Samsung Galaxy J7 (2018) | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 08 Jun 2018 10:07:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2018) और गैलेक्सी जे7 (2018) https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j3-2018-galaxy-j7-2018-official-in-hindi/ Fri, 08 Jun 2018 10:07:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20345 सैमसंग ने कल ही चीनी बाजार में अपने दो हाईएंड डिवाईस गैलेक्सी ए9 स्टार और गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन जहां फ्लैगशिप की श्रेणी में आते हैं वहीं गैलेक्सी सीरीज़ में मीड रेंज डिवाईस को जोड़ते हुए इस कोरियन कंपनी ने दो और नए स्मार्टफोन आॅफिशियल कर दिए हैं। सैमसंग […]

The post सैमसंग ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2018) और गैलेक्सी जे7 (2018) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने कल ही चीनी बाजार में अपने दो हाईएंड डिवाईस गैलेक्सी ए9 स्टार और गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन जहां फ्लैगशिप की श्रेणी में आते हैं वहीं गैलेक्सी सीरीज़ में मीड रेंज डिवाईस को जोड़ते हुए इस कोरियन कंपनी ने दो और नए स्मार्टफोन आॅफिशियल कर दिए हैं। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी जे3 (2018) और गैलेक्सी जे7 (2018) स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किए गए हैं। ये स्मार्टफोन फिलहाल यूएस मार्केट में उतारे गए हैं जो आने वाल समय में भारत समेत अन्य बाजारों में उपलब्ध होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) को जहां 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। ये दोनों की फोन एंडरॉयड आधारित है लेकिन कंपनी की ओर से एंडरॉयड वर्ज़न और फोन में मौजूद चिपसेट की जानकारी नहीं दी है। इसी तरह गैलेक्सी जे3 और गैलेक्सी जे7 के ये (2018) वर्ज़न कितनी रैम से लैस होंगे और इनमें कितनी स्टोरेज दी जाएगी इसके लिए भी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

samsung-galaxy-j3-2018-2

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा ​दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसी तरह के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए भी इस फोन में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार और ए9 स्टार लाइट लॉन्च, 24-एमपी डुअल कैमरे के साथ है 6.28-इंच की बेजल लेस डिसप्ले

सैमसंग का कहना है ​कि गैलेक्सी जे3 (2018) और गैलेक्सी जे7 (2018) स्मार्टफोन बेहतरीन बैटरी क्षमता से लैस होंगे। ये दोनों ही फोन अमेरिकी बाजार में सबसे पहले सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे तथा आने वाले माह में अन्य बाजारों में दस्तक देंगे। इन दोनों स्मार्टफोंस की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी जल्द ही आप तक अपडेट की जाएगी।

The post सैमसंग ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2018) और गैलेक्सी जे7 (2018) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 की जानकारी हुई लीक, 5जी वाईफाई करता है सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-2018-specification-leak/ Fri, 06 Apr 2018 10:03:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18772 स​र्टिर्फिकेशन साइट के अनुसार इस फोन में ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट है। वहीं कुछ दिन पहले जब यह वाईफाई सर्टिफिकेशन के लिए आया था

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 की जानकारी हुई लीक, 5जी वाईफाई करता है सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ दिनों से सैमसंग के कई फोन की लीक सामने आई है। परंतु इनमें सबसे ज्यादा जिक्र गैलेक्सी जे7 का है। पिछले साल भी कंपनी ने इस मॉडल को लॉन्च किया था लेकिन इस बार थोड़ा अपग्रेड है और इसे सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 कहा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही इस फोन को वाईफाई सर्टिफिकेशन के लिए देखा गया था। वहीं आज यह फोन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर उपलब्ध हुआ है।

ब्लूटू​थ सर्टिफिकेशन साइट पर सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 एसएम—जे737वी, एसएम-जे737वीपीपी, एसएम-जे767वीएल, एसएम-जे737आर4 एसएम-जे737पी नाम से लिस्ट किया गया है। स​र्टिर्फिकेशन साइट के अनुसार इस फोन में ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट है। वहीं कुछ दिन पहले जब यह वाईफाई सर्टिफिकेशन के लिए आया था तो यह जानकारी थी कि फोन को एंडरॉयड आॅपरेटिंक सिस्टम 8.0 ओरियो पर उलब्ध होगा। इसके साथ ही फोन में 2.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। सबसे खास बात ही यह वाईफाई के लिए 5जी बैंड को सपोर्ट करता है। इस खबर को हमारी ही दूसरी वेबसाइट 91मोबाइल्स ने सबसे पहले की है।

लीक के माध्यम से अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 में आपको 5—इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फोन एक्सनोस 7885 चिपसेट पर कार्य उपलब्ध हो सकता है और सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन में वाईफाई नेटवर्क पर 5जी डाटा सपोर्ट है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 2018 की जानकारी हुई लीक, 5जी वाईफाई करता है सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, चलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड पर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-2018-listed-with-android-oreo-in-hindi/ Tue, 03 Apr 2018 12:37:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18690 इस फोन को एसएम-जे737ए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, चलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 डुओ को लेकर आज ही खबर सामनें आई ​है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश करेगी। वहीं अब सैमसंग के ही एक अन्य स्मार्टफोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में सैमसंग का नया बजट स्मार्टफोन सामनें आया है जिसे गैलेक्सी जे7 (2018) नाम के साथ अंर्तराष्ट्रीय टेक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

जानकार के मुताबिक वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) को एसएम-जे737ए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में हालांकि फोन की कोई ईमेज़ नहीं दिखाई गई है लेकिन कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी जरूर मिली है। लिस्टिंग के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित स्मार्टफोन होगा तथा 2.4गीगाहर्ट्ज व 5गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई ​फ्रीक्वेंसी बैंड्स पर सिग्नल सपोर्ट करेगा।

samsung galaxy j7 (2018)

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी जे7 में जहां 5.5-इंच डिसप्ले के साथ 3जीबी रैम दी गई थी, वहीं उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी जे7 (2018) में बड़ी डिसप्ले दी जाए। वहीं इस फोन को सैमसंग के ही एक्सनॉस चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

भारत में लॉन्च होने वाला है सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स

गौरतलब है कि गैलेक्सी जे7 (2017) के फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर 13-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद था, लिहाज़ा नए वर्ज़न में भी शानदार कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। 4जी वोएलटीई व डुअल सिम के साथ ही इस फोन में पावरफुल बैटरी देखने को मिल सकती है। बहरहाल जब तक सैमसंग की ओर से कोई घोषणा नहीं की जाती तब तक गैलेक्सी जे7 (2018) की पुख्ता जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, चलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग के सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2018) को बेंचमार्किग साइट पर किया लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स आई सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-2018-listed-on-geekbench-with-specifications-in-hindi/ Fri, 16 Mar 2018 12:05:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18104 यह फोन पिछले साल लॉन्च किए गए गैलेक्सी जे7 का ही अपडेटेड वर्ज़न है।

The post सैमसंग के सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2018) को बेंचमार्किग साइट पर किया लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस के मंच से दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपना हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 और एस9+ लॉन्च कर चुकी है। इस मंहगे फोन के बाद सैमसंग अपनी कम रेंज वाले स्मार्टफोंस पर काम कर रही है। पिछले कुछ दिनों में कंपनी के कई स्मार्टफोन बेंचमार्किंग और ​सर्टिफिकेशन साइट पर देखे जा चुके हैं। इसी कड़ी में आज सैमसंग के एक और फोन का नाम भी जुड़ गया है। चीनी बेंचमार्किग साइट ने अब सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) को स्कोर के साथ लिस्ट किया है।

गीकबेंच पर सैमसंग का एक नया स्मार्टफोन देखा गया है जिसे कंपनी का आगामी डिवाईस गैलेक्सी जे7 (2018) कहा जा रहा है। इस फोन को एसएम-जे737पी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि यह फोन पिछले साल लॉन्च किए गैलेक्सी जे7 का ही अपडेटेड वर्ज़न होगा। गीकबेंच में इस फोन को सिंगल-कोर में जहां 1199 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) को 3803 स्कोर प्राप्त हुआ है।

samsung-galaxy-j7-2018

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) को कंपनी द्वारा 2जीबी की रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 8.0.0 ओरियो आधारित होगा तथा 1.59गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7886 चिपसेट पर रन करेगा।

4जीबी रैम के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए6 और ए6+ आये सामनें, जल्द होंगे लॉन्च

बेंचमार्किंग साइट पर सैमसंग के इस फोन के अन्य जानकारी नहीं दी गई है। गीकबेंच की लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि सैमसंग जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतारने वाली है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में गैलेक्सी जे7 (2018) के अलावा गैलेक्सी जे4, गैलेक्सी जे8 व जे8+ तथा गैलेक्सी ए6 व ए6+ स्मार्टफोन भी सामनें आ चुके हैं।

The post सैमसंग के सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2018) को बेंचमार्किग साइट पर किया लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>