Samsung Galaxy J7 Prime 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 26 Mar 2018 07:17:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 13-एमपी सेल्फी कैमरे और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-prime-2-launched-with-13mp-selfie-camera-3gb-ram-in-hindi/ Mon, 26 Mar 2018 07:17:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18381 यह फोन 5.5-इंच ​स्क्रीन के साथ एक्सनॉस चिपसेट पर रन करता है।

The post 13-एमपी सेल्फी कैमरे और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेक बाजार की विश्वसनीय कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ‘जे सीरीज़’ में एक और लो बजट स्मार्टफोन जोड़ दिया है। सैमसंग इंडिया ने साल 2016 में लॉन्च हुए गैलेक्सी जे प्राइम के अपग्रेड वर्ज़न को बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इसे गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 नाम के साथ लॉन्च किया है जिसकी कीमत 13,990 रुपये रखी गई है। सैमसंग की ओर से यह फोन आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 के ​फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1920 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की टीएफटी एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के चिपसेट एक्सनॉस 7870 पर रन करता है।

samsung galaxy j7 prime 2-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए भी इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6.23-इंच की नॉच डिसप्ले और 25-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ ओपो एफ7 लॉन्च, 2 अप्रैल से ब्रिकी होगी शुरू

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 डुअल सिम फोन है तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में सैमसंग मॉल व डिजीटल पेमेंट ऐप सैमसंग पे मिनी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग इंडिया की ओर से यह फोन आने वाले दिनों में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसे 13,900 रुपये की कीमत पर ब्लैक व शेपेंन गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post 13-एमपी सेल्फी कैमरे और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>