Samsung Galaxy Note 10 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 28 Mar 2023 11:05:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8GB रैम और 32MP सेल्फी कैमरे वाला Samsung Galaxy Note 10 Lite हुआ 4 हजार रुपए सस्ता https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-lite-price-cut-8gb-ram-32mp-selfie-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-lite-price-cut-8gb-ram-32mp-selfie-camera/#respond Tue, 12 Jan 2021 04:01:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52861 फोन दो रैम वेरिएंट में आता है।

The post 8GB रैम और 32MP सेल्फी कैमरे वाला Samsung Galaxy Note 10 Lite हुआ 4 हजार रुपए सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने साल 2019 में अपनी Galaxy Note 10 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Galaxy Note 10, Note 10 Plus और Galaxy Note 10 Lite को पेश किया गया था। वहीं, अब सैमसंग ने इस सीरीज के पावरफुल फोन्स में से एक गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कीमत में कटौती कर दी है। कंपनी द्वारा इस फोन की कीमत में चार हजार रुपये की कटौती की है। कंपनी ने आधिकारिक ऑनलाइन फोरम पर कम कीमतों के साथ फोन को लिस्ट किया हुआ है। हालांकि, अभी कंपनी ने ऑफिशियल नहीं किया है कि इस फोन का प्राइस कट हमेशा के लिए है या किसी ऑफर के अंदर फोन को कम कीमत पर सेल किया जा रहा है। हालांकि, टेक वेबसाइट MySmartPrice के अनुसार Galaxy Note 10 Lite की कीमत हमेशा के लिए कम की गई है।

नई कीमत

Galaxy Note 10 Lite के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को पहले 38,999 रुपए में सेल किया जा रहा था। वहीं, अब यह फोन 34,999 रुपए में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को पहले 40,999 रुपए में सेल किया जा रहा था। लेकिन, कटौती के बाद फोन 36,999 रुपए में सेल किया जा रहा है।

samsung-galaxy-note-10-lite

नो कॉस्ट ईएमआई

इस प्राइस कट के अलावा कंपनी नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन 3,040 रुपए प्रति महिना पर दे रही है। वहीं, स्टैंडर्ड ईएमआई की शुरुआईती कीमत 1,741 रुपए है। स्मार्टफोन Aura Black, Aura Glow और Aura Red कलर ऑप्शन में आता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A32 5G का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, मार्केट में धमाल मचाने जल्द करेगा एंट्री

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Note10 Lite को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसे कंपनी ने सिनेमैटिक इनफिनिटी डिसप्ले का नाम दिया है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो बेहद फास्ट फोन अनलॉकिंग तकनीक से लैस है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S सीरीज़: जिसने 10 सालों में बदल दी फोन की दुनिया, देखें इनोवेशन की कहानी

Samsung Galaxy Note10 Lite को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनमें 6 जीबी रैम मैमोरी और 8 जीबी रैम मैमोरी शामिल है। ये दोनों ही वेरिएंट्स 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट एनएफसी व सैमसंग पे जैसे फीचर्स से लैस है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite india launch 21 january price sale date specs variant offer

Samsung Galaxy Note10 Lite के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग ने न सिर्फ सॉफ्टवेयर बल्कि आउटर लुक के मामले में भी फोन के कैमरा डिपार्टमेंट को खास बनाया है। बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/2.2 अचर्पर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर मौजूद पंच-होल में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट है।

Galaxy Note10 Lite को सैमसंग 2.0 यूआई आधारित एंडरॉयड के सबसे एडवांस ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो सैमसंग के ही 10एनएम तकनीक पर बने एक्सनॉस 9810 चिपसेट पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इस डिवाईस में सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह डिवाईस भी नोट 10 सीरीज़ के मौजूदा फोंस की तरह बेहद ही एडवांस S-Pen के साथ लॉन्च हुआ है।

The post 8GB रैम और 32MP सेल्फी कैमरे वाला Samsung Galaxy Note 10 Lite हुआ 4 हजार रुपए सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-lite-price-cut-8gb-ram-32mp-selfie-camera/feed/ 0
Galaxy स्मार्टफोंस ने भारत में पूरे किए 10 साल, Samsung दे रही है स्मार्टफोंस पर भारी डिस्काउंट और 14,000 तक का बेनिफिट https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-turns-10-in-india-samsung-offers-on-smartphones-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-turns-10-in-india-samsung-offers-on-smartphones-price-sale/#respond Fri, 22 Nov 2019 12:08:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38155 Samsung का यह ऑफर 31 दिसंबर तक चालू रहेगा।

The post Galaxy स्मार्टफोंस ने भारत में पूरे किए 10 साल, Samsung दे रही है स्मार्टफोंस पर भारी डिस्काउंट और 14,000 तक का बेनिफिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy स्मार्टफोन शुरू से ही पावरफुल परफॉर्मेंस और दमदार बिल्ड के लिए जाने जाते हैं। कंपनी की ओर से हर बजट में गैलेक्सी फोन लॉन्च किए गए हैं जो हर रेंज में बड़ा यूजर बेस रखते हैं। Samsung के Galaxy स्मार्टफोंस ने इंडिया में 10 साल पूरे कर लिए हैं और कंपनी इस मौके को अपने फैन्स के साथ सेलिब्रेट कर रही है। सैमसंग की ओर से घोषणा की गई है कि कंपनी अपने हिट Galaxy स्मार्टफोंस को डिस्काउंट और ऑफर के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराएगी तथा साथ ही स्मार्टफोंस की खरीद पर Samsung ब्लूटूथ हेडफोन भी फ्री में दे रही है।

Galaxy smartphones के भारत में 10 साल पूरे होने की खुशी में Samsung Galaxy A50s के 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये तथा 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 21,999 रुपये की कीमत पर बेच रही है। ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 22,999 रुपये और 24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए थे। इसी तरह 16,999 रुपये में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A30s को 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है। बता दें कि Samsung का यह ऑफर 31 दिसंबर तक चालू रहेगा।

Galaxy Turns 10 in india Samsung Offers on Smartphones price sale

Samsung Galaxy सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन Galaxy A70s की खरीद पर कंपनी 1,999 रुपये की कीमत वाले ब्लूटूथ हेडफोन मुफ्त में दे रही है। बता दें कि यह स्मार्टफोन इस वक्त बाजार में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये तथा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : 4,500Mah बैटरी और पंच होल डिसप्ले के साथ आएगा Samsung Galaxy A71, 3D रेंडर्स हुए लीक

इसी तरह Galaxy S10e को एचडीएफसी क्रेडिट व डेबिट कार्ड से खरीदने पर फोन पर 6,000 + 8,000 यानि 14,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं Galaxy S10 और S10+ स्मार्टफोन को एचडीएफसी यूजर क्रमश 11,000 रुपये और 10,000 रुपये के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। वहीं Galaxy Note10 और Galaxy Note10+ को भी एचडीएफसी कार्ड के साथ 6000 रुपये कैमश बैक के साथ ले सकते हैं।

Galaxy A50s

Samsung की ओर से Galaxy A50s स्मार्टफोन को 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश हुआ है जो क्वॉड 2.3गीगाहर्ट्ज़ + क्वॉड 1.7गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट रन करता है। Galaxy A50s को कंपनी की ओर से 4जीबी रैम और 6जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। ये दोनों ही रैम वेरिएंट 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Galaxy Turns 10 in india Samsung Offers on Smartphones price sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Galaxy A50s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Galaxy A50s 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए गैलेक्सी ए50एस में एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A50s में सिक्योरिटी के लिए यहां इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है।

Galaxy A30s

Samsung Galaxy A30s को कंपनी की ओर से 720 × 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन भी एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश हुआ है जो डुअल 1.8गीगाहर्ट्ज़ + हेक्सा 1.6गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7904 चिपसेट रन करता है। Galaxy A30s को इंडिया में 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64जीबी मैमोरी सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Galaxy Turns 10 in india Samsung Offers on Smartphones price sale

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A30s भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A30s एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy A30s में भी सिक्योरिटी के लिए यहां इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन भी 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Galaxy स्मार्टफोंस ने भारत में पूरे किए 10 साल, Samsung दे रही है स्मार्टफोंस पर भारी डिस्काउंट और 14,000 तक का बेनिफिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-turns-10-in-india-samsung-offers-on-smartphones-price-sale/feed/ 0
Samsung Galaxy Note 10 का सस्ता वेरिएंट हो सकता है लॉन्च, सामने आई रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-affordable-variant-of-galaxy-note-10-may-be-come-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-affordable-variant-of-galaxy-note-10-may-be-come-soon/#respond Fri, 27 Sep 2019 04:28:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36335 कंपनी इस फोन को कम कीमत में उपलब्ध करा सकती है।

The post Samsung Galaxy Note 10 का सस्ता वेरिएंट हो सकता है लॉन्च, सामने आई रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग 1 अक्टूबर को भारत में अपना फोल्डेबल फोन गैलेक्सी फोल्ड लॉन्च करने वाली है। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy Note 10 का का सस्ता वेरिएंट भी ला सकती है। याद दिला दें कि कंपनी ने इस साल गैलेक्सी नोट 10 के दो वेरियंट लॉन्च किए थे।

वहीं, अब Sammobile की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी गैलेक्सी नोट 10 के सस्ते वेरिएंट को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक SM-N770F मॉडल नंबर के साथ इस फोन को स्पॉट किया गया है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : Samsung ला रही है बेहद सस्ता फोन Galaxy A5, Xiaomi Redmi 8A की बढ़ेगी मुश्किल

इसके अलावा बताया जा रहा है कि साल 2014 में गैलेक्सी नोट 3 Neo का मॉडल नंबर SM-N750 था और सैमसंग के नए मॉडल का नंबर SM-N770F है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि यह फोन नोट 3 निओ का भी अपग्रेडेड वेरिएंट हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम और स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ आएगा Samsung Galaxy A70s, स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक

गौरतलब है कि Samsung ने कुछ समय पहले ही साउथ कोरिया में अपने मुड़ने वाला स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड साउथ कोरिया में लॉन्च किया था। यह फोन भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। बताया जा रहा है कि भारत में इस फोन की कीमत 1.5 लाख से 1.75 लाख रुपये तक हो सकती है।

इस फोन को लेकर भी कहा जा रहा है कि कंपनी अपने फोल्डिंग फोन कॉन्सेप्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इस हैंडसेट का भी सस्ता वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।

सोर्स

The post Samsung Galaxy Note 10 का सस्ता वेरिएंट हो सकता है लॉन्च, सामने आई रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-affordable-variant-of-galaxy-note-10-may-be-come-soon/feed/ 0
Samsung Galaxy Note 10+ रिव्यू: इस नोट में है 10 का दम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi/#respond Mon, 23 Sep 2019 09:03:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36059 सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस इनोवेशन के मामले में सबसे बेस्ट है। आज किसी भी फोन की इसकी बराबरी करना मुश्किल है।

The post Samsung Galaxy Note 10+ रिव्यू: इस नोट में है 10 का दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वर्ष 2011 में जब पहला Galaxy Note फोन Samsung ने लॉन्च किया था उस वक्त इस फोन को लेकर कई बातें हुई थी। किसी ने इसकी बड़ाई की तो कोई 5 इंच के इस बड़े से फोन से नाखुश था। संयोग से उस Note के रिव्यू करने का मौका मुझे भी मिला था और मैं फोन को लेकर मेट्रो में जा रहा था। यह डिवाइस मेरे पॉकेट में था। उस वक्त इतने बड़े डिवाइस हुआ नहीं करते थे। ऐसे में सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान मुझे पॉकेट से फोन निकालने को कहा गया। जैसे ही मैनें फोन निकाला वहां उपलब्ध सुरक्षाकर्मी ने देखते ही कहा “पॉकेट में टीवी लेकर घुम रहे हैं आप” और हम ठहाके मार कर हसंने लगे। हालांकि भले ही उस वक्त लोग Note की साइज देख कर हंस रहे थे लेकिन बाद में वही फोन ट्रेंड बन गया और आज सिर्फ बड़ी स्क्रीन वाले फोन ही चलन में है।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

हां! यहां पर यह कहना भी जरूरी है कि दूसरे फोन निर्माताओं ने भले ही स्क्रीन की बराबरी कर ली लेकिन Note अब भी सिर्फ सैमसंग के पास है जिसमें बेहतरीन Spen दिया गया है। Spen की इन्हीं खासियतों के साथ Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ भारत में लॉन्च हुआ। पिछले दस संस्करण में न सिर्फ नोट का स्टाइल बदला बल्कि Spen भी काफी अडवांस हो गया है। हमारे पास Galaxy Note 10+ रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ और फोन को देखने के बाद कह सकते हैं कि इस बार हमारे पास बताने के लिए बहुत कुछ है। यदि Galaxy Note 7 को छोड़ दें तो इससे पहले उपलब्ध सभी नोट का हमनें रिव्यू किया है और यह फोन सबसे अलग है न सिर्फ डिजाइन में बल्कि फीचर्स में भी काफी अडवांस हो गया है। तो चलिए शुरू करते हैं Samsung Galaxy Note 10+ का रिव्यू। इसे भी पढे़ं: Oppo Reno 2 रिव्यू : शार्प फोटो और स्टाईलिश लुक वाला प्रीमियम डिवाईस

Samsung Galaxy Note 10+ और Note 10+
यहां आपको पहले बता दूं कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस में स्क्रीन साइज के साथ स्क्रीन रेजल्यूशन, बैटरी, कैमरा और मैमोरी का अंतर है। डिजाइन के मामले में दोनों फोन समान हैं और दोनों का प्रोसेसर भी एक है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस थोड़ा अडवांस है। रिव्यू की शुरुआत फोन के डिजाइन से करते हैं।

प्रीमियम डिजाइन
samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

Samsung Galaxy Note 10+ को आप हाथ में लेते हैं तो यह आपको प्रीमियमनेस का अहसास कराएगा। फोन की बिल्ट क्वालिटी शानदार है और देखने में यह काफी आकर्षक भी है। मैटल फ्रेम पर बने इस फोन की बॉडी ग्लास की है और कह सकते हैं कि थोड़ा नाजुक है। अर्थात यदि आप बिना कवर का इसे उपयोग कर रहे हैं तो टूटने का डर हमेशा लगा रहेगा।

हां, यदि नोट 9 से इसकी तुलना करते हैं तो यह थोड़ा बड़ा और चौड़ा हो गया है। नोट 9 की लंबाई और चौड़ाई 161.9 x 76.4 एमएम है जबकि नोट 10 प्लस 162.3 x 77.2 एमएम का है। वहीं मोटाई की देखें तो नया फोन थोड़ा स्लीक हो गया है जबकि इसमें बैटरी बड़ी है। गैलेक्सी नोट 9 की मोटाई 8.8 एमएम है जबकि नोट 10 प्लस की मोटाई मात्र 7.9 एमएम है। इसके लिए कंपनी की तारीफ तो बनती है कि बड़ी बैटरी के बाद भी यह स्लिम हो गया है। पिछले पैनल में कोने कर्व के साथ काफी स्मूथ हैं ऐसे में ये चुभते नहीं हैं और आप लंबे समय तक हाथ में लेकर घुम सकते हैं। डिजाइन में एक और बात हमें अच्छी लगी कि यह हाथ से जल्दी फिसलता नहीं है।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

Samsung Galaxy Note 10+ ऑरा ग्लो, ऑरा व्हाइट, ऑरा ब्लैक और ऑरा ब्लू सहित चार रंगों में पेश किया गया है। फोन काफी चमकदार है। बैक पैनल इतना शाइनी है कि आप इसे अपना चेहरा देखने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। इसे भी पढे़ं: Samsung Galaxy M30s रिव्यू: बेस्ट ऑलराउंडर फोन

डिजाइन में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले सैमसंग फोन में जहां पावर बटन दाईं ओर होते थे वहीं इस बार बाईं ओर पावर बटन के साथ में दिया गया है। हालांकि शुरुआत में हमें इसे आदत में शुमार करने में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन एक दो दिन के बाद सबकुछ ठीक हो गया। वहीं Note 10 के पावर बटन को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। आप पावर बटन में सिंगल क्लिक पर कैमरा सेटअप कर सकते हैं। वहीं लॉन्ग प्रेस करने पर वेक बिक्सबी या फिर पावर आॉफ को सेटअप किया जा सकता है। यदि आपने बिक्सबी वेकअप का सेटअप किया है तो फिर आपको वॉल्यूम और पावर बटन दोनों को एक साथ प्रेस करना होगा।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

इसके अलावा डिजाइन में एक बदलाव और किया गया है। इस बार 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं है। सेल्स पैक के साथ यूएसबी टाइप सी ईयरफोन है लेकिन उपयोग के दौरान अक्सर हमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक की जरूरत महसूस हुई। नीचले पैनल में ही यूएसबी पोर्ट के साथ लाउडस्पीकर और एसपेन दिया गया है। उपरी पैनल में आपको सिम स्लॉट मिलेगा।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

अंतत: डिजाइन के बारे में यही कहा जा सकता है कि देखने में काफी स्टाइलिश है और हाथ में लेने पर आप खुद भी अहसास करेंगे कि यह महंगा फोन है। हां! ऑडियो जैक की कमी अक्सर खलती है। चूंकि फोन ग्लास का है ऐसे में टूटने का डर तो रहता ही है लेकिन सेल्स पैक के साथ सिलिकॉन कवर दिया गया है यह अच्छी बात कही जा सकती है। परंतु इससे भी हमें थोड़ी तकलीफ हुई। एक महंगे फोन में हम और बेहतर क्वालिटी के कवर की आशा कर रहे थे। कवर बिल्कुल साधारण हैं।

पिछले नोट फोन की तरह Samsung Galaxy Note 10+ भी आईपी 68 सर्टिफाइड है। अर्थात यह फोन 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक रह सकता है और खराब भी नहीं होगा।

स्मार्ट डिसप्ले
samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

डिजाइन के साथ डिसप्ले के मामले में भी Samsung Galaxy Note 10+ प्लस काफी शानदार है। फोन में 6.8-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसमें आपको पंच होल डिस्पले जिसे सैमसंग द्वारा इनफिनिटी ओ का नाम दिया गया है देखने को मिलेगा। इनफिनिटी ओ के साथ भारत में सबसे पहले कंपनी ने Galaxy S10 सीरीज को पेश किया था। हालांकि यहां एक अंतर है। S10 सीरीज़ में जहां पंच होल स्क्रीन के दाईं ओर उपर में था। वहीं इसमें डिसप्ले के बीच में दिया गया है। ऐजेज़ काफी कम हैं और फ्रंट में स्क्रीन के अलावा कुछ देखने को नहीं मिलेगा। कंपनी ने डायनेमिक एमोलेड डिसप्ले पैनल का उपयोग किया है जो दोनों ओर से कर्व्ड है। 19:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किए गए इस फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 3040 × 1440 पिक्सल्स है। यह 522 पिक्सल डेंसिटी के साथ HDR10+ सर्टिफाइड है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ऐसा डिसप्ले अहसास आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। इसे भी पढे़ं: Samsung Galaxy Note 10+ VS Apple iPhone 11, देखें किसमें कितना है दम

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

कंपनी ने इसे इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया है। इससे पहले हमनें सैमसंग गैलेक्सी एस10 में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का उपयोग किया था और नोट 10 में यह ज्यादा फास्ट और सटिक हो गया है। हालांकि अब भी वनप्लस के इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से थोड़ा पीछे है।

जादुई पेन
samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज की सबसे बड़ी ताकत ही उसका Spen है और इस बार तो जैसे लगता है जैसे कंपनी ने Spen को जादू की छड़ी बना दिया है। इस बार एसपेन के साथ कई नए जेस्चर फीचर्स दिए गए हैं जो काफी इम्प्रेसिव हैं। पिछले दो सालों से नोट के साथ टिपटॉप वाला एसपेन दिया जा रहा है तीसरे साल भी कंपनी ने ऐसा ही पेन दिया है। हालांकि टिपटॉप पर कोई फीचर नहीं है लेकिन अब नए पेन में आप दूर से ही कैमरे को बहुत हद तक कंट्रोल पर पाएंगे।

पिछले साल से ही नोट ब्लूटूथ से लैस हो गया था और कंपनी ने इसमें रिमोट फीचर जोड़ा था। जहां आप पेन को प्रेस कर कैमरा ऑन कर सकते थे, रियर से सेल्फी और सेल्फी से रियर कैमरे को बदल सकते थे और पिक्चर क्लिक कर सकते थे। ये सारे फीचर तो अब भी हैं। परंतु नए फीचर्स में अब यदि कैमरा ऑन करने के बाद जब पेन में दिए गए साइड बटन को प्रेस कर के दाएं से बाएं या बाएं से दाएं करते हैं तो कैमरा फीचर बदल जाता है। आप दूर से ही कैमरा मोड से वीडियो और वीडियो से लाइव फोकस सहित लगभग सभी फीचर को ऐक्सेस कर सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आप एसपेन के बटन को प्रेस किए हुए बाएं से दाएं घुमाते हैं तो कैमरे में जूम होता है और इसी तरह दाएं से बाएं घुमाते हैं तो जूम आउट होगा।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस का Spen यूट्यूब में भी बेहतर तरीके से कार्य करता हैं इसमें प्ले पाउज़ के अलावा आप जेस्चर से वीडियो बदल सकते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एसपेन लगभग 30 फिट की दूरी से भी काम करने में सक्षम है। हमनें फोन को बहुत दूर रखकर कई बार उपयोग किया और हर बार यह सही तरीके से कार्य कर रहा था। एसपेन को इतने अच्छे तरीके से बनाया गया है कि आप इसकी खूबियां सुनकर खुश हो जाएंगे। यदि एक साथ दो एसपेन भी आ गया तो भी दूसरा वाला आपके फोन के साथ काम नहीं करेगा।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi\

हां! यदि आपने अपने फोन में उसे लगा दिया तो फिर वह आपके फोन के साथ रजिस्टर हो जाता है। एक बार जो भी एसपेन रजिस्टर हो गया फिर वही काम करेगा। कमी यह कही जा सकती है कि ऐप्स तो आप रिमोटली ओपेन कर सकते हैं लेकिन उससे एक्टिज नहीं कर सकते। यदि यह फीचर भी होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।

फोन की स्क्रीन में प्रेशर सेंसेटिव प्वाइंट सपोर्ट है इस कारण प्रेशर के अनुसार पेन का अंदाज बदल जाता है। यदि आपने नोट बनाने के लिए पतले प्वाइंट का चुनाव किया है लेकिन आपको थोड़ा मोटा लिखना है। ऐसे में पेन पर हल्का सा प्रेशर बढ़ाएंगे तो खुद ही मोटी लिखावट हो जाएगी। नोट बनाते समय यदि स्क्रीन पर हाथ टच भी होता है तो कोई प्रभाव नहीं होगा।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

फोन के रिव्यू के दौरान हमने नोट का उपयोग काफी बेहतर तरीके से किया न सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोट बनाने के काम में आया बल्कि चित्रकारी में भी बहुत शानदार है। पिछले कुछ मॉडल की तरह इसमें भी पेन का प्वाइंट, ब्रश का साइज और कलर तक आप बदल सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन नोट तो कमाल का है। बिना फोन की स्क्रीन ऑन किए सिर्फ एसपेन को निकालकर आप नोट बना सकते हैं।

इसके अलावा स्मार्ट सलेक्शन और ट्रांसलेशन फीचर भी काफी शानदार है। इस बार कंपनी ने नोट फीचर में हैंडराइटिंग रिकग्निशन फीचर को दिया है। अर्थात आप हैंडरायटिंग में लिखकर उसे टेक्स में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही स्मार्ट सलेक्शन और ट्रांसलेशन फीचर भी आपके लिए बहुत काम का है।

Samsung Galaxy Note 10+ से जब आप पेन को निकालेंगे तो पेन फीचर्स खुद ही खुलकर सामने आ जाएंगे। वहीं आप चाहें तो नोट पर नए फीचर्स को भी ऐड कर सकते हैं। इसमें ऑप्शन दिया गया है। लाइव मैसेज और स्क्रीन राइट का ऑप्शन पहले से उपलब्ध था लेकिन इस बार एआर डूडल को एक नए कमांड के रूप में जोड़ा गया है। एआर डूअल को ऑन करते ही कैमरा एक्टिव हो जाता है और आप इसमें वीडियो शूट करने से पहले फेस के उपर डूडल बना सकते हैं। जब वीडियो रिकॉर्ड करेंगे तो जैसे ही वह फेस सामने आएगा वह डूडल खुद ही दिखाई देने लेगा।

कुल मिलाकर कहें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 का Spen फीचर देखकर आपको मजा आ जाएगा। एसपेन की अपनी बैटरी है और एक बार पूरी तरह से चार्ज करने पर यह लगभग 10 से 11 घंटे तक लगातर चलता है। यहां घबराने की जरूरत नहीं है। इसे अलग से आपको चार्ज करने की जरूरत नहीं है बल्कि जब फोन में इसे डालते हैं तो खुद ही चार्ज हो जाता है और मात्र दस मिनट में यह पूरी तरह से चार्ज भी हो जाता है।

आसान सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy Note 10+ को एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर पेश किया गया है। इसके साथ ही आपको वन यूआई 1.5 देखने को मिलेगा। यदि नोट फीचर्स को हटा दें तो फिर साधारण सैमसंग फोन के समान ही है। फोन में बिक्सबी होम के साथ बिक्सबी विज़न सपोर्ट भी दिया गया है।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

फोन में सैमसंग नोट के अलावा माइक्रोसॉफ्ट ऐप्स भी दिए गए हैं। वहीं साधारण गूगल ऐप्स के अलावा गैलेक्सी ऐप्स स्टोर, सैमसंग हेल्थ और सेमसंग पे का ऑप्शन मिलेगा। सैमसंग पे में आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को इंटीग्रेट कर सकते हैं। इसमें एनएफसी सपोर्ट है और बस एक टैप से आप पेमेंट कर सकते हैं। फोन में स्प्लिट स्क्रीन के अलावा ओपेन इन पॉपअप व्यू का विकल्प मिलेगा इसमें आप किसी ऐप को पॉपअप में रख सकते हैं और दूसरे ऐप का उपयोग कर सकते हैं। चाहें तो पॉपअप में रखे ऐप की ऑपेसिटी कम कर सकते हैं। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि आप पॉपअप में एक से ज्यादा ऐप को रख सकते हैं।

बिक्सबी विज़न तो फिर भी ठीक है लेकिन बिक्सबी वाइस सपोर्ट ज्यादा कामयाब नहीं लगा। क्योंकि गूगल असिस्टेंट काफी उपयोगी है।

दमदार हार्डवेयर
samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi
जैसा कि मालूम है सैमसंग अपने फ्लैगशिप फोन को दो चिपसेट के साथ लॉन्च करता है। एक क्वालकॉम और दूसरा एक्सनॉस। भारत में एक्सनॉस वाला मॉडल ही आता है। यह फोन 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले एक्सनॉस 9825 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें आपको ऑक्टाकोर (2×2.73 GHz मोनगूज़ एम4 + 2×2.4 GHz कोर्टेक्स-ए75 + 4×1.9 GHz कोटेक्स-ए55) प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही माली-जी76 एमपी12 जीपीयू दिया गया है।

Samsung Galaxy Note 10+ को दो मैमोरी में पेश किया कंपनी ने इसे 8 GB और 12 GB रैम के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही 256 GB और 512 GB का स्टोरेज है। हमारे पास 8 GB वेरियंट उपलब्ध हुआ था।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

परफॉर्मेंस के मामले में आपको फोन से कोई शिकायत नहीं मिलेगी। इसमें आप एक साथ कई ऐप खोलें या फिर कितनी भी बड़ी ग्राफिक्स वाला गेम क्यों न रन करें। हां एक दो बार यह अटका जरूर है लेकिन इसके लिए सैमसंग को अपने यूआई पर ध्यान देने की जरूरत है। यू आई का लैग है। वहीं फोन स्लिम और काफी हल्का भी बावजूद इसके हमें हीटिंग की शिकायत कहीं भी नहीं मिली।

कैमरा कमाल
samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

Samsung Galaxy Note 10+ में क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसका मेन कैमरा 12 MP का है जो F/1.5-2.4 अपर्चर के साथ आता है। यह वेरियेबल अपर्चर है। इसमें यह रोशनी के अनुसार खुद ही अडस्ट हो जाता है। इस तरह का फीचर हम Note 9 और S 10 में भी देख चुके हैं। अर्थात जब रोशनी ज्यादा होगी तो अपर्चर कम खुलेगा और रोशनी कम होने पर अपर्चर बड़ा हो जाएगा जिससे कि ज्यादा रोशनी सेंसर में जा सके और बेहतर फोटो क्लिक की जा सके। इसके साथ ही आपको मेन सेंसर के साथ पीडीएएफ और ओआईएस सपोर्ट है मिलेगा।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

फोन का दूसरा सेंसर 12 MP का है जो F/2.1 अपर्चर के साथ आता है। यह टेलीफोटो लेंस है इसमें ओआईएस के साथ 2X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है। इसका तीसरा सेंसर F/2.2 अपर्चर का है और कंपनी ने 16 MP का सेंसर दिया है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही इस सेंसर में सुपर स्टेडी वीडियो सपोर्ट भी है। अर्थात यदि चलते हुए भी आप किसी वीडियो को शूट करते हैं तो भी वीडियो कॉफी स्थिर होगा।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

रही बात कैमरा फीचर की तो काफी इम्प्रूव है और कई नए फीचर आपको देखने को मिलेंगे। सबसे पहले तो बता दूं कि इसमें ब्लर बैकग्रांड फोटो के साथ ब्लर बैकग्राउंड वाला वीडियो सपोर्ट है। कंपनी ने इसे लाइव फोकस का नाम दिया है और यह स्टील पिक्चर के साथ वीडियो में भी मौजूद है।

वहीं इसमें आपको स्लो के साथ अल्ट्रा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग भी मिलेगा। अल्ट्रा स्लो मोशन वीडियो बेहद शानदार है। मोशन होने पर यह खुद ही सबजेक्ट को डिटेक्ट कर स्लो मोशन वीडियो शूट करता है। कैमरे के साथ 2X ऑप्टिकल जूम और और 10X तक का डिजिटल जूम दिया गया है। फोन में प्रो मोड भी है जहां आप खुद से शटर स्पीड, एक्सपोजर और ओएसओ सेट कर सकते हैं। फोटो और वीडियो दोनों मोड में अल्ट्रावाइड एंगल का उपयोग किया जा सकता है।

कैमरे के साथ प्रो मोड, पैनोरोमा और ऑटो एचडीआर जैसे मोड भी हैं। वहीं वीडियो के लिए यह 4के रिकॉर्डिंग में सक्षम है। वहीं इस बार आपको वीडियो एडिटिंग का फीचर भी मिलेगा जो कि बड़ी बात कही जा सकती है। वडियो एडिटिंग में यह डुडल सपोर्ट भी करता है। इसके साथ ही स्लो मोशन में खुद से म्यूजिक ऐड कर देता है।

रही बात पिक्चर क्वालिटी की तो बेहद शानदार और काफी डिटेल फोटो लेता है। वहीं ब्लर बैकग्राउंड के दौरान ऐजेज काफी अच्छे से कट होते हैं और डेफ्थ आपको पता लेगा। एचडीआर का उपयोग भी बेहद शानदार रहा और दावो के साथ कहा जा सकता है कि वीडियो का ऐसा अनुभव आपको दूसरे फोन में नहीं मिलेगा।

इन सबसे के बाद जो मुझे सबसे बेहतर लगा वह है ऑडियो जूम फीचर है। यह वास्तव में कमाल का है। जब आप वीडियो में जूम फीचर का उपयोग करेंगे तो खुद ही फेस डिटेक्ट करने के साथ ही यह फोन उस व्यक्ति का ऑडियो लाउड में रिकॉर्ड करेगा जो ऐसे में दूर से ही आप सपष्ट आवार रिकॉर्ड कर पाएंगे।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

सेल्फी के लिए Samsung Galaxy Note 10+ में आपको इ/2.2 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। सेल्फी कैमरे के साथ आपको एआई इंटीग्रेशन मिलेगा और डूडल का उपयोग भी कर सकते हैं।

कैमरे में कमी सिर्फ इतनी कह सकते हैं कि फेस को यह ज्यादा एक्सपोज कर देता है। ऐसे में स्किन आवश्यकता से ज्यादा स्मूथ हो जाता है।

अडवांस कनेक्टिविटी
डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोएलटीई के साथ, वाइफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी भी मिलेगा। आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि इस बार कंपनी ने गैलेक्सी नोट 10 प्लस से हार्टरेट सेंसर को हटा दिया है। हेल्थ ऐप है जिसमें आपके एक्टिविटी को तो बताएगा लेकिन आप हार्ट रेट और स्ट्रेस रेट चेक नहीं कर पाएंगे।

samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट के साथ डेक्स फीचर है जिसके माध्यम से आप अपने फोन को डेक्स स्टेशन से कनेक्ट कर फोन का उपयोग डेस्कटॉप की तरह कर सकते हैं। परंतु गैलेक्सी नोट 10 सीरीज में यह एक एक लेवल और अडवांस हो गया है। अब आप सिर्फ यूएसबी टाइप-सी और एचडीएमआई केबल के माध्यम से ही किसी भी स्क्रीन पर इसका उपयोग कर सकते हैं। हमनें प्रयोग के दौरान इसका उपयोग किया और कह सकते हैं काफी मजेदार है। फोन के माध्यम से ही आप अपने ऑफिस या पर्सनल काम को निपटा सकते हैं।

साधारण बैकअप
samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy Note 10+ एमएएच की बैटरी दी। यह अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला नोट है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि फोन का बैटरी बैकअप पहले से अच्छा हो गया है लेकिन अब भी थोड़े हैवी उपयोग के दौरान भी पूरा एक दिन नहीं निकाल पाता है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और आप वायरलेस चार्ज का भी उपयोग कर सकते हैं। सेल्स पैक के साथ दिए गए चार्जर के साथ यह लगभग डेढ़ घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है। कंपनी ने इसमें बैटरी ऑप्टिमाइजेशन दिया है और टास्क किल करने के लिए काफी फायदेमंद है।

प्राइस
samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi
भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस के 8जीबी रैम 256जीबी मैमोरी वेरियंट की कीमत 79,990 रुपये है। वहीं 12जीबी रैम और 512जीबी मैमोरी वेरियंट को 89,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 69,990 रुपये है। आप एक्सचेंज ऑफर, एचडीएफसी कार्ड या फिर पेटीएम से इसकी खरीदारी करते हैं तो अतिरिक्त 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर सहित कुछ दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

निष्कर्ष
samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi
प्राइस देखकर आपको Samsung Galaxy Note 10+ थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन आप इसमें इनोवेशन को देखेंगे तो फिर ऐसा नहीं कहेंगे। फोन में बड़ी स्क्रीन, बेहतर प्रोसेसर, बड़ी मैमोरी, बड़ी बैटरी, अपग्रेड कैमरा और अडवांस एसपेन सहित कई चीजे मिलेंगी। इस बजट में फोन को वनप्लस 7 प्रो या कुछ दिन में लॉन्च होने वाले वनप्लस 7टी प्रो और आईफोन 11 सीरीज से कड़ी टक्कर मिल सकती है लेकिन आपको बता दूं की कोई थोड़ा कम प्राइस में उपलब्ध होगा और कोई थोड़ी ज्यादा कीमत में लेकिन नोट सिर्फ सैमसंग में मिलेगा जो बेहतरीन है।

The post Samsung Galaxy Note 10+ रिव्यू: इस नोट में है 10 का दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-plus-review-in-hindi/feed/ 0
6,000 रुपये सस्ते मिल रहे हैं Samsung Galaxy Note 10 और Note 10+, जानें कैसे और कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-plus-6000-discount-paytm-cashback-offer-price-sale-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-plus-6000-discount-paytm-cashback-offer-price-sale-india/#respond Thu, 12 Sep 2019 10:21:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35678 गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के सभी मॉडल्स पर 6,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

The post 6,000 रुपये सस्ते मिल रहे हैं Samsung Galaxy Note 10 और Note 10+, जानें कैसे और कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अगस्त महीने में भारतीय बाजार अपनी ‘नोट सीरीज़’ को बढ़ाते हुए पावरफुल डिवाईस Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ लॉन्च किए थे। ये दोनों ही डिवाईस हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिन्हें फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारा गया है। दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन स्मार्टफोंस की कीमत भी हाई बजट में है। लेकिन अब Samsung अपने फैन्स को Galaxy Note 10 और Note 10+ डिवाईस सस्ती कीमत पर खरीदने का मौका दे रही है। गैलेक्सी नोट सीरीज़ के इन दोनों स्मार्टफोंस के सभी मॉडल्स को सीधे 6,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung के इन डिवाईसेज़ को डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm पर सस्ती कीमतों के साथ खरीदा जा सकता है। पेटीएम पर Galaxy Note 10 और Note 10+ के सभी वेरिएंट छूट के साथ सेल के लिए लि​स्ट किए गए हैं। Paytm की ओर से गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के सभी मॉडल्स और वेरिएंट्स पर सीधे 6,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस भारी छूट के साथ ही पेटीएम 5 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक और नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी प्रदान कर रही है।

Samsung Galaxy Note 10 plus 6000 discount paytm cashback offer price sale india

यह है नया प्राइज

पेटीएम ऑफर की बात करें तो इस प्लेटफॉर्म से Galaxy Note 10 स्मार्टफोन खरीदा जाता है तो फोन के लिए 63,999 रुपये चुकाने होंगे। यह स्मार्टफोन 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ था जिसका वास्तविक मूल्य 69,999 रुपये है। इसी तरह 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ Galaxy Note 10+ का 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट Paytm पर ऑफर के तहत 73,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Note 10 plus 6000 discount paytm cashback offer price sale india

Samsung Galaxy Note 10+ के 12जीबी रैम व 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 89,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन पेटीएम पर यह स्मार्टफोन वेरिएंट ऑफर के तहत 83,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है।

ऐसे मिलेगा फायदा

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ पर Paytm द्वारा चलाए गए ऑफर के तहत कंपनी की ओर से 6,000 रुपये का डिस्काउंट कैशबैक के तौर पर दिया जा रहा है। स्मार्टफोन की खरीद पर यूजर को MOBSAM6K प्रोमोकोड अप्लाई करना होगा, जिसके बाद खुद से ही फोन प्राइज़ 6,000 घट जाएगा। गौरतलब है कि 6 हजार का यह कैशबैक पेटीएम वॉलेट में ही क्रेडिट होगा और इसका यूज़ पेटीएम पर ही रिचार्ज, बिल पेमेंट और शॉपिंग के लिए किया जा सकेगा।

यह भी है बेनिफिट

6,000 रुपये के भारी कैशबैक के साथ ही Paytm Samsung Galaxy Note 10 और Note 10+ की खरीद पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक भी दे रही है,​ जिसके लिए एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के पेमेंट करनी होगी। इसके साथ ही Samsung नोट सीरीज़ के इन दोनों मॉडल्स को पेटीएम पर नो कास्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।

The post 6,000 रुपये सस्ते मिल रहे हैं Samsung Galaxy Note 10 और Note 10+, जानें कैसे और कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-plus-6000-discount-paytm-cashback-offer-price-sale-india/feed/ 0
Samsung Galaxy Note 10+ VS Apple iPhone 11, देखें किसमें कितना है दम https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-vs-samsung-galaxy-note-10-plus-price-specifications-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-vs-samsung-galaxy-note-10-plus-price-specifications-and-features/#respond Thu, 12 Sep 2019 08:54:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35656 कल Apple ने iPhone 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया। हालांकि यह ग्लोबल लॉन्च था लेकिन इससे साथ ही कंपनी ने इंडिया लॉन्च की तारीख और कीमत भी घोषित कर दी। यह फोन 27 सितंबर से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। रही बात कीमत की तो यह 64,900 रुपये से शुरू है और […]

The post Samsung Galaxy Note 10+ VS Apple iPhone 11, देखें किसमें कितना है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल Apple ने iPhone 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया। हालांकि यह ग्लोबल लॉन्च था लेकिन इससे साथ ही कंपनी ने इंडिया लॉन्च की तारीख और कीमत भी घोषित कर दी। यह फोन 27 सितंबर से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। रही बात कीमत की तो यह 64,900 रुपये से शुरू है और 1,41,900 रुपये तक जाता है। हर बार की तरह आईफोन को लेकिन इस बार भी काफी चर्चा है। कोई फोन के फीचर्स को देखकर खुश है तो कोई कीमत को लेकर शिकायत कर रहा है। हालांकि गिले शिकवे अपनी जगह हैं लेकिन सबसे बड़ा जो सवाल है यह कि क्या आईफोन 11, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 से बेहतर है? हर बार की तरह इस बार भी चीर प्रतिद्वंद्वी सैमसंग और एप्पल सामने हैं।

पिछले महीना Samsung ने Galaxy Note 10 सीरीज को लॉन्च किया था और यह फोन भी प्रीमियम कैटेगरी का है। कीमत के मामले में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है और दोनों फोन के अपने अलग फैंस हैं। नोट जहां एसपेन की वजह से विश्व भर में लोकप्रिय है। वहीं एप्पल अपने बेहरीन क्वालिटी शानदार परफॉर्मेंस का लोहा मनवा चुका है। यदि आप इन दोनों में से किसी एक फोन को लेने का मन बना रहे है तो उससे पहले स्पेसिफिकेशन और फीचर्स आधारित यह छोटा सा कम्पैरिजन देख सकते हैं जो आपको बेहतर फोन के चुनाव में मदद करेगा। इसे भी पढ़ें: Realme 5 vs Xiaomi Mi A3, चार कदम आगे-दो कदम पीछे

डिजाइन और डिसप्ले
samsung s pen Stylus top 5 features galaxy note 10 plus
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 ग्लास बॉडी के साथ आता है और देखने में काफी स्लिम है। मैटल फ्रेम पर बने ही फोन की मोटाई 7.9 एमएम है और फोन के बाईं ओर होरिजेंटल स्टाइल में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में पंच होल डिसप्ले वाली स्क्रीन है जिसे इनफिनिटी ओ का नाम दिया गया है। गैलेक्सी नोट 10 में दो मॉडल हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में जहां 2280 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की डायनेमिक एमोलेड डिसप्ले दी गई है। वहीं नोट 10 प्लस में 6.8 इंच की डायनेमिक अमोलेड स्क्रीन है। फोन HDR10+ सपोर्ट करता है और इसमें इन डिसप्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। नोट+ में 2के ​रेजल्यूशन वाला डिसप्ले है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 कोटिंग है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A50s या Xiaomi Redmi K20, कौन-सा फोन मारेगा बाजी ?

apple-iphone-11-series-launched-price-specifications-and-features

वहीं Apple iPhone 11 की बात करें तो कंपनी ने इसे तीन मॉडल में पेश किया है। यह फोन एप्पल आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स नाम से उपलब्ध होगा। Apple iPhone 11 में 6.1 इंच की 828 x 1792 एचडी+ स्क्रीन दी गई है। वहीं आईफोन 11 प्रो में 5.8 इंच की स्क्रीन है और आईफोन 11 प्रो मैक्स में 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। सभी फोन में स्क्रीन स्क्रैचप्रूफ है और हर बार की तरह इस बार भी ओलियोफोबिक कोटिंग का उपयोग किया गया है। सामने से यह पुराने फोन की तर ही दिखाई देता है लेकिन इसका कैमरा प्लेसमेंट बिल्कुल अलग है। फोन में पिछले पैनल में चौकोर आकार का ग्लास है जिस पर रियर कैमरा दिया गया है।

डिजाइन के मामले में हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते लेकिन हां डिसप्ले में तो Samsung Galaxy Note 10 आगे है। फोन का डिसप्ले बड़ा है, स्क्रीन रेजल्यूशन ज्यादा है, वहीं इसमें आपको पंच होल डिसप्ले देखने को मिलेगा। दूसरी ओर आईफोन 11 का डिसप्ले वही पुराना है​ जिसका उपयोग कंपनी ने दो साल पहले किया था। स्क्रीन पर बड़ा सा नॉच देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Watch Active : फिटनेस के लिए बेस्ट, लेकिन सौदा थोड़ा महंगा

हार्डवेयर
samsung-galaxy-note-10-plus-style
Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ दोनों फोन एक्सनोस 9825 चिपसेट पर रन करते हैं। फोन में ऑक्टाकोर (2×2.73 GHz मोनगूज़ एम4 + 2×2.4 GHz को​र्टेक्स-A75 + 4×1.9 GHz कोर्टेक्स-A55) प्रोसेसर है। नोट 10 में जहां 8जीबी रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। वहीं नोट 10 प्लस में आपको 12जीबी की रैम के साथ 256जीबी और 512जीबी की स्टोरेज भी मिलेगी। इस फोन की मैमोरी आप एक्सपेंड कर सकते हैं।

apple iphone 11 disappointment features price camera fast charging india

Apple iPhone 11 को देखें तो कंपनी ने इसे Apple A13 Bionic पिचसेट पर पेश किया गया है। इसे बेहद ही ताकतवर प्रोसेसर कहा जा रहा। वहीं जानकारी के इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जबकि स्टोरेज 64GB, 128जीबी और 256जीबी है। वहीं आईफोन 11 प्रो में प्रोसेसर तो समान है लेकिन कजा रहा कि इसमें 6जीबी रैम है। मैमोरी के लिए आपको 64GB, 256GB और 512GB का ऑप्शन मिलेगा। आईफोन 11 प्रो मैक्स में भी मैमोरी समान है। तीनों में से किसी मॉडल में आपको एक्सपेंडेबल मैमोरी नहीं मिलेगा।

पावर के मामले में तो आप कुछ नहीं कह सकते लेकिन स्टोरेज और रैम में आप देख सकते हैं कि सैमसंग आगे नजर आता है।

कैमरा
samsung-galaxy-note-10-plus-camera
Samsung Galaxy Note 10 फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा 12 एमपी का है जो एफ/1.5-2.4 अपर्चर के साथ आता है और इसमें पीडीएएफ और ओआईएस सपोर्ट है। वहीं दूसरा सेंसर 12 एमपी का है जो एफ/2.1 अपर्चर के साथ आता है। यह टेलीफोटो लेंस है इसमें ओआईएस के साथ 2एक्स आॅप्टिकल जूम सपोर्ट है। फोन का तीसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर का है और कंपनी ने 16 मेगापिक्सल सेंसर दिया है। यह सुपर स्टडी वीडियो को सपोर्ट करता है। Galaxy Note 10 में आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। गैलेक्सी नोट 10 प्लस का भी यही सेंसर है लेकिन आपको एक अतिरिक्त कैमरा मिलेगा जो टीओएफ सेंसर है। यह डेफ्थ सेंसिंग के काम आता है।

apple-iphone-11-series-launched-price-specifications-and-features

Apple iPhone 11 में डुअल रियर कैमरा है। 12 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है और यह एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर भी 12 एमपी का ही दिया गया है जो अल्ट्रावाइड एंगल सपोर्ट करता है और यह एफ/2.4, अपर्चर के साथ आता है। कैमरे के साथ पीडीएएफ और ओआईएस सपोर्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 12 एमपी का ही फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

रही बात iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की तो इसमें 12 एमपी का ट्रिपल कैमरा सेंसर है। दो कैमरा तो iPhone 11 के समान ही हैं लेकिन तीसरा सेंसर टेलीफोटो का दिया गया है जो 2एक्स तक जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 12 एमपी कैमरा ही है।

फिलहाल आईफोन हमारे पास नहीं है ले​किन कैमरा स्पेसिफिकेशन पर जब आप नजर डालते हैं तो सैमसंग कहीं आगे नजर आता है। सबसे खास बात सैमसंग में वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ब्लर बैकग्राउंड और स्टडी मोड के अलावा ऑडियो जूम का फीचर दिया गया है जो कमाल का है।

बैटरी
samsung-galaxy-note-10-plus-officially-launched-feature-specifications-details-price
Samsung Galaxy Note 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जबकि Note 10+ में 4,300 एमएएच की बैटरी है।

Apple iPhone 11 सीरीज के बैटरी की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है लेकिन इंटरनेट पर दी गई जानकारी के अनुसार इसमें 3110 एमएएच की बैटरी है।

प्राइस
apple-iphone-11-series-launched-price-specifications-and-features
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 69,999 रुपये है। वहीं गैलेक्सी नोट 10 प्लस का प्राइस 79,999 रुपये और 89,999 रुपये है।

एप्पल आईफोन 11 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। वहीं आईफोन 11 प्रो और आईफोन प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है।

निष्कर्ष
samsung-galaxy-note-10
इसमें कोई दो राय नहीं है कि एप्पल आईफोन ​दुनिया का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। क्वालिटी और फीचर्स में फोन का सानी कोई नहीं है लेकिन इस बार शायद कंपनी से चूक हो गई है। यहां आप देख सकते हैं कि हर मामले में Samsung Galaxy Note 10, Apple iPhone 11 पर भारी पड़ रहा है। चाहे बात डिजाइन, डिसप्ले, फीचर्स कैमरा या फिर बैटरी की हो। वहीं अगर स्टैंडर्ड मॉडल को छोड़ दें तो कीमत के मामले में आईफोन 11 सीरीज तो बहुत ही ज्यादा है। ऐसे में यदि आप एप्पल आईफोन 11 लेने का मन बना रहे थे तो अपना प्लान बदल दें और सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस को लें तो ज्यादा बेहतर है।

The post Samsung Galaxy Note 10+ VS Apple iPhone 11, देखें किसमें कितना है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-vs-samsung-galaxy-note-10-plus-price-specifications-and-features/feed/ 0
Samsung Galaxy S11 में हो सकता है सबसे पावरफुल कैमरा, सामने आई रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s11-leak-claims-massive-camera-upgrade/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s11-leak-claims-massive-camera-upgrade/#respond Tue, 27 Aug 2019 05:50:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34878 Galaxy S11 में सबसे पावरफुल कैमरा दिया जा सकता है।

The post Samsung Galaxy S11 में हो सकता है सबसे पावरफुल कैमरा, सामने आई रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने हाल ही में अपनी नोट सीरीज के अंदर Note 10 और Note 10 Pro को पेश किया था। इसके बाद अब कंपनी के S सीरीज के अंदर आने वाले फ्लैगशिप फोन Galaxy S11 को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। खबर है कि कंपनी Galaxy S11 पर काम कर रही है। इसके अलावा रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Galaxy S11 में सबसे पावरफुल कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S11 में आने वाले कैमरा में कंपनी दमदार जूम के साथ हाई रेजोल्यूशन और ज्यादा अपर्चर ऑप्शन पेश कर सकती है। Samsung insider की खबर के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस11 में लो लाइट फटॉग्रफी के ट्रेटासेल टेक्नॉलजी के साथ नए सेंसर दिए जा सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S11 स्मार्टफोन को ट्रिपल अपर्चर लेंस के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी इसमें F1.5 और F2.4 के बीच एक नया एफ स्टॉप ऐड कर सकती है। इसके अलावा कंपनी कैमरे में नए ToF सेंसर के साथ बेहतर एचडीआर प्रोसेसिंग को जोड़ सकती है। इसे भी पढ़ें: Samsung और Xiaomi ने मिलाया हाथ, दुनिया के सामने पेश की 108-megapixel कैमरा सेंसर तकनीक

बता दें कि हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि स्मार्टफोन जगत में नई उड़ान भरते हुए Samsung ने आज 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तकनीक को पेश किया है। नई टेक्नोलॉजी को ऑफिशियल करते हुए सैमसंग ने ISOCELL Bright HMX से पर्दा उठाया था। इस सेंसर में 100 मिलियन पिक्सल दिए हैं जो बेहद ही ज्यादा ब्राइट लाईट होने पर भी शानदार फोटो खींचने में सक्षम है। Samsung द्वारा पेश किया गया यह नया सेंसर 1/1.33-इंच का है जो अधिक से अधिक रोशनी सोखने की क्षमता रखता है।

ऐसे करता है काम

ISOCELL Bright HMX में Samsung ने Tetracell टेक्नोलॉजी का यूज़ किया है। यह तकनीक चार अलग-अलग पिक्सल को साथ लेकर काम करती है और चारों से कैप्चर फोटो को एक बनाती है। एक ही आब्जेक्ट पर चार पिक्सल के काम से लो लाईट में भी फोटो अच्छी क्लिक होती है और साथ ही फोटो में न्वाइस बेहद कम होने से आब्जेक्ट के कलर भी बखूबी कैप्चर होते हैं। इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरा और 4,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s

वहीं अधिक रोशनी होने की कंडिशन में Samsung का 108-megapixel camera sensor कंपनी के ही Smart-ISO मेकनिज़म पर काम करेगा जो। इस प्रक्रिया में ISOCELL Bright HMX रोशनी को कंट्रोल कर पिक्सल को बेहतर बनाता है। गौरतलब है कि सैमसंग का यह नया सेंसर 6016 x 3384 पिक्सल रेज्ल्यूशन पर 6K वीडियो बनाने की क्षमता रखता है वहीं साथ ही यह सेंसर 30 fps (फ्रेम पर सेकेंड) की स्पीड से शूटिंग कर सकता है।

The post Samsung Galaxy S11 में हो सकता है सबसे पावरफुल कैमरा, सामने आई रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s11-leak-claims-massive-camera-upgrade/feed/ 0
256जीबी स्टोरेज और पंच-होल डिसप्ले के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+, जानें क्या है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-note-10-launched-in-india-know-price-launch-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-note-10-launched-in-india-know-price-launch-offers/#respond Tue, 20 Aug 2019 08:14:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34602 दोनों फोन्स की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसी हैं।

The post 256जीबी स्टोरेज और पंच-होल डिसप्ले के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने आज आखिरकार भारत में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में इन दोनों स्मार्टफोन्स को न्यूयॉर्क में पेश किया था। वहीं, लॉन्च से पहले ही सैमसंग ने इन दोनों डिवाइस के भारतीय कीमत की जानकारी भी दे दी थी। आइए आगे जानते हैं क्या है इन दोनों फोन की खूबी और स्पेसिफिकेशन्स।

प्री-बुकिंग

बता दें कि फोन की प्री-बुकिंग 8 अगस्त से शुरू हो गई थी और यह 22 अगस्त तक चलेगी। ऑरा ग्लो, ऑरा वाइट और ऑरा ब्लैक कलर में आने इस फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम और टाटा क्लिक पर प्री-बुक कर सकते हैं।

कीमत और सेल

कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की भारत में कीमत 69,999 रुपये रखी गई है जो कि 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट की है। वहीं, गैलेक्सी नोट 10+ के 12जीबी रैम+256जीबी वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए है। वहीं फोन के 12जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरियंट की कीमत 89,999 रुपए है। दोनों ही फोन 23 अगस्त से सैमसंग ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम, टाट क्लिक और रिटेल स्टोर पर मिलेगा।

प्री-बुकिंग ऑफर्स

फोन की प्री-बुकिंग पर कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। अगर आप फोन प्री-बुक करते हैं तो आपको इसकी बुकिंग पर गैलेक्सी बड्स 9,999 रुपए की बजाय 4,999 रुपए में मिलेंगे। वहीं फोन को प्री-बुक करने वाले ग्राहक 19,990 रुपए लॉन्च हुए Galaxy Watch Active महज 9,999 रुपए में मिल सकेगी।

इसके अलावा रिटेल आउटलेट और सैमसंग की साइट पर फोन को HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं दूसरे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर भी कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्स्ट्रा 10% दिया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Galaxy Note 10 और Note 10 Plus की तो दोनों ही स्मार्टफोन्स में पंच-होल डिजाइन के साथ इनफिनिटी-ओ डाइनैमिक AMOLED स्क्रीन दी गई है को HDR10+ सर्टिफाइड है। इसके अलावा दोनों ही फोन में सैमसंग का 7एनएम Exynos 9825 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही यह हैंडसेट एंडरॉयड 9 पाई पर बेस्ड OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी नोट 10+ में 16 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल लेंस, एक 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और एक 3डी डेप्छ लेंस दिया गया है। नोट 10 के रियर में भी इसी स्पेसिफिकेशन का कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन इसमें 3डी डेप्थ सेंसर नहीं है।

हालांकि, बैटरी के मामले में दोनों फोन अलग है। गैलेक्सी नोट 10 में 3500mAh की बैटरी और नोट10+ में 4,300mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा दोनों ही डिवाइस 25वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। वहीं गैल्क्सी नोट 10+ की एक और खूबी है कि यह 45वॉट की फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

The post 256जीबी स्टोरेज और पंच-होल डिसप्ले के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-note-10-launched-in-india-know-price-launch-offers/feed/ 0
12जीबी रैम वाला Samsung Galaxy Note 10 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, ऐसे देखें पाएंगे लाइव स्ट्रीम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-india-launch-event-set-for-august-20/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-india-launch-event-set-for-august-20/#respond Wed, 14 Aug 2019 04:31:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34406 GIF में S पेन से एक स्केच बनाते हुए दिखाया जा रहा है।

The post 12जीबी रैम वाला Samsung Galaxy Note 10 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, ऐसे देखें पाएंगे लाइव स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10+ लॉन्च किया था। वहीं, इसके अगले ही दिन कंपनी ने भारतीय मार्केट में इन डिवाइस की कीमत का ऐलान कर दिया था। अब कंपनी ने भारत में Galaxy Note 10 फोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भी भेजने शुरू कर दिए हैं।

मीडिया इनवाइट के अनुसार कंपनी Galaxy Note 10 सीरीज का यह इवेंट 20 अगस्त को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। कंपनी द्वारा शेयर किए गए मीडिया इनवाइट के में एक GIF शेयर किया गया है। GIF में S पेन से एक स्केच बनाते हुए दिखाया जा रहा है।

यहां देखें लाइव स्ट्रीम

यह स्केच सैमसंग के ओपरा हाउस फ्लैगशिप एक्सपीरियंस स्टोर का है, जो कि बेंगलुरु में है। टीजर से साफ है कि सैमसंग का यह इवेंट 20 अगस्त को 11:30AM पर शुरू होगा। आप इस इवेंट का को सैमसंग इंडिया न्यूजरूम पर लाइव देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A50s वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

भारतीय कीमत

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 (8 जीबी रैम और 256 जीबी) की कीमत 69,999 रुपए। जबकि गैलेक्सी नोट 10+ (12 जीबी रैम और 256 जीबी) की कीमत 79,999 रुपए है। फिलहाल Note 10 Plus के 512 जीबी वेरिएंट की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। स्मार्टफोन को 23 अगस्त से मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
प्री-बुकिंग

सेल से पहले आप इस फोन के लिए प्री-बुकिंग करा सकेंगे। प्री-बुकिंग 8 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगी। इच्छुक ग्राहक सैमसंग.कॉम/इन, फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम और टाट क्लिक पर इन फोन्स को प्री-बुक कर सकेंगे। अगर ग्राहक रिटेल आउटलेट और सैमसंग ई-साइट पर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से प्री-बुक करते हैं तो 6,000 रुपए का कैशबैक मिलता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M10s लॉन्च के करीब, 3जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

वहीं, फ्लिपकार्ट, अमेजन इंडिया, पेटीएम, टाटा क्लिक पर ICICI क्रेडिट कार्ड से प्री-बुकिंग करने पर ग्राहकों 6,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। प्री-बुकिंग करने वाले सभी ग्राहकों को Galaxy Watch Active सिर्फ 9,999 रुपए में मिलेगी। इसकी असली कीमत 19,990 रुपए है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ हैंडसेट को भारतीय बाजार में ऑरा ग्लो, ऑरा व्हाइट और ऑरा ब्लैक कलर में बेचा जाएगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी और गैलेक्सी नोट 10+ में 4,300 एमएएच की बैटरी होगी। वहीं, गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैगनेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।

The post 12जीबी रैम वाला Samsung Galaxy Note 10 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, ऐसे देखें पाएंगे लाइव स्ट्रीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-10-india-launch-event-set-for-august-20/feed/ 0
देखें Samsung S Pen के टॉप 5 फीचर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-s-pen-stylus-top-5-features-galaxy-note-10-plus/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-s-pen-stylus-top-5-features-galaxy-note-10-plus/#respond Thu, 08 Aug 2019 12:39:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34185 Galaxy Note सीरीज़ को जितना एडवांस किया है उतना ही एडवांस S Pen है।

The post देखें Samsung S Pen के टॉप 5 फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने आज टेक बाजार में अपनी गैलेक्सी नोट सीरीज़ को बढ़ाते हुए Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ लॉन्च कर दिया है। यह पहली बार है जब Samsung ने दो नोट डिवाईस लॉन्च किए हैं। 5G कनेक्टिविटी से लैस के डिवाईस पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। Galaxy Note 10 और Note 10+ के फीचर्स जितने दमदार है उतना ही शानदार है नोट डिवाईस के साथ आने वाला S Pen यानि Stylus Pen. सैमसंग ने Galaxy Note सीरीज़ को जितना एडवांस किया है उतना ही एडवांस S Pen है। चलिए नज़र डालते हैं S Pen के टॉप 5 फीचर्स पर।

1. हवा में Pen हिलाने से ही बदलेगी फोटो

S Pen का यह फीचर किसी रिमोट कंट्रोल की तरह काम करता है। Galaxy Note 10 हो या Note 10+ दोनों ही डिवाईस में Stylus Pen को सिर्फ हवा में हिलाकर ही मैन्यू या किसी भी फाईल को आगे-पीछे किया जा सकता है। इस फीचर को Air Actions का नाम दिया गया हैै। इसी तरह S Pen को रोटेट करने पर फोन में खोली गई पिक्चर फाईल या ड्राईंग भी रोटेट हो जाएगी। S Pen से ही फोटो को ज़ूम इन या ज़ूम आउट किया जा सकता है।

2. बिना फोन छूए खींचे सेल्फी और बदले गानें

S Pen ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिये Galaxy Note मॉडल्स के कैमरा को भी एक्सेस कर पाएग। फोन का कैमरा ओपन करके सिर्फ S Pen का बटन दबाने से ही फोन से फोटो क्लिक हो पाएगी। यह फीचर फ्रंट कैमरा और रियर कैमरा दोनों के साथ काम करेगा। Samsung का कहना है कि S Pen के साथ 30 फिट की दूरी पर Galaxy Note 10 डिवाईस रख कर भी फोटो को क्लिक किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं S Pen यूट्यूब पर चल रहे गाने को प्ले व पॉज के साथ ही नेक्स्ट भी कर सकते हैं।

3. एआर डूडल

जैसा कि नाम से ही पता चलता है AR Doodle में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके डूडल का निर्माण किया जा सकता है। Galaxy Note 10 में मौजूद वीडियो में S Pen के यूज़ के कोई भी फनी डूडल या अपनी पंसदीदा आर्ट डाली जा सकती है। यानि S Pen एक तरह से वीडियो एडिटिंग का काम भी करेगा। इस फीचर के जरिये वीडियो के किसी भी सेग्मेंट पर कोई भी आब्जेक्ट इन्सर्ट किया जा सकता है या बदला जा सकता है।

4. स्मार्ट सलेक्शन

प्रेजेंटेशन के साथ ही S Pen के जरिये Galaxy Note 10 में आप कोई भी स्कैच ड्रा कर सकते हैं। S Pen किसी पेंटिंग ब्रश की तरह काम करेगा और बिना किसी रूकावट के एस पेन को सिर्फ Galaxy Note 10 या 10+ की डिसप्ले पर चला कर ड्राइंग बना सकते हैं। गैलेक्सी नोट डिवाईस की बड़ी स्क्रीन इस काम को और भी मजेदार बना देती है। इसी तरह S Pen फोन में किसी कटेंट को कॉपी व पेस्ट करने के लिए स्मार्ट सलेक्शन की सुविधा भी देता है।

samsung s pen Stylus top 5 features galaxy note 10 plus

5. ईजी स्लाइड प्रेजेंटेशन

Galaxy Note 10 में S Pen के जरिये न सिर्फ आप आपने सब्जेक्ट के अनुरूप प्रेजेंटेशन बना सकते हैं, बल्कि S Pen के जरिये प्रेजेंटेशन व स्लाइड को यूज़ भी कर सकते हैं। गैलेक्सी नोट डिवाईस को बड़ी स्क्रीन या प्रोजेक्टर से कनेक्ट कर के S Pen के इस फीचर का लाभ और भी फायदेमंद हो जाता है। सिर्फ छोटे से S Pen को हाथ में पकड़ कर पूरी स्लाइड प्रेजेंटेशन को चलाया जा सकता है।

The post देखें Samsung S Pen के टॉप 5 फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-s-pen-stylus-top-5-features-galaxy-note-10-plus/feed/ 0