The post सस्ता 5जी फोन लेकर आ रही है SAMSUNG! गैलेक्सी एम सीरीज़ में होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग कंपनी भारतीय बाजार में अपना एक और सस्ता 5जी मोबाइल फोन Samsung Galaxy M14 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy M13 5G का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा जो लो बजट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी फोन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन लॉन्च से पहले Samsung Galaxy M14 5G स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। यह लिस्टिंग कल यानी 17 नवंबर की है जहां फोन को Samsung SM-M146B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि सैमसंग कंपनी आने वाले दिनों में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए14 5जी लॉन्च करेगी वहीं गीकबेंच पर इस स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा गया है। सबसे पहले तो बता दें कि Samsung Galaxy M14 5G को सिंगल-कोर में 751 और मल्टी-कोर में 2051 स्कोर प्राप्त हुआ है।

Samsung Galaxy M14 5G की स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो गीकबेंच के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 13 ओएस आधारित होगा जिसमें 2.40गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉकस्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएग। वहीं साथ ही इस स्मार्टफोन में सैमसंग एक्सनॉस 1330 चिपसेट दिए जाने का खुलासा भी हो गया है। गीकबेंच पर यह सैमसंग मोबाइल 4जीबी रैम मैमोरी के साथ स्पॉट हुआ है। उम्मीद है सैमसंग जल्द ही इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई घोषणा करेगी। यह भी पढ़ें: 20GB RAM की ताकत और 108MP Camera वाला Realme 10 Pro+ हुआ लॉन्च, OnePlus-Samsung हुए हैरान!
सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी फोन की बात करें तो इसका 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये तथा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इन दिनों इन दोनों ही वेरिएंट्स को 30 नवंबर तक सैमसंग ऑफर के तहत 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है जिसके बाद Samsung Galaxy M13 5G Price 10,999 रुपये और 13,999 रुपये पड़ेगा

Samsung Galaxy M13 5G फोन 6.6 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है तथा फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह सैमसंग फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करता है।
Samsung Galaxy M14 5G, Samsung Galaxy M14 5G launch, Samsung Galaxy M14 5G price, Samsung Galaxy M14 5G specifications, Samsung Galaxy M13 5G launch, Samsung Galaxy M13 5G price, Samsung Galaxy M13 5G specifications, Samsung Galaxy M14 5G launch date
The post सस्ता 5जी फोन लेकर आ रही है SAMSUNG! गैलेक्सी एम सीरीज़ में होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इस Samsung 5G Phone पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट! इसमें है 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 12GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने जुलाई महीने में भारतीय बाजार में सस्ता 5जी मोबाइल फोन Samsung Galaxy M13 5G लॉन्च किया था। गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज़ में जोड़ा गया यह स्मार्टफोन 50MP Camera, 6GB RAM, MediaTek Dimensity 700 चिपसेट और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है जो 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। लेकिन अब कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी फोन पर नया ऑफर लेकर आई है जिसके साथ Samsung Galaxy M13 5G फोन 2 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी फोन पर कंपनी की ओर से 2,000 रुपये का डिस्काउंट लागू किया गया है। यह ऑफर आज से शुरू हो चुका है जो 30 नवंबर तक चलेगा। इन 15 दिनों के भीतर यदि कोई भी ग्राहक Samsung Galaxy M13 5G फोन खरीदता है तो उसे कंपनी की ओर से सीधे 2,000 रुपये की छूट दी जाएगी। सैमसंग गैलेक्सी एम13 स्मार्टफोन किसी भी नजदीक मोबाइल शॉप या रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है तथा 2 हजार रुपये का यह डिस्काउंट फोन के सभी वेरिएंट्स पर मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी फोन की कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है तथा दूसरा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। लेकिन सैमसंग ऑफर के तहत 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद ये स्मार्टफोन वेरिएंट क्रमश: 11,999 रुपये और 13,999 रुपये में बिकेंगे। 6जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी के चलते यह 12जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है। यह भी पढ़ें: 160MP Rear और 50MP Selfie Camera, फोटोग्राफी के मामले में नए रिकॉर्ड बनाने आ रहा है यह धाकड़ मोबाइल फोन
सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी फोन को 6.6-इंच Full-HD+ Infinity-V डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच और स्लिम बैजलस दिए गए हैं। सैमसंग के इस फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। सैमसंग के इस फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। यह सैमसंग फोन रैम प्लस फीचर के साथ आता है जो फोन की इंटरनल रैम में 6जीबी रैम अलग से जोड़ देता है। इस तकनीक के चलते 12 जीबी रैम की क्षमता से परफॉर्म कर सकता है तथा हैवी प्रोसेसिंग भी आसान बना सकता है। पावर बैकअप के लिए सैमसंग मोबाइल में 5,000mAh की बैटरी और 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy M13 स्मार्टफ़ोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 5MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फ़ोन में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फ़ोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5mm ऑडियो और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
The post इस Samsung 5G Phone पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट! इसमें है 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 12GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy M13 5G जैसे ही सस्ते है सैमसंग के ये 5जी मोबाइल, देखते ही करेगा खरीदने का मन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy M13 5G Phone को इंडिया में सिर्फ 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन के लॉन्च से एक बात तो साफ है कि साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग तेजी से इंडियन मार्केट अपने सस्ते 5G स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करने पर काफी जोर दे रही है। इसका एक कारण इंडिया में जल्द आने वाली 5G सर्विस (5G In India) भी हो सकती है। अगर आप 5G सर्विस से पहले एक सस्ते 5G (Samsung 5G mobile) फोन को खरीदना चाहते हैं तो Samsung के पास एक या दो नहीं बल्कि कई ऐसे फोन्स हैं। आइए आगे आपको इस आर्टिकल में Samsung cheapest 5G Phones की जानकारी देते हैं, जिन्हें आप अभी खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट में आता है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम के साथ आता है, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। इसके साथ ही 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इन दोनों वेरिएंट को ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung लाया बहुत सस्ता 5जी फोन Galaxy M13, 4G मॉडल भी हुआ लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन और प्राइस

Samsung Galaxy F23 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले, क्वालकॉम का Snapdragon 750G प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में 50MP+8MP+2MP का ट्रिपल रियर व 13MP का सेल्फी कैमरा है।
Samsung के इस सस्ते 5जी फोन को अमेजन पर 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। डिवाइस दो रैम वेरिएंट में आता है। इसके 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये है।

Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का TFT Infinity-V HD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 720 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही फोन में फ्रंट कैमरा के लिए 13MP का सेंसर है।
सैमसंग इंडिया के पास एक और सस्ता 5जी फोन है जो कि दो वेरिएंट्स में आता है। कंपनी की साइट पर फोन के बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये व 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की ही इंटरनल मैमोरी की कीमत 19,999 रुपये है। हालांकि, ई-कॉमर्स साइट पर फोन आपको थोड़ा और सस्ता मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.6 इंच की फुलएचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले, 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और 5,000एमएएच बैटरी से लैस है। इसके अलावा फोन में रियर पर 64MP +5MP + 2MP का कैमरा व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 6,000mAh की बैटरी, 50MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 5nm प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, सैमसंग का यह फ़ोन दो कलर ऑप्शन – ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 26 जुलाई को हो रहा 5G ऑक्शन, जानें कैसे मिलेगा 5G सिम, क्या होंगे प्लान और कौन करेगा पहले लॉन्च

अगर बात करें कीमत की तो सैमसंग के Galaxy M33 5G स्मार्टफोन के 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट को 17,999 रुपये व 8GB+128GB वेरिएंट को 19,499 रुपये कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन ई-कॉमर्स साइट व ऑफलाइन मार्केट में भी खरीदा जा सकता है।
यह 5G फोन दो मैमोरी वेरिएंट में आता है। कंपनी की साइट पर 6जीबी मैमोरी वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं 8जीबी रैम मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। Samsung Galaxy A22 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.6-इंच की FHD+ LCD डिसप्ले, मीडियाटे का Dimensity 700 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी है।

फोन का मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का का है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा उपलब्ध है।
The post Samsung Galaxy M13 5G जैसे ही सस्ते है सैमसंग के ये 5जी मोबाइल, देखते ही करेगा खरीदने का मन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy M13 5G और 4G की लॉन्चिंग से पहले लीक हुए रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग भारत में जल्द ही अफोर्डेबल 5G स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy M13 5G को लॉन्च करने वाला है। सैमसंग के इस फ़ोन का भारत में काफ़ी लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन भारत में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से ठीक पहले माय स्मार्ट प्राइस ख़बर ने अपकमिंग Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफ़ोन के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर की है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफ़ोन की लॉन्चिंग से ठीक पहले इसके बारे में सामने आ रही लेटेस्ट जानकारी के बारे में बता रहे हैं।
माय स्मार्ट प्राइस ख़बर की रिपोर्ट में इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है सैमसंग का अपकमिंग Galaxy M13 5G स्मार्टफ़ोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फ़ोन मिडनाइट ब्लू, एक्वा ग्रीन और स्टारडस्ट ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रैम और स्टोरेज की बात करें तो सैमसंग का यह फ़ोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Samsung Galaxy M13 सीरीज़ के तहत सैमसंग Galaxy M13 4G स्मार्टफ़ोन को भी लॉन्च करने वाली है। सैमसंग का यह 4G स्मार्टफ़ोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग Galaxy M13 4G स्मार्टफ़ोन को ब्राउन, लाइट ग्रीन और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy M13 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन भारत में 14 जुलाई को लॉन्च होने हैं। सैमसंग के इस सीरीज़ के दोनों स्मार्टफ़ोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Amazon पर होगी। Samsung Galaxy M13 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन की सेल 23 जुलाई को शुरू होगी। अमेजन पर 23 जुलाई से 24 जुलाई तक अमेजन प्राइम डे सेल शुरू होनी है। सैमसंग का यह फ़ोन प्राइम डे सेल पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन HD+ होगा। इसके साथ ही सैमसंग का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया जाएगा।
सैमसंग के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग के इस फ़ोन में 5MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus को टक्कर देने Xiaomi ला रहा जबरदस्त Redmi K50i स्मार्टफोन, सबकुछ होगा फर्स्ट क्लास

Samsung Galaxy M13 4G स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.6-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में कंपनी का ही Exynos 850 SoC दिया जाएगा। 4G वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा।
The post Samsung Galaxy M13 5G और 4G की लॉन्चिंग से पहले लीक हुए रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy M13 और Galaxy M13 5G भारत में 14 जुलाई को होंगे लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने कंफर्म कर दिया है कि वह Galaxy M-सीरीज के दो नए स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने वाला है। सैमसंग ने कंफर्म किया है वह भारत में Samsung Galaxy M13 और Galaxy M13 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। सैमसंग की Galaxy M13 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन Amazon और सैमसंग के स्टोर से खरीदे जा सकते हैं। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy M13 और Galaxy M13 5G स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म भी कर दी है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M13, Galaxy M13 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेसन्स, फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
Samsung जल्द ही Galaxy M13 स्मार्टफोन के 4G और 5G वेरिएंट्स को लॉन्च करने वाला है। सैमसंग के ये स्मार्टफोन भारत में 14 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon India के मुताबिक, Galaxy M13 4G और 5G स्मार्टफोन 12GB तक की रैम के साथ पेश किए जाएंगे। सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन में RAM Plus फीचर ऑफर किया जाएगा, जिसकी मदद से रैम बढ़ाई जा सकती है।

Samsung Galaxy M13 स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सैमसंग ने फिलहाल कैमरा सेंसर को लेकर डिटेल शेयर नहीं की है। सैमसंग के फोन में 6,000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। हालांकि फिलहाल सैमसंग ने यह नहीं बताया है कि फोन के बॉक्स में चार्जर मिलेगा या नहीं। बात करें Galaxy M13 5G की तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 15W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
सैमसंग के अपकमिंग फोन के 4G वेरिएंट की बात करें तो फोन में 6.6-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन Exynos 850 SoC के साथ पेश किया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसके साथ 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा।

लीक रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग का अपकमिंग 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 6.5-इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोन 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। फोन में 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 5MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा। Samsung ने कंफर्म किया है कि Galaxy M-सीरीज के यह बजट 5G स्मार्टफोन 11 5G बैंड सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Redmi 50i 5G भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च, Xiaomi देगा OnePlus को जबरदस्त झटका!
Samsung Galaxy M13 और Galaxy M13 5G दोनों ही स्मार्टफोन Android 12-पर आधारित OneUI 4.1 पर रन करेंगे। सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में काफी कम बैजल दिए जाएंगे।
The post Samsung Galaxy M13 और Galaxy M13 5G भारत में 14 जुलाई को होंगे लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung जल्द लॉन्च करेगा Galaxy M सीरीज का नया दमदार फोन, जानें कब करेगा एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग भारत में अगले हफ़्ते 5 जुलाई को नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने वाला है। सैमसंग ने कंफर्म किया है कि वह 5 जुलाई को भारत में Galaxy M सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करेगा।हालांकि सैमसंग ने कंफर्म नहीं किया है कि वह भारत में कौन सा स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगा। अटकलें है कि कंपनी काफ़ी लंबे समय से इंतज़ार किए जा रहे हैं Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफ़ोन को इंडिया मार्केट में लॉन्च कर सकता है। सैमसंग ने इससे पहले Samsung Galaxy M13 4G स्मार्टफ़ोन को भारत में बीते मई महीने में लॉन्च किया था। अपकमिंग Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफ़ोन का भारत में प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है। इस फ़ोन के रियर पैनल की इमेज भी सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफ़ोन कई सारे सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। यहां हम आपको सैमसंग के अपकमिंग Galaxy M13 5G स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को लेकर जानकरी दे रहे हैं।
सैमसंग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से यह जानकारी शेयर की है कि वह भारत में 5 जुलाई को Galaxy M सीरीज़ का नया फ़ोन लॉन्च करने जा रहा है। सैमसंग के अपकमिंग फ़ोन को लेकर अटकलें है कि यह Samsung Galaxy M13 5G हो सकता है। सैमसंग के अपकमिंग गैलेक्सी एम सीरीज़ को लेकर बताया जा रहा है कि यह ब्लू, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। संभव है कि फोन की सेल 5 जुलाई से ही शुरू हो जाए।

सैमसंग के अपकमिंग गैलेक्सी एम13 5G स्मार्टफोन के लीक इमेज से पता चलता है कि सैमसंग के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही डिस्प्ले के चारों ओर बैजल्स दिए जाएंगे। सैमसंग के इस स्मार्टफोन के दाएं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया जाएगा। इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट दिया जाएगा।
Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन के बाएं ओर सिम ट्रे दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के बॉटम में स्पीकर ग्रिल और USB टाइप सी पोर्ट दिया जाएगा। इस फोन के रियर पैनल में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में सैमसंग का लोगों भी दिया जाएगा। सैमसंग के Galaxy M13 5G स्मार्टफोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट का बना होगा।

Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का Full-HD+ LCD पैनल दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में MediaTek का Dimensity 700 चिपसेट दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्ज के साथ आया OnePlus Nord 2T, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का हो सकता है जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा दिया जाएगा।
The post Samsung जल्द लॉन्च करेगा Galaxy M सीरीज का नया दमदार फोन, जानें कब करेगा एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5 जुलाई को सैमसंग भारत में लॉन्च सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung अपनी मिड रेंज स्मार्टफोन सीरीज Galaxy M का नया फोन 5 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन का काफी लंबे समय से इंताजर किया जा रहा है। सैमसंग ने Galaxy M13 स्मार्टफोन का मई महीने में 4G वेरिएंट को लॉन्च करेगा। Samsung Galaxy M13 स्मार्टफ़ोन का जल्द ही 5G वेरिएंट इंडिया में पेश किया जाएगा। 91 मोबाइल्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि Samsung Galaxy M13 5G का प्रोडक्शन शुरू होगा। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल का लाइव इमेज शेयर की थी। अपकमिंग Galaxy M13 5G स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट में स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किे हैं। यहाँ हम आपको अपकमिंग Samsung Galaxy M-सीरीज स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं।
Samsung ने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वह जल्द ही नया Galaxy M-सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि सैमसंग का यह फोन 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ने अपनी पोस्ट में यह जानकारी शेयर नहीं की है गैलेक्सी एम सीरीज का कौन सा स्मार्टफोन होगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह Samsung Galaxy M13 5G हो सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन ब्लू, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सैमसंग का यह फोन 15W चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 6GB तक की रैम और 128GB की स्टोरेज दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) स्मार्टफोन में होगा Snapdragon 778G+ प्रोसेसर, जानें कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है।
The post 5 जुलाई को सैमसंग भारत में लॉन्च सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi और Realme के लिए खतरे की घंटी, Samsung जल्द लॉन्च करने वाला है दो सस्ते और दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy M13 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में मई महीने के अंत तक लॉन्च किया गया है। हालांकि सैमसंग इस स्मार्टफोन के 5G वर्जन पर भी कंपनी काम कर रही है जो कि Galaxy M13 5G के नाम से एंट्री करेगा। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy M13 5G स्मार्टफोन को यूनाइटेड किंग्डम के सपोर्ट पेज और TUV Rheinland की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। अब MySmartPrice ने टिपस्टर इशान अग्रवाल के हवाले से Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन के मेजर स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। सैमसंग का यह 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोन तीन कलर ऑप्शन, 2 रैम और स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के Galaxy M13 और Galaxy M13 5G दोनों स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने हैं।
Samsung Galaxy M13 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रेजलूशन HD+ और पिक्सल डेनसिटी 269 ppi है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन Mediatek के Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन दो कंफीग्रेशन में पेश किया गया है। िसके साथ ही फोन का बेस वेरिएंट 4GB की रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में RAM Plus फ़ीचर दिया गया है, जो कि Samsung के वर्चुअल रैम का नाम है।

सैमसंग के इस फ़ोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसके साथ ही सैमसंग का यह फ़ोन 11 5G बैंड सपोर्ट करेगा। कैमरा सेंसर की बात करें तो फ़ोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 2MP (अपर्चर f/2.4) है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। सैमसंग का यह फोन 15W चार्जिंग के साथ पेश किया है। सैमसंग का यह फोन ब्लू, ब्राउन और ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा।
सैमसंग के इस फोन का 4G वर्जन 6.6-इंच और Full HD+ रेजलूशन के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग का यह फोन कंपनी के ही ऑक्टा कोर Exynos 850 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 4GB की रैम और 128GB तक का स्टोरेज दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग और टाइप सी पोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

सैमसंक के Galaxy M13 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 50MP का प्राइमरीकैमरा दिया गया है। इस फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड एगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में LED फ्लैश दिया जाएगा। इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 12 पर आधारित One UI Core 4.1 पर रन करेगा।
The post Xiaomi और Realme के लिए खतरे की घंटी, Samsung जल्द लॉन्च करने वाला है दो सस्ते और दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post [Exclusive] 3 कलर में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M13 5G, मास प्रोडक्शन इंडिया में हुआ शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले महीने के अंत में सैमसंग ने Samsung Galaxy M13 को ग्लोबली लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी जल्द ही इसका 5G वर्जन लॉन्च करने वाली है और आशा है कि इसकी शुरुआत इंडिया से होगी। क्योंकि भारत में Samsung Galaxy M13 5G का मास प्रोडक्शन शुरू हो गया है और इसकी एक्सक्लूसिव जानकारी 91मोबाइल्स के पास है। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पिछले काफी समय से कंपनी इस फोन को भारत स्थित अपने ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में टेस्ट कर रही थी लेकिन क्वालिटी को लेकर कुछ समस्याएं आ रही थी। इस वजह से अब तक यह फोन प्रोडक्शन में नहीं गया था। परंतु अंतत: पिछले सप्ताह इस फोन की क्वालिटी को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर कर लिया गया है और अब यह मास प्रोडक्शन में जाने के लिए तैयार है। भारत में यह फोन तीन रंगों में उपलब्ध होगा। ब्लैक, व्हाइट और पीच कलर। नीचे दिए गए फोटो में आप इन कलर्स को देख सकते हैं।
Samsung Galaxy M13 5G का डिजाइन
फोन के लुक की बात करें तो Samsung Galaxy M13 5G अपने 4G वेरिएंट से काफी अलग है। आप देख सकते हैं कि फोन की बॉडी पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है जो काफी ग्लॉसी है। कैमरा सेग्मेंट पर गौर करें तो जहां Galaxy M13 4G मॉडल को ट्रिपल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। वहीं 5G मॉडल सिर्फ डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा। कैमरा प्लेसमेंट में एक बदलाव को देखा जा सकता है। Galaxy S22 सीरीज की तरह इस फोन में भी सैमसंग द्वारा कैमरा ब्रैकेट हटा दिया गया है और दो रिंग दिए गए हैं जिस पर रियर कैमरा उपलब्ध है। कैमरे के साथ में ही LED फ्लैश है।
पिछले पैनल में कैमरे के अलावा कुछ भी नहीं है। फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के साइड पैनल पर मिलेगा जो कि पावर बटन पर उपलब्ध होगा। इससे पहले भी सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर देख चुके हैं। व्हाइट और पीच कलर वाले मॉडल में 3.5 mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट नीचे की ओर देखा सकता है। इसे भी पढ़ें : [Exclusive] 45W चार्जिंग के साथ आएगा Nothing Phone (1), जानकारी हुई लीक
Samsung Galaxy M13 5G के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M13 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं है। परंतु हमें अपने सोर्स से जो खबर मिली है उसके अनुसार कंपनी इसे इनफिनिटी वी यानी वी शेप वाटर ड्रॉप नॉच के साथ पेश कर सकती है और कंपनी इसमें 6.5 इंच की स्क्रीन दे सकती है। हालांकि स्क्रीन साइज को लेकर वह ज्यादा कंफर्म नहीं थे। ऐसे में यही आशा कर सकते हैं कि कंपनी इसे गैलेक्सी एम13 4जी वेरिएंट के हिसाब से ही पेश कर सकती है और कैमरा और प्रोसेसर को छोड़कर बाकी फीचर्स समान हो सकते हैं।
Samsung Galaxy M13 (4जी) स्पेसिफिकेशन
पिछले महीने कंपनी ने Galaxy M13 का 4G मॉडल को वैश्विक तौर पर लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने Samsung के ही Exynos 850 चिपसेट पर पेश किया है। 8 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार इस प्रोसेसर में 2 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4GB की रैम मैमोरी और 64GB की इंटरनल स्टोरेज है।
कंपनी ने 1080 x 2408 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 6.6 इंच का IPS LCD Infinity-V डिसप्ले दिया है। फोन में 400 ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसे ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है जिसमें मेन कैमरा 50MP का है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा कैमरा 5MP का है जो f/2.2 अपर्चर सपोर्ट करता है और यह Ultra-Wide Angle लेंस है। इसके साथ ही 2MP एक Depth Camera भी है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी के लिए कंपनी ने इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है।
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy M13 में आपको 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
The post [Exclusive] 3 कलर में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M13 5G, मास प्रोडक्शन इंडिया में हुआ शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफ़ोन की जल्द होगी एंट्री, लॉन्च से पहले सैमसंग की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। Samsung का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Bluetooth SIG पर लिस्ट होने के बाद अब सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप और स्लीक डिजाइन के साथ एंट्री करेगा। सैमसंग का अपकमिंग Galaxy M13 5G स्मार्टफोन FCC की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था। FCC की लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।
सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Galaxy M13 5G को लॉन्च से पहले यूके की सैमसंग वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। सैमसंग की वेबसाइट पर फोन का सपोर्ट पेज मॉडल नंबर SM-M135F/DSN के साथ लिस्ट है। हालांकि इस लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन्स के लेकर कुछ भी जानकारी नहीं मिलती है। अपकमिंग Galaxy M13 5G स्मार्टफोन को Bluetooth SIG पर स्पॉट किया गया था, जिससे इसके मार्केटिंग नाम सामने आया था।

Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज मॉडल नंबर SM-M135F/DSN के साथ सैमसंग की UK वेबसाइट पर लाइव हो गया है। Samsung के सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर में DS से हिंट मिलता है कि यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह सपोर्ट पेज फिलहाल सिर्फ यूके की वेबसाइट पर लाइव हुा है। संभव है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन कुछ दिनों में यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और क्वालकॉम के दमदार 5G प्रोसेसर के साथ Moto G52j स्मार्टफ़ोन लॉन्च
Samsung Galaxy Galaxy M13 5G स्मार्टफोन Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आएगा। सैमसंग का यह फोन 15W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। संभव है कि सैमसंग के इस फोन के बॉक्स में कंपनी चार्जर न दें। लीक रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग का के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट HD+ है। इसके साथ ही फोन में USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न
The post Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफ़ोन की जल्द होगी एंट्री, लॉन्च से पहले सैमसंग की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>