Samsung Galaxy M41 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 10 Aug 2020 03:52:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Galaxy M51 स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m51-support-page-goes-live-on-official-website-sm-m515f/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m51-support-page-goes-live-on-official-website-sm-m515f/#respond Mon, 10 Aug 2020 03:52:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47377 सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर गैलेक्सी एम51 का सपोर्ट पेज भी लाईव हो गया है।

The post Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Galaxy M51 स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन लॉन्च के करीब है और चर्चा है कि अगले महीने ही यानि सितंबर में यह फोन लॉन्च कर दिया जाएगा। ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ का यह नया स्मार्टफोन पिछले हफ्ते सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट हुआ था जहां फोन से जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स सामने आई थी। वहीं अब सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर गैलेक्सी एम51 का सपोर्ट पेज भी लाईव हो गया है। इस पेज को लाईव करने के साथ ही Samsung ने ऑफिशियली इस बात पर मुहर लगा दी है कि कंपनी अपना नया फोन गैलेक्सी एम51 लॉन्च करने जा रही है।

सैमसंग गैलेक्सी एम51 का यह सपोर्ट पेज सैमसंग रशिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाईव हुआ है। यहा फोन को SM-M515F / DSN मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। रशियन वेबसाइट पर मौजूद इस सपोर्ट पेज पर Samsung Galaxy M51 नाम का यूज़ तो नहीं किया गया है लेकिन मॉडल नंबर से साफ हो गया है कि यह फोन गैलेक्सी एम51 ही है। फोन का सपोर्ट पेज लाईव होने यह ईशारा करता है कि अब बेहद जल्द यह फोन भी आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M51 support page goes live on official website SM-M515F

Samsung Galaxy M51

सैमसंग गैलेक्सी एम51 के बारे में आपको बता दें कि इस आने वाले स्मार्टफोन को गैलेक्सी एम सीरीज़ का अब तक का सबसे पावरफुल फोन बताया जा रहा है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की गई है लेकिन पिछले दिनों बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर गैलेक्सी एम51 को 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया था। यह भी पढ़ें : चीनी कंपनियों को टक्कर देगा HTC का यह सस्ता स्मार्टफोन, 4000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ हुआ लॉन्च

यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में पता चला था कि यह फोन 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं मदरबोर्ड की जगह sm6150 लिखा गया है। लिस्टिंग में चिपसेट की डिटेल तो साफ नहीं पाई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर लॉन्च किया गया जा सकता है।

Samsung Galaxy M51 support page goes live on official website SM-M515F

Samsung Galaxy M51 को लेकर चर्चा है कि यह फोन लुक व डिजाईन के मामले में कंपनी के फ्लैगशिप फोन Galaxy S10 Lite जैसा होगा। फोन में बेजल लेस पंच होल डिसप्ले के साथ ही क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि फोन के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। वहीं एफसीसी लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 में 25वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। उम्मीद है कि फोन बॉक्स में यह चार्जर भी साथ ही दिया जाएगा। फोन को एफसीसी पर वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ और 4G कनेक्टिविटी से लैस दिखाया है।

Samsung Galaxy M41

यहां लगे हाथ आपको बता दें कि सैमसंग की इसी सीरीज़ में लॉन्च होने वाला गैलेक्सी एम41 भी हाल ही में सर्टिफिकेशन्स साइट 3सी पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी एम41 को 6,800एमएएच की बड़ी व पावरफुल बैटरी से लैस दिखाया गया है। इस वेबसाइट का मॉडल नंबर EB-BM415ABY है जो Li-ion battery है। इस 3सी लिस्टिंग ने एक ओर जहां इस बात को फिर से हवा दे दी है कि गैलेक्सी एम41 का निर्माण अभी भी सैमसंग द्वारा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर यह खुलासा भी हो गया है कि Samsung Galaxy M41 को 6,800एमएएच की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

The post Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Galaxy M51 स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m51-support-page-goes-live-on-official-website-sm-m515f/feed/ 0
Samsung Galaxy M51 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m51-listed-on-fcc-specs-leaked-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m51-listed-on-fcc-specs-leaked-launch-soon/#respond Tue, 04 Aug 2020 06:29:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47231 Samsung Galaxy M51 सितंबर महीने में भारत में लॉन्च होगा।

The post Samsung Galaxy M51 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy M51 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन को लेकर कहा गया है कि यह एम सीरीज़ का अभी तक का सबसे पावरफुल फोन होगा और यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट के जरिये ही ग्लोबल टेक मंच पर डेब्यू करेगा। खबर है कि Samsung Galaxy M51 सितंबर महीने में भारत में लॉन्च होगा। लेकिन कंपनी की घोषणा से पहले ही यह फोन सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट हो गया है जहां से गैलेक्सी एम51 की कई अहम डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गई है।

Samsung Galaxy M51 को एफसीसी पर स्पॉट किया गया है जहां यह फोन SM-M515F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। सामने आए लीक में फोन सेटिंग्स के ‘अबाउट फोन’ सेक्शन को दिखाते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में दो आईएमईआई नंबर मौजूद है जो फोन की डुअल सिम कनेक्टिविटी को दर्शाते हैं। इस लीक में खुलासा हुआ है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 में 25वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। उम्मीद है कि फोन बॉक्स में यह चार्जर भी साथ ही दिया जाएगा। फोन को एफसीसी पर वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ और 4G कनेक्टिविटी से लैस दिखाया है।

Samsung Galaxy M51 listed on fcc specs leaked launch soon

Samsung Galaxy M51

सैमसंग गैलेक्सी एम51 को कुछ दिनों पहले वाई-फाई अलायंस पर लिस्ट किया गया था जहां फोन में एंडरॉयड 10 ओएस के साथ ही ब्लूटूथ v5.0 और 2.4गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़ फ्रिक्वेंसी बैंड वाले वाई-फाई की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा सैमसंग का यह आगामी स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो चुका है और यहां Samsung Galaxy M51 को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया था।

यह भी पढ़ें : नोकिया ने लॉन्च किया 3 जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन Nokia C3, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर

गीकबेंच लिस्टिंग में पता चला था कि यह फोन 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं मदरबोर्ड की जगह sm6150 लिखा गया है। लिस्टिंग में चिपसेट की डिटेल तो साफ नहीं पाई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर लॉन्च किया गया जा सकता है।

Samsung Galaxy M51 listed on fcc specs leaked launch soon

Samsung Galaxy M51 को लेकर चर्चा है कि यह फोन लुक व डिजाईन के मामले में कंपनी के फ्लैगशिप फोन Galaxy S10 Lite जैसा होगा। फोन में बेजल लेस पंच होल डिसप्ले के साथ ही क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि फोन के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। बहरहाल अभी फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि पहले यह फोन जून महीने में लॉन्च किए जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अब यह लॉन्च तीन महीने आगे खिसक गया है।

Samsung Galaxy M41

यहां लगे हाथ आपको बता दें कि सैमसंग की इसी सीरीज़ में लॉन्च होने वाला गैलेक्सी एम41 भी हाल ही में सर्टिफिकेशन्स साइट 3सी पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी एम41 को 6,800एमएएच की बड़ी व पावरफुल बैटरी से लैस दिखाया गया है। इस वेबसाइट का मॉडल नंबर EB-BM415ABY है जो Li-ion battery है। इस 3सी लिस्टिंग ने एक ओर जहां इस बात को फिर से हवा दे दी है कि गैलेक्सी एम41 का निर्माण अभी भी सैमसंग द्वारा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर यह खुलासा भी हो गया है कि Samsung Galaxy M41 को 6,800एमएएच की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

The post Samsung Galaxy M51 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m51-listed-on-fcc-specs-leaked-launch-soon/feed/ 0
6,800एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy M41, डिटेल आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m41-will-support-6800mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m41-will-support-6800mah-battery/#respond Mon, 06 Jul 2020 04:23:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46101 यह सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जो इतनी पावरफुल बैटरी सपोर्ट करेगा।

The post 6,800एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy M41, डिटेल आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung के बारे में पिछले महीने ही एक चौकाने वाली खबर सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि यह टेक कंपनी अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के Samsung Galaxy M41 का प्रोजेक्ट बंद करते हुए इस फोन को कैंसिल कर सकती है और गैलेक्सी एम41 की जगह सीधे Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जो दावा करती है कि गैलेक्सी एम41 को अभी कैंसिल नहीं किया गया है बल्कि सैमसंग अभी भी Galaxy M41 के निर्माण में जुटी हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं इस बड़े खुलासे में फोन में 6,800एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आई है।

Samsung Galaxy M41 के दरअसल सर्टिफिकेशन्स साइट 3सी पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी एम41 को 6,800एमएएच की बड़ी व पावरफुल बैटरी से लैस दिखाया गया है। इस वेबसाइट का मॉडल नंबर EB-BM415ABY है जो Li-ion battery है। इस 3सी लिस्टिंग ने एक ओर जहां इस बात को फिर से हवा दे दी है कि गैलेक्सी एम41 का निर्माण अभी भी सैमसंग द्वारा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर यह खुलासा भी हो गया है कि Samsung Galaxy M41 को 6,800एमएएच की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy M41 will support 6800mah battery

Samsung Galaxy M41

सैमसंग गैलेक्सी एम41 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन 2350 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी प्लस ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। चर्चा है कि इस फोन के लिए सैमसंग अपना खुद का नहीं बल्कि किसी अन्य चीनी कंपनी का OLED panel यूज़ करेगी। लीक के अनुसार यह फोन पंच-होल बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च होगा। यह भी पढ़ें : चाइनीज फोन इंडिया में कब आए और कैसे छाए? जानें पूरी कहानी

Samsung Galaxy M41 को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ यह फोन सैमसंग वनयूआई 2.0 पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 9609 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा।

Samsung Galaxy M41 will support 6800mah battery
Galaxy M40

इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी एम41 में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy M41 में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। गैलेक्सी एम41 को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज से लैस बताया गया है। यह भी पढ़ें : बेहद खतरनाक हो सकता है स्मार्टफोन का रेडिएशन लेवल इग्नोर करना, जानें कैसे चेक करे अपने फोन की SAR Value

Samsung Galaxy M41 के बारे में अभी तक सैमसंग की ओर से कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा फोन की लॉन्च की स्थिति को लेकर भी कुछ कहना मुश्किल है। वहीं दूसरी ओर 3सी लिस्टिंग की बात करें तो यदि गैलेक्सी एम41 6,800एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होता है तो यह सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जो इतनी पावरफुल बैटरी सपोर्ट करेगा।

The post 6,800एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy M41, डिटेल आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m41-will-support-6800mah-battery/feed/ 0
बड़ी खबर: Samsung नहीं लाएगी Galaxy M41 स्मार्टफोन, अब लॉन्च होगा Galaxy M51 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m41-development-cancelled-m51-to-launch-instead/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m41-development-cancelled-m51-to-launch-instead/#respond Thu, 18 Jun 2020 09:57:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45527 कंपनी गैलेक्सी एम41 को रद्द करते हुए अब गैलेक्सी एम51 लॉन्च करेगी।

The post बड़ी खबर: Samsung नहीं लाएगी Galaxy M41 स्मार्टफोन, अब लॉन्च होगा Galaxy M51 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy M41 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को लेकर चर्चा थी कि गैलेक्सी एम41 के लिए सैमसंग अपना खुद का नहीं बल्कि किसी अन्य चीनी कंपनी का OLED panel यूज़ करेगी। वहीं अब एक नई और बड़ी खबर सामने आ रही है​ कि कंपनी गैलेक्सी एम41 को रद्द करते हुए अब Samsung Galaxy M51 लॉन्च करेगी।

एक कोरियन वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि टेक कंपनी सैमसंग पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आ रहे Galaxy M41 का प्रोजेक्ट बंद करते हुए इस फोन को कैंसिल कर सकती है और ए41 की बजाय अब सैमसंग Galaxy M51 नाम से एक नया स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट की मानें तो गैलेक्सी एम41 को रद्द करने का फैसला कंपनी ने इसलिए लिया है क्यूंकि फोन के ओएलईडी सप्लायर China Star Optoelectronics Technology के साथ सैमसंग का करार सफल नहीं हो पाया है।

samsung galaxy m41 development cancelled m51 to launch instead
Galaxy A51

Samsung Galaxy M51 को लेकर कहा गया है कि यह फोन लुक व डिजाईन के मामले में काफी हद तक Galaxy A51 जैसा हो सकता है। वहीं गैलेक्सी एम41 आने वाले वक्त में अन्य डिसप्ले के साथ बाजार में आ पाएगा या नहीं इस बात पर भी सैमसंग की ओर से कोई जानकरी नहीं दी गई है। बहरहाल गैलेक्सी ए41 के कैंसिल होने और गैलेक्सी एम51 के प्रोडक्शन की खबर को सैमसंग की आधिकारिक घोषणा आने तक पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung के 5 बेस्ट स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से भी कम

Samsung Galaxy A21s

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस की बात करें तो यह फोन कल ही भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को जहां 16,499 रुपये में लॉन्च किया गया है वहीं 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। Galaxy A21s को ब्लू, वाइट और ब्लैक कलर में ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

samsung galaxy m41 development cancelled m51 to launch instead

Samsung Galaxy A21s की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 आधारित वनयूआई के साथ यह फोन सैमसंग एक्सनॉस 850 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए 48एमपी + 8एमपी अल्ट्रा वाइड + 2एमपी मैक्रो + 2एमपी डेफ्थ सेंसर वाले क्वॉड रियर कैमरे के साथ 13एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी ए21एस 15वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post बड़ी खबर: Samsung नहीं लाएगी Galaxy M41 स्मार्टफोन, अब लॉन्च होगा Galaxy M51 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m41-development-cancelled-m51-to-launch-instead/feed/ 0