Samsung Galaxy J7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Apr 2018 12:37:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, चलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड पर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-2018-listed-with-android-oreo-in-hindi/ Tue, 03 Apr 2018 12:37:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18690 इस फोन को एसएम-जे737ए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, चलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 डुओ को लेकर आज ही खबर सामनें आई ​है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश करेगी। वहीं अब सैमसंग के ही एक अन्य स्मार्टफोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में सैमसंग का नया बजट स्मार्टफोन सामनें आया है जिसे गैलेक्सी जे7 (2018) नाम के साथ अंर्तराष्ट्रीय टेक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

जानकार के मुताबिक वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) को एसएम-जे737ए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में हालांकि फोन की कोई ईमेज़ नहीं दिखाई गई है लेकिन कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी जरूर मिली है। लिस्टिंग के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित स्मार्टफोन होगा तथा 2.4गीगाहर्ट्ज व 5गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई ​फ्रीक्वेंसी बैंड्स पर सिग्नल सपोर्ट करेगा।

samsung galaxy j7 (2018)

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी जे7 में जहां 5.5-इंच डिसप्ले के साथ 3जीबी रैम दी गई थी, वहीं उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी जे7 (2018) में बड़ी डिसप्ले दी जाए। वहीं इस फोन को सैमसंग के ही एक्सनॉस चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

भारत में लॉन्च होने वाला है सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स

गौरतलब है कि गैलेक्सी जे7 (2017) के फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर 13-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद था, लिहाज़ा नए वर्ज़न में भी शानदार कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। 4जी वोएलटीई व डुअल सिम के साथ ही इस फोन में पावरफुल बैटरी देखने को मिल सकती है। बहरहाल जब तक सैमसंग की ओर से कोई घोषणा नहीं की जाती तब तक गैलेक्सी जे7 (2018) की पुख्ता जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, चलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत में लॉन्च होने वाला है सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-duo-india-launch-in-hindi/ Tue, 03 Apr 2018 09:34:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18660 उम्मीद है ​कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ भारत में 13,000 रुपये के करीब मूल्य पर लॉन्च होगा।

The post भारत में लॉन्च होने वाला है सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मार्च महीने की शुरूआत में सैमसंग के नए फोन की जानकारी सामनें आई ​थी, ​इसमें कहा गया था कि कंपनी गैलेक्सी जे8 (2018) फोन पर काम कर रही है और आने वाले दिनों में इसे ​अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर देगी। इस फोन को एसएम-जे720एफ कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया था। वहीं अब इसी फोन के लेकर नई खबर मिली है कि कंपनी इसे गैलेक्सी जे8 (2018) नहीं बल्कि गैलेक्सी जे7 डुओ नाम के साथ लॉन्च करेगी। सैमसंग फैन्स को खुशी की बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ भारत में पहले लॉन्च होगा।

जीएसएम एरिना ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सैमसंग का एसएम-जे720एफ मॉडल नंबर वाला फोन गैलेक्सी जे7 डुओ नाम के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा और कंपनी बहुत ही जल्द अपने इस फोन के पर्दा उठाने वाली है। आपको बता दें कि सैमसंग का यह फोन चीनी बेंचमार्किग साइट पर भी देखा जा चुका है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामनें आई थी।

samsung galaxy j7 prime 2

सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 8.0.0 ओरियो पर पेश किया जाएगा तथा 1.59गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सनॉस 7885 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोन को 32जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ पेश किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की कीमत हुई कम, कंपनी ने की 10,910 रुपये की कटौती

सैमसंग के इस फोन में 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी जा सकती है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें माली जी-71 जीपीयू देखने को मिल सकता है। खास बात यह होगी कि बेजल लेस डिसप्ले के ट्रेंड के बीच सैमसंग इस फोन को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश कर सकती है। वहीं इस फोन में 12-मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

आ रहा है फ्लैगशिप का बाप वनप्लस 6, कंपनी किया टीज़र जारी, फोन को बताया सुपर फास्ट

सैमसंग की ओर से हालांकि अभी तक भारत के किसी नए स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं आई है। ऐसे में कंपनी द्वारा घोषणा किए जाने का इंतजार है। उम्मीद है ​कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ भारत में 13,000 रुपये के करीब मूल्य पर लॉन्च होगा।

The post भारत में लॉन्च होने वाला है सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
13-एमपी सेल्फी कैमरे और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-prime-2-launched-with-13mp-selfie-camera-3gb-ram-in-hindi/ Mon, 26 Mar 2018 07:17:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18381 यह फोन 5.5-इंच ​स्क्रीन के साथ एक्सनॉस चिपसेट पर रन करता है।

The post 13-एमपी सेल्फी कैमरे और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेक बाजार की विश्वसनीय कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ‘जे सीरीज़’ में एक और लो बजट स्मार्टफोन जोड़ दिया है। सैमसंग इंडिया ने साल 2016 में लॉन्च हुए गैलेक्सी जे प्राइम के अपग्रेड वर्ज़न को बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इसे गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 नाम के साथ लॉन्च किया है जिसकी कीमत 13,990 रुपये रखी गई है। सैमसंग की ओर से यह फोन आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 के ​फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1920 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की टीएफटी एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के चिपसेट एक्सनॉस 7870 पर रन करता है।

samsung galaxy j7 prime 2-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए भी इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6.23-इंच की नॉच डिसप्ले और 25-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ ओपो एफ7 लॉन्च, 2 अप्रैल से ब्रिकी होगी शुरू

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 डुअल सिम फोन है तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में सैमसंग मॉल व डिजीटल पेमेंट ऐप सैमसंग पे मिनी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग इंडिया की ओर से यह फोन आने वाले दिनों में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसे 13,900 रुपये की कीमत पर ब्लैक व शेपेंन गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post 13-एमपी सेल्फी कैमरे और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग अब पेश करेगा ‘स्टार’ डिवाईस, गैलेक्सी सीरीज़ के 2 नए फोन आए सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j3-star-galaxy-j7-star-leak-patent-in-hindi/ Fri, 09 Feb 2018 05:05:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16721 सैमसंग अब तक अपने सभी डिवाईसेज़ के वर्ज़न प्रो, प्राईम, मैक्स, ऐस या नेक्स्ट टाईटल के साथ ही पेश करती आई है।

The post सैमसंग अब पेश करेगा ‘स्टार’ डिवाईस, गैलेक्सी सीरीज़ के 2 नए फोन आए सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग इसी महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 लॉन्च करने वाली है। इस फोन को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन इस बड़े फोन के अलावा सैमसंग गैलेक्सी ‘जे सीरीज़’ पर भी काम कर रही है और आने वाले दिनों में इसी सीरीज़ में दो और नए नाम जोड़े जा सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज़ इस बार कुछ अलग और उन्नत होगी, क्योंकि सैमसंग अपने दो नए बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 स्टार और गैलेक्सी जे7 स्टार को इसमें जोड़ने की तैयारी कर रही है।

दरअसल एक अमेरिकी वेबसाइट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स के लिए पेटेंट भर्ती किए हैं। इस पेटेंट में सैमसंग के इन दो नए स्मार्टफोन्स का नाम गैलेक्सी जे3 स्टार और गैलेक्सी जे7 स्टार रखा गया है। आपको बता दें कि सैमसंग के ये दोनों नए फोन कई मायनों में अलग होने वाले हैं, क्योकि सैमसंग अपने सभी डिवाईसेज़ के वर्ज़न प्रो, प्राईम, मैक्स, ऐस या नेक्स्ट टाईटल के साथ ही पेश करती आई है जब्कि ‘स्टार’ टाईटल सैमसंग की ओर से पहली बार पेश किया जा रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 स्टार और गैलेक्सी जे7 स्टार को लेकर हालांकि कोई स्पेसिफिकेशन्स सामनें नहीं आई है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि ये फोन गैलेक्सी जे3 और गैलेक्सी जे7 के ही उन्नत वर्ज़न होंगे। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि सैमसंग की ‘जे सीरीज़’ सस्ते स्मार्टफोन के​ लिए जानी जाती है। वहीं सैमसंग ‘ए सीरीज़’ के तहत मीड रेंज वाले स्मार्टफोन तथा ‘एस सीरीज़’ के तहत फ्लैगशिप डिवाईस लॉन्च करती है।

रिपोर्ट के अनुसार यूएस पेटेंट और ट्रेडमार्क आॅफिस ने ईशारा दिया है कि सैमसंग के ये दोनों ही डिवाईस पहले वाले स्मार्टफोन्स से बड़े होंगे। बहरहाल इन दोनों फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए तो अभी काफी इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग अपने इस फोन को ट्रेंड में चल रही बेज़ल लेस डिसप्ले पर ही लॉन्च करे।

The post सैमसंग अब पेश करेगा ‘स्टार’ डिवाईस, गैलेक्सी सीरीज़ के 2 नए फोन आए सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सिर्फ 11,490 रुपये में लॉन्च हुआ सैमसंग का 4जी वोएलटीई फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7b-nxt-launched-in-india-in-hindi/ Mon, 24 Jul 2017 08:51:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9910 मीड-रेंज बजट फोन आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post सिर्फ 11,490 रुपये में लॉन्च हुआ सैमसंग का 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ में एक और डिवाईस को लॉन्च किया है। कंपनी ने भारत में गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट को उतारा है। सैमसंग के इस मीड-रेंज बजट फोन की कीमत 11,490 रुपये रखी गई है जो आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण होगा लॉन्च, कंपनी ने कर ली तैयारी

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट पर नज़र डाले तो यह फोन 5.5-इंच की एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। सैमसंग ने अपने इस फोन को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है,​ जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

samsung-galaxy-j7-nxt-1

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर भी एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

बेहद ही आकर्षक रंग में लॉन्च होगा नोकिया 8, देखें तस्वीरों में स्टाइलिश फोन को

सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में 4जी वोएलटीई व डुअल सिम के साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे बेसिक फीचर्स मौजूद हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। जे7 नेक्स्ट को 11,490 रुपये की कीमत पर ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 11,490 रुपये में लॉन्च हुआ सैमसंग का 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग ने लॉन्च किए गैलेक्सी जे7 मैक्स और गैलेक्सी जे7 प्रो, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-pro-and-galaxy-j7-max-launched-in-hindi/ Wed, 14 Jun 2017 07:32:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8508 सैमसंग की ओर से ये दोनों मॉडल सैमसंग पे से लैस किए गए है ​तथा रिलायंस जियो के साथ स्मार्टफोन यूजर को 120जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा ​भी दिया जाएगा।

The post सैमसंग ने लॉन्च किए गैलेक्सी जे7 मैक्स और गैलेक्सी जे7 प्रो, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने भारत में अपनी गैलेक्सी सीरीज़ को बढ़ाते हुए आज दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी जे7 प्रो और गैलेक्सी जे7 मैक्स को इंडियन मोबाईल मार्केट में उतारा गया है। सैमसंग की ओर से ये दोनों मॉडल सैमसंग पे से लैस किए गए है ​तथा रिलायंस जियो के साथ स्मार्टफोन यूजर को 120जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा ​भी दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो
कंपनी की ओर से इस फोन को 5.5-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7870चिपसेट पर कार्य करता है।

samsung-galaxy-j7-max1

सैमसंग के इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक और फ्रंट पैनल पर फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। 4जी सपोर्ट के साथ इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,600एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

27 जून को मोटोरोला करेगी ईवेंट, लॉन्च हो सकता है 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2

सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स
सैमसंग ने अपने इस फोन को 5.7-इंच की बड़ी फुलएचडी टीएफटी डिसप्ले पर उतारा है। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट आधारित है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6757वी चिपसेट पर प्रोसेसिंग करता है।

samsung-galaxy-j7-max2

इस फोन में आपको 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी देखने को मिलेगी। साथ ही फोटोग्राफी के लिए सैमसंग ने इस फोन को 13-मेगापिक्सल के बैक और फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया है। फोन के दोनों पैनल पर फ्लैश भी मौजूद है। 4जी सपोर्ट के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को जहां 20,900 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है, वहीं गैलेक्सी जे7 मैक्स को 17,900 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। गैलेक्सी जे7 मैक्स को जहां 20 जून से खरीदा जा सकेगा वहीं गैलेक्सी जे7 प्रो के लिए मीड जुलाई का इंतजार करना होगा।

The post सैमसंग ने लॉन्च किए गैलेक्सी जे7 मैक्स और गैलेक्सी जे7 प्रो, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ट्विस्ट: सैमसंग का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा गैलेक्सी जे7 (2017) https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j72017-will-support-dual-rear-camera-in-hindi/ Tue, 30 May 2017 11:09:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8037 ताजा लीक में यह बात सामनें आई है कि गैलेक्सी जे7 (2017) भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा और इसे गैलेक्सी सी10 से पहले लॉन्च किया जाएगा।

The post ट्विस्ट: सैमसंग का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा गैलेक्सी जे7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अब तक खबर आ रही थी कि सैमसंग गैलेक्सी सी10 कंपनी का पहला डुअल कैमरे वाला फोन होगा। इस फोन से जुड़ी अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं लेकिन आज इस खबर में एक नया ट्विस्ट आ गया है। एक ताजा लीक में यह बात सामनें आई है कि गैलेक्सी जे7 (2017) भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा और इसे गैलेक्सी सी10 से पहले लॉन्च किया जाएगा।

4,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी नोट 3

दरअसल चीनी साइट वेईबो पर एक टिप्सटर द्वारा सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) के बैक कवर की कुछ फोटोज़ शेयर की गई है। इन सभी कवर में बैक पैनल पर डुअल कैमरा स्पॉट दिखाया गया है। कवर को देखकर पता लग रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) के बैक पैनल पर दो कैमरे होंगे जो वर्टिकल सेट होंगे।

samsung-galaxy-j7-2017-1

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इस फोन को 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। फोन में 3जीबी की रैम दी जा सकती है जिसके साथ सैमसंग का यह फोन एक्सनोस 7870 चिपसेट पर रन करेगा।

7.9-इंच की स्क्रीन पर असूस ने पेश किया नया टैबलेट

फोन में कार्ड सपोर्ट के साथ ही 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद होगी तथा लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर तथा फ्रंट पैनल पर 13-मेगापिक्सल के कैमरे देखने को मिल सकते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,600एमएएच की बैटरी दी जाएगी। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) का सिंगल रियर कैमरे वाला मॉडल भी पेश किया जाएगा जो विभिन्न बाजारों में लॉन्च होगा

The post ट्विस्ट: सैमसंग का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा गैलेक्सी जे7 (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स की जानकारी आई सामनें, देखें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-j7-max-leaked-with-specifications-in-hindi/ Mon, 15 May 2017 12:39:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7701 सैमसंग को लेकर अब यह खबर सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 मैक्स भी लॉन्च करने वाली है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स की जानकारी आई सामनें, देखें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने भारत में अपना टाईज़न ओएस आधारित स्मार्टफोन ज़ेड4 भारत में लॉन्च किया है जो 19 मई से उपलब्ध होगा। वहीं सैमसंग को लेकर अब यह खबर सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 मैक्स भी लॉन्च करने वाली है।

महज़ 5,790 रुपये में सैमसंग ने लॉन्च किया ज़ेड4

सैममोबाईल का कहना है कि सैमसंग इंडिया गैलेक्सी जे7 मैक्स को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। सैममोबाईल ने इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करते हुए इस फोन की तुलना ओपो एफ9, ओपो एफ1 एस और वीवो वी5 से की है। इस लीक में कहा गया है कि सैमसंग का यह फोन जून के दूसरे सप्ताह में लॉन्च हो सकता है।

samsung-j7-max

सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसमें 5.7-इंच की बड़ी फुलएचडी टीएफटी डिसप्ले दी जाएगी। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6757वी प्रोसेसर पर रन करेगा।

जज्बे को सलाम: विश्व का सबसे हल्का सैटेलाइट बनाकर 18 साल के इस भारतीय ने रचा इतिहास

लीक के अनुसार इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा फ्रंट फ्लैश के साथ इतने का ही सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स को 17,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स की जानकारी आई सामनें, देखें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को ब्लूटूथ ​सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j7-2017-get-bluetooth-certificate-in-hindi/ Tue, 04 Apr 2017 12:59:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6482 पिछले दिनों जहां गैलेक्सी जे7 (2017) की फोटोज़ सामने आई थी वहीं अब सैमसंग के इस फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स अॅथारिटी द्वारा ​सर्टिफाईड किया गया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को ब्लूटूथ ​सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 को लॉन्च करने के बाद अब कोररियन कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2017) लॉन्च कर सकती है। पिछले दिनों जहां इस फोन की फोटोज़ सामने आई थी वहीं अब सैमसंग के इस फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स अॅथारिटी द्वारा ​सर्टिफाईड किया गया है।

एंडरॉयड हैडलाईन्स ने इस खबर का खुलासा करते हुए सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को ब्लूटूथ सर्टिफिकेट का सार्वजनिक किया है। इस ​सर्टिफिकेट में गैलेक्सी जे7 (2017) को एसएम-जे730एफएम मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

galaxy-j7

सैमसंग के इस फोन को लेकर पहले सामने आए लीक्स के अनुसार कंपनी द्वारा इसे 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

जेडटीई ने लॉन्च किया प्रेस्टीज़ 2, जानें इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स</strong>

गैलेक्सी जे7 के 2017 वर्जन को 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है। लीक के ​अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

6जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर काम करेगा एचटीसी यू

हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि कंपनी द्वारा यह फोन कब और कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा, लेकिन आशा है कि यह फोन मध्यम बजट श्रेणी का स्मार्टफोन होगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को ब्लूटूथ ​सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>