Samsung galaxy note 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Jul 2017 14:04:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग गैलेक्सी नोट8 23 अगस्त को सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-8-launch-date-reveal-in-hindi/ Wed, 12 Jul 2017 14:04:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9491 कोरियन कंपनी सैमसंग को पिछले साल अपनी नोट सीरीज़ के डिवाईस नोट7 की खराबी के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जहां गैलेक्सी नोट सीरीज़ के आगे बढ़ने पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे वहीं अब तमाम अफवाहों और चर्चाओं पर लगाम लगाते हुए कोरियन मीडिया ने सैमसंग गैलेक्सी नोट8 […]

The post सैमसंग गैलेक्सी नोट8 23 अगस्त को सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन कंपनी सैमसंग को पिछले साल अपनी नोट सीरीज़ के डिवाईस नोट7 की खराबी के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जहां गैलेक्सी नोट सीरीज़ के आगे बढ़ने पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे वहीं अब तमाम अफवाहों और चर्चाओं पर लगाम लगाते हुए कोरियन मीडिया ने सैमसंग गैलेक्सी नोट8 के लॉन्च की तारीख लीक कर ​दी है।

जानें रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन में किस कंपनी का प्लान है आपके लिए सबसे बेस्ट

दक्षिण कोरियन पब्लिकेशन द बेल ने सैमसंग गैलेक्सी नोट8 को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि कंपनी अपने इस आगामी फ्लैगशिप डिवाईस को अगस्त की 23 तारीख को वैश्विक स्तर पर पेश करेगी। वेबसाइट के अनुसार 23 अगस्त को लॉन्च होने के बाद नोट8 10 सिंतबर से अपनी पहली सेल के लिए लिस्ट हो सकता है।

samsung-galaxy-note-8-render

सैमसंग गैलेक्सी नोट8 की कीमत तथा इसके वेरिएंट्स को लेकर हालांकि अब ​तक कोई पुख्ता जानकारी सामनें नहीं आई है लेकिन लीक्स के अनुसार गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन की ही तरह इसे भी 18:9 बॉडी-टू-स्क्रीन अनुपात वाली इन्फिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह डिवाईस बिना होम बटन के बिक्सबे की के साथ सामनें आ सकता है।

ये हैं विश्व के पांच सबसे ताकतवर स्मार्टफोन

सैमसंग गैलेक्सी नोट8 में 6.3-इंच की स्क्रीन देखने को मिले सकती है तथा नोट8 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। लीक में सामनें आई फोटो के अनुसार नोट8 के नीचले पैनल पर 3.5एमएम आॅडियो जैक के साथ ही यूएसबी टाईप-सी होगा तथा फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर की दिए गए हैं।। वहीं इसमें एस पेन के साथ स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए जा सकते हैं।

The post सैमसंग गैलेक्सी नोट8 23 अगस्त को सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अगर आपको भी है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का इंतज़ार, तो जरूर पढ़े यह खबर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note8-could-be-launch-at-ifa-2017-in-hindi/ Thu, 15 Jun 2017 12:14:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8554 ब इसके लॉन्च को लेकर खबरें सामनें आ रही है कि कंपनी सितंबर माह में आईएफए 2017 के मंच से इस डिवाईस को पेश करेगी।

The post अगर आपको भी है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का इंतज़ार, तो जरूर पढ़े यह खबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में हुए हादसों के बाद अब एक फिर से अपनी नोट सीरीज़ को सैमसंग नए सिरे से नई व उन्नत तकनीक के साथ पेश करने की तैयारी में है। सैमसंग का गैलेक्सी नोट 8 आर्कषक फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा इसमें कोई दो राय नहीं। वहीं अब इसके लॉन्च को लेकर खबरें सामनें आ रही है कि कंपनी सितंबर माह में आईएफए 2017 के मंच से इस डिवाईस को पेश कर सकती है।

20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ जियोनी ए1 लाइट आया सामनें, जल्द होगा भारत में लॉन्च

गौरतलब है कि हर वर्ष की तरह इस साल भी सिंतबर के पहले सप्ताह में आईएफए ईवेंट का आयोजन किया जाएगा। ​बर्लिन में आयोजित होने वाले इस ईवेंट में तमाम टेक कंपनियां अपनी तकनीक व डिवाईस प्रदर्शित करती है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को लेकर भी कहा जा रहा है कि इसी ईवेंट के दौरान कंपनी अपना यह डिवाईस पहली बार टेक जगत के सामनें रखेगी।

samsung-galaxy-note-8-render

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह डिवाईस 6.3-इंच की ऐज-टू-ऐज इन्फिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह डिवाईस एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न पर पेश होगा जो एक्सनोस 8895 या फिर स्नैपड्रैगन 836 चिपसेट पर रन करेगा।

बड़ी बैटरी के साथ इंटेक्स ने पेश किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से इसे 6जीबी और 8जीबी के दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 3एक्स आॅ​प्टिकल ज़ूम वाला डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। सैमसंग की ओर से इसे बिक्सबे बटन और सैमसंग पे से लैस किया जा सकता है। बहरहाल गैलेक्सी नोट 8 को लेकर अभी सैमसंग ने चुप्पी साधी हुई है, ऐसे में फोन के लॉन्च की तारीख और डिवाईस को ​लेकर पुख्ता जानकारी का इंतजार है।

The post अगर आपको भी है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का इंतज़ार, तो जरूर पढ़े यह खबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
​इन्फिनिटी डिसप्ले पर लॉन्च होगा गैलेक्सी नोट 8, फोटो आई सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-8-render-leak-with-infinity-display-in-hindi/ Wed, 07 Jun 2017 12:46:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8299 सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की लीक हुई फोटो को देखकर माना जा रहा है कि कंपनी नोट8 के रूप के टेक वर्ल्ड के समक्ष एक पावरफुल डिवाईस पेश करने वाली है।

The post ​इन्फिनिटी डिसप्ले पर लॉन्च होगा गैलेक्सी नोट 8, फोटो आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गैलेक्सी नोट 7 में बैटरी ब्लास्ट व आग लगने की घटनाओं के चलते कोरियन कंपनी सैमसंग को टेक जगत में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। यही वजह है कि अपनी गैलेक्सी नोट सीरीज़ के आगामी डिवाईस के लिए कंपनी अतिरिक्त सावधानियां बरतते हुए एक दमदार व आधुनिक डिवाईस पेश करना चाहती है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की लीक हुई फोटो को देखकर माना जा रहा है कि कंपनी नोट8 के रूप के टेक वर्ल्ड के समक्ष एक पावरफुल डिवाईस पेश करने वाली है।

सैमसंग ने पेश किए गैलेक्सी जे7 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे3 (2017), देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स

एंडरॉयड प्योर वेबसाइट ने एक टिपस्टर के ट्वीट का आधार मानते हुए सैमसंग के ​डिवाईस की फोटो पब्लिश की है तथा दावा किया है कि यह सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 है। सामनें आई फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि यह काफी हद तक गैलेक्सी एस8 जैसा है। खबर में बताया गया है कि गैलेक्सी नोट8 को भी 18:9 बॉडी-टू-स्क्रीन अनुपात वाली इन्फिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा इसमें होम बटन नहीं होगा।

samsung-galaxy-note-8-render

लीक हुई फोटो में नोट8 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिखाया गया है। फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम आॅडियो जैक के साथ ही यूएसबी टाईप-सी भी मौजूद है। एस पेन के साथ ही इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर की दिए गए हैं।

14 जून को लॉन्च होगा ​8जीबी रैम वाला फोन असूस ज़ेनफोन एआर

सैमसंग गैलेक्सी नोट8 को लेकर पहले सामनें लीक्स के अनुसार इसमें 6.3-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। तथा यह बिक्सबे बटन के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि सैमसंग गैलेक्सी नोट8 को लेकर अब तक कंपनी की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, ऐसे में सामनें आई फोटो को संदेह ही नज़र से देखा जा रहा है।

The post ​इन्फिनिटी डिसप्ले पर लॉन्च होगा गैलेक्सी नोट 8, फोटो आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
गैलेक्सी नोट8 नहीं यह होगा सैमसंग का पहला डुअल कैमरे वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c-smartphone-with-dual-rear-camera-in-hindi/ Thu, 04 May 2017 06:28:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7365 सैमसंग जल्द ही डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन पेश करने जा रही है, जो मीड बजट रेंज का होगा।

The post गैलेक्सी नोट8 नहीं यह होगा सैमसंग का पहला डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तकनीक के मामले में सैमसंग हमेशा से ही अपने ग्राहकों को कुछ नया देती आई है। आज बाजार में अनेंको कंपनियों के डुअल फ्रंट कैमरा तथा डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन उतारे हैं लेकिन सैमसंग के पास अब तक कोई भी डिवाइस नहीं है। हालांकि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सैमसंग गैलेक्सी नोट कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरे वाला फोन होगा लेकिन आज इस बारे में एक नई जानकारी आई है।

यह कंपनी दे रही है जियो से भी सस्ता प्लान, 149 रुपये में 70जीबी और 92 रुपये में 28जीबी 4जी डाटा

ताजा जानकारी के अुनसार सैमसंग जल्द ही डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन पेश करने जा रही है, जो मीड बजट रेंज का होगा। चीनी टिप्सटर की ओर से सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ के एक फोन का स्कैच ट्वीटर पर शेयर किया गया है। इस लीक में बताया गया है कि यह फोन सैमसंग की ‘सी’ सीरीज़ के तहत लॉन्च किया जाएगा। इस स्कैच में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जिसपर डुअल रियर कैमरा सेटअप साफ नज़र आ रहा है।

फोन के साथ यह भी जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 से पहले सी सीरीज़ के इस स्मार्टफोन के लॉन्च कर सकती है। हालांकि कीमत के बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन गैलेक्सी सी सीरीज़ 20-35 हजार रुपये के बजट में उपलब्ध होते हैं और आशा है कि यह फोन भी इसी बजट में आ सकता है।

सचिन ने लगाया मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन

वहीं डुअल कैमरे के अलावा सैमसंग सी सीरीज़ के इस फोन के नाम, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई अन्य जानकारी सामनें नहीं आई हैं।

The post गैलेक्सी नोट8 नहीं यह होगा सैमसंग का पहला डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-and-s8-pre-orders-hit-80000-unit-in-a-week-in-india-in-hindi/ Thu, 27 Apr 2017 06:20:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7144 गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लेकर चौकाने वाले आकड़ें सामनें आए हैं, कि देश में फोन के लॉन्च के एक हफ्ते में ही इनकी 80 हज़ार से ज्यादा यूनिट प्री-बुक हो चुकी है।

The post एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग द्वारा पेश किये गए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लेकर एक ओर जहां भारतीय टेक जगत में उत्साह था वहीं ​पिछले साल गैलेक्सी नोट की समस्या आने के बाद कंपनी को इस फोन की ब्रिकी पर असर पड़ने का डर था। लेकिन गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लेकर चौकाने वाले आकड़ें सामनें आए हैं, कि देश में फोन के लॉन्च के एक हफ्ते में ही इनकी 80 हज़ार से ज्यादा यूनिट प्री-बुक हो चुकी है।

वनप्लस के बारें में आई अबतक की सबसे बड़ी जानकारी, डुअल कैमरे के साथ होगी 8जीबी रैम

आईएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सैमसंग द्वारा लॉन्च किए गए गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की 80,000 से ज्यादा यूनिट भारतीय कस्टमर्स द्वारा बुक की जा चुकी है। यह आकड़ें एक ओर जहां सैमसंग ​इंडिया के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं वहीं इंडियन टेक इंडस्ट्री में भी आश्चर्यजनक है। इसी सीरीज़ में सैमसंग द्वारा पहले पेश किए गए गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज़ के आंकड़ो से यह चार गुणा अधिक है।

samsung-galaxy-s8

आपको बता दें कि सैमसंग के इन दोनों फोन को पाने के लिए यूजर्स इतनी तादाद में कंपनी की वेबसाइट पर आएं है कि कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट भी कुछ देर के लिए डाउन हो गई। इस एक हफ्ते में सैमसंग वेबसाइट पर 15 गुणा अधिक यूजर ट्रैफिक आंका गया है।

5,000 एमएएच बैटरी और 13-मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा मोटो ई4 प्लस

रिपोर्ट में माना गया है कि इस महीने के अंत तक सैमसंग के इन दोनों फोन की तकरीबन 1,50,000 यूनिट बुक की जा सकती है। आपको याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस गत 18 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया गया था और ये फोन 2 मई से अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

The post एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नए बदलावों के साथ फिर से लॉन्च हो रहा है गैलेक्सी नोट7 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note7-relaunch-in-hindi/ Mon, 10 Apr 2017 08:32:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6612 अपनी गलतियों के सुधारते हुए सैमसंग की ओर से अब एक बाद फिर से गैलेक्सी नोट7 को बाजार में उतारा जा रहा है। इस बार सैमसंग का यह सबसे प्रसिद्ध डिवाईस कुछ बदलावों के साथ सामने आ रहा है। आईये जानते हैं क्या अलग होगा इस गैलेक्सी नोट 7 में।

The post नए बदलावों के साथ फिर से लॉन्च हो रहा है गैलेक्सी नोट7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल बैटरी ब्लास्ट के चलते सुर्खियों में रहे गैलेक्सी नोट7 से सैमसंग को न सिर्फ वित्तिय नुकसान झेलना पड़ा था ​बल्कि साथ ही कंपनी की साख पर भी सवाल उठे थे। लेकिन अपनी गलतियों के सुधारते हुए सैमसंग की ओर से अब एक बाद फिर से गैलेक्सी नोट7 को बाजार में उतारा जा रहा है। इस बार सैमसंग का यह सबसे प्रसिद्ध डिवाईस कुछ बदलावों के साथ सामने आ रहा है। आईये जानते हैं क्या अलग होगा इस गैलेक्सी नोट 7 में।

5,000एमएच बैटरी से लैस होगा मोटो ई4 प्लस

आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में आग लगने व बैटरी ब्लास्ट होने की वजह फोन का इंटरनल डिजाईन व बड़ी बैटरी थी। फोन में बैटरी को इतना फंसा कर लगाया गया था कि बैटरी को गर्म व ठंडे होने पर फुलने व सिकुड़ने की जगह नहीं मिल पाती थी और इसी वजह से ब्लास्ट होते थे। ऐसे में सैमसंग ने अपने नए गैलेक्सी नोट7 में पहला बड़ा बदलाव फोन की बैटरी को बदल कर किया है।

samsung-note-7-fire

पहले वाले गैलेक्सी नोट7 में जहां 3,500एमएएच की बैटरी दी गई थी वहीं नए वाले फोन में 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। नया गैलेक्सी नोट7 एसएम-एन935 मॉडल नंबर के साथ रि-लॉन्च होगा जो एंडरॉयड 7.0 नुगट पर कार्य करेगा।

आईपीएल के दस साल पूरा होने पर वीवो ने लॉन्च किया वी5 प्लस का लिमिटेड एडिशन

इसके अलावा नए गैलेक्सी नोट7 में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, ​जिसमें मैमोरी को कार्ड सपोर्ट के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग का यह डिवाईस एक्सनोस 8890 आॅक्टा-कोर ​प्रोसेसर पर कार्य करेगा। कंपनी की ओर से नया नोट7 भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह देखना रोचक होगा कि क्या लोग पुराने हादसो को भुलाकर एकबार फिर से गैलेक्सी नोट7 पर भरोसा करेंगे या नहीं।

The post नए बदलावों के साथ फिर से लॉन्च हो रहा है गैलेक्सी नोट7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
​’ग्रेट’ होगा सैमसंग का नया गैलेक्सी नोट 8 https://www.91mobiles.com/hindi/galaxy-note-8-codename-and-model-number-in-hindi/ Tue, 07 Mar 2017 07:15:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5735 रिपोर्ट में गैलेक्सी नोट 8 की जानकारी देते हुए इस डिवाईस के कोडनेम और मॉडल नंबर को शेयर किया है।

The post ​’ग्रेट’ होगा सैमसंग का नया गैलेक्सी नोट 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आई खामियों के चलते कंपनी को न सिर्फ भारी नुकसान उठाना पड़ा था बल्कि साथ ही सैमसंग की साख पर भी बट्टा लगा था। जाहिर है ऐसे में कंपनी अपने आगामी डिवाईज को भलिभांति परखने के बाद ही बाजार में उतारना चाहेगी। लेकिन ऐसा तो टेक पंडितों ने भी नहीं सोचा था कि सैमसंग अपने गैलेक्सी नोट 8 का कोडनेम ही ‘ग्रेट’ रख देगी।

सैममोबाईल ने ​अपनी रिपोर्ट में गैलेक्सी नोट 8 की जानकारी देते हुए इस डिवाईस के कोडनेम और मॉडल नंबर को शेयर किया है। इस लीक में गैलेक्सी नोट 8 को ‘ग्रेट’ कोडनेम दिया गया है। मॉडल नंबर एसएम-एन950एफ मॉडल नंबर के साथ फोन के इंटरनेशनल वेरिएंट को लिस्ट किया गया है।

samsung-galaxy-note-7 91 Mobiles

हालांकि गैलेक्सी नोट 8 की यह जानकारी अब तक सिर्फ सैम मोबाईल की ओर से ही आई है। सैमसंग की ओर से अब तक नोट8 के लॉन्च यह अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। यह माना जा रहा है कि गैलेक्सी नोट 7 के हार्डवेयर प्लेसमेंट और बैटरी साईज़ के चलते इस फोन के साथ कई हादसे हुए थे, ऐसे में कंपनी नोट 8 के डिजाईन में फेरबदल कर सकती है।

सैमसंग ने पेश की फोटोग्राफी की अनूठी तकनीक, आईफोन 7 प्लस को देगा टक्कर

आपको याद दिला दें इस साल की शुरूआत में बिजनेस कोरिया ने कहा था कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 ‘बिक्सबे’ नाम के वॉयस-एक्टिवेटिड एआई सिस्टम से लैस होगा। रिपोर्ट में बताया गया था कि नोट 8 को यूएचडी 4के रेज्यूलेशन डिसप्ले से लैस हो सकता है तथा कंपनी गैलेक्सी नोट 8 के साथ वीआर सेट भी पेश कर सकती है।

The post ​’ग्रेट’ होगा सैमसंग का नया गैलेक्सी नोट 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी एस8 में होगी गैलेक्सी नोट 7 के बराबर की बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-will-support-3500mah-and-3000mah-power-battery-in-hindi/ Fri, 10 Feb 2017 07:18:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4718 गैलेक्सी एस8 की बैटरी को लेकर खुलासा हुआ है जिसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इतने ही बैटरी गैलेक्सी नोट 7 में भी दी गई थी।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 में होगी गैलेक्सी नोट 7 के बराबर की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी एस8 लगातार मोबाइल बाजार में चर्चा ​का विषय बना हुआ है। हाल ही में कोरियन कंपनी के हाईएंड डिवाइस गैलेक्सी एस8 की वीडियो सामने आई थी जिसमें इस स्मार्टफोन को 360डिग्री एंगल से दिखाया गया था। वहीं अब गैलेक्सी एस8 की बैटरी को लेकर खुलासा हुआ है जिसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इतने ही बैटरी गैलेक्सी नोट 7 में भी दी गई थी।

नोकिया 8 का कॉन्सेप्ट वीडियो आया सामने, देखें कैसा होगा यह फोन

द इन्वेस्टर की रिपोर्ट ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 की बैटरी का खुलासा किया है। इसके मुताबिक सैमसंग के दोनों वेरिएंट्स में 3,000एमएएच और 3,500एमएएच की बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट में गैलेक्सी एस8 को दो स्क्रीन वेरिएंट के बताया गया है। एक में जहां 5.7-इंच की डिसप्ले होगी वहीं दूसरी में 6.2-इंच का डिसप्ले साईज़ होगा।

samsung-note-7-fire-1

गैलेक्सी एस8 के 6.2-इंच डिसप्ले वाले मॉडल में 3,500एमएएच पावर वाली बैटरी होगी तथा 5.7-इंच डिसप्ले वाले मॉडल में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि गैलक्सी नोट 7 में बैटरी की खराबी की वजह से कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा था तथा इससे कंपनी की छवि भी खराब हुई थी। ऐसे में इस बा​त को नकारा नहीं जा सकता कि सैमसंग अपने आगामी हाईएंड डिवाइस में कोई कोताही नहीं बरतना चाहेगी।

नोकिया ने शुरू किया ‘एन’ सीरीज़ के फोन का प्रोडक्शन, जल्द लॉन्च हो सकते हैं एन95 और एन73

जानकारी के अनुसार गैलेक्सी एस 8 की बैटरी के लिए सैमसंग ने चीनी कंपनी एटीएल से बैटरी के लिए गठबंधन किया है। हालांकि गैलेक्सी नोट 7 का हश्र देखने के बाद इस बार यह कोरियन कंपनी बैटरी को लेकर काफी सजग है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 में होगी गैलेक्सी नोट 7 के बराबर की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोट 7 बैन से नहीं हताश हुआ सैमसंग, गैलेक्सी नोट 8 की तैयारी में अभी से जुटा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-8-will-support-ai-support-in-hindi/ Wed, 04 Jan 2017 06:15:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3333 सैमसंग अपने नोट8 पर काम शुरू कर चु​की है और इस बार सैमसंग का यह डिवाईस वॉयस-एक्टिवेटिड एआई सिस्टम के साथ ही यूएचडी 4के रेज्यूलेशन डिसप्ले से लैस होगा।

The post नोट 7 बैन से नहीं हताश हुआ सैमसंग, गैलेक्सी नोट 8 की तैयारी में अभी से जुटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलक्सी नोट7 में हुई चूक के चलते जहां विश्व मोबाईल बाज़ार में सैमसंग ​की खूब किरकरी हुई थी, वहीं कंपनी को भारी वित्तिय नुकसान भी उठाना पड़ा था। अपनी नोट सीरीज़ के लिए विख्यात सैमसंग के लिए यह बेहद गंभीर मसला था और यह कंपनी अब नहीं चाहती कि उसके आगामी डिवाईस की वजह से ऐसी कोई समस्या उत्पन्न हो। इसी के चलते सैमसंग अपनी गैलेक्सी नोट8 के निर्माण में विशेष सावधानी बरतते हुए आर्कषक फ़ीचर्स से लैस कर रही है।

बिजनेस कोरिया की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग अपने नोट8 पर काम शुरू कर चु​की है और इस बार सैमसंग का यह डिवाईस वॉयस-एक्टिवेटिड एआई सिस्टम से लैस होगा जिसका
नाम होगा ‘Bixby’. ऐलेक्सा, र्कोटाना और सिरी के बाद यह अपनी तरह का विशिष्ट एआई सिस्टम होगा जिसमें मेल वॉयस के जरिये कमांड ली जाऐगी।

samsung-galaxy-note-7 91Mobiles

सैमसंग गैलेक्सी नोट8 एआई सिस्टम के साथ ही यूएचडी 4के रेज्यूलेशन डिसप्ले से लैस हो सकता है जो अब तक लॉन्च हुए किसी भी स्मार्ट ​डिवाईस के व्यूजुअल रियालिटी एक्सी​पीरियंस की नई परिभाषा रचेगा। रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के साथ वीआर सेट भी दिए जाने की उम्मीद है।

जानें एयरटेल के फ्री 3जीबी डाटा प्लान के बारे में सबकुछ

गौरतलब है कि इस बात का अंदेशा पहले से ही था कि कोरियन कंपनी सैमसंग नोट7 की खामियों को भुलाने के लिए अपने नोट 8 को विशिष्ट फ़ीचर्स से लैस एक दमदार डिवाईस के रूप में प्रस्तुत करेगी तथा इसके निर्माण में कोई कोताई नहीं बरतना चाहेगी।

क्या रिलायंस जियो के फ्री 4जी सर्विस से बेहतर है एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और बीएसएनएल फ्री कॉलिंग प्लान

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग मार्च-अप्रैल में जहां अपनी एस सीरीज़ का नया फोन एस8 लॉन्च करने वाली है वहीं साल की दूसरी छमाही में कंपनी की ओर से नोट8 को लॉन्च किया जा सकता है। अब देखना यह है कि सैमसंग की ओर से इन दोनों महंगे तथा बड़े स्मार्टफोन्स के जरिये किस तरह की तकनीक टेक प्रेमियों को परोसती है।

The post नोट 7 बैन से नहीं हताश हुआ सैमसंग, गैलेक्सी नोट 8 की तैयारी में अभी से जुटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
गैलेक्सी नोट 7 की खबर से फ्लाईट में मची अफरातफरी https://www.91mobiles.com/hindi/flight-delayed-because-of-the-prank-of-samsung-galaxy-note7-in-hindi/ Fri, 23 Dec 2016 10:22:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2864 फ्लाईट की इंमरजेंसी लैंडिंग कराने की बात तय हो गई। और रात के तकरीबन 11.30 बजे इंमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा के बाद एक पैसेंजर ने सामने आते हुए यह बात बताई कि उसने एक मज़ाक किया था।

The post गैलेक्सी नोट 7 की खबर से फ्लाईट में मची अफरातफरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 अपनी खामियों के चलते बेशक कंपनी द्वारा वा​पस ले लिया गया हो, लेकिन इस फोन का खौफ अभी भी बरकरार है। एक ताजा वाक्ये में इस फोन की मौजूदगी ने एक इंटरनेशनल एयरलाईन्स की फ्लाईट के पैसेंजर और क्रू मेंबर्स को इतना डरा दिया कि उस फ्लाईट की इंमरजेंसी लैंडिंग होने तक की नौबत आ गई थी।

बीबीसी में प्रकाशित एक खबर से यह पता लगा है कि सेन फ्रांसिसको से बोस्टन जा रही वर्जिन एयरलाईन्स की एक फ्लाईट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैसेंजर द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि उसे फ्लाईट अभी-अभी गैलेक्सी नोट7 की मौजूदगी का पता चला है। लूकास नाम के एक पैसेंजर ने यह जानकारी बीबीसी को दी है कि उसे अपने डिवाईस में ‘गैलेक्सी नोट7_1097’ नाम से एक वाई-फाई ​हॉटस्पॉट नेटवर्क मिला जिसके बाद उसने इस बात ​की जानकारी फ्लाईट क्रू मैंबर्स को दी।

samsung-galaxy-note-7 91 Mobiles

आपको बता दें कि यूएस की सभी एयरलाईन्स में सैमसंग के इस फोन को बैन किया जा चुका है। इसलिए पैसेंजर की इस शिकायत पर क्रू मैंबर्स सकते में आ गए। फ्लाईट के क्रे मैंबर्स ने शिकायत मिलते ही चेतावनी दी कि जिस किसी यात्री के पास गैलेक्सी 7 नोट है, वो सामने आए अन्यथा सभी के सामान की चैंकिंग ली जाएगी। परंतु किसी भी पैसेंजर द्वारा जिम्मेवारी न लेने पर खुद फ्लाईट के पायलट को इसमें शामिल होना पड़ा।

लाइफ विंड 7एस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

मामला इतना ज़्यादा गंभीर हो गया कि फ्लाईट की इंमरजेंसी लैंडिंग कराने की बात तय हो गई। और रात के तकरीबन 11.30 बजे इंमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा के बाद एक पैसेंजर ने सामने आते हुए यह बात बताई कि उसने एक मज़ाक किया था। उसने मस्ती करने के लिए अपने मोबाईल के वाई-फाई हॉटस्पॉट का नाम बदल​कर ‘गैलेक्सी नोट7_1097’ रख लिया था।

प्रैंक की बात सामने आने पर फ्लाईट के क्रू मैंबर्स और पेसेंजर ने राहत की सांस ली और फ्लाईट को बिना किसी इमरजेंसी लैंडिंग के बोस्टन ले जाया गया। बहरहाल एक छोटे से मज़ाक ने जहां पूरी फ्लाईट और यात्रियों की नाक में दम कर दिया वहीं सैमसंग के लिए यह मजाक किसी टीस से कम नहीं।

हालांकि बीबीसी को जानकारी देते हुए लूकास ने रोष भी प्रकट किया है कि उस प्रैंकस्टर को बिना किसी सजा के छोड़ ​देता गलत है।

The post गैलेक्सी नोट 7 की खबर से फ्लाईट में मची अफरातफरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>