Samsung Galaxy M12 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Sep 2021 04:38:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung ने भी दिया झटका, महंगे हुए Galaxy M12 और Galaxy F12 बजट स्मार्टफ़ोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-and-galaxy-f12-price-in-india-increased/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-and-galaxy-f12-price-in-india-increased/#respond Tue, 07 Sep 2021 12:38:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66501 सैमसंग के बजट स्मार्टफ़ोन Galaxy M12 और Galaxy F12 की क़ीमत में 500 रुपये का इज़ाफ़ा किया गया है। यहां हम आपको सैमसंग के बजट स्मार्टफ़ोन की नई क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

The post Samsung ने भी दिया झटका, महंगे हुए Galaxy M12 और Galaxy F12 बजट स्मार्टफ़ोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफ़ोन मार्केट में पिछले कुछ समय से Xiaomi, Realme, Samsung और दूसरी कंपनियां लगातार अपने स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ा रही हैं। अब सैमसंग ने अपने बजट स्मार्टफ़ोन Galaxy M12 और Galaxy F12 स्मार्टफ़ोन की क़ीमतें बढ़ा दी है। सैमसंग के दोनों स्मार्टफ़ोन की बढ़ी हुई क़ीमतें आज 7 सितंबर से लागू हो जाएंगी। सैमसंग ने अपने दोनों स्मार्टफ़ोन Galaxy M12 और Galaxy F12 की क़ीमत में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। यहां हम आपको सैमसंग के बजट स्मार्टफ़ोन की नई क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy M12 और Galaxy F12 की नई कीमत

फोन पुरानी कीमत नई कीमत
Samsung Galaxy M12 4GB + 64GB 10,999 रुपये 11,499 रुपये
Samsung Galaxy F12 4GB + 64GB 10,999 रुपये 11,499 रुपये
Samsung Galaxy F12 4GB + 128GB 11,999 रुपये 12,499 रुपये

 

सैमसंग के बजट स्मार्टफ़ोन Galaxy M12 और Galaxy F12 की क़ीमत में 500 रुपये का इज़ाफ़ा किया गया है। क़ीमत में बढ़ोत्तरी के बाद Galaxy M12 स्मार्टफ़ोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला स्मार्टफ़ोन अब 11,499 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इससे पहले इस फ़ोन की कीमत 10,999 रुपये थी। वहीं सैमसंग के Galaxy F12 स्मार्टफ़ोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल को अब 11,499 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। वहीं, Galaxy F12 स्मार्टफ़ोन का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल को 12499 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। पहले फ़ोन की क़ीमत 11,999 रुपये थी।

Samsung Galaxy M12 स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन डुअल SIM सपोर्ट और Android 11-बेस्ड One UI पर रन करता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए V-शेप नॉच दिया गया है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले 90Hz और Corning Gorilla 3 प्रोटेक्शन मिलती है। सैमसंग के इस फोन में 4G-कैपेबल Exynos 850 SoC और 6GB तक का RAM दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 128GB स्टोरेज दी है जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन दिया गया है।

Samsung Galaxy M12 India Launch Price Specifications sale

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन में 48MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सैमसंग के फोन में 48MP ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 5MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP के डेप्थ और मैक्रो कैमरा दिए गए हैं। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में Dolby Atmos सपोर्ट, एचडी कंटेंट के लिए Widevine L1 सर्टिफिकेशन, और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, और GPS/ GLONASS दिया गया है। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 6S Pro गेमिंग फोन Snapdragon 888+ SoC और 120W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

Samsung Galaxy F12 स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ Infinity-V डिस्प्ले दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और यह Corning Gorilla 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। सैमसंग के इस फोन में Exynos 850 SoC के साथ 4GB RAM और 128GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। सैमसंग का यह फोन Android 11 पर आधारित OneUI 3.1 कस्टम स्किन पर रन करता है, जिसमें 6,000mAh की बैटरी और, 15W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है।

samsung galaxy F12 F02s India Launch Price battery camera display Specs Sale offer

Samsung Galaxy F12 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP ISOCELL GM2 सेंसर है। इसके साथ फोन में 5MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फ कैमरा दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्केनर दिया है। फोन में Dolby Atmos और Widevine L1 का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल-बेंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, और GPS दिया गया है। यह भी पढ़ें : Qualcomm और Google मिलकर बना रहे हैं Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए एडवांस इनफोटेनमेंट सिस्टम

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

The post Samsung ने भी दिया झटका, महंगे हुए Galaxy M12 और Galaxy F12 बजट स्मार्टफ़ोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-and-galaxy-f12-price-in-india-increased/feed/ 0
बेहद सस्ते में मिल रहा है Samsung Galaxy M12, 2000 छूट के साथ 8000 का एक्सचेंज ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-offer-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-offer-price-in-india/#respond Sun, 06 Jun 2021 09:40:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60275 Galaxy M12 पर कंपनी 2,000 रुपये की छूट दे रही है इसके अलावा 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

The post बेहद सस्ते में मिल रहा है Samsung Galaxy M12, 2000 छूट के साथ 8000 का एक्सचेंज ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy M12 को कंपनी ने कुछ माह पहले ही लॉन्च किया था। यह फोन 10,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है और कम बजट के इस फोन में ट्रू 48 MP का कैमरा दिया गया है। यही वजह है कि फोन को लेकर काफी चर्चा है। वहीं अच्छी बात कही जा सकती है कि कंपनी ने इस पर शानदार ऑफर का ऐलान किया है। Galaxy M12 पर कंपनी 2,000 रुपये की छूट दे रही है इसके अलावा 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। यानी की इस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत अधिकतम 10,000 रुपये का छूट पा सकते हैं।

क्या है Samsung Galaxy M12 का नया प्राइस

samsung-galaxy-m12-offer-price-in-india
Samsung Galaxy M12 कोे कंपनी ने दो मॉडल में पेश किया है। पहला मॉडल है 4GB RAM के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन की कीमत 10,499 रुपये है। यानी की यदि सिर्फ ऑफर में इसे खरीदते हैं जो आप सिर्फ 8,499 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं किसी फोन के एक्सचेंज ऑफर में इसे लेते हैं तो आप सिर्फ 499 रुपये में पा सकते हैं। वहीं इसका 6GB रैम और 128GB मैमोरी वेरियंट भी है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है और इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में 2,999 रुपये में ले सकते हैं। इसे भी पढ़ेंः 24 जून को Jio करेगी ताकत का प्रदर्शन, आ सकता सस्ता Jio 5G Phone

हालांकि इन ऑफर्स के बारे में यह बताना जरूरी है कि एक्सचेंज ऑफर में आपके फोन की कीमत रिटेल स्टोर द्वारा निर्धारित किया जाएगा। वहीं कंपनी ने इस डिटेल में यह जानकारी नहीं दी है कि सैमसंग गैललेक्सी एम12 पर दिया जाने वाला यह ऑफर किस मॉडल के लिए है। हालांकि अच्छी बात कही जा सकती है कि ऑफर ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है और आप अपने नजदीकी सैमसंग डिलर पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसे भी पढ़ेंः Samsung ला रही है सस्ता स्मार्टफोन Galaxy M21 Prime Edition, कम कीमत पर होगा इंडिया में लॉन्च

Samsung Galaxy M12 का स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M12 को कंपनी ने 6.5-इंच का इनफिविटी वी-डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। कंपनी ने इसे 8 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार Exynos 850 प्रोसेसर पर पेश किया है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 1TB तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसे भी पढ़ेंः भारत में Xiaomi का अपकमिंग Mi 11 Lite 4G स्मार्टफोन इस कीमत में होगा लॉन्च, सामने आई डिटेल

लेटेस्ट वीडियोः How to Check Aadhaar Card Use?

फोटोग्राफी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम12 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका मेन कैमरा F/2.2 के साथ और कंपनी ने 48 मेगापिक्सल सेंसर का उपयोग किया है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

The post बेहद सस्ते में मिल रहा है Samsung Galaxy M12, 2000 छूट के साथ 8000 का एक्सचेंज ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-offer-price-in-india/feed/ 0
6,000mAh बैटरी, 48MP क्वॉड कैमरा और 90Hz डिसप्ले वाला यह सस्ता सैमसंग फोन सिर्फ 10,999 रुपये में हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-india-price-specifications-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-india-price-specifications-sale-offer/#comments Thu, 11 Mar 2021 07:10:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55090 Samsung Galaxy M12 को आने वाली 18 मार्च से खरीदा जा सकेगा।

The post 6,000mAh बैटरी, 48MP क्वॉड कैमरा और 90Hz डिसप्ले वाला यह सस्ता सैमसंग फोन सिर्फ 10,999 रुपये में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज़ में नया स्मार्टफोन जोड़ा है। कंपनी की ओर से बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Samsung Galaxy M12 इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी, 48एमपी क्वॉड रियर कैमरा और 6.5 इंच 90हर्ट्ज़ डिसप्ले से लैस यह स्मार्टफोन भारत में सिर्फ 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 18 मार्च से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Samsung Galaxy M12

सैमसंग गैलेक्सी एम12 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग ने अपने फोन की स्क्रीन को इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले का नाम दिया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश के साथ काम करती है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 81.9 प्रतिशत का है।

Samsung Galaxy M12 India Price Specifications sale offer

Samsung Galaxy M12 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग वनयूआई के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए गैलेक्सी एम12 में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 8नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना सैमसंग का ही एक्सनॉस 850 चिपसेट दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम12 दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसमें बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 18GB RAM और 6,000mAh बैटरी जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ASUS ROG Phone 5 सीरीज़ इंडिया में लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम12 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M12 India Price Specifications sale offer

Samsung Galaxy M12 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम12 में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

प्राइस व सेल

Samsung Galaxy M12 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। गैलेक्सी एम12 ने तीन कलर वेरिएंट में बाजार में एंट्री ली है जिसमें Black, Blue और White शामिल है। Samsung Galaxy M12 को आने वाली 18 मार्च से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न से भी खरीदा जा सकेगा।

The post 6,000mAh बैटरी, 48MP क्वॉड कैमरा और 90Hz डिसप्ले वाला यह सस्ता सैमसंग फोन सिर्फ 10,999 रुपये में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-india-price-specifications-sale-offer/feed/ 1
6,000mAh बैटरी और 48MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M12 आ रहा है इंडिया, लॉन्च से पहले ही जाने फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-india-launch-price-specifications-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-india-launch-price-specifications-sale/#respond Wed, 10 Mar 2021 06:52:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55052 गैलेक्सी एम12 में 15वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

The post 6,000mAh बैटरी और 48MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M12 आ रहा है इंडिया, लॉन्च से पहले ही जाने फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung कंपनी एक ओर जहां मीडबजट सेग्मेंट और 5G सपोर्टेड स्मार्टफोंस पर लगातार काम कर रही है वहीं साथ ही लो बजट के फोन पसंद करने वाले यूजर्स का भी खास ध्यान रख रही है। ऐसे ही ग्राहकों के लिए सैमसंग एक और नया मोबाइल फोन लेकर आ रही है जो Samsung Galaxy M12 नाम के साथ भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। कल इंडिया में दस्तक देने वाला यह फोन लो बजट में ही लॉन्च किया जाएगा जिसके बाजार में आने से पहले ही हमनें इसकी डिटेल्स शेयर की है।

ऐसे देखें लॉन्च ईवेंट लाईव

Samsung Galaxy M12 का लॉन्च ईवेंट कल यानि 11 मार्च की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसका प्रसारण कंपनी द्वारा लाईव किया जाएगा। इस ईवेंट को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव देखा जा सकेगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम12 का प्रोडक्ट पेज ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर बनाया गया है और इस पेज पर भी फोन के लॉन्च ईवेंट का टेलीकॉस्ट होगा।

Samsung Galaxy M12 India Launch Price Specifications sale

यह होगी कीमत

Samsung Galaxy M12 कंपनी का कम कीमत वाला स्मार्टफोन होगा जिसे सैमसंग लो बजट में ही लॉन्च करेगी। सैमसंग ने हालांकि अभी तक फोन के दी जाने वाली रैम व स्टोरेज की जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा और इस फोन की शुरूआती कीमत 10,000 रुपये से कम ही होगी। यह भी पढ़ें : 9,999 रुपये में कौन है बेस्ट जानें, Realme Narzo 30A या Moto G10 Power, दोनों सपोर्ट करते हैं 6000mAh बैटरी

ऐसी होगी स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M12 के इस प्रोडक्ट पेज पर फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। सैसमंग का यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसे कंपनी ने इनफिविटी ‘वी’ डिसप्ले का नाम दिया है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी जो स्मूथ व्यूइंग एक्सपीरियंस देगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 8एनएम तकनीक पर बना सैमसंग एक्सनॉस चिपसेट दिया जाएगा। गैलेक्सी एम12 को 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 15वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।

Samsung Galaxy M12 India Launch Price Specifications sale

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद रहेगा। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक डेप्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

The post 6,000mAh बैटरी और 48MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M12 आ रहा है इंडिया, लॉन्च से पहले ही जाने फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-india-launch-price-specifications-sale/feed/ 0
Samsung Galaxy M12 अमेज़न पर लिस्ट, 6000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे के साथ 11 मार्च को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-product-page-live-on-amazon-india-launch-date-11-march/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-product-page-live-on-amazon-india-launch-date-11-march/#respond Fri, 05 Mar 2021 06:20:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54833 अमेज़न लिस्टिंग से फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है

The post Samsung Galaxy M12 अमेज़न पर लिस्ट, 6000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे के साथ 11 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कंपनी इंडिया की लो बजट स्मार्टफोन मार्केट में अपनी नई पेशकश Samsung Galaxy M12 के रूप में लेकर आ रही है। सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन 11 मार्च को लॉन्च होगा। वहीं आज फोन लॉन्च से पहले इसका प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी लाईव हो गया है। अमेज़न लिस्टिंग से एक ओर जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है वहीं दूसरी ओर यह भी साफ हो गया है कि Samsung Galaxy M12 इस ई-कॉमर्स साइट पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन का लॉन्च ईवेंट 11 मार्च की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस ईवेंट को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न पर भी लाईव देखा जा सकेगा। सैमसंग अपने इस फोन को लो बजट में ही उतारेगी ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि गैलेक्सी एम12 एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा और इस फोन की शुरूआती कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।

Samsung Galaxy M12

सैमसंग गैलेक्सी एम12 के इस प्रोडक्ट पेज पर फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। सैसमंग का यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसे कंपनी ने इनफिविटी ‘वी’ डिसप्ले का नाम दिया है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी जो स्मूथ व्यूइंग एक्सपीरियंस देगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 8एनएम तकनीक पर बना सैमसंग एक्सनॉस चिपसेट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : MediaTek Dimensity 1200 SoC वाला वर्ल्ड का पहला फोन होगा Realme GT Neo, लॉन्च से पहले सामने आई अहम जानकारी

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद रहेगा। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक डेप्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

samsung galaxy m12 product page live on amazon india launch date 11 march

Samsung Galaxy M12 को इंडियन मार्केट में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 15वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि 11 मार्च को लॉन्च होने के बाद सैमसंग गैलेक्सी एम12 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया और रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन की कीमत के लिए अभी लॉन्च डेट का इंतजार किया जा रहा है।

The post Samsung Galaxy M12 अमेज़न पर लिस्ट, 6000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे के साथ 11 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-product-page-live-on-amazon-india-launch-date-11-march/feed/ 0
6,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता Samsung Galaxy M12 फोन, 11 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-india-on-11-march-with-6000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-india-on-11-march-with-6000mah-battery/#respond Mon, 01 Mar 2021 07:52:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54526 यह फोन 4 मार्च को लॉन्च होने वाले Redmi Note 10 को टक्कर देगा।

The post 6,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता Samsung Galaxy M12 फोन, 11 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung कंपनी एक ओर जहां फ्लैगशिप सेग्मेंट में अपना दम दिखा रही है वहीं साथ-साथ लो बजट मोबाइल फोन की जरूरत रखने वाले लोगों के लिए भी एक से बढ़कर एक ऑप्शन ला रही है। पिछले दिनों में Samsung Galaxy M02 और Samsung Galaxy M02s जैसे फोन लॉन्च किए थे जिन्हें काफी पसंद किया गया है, वहीं अब लो बजट चाहने वाले मोबाइल यूजर्स के लिए कंपनी एक और नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M12 भी लेकर आ रही है जो 11 मार्च को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।


91मोबाइल्स
ने सैमसंग गैलेक्सी एम12 के बारे में कुछ दिनों पहले ही बता दिया था कि इस फोन का प्रोडक्शन नोएडा स्थित फैक्ट्री में शुरू हो गया है और कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में डिवाईस को लॉन्च कर देगी। वहीं अब कंपनी ने सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर Samsung Galaxy M12 का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया है। इस पेज पर फोन की फुल फोटो और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही बता दिया गया है कि गैलेक्सी एम12 आने वाली 11 मार्च की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy M12

सैमसंग गैलेक्सी एम12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसे कंपनी ने इनफिविटी ‘वी’ डिसप्ले का नाम दिया है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी जो स्मूथ व्यूइंग एक्सपीरियंस देगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 8एनएम तकनीक पर बना सैमसंग एक्सनॉस चिपसेट दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M12 india on 11 march with 6000mah battery

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद रहेगा। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक डेप्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : हीरो बनकर आ रहे हैं OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro+ 5G फोन, वरूण धवन ने शेयर की फोटो

Samsung Galaxy M12 को इंडियन मार्केट में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 15वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि 11 मार्च को लॉन्च होने के बाद सैमसंग गैलेक्सी एम12 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया और रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा

The post 6,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता Samsung Galaxy M12 फोन, 11 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-india-on-11-march-with-6000mah-battery/feed/ 0
Samsung का नया धमाका, 6000mAh बैटरी और 48MP क्वाड रियर कैमरे वाला Galaxy M12 किया लॉन्च, जानें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-launch-with-6000mah-battery-48mp-quad-camer/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-launch-with-6000mah-battery-48mp-quad-camer/#comments Fri, 05 Feb 2021 09:47:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53761 फोन में 2GHz octa-core चिपसेट दिया गया है।

The post Samsung का नया धमाका, 6000mAh बैटरी और 48MP क्वाड रियर कैमरे वाला Galaxy M12 किया लॉन्च, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung के अपकमिंग फोन Galaxy M12 स्मार्टफोन के बारे में काफी दिनों से जानकारी सामने आ रही था। कुछ समय पहले 91mobiles ने एक्सक्लूसिव तौर पर जानकारी दी थी कि इंडिया में इस फोन का मास-प्रॉडक्शन कंपनी की नोएडा फैक्ट्री में शुरू हो गया है। इससे साफ हो गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने के लिए तैयार है। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन को ऑफिशियल तौर पर इंडिया से पहले वियतनाम में पेश कर दिया है। सैमसंग की वियतनाम वेबसाइट पर फोन सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है। आइए आगे आपको फोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

डिजाइन

अगर बात करें इस फोन के डिजाइन की तो हैंडसेट वॉटरड्रॉप-नॉच (इनफिविटी-वी) डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के तीनों किनारे जहां बेजल लैस हैं। वहीं, बॉटम पर थोड़ा मोटो चिन पार्ट देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन रियर पर स्वायर-शेप क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप के बिल्कुल नीचे एक एलईडी फ्लैश लाइट देखने को मिलेगी। वहीं, फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन के साथ पावर बटन प्लेस है। कंपनी ने पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को प्लेस किया है।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो गैलेक्सी एम12 में कंपनी ने 6.5-इंच का इनफिविटी वी-डिसप्ले दिया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। कंपनी का कहना है कि Galaxy M12 में दिया गया डिसप्ले HD + टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो डिसप्ले की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इसके अलावा इसमें शक्तिशाली 8-कोर 2GHz ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ फोन में 3 जीबी / 4 जीबी / 6 जीबी रैम के साथ क्रमश: 32 जीबी / 64 जीबी / 128 जीबी की स्टोरेज का ऑप्शन है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में अपर्चर F2.2 के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, अपर्चर F2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, अपर्चर F2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर 802.11 b / g / n 2.4GHz, USB Type-C, Dual SIM, Bluetooth v5.0,GPS, Glonass, Beidou और Galileo है। फोन का साइज 164.0 x 75.9 x 9.7एमएम है और इसका वजन 221 ग्राम है।

कीमत

फोन को कंपनी ने Attractive Black, Elegant Blue और Trendy Emerald Green कलर में पेश किया है। लेकिन, अभी वेबसाइट पर फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, वियतनाम में इस फोन के लॉन्च होने से साफ हो गया है कि जल्द ही यह इंडिया में एंट्री कर सकता है।

The post Samsung का नया धमाका, 6000mAh बैटरी और 48MP क्वाड रियर कैमरे वाला Galaxy M12 किया लॉन्च, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-launch-with-6000mah-battery-48mp-quad-camer/feed/ 1
Exclusive: ये हैं 6,000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M12/F12 के फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12f12-specs-exclusive-revealed-quad-cameras-6000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12f12-specs-exclusive-revealed-quad-cameras-6000mah-battery/#respond Thu, 21 Jan 2021 05:14:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53310 लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी M12 / F12 स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

The post Exclusive: ये हैं 6,000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M12/F12 के फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले महीने ही एक्सक्लूसिव तौर पर जानकारी दी थी कि Samsung Galaxy M12 का प्रोडक्शन इंडिया में शुरू हो गया है। वहीं, अब हमें टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने इस अपकमिंग लो-कोस्ट फोन के बारे में कुछ और एक्सक्लूसिव जानकारी दी है। इसके मॉडल नंबर (गैलेक्सी SM-M127 / SM-F127) के आधार पर या तो यह गैलेक्सी M12 होगा या गैलेक्सी F12 होगा। हालांकि, अभी यह निर्धारित करना कठिन है कि यह कौन सा फोन है, क्योंकि यह गैलेक्सी एम और गैलेक्सी एफ सीरीज के स्मार्टफोन की ओर इशारा कर रहा है।

टिप्सटर ईशान ने यह भी कहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए82 5जी पर कंपनी काम कर रही है जो 2019 में लॉन्च होने वाले गैलेक्सी ए80 का संभावित उत्तराधिकारी है। स्मार्टफोन आने वाले हफ्तों में दक्षिण कोरिया में पेश किया जा सकता है।

samsung-galaxy-m12

स्पेसिफिकेशन्स

मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एम12 या गैलेक्सी एफ12 को 6.5 इंच एचडी + टीएफटी एलसीडी पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6GB तक LPDDR4 रैम और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज होगी। इतना ही नहीं डिवाइस में कंपनी का Exynos 850 SoC दिया जाएगा।

इसके अलावा डिवाइस में 3 जीबी और 4 जीबी के साथ 32/64 जीबी स्टोरेज वाले लोअर वेरिएंट भी उपलब्ध होंगे। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। अंत में गैलेक्सी M12 या गैलेक्सी F12 में 6,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें फास्ट चार्जिंग होगी या नहीं।

samsung-galaxy-m12-1-420x420

सैमसंग गैलेक्सी M12 या गैलेक्सी F12 पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा दिया जाएगा। इसमें प्राइमरी 48MP सेंसर को 5MP अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस होगा। इसके अलावा 8MP का फोन में सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा, हालाँकि इसकी स्थिति का फिलहाल पता नहीं है।

The post Exclusive: ये हैं 6,000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M12/F12 के फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12f12-specs-exclusive-revealed-quad-cameras-6000mah-battery/feed/ 0
बड़ी बैटरी के साथ अगले हफ्ते लॉन्च होगा Samsung Galaxy M सीरीज का दमदार फोन, जानें क्यों है खास https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m-series-phone-india-launch-next-week-m12/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m-series-phone-india-launch-next-week-m12/#respond Mon, 04 Jan 2021 07:29:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52548 फोन में दमदार फीचर्स हो सकते हैं।

The post बड़ी बैटरी के साथ अगले हफ्ते लॉन्च होगा Samsung Galaxy M सीरीज का दमदार फोन, जानें क्यों है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91mobiles ने एक्सक्लूसिव तौर पर कुछ समय पहले ही जानकारी दी थी कि इंडिया में Samsung Galaxy M12 का मास-प्रॉडक्शन कंपनी की नोएडा फैक्ट्री में शुरू हो गया है। जिससे साफ हो गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने के लिए तैयार है। वहीं, अब फेमस टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है कि अगले हफ्ते भारत में एक नया गैलेक्सी एम-सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। टिपस्टर ने ट्विटर पर अपकमिंग फोन का एक पोस्टर साझा किया और दावा किया कि यह अगले सप्ताह इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि फोन में बड़ी स्क्रीन हो सकती है। लीक हुए पोस्टर के अनुसार, स्मार्टफोन एक वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम लीक में नहीं दिया गया है। लेकिन, माना जा रहा है कि यह सैमसंग गैलेक्सी M12 या सैमसंग गैलेक्सी M62 हो सकता है। दूसरी ओर यह साफ हो गया है कि सैमसंग 14 जनवरी को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2021 इवेंट में गैलेक्सी एस 21 सीरीज़ लॉन्च करेगी। लेकिन, इस लीक के आने के बाद ऐसा लग रहा है कि गैलेक्सी-एम सीरीज़ का स्मार्टफोन भारत में उससे पहले लॉन्च हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 2021 में Samsung फोन मचाएंगे तहलका, देखें पूरी लिस्ट

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विटर पर अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन का एक पोस्टर साझा किया। इसमें #MAXUP का टेक्स्ट है, जो एक बड़ी बैटरी का संकेत देता है। पोस्टर से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन में दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एम12 को कुछ समय पहले बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। वेबसाइट पर हैंडसेट 3 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया था। उम्मीद है कि बाजार में यह स्मार्टफोन एक से अधिक रैम वेरिएंट्स में एंट्री लेगा। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो फोन को गीकबेंच पर सिंगल कोर में जहां 178 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी कोर में ने 1025 स्कोर हासिल किया था।

Samsung Galaxy M12

सैमसंग गैलेक्सी एम12 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लाॅन्च किया जा सकता है जो पंच होल डिजाईन पर बनी होगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 7,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात भी लीक में सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि बड़ी बैटरी के चलते फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A72 4G को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इन फीचर्स से होगा लैस

लीक की मानें तो फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल के अन्य दो सेंसर्स देखने को मिल सकते हैं। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लाॅन्च का इंतजार किया जा रहा है।

अगर अगले हफ्ते सैमसंग गैलेक्सी M12 लॉन्च नहीं होगा तो यह गैलेक्सी M62 भी हो सकता है, जिसे लेकर कथित तौर कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी। हालांकि, यह साफ है कि अपकमिंग कंपनी की गैलेक्सी-एम सीरीज का ही हिस्सा होगा।

The post बड़ी बैटरी के साथ अगले हफ्ते लॉन्च होगा Samsung Galaxy M सीरीज का दमदार फोन, जानें क्यों है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m-series-phone-india-launch-next-week-m12/feed/ 0
Exclusive: इंडिया में धूम मचाने आ रहा Samsung Galaxy M12, मास-प्रॉडक्शन हुआ शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-goes-into-mass-production-in-india-exclusive-live-image/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-goes-into-mass-production-in-india-exclusive-live-image/#comments Tue, 29 Dec 2020 10:52:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52281 फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होने की बात सामने आ चुकी है।

The post Exclusive: इंडिया में धूम मचाने आ रहा Samsung Galaxy M12, मास-प्रॉडक्शन हुआ शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung के अपकमिंग फोन Galaxy M12 स्मार्टफोन के बारे में काफी काफी दिनों से जानकारी सामने आ रही है। कुछ समय पहले 91mobiles ने इस फोन की कुछ लाइव फोटो शेयर की थीं, जिससे फोन के डिजाइन की जानकारी सामने आई थी। वहीं, एक बार फिर हमें एक्सक्लूसिव तौर पर फोन की लाइव इमेद के साथ नई जानकारी मिली है कि हैंडसेट का मास-प्रॉडक्शन कंपनी की नोएडा फैक्ट्री में शुरू हो गया है। इससे साफ हो गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने के लिए तैयार है।

इसके अलावा 91मोबाइल्स को मिली गैलेक्सी एम12 की लाइव इमेज से एक बार फिर साफ हो गया है कि हैंडसेट मेंइनफिनिटी-V डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस और यूएस की FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था।

अगर बात करें FCC लिस्टिंग की तो यहां पर Samsung Galaxy M12 को मॉडल नंबर SM-M127F के साथ स्पॉट किया गया था। FCC वेबसाइट यह बताया गया है कि यह “phablet” होगा। वहीं, दूसरी रिपोर्ट्स की माने तो इस डिवाइस का साइज एक स्मार्टफोन जैसा ही होगा। इस एंट्री लेवल फोन में सिर्फ 2.4GHz Wi-Fi सपोर्ट दिया जाएगा, जिसकी जानकारी FCC वेवबसाइट पर सामने आई थी। इसे भी पढ़ें: 2021 में Samsung फोन मचाएंगे तहलका, देखें पूरी लिस्ट

फोन कुछ समय पहले बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। सैमसंग गैलेक्सी एम12 को गीकबेंच पर 3 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। उम्मीद है कि बाजार में यह स्मार्टफोन एक से अधिक रैम वेरिएंट्स में एंट्री लेगा। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो गैलेक्सी एम12 को गीकबेंच पर सिंगल कोर में जहां 178 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी कोर में ने 1025 स्कोर हासिल किया है। गीकबेंच पर फोन की अन्य अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आ पाई है लेकिन इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों जल्द ही Samsung Galaxy M12 की घोषणा हो जाएगी।

samsung-galaxy-m12-f12-420x420

Samsung Galaxy M12

सैमसंग गैलेक्सी एम12 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लाॅन्च किया जा सकता है जो पंच होल डिजाईन पर बनी होगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 7,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात भी लीक में सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि बड़ी बैटरी के चलते फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A72 4G को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इन फीचर्स से होगा लैस

लीक की मानें तो फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल के अन्य दो सेंसर्स देखने को मिल सकते हैं। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लाॅन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post Exclusive: इंडिया में धूम मचाने आ रहा Samsung Galaxy M12, मास-प्रॉडक्शन हुआ शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m12-goes-into-mass-production-in-india-exclusive-live-image/feed/ 1