयर की गई है। इन सभी कवर में बैक पैनल पर डुअल कैमरा स्पॉट दिखाया गया है। कवर को देखकर पता लग रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) के बैक पैनल पर दो कैमरे होंगे जो वर्टिकल सेट होंगे।

samsung-galaxy-j7-2017-1

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इस फोन को 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। फोन में 3जीबी की रैम दी जा सकती है जिसके साथ सैमसंग का यह फोन एक्सनोस 7870 चिपसेट पर रन करेगा।

7.9-इंच की स्क्रीन पर असूस ने पेश किया नया टैबलेट

फोन में कार्ड सपोर्ट के साथ ही 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद होगी तथा लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर तथा फ्रंट पैनल पर 13-मेगापिक्सल के कैमरे देखने को मिल सकते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,600एमएएच की बैटरी दी जाएगी। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) का सिंगल रियर कैमरे वाला मॉडल भी पेश किया जाएगा जो विभिन्न बाजारों में लॉन्च होगा

The post ट्विस्ट: सैमसंग का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा गैलेक्सी जे7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) और जे5 (2017) की जानकारी आई सामनें, लॉन्च पहले जानें इनकी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j72017-and-j52017-leaked-in-hindi/ Wed, 17 May 2017 08:14:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7764 नए लीक में फोन के कैमरा तथा सिक्योरिटी फीचर्स का खुलासा किया गया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) और जे5 (2017) की जानकारी आई सामनें, लॉन्च पहले जानें इनकी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही अपनी गैलेक्सी स्मार्टफोन सीरीज़ में गैलेक्सी जे7 (2017) और गैलेक्सी जे5 (2017) लॉन्च करने वाली है। लगातार चर्चा का विषय बनें इन ये दोनों फोन आज फिर अपने लीक के चलते सुखियों में छाए हैं। नए लीक में फोन के कैमरा तथा सिक्योरिटी फीचर्स का खुलासा किया गया है।

जानें शाओमी रेडमी 4 की 20 बड़ी बातें क्यों खास है यह फोन

सैममोबाईल ने सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज़ के इन दो आगामी स्मार्टफोन की जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी की ओर से इन दोनों फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड किया गया है जो यूजर्स को सिक्योर व फास्ट अनलॉकिंग सुविधा देगा। इसके साथ ही नए लीक में सामनें आया है कि जे7 (2017) और जे5 (2017) दोनों में सेल्फी के लिए 13मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

samsung-galaxy-j7-prime-1

गैलेक्सी जे7 (2017) की बात करें तो कंपनी द्वारा इस फोन को 5.5-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा त​था इसके बैक पैनल पर भी 13-मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की मैमोरी होगी तथा यह पावर बैकअप के लिए इसमें 3,600एमएएच की बैटरी देखने का ​मिल सकती है।

galaxy-j7-2017-1

गैलेक्सी जे5 (2017) में 5.2-इंच की एचडी डिसप्ले की बात कही गई है तथा कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। इस फोन का रियर कैमरा भी 13-मेगापिक्सल का हो सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

लेनोवो ब्रांड मोटो ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक

सैमसंग के इन दोनों फोन को लेकर हालांकि कंपनी ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक में कहा गया है कि जे7 (2017) को जहां 339 यूरो (24,000)रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है वहीं जे5 (2017) का मूल्य तकरीबन 279 यूरो (19,800)रुपये हो सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) और जे5 (2017) की जानकारी आई सामनें, लॉन्च पहले जानें इनकी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
12-एमपी सेल्फी और 12-एमपी रियर कैमरे से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-2017-leaked-with-specifications-in-hindi/ Mon, 08 May 2017 06:40:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7471 सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) के स्पेसि​फिकेशन्य बेंचमार्क साइट पर देखे गए हैं।

The post 12-एमपी सेल्फी और 12-एमपी रियर कैमरे से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2017) को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से लगातार लीक्स सामनें आ रहे हैं। कुछ दिन पहले जहां इस फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था तथा आज इस फोन के स्पेसि​फिकेशन्य बेंचमार्क साइट पर देखे गए हैं। इस लीक में फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन को देखा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी सी10 होगा कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

जीएफएक्स बेंच पर सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को एसएम-जे730 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया है। इस लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग का यह स्मार्टफोन 5.5-इंच की फुलएचडी ​स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जो एक्सनोस 7870 चिपसेट पर कार्य करेगा। फोन में 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

samsung-galaxy-j7-2017-gfxbench

साइट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) में फास्ट प्रोसेसिंग के लिए जहां 3जीबी रैम दी जाएगी वहीं बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी830 जीपीयू भी मौजूद होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल तथा रियर पैनल पर 12-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

एक्सक्लूसिव: लॉन्च से पहले देखें एचटीसी यू11 का 360 वीडियो रेंडर और तस्वीर, बेहद ही स्टालिश है यह फोन

लिस्टिंग में फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी बताई गई है, परंतु उम्मीद की जा सकती है कि यह विभिन्न स्टोरेज वे​रिएंट में लॉन्च किया जाए। जैसा की पहले ही बताया गया है ये सभी स्पेसिफिकेशन्स सिर्फ चीनी बेंचमार्किंग साइट से प्राप्त हुई है, ऐसे में कंपनी की ओर से फोन को लेकर किसी घोषणा किए जाने का इंतज़ार है।

The post 12-एमपी सेल्फी और 12-एमपी रियर कैमरे से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को ब्लूटूथ ​सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-2017-get-bluetooth-certificate-in-hindi/ Tue, 04 Apr 2017 12:59:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6482 पिछले दिनों जहां गैलेक्सी जे7 (2017) की फोटोज़ सामने आई थी वहीं अब सैमसंग के इस फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स अॅथारिटी द्वारा ​सर्टिफाईड किया गया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को ब्लूटूथ ​सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 को लॉन्च करने के बाद अब कोररियन कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2017) लॉन्च कर सकती है। पिछले दिनों जहां इस फोन की फोटोज़ सामने आई थी वहीं अब सैमसंग के इस फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स अॅथारिटी द्वारा ​सर्टिफाईड किया गया है।

एंडरॉयड हैडलाईन्स ने इस खबर का खुलासा करते हुए सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को ब्लूटूथ सर्टिफिकेट का सार्वजनिक किया है। इस ​सर्टिफिकेट में गैलेक्सी जे7 (2017) को एसएम-जे730एफएम मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

galaxy-j7

सैमसंग के इस फोन को लेकर पहले सामने आए लीक्स के अनुसार कंपनी द्वारा इसे 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

जेडटीई ने लॉन्च किया प्रेस्टीज़ 2, जानें इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स</strong>

गैलेक्सी जे7 के 2017 वर्जन को 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है। लीक के ​अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

6जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर काम करेगा एचटीसी यू

हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि कंपनी द्वारा यह फोन कब और कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा, लेकिन आशा है कि यह फोन मध्यम बजट श्रेणी का स्मार्टफोन होगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को ब्लूटूथ ​सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की फोटो आई सामने, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-2017-image-leak-in-hindi/ Thu, 23 Feb 2017 11:06:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5303 सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की फोटोज़ में फोन का मॉडल नंबर एसएम-जे727 बताया गया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की फोटो आई सामने, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले सैमसंग गैलेक्सी सीरीज़ में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन जे7 (2017) की वीडियो सामने आई थी जिसमें इस फोन को 360 डिग्री एंगल से दिखाया गया था। अब एक ताजा लीक में इसी फोन की रेंडर फोटोज़ को शेयर किया गया है जिसमें फोन के फ़ीचर्स ​को साफ देखा जा रहा है।

मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च होंगे ये बेहतरीन डिवाईस

ट्वीटर टिपस्टर द्वारा शेयर की गई सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की फोटोज़ में फोन का मॉडल नंबर एसएम-जे727 बताया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर फ्रंट कैमरे के साथ ओवल शेप का होम बटन मौजूद है, जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। इसके बैक पैनल पर मेटल स्ट्रीप मौजूद है जिसके उपर एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा लगाया गया है।

samsung-galaxy-j7-2017-render_16-741x420

फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर तथा बाएं पैनल पर पावर बटन मौजूद है। इस फोन को लेकर सामने आई स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी फिर कर रहा है बड़ी स्क्रीन वाले फोन के लॉन्च की तैयारी

यह फोन 2जीबी रैम से लैस होगा जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7870 चिपसेट पर काम करेगा। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 4जी एलटीई सपोर्टिड सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को अप्रैल माह में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की फोटो आई सामने, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) ऐक्सनोस 7870 चिपसेट पर हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-2017-leaked-with-exynos-chipset-in-hindi/ Thu, 02 Feb 2017 10:11:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4399 नई जानकारी के अनुसार एमडब्ल्यूसी 2017 में सैमसंग न सिर्फ गैलेक्सी जे7 (2017) को प्रदर्शित करेगी ​बल्कि साथ ही अमेरिका में यह फोन सेल के लिए भी पेश किया जा सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) ऐक्सनोस 7870 चिपसेट पर हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की लॉन्चिंग तारिख बढ़ने के बाद यह कोरियन कंपनी मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस 2017 में अब अपने दूसरे दमदार स्मार्टफोन प्रस्तुत करने में जुटी है। इसी सूची में सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) का नाम भी पुख्ता होता नज़र आ रहा है। नई जानकारी के अनुसार एमडब्ल्यूसी 2017 में सैमसंग न सिर्फ अपने इस डिवाईस को प्रदर्शित करेगी ​बल्कि साथ ही अमेरिका में यह फोन सेल के लिए भी पेश किया जा सकता है।

गीज़मोचाईना की खबर के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) ऐक्सनोस 7870 चिपसेट से लैस होगा जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए माली-टी830 भी दिया जाएगा।

galaxy-j7-2017-gfx

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह फोन 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

सोनी ने भेजे मीडिया इन्वाईट, पेश कर सकती है ज़ेड5 प्रीमियम 2017

नए लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि इस फोन के लेकर पहले सामने आई जानकारी में इसे 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस बताया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 के डिजाईन को लेकर हुआ अहम ख़ुलासा

पुराने लीक में इस फोन को क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित बताया गया था। ऐसे में कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सैमसंग इस फोन को अलग-अलग बाज़ार में ​अलग-अलग प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है। जैसा की विदित है ये सभी जानकारी सिर्फ लीक्स के आधार पर ही दी जा रही है, ​लिहाज़ा कंपनी की ओर से किसी घोषणा आने तक किसी भी खबर को पुख्ता नहीं कहा जा सकता।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) ऐक्सनोस 7870 चिपसेट पर हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/new-leak-confirmed-samsung-galaxy-j7-2017-specifications-and-features/ Tue, 17 Jan 2017 05:40:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3882 सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) पिछले साल लॉन्च जे7 की अपेक्षाा ज्यादा अडवांस है। फोन के प्रोसेसर सहित कई दूसरे हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन में भी बदलाव मिलेगा। इस फोन को सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वर्ष 2016 में गैलेक्सी नोट 7 की वजह से सैमसंग को जो भी नुकसान हुआ है लगता है इस वर्ष कपंनी उसे पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही है। पिछले कुछ दिनों में सैमसंग के एक के बाद एक कई फोन की जानकारी आई है। इसमें से कई फोन को कंपनी ने लॉन्च कर दिया तो कुछ लॉन्च होने बाकी हैं। लॉन्च होने वाले फोन में एक नाम सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) का भी है। पिछले कुछ माह में इस फोन के कई लीक आए हैं वहीं आज कुछ नई जानकारियां भी मिली हैं।

दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) पिछले साल लॉन्च जे7 की अपेक्षाा ज्यादा अडवांस है। फोन के प्रोसेसर सहित कई दूसरे हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन में भी बदलाव मिलेगा। इस फोन को सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।

32जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ जियोनी स्टील 2

गीकबेंच पर लिस्ट किए गए फोन को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर रन करता है जो फिलहाल सबसे नया आॅपरेटिंग सिस्टम है।

26 फरवरी को लॉन्च होगा मोटो जी5 प्लस

हालांकि लिस्ट किए गए फोन में 2जीबी रैम मैमोरी दी गई है जबकि इससे पहले खबर आई थी कि इस फोन में 3जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध होने की उम्मीद है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) में आपको 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिलेगा। जिस तरह से इस फोन के बारे में खबरें आ रही हैं उसे देखते हुए ऐसा लगताा है कि जल्द ही कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>