Samsung Galaxy M04 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:51:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8 हजार के बजट वाला Samsung Galaxy M04 इंडिया में लॉन्च, मिलेगी 5000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-launched-in-india-check-price-features-specifications-sale-offer-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-launched-in-india-check-price-features-specifications-sale-offer-details/#respond Fri, 09 Dec 2022 08:32:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93674 Samsung Galaxy M04 प्राइस इन इंडिया 8,499 रुपये है और सैमसंग गैलेक्सी एम04 स्मार्टफोन में RAM Plus फीचर के साथ MediaTek Helio P35 चिपसेट, 13MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स दी गई है।

The post 8 हजार के बजट वाला Samsung Galaxy M04 इंडिया में लॉन्च, मिलेगी 5000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung Galaxy M04 सिर्फ 8,499 रुपये में इंडिया में लॉन्च हुआ है।
  • सैमसंग गैलेक्सी एम04 को RAM Plus फीचर से लैस किया गया है।
  • इस सैमसंग स्मार्टफोन में 13MP Rear Camera और 5,000mAh Battery दी गई है।

Samsung ने अपने सस्ते एंड्रॉयड फोन Galaxy M04 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 8,499 रुपये है और यह मीडियाटेक MediaTek Helio P35 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 13MP का मेन कैमरा और और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे कई अच्छे फीचर्स से लैस किया है जिसमें रैम प्लस भी एस है। Samsung Galaxy M04 के फीचर्स व फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी कीमत व सेल से जुड़ी जानकारी आगे दी गई है।

Samsung Galaxy M04 की कीमत और ऑफर्स

सैमसंग गैलेक्सी एम04 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M04 की शुरुआती कीमत 8,499 रुपये है तथा इस मोबाइल में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। इस फोन के दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 9,499 रुपये है। इसे आप Sea Glass Green और Shadow Blue कलर में 16 दिसंबर से खरीद सकेंगे।

Samsung Galaxy M04 launched in india check price features specifications sale offer details

Samsung Galaxy M04 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5″ HD+ डिस्प्ले
  • 4GB RAM+4GB RAM
  • MediaTek Helio P35 चिपसेट
  • Android 12 OS
  • 13MP+2MP Rear Camera
  • 5,000mAh Battery

सैमसंग गैलेक्सी ए04ई स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले है और कंपनी ने आईपीएस एलसीडी पैनल का उपयोग किया है। स्क्रीन के बीच में वी शेप नॉच है जिसे कंपनी ने ‘इनफिनिटी वी’ का नाम दिया गया है। कम कीमत के बावजूद इसके तीन किनारों पर आपको बिल्कुल पतले बेज़ल नज़र आएंगे जबकि नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस सैमसंग स्मार्टफोन का डायमेंशन 164.2 x 75.9 x 9.1एमएम और वज़न 188 ग्राम है।

Samsung Galaxy M04 launched in india check price features specifications sale offer details

Samsung Galaxy M04 एंड्रॉयड 12 आधारित वनयूआई कोर 4.1 पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट पर रन करता है। सैमसंग गैलेक्सी एम04 रैम प्लस टेक्नोलॉजी से लैस है जहां 4 जीबी फिजिकल रैम के साथ 4जीबी के वर्चुअल रैम का उपयोग यह फोन कर पाएगा। ऐसे में हैवी यूसेज के दौरान यूजर्स 8जीबी तक के रैम पा सकेंगे। फोन की मैमोरी एक्सपेंडेबल है और आप 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी उपयोग कर सकते हैं।

Samsung Galaxy M04 launched in india check price features specifications sale offer details

फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 2.2/अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy M04 launched in india check price features specifications sale offer details

Samsung Galaxy M04 4G Phone है जो डुअल सिम के साथ ही 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 8 हजार के बजट वाला Samsung Galaxy M04 इंडिया में लॉन्च, मिलेगी 5000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-launched-in-india-check-price-features-specifications-sale-offer-details/feed/ 0
Samsung Galaxy M04 launch date आई सामने, 5,000mAh बैटरी के साथ एंट्री करेगा ये सस्ता फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-launch-date-india-price-design-specs-sale-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-launch-date-india-price-design-specs-sale-amazon/#respond Wed, 07 Dec 2022 05:18:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93446 इस सस्ते फोन की सेल अमेजन इंडिया पर की जाएगी।

The post Samsung Galaxy M04 launch date आई सामने, 5,000mAh बैटरी के साथ एंट्री करेगा ये सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung जल्द ही भारतीय टेक मार्केट में अपने नए एंट्री लेवल Galaxy M-सीरीज के डिवाइस को पेश करने वाला है। दरअसल, साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung द्वारा इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला सस्ता फोन Samsung Galaxy M04 होगा। इस फोन को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही थी, वहीं अब फोन की इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा (Samsung Galaxy M04 India launch confirmed) हो गया है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसरा इंडिया में गैलेक्स एम04 को 9 दिसंबर 2022 यानी शुक्रवार को पेश किया जाएगा। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं कि इस लो बजट फोन में क्या फीचर्स होंगे और इसे किस प्राइस में पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy M04 India launch

अमेजन इंडिया पर एक पेज को लाइव कर दिया गया है, जिसमें Samsung Galaxy M04 की लॉन्च डेट की जानकारी सामने आई है। इस पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार December 9th, 2022 को फोन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस landing page से खुलासा हुआ है कि Samsung Galaxy M04 को दो कलर ऑप्शन-Sea Green और Shadow Blue में पेश किया जाएगा। साथ ही फोन में 8GB RAM (वर्चुअल रैम के साथ) और 128GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। लुक व डिजाइन की बात करें तो Samsung Galaxy M04 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिखाई देगा। वहीं, फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच में फ्रंट कैमरा प्लेस किया जाएगा। वहीं, फोन का पवर बटन व वॉल्यूम बटन डिवाइस की राइट साइड दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 7 हजार की छूट के साथ मिल रहे हैं Samsung Smartphones, नया फोन लेना है तो जल्दी खरीद डालो

samsung-galaxy-m04-launch-date

अगर बात करें प्राइस की तो सैमसंग गैलेक्सी एम04 स्मार्टफोन को इंडिया में 8,999 रुपये से कम कीमत पर पेश कियचा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर हमें उम्मीद है कि इस फोन का प्राइस 8,499 रुपये हो सकती है। दरअसल, 91मोबाइल्स को हाल ही में एक की पोस्टर ईमेज प्राप्त हुई थी जिसमें फोन की फोटो के साथ ही उसके प्राइस व फीचर्स को टीज़ किया गया था। यह आधिकारिक ईमेज थी, जो कि इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से हम तक पहुंची थी। गया है। पोस्टर में फोन की कीमत 8,xxx लिखी गई थी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A14 5G फोन होने वाला है इंडिया में लॉन्च, ऑफिशियल वेबसाइट पर सपोर्ट पेज हुआ लाईव

Samsung galaxy m04 india launch price specifications sale offer details in hindi

सैमसंग गैलेक्सी M04 की स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy M04 में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, डिवाइस में मीडियाटेक हेलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज हो सकती है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में में संभवतः 13MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP का सेल्फी कैमरा प्लेस किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी होने की संभावना जताई जा रही है। अंत में, हम उम्मीद कर सकते हैं कि Samsung Galaxy M04 Android 12 Go Edition पर कार्य करेगा।

The post Samsung Galaxy M04 launch date आई सामने, 5,000mAh बैटरी के साथ एंट्री करेगा ये सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-launch-date-india-price-design-specs-sale-amazon/feed/ 0
सस्ता Samsung Galaxy M04 आ रहा है इंडिया, प्राइस होगा 10 हजार से भी कम और मिलेगी 8GB RAM की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-india-launch-price-specifications-sale-offer-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-india-launch-price-specifications-sale-offer-details-in-hindi/#respond Fri, 02 Dec 2022 07:22:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93219 Samsung Galaxy M04 स्मार्टफोन का इंडिया प्राइस 8 हजार रुपये के बजट में होगा तथा यह स्मार्टफोन वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी के साथ 8GB RAM की परफॉर्मेंस प्रदान कर सकेगा।

The post सस्ता Samsung Galaxy M04 आ रहा है इंडिया, प्राइस होगा 10 हजार से भी कम और मिलेगी 8GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung Galaxy M04 कुछ ही दिनों में इंडिया में लॉन्च हो जाएगा
  • यह लो बजट स्मार्टफोन होगा जो सिर्फ 8 हजार के बजट में उपलब्ध हो सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम04 स्मार्टफोन 8GB RAM की पावर परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा

Samsung Galaxy M04 स्मार्टफोन बेहद जल्द इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है। 91मोबाइल्स को जानकारी प्राप्त हुई है कि सैमसंग कंपनी अपने इस लो बजट डिवाईस को आने वाले कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में उतार देगी। सैमसंग गैलेक्सी एम04 स्मार्टफोन का इंडिया प्राइस 8 हजार रुपये के बजट में होगा तथा यह स्मार्टफोन वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी के साथ 8GB RAM की परफॉर्मेंस प्रदान कर सकेगा।

Samsung Galaxy M04 Price in India

91मोबाइल्स को सैमसंग गैलेक्सी एम04 स्मार्टफोन की पोस्टर ईमेज प्राप्त हुई है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही उसके प्राइस व फीचर्स को टीज़ किया गया है। ये आधिकारिक ईमेज है जिन्हें इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से पाया गया है। नीचे लगी पोस्टर ईमेज में आप देख सकते हैं कि कंपनी ने Samsung Galaxy M04 Price 8 हजार के रेंज में बताया है। पोस्टर में फोन की कीमत 8,xxx लिखी गई है जिससे यह साफ हो जाता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम04 इंडिया में 8,999 रुपये से कम कीमत पर ही लॉन्च होगा। हमें इस फोन का प्राइस 8,499 रुपये होने के उम्मीद है।

Samsung galaxy m04 india launch price specifications sale offer details in hindi

Samsung Galaxy M04 की स्पेसिफिकेशन्स

कीमत के साथ ही सैमसंग गैलेक्सी एम04 स्मार्टफोन में दी जाने वाली 8GB RAM को भी पोस्टर में हाईलाईट किया गया है। हालांकि यह साफ है कि यह लो बजट सैमसंग स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम/वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस होगा और इस तकनीक के सहारे ही फोन में 8जीबी रैम की पावर मिलेगी। Samsung Galaxy M04 को 4जीबी इंटरनल रैम पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 4जीबी एक्सपेंडेबल रैम देखने को मिल सकती है।

Samsung galaxy m04 india launch price specifications sale offer details in hindi

Samsung Galaxy M04

सैमसंग गैलेक्सी एम04 हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर भी स्पॉट किया गया था जहां इस फोन को 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट से लैस दिखाया गया था। इस मोबाइल फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की भी पुष्टि हुई थी। इस लिस्टिंग के अनुसार यह सैमसंग स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 ओएस पर लॉन्च होगा तथा ग्राफिक्स के लिए इस फोन में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिया जाएगा।

low budget smartphone Samsung Galaxy M04 listed on google play console specifications leaked

गौरतलब है कि सैमसंग गैलक्सी एम04 को ग्लोबल मार्केट में मौजूद गैलेक्सी ए04ई का ही रिब्रांडिड इंडियन वर्ज़न बताया जा रहा है। ऐसे में Samsung Galaxy A04e जैसी स्पेसिफिकेशन्स ही Samsung Galaxy M04 में देखने को मिल सकती है। मार्केट में गैलेक्सी ए04ई स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी इनफिनिटी ‘वी’ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 4जीबी तक की रैम और 128जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

low budget smartphone Samsung Galaxy M04 listed on google play console specifications leaked

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A04e में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 2.2/अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग मोबाइल 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल ​सिम, 4जी एलटीई और 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स के साथ इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

The post सस्ता Samsung Galaxy M04 आ रहा है इंडिया, प्राइस होगा 10 हजार से भी कम और मिलेगी 8GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-india-launch-price-specifications-sale-offer-details-in-hindi/feed/ 0
3GB RAM और MediaTek चिपसेट पर लॉन्च होगा यह सस्ता सैमसंग मोबाइल फोन, लो बजट में देगा रियलमी को चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-samsung-galaxy-m04-listed-on-google-play-console-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-samsung-galaxy-m04-listed-on-google-play-console-specifications-leaked/#respond Wed, 30 Nov 2022 10:14:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93098 Google Play Console listing में Samsung Galaxy M04 की रैम और प्रोसेसर की जानकारी भी सामने आ गई है

The post 3GB RAM और MediaTek चिपसेट पर लॉन्च होगा यह सस्ता सैमसंग मोबाइल फोन, लो बजट में देगा रियलमी को चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy M04 स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज कुछ दिन पहले ही सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस गैलेक्सी मोबाइल के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अब बाजार में आने से पहले यह सैमसंग स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल पर ​भी लिस्ट हो गया है। Google Play Console listing में Samsung Galaxy M04 की रैम और प्रोसेसर की जानकारी भी सामने आ गई है और यह चर्चा और भी तेज हो गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एम04 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है।

सैमसंग गैलेक्सी एम04 को गूगल प्ले कंसोल पर 3जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिए जाने की पुष्टि हो गई है जिसके साथ 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर ​देखने को​ मिलेगा। यह सैमसंग स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 ओएस पर लॉन्च होगा तथा ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल फोन में पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 720 × 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन पर काम करेगी।

low budget smartphone Samsung Galaxy M04 listed on google play console specifications leaked

Samsung Galaxy M04 की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलक्सी एम04 को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में मौजूद गैलेक्सी ए04ई का ही इंडियन वर्ज़न होगा। ऐसे में अगर Samsung Galaxy A04e की स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले इनफिनिटी ‘वी’ सपोर्ट करता है। इस सैमसंग स्मार्टफोन का डायमेंशन 164.2 x 75.9 x 9.1एमएम और वज़न 188ग्राम है। यह भी पढ़ें: OnePlus को टक्कर देने चला Samsung! ला रहा है नया Galaxy M54 5G Phone, स्पेसिफिकेशन्स होगी दमदार

सैमसंग गैलेक्सी ए04ई में वही प्रोसेसर दिया गया है जो गूगल प्ले कंसोल पर Samsung Galaxy M04 में दिखाया गया है। इस फोन के चिपसेट और ग्राफिक्स जीपीयू दोनों समान ही है। वहीं टेक मार्केट में गैलेक्सी ए04ई 4जीबी तक की रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A04e launched know price specifications camera processor battery ram storage details
Samsung Galaxy A04e

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A04e में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 2.2/अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग मोबाइल 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल ​सिम, 4जी एलटीई और 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स के साथ इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

The post 3GB RAM और MediaTek चिपसेट पर लॉन्च होगा यह सस्ता सैमसंग मोबाइल फोन, लो बजट में देगा रियलमी को चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-samsung-galaxy-m04-listed-on-google-play-console-specifications-leaked/feed/ 0
चीनी ब्रांड्स को टक्कर देने आ रहा है कम कीमत वाला Samsung Galaxy M04 मोबाइल, Realme-Redmi की छु​ट्टी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-india-launch-soon-support-page-goes-live-with-user-manual/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-india-launch-soon-support-page-goes-live-with-user-manual/#respond Tue, 15 Nov 2022 02:45:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92035 Samsung Galaxy M04 का सपोर्ट पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाईव हो गया है

The post चीनी ब्रांड्स को टक्कर देने आ रहा है कम कीमत वाला Samsung Galaxy M04 मोबाइल, Realme-Redmi की छु​ट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग से जुड़ी खबर सामने आई है कि कंपनी भारत में अपनी ‘एम’ सीरीज़ का विस्तार करने की योजना बना रही है और बेहद जल्द नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M04 इंडिया में लॉन्च कर सकती है। सैमसंग गैलेक्सी ए04 का सपोर्ट पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाईव हो गया है जिसे सैमसंग मोबाइल फोन लॉन्च की जानकारी मिली है। चर्चा है कि Samsung Galaxy M04 स्मार्टफोन कंपनी द्वारा हाल ही पेश किए गए Samsung Galaxy A04e का इंडियन वर्ज़न होगा जो लो बजट में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy M04 स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है जिसे सबसे पहले माय स्मार्ट प्राइस वेबसाइट ने स्पॉट किया है। फोन के सपोर्ट पेज के साथ ही यहां यूजर मैनुअल भी अपलोड की गई है। वेबसाइट पर गैलेक्सी ए04 को SM-M045F/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में हालांकि अभी फोन की फोटो, फीचर, स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च डिटेल्स नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि अब सैमसंग जल्द ही Galaxy M04 को इंडिया में लॉन्च कर देगी।

samsung galaxy m04 india launch soon support page goes live with user manual

Samsung Galaxy M04 specifications

सैमसंग गैलक्सी एम04 को गैलेक्सी ए04ई का ही इंडियन वर्ज़न बताया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी समान ही रहेगी। ऐसे में सैमसंग गैलेक्सी ए04ई की बात करें तो यह 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले इनफिनिटी ‘वी’ सपोर्ट करता है। इस सैमसंग स्मार्टफोन का डायमेंशन 164.2 x 75.9 x 9.1एमएम और वज़न 188ग्राम है।

Samsung Galaxy A04e launched know price specifications camera processor battery ram storage details

Samsung Galaxy A04e एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो वनयूआई कोर 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन आईएमजी पावरवीआर जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी ए04ई 4जीबी तक की रैम और 128जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi, Samsung, Vivo, Realme और OPPO में से किसने कमाया मुनाफा और किसने उठाया घाटा, देखें रिपोर्ट

फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 2.2/अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A04e launched know price specifications camera processor battery ram storage details

Samsung Galaxy A04e डुअल ​सिम सपोर्ट करता है और 4जी एलटीई पर काम करता है। 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ इस मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए04ई Black, Orange Copper और Light Blue कलर में मार्केट में पेश हुआ था तथा Samsung Galaxy M04 भी ऐसे ही ऑप्शन्स के साथ लॉन्च हो सकता है।

The post चीनी ब्रांड्स को टक्कर देने आ रहा है कम कीमत वाला Samsung Galaxy M04 मोबाइल, Realme-Redmi की छु​ट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m04-india-launch-soon-support-page-goes-live-with-user-manual/feed/ 0