Samsung Galaxy j7 Prime | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 04:58:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग ने किए 6 स्मार्टफोंस के दाम कम, 6,500 रुपये तक सस्ते हुए ये शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a6-galaxy-j4-galaxy-j8-galaxy-j7-prime-price-cut-in-hindi/ Mon, 03 Sep 2018 11:27:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22413 यदि आप भी निम्नलिखित स्मार्टफोंस में से कोई डिवाईस लेने की योजना बना रहे हैं तो यही सबसे शानदार मौका है।

The post सैमसंग ने किए 6 स्मार्टफोंस के दाम कम, 6,500 रुपये तक सस्ते हुए ये शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कपंनी वीवो ने कुछ दिनों पहले ही एक साथ अपने तीन स्मार्टफोन के दामों में बड़ी कटौती की थी। वहीं देश की दिग्गज कपंनी सैमसंग भी अपने फैन्स के लिए कुछ ऐसा ही तोहफा लेकर आई है। जन्माष्टमी के मौके पर खबर आई है कि सैमसंग ने एक साथ अपने 6 स्मार्टफोंस की कीमतों में कटौती की है। सैमसंग द्वारा इस डिस्काउंट में गैलेक्सी जे सीरीज़ और गैलेक्सी ए सीरीज़ को जोड़ा गया है। यदि आप भी निम्नलिखित स्मार्टफोंस में से कोई डिवाईस लेने की योजना बना रहे हैं तो यही सबसे शानदार मौका है।

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी जे2 (2017), गैलेक्सी जे4, गैलेक्सी जे8 और गैलेक्सी जे7 प्राइम के साथ-साथ गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी ए6 प्लस की कीमतों में कटौती की गई है।

samsung-galaxy-j8-1

सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ की बात करें तो 21,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए 32जीबी वाले गैलेक्सी ए6 स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने जहां सीधे 6,500 रुपये की कटौती की है वहीं फोन के 64जीबी वेरिएंट का मूल्स 6,000 रुपये कम कर दिया गया है। इस प्राइस कट के बाद 32जीबी वेरिएंट को 15,490 रुपये तथा 22,990 रुपये वाले 64जीबी वेरिएंट को 16,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग ला रही है गैलेक्सी जे4 प्राइम और गैलेक्सी जे6 प्राइम, आॅफिशियल वेबसाइट पर हुए लिस्ट

इसी तरह 25,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए गैलेक्सी ए6+ स्मार्टफोन को 4,000 रुपये के प्राइस कट के बाद 21,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

SAMSUNG GALAXY J2 (2018)-2

गैलेक्सी जे2 (2017) की बात करें तो यह स्मार्टफोन पिछले साल 7,990 रुपये की कीमत पर खरीदा गया था लेकिन अब सैमसंग द्वारा प्राइस कट करने के साथ इस स्मार्टफोन को सिर्फ 5,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 2जीबी रैम और 3,000एमएएच बैटरी से लैस गैलेक्सी जे4 को कंपनी ने 9,999 की कीमत पर बाजार में उतारा था। लेकिन अब सैमसंग ने इस फोन का मूल्य भी 1,000 रुपये कम कर दिया है। यानि 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए गैलेक्सी जे4 को अब सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

रियलमी 2 हो रहा है सेल के लिए उपलब्ध, जानें सभी आॅफर्स और कब, कैसे व कहां से खरीदें

इसी तरह सैमसंग ने 16जीबी स्टोरेज वाले गैलेक्सी जे7 प्राइम की कीमत में भी सीधे 500 रुपये की कटौती की है। अभी तक यह स्मार्टफोन 10,490 रुपये की कीमत पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध था लेकिन अब प्राइस कट के बाद इसे 9,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह जून में लॉन्च हुए कंपनी के मीड रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी जे8 को भी 1,000 रुपये कम मूल्य पर खरीदा जा सकता है। 18,990 रुपये वाले इस फोन को अब 17,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post सैमसंग ने किए 6 स्मार्टफोंस के दाम कम, 6,500 रुपये तक सस्ते हुए ये शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-prime-price-specification-and-features-in-india/ Mon, 04 Dec 2017 07:43:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14361 सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम फ्लिपकार्ट और अमेज़न सहित सभी आॅनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम, 3जीबी रैम 16जीबी मैमोरी- 13,900 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 14,900 रुपये

मध्य रेंज में यदि बेस्ट फोन का जिक्र हो तो इसमें सैमसंग गैलेकसी जे7 प्राइम का नाम जरूर आता है। हालांकि इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था लेकिन अपने परफॉर्मेंस की वजह से यह पूरे साल चर्चा में रहा है। इतना ही नहीं लॉन्च के दौरान फोन के स्पेसिफिकेशन शाओमी और मोटो से कमजोर माने गए लेकिन कर सवाल का जवाब कंपनी यूजर ने दिया है। पिछले एक साल से यह फोन टॉप 10 सर्च लिस्ट में शामिल है। कुछ माह पहले कंपनी ने इसका 32जीबी मैमोरी वाला मॉडल पेश किया था जिससे कि इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम फ्लिपकार्ट और अमेज़न सहित सभी आॅनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। वहीं इसे आॅफलाइन स्टोर से भी खरीदार जा सकता है। आगे फोन के सारे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है।

डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम की बॉडी मैटल की बनी है। यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किए गए इस फोन में सिम व कार्ड के लिए बाईं ओर ट्रे दिए गए हैं जिन्हें एक्सट्रक्टर के माध्यम से निकाला जा सकता है। इसका वजन 167 ग्राम है और गैलेक्सी जे7 प्राइम में होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कुल मिलाकर फोन का डिजाइन अच्छा है और इसकी मैटल बॉडी भी आपको पसंद आएगी।
|
डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में 5.5-इंच की पीएलएस टीएफटी स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है जो इसे छोटे मोटे रगड़ से बचाते हैं। हालांकि सैमसंग सुपर एमोलेड स्क्रीन का उपयोग करता है जो इस फोन में नदारद है लेकिन फोन का डिसप्ले अच्छा है और टच क्वालिटी शानदार कही जा सकती है।

हार्डवेयर
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही माली टी830एमपी2 जीपीयू दिया गया है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाते हैं। यह फोन 3जीबी रैम और 16 व 32जीबी की इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ टच फोकस, फेस डिटेक्शन और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन फुल एचडी वीडियो रिकार्ड करने में सक्षम है।

कनेक्टिविटी
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम दोहरे सिम सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। वहीं डाटा के लिए इसमें 3जी, वाईफाई और 4जी दिया गया है। फोन में वोएलटीई सपोर्ट है जहां आप रिलायंस जियो की 4जी सेवा का उपयोग कर सकते हैं। फोन में आपको डायरेक्ट वीडियो कॉलिंग का आॅप्शन मिलेगा।

पावर बैकअप
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी 21 घंटे टॉकटाइम का दवा करती है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी (1,080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास  4
स्क्रीन टाइप आइपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल एक्सनोस 7870
प्रोसेसर  1.7गीगाहट्र्ज )  कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर माली-टी830 एमपी1
मैमोरी
रैम 3जीबी
इंटरनल मैमेरी 16जीबी/32जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी6.0 (मार्शमेलो)
यूआई टजविज़
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,300 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 151.7 X75X8एमएम
वज़न 167ग्राम
कलर ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें असूस जेनफोन 3 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में कौन सा फोन है बेहतर? https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-3-max-vs-samsung-galaxy-j7-prime-price-specification-and-feature/ Mon, 04 Dec 2017 05:10:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1805 असूस जेनफोन 3 मैक्स की तरह की गैलेक्सी जे7 प्राइम आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ऐस में सवाल यही उठता है कि उपभोक्ता के लिए दोनों में से कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है।

The post जानें असूस जेनफोन 3 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में कौन सा फोन है बेहतर? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में ही असूस ने जेनफोन मैक्स स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। भारतीय बाजार में यह फोन दो मैमोरी विकल्प के साथ उपलब्ध है जहां इसकी कीमत 12,999 रुपये और 17,999 रुपये है। हालांकि 18,000 रुपये के बजट में एक फोन पहले से उपलब्ध है जो इसे बेहतर चुनौती दे रहा है। हम यहां बात कर रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम की। असूस जेनफोन 3 मैक्स की तरह की गैलेक्सी जे7 प्राइम आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ऐस में सवाल यही उठता है कि उपभोक्ता के लिए दोनों में से कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है। आगे हमने हर सग्मेंट में दोनों फोन की टक्कर ली है और उसका परिणाम आपके सामने है।

डिजाइन
samsung-galaxy-j7-prime-1
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम की बॉडी मैटल की बनी है। यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किए गए इस फोन में सिम व कार्ड के लिए बाईं ओर ट्रे दिए गए हैं जिन्हें एक्सट्रक्टर के माध्यम से निकाला जा सकता है। इसी पैनल में आपको वॉल्यूम बटन मिलेगा। वहीं पावर बटन दाईं तरफ है जैसा कि सैमसंग के अन्य फोन में देखा जाता है। इसका वजन 167 ग्राम है और इसे आप ज्यादा भारी भी नहीं कह सकते। गैलेक्सी जे7 प्राइम में होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कुल मिलाकर फोन का डिजाइन अच्छा है और इसकी मैटल बॉडी भी आपको पसंद आएगी।

asus-zenfone-3-max-1
जहां तक असूस जेनफोन 3 मैक्स की बात है तो स्टाइल के मामले में यह भी सैमसंग से कम नहीं है। मैटल यूनिबॉडी में पेश किए गए इस फोन के पिछले पैनल में आप एंटीना डिजाइन देख सकते हैं। इस फोन में सिम व कार्ड स्लॉट बाईं ओर दिए गए हैं जबकि दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले पैनल पर उपलब्ध हैं। इस फोन का वजन 175 ग्राम है। अर्थात् जे7 से 8 ग्राम ज्यादा और यह थोड़ा मोटा भी है। शायद इसकी वजह बड़ी बैटरी है। लंबाई चौड़ाई में ज्यादा का फर्क नहीं है।

जानें कौन है बेहतर फैबलेट लेनोवो फैब 2 प्लस या शाओमी मी मैक्स

डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में 5.5-इंच की पीएलएस टीएफटी स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है जो इसे छोटे मोटे रगड़ से बचाते हैं। हालांकि सैमसंग सुपर एमोलेड स्क्रीन का उपयोग करता है जो इस फोन में नदारद है लेकिन फोन का डिसप्ले अच्छा है और टच क्वालिटी शानदार कही जा सकती है।
asus-zenfone-3-max-display
असूस जेनफोन 3 मैक्स में भी 5.5-इंच का कर्व्ड डिसप्ले देखने को मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन) है। फोन की स्क्रीन ओलिया फोबिक कोटेड है जो एप्पल डिवाइस में देखे जाते हैं। यह स्कैचप्रूफ है। जहां तक टच और डिसप्ले की बात है तो बहुत शानदार है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम के मुकाबले असूस जेनफोन 3 मैक्स का डिसप्ले कई ज्यादा बेहतर लगा।

जानें वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में कौन सा फोन है बेहतर

चिपसेट
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही माली टी830एमपी2 जीपीयू दिया गया है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाते हैं। परफॉर्मेंस के मामले में हमें कोई शिकायत नहीं मिली।
galaxy-j7-prime-chipset
असूस जेनफोन 3 मैक्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है। 1.4गीगाहट्र्ज का 64बिट्स वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 505जीपीयू है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाते हैं। टेस्ट के दौरान हमनें इस पर ब्राउजिंग के साथ कई गेम और एप्स भी चलाए कोई परेशानी नहीं दिखी।

परफॉर्मेंस के मामले में कौन सा फोन बेहतर है यह जानने के​ लिए हमने दोनों फोन में एक साथ कुछ ऐप खोले और दोनों लगभग बराबर थे। ऐसे में फिलहाल किसी एक को बेहतर नहीं कहा जा सकता।

मैमोरी
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को 3जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है। इसके साथ ही 16जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। वहीं आनलाइन में यह फोन गैलेक्सी आॅन नेक्स नाम से है जिसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी है।

जेनफोन 3 मैक्स (जेडसी520टीएल) में आपको 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी मिलेगी जो 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ टच फोकस, फेस डिटेक्शन और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन फुल एचडी वीडियो रिकार्ड करने में सक्षम है।
galaxy-j7-prime-camera
फोटोग्राफी के लिए असूस जेनफोन 3 मैक्स में 16—मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8—मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन को 0.03 ट्राई टेक आॅटो फोकस तकनीक से लैस किया गया है जो कि जे7 प्राइम में नहीं है।

मेगापिक्सल में असूस आगे निकलता है लेकिन पिक्चर क्वालिटी आगे नहीं है। हालांकि अब तक जेनफोन में जिस तरह का कैमरा हमने देखा है मैक्स उसमें थोड़ा पीछे है।
asus-zenfone-camera

कनेक्टिविटी
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम दोहरे सिम सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। वहीं डाटा के लिए इसमें 3जी, वाईफाई और 4जी दिया गया है। फोन में वोएलटीई सपोर्ट है जहां आप रिलायंस जियो की 4जी सेवा का उपयोग कर सकते हैं।

असूस जेनफोन 3 मैक्स में भी दोहरा सिम सपोर्ट है और इसमें भी आप 4जी सिम का उपयोग कर सकते हैं।

पावर बैकअप
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी 21 घंटे टॉकटाइम का दवा करती है।
asus-zenfone-3-max-battery
वहीं जेनफोन 3 मैक्स में 4,100 एमएच बैटरी दी गई है और 20 घंटे टॉकटाइम और 38 दिन स्टैंडबाय टाइम का दावा करती है। इस डिवाइस में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है जहां इसका उपयोग आप पावर बैंक के रूप में भी कर सकते हैं। अर्थात् दूसरे फोन को इससे चार्ज किया जा सकता है। फोन को सुपर सेविंग बैटरी मोड से भी लैस किया गया है जहां 10 फीसद बैटरी में भी 36 घंटे तक इसका उपयोग किया जा सकता है।

कीमत
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम की कीमत 18,790 रुपये है। जबकि असूस जेनफोन 3 मैक्स (3जीबी रैम) को 17,990 रुपये में लिया जा सकता है।

asus-zenfone-3-vs-samsung-galaxy-prime
निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो दोनों लगभग बराबर हैं। कीमत में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। हां बैटरी के मामले में जेनफोन 3 मैक्स जे7 प्राइम के मुकाबले कहीं आगे है। ऐसे में कुछ मार्जिन से ही सही लेकिन असूस जेनफोन 3 मैक्स आगे निकल जाता है।

The post जानें असूस जेनफोन 3 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में कौन सा फोन है बेहतर? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राईम का 32जीबी वेरिएंट होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-prime-32gb-storage-variant-launched-in-hindi/ Tue, 11 Apr 2017 06:35:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6637 सैमसंग अब गैलेक्सी जे7 प्राईम के दूसरे वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। सैमसंग द्वारा यह फोन अब 32जीबी स्टोरेज पर पेश किया जाएगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राईम का 32जीबी वेरिएंट होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग ने पिछले साल भारत में गैलेक्सी जे7 प्राईम लॉन्च किया था। उस वक्त यह फोन 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया था, वहीं कंपनी अब इस फोन के दूसरे वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। सैमसंग द्वारा यह फोन अब 32जीबी स्टोरेज पर पेश किया जाएगा।

डुअल कैमरे वाले कूल1 डुअल फोन का सस्ता वेरिएंट लॉन्च

मोबाईल रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिये इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी जी610एफओ मॉडल नंबर के साथ गैलेक्सी जे7 प्राईम का 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है, और इस फोन की कीमत 16जीबी वेरिएंट से मात्र 1,000 रुपये ज्यादा यानि 16,900 रुपये होगी। दावे के अनुसार यह फोन आॅफलाईन बाजार में ​भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

samsung-galaxy-j7-prime-1

इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन सैमसंग टचविज़ यूआई से लैस एंडरॉयड मार्शमैलो पर आधारित है तथा 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7870 प्रोसेसर पर कार्य करता है।

galaxy-j7-prime-chipset

गैलेक्सी जे7 प्राईम में 3जीबी रैम दी गई है तथा फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इंटेक्स ने लॉन्च किया ईएलवाईटी-ई1, जानें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

यह फोन डुअल सिम के साथ 4जी सपोर्ट करता है। वाईफाई, ब्लूटूथ, ग्लोनोस, जीपीएस के साथ ही इसमें 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। गैलेक्सी जे7 प्राईम के 32जीबी वेरिएंट को मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होने में कुछ दिन का समय बाकी है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राईम का 32जीबी वेरिएंट होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट लॉन्च, जानें कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-on-nxt-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/ Thu, 20 Oct 2016 14:11:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=825 सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेलल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है।

The post सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट लॉन्च, जानें कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही खबर आई थी कि सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट स्मार्टफोनको को लॉन्च कर सकता है और आज कंपनी ने इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह फोन आॅफलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के साथ एक्सक्लूसिव उपलब्ध है। जहां इसकी कीमत 18,490 रुपए है। सैमसंग का यह फोन लुक स्टाइल आॅर फीचर्स के मामले में गैलेक्सी जे7 प्राइम के समान ही है। सिर्फ मैमोरी में आपको अंतर मिलेगा।

डिसप्ले: सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेलल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। हालांकि गैलेक्सी जे7 प्राइम की स्क्रीन जहां गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है। वहीं इस फोन के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

चिपसेट: सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट को एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही माली टी830एमपी2 जीपीयू दिया गया है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाते हैं।

3 दिंसबर को खत्म होगा वेलकम आॅफर, 4 दिसंबर से लगेगा शुल्क

मैमोरी: गैलेक्स आॅन नेक्सट में आपको 3जीबी रैम मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

कैमरा: सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ टच फोकस, फेस डिटेक्शन और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे। इसके सााि ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन फुल एचडी वीडियो रिकार्ड करने में सक्षम है।

ओपो ने लॉन्च किया 6जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल वाला आर9एस प्लस, साथ में आर9एस हुआ आॅफिशियल

कनेक्टिविटी: यह फोन दोहरा सिम सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। वहीं डाटा के लिए इसमें 3जी, वाईफाई और 4जी दिया गया है। फोन में वोएलटीई सपोर्ट है जहां आप रिलायंस जियो की 4जी सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। आधारित इस फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

फिंगरप्रिंट सेंसर: जहां आज कल पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया होता है वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में आपको होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट लॉन्च, जानें कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>