Samsung Galaxy M32 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 09 Oct 2021 11:13:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy M32 5G Review: स्मार्ट लुक, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरे के बाद 5जी का साथ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-review-in-hindi/#respond Sat, 09 Oct 2021 11:11:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68052 यह कंपनी का अभी तक का सबसे सस्ता 5G फोन है।

The post Samsung Galaxy M32 5G Review: स्मार्ट लुक, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरे के बाद 5जी का साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ समय से Samsung ने मिड बजट सेग्मेंट में अपने 5G हैंडसेट पोर्टफोलियो को काफी मजबूत किया है। इसी कड़ी में कंपनी ने कुछ समय पहले Galaxy M32 5जी को पेश किया है। यह डिवाइस इंडिया में लॉन्च हो चुके गैलेक्सी एम32 का ही 5G वर्जन है। फिलहाल यह कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन है। वैसे तो यह फोन Slate Black और Sky Blu सहित दो रेंगो में उपलब्ध है लेकिन हमारे पास स्काई ब्लू कलर वेरिएंट में आया था। हमने काफी दिनों तक इस Samsung के इस सबसे सस्ते 5G Mobile (Samsung Cheapest 5G Phone) को लगातार इस्तेमाल किया और इस दौरान हैंडसेट के साथ हमारा जो अनुभव रहा आज आपसे साझा कर रहे हैं। रिव्यू के माध्यम से हम आपको फोन के डिजाइन से लेकर बैटरी लाइफ, परफॉर्मेंस, कैमरा, सॉफ्टवेयर आदि की विस्तार से जानकारी देंगे, जिसके बाद आप यह तय कर पाएंगे कि क्या आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं या नहीं।

कैसा है Samsung Galaxy M32 5G का डिजाइन?

Samsung Galaxy M32 5G कंपनी की मिड बजट के M-सीरीज में अब तक का सबसे सुंदर दिखने वाला फोन कहा जा सकता है। फोन एक प्रीमियम लुक और डिजाइन के साथ आता है। डिवाइस का स्लीक और एलिगेंट डिजाइन किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। फोन का साइज काफी अच्छा है जिस कारण इसे होल्ड और सिंगल हैंड इस्तेमाल किए जाने में कोई परेशानी नहीं आती। Samsung Galaxy M32 5G का डिजाइन आपको कुछ-कुछ गैलेक्सी ए52 की याद दिलाएगा। हालांकि, इसका डिजाइन गैलेक्सी एम32 से बिल्कुल अलग और काफी प्रीमियम है। फोन पॉलिकार्बोनेट से बना है लेकिन, क्वालिटी के मामले में काफी अच्छा है। हालांकि रियर पर ग्लास होता तो कुछ और बात होती लेकिन फिर भी अच्छा कहेंगे। इसका ग्लोसी लुक बेहद शानदार है। साथ ही अच्छी बात है कि रियर ग्लोसी होने के बाद भी डेली के यूज के दौरान उंग्लियों के निशान ज्यादा नहीं दिखते, जिससे आपको बार-बार फोन साफ करना की परेशानी नहीं उठानी पड़ती।

galaxy-m32-5g-91mobiles

वहीं, फोन इनफिनिटी यू नॉच डिजाइन के साथ आता है। इसके अलावा फ्रंट साइड में किनारों पर तो पतले बेजल्स दिए गए हैं लेकिन फोन का चिन या कह लीजिए इसका निचला हिस्सा थोड़ा मोटा जरूर है। वहीं, फोन का डायमेंशन 164.2 x 76.1 x 9.1 mm है और वजन 205 ग्राम। आज के समय में फोन औसतन 200 ग्राम या इससे ज्यादा वजन के आना आम बात हो गई है। इसके अलावा हार्डवेयर बटंस वहीं हैं जो सैमसंग फोन में हमने पहले देखे हैं। दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन है, जिसे फिंगरप्रिंट बटन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन के लेफ्ट साइड सिम ट्रे दिया गया है। नीचे की ओर Type-C पोर्ट और लाउडस्पीकर है। इसके अलावा इस फोन की अच्छी बात यह है कि सैमसंग ने अपने दूसरे फोन्स की तरह ही इसमें 3.5 mm ऑडियो जैक दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip3 रिव्यू: फ्लिप तो आखिर फ्लिप है

कैसा है Samsung Galaxy M32 5G का डिसप्ले?

Samsung Galaxy M32 5G में 6.5-इंच एचडी+ डिसप्ले दी गई है, जिसका रिजोल्यूशन 720×16000 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की कोटिंग टॉप पर मिलती है। वहीं, HD+ डिस्प्ले वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन, 60Hz रिफ्रेश रेट और20:9 आसपेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इतना ही नहीं डिसप्ले के तीनों किनारे पर थिन बेजल्स हैं। अब अगर बात करें कि इस फोन का डिसप्ले कैसा है तो यह फोन क्रिस्प डिस्प्ले और बढ़िया व्यूइंग एंगल के साथ आता है। बता दें कि हाई ब्राइटनेस मोड में फोन 800 निट्स के साथ आता है, ऐसे में हमें सूरज की रोशनी में स्क्रीन पर कंटेंट पढ़ने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई लेकिन उस सयम फोन का ब्राइटनेस लेवल हाई था।

samsung-galaxy-m32-5g-review-new

हालांकि, Samsung Galaxy M32 का डिसप्ले तो अच्छा है। लेकिन, यह 60hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग के साथ आता है, जिसमें गेमिंग का एक्सपीरियंस वह नहीं मिल पाया जो कि 90hz या 120hz में मिलता है। डिसप्ले कुल मिलाकर अच्छा कहा जा सकता है लेकिन, इतना जरूर कहा जा सकता है कि 120hz रिफ्रेश रेट का ऑप्शन होता तो मजा आ जाता। वहीं सैमसंग के AMOLED पैनल को भी हमने थोड़ा मिस किया।

कैसा है Samsung Galaxy M32 5G का परफॉर्मेंस?

डिजाइन और डिसप्ले के बाद अब बात करते हैं फोन के परफॉर्मेंस की, जिससे यह डिसाइड होगा कि फोन लेने लायक है या नहीं क्योंकि किसी भी फोन की जान उसके परफॉर्मेंस पर भी टिकी होती है। यह फोन 6 GB और 8 GB रैम मैमोरी के साथ आता है लेकिन दोनों के साथ स्टोरेज 128 GB की ही है। कंपनी ने MediaTek Dimensity 720 के साथ पेश किया है। 7nm निर्माण प्रक्रिया पर बनाया गया है और इसमें ऑक्टा-कोर CPU है जिसमें 2x Cortex-A76 कोर और 6x Cortex-A55 कोर के साथ Mali-G57 MC3 GPU है। इस प्रोसेसर और रैम व स्टोरेज के साथ वैसे तो फोन मल्टीटास्किंग में ज्यादा परेशानी नहीं करता। लेकिन, अगर आप 10-12 से ज्यादा ऐप्स आपने खोल रखा है तो फिर थोड़े जर्क दिखाई देंगे।

samsung-galaxy-m32-5g-91mobiles

वहीं, अब जब बात फोन के परफॉर्मेंस की हो रही है तो आप यह भी जानना चाहेंगे कि फोन में गेमिंग एक्सपीरियंस कैसा रहा, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हमने फोन में BGMI और Garena FreeFire को खेलकर देखा लेकिन खेलने से पहले हमने गेम के सेटिंग्स में कुछ बदलाव किए जैसे कि ग्राफिक्स को अल्ट्रा पर, रिजॉल्यूशन को हाई पर और FPS को नॉर्मल पर रख कर खेला और पाया कि 30 मिनट तक खेलने के बाद फोन की बैटरी सिर्फ 5 प्रतिशत ही खत्म हुई और गेमिंग के दौरान फोन में हीटिंग की समस्या भी नहीं आई। लेकिन, गेमिंग के दौरान कभी-कभी फ्रेम ड्रॉप की समस्या का सामना हमें करना पड़ा। कुल मिलाकर डेली इस्तेमाल के दौरान फोन की परफॉर्मेंस अच्छी कही जा सकती है। इसे भी पढ़ें: OnePlus Buds Pro Review: नाम ही नहीं काम में भी है एक PRO TWS
galaxy-m32-5g-review

यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 11 पर काम करता है तो इसमें आपको सैमसंग का वन यूआई देखने को मिलेगा। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि कंपनी ने चार साल तक अपडेट का भरोसा दिया है। यूज में यह यूआई आसान और साफ। इसके अलावा फोन के साथ कंपनी Knox सिक्योरिटी सपोर्ट देती है। इससे आपको सेंसिटिव डाटा और किसी प्रकार का मालवेयर अटैक का डर नहीं होगा।

वहीं, सैमसंग के दूसरे फोन की तरह ही आपको काफी कम ब्लोटवेयर मिलेंगे। फोन में सैमसंग की ही कुछ ऐप्स प्रीलोडेड हैं जैसे कि सैमसंग इंटरनेट, गैलेक्सी ऐप्स और एआर ज़ोन सहित कई दूसरे ऐप्स हैं लेकिन बहुत ज्यादा उपयोगी नहीं कहे जा सकते।

galaxy-m32-5g-india

कैसा है Samsung Galaxy M32 का कैमरा?

Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 48MP का है जिसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, f/2.4 अपर्चर वाला 5MP डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में फ्रंट कैमरा के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 13MP का सेंसर दिया गया है। अब अगर बात करें फोन के कैमरा क्वालिटी की तो वह काफी अच्छी है। डे-लाइट फोन से क्लिक की गई तस्वीरों में डिटेलिंग देखी जा सकती है।

दिन के समय प्राइमरी कैमरा से कैप्चर तस्वीर बेहद ही शानदार आती है, कलर्स और डीटेल्स सही से कैप्चर होती हैं। वहीं, फोन फोकस को भी तेजी से लॉक होता है। फोन के कैमरा ऐप को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, ऐप में दिया सीन रिकग्निशन फीचर बाय डिफॉल्ट ऐनेबल रहता है और यह फीचर तेजी से सीन को डिटेक्ट कर लेता है लेकिन एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि इमेज में आप देखेंगे कि यह कलर्स को बूस्ट कर देता है, यदि आप चाहें तो इस ऑप्शन को फोटो क्लिक करने से पहले बंद भी कर सकते हैं।

फोन में मौजूद अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा आपको फोटोग्राफी के दौरान वाइड फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करेगा। लेकिन फोटो में आपको एक दम बेस्ट डीटेल्स नहीं मिलेंगी। बता दें कि पोर्टेट कैमरा से फोटो क्विक करने से पहले आप ब्लर के लेवल को एडजस्ट कर सकते हैं।

इसके अलावा फोन में आपको साधारण फोटो और वीडियो मोड के अलावा स्लो मोशन, सुपर स्लो मोशन, पोट्रेट, नाइट और सिंगल टेक जैसे ऑप्शन मिलेंगे। वहीं फोन कैमरा ऐप में एक फन नाम का फीचर है जो कि स्नैपचैट के स्टीकर्स के साथ आता है, जिससे फोटोफ्रेम बनाकर इमेज क्लिक कर सकते हैं। यह फीचर आपको घर में मौजूद बच्चों को काफी पसंद आएगा।

Selfie
Selfie

रियर के अलावा फ्रंट सेल्फी की बात करें तो डे लाइट में इससे ली गई फोटो आपको इम्प्रेस करेंगी। सैमसंग के फोन में जो सबसे खास बात हमे लगी यह कि फोन स्किन टोन को बहुत ही अच्छे से कैप्चर करता है चाहे हो वह रियर हो या फिर फ्रंट कैमरा। लेकिन, लो लाइट में कैमरा थोड़ा फीका पड़ जाता है।

कैसा है Samsung Galaxy M32 की बैटरी और कनेक्टिविटी?

सैमसंग गैलेक्सी M32 5जी में डुअल सिम सपोर्ट है। हालांकि इसका दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। बैटरी के मामले में भी फोन आपको पसंद आएगा। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज पर फोन की बैटरी लंबे समय तक साथ देती है। हालांकि, Samsung ने 5000 एमएएच की दे दी और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। लेकिन कंपनी ने रिटेल बॉक्स में सिर्फ 15 वॉट का चार्जर दी दिया है जो कि आको थोड़ा निराश कर सकती है। वहीं, बैटरी की खपत को कम करना चाहते हैं तो आपको नोटिफिकेशन पैनल में पावर सेविंग मोड भी मिलेगा जो बैटरी बचाने में मदद करता है। हमने फोन का नॉर्मल यूज किया जैसे कि कैमरा, सोशल मीडिया ऐप्स, गेमिंग, ओटीटी ऐप्स पर स्ट्रीमिंग और कॉलिंग जैसे ऐप्स का इस्तेमाल किया और फोन की बैटरी ने हमारा पूरा दिन साथ निभाया है।

samsung-galaxy-m32-5g-india-launch-date

Samsung Galaxy M32 5G कीमत

Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन को भारत में 16,999 रुपए में खरीद सकते हैं जो कि इसके 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, डिवाइस के 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपए है।

हमारा फैसला

16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आने वाले इस Samsung Mobile के इस फोन की बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस आपको निराश नहीं करेगी लेकिन ऐसा लो-लाइट कैमरा क्वालिटी थोड़ी निराशा दे सकती है। हालांकि, फोन का प्रीमियम लुक आपको इंप्रेस करने के लिए काफी है। सबकुछ देखने के बाद हम यही कहेंगे की अगर आप एक सस्ते 5G फोन की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए Samsung Galaxy M32 5G एक परफेक्ट च्वाइस होगी।

The post Samsung Galaxy M32 5G Review: स्मार्ट लुक, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरे के बाद 5जी का साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-review-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफ़ोन भारत में हुआ लॉन्च, कम क़ीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर, Xiaomi और Realme की उड़ेगी नींद https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-launched-in-india-check-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-launched-in-india-check-price-and-specs/#respond Wed, 25 Aug 2021 07:24:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65704 Samsung ने भारत में अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन Galaxy M32 5G लॉन्च कर दिया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं।

The post Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफ़ोन भारत में हुआ लॉन्च, कम क़ीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर, Xiaomi और Realme की उड़ेगी नींद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। सैमसंग के इस फोन के लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और अमेजन पर सेल डेट की सभी जानकारी ऑफिशियली सामने आ गई है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन गैलेक्सी M-series का मैंबर है जो कि 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। Samsung ने कुछ महीने पहले जून में Galaxy M32 4G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। सैमसंग के इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच, क्वाड रियर कैमरा और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं।

 

Samsung Galaxy M32 5G स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का TFT Infinity-V HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 1,600 X 720 पिक्सल है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन, 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में MediaTek Dimensity 720 चिपसेट के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन Android 11-पर आधारित OneUI 3.1 पर रन करेगा। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, USB Type-C port, और 3.5mm जैक दिया गया है।

Samsung Galaxy M32 5G

Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में फ्रंट कैमरा के लिए 13MP का सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M32 5G कीमत

Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन को भारत में 20,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह कीमत इस स्मार्टफोन के 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ वेरिएंट की है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 2 सितंबर को अमेजन और सैमसंग की वेबसाइट पर होनी है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक कार खरीदने का बना रहे प्लान? यहां जानें चार्जिंग टाइम, खर्च और कितनी मिलती है रेंज

सैमसंग Galaxy M32 5G स्मार्टफोन पर पहली सेल के दौरान ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ट पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी इस फोन को पहली सेल पर 18,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफ़ोन भारत में हुआ लॉन्च, कम क़ीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर, Xiaomi और Realme की उड़ेगी नींद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-launched-in-india-check-price-and-specs/feed/ 0
Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर, लॉन्च डेट और क़ीमत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-smartphone-check-specifications-features-launch-date-and-price-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-smartphone-check-specifications-features-launch-date-and-price-ahead-of-launch/#respond Mon, 23 Aug 2021 08:04:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65577 Samsung Galaxy M32 5G भारत में 25 अगस्त को Amazon पर लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग का अपकमिंग 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 720 चिपसेट, 48MP क्वाड रियर कैमरा, 13MP सेल्फी कैमरा, HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा है।

The post Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर, लॉन्च डेट और क़ीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung भारत में नया बजट सेंट्रिक 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग ने ऐलान किया है कि यह बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 5G भारत में 25 अगस्त को Amazon पर लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग का अपकमिंग 5G स्मार्टफोन कई सारे फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग ने अपने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। सैमसंग का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 720 चिपसेट, 48MP क्वाड रियर कैमरा, 13MP सेल्फी कैमरा, HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy M32 5G: लॉन्च डेट

Samsung ने ऐलान किया है कि वह अपने बजट 5G स्मार्टफोन को भारत में 25 अगस्त को लॉन्च करेगा। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy M32 5G स्मार्टफोन के लाइव इवेंट को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ YouTube चैनल और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। सैमसंग का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

samsung-galaxy-m32-5g-5

Samsung Galaxy M32 5G: कीमत

Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन की कीमत कीमत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये करीब 21,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत तो साफ नहीं है लेकिन फिलहाल इतना ही कंफर्म है कि सैमसंग का यह फ़ोन Amazon India पर सेल के लिए आएगा।

Samsung Galaxy M32 5G: स्पेसिफिकेशन्स

Samsung ने अपने अपकमिंग Galaxy M32 5G स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ साथ Knox सिक्योरिटी के साथ पेश किया जाएगा।

samsung-galaxy-m32-5g-7

MediaTek Dimensity 720 5G SoC

Samsung पहले ही कंफर्म कर चुका है कि Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन में एंट्री लेवल 5G चिपसेट के साथ MediaTek Dimensity 720 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन 12 5G बैंड सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही Galaxy M32 5G स्मार्टफोन 6GB की RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन की स्टोरेज को microSD कार्ड के ज़रिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

48MP क्वाड रियर कैमरा

Samsung ने कंफर्म किया है कि Galaxy M32 5G स्मार्टफोन को क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी कैमरा की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में 13MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

अन्य फ़ीचर

samsung-galaxy-m32-5g-3

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ Infinity-V डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1,600 x 720 पिक्सल है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन का रिफ्रेश रेट 60Hz है। Galaxy M32 5G स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित OneUI 3.1 कस्टम स्किन पर रन करेगा। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन को दो साल के सॉफ्टवेयर अपडेट प्रोवाइड करेगा। सैमसंग का यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में पेश करेगा।

डिजाइन की बात करें तो फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन के दाएं ओर वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिया जाएगा। इसके साथ ही पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन के फ्रंट पैनल में वाटर ड्रॉप नॉच दी जाएगी। इसके साथ ही सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

The post Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर, लॉन्च डेट और क़ीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-smartphone-check-specifications-features-launch-date-and-price-ahead-of-launch/feed/ 0
Exclusive: लॉन्च से पहले देखें Samsung Galaxy M52 5G, Galaxy M32 5G की फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m52-5g-and-galaxy-m32-5g-complete-specifications-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m52-5g-and-galaxy-m32-5g-complete-specifications-exclusive/#respond Fri, 20 Aug 2021 04:13:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65428 गैलेक्सी M32 5G डाइमेंसिटी 720, 48MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा।

The post Exclusive: लॉन्च से पहले देखें Samsung Galaxy M52 5G, Galaxy M32 5G की फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy M32 5G भारत में 25 अगस्त को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है और हैंडसेट अमेज़न के माध्यम से उपलब्ध होगा, जिसके लिए एक माइक्रोसाइट बना दी गई है। इस साइट पर फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ। वहीं, दूसरी ओर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी देश में जल्द गैलेक्सी M52 5G को भी पेश करेगी। हालांकि, अभी इस डिवाइस की लॉन्च डेट की घोषणा होना बाकि है। वहीं, अब, 91mobiles ने विशेष रूप से लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी M32 5G और गैलेक्सी M52 5G की फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल कर ली है। हमें यह जानकारी इंडस्ट्री इंसाइडर इशान अग्रवाल ने दी है। आइए आगे जानते हैं सैमसंग के इन अपकमिंग दो 5G फोन के बारे में सबकुछ।

Samsung Galaxy M52 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी M52 5G में 6.7-इंच FHD + सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिस्प्ले होगा जो कि 2,400 X 1,080 पिक्सल सक्रीन रिजोल्यूशन से लैस होगा। इसके अलावा स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर मिलेगी। वहीं, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट और 11 5G बैंड सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही बॉक्स के अंदर एक 15W चार्जर होगा, हालांकि चार्जिंग स्पीड फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इन सबके अलावा फोन में नॉक्स 3.7 के साथ सिक्योर फोल्डर सपोर्ट के साथ एक क्विक स्विच और कंटेंट सुझाव भी होंगे। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M52 5G और Galaxy F42 5G इंडिया में इस महीने होंगे लॉन्च, कर लें तैयारी

Samsung Galaxy M52 5G
प्रतीकात्मक तस्वीर

सैमसंग गैलेक्सी M52 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें f / 1.8 अपर्चर वाला 64MP का प्राइमरी सेंसर, f / 2.2 अपर्चर वाला 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और f / 2.4 अपर्चर वाला 5MP का डेप्थ कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32MP (f/2.2 अपर्चर) स्नैपर दिया जाएगा।

फोन 6GB या 8GB रैम और 128GB स्टोरेज पैक करेगा जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका साइडज 164 x 76 x 7 मिमी और माप 175 ग्राम होगा। इतना ही नहीं फोन के एंडरॉयड 11-आधारित वनयूआई 3.1 कस्टम स्किन पर कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 11,499 रुपये में लॉन्च हुआ लेटेस्ट Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन, Xiaomi – Realme को देगा चुनौती

samsung-galaxy-m32-5g-india-launch-date

Samsung Galaxy M32 5G specifications

हमें मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी में 6.5 इंच का टीएफटी इन्फिनिटी-वी एचडी+ डिसप्ले होगा, जिसमें 1,600 X 720 पिक्सल रिजोल्यूशन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर और संभवत: 60Hz रिफ्रेश रेट दी जाएगी। इसके अलावा फोन MediaTek डाइमेंसिटी 720 पर काम करेगा, जिसमें 12 5G बैंड सपोर्ट दिया जाएगा।

इतना ही नहीं फोन एंड्रॉइड 11 आधारित वनयूआई 3.1 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर कार्य करेगा और इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी। ऑप्टिक्स की बात करें तो गैलेक्सी M32 5G 48MP (f/1.8 अपर्चर) प्राइमरी कैमरा, 8MP (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5MP (f/2.4) डेप्थ कैमरा और 2MP (f /2.4) मैक्रो लेंस। होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 13MP (f/2.2) स्नैपर है। गैलेक्सी M32 5G में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज होगी, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

The post Exclusive: लॉन्च से पहले देखें Samsung Galaxy M52 5G, Galaxy M32 5G की फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m52-5g-and-galaxy-m32-5g-complete-specifications-exclusive/feed/ 0
भारत में 25 अगस्त को लॉन्च होगा सस्ता 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32, जानिए खास फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-launching-india-august-25-sale-on-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-launching-india-august-25-sale-on-amazon-india/#respond Thu, 19 Aug 2021 06:01:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65368 डिवाइस को Android 11-आधारित OneUI 3 पर लॉन्च किया जाएगा।

The post भारत में 25 अगस्त को लॉन्च होगा सस्ता 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32, जानिए खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग (Samsung) इंडियन मार्केट में एक और सस्ता 5G फोन (5G Phone) लॉन्च करने के लिए अपनी कमर कस चुकी है। कंपनी इस नए फोन को Samsung Galaxy M32 5G के नाम 25 अगस्त को लॉन्च करेगी। दरअसल स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की जानकारी खुद कंपनी ने दी है। वहीं, फोन लॉन्चिंग से पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर लिस्ट हो गया है, जिससे साफ है फोन की सेल अमेजन पर होगी। वहीं, अमेजन पर बनी इस माइक्रो साइट पर फोन के कई फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। आइए आगे आपको इस अपकमिंग फोन के फीचर्स और बाकि की जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy M32 5G का इंडिया लॉन्च

Samsung Galaxy M-सीरीज़ का नया फोन भारत में 25 अगस्त को लॉन्च होगा। सैमसंग ने अमेज़न इंडिया के माध्यम से डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेक्स भी सामने आए हैं। टीज़ किए गए स्पेक्स के आधार पर, ऐसा लगता है कि डिवाइस एक रीबैज्ड गैलेक्सी A32 5G होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M52 5G और Galaxy F42 5G इंडिया में इस महीने होंगे लॉन्च, कर लें तैयारी

galaxy-m32-5g-india-launch

Samsung Galaxy M32 5G का डिजाइन

Samsung Galaxy M32 5G को इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लाॅन्च किया जाएगा है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें बेजल लेस हैं और नीचे की ओर हल्का सा बाॅडी पार्ट दिया गया है। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में के रियर पर क्वाड कैमरा होगा, जिसमें तीन कैमरा एक साथ एक लाइन में प्लेस होंगे। इसके अलावा इन ट्रिपल कैमरा के साइड में एक कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लाइट दी जाएगी।

samsung-galaxy-m32-5g-india-launch-date

Samsung Galaxy M32 5G की स्पेसिफिकेशन

अमेजन इंडिया की लिस्टिंग के अनुसार फोन 16.5cm HD+ इनफिनिटी-वी डिसप्ले से लैस होगा। इसके अलावा 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ ही फोन में MediaTek डाइमेंशन 720 SoC दिया जाएगा। वहीं, फोन 12 5G बैंड और दो साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ एंट्री करेगा। इतना ही नहीं डिवाइस को Android 11-आधारित OneUI 3 पर लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 11,499 रुपये में लॉन्च हुआ लेटेस्ट Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन, Xiaomi – Realme को देगा चुनौती
galaxy-m32-5g-price

फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सैमसंग के नए फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा प्लेस किया जाएगा। अन्य तीन सेंसर की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन, हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 5MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इतना ही नहीं फोन में 5000 एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M32 5G प्राइस

सैमसंग द्वारा इस डिवाइस को 4GB रैम और 6GB रैम विकल्पों के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है। भारत में इस डिवाइस की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। हालांकि, अभी रैम व स्टोरेज की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

The post भारत में 25 अगस्त को लॉन्च होगा सस्ता 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32, जानिए खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-launching-india-august-25-sale-on-amazon-india/feed/ 0
Samsung Galaxy M32 5G का इंडिया लॉन्च आया और करीब, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-phone-support-page-live-on-indian-official-website/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-phone-support-page-live-on-indian-official-website/#respond Thu, 05 Aug 2021 15:00:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64309 Samsung Galaxy M32 फोन 6,000mAh Battery, 20MP Selfie और 64MP Rear Camera सपोर्ट करता है

The post Samsung Galaxy M32 5G का इंडिया लॉन्च आया और करीब, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने जून महीने में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy M32 लॉन्च किया था। गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज़ में जोड़ा गया यह फोन 6,000mAh Battery, 20MP Selfie और 64MP Rear कैमरे के साथ आया था जो Mediatek Helio G80 चिपसेट पर रन करता है। सिर्फ 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए गैलेक्सी एम32 की सफलता के बाद अब कंपनी इस फोन का 5G मॉडल भी लेकर आ रही है जिसका सपोर्ट पेज Samsung India की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाईव कर दिया गया है।

Samsung Galaxy M32 5G Phone का सपोर्ट पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाईव कर दिया गया है जिसे एमएसपी वेबसाइट ने सबसे पहले स्पॉट किया है। इस वेबपेज पर गैलेक्सी एम32 के 5जी मॉडल को SM-M326B/DS नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है इसी मॉडल नंबर के साथ यह फोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर भी देखा जा चुका है। सपोर्ट पेज पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो शेयर नहीं की गई है लेकिन यह जरूर तय हो गया है कि Samsung Galaxy M32 5G फोन बेहद जल्द इंडिया में लॉन्च होने वाला है।

Samsung Galaxy M32 5G Phone Support Page Live on indian official website

Samsung Galaxy M32 5G की स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने हालांकि अभी तक गैलेक्सी एम32 5जी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन पिछले दिनों बेंचमार्किंग साइट पर हुई इस फोन की लिस्टिंग में Samsung Galaxy M32 5G को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। इस लिस्टिंग में बड़ी खबर यह सामने आई थी कि गैलेक्सी एम32 5जी फोन MediaTek Dimensity 720 चिपसेट के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं फोन में एंडरॉयड 11 ओएस और सैमसंग वनयूआई 3.0 देखने के मिल सकता है।

Samsung Galaxy M32 4G की स्पेसिफिकेशन्स

इंडियन मार्केट में मौजूद सैमसंग गैलेक्सी एम32 4जी फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। एंडरॉयड 11 ओएस आधारित वन यूआई के साथ यह फोन 12एनएम तकनीक पर बने Mediatek Helio G80 चिपसेट पर रन करता है तथा ग्राफिक्स के लिए माली जी52 दिया गया है। Galaxy M32 4G फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M32 5G Phone Support Page Live on indian official website

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M32 4G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के 4GB + 64GB की कीमत 14,999 रुपये और 6GB + 128GB का प्राइस 16,999 रुपये है।

The post Samsung Galaxy M32 5G का इंडिया लॉन्च आया और करीब, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m32-5g-phone-support-page-live-on-indian-official-website/feed/ 0