Samsung Galaxy M15 5G Prime | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 23 Apr 2025 09:10:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6000mAh बैटरी वाले Samsung 5G फोन पर आया 1500 रुपये का डिस्काउंट, बिकेगा सिर्फ 9499 में! https://www.91mobiles.com/hindi/1500-discount-offer-on-samsung-galaxy-m15-5g-phone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/1500-discount-offer-on-samsung-galaxy-m15-5g-phone-in-india/#respond Wed, 23 Apr 2025 09:10:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172252 Galaxy M15 5G के तीन वेरिएंट्स स्कीम में शामिल हैं – 8GB+128GB, 6GB+128GB और 4GB+128GB

The post 6000mAh बैटरी वाले Samsung 5G फोन पर आया 1500 रुपये का डिस्काउंट, बिकेगा सिर्फ 9499 में! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अपने Galaxy M15 5G स्मार्टफोन पर एक स्पेशल सेलआउट स्कीम की घोषणा की है। यह स्कीम 23 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक लागू है और केवल Samsung GT डीलर्स पर ही वैध है। कंपनी की यह स्कीम लिमिटेड पीरियड ऑफर के रूप में पेश की गई है, जिसमें हर यूनिट पर ₹1500 का डायरेक्ट सपोर्ट मिल रहा है।

ऑफर डिटेल्स

इस स्कीम के तहत Galaxy M15 5G के तीन वेरिएंट्स पर ₹1500 का स्पेशल सपोर्ट दिया जा रहा है। यह सपोर्ट कंपनी की मौजूदा स्कीम्स के अतिरिक्त है, यानी यह बेसिक सपोर्ट के ऊपर एक्स्ट्रा बेनिफिट के रूप में काम करेगा। स्कीम केवल उन्हीं यूनिट्स पर लागू होगी जो valid Samsung channel से खरीदी गई होंगी और IMEI एक्टिवेशन व GMCS अपलोड स्कीम पीरियड के दौरान हुआ हो।

लॉन्च प्राइस और डिस्काउंट के बाद कीमत

Galaxy M15 5G के तीन वेरिएंट्स स्कीम में शामिल हैं – 8GB+128GB, 6GB+128GB और 4GB+128GB। इनकी लॉन्च कीमतें और डिस्काउंट के बाद सेलिंग प्राइस इस प्रकार हैं:

Samsung Galaxy M15 Prime लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
4GB RAM + 128GB Storage ₹10,999 ₹1,500 ₹9,499
6GB RAM + 128GB Storage ₹11,999 ₹1,500 ₹10,499
8GB RAM + 128GB Storage ₹13,499 ₹1,500 ₹11,999

सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी प्राइम एडिशन को उपरोक्त ऑफर प्राइस पर सैमसंग के अधिकृत चैनल पार्टनर्स और अपनी नजदीकी मोबाइल शॉप से खरीदा जा सकता है। बताते चलें कि फिलहाल शॉपिंग साइट अमेजन पर यह फोन सिर्फ 6GB और 8GB RAM के साथ बिक रहा है जिसका प्राइस यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

Samsung Galaxy M15 5G स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले : Samsung Galaxy M15 Prime 5G में 6.5-इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्क्रीन इनडोर और आउटडोर दोनों कंडीशन में बेहतर ब्राइटनेस और कलर डेप्थ ऑफर करती है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस शानदार बनता है।

परफॉर्मेंस : फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm फैब्रिकेशन पर आधारित है। यह चिपसेट 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है और डेली टास्क के साथ-साथ मिड-लेवल गेमिंग के लिए भी उपयुक्त है। साथ ही, इसमें ARM Mali-G57 GPU मिलता है जो ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।

कैमरा : फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर मिलता है। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए काफी अच्छा रिज़ल्ट देता है।

बैटरी : Galaxy M15 Prime 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है। यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जिससे डिवाइस जल्दी चार्ज हो जाता है।

सॉफ्टवेयर : डिवाइस Android 14 पर आधारित One UI Core 6 पर चलता है। Samsung इस फोन के लिए 2 साल की OS अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है।

अन्य फीचर्स : सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। फोन में डुअल सिम 5G सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। साथ ही, इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो और Knox सिक्योरिटी जैसी प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

The post 6000mAh बैटरी वाले Samsung 5G फोन पर आया 1500 रुपये का डिस्काउंट, बिकेगा सिर्फ 9499 में! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/1500-discount-offer-on-samsung-galaxy-m15-5g-phone-in-india/feed/ 0