Samsung Galaxy Note 7 Blast | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:19:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 नए बदलावों के साथ फिर से लॉन्च हो रहा है गैलेक्सी नोट7 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note7-relaunch-in-hindi/ Mon, 10 Apr 2017 08:32:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6612 अपनी गलतियों के सुधारते हुए सैमसंग की ओर से अब एक बाद फिर से गैलेक्सी नोट7 को बाजार में उतारा जा रहा है। इस बार सैमसंग का यह सबसे प्रसिद्ध डिवाईस कुछ बदलावों के साथ सामने आ रहा है। आईये जानते हैं क्या अलग होगा इस गैलेक्सी नोट 7 में।

The post नए बदलावों के साथ फिर से लॉन्च हो रहा है गैलेक्सी नोट7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल बैटरी ब्लास्ट के चलते सुर्खियों में रहे गैलेक्सी नोट7 से सैमसंग को न सिर्फ वित्तिय नुकसान झेलना पड़ा था ​बल्कि साथ ही कंपनी की साख पर भी सवाल उठे थे। लेकिन अपनी गलतियों के सुधारते हुए सैमसंग की ओर से अब एक बाद फिर से गैलेक्सी नोट7 को बाजार में उतारा जा रहा है। इस बार सैमसंग का यह सबसे प्रसिद्ध डिवाईस कुछ बदलावों के साथ सामने आ रहा है। आईये जानते हैं क्या अलग होगा इस गैलेक्सी नोट 7 में।

5,000एमएच बैटरी से लैस होगा मोटो ई4 प्लस

आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में आग लगने व बैटरी ब्लास्ट होने की वजह फोन का इंटरनल डिजाईन व बड़ी बैटरी थी। फोन में बैटरी को इतना फंसा कर लगाया गया था कि बैटरी को गर्म व ठंडे होने पर फुलने व सिकुड़ने की जगह नहीं मिल पाती थी और इसी वजह से ब्लास्ट होते थे। ऐसे में सैमसंग ने अपने नए गैलेक्सी नोट7 में पहला बड़ा बदलाव फोन की बैटरी को बदल कर किया है।

samsung-note-7-fire

पहले वाले गैलेक्सी नोट7 में जहां 3,500एमएएच की बैटरी दी गई थी वहीं नए वाले फोन में 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। नया गैलेक्सी नोट7 एसएम-एन935 मॉडल नंबर के साथ रि-लॉन्च होगा जो एंडरॉयड 7.0 नुगट पर कार्य करेगा।

आईपीएल के दस साल पूरा होने पर वीवो ने लॉन्च किया वी5 प्लस का लिमिटेड एडिशन

इसके अलावा नए गैलेक्सी नोट7 में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, ​जिसमें मैमोरी को कार्ड सपोर्ट के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग का यह डिवाईस एक्सनोस 8890 आॅक्टा-कोर ​प्रोसेसर पर कार्य करेगा। कंपनी की ओर से नया नोट7 भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह देखना रोचक होगा कि क्या लोग पुराने हादसो को भुलाकर एकबार फिर से गैलेक्सी नोट7 पर भरोसा करेंगे या नहीं।

The post नए बदलावों के साथ फिर से लॉन्च हो रहा है गैलेक्सी नोट7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें क्यों लगती थी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग https://www.91mobiles.com/hindi/reason-behind-galaxy-note-7-explosion-is-dangerous-battery-design-in-hindi/ Wed, 07 Dec 2016 08:17:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2135 गैलेक्सी नोट 7 में विस्फोट और आग लगने की मुख्य वजह फोन में लगाई गई बैटरी को माना जा रहा है। बताया गया है कि फोन की बैटरी आकार में बेहद छोटी थी। जिस वजह से उसकी सिकुड़ने और फैलने की प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त स्थान नहीं मिलता था। और इसी वजह से बैटरी गर्म होने पर वह फट जाती थी और फोन में आग लग जाती थी।

The post जानें क्यों लगती थी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वर्ष 2016 के आखिरी महीने में अगर पूरे साल की टेक्नों खबरों पर नजर डाले तो मोबाईल वर्ल्ड में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने व विस्फोट की घटनाएं सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। विश्व की नामी कंपनियों में शुमार सैमसंग के इस फ्लैगशिप डिवाईस में आग लगने की खबरों की वजह से पूरे विश्व में सैमसंग की किरकिरी हुई। लगातार बिगड़ते हालातों के मद्देनज़र कंपनी ने इस फोन को तो मार्केट से वापस ले लिया और साथ ही इसकी जांच का भरोसा भी दिलाया। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने की वजह सामने आ रही हैं जो फोन में हुए विस्फोटों से भी अधिक खतरनाक और गंभीर है।

गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने तथा विस्फोट होने की घटनाएं इतनी बढ़ गई थी कि कंपनी को इस फोन का निर्माण भी बंद करना पड़ गया था। फोन के डिजाइन और हार्डवेयर को लेकर अनेंको अफवाहें उड़ी परंतु अब दावा किया जा रहा है कि गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने तथा विस्फोट होने की असली वजह का पता लगा लिया गया है।

अगले साल इन 5 स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकता है नोकिया

इंस्ट्रूमेंटल ब्लॉग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गैलेक्सी नोट 7 में विस्फोट और आग लगने की मुख्य वजह फोन में लगाई गई बैटरी को माना जा रहा है। बताया गया है कि फोन की बैटरी आकार में बेहद छोटी थी। जिस वजह से उसकी सिकुड़ने और फैलने की प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त स्थान नहीं मिलता था। और इसी वजह से बैटरी गर्म होने पर वह फट जाती थी और फोन में आग लग जाती थी।

samsung-note-7-fire-1

सैमसंग की इस गलती के पीछे कहा गया है ​कि कपंनी की ओर से बैटरी को छोटा इसलिए रखा गया था ताकि डिवाइस के साथ मिलने वाले एस पेन को रखने की जगह बनाई जा सके।

एक्‍सपर्ट्स के अनुसार किसी भी बैटरी में कम से कम 10 प्रतिशत हिस्‍सा अतिरिक्त होना चाहिए जिससे बैटरी गर्म होने पर बनने वाले दवाब के दौरान फैल सके तथा गर्म होने की वजह से उसमें धमाका न हो।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में नहीं होगा होम बटन और 3.5 एमएम आॅडियो जैक

सैमसंग नए साल में अपना हाई एंड डिवाइस गैलेक्सी एस 8 लॉन्च करने की तैयारी में है। फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में तो यह फोन बेहतरीन है लेकिन नोट 7 के हादसों के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी के नए फोन्स में यह गलती दुबारा ना दोहराई जाए।

The post जानें क्यों लगती थी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
फिर सैमसंग फोन में लगी आग, गैलेक्सी जे5 हुआ ब्लास्ट https://www.91mobiles.com/hindi/another-samsung-smartphone-exploded-this-time-j5-blast-in-hindi/ Tue, 08 Nov 2016 13:50:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1236 बहरहाल गैलेक्सी नोट7 के बाद अब गैलेक्सी जे5 में आग लगने की घटना सैमसंग के फोन निर्माण व परीक्षण के साथ-साथ उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है।

The post फिर सैमसंग फोन में लगी आग, गैलेक्सी जे5 हुआ ब्लास्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ महिनों में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने तथा विस्फोट की ख़बरों से गिरी साख को कंपनी अभी पूरी तरह बचा भी नहीं पाई थी ​कि सैमसंग की जे सी​रिज़ के एक फोन में आग लगने की ख़बर ने सनसनी फैला दी है। यह आग सैमसंग गैलेक्सी जे5 में लगी है। हालांकि यह फोन लगभग एक साल पुराना है।

असोसीऐटड प्रैस की एक रिर्पोट में प्रकाशित हुआ है कि फ्रांस में सैमसंग गैलेक्सी जे5 के मोबाइल में उस वक्त आग लग गई जब एक महिला अपने चार साल के बच्चे तथा अपने पति संग अपने घर पर थी।

ख़बरों के अनुसार फ्रांस ​निवासी लाम्या बॉयंद्रेन ने एपी को बताया कि गत सोमवार जब किसी काम के लिए उसने अपने 4 वर्षीय बेटे से सैमसंग गैलेक्सी जे5 फोन मांगा तब उसे अहसास ​हुआ कि फोन बहुत ज़्यादा गर्म है। घबराहट में लाम्या ने फोन को दूर फेंक दिया, तभी फोन से धुंआ ​निकलने लगा और वह फूल गया। उसी वक्त फोन के बैक पैनल में आग लग गई, जिसे उसने पति ने आग बुझाने वाले यंत्र की सहायता से काबू में ​किया।

लाम्या बॉयंद्रेन ने प्रैस को बताया कि उसने यह सैमसंग गैलेक्सी जे5 फोन उसने जून के महिने में आॅनलाइन वेबसाइट से आॅफर के तहत खरीदा था। लाम्या का कहना है ​कि फोन की वज़ह से उसका बेटा अपना हाथ तक खो सकता था इसलिए वह सैमसंग कंपनी में शिकायत करने के साथ ही उन पर मुकदमा भी करेगी। वहीं दूसरी ओर सैमसंग कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि अभी कंपनी फोन का पूरी तरह से निरिक्षण करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुॅंचेगी।

बहरहाल गैलेक्सी नोट7 के बाद अब गैलेक्सी जे5 में आग लगने की घटना सैमसंग के फोन निर्माण व परीक्षण के साथ—साथ उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। जाहिए है कि इस तरह की घटनाओं के बाद सैमसंग की प्रति लोगों का नज​रिया बदल रहा है, जो कपंनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

The post फिर सैमसंग फोन में लगी आग, गैलेक्सी जे5 हुआ ब्लास्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोट 7 के बाद अब सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज भी हुआ ब्लास्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s7-edge-explodes-while-charging-in-us-in-hindi/ Mon, 24 Oct 2016 07:38:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=890 यह पहली बार नहीं है जब गैलेक्सी एस7 ऐज के ब्लास्ट होने की खबर आई हो। पिछले माह भी गेलेक्सी नोट 7 के साथ कुछ खबरें गैलेक्सी एस7 ऐज की भी थीं। यूएस के ओहीओ में कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति का सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज ब्लास्ट हो गया था।

The post नोट 7 के बाद अब सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज भी हुआ ब्लास्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कहा जा सकता है कि सैमसंग के लिए फिलहाल कुछ भी सही नहीं चल रहा है। गैलेक्सी नोट 7 के ब्लास्ट होने की खबर के बाद कंपनी ने इस फोन के प्रोडक्टशन को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। वहीं अब फिर से एक फोन के ब्लास्ट होने की खबर आई है और वह भी सैमसंग का फ्लैगशिप फोन ही है। फोन अरीना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूएस के एक बड़े टेलीकॉम सिर्वस प्रदाता कंपनी में कार्यरत व्यक्ति ने एक ईमेल भेजी है जिसमें गैलेक्सी एस7 ऐज के ब्लास्ट होने की जानकारी दी गई है।

ईमेल भेजने वाले ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक व्यक्ति टेलीकाम स​र्विस प्रदाता के स्टोर पर आता है जिसके हाथो में जला हुए सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज था। उपभोक्ता के लिए सबसे बुरी बात यह कही जा सकती है कि अभी दो सप्ताह पहले ही उसने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के बदले गैलेक्सी एस7 ऐज रिसीव किया था। उपभोक्ता ने जानकार दी कि उसके फोन को कंपनी द्वारा दिए गए चार्जर के साथ रात में चार्ज पर लगाकर रखा था।

कार में रखे आईफोन 7 में लगी आग, जलकर खाक हुआ फोन

हलांकि यह पहली बार नहीं है जब गैलेक्सी एस7 ऐज के ब्लास्ट होने की खबर आई हो। पिछले माह भी गेलेक्सी नोट 7 के साथ कुछ खबरें गैलेक्सी एस7 ऐज की भी थीं। यूएस के ओहीओ में कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति का सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज ब्लास्ट हो गया था। उस वक्त फोन उसकी पैंड में रखा था और उसकी वजह से वह हद तक जल गया था। इसके साथ ही एक खबर और थी जब चार्जिंग में लगा फोन जल गया था और इस बार भी ऐसा ही मामला है।

अमिताभ बच्चन ने भी अपना गैलेक्सी नोट 7 रिप्लेस कर लिया, क्या आपने किया!

ऐसे में उपभोक्ता की सुरक्षा के लिए यह सवाल बेहद अहम है। लॉन्च के वक्त क्वालिटी चेक की कई दावे किए जाते हैं लेकिन क्या हाल है यह देखा जा सकता है। अभी दो दिन पहले एप्पल आईफोन 7 के ब्लास्ट होने की खबर ने भी लोगों को सकते में ला दिया था। आॅस्ट्रेलिया में एक कार में रखे आईफोन 7 में आग लग गई थी।

ऐसे में 91मोबाइल्स उपभोक्ताओं को सलाह देता है कि कृपया अपने फोन को रात मे चार्ज में लगा कर ऐसी जगह न रखें जहां से आग पकड़ने का डर हो।

The post नोट 7 के बाद अब सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज भी हुआ ब्लास्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अब एयरपोर्ट पर ही एक्सचेंज किया जाएगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note7-can-exchange-on-airports-across-the-globe-in-hindi/ Tue, 18 Oct 2016 07:22:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=755 सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंपनी ने विश्व के लगभग सभी एयरपोर्ट पर इस तरह की व्य​वस्था की है।

The post अब एयरपोर्ट पर ही एक्सचेंज किया जाएगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की बैटरी को लेकर बढ़ते बवाल के बाद आखिर कंपनी ने उसे पूरी तरह से बंद कर ​ही दिया। सैमसंग ने वैश्विक स्तर पर इस फोन को रिकॉल कर लिया है अर्थात वापस मंगा लिया है। हालांकि अब भी कई लोगों ने अपना गैलेक्सी नोट 7 वापस नहीं किया है। हाल ही में इस डिवाइस को एरोप्लेन पर ले जाने पर भी पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। यूएस, पूरे एशिया और यूरोप में यदि इस फोन को आॅफ करके भी ले जाते हैं तो भी रोक दिया जाएगा। यदि आप गैलेक्सी नोट 7 लेकर चले गए हैं तो अंदर जानें ही नहीं दिया जाएगा। ऐसे में उन लोगों के लिए सैमसंग ने एक नया एक्सचेंज प्लान तैयार किया है। अब एयरपोर्ट पर ही गैलेक्सी नोट 7 को एक्सचेंज किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंपनी ने विश्व के लगभग सभी एयरपोर्ट पर इस तरह की व्य​वस्था की है। कंपनी के ये एक्सचेंज बूथ सबसे पहले कोरिया में उपलब्ध होंगे। इसके बाद आॅस्ट्रेलिया और यूएस सहित दूसरी जगहों पर शुरू किए जाएंगे। सैमसंग के कियोस्क में एग्जिक्यूटिव उपलब्ध होगा जो उसी वक्त आपके गैलेक्सी नोट 7 के डाटा को दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर कर आपको नया फोन देगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 डिवाइस को रीसीव करने के लिए कंपनी सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को ​रीसीव करने वाले ये बूथ सिक्योरिटी चेकिंग के पास ही उपलब्ध होंगे।

सैमसंग ने दिया आॅफर गैलेक्सी नोट 7 के बदले लें गैलेक्सी एस7 या एस7 ऐज और पाएं ढेरे आॅफर

सैमसंग द्वारा अबतक दो बार गैलेक्सी नोट 7 का रिकॉल किया गया है लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार अब भी विश्व भर में लगभग 10 लाख यूनिट का लोग उपयोग कर रहे हैं। पिछले सप्ताह ही यूएस में फ्लाइट में गैलेकसी नोट 7 को ले जाने पर बैन लगाया गया है और अगर कोई ऐसे करता पाया जाता है तो उस पर जुर्माने के साथ 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

सभी गैलेक्सी नोट 7 को अब खुद ही नष्ट करेगी सैमसंग

हाल में दक्षिण कोरिया बर्गर किंग में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 फट गया था और इसके बाद कंपनी ने इस फोन के सेल पर पूरी तरह से रोक लगा दिया था। इस फोन को 2 अगस्त लॉन्च किया गया था और इसी माह भारत में भी उपलब्ध होना था लेकिन लगातार फोन फटने की खबर आने के बाद इस पर इसे भारत में लया ही नहीं गया। गैलेक्सी नोट 7 के एक्सचेंज में कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज स्मार्टफोन को दे रही है।

The post अब एयरपोर्ट पर ही एक्सचेंज किया जाएगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग ने दिया आॅफर गैलेक्सी नोट 7 के बदले लें गैलेक्सी एस7 या एस7 ऐज और पाएं ढेरे आॅफर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-offering-freebies-for-going-with-galaxy-s7-or-galaxy-s7-edge-instead-of-galaxy-note7-pre-bookers-in-india-in-hindi/ Sun, 16 Oct 2016 10:37:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=687 सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के बदले एस7 या गैलेक्सी एस7 ऐज लेने पर कंपनी वीआर हेडसेट, लेवल यू वारलेस स्टिरियो हेडसेट, आॅक्यूलस वीआर कंटेंट मुफ्त दे रही है।

The post सैमसंग ने दिया आॅफर गैलेक्सी नोट 7 के बदले लें गैलेक्सी एस7 या एस7 ऐज और पाएं ढेरे आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के रिकॉल कर लेन के बाद कंपनी को लगभग 5 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है। परंतु नुकसान की परवाह न करते हुए कंपनी की कोशिश यही है कि किसी तरह अपने उपभोक्ताओं को संतुष्ट रखा जाए और इसके लिए सैमसंग हर प्रयास कर रही है। हाल में ऐसी ही कोशिश भारत में देखने को मिली। सैमसंग गैलेक्सी लोट 7 को भारत में प्रदर्शित कर दिया गया था और इसी प्रीबुकिंग भी शुरू हो चुकी थी लेकिन भारत में यह फोन लॉन्च नहीं हुआ। ऐसे में सैमंसग की कोशिश यही है कि उन उपभोक्ताओं को गैलेक्सी एस7 या एस7 ऐज के साथ रोक लिया जाए।

हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि इसके साथ कंपनी ढेरों आॅफर मुहैया करा रही है। जिन उपभोक्ताओं ने गैलेक्सी नोट 7 के लिए अडवांस प्रीबु​किंग करा रखा था अगर वे सैमसंग गैलेक्सी एस7 या गैलेक्सी एस7 ऐज लेते हैं तो उन्हें गियर वीआर हेडसेट, लेवल यू वारलेस स्टिरियो हेडसेट, आॅक्यूलस वीआर कंटेंट मुफ्त में दिया जाएगा। इसके साथ ही एक साल के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी मिलेगी।

सभी गैलेक्सी नोट 7 को अब खुद ही नष्ट करेगी सैमसंग

भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर 11 अगस्त सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को लॉन्च किया गया था और 22 अगस्त से इसकी प्रीबुकिंग शुरू हो गई थी। परंतु भारत में उपलब्ध होने से पहले ही गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने की गई खबरें आने की वजह से लॉन्च को रोक दिया गया। हालांकि बाद में फोन की खामियों को दूर कर लॉन्च करने की बात कही गई लेकिन फोन की बैटरी फटने की खबर इस कदर छाई की अंतत: सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 7 के उत्पान को बंद करने का निर्णय ले लिया।

गूगल पिक्सल फोन के लिए एचटीसी देगा आफ्टर सेल्स सर्विस

कंपनी ने गैलेक्सी नोट 7 के तकनीकी सुधार में असफल रही और इसके लिए कंपनी ने स्मार्टफोन का प्री-ऑर्डर कर चुके ग्राहकों से एसएमएस और ईमेल के जरिए डिवाइस को मुहैया नहीं कराने के लिए खेद जताया है। इसके साथ ही नोट 7 का प्री-ऑर्डर करने वालों को कंपनी नोट 7 के बदले गैलेक्सी एस7 या एस7 एज स्मार्टफोन मुहैया कराने का वादा कर रही है।

The post सैमसंग ने दिया आॅफर गैलेक्सी नोट 7 के बदले लें गैलेक्सी एस7 या एस7 ऐज और पाएं ढेरे आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सभी गैलेक्सी नोट 7 को अब खुद ही नष्ट करेगी सैमसंग https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-to-destroy-every-single-galaxy-note-7-in-hindi/ Thu, 13 Oct 2016 08:37:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=620 इस बार रिकॉल किए गए सभी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के मदरबोर्ड को कंपनी नष्ट करेगी न कि उन्हें रिपेयर या रिफर्बिश किया जाएगा।

The post सभी गैलेक्सी नोट 7 को अब खुद ही नष्ट करेगी सैमसंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के लगातार ब्लास्ट होने की खबरें आने के बाद कंपनी ने उसका उपयोग न करने की सलाह दी है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर फोन को रिकॉल करने की घोषणा की है। अर्थात फोन को वापस मंगा लिया जाएगा। परंतु इस बार का रिकॉल पहले से अलग होगा। कंपनी फोन को रिपेयर कर उपभोक्ताओं को वापस नहीं करेगी जैसा कि इससे पहले देखने को मिला था बल्कि इस बार फोन को नष्ट किया जाएगा।
बीजीआर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि इस बार रिकॉल किए गए सभी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के मदरबोर्ड को कंपनी नष्ट करेगी न कि उन्हें रिपेयर या रिफर्बिश किया जाएगा। सैमसंग ने इस बात की भी जानकारी दी है कि इन फोन के मदरबोर्ड को नष्ट करने के लिए विशेष प्रकार की प्रक्रिया अपनानी होगी। हम नहींं चाहते कि एक सस्ते रिपेयर के बाद लोगों को फोन उपयोग के लिए दिया जाए। हालांकि यह बात उन लोगों के लिए नहीं कहा जा सकता जो फोन न उपयोग करने की चेतावनी के बाद भी इसका उपयोग कर रहे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 का प्रोडक्शन होगा बंद

कंपनी ने जानकारी दी है कि अब तक 2.5 मिलियन हैंडसेट को रिकॉल कर लिया गया है जिन्हें स्क्रैप किया जाएगा। हालांकि यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। जैसा कि मालूम है सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के प्रोडक्शन को पहले ही बंद कर दिया गया है।

अब से पहले तक इतनी बड़ी संख्या में ​किसी भी नए डिवाइस को रिकॉल नहीं किया गया है। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी कि सैमसंग इन फोंस का सिर्फ तोड़कर मैटल निकालता है या​ फिर किसी अन्य तरीके से इसे निबटाने की कोशिश करता है।

यदि आपका सैमसंग गैलेक्सी फोन हो रहा है गर्म तो जानें उसे ठीक करने का तरीका

गैलेक्सी नोट 7 अब कंपनी के लिए गले की फांस बनी हुई है और कंपनी इससे पूरी तरह से पीछा छुड़ना चाहती है। गैलेक्सी नोट 7 में ब्लास्ट की लगातार आ रही खबरों की वजह से कंपनी ने पहले ही इसके सेल पर रोक ​लगा दिया है। सैमसंग ने अपने ब्लॉग विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी थी।

इसके साथ ही कंपनी ने गैलेक्सी नोट 7 के प्रोडक्शन को अस्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इस फोन को 19 अगस्त को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था और उसके कुछ ही दिनों बाद यह फोन कोरिया, यूएस और यूरोप सहित कुछ बाजारों में उपलब्ध हो गया था। परंतु सितंबर के शुरुआत से ही फोन बैटरी समस्या की वजह से ब्लास्ट होने की खबरें आने लगीं और एक महीने के अंदर 40 से ज्यादा फोन में आग लगने की खबर के बाद कंपनी ने इसे रिकॉल करने का फैसला लिया और दावा किया गया कि 5 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट को रिकॉल किया गया है और बाद में कंपनी ने सेफ डिवाइस दिया। पंरतु एक सप्ताह के अंदर ही दो सेफ सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने की खबर आई और अंतत: इस फोन के प्रोडक्शन को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

The post सभी गैलेक्सी नोट 7 को अब खुद ही नष्ट करेगी सैमसंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>