Samsung Galaxy M22 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 11 Nov 2021 13:09:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy M22 स्मार्टफ़ोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-smartphone-to-be-launched-soon-support-page-goes-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-smartphone-to-be-launched-soon-support-page-goes-live/#respond Mon, 04 Oct 2021 08:14:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68137 Samsung Galaxy M22 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज लाइव हो गया है।

The post Samsung Galaxy M22 स्मार्टफ़ोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy M22 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले 91mobiles ने कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका सपोर्ट पेज स्पॉट किया है। सपोर्ट पेज में सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन का मॉडल नंबर SM-M225FV/DS (डुअल SIM) के साथ लिस्ट है। इस सपोर्ट पेज से सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन यह साफ है कि सैमसंग भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हमारा मानना है कि Galaxy M22 स्मार्टफोन का इंडिया वेरिएंट हाल में जर्मन में पेश किए वेरिएंट की तरह होगा। सैमसंग का यह फोन 90Hz sAMOLED डिस्प्ले, MediaTek Helio G80 प्रोसेसर, 48MP क्वाड रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy M22 के इंडिया लॉन्च से पहले इस फोन की खूबियों को बारे में जानें।

Samsung Galaxy M22 स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Samsung Galaxy M22 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का HD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1,600 X 720 पिक्सल होगा। इसके साथ ही फोन का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा, जिसमें सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी जाएगी। Samsung Galaxy M22 स्मार्टफोन MediaTek G80 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा, जो कि Mali-G52 MC2 GPU के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन को 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें microSD कार्ड का स्लॉट दिया जा सकता है।

samsung-galaxy-m22

सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर आधारित OneUI 3.1 कस्टम स्किन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Samsung Galaxy M22 के रियर पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा, जिसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन के फ्रंट में 13MP का लेंस दिया जाएगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले Samsung का तोहफ़ा, 2500 रुपये सस्ता हुआ Galaxy A21s स्मार्टफोन, जानें नए दाम

Samsung Galaxy M22 स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश करेगी। आने वाले कुछ दिनों में सैमसंग के इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आ सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन 4G LTE, डुअल-बैंड, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन का साइज 159.9 x 7 x 8.4mm और वजन 186 ग्राम होगा। यह भी पढ़ें : iQOO Z5x स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 चिपसेट, 44W फ़ास्ट चार्ज और 8GB रैम के साथ करेगा मार्केट में एंट्री

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post Samsung Galaxy M22 स्मार्टफ़ोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-smartphone-to-be-launched-soon-support-page-goes-live/feed/ 0
Samsung का नया धमाका, 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ पेश किया Galaxy M22 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-launched-with-5000mah-battery-48mp-quad-cameras/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-launched-with-5000mah-battery-48mp-quad-cameras/#respond Tue, 14 Sep 2021 05:50:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66894 डिवाइस गैलेक्सी ए22 का रिब्रांडेड वर्जन लग रहा है।

The post Samsung का नया धमाका, 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ पेश किया Galaxy M22 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अपनी Galaxy M-सीरीज के अंदर एक नए फोन को पेश कर दिया है। इस नए फोन को कंपनी ने Galaxy M22 के नाम से पेश कर दिया है। फोन सैमसंग की जर्मनी वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 20:9 आस्पेक्ट डिसप्ले, 48-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा और एक बड़ी बैटरी दी गई है। यह मौजूदा गैलेक्सी ए22 हैंडसेट का रीब्रांडेड वर्जन प्रतीत होता है। आइए आगे आपको Galaxy M22 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy M22 का डिजाइन

Samsung Galaxy M22 में फ्रंट कैमरा के लिए नॉच मिलती है जो कि U-नॉच शेप में है। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में बैक पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है। इस सेटअप में क्वाड रियर कैमरा है। इसके साथ ही गैलेक्सी नM22 में मौजूद क्वाड कैमरा सेटअप होने के कारण फोन में LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के नीचे दिया गया है। सके अलावा फोन के बॉटम में टाइप-सी चार्जिंग प्वाइंट और स्पीकर ग्रिल है। गैलेक्सी एम22 का साइजड 159.9 x 7 x 8.4 मिमी और वजन 186 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन Amazon India पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां

Samsung Galaxy M22 Support Page Live on Russia website launch soon Specs Price

Samsung Galaxy M22 specifications

इसमें 6.4-इंच का सुपर AMOLED डिसप्ले है जो 720 x 1600 पिक्सल का HD + रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। वहीं, गैलेक्सी M22 एक 2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है, जिसमें Helio G80 चिपसेट है जो गैलेक्सी A22 को शक्ति प्रदान करता है। एम22 में 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज है, और यह वन यूआई-आधारित एंडरॉयड 11 पर चलता है।

samsung-galaxy-m22

फोटोग्राफी के लिए बैक पर स्क्वैरिश कैमरा मॉड्यूल में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 123-डिग्री FOV के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड स्नैपर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। गैलेक्सी M22 में 5,000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0, NFC, USB-C, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक साइड-फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Google Play Console पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां

Samsung Galaxy M22 प्राइस

इसकी आधिकारिक लिस्टिंग में Galaxy M22 की कीमत का जिक्र नहीं किया गया है। हैंडसेट तीन रंगों में आता है जैसे काला, सफेद और नीला। उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी जल्द ही इस फोन की कीमत से भी पर्दा उठाएगी।

The post Samsung का नया धमाका, 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ पेश किया Galaxy M22 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-launched-with-5000mah-battery-48mp-quad-cameras/feed/ 0
Samsung Galaxy M22 हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, होने वाली है मार्केट में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-support-page-live-on-russia-website-launch-soon-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-support-page-live-on-russia-website-launch-soon-specs-price/#respond Fri, 03 Sep 2021 14:19:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66309 कंपनी बेहद जल्द Samsung Galaxy M22 को ग्लोबल मंच पर पेश कर देगी।

The post Samsung Galaxy M22 हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, होने वाली है मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung का एक मोबाइल फोन बीते दिनों SM-M225FV मॉडल नंबर के साथ सामने आया था जिसे लेकर कहा गया था कि यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy M22 नाम के साथ टेक मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं अब सैमसंग का यही स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल रशियन वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। Samsung Russia website वेबसाइट पर गैलेक्सी एम22 का सपोर्ट पेज लाईव कर दिया गया है जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी बेहद जल्द अपने इस नए मोबाइल फोन को ग्लोबल मंच पर पेश कर देगी।

Samsung Galaxy M22 को रशियन वेबसाइट पर SM-M225FV/DS मॉडल नंबर के साथ ही सामने आया है। यहां डीएस का मतलब है कि यह मोबाइल फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ बाजार में आएगा। इस सपोर्ट पेज पर फिलहाल फोन की किसी तरह की कोई फोटो व स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह डिवाईस आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। बहरहाल फोन की लॉन्च डेट के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

Samsung Galaxy M22 Support Page Live on Russia website launch soon Specs Price

Samsung Galaxy M22 की स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने तो अभी सैमसंग गैलेक्सी एम22 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन बीते दिनों सामने आई सर्टिफिकेशन्स साइट की लिस्टिंग्स और लीक्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.44 इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया जा सकता है जिसमें फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। सिक्योरिटी के लिए इस सैमसंग फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy M22 में 25वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab S7 FE टैबलेट का Wi-Fi वेरिएंट, जानें क्या है कीमत

Samsung Galaxy M22 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किए जाने की बात कही गई है जिसके साथ वनयूआई 3 दिया जा सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट देखने को मिल सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन माली जी52 जीपीयू से लैस किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा जिसे 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy M22 Support Page Live on Russia website launch soon Specs Price

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम22 में क्वॉड रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसके बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर शामिल होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए सैमसंग की अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।

The post Samsung Galaxy M22 हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, होने वाली है मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-support-page-live-on-russia-website-launch-soon-specs-price/feed/ 0
Samsung Galaxy M22 शानदार फीचर्स के साथ जल्द बाजार में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले ही हुए बड़े खुलासे https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-specifications-and-renders-leaked-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-specifications-and-renders-leaked-launch-soon/#respond Wed, 14 Jul 2021 06:29:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62705 इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आई है।

The post Samsung Galaxy M22 शानदार फीचर्स के साथ जल्द बाजार में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले ही हुए बड़े खुलासे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी M22 के स्पेसिफिकेशन और आधिकारिक दिखने वाले रेंडर फोन के ऑफिशियल लॉन्च होने से पहले ही लीक हो गए हैं। वहीं, इस लीक से पहले हैंडसेट को गीकबेंच और कई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर देखा जा चुका है। वहीं, अब डीलइनटेक वेबसाइट पर इस फोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लीक में फोन का डिजाइन बिल्कुल Galaxy A22 की तरह ही लग रहा है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने फोन के ऑफिशियल होने की कोई जानकारी नहीं दी है। आइए आगे आफको गैलेक्सी एम22 के बारे में सामने आई नई जानकारी के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy M22 का डिजाइन

Samsung Galaxy M22 में फ्रंट कैमरा के लिए नॉच मिलती है जो कि U-नॉच शेप में है। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में बैक पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है। इस सेटअप में क्वाड रियर कैमरा है। इसके साथ ही गैलेक्सी नM22 में मौजूद क्वाड कैमरा सेटअप होने के कारण फोन में LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के नीचे दिया गया है। सके अलावा फोन के बॉटम में टाइप-सी चार्जिंग प्वाइंट और स्पीकर ग्रिल है। इसे भी पढ़ें: सस्ते Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन की फिर से होगी एंट्री, नया मॉडल Exynos 850 चिपसेट पर करेगा रन

samsung delivered washing machine instead of ordered smart led tv to faridabad guy

Samsung Galaxy M22 की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी M22 के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ब्रांड के आगामी मिड-रेंज फोन की तो यह MediaTek Helio G80 चिपसेट पर काम करेगा। इसेक अलावा फोन में 4GB रैम और 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज होगी। जहां तक डिस्प्ले का सवाल है, गैलेक्सी M22 कथित तौर पर 6.5-इंच HD + (1600×720 पिक्सल) सुपर AMOLED पैनल को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ पैक करेगा।

हैंडसेट पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर (वाइड), 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। फ्रंट में आपको सेल्फी या वीडियो कॉल क्लिक करने के लिए 13MP का सेंसर मिलेगा। गैलेक्सी M22 में 25W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन का माप 159.3x74x8.4 मिमी और वजन लगभग 199 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो आपको जीपीएस, 4जी एलटीई, वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0, एफएम रेडियो, डुअल-सिम (नैनो) और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: इंडिया आ रहा है Samsung का कम कीमत वाला सस्ता 5G फोन Galaxy A22, Redmi – Realme की बढ़ेगी मुसीबत

Samsung Galaxy M22 की कीमत

सैमसंग ने अपकमिंग गैलेक्सी एम22 की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्स की मानें तो इस डिवाइस को जून या जलाई में लॉन्च किया जा सकती है। वहीं, इसकी कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

The post Samsung Galaxy M22 शानदार फीचर्स के साथ जल्द बाजार में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले ही हुए बड़े खुलासे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-specifications-and-renders-leaked-launch-soon/feed/ 0
Samsung Galaxy M22 लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द करेगा धमाकेदार एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-spotted-on-fcc-certification-reveals-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-spotted-on-fcc-certification-reveals-specification/#respond Tue, 22 Jun 2021 08:43:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61341 Samsung Galaxy M22 को इस बार FCC लिस्टिंग पर देखा गया है।

The post Samsung Galaxy M22 लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द करेगा धमाकेदार एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने हाल ही में अपनी एम-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नए फोन Galaxy M32 को इंडिया में लॉन्च किया कर दिया है। वहीं, काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी M-सीरीज के अंदर नए फोन Galaxy M22 को पेश करने की योजना बना रही है। पिछले महीने लॉन्च से पहले इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स, कलर ऑप्शन और कीमत की जानकारी ऑनलाइन लीक हुए थे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फोन को एफसीसी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है।

Samsung Galaxy M22 की FCC लिस्टिंग

ऐसा लग रहा है कि Samsung Galaxy M22 लॉन्च के लिए कंपनी ने अपमी कमर कस ली है। बजट सैमसंग स्मार्टफोन ने अपने आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग में डिवाइस के इंदर दी जाने वाली फास्ट चार्जिंग का खुलासा हुआ है। सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M225FV के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (9V, 2.77A) के साथ आएगा। FCC दस्तावेज़ों से डिवाइस की स्थिति की जानकारी dc 9V 2.77A पढ़ती है, जो कि 25W चार्जिंग है। हालांकि, FCC वेबसाइट के से जानकारी मिली है कि सैमसंग बॉक्स में एक 15W फास्ट चार्जर (9V, 1.67A) होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung ने मिलाया Xiaomi, Oppo और Vivo से हाथ, जानें क्या है पूरा मामला

इससे पहले डिवाइस गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया था। इससे पता चला कि फोन MediaTek Helio G80 SoC से पावर लेगा। गीकबेंच लिस्टिंग में जानकारी मिली थी कि फोन में 4GB रैम होगी और यह Android 11 कार्य करेगा। इसके अलावा फोन Android मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ OneUI 3.0 पर कार्य करेगा।

FCC लिस्टिंग में डिवाइस की फास्ट चार्जिंग क्षमताओं के बारे में कुछ प्रमुख विवरण का पता चलता है। लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। हालाँकि, डिवाइस के बॉक्स में 15W फास्ट चार्जर के साथ आने की संभावना है। आइए FCC लिस्टिंग के माध्यम से सामने आए सैमसंग गैलेक्सी M22 के अधिक विवरणों पर एक नज़र डालें। इसे भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी + 64MP रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy M32 इंडिया में लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये से शुरू

सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक के Helio G80 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं इससे पहले सैमसंग ने Galaxy M21 और Galaxy M21s स्मार्टफोन को Exynos 9611 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy M22 4G स्मार्टफोन में कंपनी पिछले साल दिए Galaxy M21s में दिया 64MP क्वाड कैमरा सेटअप ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में 6,000mAh का बैटरी ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी डिस्प्ले में भी कोई बदलाव नहीं करेगी। इस फ़ोन में भी पहले की तरह 6.4 इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन दिया जा सकता है।

The post Samsung Galaxy M22 लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द करेगा धमाकेदार एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m22-spotted-on-fcc-certification-reveals-specification/feed/ 0