Samsung Galaxy M06 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 25 Feb 2025 11:48:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy M16 और M06 5G की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, जानें कब आएंगे ये सस्ते फोंस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m16-m06-5g-india-launch-date-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m16-m06-5g-india-launch-date-confirmed/#respond Tue, 25 Feb 2025 11:47:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167839 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

डिजाइन टीज करने के बाद अब Samsung Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G की भारत में लॉन्च डेट आधिकारिक रूप से सामने आ गई है। ये फोंस Amazon के साथ-साथ Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध होंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। ये मोबाइल्स Galaxy M15 […]

The post Samsung Galaxy M16 और M06 5G की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, जानें कब आएंगे ये सस्ते फोंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung Galaxy M16 और M06 5G भारत में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
  • टीजर इमेज से पता चलता है कि Galaxy M16 में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। जबकि M06 में डुअल कैमरा सेंसर मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy M06 को 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलेगा जो इसके पूर्व मॉडल की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा।

डिजाइन टीज करने के बाद अब Samsung Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G की भारत में लॉन्च डेट आधिकारिक रूप से सामने आ गई है। ये फोंस Amazon के साथ-साथ Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध होंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। ये मोबाइल्स Galaxy M15 और Galaxy M05 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किए जा रहे हैं।

Samsung Galaxy M16, M06 5G इंडिया लॉन्च डेट

  • Samsung Galaxy M16 और Galaxy M06 भारत में 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होंगे।
  • Amazon माइक्रोसाइट पर इन दोनों फोंस का डिजाइन स्केच दिखाया गया है और टीजर इमेज में ‘M’ अक्षर को हाइलाइट किया गया है।
  • पीछे ट्रिपल कैमरा वाला फोन Galaxy M16 हो सकता है, जबकि डुअल सेंसर वाला मॉडल Galaxy M06 5G होने की संभावना है।

Samsung-Galaxy-M16-M06

  • Galaxy M06 को 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलेगा जो इसके पहले मॉडल Galaxy M05 (जो केवल 4G तक सीमित था) से एक बड़ा अपग्रेड है। इसकी वजह से फोन की कीमत इसके पूर्व मॉडल की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है।
  • हाल ही में जारी किए गए टीजर वीडियो में Galaxy M16 5G को गोल्ड कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।

Samsung Galaxy M16 और M06 की डिटेल्स (संभावित)

Samsung Galaxy M16 और M06 को भारत में पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। Samsung की आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर Galaxy M16 का 4GB RAM वैरियंट लिस्ट हुआ है, जो इसके बेस मॉडल के लिए हो सकता है।
तुलना करें तो Galaxy M15 को 4GB और 6GB RAM में लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy M16 को मॉडल नंबर SM-M166P/DS के साथ नवंबर 2024 में Geekbench पर स्पॉट किया गया था। इसके नाम में ‘DS’ का मतलब डुअल-सिम सपोर्ट हो सकता है।

  • Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Galaxy M16 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 552 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,611 स्कोर किया है।
  • हालांकि, एक अन्य गीकबेंच लिस्टिंग में यह स्कोर बढ़कर 735 (सिंगल-कोर) और 1,758 (मल्टी-कोर) हो गया था।
  • फोन को Android 14 OS के साथ टेस्ट किया गया था। गीकबेंच पर 4GB और 8GB RAM वेरिएंट्स देखे गए हैं।
  • आगामी Galaxy M16 को MediaTek Dimensity 6300 SoC से लैस किया जा सकता है।

इस बीच, Galaxy M06 5G को Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन मिला है, जिसमें डुअल-सिम सपोर्ट और 2.4GHz व 5GHz Wi-Fi सपोर्ट का खुलासा हुआ है। फोंस की कीमत का खुलासा इसके लॉन्च के समय होगा जो इस हफ्ते के अंत तक किया जाएगा। वहीं, Galaxy M15 5G की भारत में शुरुआती कीमत ₹12,999 थी, जबकि Galaxy M05 4G ₹7,999 में लॉन्च हुआ था।



Best Competitors

See All Competitors

The post Samsung Galaxy M16 और M06 5G की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, जानें कब आएंगे ये सस्ते फोंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m16-m06-5g-india-launch-date-confirmed/feed/ 0
दो नए Samsung 5G Phone आ रहे हैं भारत, Galaxy M16 और M06 इंडिया लॉन्च कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-5g-phone-galaxy-m16-and-m06-launch-in-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-5g-phone-galaxy-m16-and-m06-launch-in-india-confirmed/#respond Mon, 24 Feb 2025 04:20:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167632 अलगे महीने दो नए सैमसंग 5जी मोबाइल फोन Galaxy M16 और Galaxy M06 इंडिया में लॉन्च होंगे।

The post दो नए Samsung 5G Phone आ रहे हैं भारत, Galaxy M16 और M06 इंडिया लॉन्च कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung इस बार नंबर वन की पोजीशन पर बने रहना का कोई भी मौका चूकना नहीं चाहता है। साल 2025 की शुरुआत से ही यह अग्रेसिव नज़र आ रहा है। जनवरी में Galaxy S25 series और फरवरी में Galaxy A series के बाद अब मार्च में Galaxy M series के साथ तहलका मचाने की तैयारी में है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि अलगे महीने दो नए सैमसंग 5जी मोबाइल फोन Galaxy M16 और Galaxy M06 इंडिया में लॉन्च होंगे।

Galaxy M16 और Galaxy M06 इंडिया लॉन्च डिटेल

सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी फोन तथा गैलेक्सी एम06 5जी मोबाइल भारत में लॉन्च होने वाले हैं। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इन दोनों मोबाइल्स की माइक्रो साइट लाइव कर दी गई है जिसमें फोंस का नाम और टीज़र ईमेज सामने आ गई है। फिलहाल कंपनी की ओर से Samsung Galaxy M16 और M06 इंडिया लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में इन्हें बाजार में उतार दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M16 5G स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

सैमसंग गैलेक्सी एम16 5जी फोन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसे Exynos 1330 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को तीन वेरिंएट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है जिसके बेस मॉडल में 6GB RAM + 128GB Storage तथा टॉप वेरिंएट में 8GB RAM + 256GB Storage मिल सकती है। इस फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये के करीब रखी जा सकती है।

Samsung Galaxy M16 5G फोन को 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर ​दिया जाएगा। वहीं फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग 5जी फोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तथा 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A06

Samsung Galaxy M06 5G स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

गैलेक्सी एम06 एक लो बजट 5जी फोन होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इंडियन मार्केट में इसे 4GB और 6GB RAM पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है तथा इस सैमसंग स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये के आस-पास रखी जा सकती है।

Galaxy M06 5G फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है। वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस सस्ते सैमसंग 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। यह मोबाइल 6.7-इंच की एचडी+ ​स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है।

Best Competitors

See All Competitors

The post दो नए Samsung 5G Phone आ रहे हैं भारत, Galaxy M16 और M06 इंडिया लॉन्च कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-5g-phone-galaxy-m16-and-m06-launch-in-india-confirmed/feed/ 0
Samsung Galaxy A36 यूएस वैरियंट गीकबेंच और Galaxy M06, F06 वाई-फाई एलायंस पर स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-us-variant-geekbench-m06-f06-wi-fi-alliance-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-us-variant-geekbench-m06-f06-wi-fi-alliance-listing/#respond Thu, 09 Jan 2025 11:58:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163994 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 कथित तौर पर इस साल की पहली तिमाही में ब्रांड के नए मिड-प्रीमियम मॉडल के रूप में लॉन्च होंगे। हाल ही में सैमसंग फ्रांस वेबसाइट पर फोन के सपोर्ट पेज लाइव हो गए थे। वहीं, अब Samsung Galaxy A36 गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस […]

The post Samsung Galaxy A36 यूएस वैरियंट गीकबेंच और Galaxy M06, F06 वाई-फाई एलायंस पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung Galaxy A36 ने गीकबेच पर सिंगल और मल्टी-कोर राउंड में 967 और 2,750 अंक हासिल किए हैं।
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा।
  • संभावित गैलेक्सी एम06 और एफ06 फोन डुअल-बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए56 और गैलेक्सी ए36 कथित तौर पर इस साल की पहली तिमाही में ब्रांड के नए मिड-प्रीमियम मॉडल के रूप में लॉन्च होंगे। हाल ही में सैमसंग फ्रांस वेबसाइट पर फोन के सपोर्ट पेज लाइव हो गए थे। वहीं, अब Samsung Galaxy A36 गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और बेंचमार्क स्कोर का खुलासा हुआ है। इसके अलावा सैमसंग के दो नए बजट मॉडल संभवतः Galaxy M06 और Galaxy F06 वाई-फाई एलायंस प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिए हैं।

Samsung Galaxy A36 गीकबेंच

  • माय स्मार्ट प्राइस द्वारा देखी गई गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-A366U दिखाया गया है। अंत में ‘U’ का मतलब यह अमेरिकी बाजार के लिए बनाया गया वैरियंट हो सकता है।
  • सैमसंग फ्रांस वेबसाइट पर सपोर्ट पेज ने मॉडल नंबर SM-A366B/DS का खुलासा किया है।
  • Samsung Galaxy A36 यूएस मॉडल ने सिंगल-कोर राउंड में 967 और मल्टी-कोर सेगमेंट में 2,750 अंक स्कोर करने में कामयाबी हासिल की है।
  • ये पिछली बार की तुलना में काफी बेहतर स्कोर हैं जब ग्लोबल/यूरोपियन मॉडल (SM-S366B/DS) गीकबेंच v6.2.2 प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया था, जहां इसने केवल 314 और 1279 स्कोर किए थे।
  • लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि फोन एंड्रॉइड 15 ओएस को बूट करेगा। जिसे वन यूआई कस्टम स्किन के साथ जोड़ा जा सकता है।
  • गीकबेंच पर दिखाई देने वाले वैरियंट में 6GB (सटीक रूप से 5.11GB) रैम है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य विकल्प भी होंगे।
  • ऑक्टा-कोर SoC में 1.80GHz पर चार कोर और 2.40GHz पर चार कोर हैं। सोर्स कोड सेक्शन में एड्रेनो 710 GPU का जिक्र है। यह संकेत देता है कि फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट हो सकता है। इसकी तुलना में गैलेक्सी ए35 में Exynos 1380 है।
  • आगामी गैलेक्सी ए36 5G की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह मार्च के आसपास भारत में लॉन्च हो सकता है। क्योंकि गैलेक्सी ए35 को उसी समय के आसपास 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
  • अमेरिका में Galaxy A35 5G अप्रैल 2024 में $400 (लगभग 34,400 रुपये) में लॉन्च हुआ था।

Samsung Galaxy M06 और F06 वाई-फाई एलायंस लिस्टिंग

  • वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन में सैमसंग के दो नए फोन शामिल हैं, जिनके मॉडल नंबर SM-M066B/DS और SM-E066B/DS हैं।
  • माना जा रहा है कि ये Samsung Galaxy M06 और F06 हैं।
  • दोनों डिवाइस में डुअल-सिम सपोर्ट और 2.4GHz और 5GHz वाई-फाई सपोर्ट होने की बात कही गई है।
  • वाई-फाई अलायंस की ओर से फोन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है।
  • सैमसंग गैलेक्सी F06 और M06 पूर्व में आए गैलेक्सी एफ05 और गैलेक्सी एम05 4G मॉडल के सक्सेसर होंगे। जिन्हें पिछले साल सितंबर में भारत में 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

The post Samsung Galaxy A36 यूएस वैरियंट गीकबेंच और Galaxy M06, F06 वाई-फाई एलायंस पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-us-variant-geekbench-m06-f06-wi-fi-alliance-listing/feed/ 0