Samsung Galaxy Note 8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 23 Jan 2019 05:15:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एक्सक्लूसिव: डिस्कंटिन्यू हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, इसलिए कंपनी दे रही है 19,000 रुपए का डिस्कउंट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note8-now-available-with-up-to-rs-19000-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note8-now-available-with-up-to-rs-19000-discount/#respond Wed, 23 Jan 2019 05:15:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26531 हाल ही में सैमसंग ने सरकार को सूचित किया है कि उसे मेक इन इंडिया योजना के एक नए नियम के कारण भारत में प्रमुख मॉडल बनाना बंद करना होगा।

The post एक्सक्लूसिव: डिस्कंटिन्यू हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, इसलिए कंपनी दे रही है 19,000 रुपए का डिस्कउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग द्वारा साल 2017 में लॉन्च किए गए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। हाल ही में गैलेक्सी नोट 8 की कीमत भी कम की गई थी, जिसके बाद इसके 6जीब रैम ऑप्शन की कीमत 42,999 रुपए हो गई थी। वहीं, इस डिवाइस को अब 19,000 रुपए तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह स्कीम सिर्फ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध है।

बता दें कि यह ऑफलाइन रिटेलर्स पर निर्भर है कि वह 5,000 रुपए या 10,000 रुपए तक की छूट डिवाइस पर दे सकते हैं बशर्ते कि यह डिस्काउंट राशि 19,000 से अधिक न हो।

सैमसंग का सस्ता फोन गैलेक्सी ए20 गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, 3जीबी पर होगा लॉन्च

यह जानकारी सैमसंग एक्जीक्यूटिव के माध्यम से 91मोबाइल्स को मिली है। सैमसंग एक्जीक्यूटिव ने यह भी कहा कि कंपनी गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को भारत में कम से कम लॉन्च करना चाहती है। यह इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के ठीक एक दिन बाद आया है जब सैमसंग ने सरकार को सूचित किया है कि उसे मेक इन इंडिया योजना के एक नए नियम के कारण भारत में प्रमुख मॉडल बनाना बंद करना होगा।

सैमसंग के फोल्डेबल फोन और गैलेक्सी एस10 की कीमत का हुआ खुलासा, इस दिन होंगे लॉन्च

बता दें कि सरकार फेज्ड मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम (पीएमपी) के अगले हिस्से को फिलहाल रोक सकती है। लोकल हैंडसेट कंपनियों का कहना है कि और ज्यादा कंपोनेंट्स पर ड्यूटी लगने से हैंडसेट की कीमत बढ़ेगी। इससे इनका आयात घरेलू मैन्युफैक्चरिंग की तुलना में सस्ता हो जाएगा। इससे देश में चल रहे 100 हैंडसेट प्लांट के बंद होने का खतरा पैदा हो जाएगा। ये प्लांट असेंबली के लिए लगाए गए हैं।

इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, दक्षिण कोरिया की प्रमुख कंपनी सैमसंग ने भारत सरकार को सूचित किया है कि उसे देश में मोबाइल फोन मैन्यूफेक्चरिंग को कम करना होगा और फ्लैगशिप मॉडल गैलेक्सी एस9 और नोट 9 के स्थानीय उत्पादन को भी रोकना होगा।

The post एक्सक्लूसिव: डिस्कंटिन्यू हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, इसलिए कंपनी दे रही है 19,000 रुपए का डिस्कउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note8-now-available-with-up-to-rs-19000-discount/feed/ 0
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 हुआ 12,000 रुपये सस्ता, नोकिया 6.1 के भी कम हुए दाम, जानें अब कितने में मिलेंगे ये शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-8-price-cut-12000-and-nokia-6-1-price-drop-in-hindi/ Fri, 17 Aug 2018 10:02:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22063 सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 और नोकिया ने नोकिया 6.1 की कीमतों में कटौती की है।

The post सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 हुआ 12,000 रुपये सस्ता, नोकिया 6.1 के भी कम हुए दाम, जानें अब कितने में मिलेंगे ये शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग आने वाली 22 अगस्त को भारत में अपना लेटेस्ट नोट डिवाईस गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग भारत में गैलेक्सी नोट 9 को दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी जिसकी कीमत की जानकारी कंपनी पहले ही दे चुकी है। ठीक इसी तरह 21 अगस्त को नोकिया भी अपना लेटेस्ट डिवाईस देश में लॉन्च करने वाली है जो कंपनी का पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन नोकिया 6.1 प्लस होगा। अपने नए स्मार्टफोन व डिवाईस को बाजार में उतारने से पहले नोकिया और सैमसंग दोनों कंपनियों ने अपनी इसी सीरीज़ के वर्तमान फोन के दाम कर दिए हैं। यानि सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 और नोकिया ने नोकिया 6.1 की कीमतों में कटौती की है।

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 9 के लॉन्च से पहले गैलेक्सी नोट 8 की कीमत में भारी कटौती की है। कंपनी की ओर से इस शानदार डिवाईस की कीमत सीधे 12,000 रुपये घटा दी गई है। गैलेक्सी नोट 8 भारत में 67,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब 12,000 रुपये के बड़ी छूट के बाद इस डिवाईस को सिर्फ 55,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 इस नई कीमत पर सैमसंग शॉप और अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड धार​क इस डिवाईस पर अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट पा सकते है।

samsung-galaxy-note-8-7

इसी तरह नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने भी नोकिया 6.1 प्लस के लॉन्च से पहले नोकिया 6.1 स्मार्टफोन के कीमत में बड़ी कटौती की है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि नोकिया 6.1 देश में 2 रैम वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। एक वेरिएंट जहां 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट जहां 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ था वहीं 4जीबी रैम वेरिएंट को 18,999 रुपये में उतारा गया था।

nokia-6-1-price-cut

नोकिया ने नोकिया 6.1 के दोनों वेरिएंट्स की कीमत में स्थाई कटौती कर दी है। कंपनी की ओर से 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत तथा 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में सीधे 1,456 रुपये की कटौती की है। प्राइज़ कट के बाद नोकिया 6.1 के दोनों ही वेरिएंट 15 से ही नई कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर नोकिया 6.1 की खरीद पर एयरटेल द्वारा भी यूजर्स को 2,000 रुपये का कैशबैक आॅफर दिया जा रहा है।

सैमसंग व नोकिया के दोनों ही डिवाईस की फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8
नोकिया 6.1

The post सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 हुआ 12,000 रुपये सस्ता, नोकिया 6.1 के भी कम हुए दाम, जानें अब कितने में मिलेंगे ये शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
देखें सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की एक्सक्लूसिव फोटो और 360डिग्री वीडियो ! https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-9-exclusive-renders-360-video-design-specifications-in-hindi/ Thu, 07 Jun 2018 06:20:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20296 सैमसंग के हिट स्मार्ट डिवाईस गैलेक्सी नोट 8 की सफलता के बाद अब कंपनी इसी सीरीज़ के नेक्स्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 के निर्माण में लगी है। गैलेक्सी नोट 8 के जरिये फ्लैगशिप के नए आयाम रचने वाली यह कोरियन कंपनी गैलेक्सी नोट 9 के साथ भी स्मार्टफोन सक्सेस के नए रिकॉर्ड बनाने वाली है। […]

The post देखें सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की एक्सक्लूसिव फोटो और 360डिग्री वीडियो ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग के हिट स्मार्ट डिवाईस गैलेक्सी नोट 8 की सफलता के बाद अब कंपनी इसी सीरीज़ के नेक्स्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 के निर्माण में लगी है। गैलेक्सी नोट 8 के जरिये फ्लैगशिप के नए आयाम रचने वाली यह कोरियन कंपनी गैलेक्सी नोट 9 के साथ भी स्मार्टफोन सक्सेस के नए रिकॉर्ड बनाने वाली है। सैमसंग के इस आने वाले डिवाईस की लुक कैसी होगी तथा यह स्मार्टफोन किस डिजाईन पर बनेगा, ऐसी सभी जानकारियों के साथ 91मोबाइल्स सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की एक्सक्लूसिव 360डिग्री वीडियो और कुछ हाई रेज्ल्यूशन फोटोज़ को आपके लिए लेकर आया है।

91मोबाइल्स ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के इस एक्सक्लूसिव मीडिया कंटेंट से लिए विख्यात टिप्सटर आॅनलीक्स से हाथ मिलाया है और सैमसंग के आने वाले हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस की पहली लुक ​आपके लिए लेकर आए हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की बात करें तो इस डिवाईस को 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली क्यूएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। 161.9 x 76.3एमएम डायमेंशन के साथ इस फोन की मोटाई 8.8एमएम तक होगी तथा फोन को 6.3-इंच तक की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं है। इसके बाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं दाएं पैनल पर ‘बिक्सबे बटन’ फोटो में दिखाई दे रहा है। फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम आॅडियो जैक के साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है तथा यहां पर स्पीकर और एस पेन का स्लॉट भी मौजूद है। गैलेक्सी नोट 9 का कैमरा सेटअप नोट 8 से थोड़ा अलग है। इसमें हॉरिज़ॉन्टल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश और हार्टरेट सेंसर मौजूद है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

8जीबी रैम, 6.59-इंच डिसप्ले और 4,000एमएएच बैटरी वाले वीवो नेक्स की स्पेसिफिकेशन्स आई सामनें, 12 जून को होगा लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को लेकर जानकारी मिली है कि यह फोन अलग–अलग बाजारों में एक्सनॉस 9810 या फिर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। यह फोन 6जीबी रैम मैमोरी से लैस होगा तथा इसमें 256जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी नोट 9 में 3,850एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप डिवाईस को लेकर माना जा रहा है कि कंपनी 9 अगस्त को गैलेक्सी नोट 9 टेक बाजार में समक्ष पेश कर देगी।

The post देखें सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की एक्सक्लूसिव फोटो और 360डिग्री वीडियो ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 पर मिल रही है 8,000 रुपये की छूट, जानें कब और कैसे खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-8-rs-8000-discount-cashback-offer-on-amazon-india-in-hindi/ Fri, 19 Jan 2018 05:54:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16113 8,000 रुपये के साथ ही 15,540 रुपये का एक्सचेंज आॅफर भी उपलब्ध है।

The post सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 पर मिल रही है 8,000 रुपये की छूट, जानें कब और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल टेक कंपनी सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप के तहत गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च किया था। भारत में इस फोन को 67,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च ​किया गया था। दमदार स्पेसिफिकेशनस से लैस इस फोन को खरीदने का एक और बेहतरीन मौका सैमसंग फैन्स को मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 पर 8,000 रुपये की फ्लैट छूट दी जा रही है जिसके बाद यह फोन 60 हजार रुपये से भी कम की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को खरीदने का यह शानदार मौका शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया लेकर आई है। अमेज़न इंडिया गैलेक्सी नोट 8 की खरीद पर 8,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। अमेज़न का यह कैशबैक अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर ही दिया जाएगा। वहीं इसके साथ ही अमेज़न पर 15,540 रुपये का एक्सचेंज आॅफर भी उपलब्ध है।

samsung-galaxy-note-8-7

गौरतलब है कि अमेज़न इंडिया द्वारा दिया जा रहा 8,000 रुपये का कैशबैक पाने के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की पेमेंट अमेज़न पे वॉलेट से ही करनी होगी। इस वॉलेट से भुगतान करने के बाद अमेज़न की ओर से वॉलेट में ही 8,000 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। यह आॅफर कैश आॅन डिलीवरी मोड पर उपलब्ध नहीं है।

वहीं अमेज़न इंडिया द्वारा दिया जा रहा 8,000 रुपये का कैशबैक खरीद के 72 घंटो के भीतर अमेज़न पे वॉलेट में आएगा। वहीं यदि ग्राहक एक्सचेंज आॅफर के तहत गैलेक्सी नोट 8 को खरीदते हैं तो उन्हें यह कैशबैक 20 दिनों में प्राप्त होगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
अमेज़न इंडिया पर इस फोन को देखने या खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 पर मिल रही है 8,000 रुपये की छूट, जानें कब और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-8-price-specification-and-features-in-india/ Mon, 04 Dec 2017 13:00:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14403 भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का प्राइस 67,900 रुपये है और यह फोन फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया के अलावा सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

The post सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, 6जीबी रैम 64जीबी मैमोरी– 67,900 रुपये

पिछले साल सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 7 को पेश किया था लेकिन बैटरी ब्लास्ट की वजह से यह फोन भारत में उपलब्ध नहीं हुआ। वहीं इस साल कंपनी ने नोट 8 को उतारा और सैमसंग की कोशिश यही थी कि पुरानी यादों को भुलाई जा सके और यह हुआ भी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का स्टाइल और परफॉर्मेंस ऐसा है कि इसके बाद नोट 7 की याद तक नहीं आती। भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का प्राइस 67,900 रुपये है और यह फोन फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया के अलावा सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। यह फोन कई मायनों में खास है। इसमें न सिर्फ आपको बेहतरीन कर्व्ड डिसप्ले मिलेगा बल्कि कैमरा के मामले में भी काफी खास है। आगे हमने सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।

डिजाइन
सैमसंग ने गैलेक्सी एस 8 और एस 8 प्लस के साथ कंपनी ने इनफिनिटी डिसप्ले की शुरुआत की थी और नोट8 में भी आपको यही मिलेगा। कर्व स्क्रीन के साथ फुल बॉडी डिसप्ले की वजह से उपर और नीचे काफी कम जगह है। वहीं ऐजेज़ पहले से ज्यादा कर्व हैं और इस कारण पकड़ने में काफी बेहतर लगते हैं। इसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल ग्लास के बने हैं जो आपको प्रीमियम अहसास कराते हैं। फोन की चौड़ाई 74.8एमएम है जबकि लंबाई 162.5-इंच है अर्थात आधे फुट से भी लंबा है। इस वजह से थोड़ी लंबी हथेली वाले लोगों के लिए भी पूरी स्क्रीन का उपयोग एक हाथ से करना मुश्किल हो जाता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 आईपी68 सर्टिफाइड है। अर्थात यह आपको धूल व पानी अवरोधक होने का भरोसा देता है।

डिसप्ले
गैलेक्सी नोट 8 में 6.3-इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1440 x 2960 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 6:9:3 है। बड़ी स्क्रीन में हर तरफ उंगली ले जाना संभव नहीं है लेकिन ऐज स्क्रीन पर शॉर्टकट की वजह से यह काफी आसान हो जाता है। इसका टच अहसास बहुत बेहतर है और आॅलवेज़ आॅन डिसप्ले इसकी उपयोगिता को और बढ़ाता है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है जो उसे खरोंच से बचाते हैं।

एसपेन
सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज़ खास कर अपने एस पेन की वजह से जाना जाता है। नोट 8 की स्क्रीन में 4,000 प्रेसर सेंसेटिव प्वाइंट सपोर्ट है इस कारण प्रेशर के अनुसार स्क्रीन का अपेरेंस बदल जाता है। गैलेक्सी नोट 8 के साथ कंपनी ने आॅफ स्क्रीन में भी नोट बना सकते हैं।

हार्डवेयर
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को दो चिपसेट मॉडल में पेश किया गया है। कंपनी ने क्वालकॉम और एक्सनोस चिपसेट पर पेश किया है। भारत में सैमसंग एक्सनोस चिपसेट वाला फोन है। फोन में 8895 एक्सनोस 9 10एनएम आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में दो क्वॉडकोर प्रोसेसर है एक 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जबकि दूसरा प्रोसेसर 1.7गीगाहट्र्ज का है। हाई परफॉर्मेंस पर दूसरा प्रोसेसर एक्टिव हो जाता है। इसके साथ ही फोन में 6जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर
यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है। नोट फीचर और बिक्सबे की वजह से आपको कुछ नए लेयर का उपयोग किया गया है। नए नोट में कंपनी ने जेस्चर का काफी उपयोग किया है। आप नीचे से उपर स्वाइप कर मेन्यू प्लेट को ओपन कर सकते हैं या फिर उपर से नीचे स्वाइप कर उसे हठा सकते हैं। वहीं ऐज पर भी शॉटकट है जहां आप ऐप शॉर्टकट के अलावा कॉन्टैक्ट शॉर्टकट को रख सकते हैं। जल्द ही इसे ओरियो अपडेट भी मिल जाएगा।

कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 कंपनी का पहला फोन है जिसे डुअल कैमरे के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है। एक कैमरा कैमरा एफ/1.7 अपर्चर के साथ है जबकि दूसरा टेलीफोटो लेंस में है जिसे एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया गया है। यह फोन व्हाइट एंगल के साथ क्लोजअप मैक्रो शॉर्ट लेने में सक्षम है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसका सेल्फी कैमरा भी शानदार है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि रियर और सेल्फी दोनों कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर मिलेगा।

कनेक्टिविटी
डाटा व कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 4जी वोएलटीई के साथ, वाइफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी भी मिलेगा। वहीं कैमरे के बगल में ही हार्टरेट सेंसर भी उपलब्ध है। गैलेक्सी नोट 8 में डेक्स फीचर है जिसके माध्यम से आप अपने फोन को डेक्स स्टेशन से कनेक्ट कर फोन का उपयोग डेस्कटॉप की तरह कर सकते हैं।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 3,000 एमएएच की बैटरी है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और आप वायरलेस चार्ज का भी उपयोग कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के सारे फीचर्स

मॉडल सैमसंग गैलेक्सी नोट 8
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 6.3 इंच (16 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी+ (1440 x 2,960 पिक्सल), 18:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, आईपी68
स्क्रीन टाइप सुपर एमोलेड
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल सैमसंग एक्सनोस 8895
प्रोसेसर  आॅक्टाकोर (2.3गीगाहट्र्ज + 1.7गीगाहट्र्ज ) प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर माली-जी71 एमपी20
मैमोरी
रैम 6जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा डुअल कैमरा 12-मेगापिक्सल+12-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1 (मार्शमेलो), 8.0 अपग्रेडेबल
यूआई टजविज़
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,300 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 162.5 X74.8X8.6एमएम
वज़न 195ग्राम
कलर ब्लैक, गोल्ड

The post सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 रिव्यू: ग्रेट नोट और कैमरे की बराबरी करना है मुश्किल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-8-review-in-hindi/ Tue, 03 Oct 2017 12:20:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12342 कैसा है नोट 8, परफॉर्मेंस कैसी है, कैमरा बेहतर है या नहीं और अंतत: क्या यह खरीदने लायक है या नहीं?

The post सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 रिव्यू: ग्रेट नोट और कैमरे की बराबरी करना है मुश्किल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 से ​मिली बुरी यादों के बाद कंपनी की यह भरसक कोशिश थी कि नया नोट ऐसा हो जिसे देखते ही लोग सभी पुरानी यादें भूल जाएं। वहीं मोबाइल यूजर भी कंपनी के इस प्रयास का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अंतत: पिछले महीने इस बहु​प्रतिक्षित नोट को लॉन्च कर ही दिया गया है। यूएस हो या फिर भारत कंपनी ने बड़े शोर शराबे और ताम झाम के साथ इस बार नोट को पेश किया है। इस फोन के बारे में जानने के लिए हम भी उतने ही उत्सुक थे जितने कि आम मोबाइल कंज्यूमर। और जैसे ही यह फोन हमारे पास आया हमने अपनी जांच शुरू कर दी। पिछले 10 दिनों के उपयोग के दौरान इस फोन के बारे में जानने के लिए जो कुछ भी मिला वह आपके सामने है। कैसा है यह फोन, परफॉर्मेंस कैसी है, कैमरा बेहतर है या नहीं और अंतत: क्या यह खरीदने लायक है या नहीं? इन सभी सवालों का जवाब हमने अपने इस परिक्षण में देने की कोशिश की है।

samsung-galaxy-note-8-1

डिजाइन
वैसे तो इस फोन में बात करने के लिए बहुत कुछ है लेकिन शुरुआत डिजाइन से ही करते हैं। कुछ माह पहले ही सैमसंग ने गैलेक्सी एस 8 और एस 8 प्लस को पेश किया था। इनफिनिटी डिसप्ले वाले इन फोंस ने काफी वाह—वाही बटोरी थी। नया सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 भी इसी डिजाइन सीरीज में है और कह सकते हैं कि पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है। कर्व स्क्रीन के साथ फुल बॉडी डिसप्ले की वजह से उपर और नीचे काफी कम जगह है। वहीं ऐजेज़ पहले से ज्यादा कर्व हैं और इस कारण पकड़ने में काफी बेहतर लगते हैं।

samsung-galaxy-note-8-2

कल्ट बियॉन्ड रिव्यू: कम कीमत पर आर्कषक डिजाईन लेकिन प्रोसेसिंग थोड़ी धीमी

पिछले कुछ सालों के सैमंसग के प्रीमियम सेग्मेंट पर आप नजर डालते हैं तो देखेंगे कि कंपनी ग्लास पैनल का उपयोग करती आई और इस फोन में भी आपको ऐसा ही मिलेगा। फ्रंट और बैक दोनों पैनल ग्लास के बने हैं। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि ग्लास पैनल के बावजूद ज्यादा फिसलता नहीं और आराम से लंबे समय तक इसे हाथो में पकड़े रह सकते हैं। 6.3-इंच की बड़ी की स्क्रीन वाले इस डिवाइस के डिजाइन के लिए सैमसंग की तारीफ करनी बनती है कि डिजाइन ऐसा है जो आसानी से हथेली में आ जाता है। हां थोड़ा लंबा जरूर लगता है। फोन की चौड़ाई 74.8एमएम है जबकि लंबाई 162.5-इंच है अर्थात आधे फुट से भी लंबा है। इस वजह से थोड़ी लंबी हथेली वाले लोगों के लिए भी पूरी स्क्रीन का उपयोग एक हाथ से करना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा तकलीफ फिंगरप्रिंट स्कैनर को लेकर है। इनफिनिटी डिसप्ले की वजह से कपंनी ने इसे पिछले पैनल में काफी उपर दिया है और ज्यादातर समय उंगली वहां पहुंचती भी नहीं है।

samsung-galaxy-note-8-2

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 आईपी68 सर्टिफाइड है। अर्थात यह आपको धूल व पानी अवरोधक होने का भरोसा देता है। हमने कई बार इस इसे पानी में धोया और बारिश में फोटोग्राफी की जहां यह फोन सही तरह से कार्य कर रहा था।

samsung-galaxy-note-8-3

मोटो जी5एस बनाम शाओमी मी ए1, जानें कौन है बेहतर डुअल कैमरे वाला फोन

डिसप्ले
गैलेक्सी नोट 8 में 6.3-इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1440 x 2960 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 6:9:3 है। जैसा कि हम पहले भी देख चुके हैं कि सैमसंग फोन का डिसप्ले बेहद ही चमकदार और बेहतरीन होते हैं ऐसे में डिसप्ले के मामले में आप फोन में किसी तरह की कोई कमी नहीं निकाल सकते। बड़ी स्क्रीन में हर तरफ उंगली ले जाना संभव नहीं है लेकिन ऐज स्क्रीन पर शॉर्टकट की वजह से यह काफी आसान हो जाता है। इसका टच अहसास बहुत बेहतर है और आॅलवेज़ आॅन डिसप्ले इसकी उपयो​गिता को और बढ़ाता है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है जो उसे खरोंच से बचाते हैं।

samsung-galaxy-note-8-1

एसपेन
सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज़ खास कर अपने एस पेन की वजह से जाना जाता है। नए नोट में यह एसपेन फीचर और भी बेहतर हो गया है। हालांकि इस बार हमें टिपटॉप वाला एसपेन देखने को मिला। हम सोच रहे थे ​कि शायद साधारण पेन की तरह इससे प्वाईंट निकल कर बाहर आएगा लेकिन ऐसा नहीं है यह सिर्फ पेन खींचने के लिए है। नोट 8 की स्क्रीन में 4,000 प्रेसर सें​सेटिव प्वाइंट सपोर्ट है इस कारण प्रेशर के अनुसार स्क्रीन का अपेरेंस बदल जाता है। पेन इतना सटिक है कि इसके उपयोग के समय आपको अहसास ही नहीं होगा कि आप इंक वाला पेन नहीं एसपेन चला रहे हैं। प्रयोग के दौरान हमने नोट बनाए और काफी चित्रकारी भी की हर जगह अहसास शानदार था। आप पेन के निब से लेकर ब्रश का साइज और रंग तक बदल सकते हैं। इसमें प्लेन और रुलिंग दोनों तरह के पेजेज आपके पास उपलब्ध होंगे।

samsung-galaxy-note-8-spen

गैलेक्सी नोट 8 के साथ कंपनी ने आॅफ स्क्रीन में भी नोट बना सकते हैं। स्क्रीन लॉक में जैसे ही आप पेन निकालेंगे तो नोट फीचर एक्टिव हो जाएगा और वहीं पर नोट बना सकते हैं। इतना ही नहीं आॅफ स्क्रीन से ही वह सेव हो जाता है जिसे आप कभी भी ओपेन कर सकते हैं। आप किसी भी स्क्रीन पर हों जैसे ही पेन निकालेंगे नोट व्हील सामने स्क्रीन पर एक्टिव हो जाएगा और नोट फीचर का आप उपयोग कर सकते हैं। यहां स्क्रीन राइट, स्मार्ट सलेक्शन और ट्रांसलेट सहित कई अन्य फीचर्स मिलेंगे।

samsung-galaxy-note-8-spen-1

ब्राउजर में पेन के सिर्फ एयरकमांड से ही आप किसी वर्ड और पैराग्राफ को ट्रांसलेट कर सकते हैं जो बहुत ही खास है। आप चाहें तो एसपेन व्हील को अपनी जरूरत के अनुसार एडिट भी कर सकते हैं। वहीं पेन में दिए बटन से आप स्क्रीन शॉट ले सकते हैं। यह फीचर हम पहले भी नोट फोन में देख चुके हैं। नोट 8 में हैंडरॉयटिंग रिकॉग्निशन सपोर्ट है और यह बेहद ही सटिक है। हालांकि हमें सबसे मजेदार लाइव मैसेज लगा जहां आप खुद से ही आकर्षक जीफ फाइन बना सकते हैं और उसे किसी के साथ शेयर कर सकते हैं। कुल मिलाकर नोट फीचर आपको बेहतरीन लगेगा।

samsung-galaxy-note-8-5

हार्डवेयर
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को दो चिपसेट मॉडल में पेश किया गया है। कंपनी ने क्वालकॉम और एक्सनोस चिपसेट पर पेश किया है। भारत में सैमसंग एक्सनोस चिपसेट वाला फोन है। फोन में 8895 एक्सनोस 9 10एनएम आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में दो क्वॉडकोर प्रोसेसर है एक 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जबकि दूसरा प्रोसेसर 1.7गीगाहट्र्ज का है। हाई परफॉर्मेंस पर दूसरा प्रोसेसर एक्टिव हो जाता है। इसके साथ ही फोन में 6जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि परफॉर्मेंस के मामले में यह फिलहाल सबसे तेज फोन में से एक है। आप एक साथ कितने भी ऐप खोल लें परफॉर्मेंस में कहीं से फर्क नहीं दिखाई देगा।

samsung-galaxy-note-8-6

सॉफ्टवेयर
लगभग दो साल बाद भारत में सैमसंग का कोई नोट फोन आया है। ऐसे में सॉफ्टवेयर के मामले में आपको काफी कुछ नया दिखाई देगा। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है। नोट फीचर और बिक्सबे की वजह से आपको कुछ नए लेयर का उपयोग किया गया है। नए नोट में कंपनी ने जेस्चर का काफी उपयोग किया है। आप नीचे से उपर स्वाइप कर मेन्यू प्लेट को ओपन कर सकते हैं या फिर उपर से नीचे स्वाइप कर उसे हठा सकते हैं। वहीं ऐज पर भी शॉटकट है जहां आप ऐप शॉर्टकट के अलावा कॉन्टैक्ट शॉर्टकट को रख सकते हैं।

samsung-galaxy-note-8-software

जैसा​ कि मालूम है स्क्रीन के नीचे कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं है ऐसे में आपको स्क्रीन बटन पर ही निर्भर रहना होगा। स्क्रीन पर सबसे नीचे तीन एंडरॉयड बटन है और आप चाहें तो उसे स्क्रीन पर लॉक कर सकते हैं या फिर पूरी स्क्रीन का उपयोग करने के लिए उसे स्वाइपेबल रख सकते हैं। स्क्रीन के नीचे से स्वाइप करेंगे तो आ जाएगा और जैसे ही ऐप ओपेन होगा वह चला जाएगा। इसके पूरी स्क्रीन एडिटेबल है अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी ऐप को कहीं भी सेट कर सकते हैं। नोट के लिए आपको इसमें सैमसंग नोट के अलावा माइक्रोसॉफ्ट ऐप्स भी दिए गए हैं। फोन में गूगल ऐप्स के अलावा सैमसंग ऐप्स स्टोर, सैमसंग हेल्थ और मेंबर्स जैसे ऐप्स दिखाई देंगे। वहीं स्पलिट स्क्रीन का भी अहसास बेहतर रहा। आप फोन में साइड बाई साइड दो ऐप्स चला सकते हैं। हालांकि यह फिचर पुराने नोट फोन में भी उपलब्ध थे।

इस फोन में सैमसंग ​असिस्टेंट बिक्सबे है और यह वाइस भी सपोर्ट करता है। बिक्सबे बटन फोन के दाएं पैनल में पावर बटन के नीचे दिया गया है। इसका बिक्सबे वाइस भी सपोर्ट आ गया है और यह काफी सटिक कार्य करता है। हालांकि अभी हिंदी सपोर्ट नहीं है। वहीं वाइस असिस्टेंट के लिए आप होम बटन को कुछ देर प्रेस कर गूगल वाइस का भी उपयोग कर सकते हैं।

samsung-galaxy-note-8-7

कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 कंपनी का पहला फोन है जिसे डुअल कैमरे के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है। एक कैमरा कैमरा एफ/1.7 अपर्चर के साथ है जबकि दूसरा टेलीफोटो लेंस में है जिसे एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया गया है। यह फोन व्हाइट एंगल के साथ क्लोजअप मैक्रो शॉर्ट लेने में सक्षम है।

पोट्रेट मोड को कंपनी ने लाइव फोकस का नाम दिया है। जहां आप ब्लर बैकग्राउंड के साथ बेहतरीन तस्वीर ले सकते हैं। लाइव फोकस के साथ में आपको डुअल फोटो मोड भी मिलेगा। जहां यह एक बार में दो फोटो लेता है। एक जूम के साथ ब्लर बैकग्राउंड है और दूसरा नॉरमल मोड में आप जिसे चाहें उसे सेव कर सकते हैं। कैमरे के साथ 2एक्स तक आॅप्टिकल जूम सपोर्ट है और साथ में 10एक्स डिजिटल जूम का भी उपयोग किया जा सकता है।

samsung-galaxy-note-8-photo

कैमरे के साथ प्रो मोड, पैनोरोमा और आॅटो एचडीआर जैसे मोड हैं। वहीं वीडियो के लिए यह 4के ​रिकॉर्डिंग में सक्षम है। इसके साथ ही स्लोमोशन वीडियो भी मिलेगा। रियर कैमरे की पिक्चर क्वालिटी बेहद शानदार और काफी डिटेल फोटो लेता है। हां हमें रंग थोड़े ज्यादा लगे और इस कारण वास्तविकता से थोड़ा दूर लगा।

सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा भी शानदार है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि रियर और सेल्फी दोनों कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर मिलेगा। वहीं इसमें बिक्सबे विज़न एंटीग्रेटेड जो आपके लिए कैमरे के आसिस्टेंट और आॅक्यूमेंटेड रियालिटी के रूप में कार्य करेगा।

samsung-galaxy-note-8-8
सिक्योरिटी
स्क्रीन लॉक और सिक्योरिटी के लिए आप जिस फीचर के बारे में सोचते होंगे सभी इसमें मौजूद है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेशियल रिकॉग्निशन और आइरिस स्कैनर से लेकर साधारण पासवर्ड और पैटर्न लॉक भी मिलेगा। यही सेग्मेंट है जहां मुझे थोड़ी परेशानी हुई। चूंकि हम पहले ही बता चुके हैं फोन काफी बड़ा है और फिंगरप्रिंट उपर में है। ऐसे में साधारण हथेली वाले लोगों के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर तक उंगली ले जाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि फिंगर​प्रिंट सेंसर है बहुत तेज और सटीक। आप आईरिश स्कैनर का उपयोग कर सकते लेकिन उपयोग के दौरान कई बार यह धोखा दे जाता है और फिर पैटर्न—पासवर्ड से ही फोन को अनलॉक करना होगा। फेस अनलॉक भी बेहद तेज कार्य करता है लेकिन वह अंधेरे में धोखा दे जाता है। कुल मिलाकर अपने दस दिनों के प्रयोग में हमें बार—बार प्रयोग करना पड़ा और अंतत: फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक को साथ में इंटीग्रेट किया।

कनेक्टिविटी
डाटा व कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 4जी वोएलटीई के साथ, वाइफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी भी मिलेगा। वहीं कैमरे के बगल में ही हार्टरेट सेंसर भी उपलब्ध है। यह कितना स​टीक काम करता है इस बारे में कहना मुश्किल है लेकिन इसके साथ फीचर्स काफी हैं। गैलेक्सी नोट 8 में डेक्स फीचर है जिसके माध्यम से आप अपने फोन को डेक्स स्टेशन से कनेक्ट कर फोन का उपयोग डेस्कटॉप की तरह कर सकते हैं।

samsung-galaxy-note-8-9
बैटरी
पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 3,000 एमएएच की बैटरी है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और आप वायरलेस चार्ज का भी उपयोग कर सकते हैं। सेल्स पैक के दिए गए चार्जर के साथ यह काफी तेजी से चार्ज होता है। परंतु सभी तरह के बैटरी आॅप्टिमाइजेशन के बावजूद यह एक पूरा दिन निकाल नहीं पाता है।

कीमत
भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की कीमत 67,900 रुपये है और एचडीएफसी कार्ड के साथ 4,000 रुपये का कैश बैक है। वहीं कंपनी एक साल तक की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है और जियो नेटवर्क के साथ ढेर सारा डाटा दिया जा रहा है।

samsung-galaxy-note-8-10

निष्कर्ष
सबसे अहम सवाल यही है ​कि क्या यह फोन लेना चाहिए या नहीं। तो आपको बता दूं कि 67,900 रुपये में यह फोन आपको थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन जब एक बार इसका उपयोग शुरू करेंगे तो फिर सबकुछ भुल जाएंगे। परफॉर्मेंस कमाल की है और नोट फीचर की बराबरी कोई नहीं कर सकता। चूंकि आईफोन 8 भी लॉन्च हो गया है और बजट भी लगभग समान है तो हर कोई यही जानना चाहेगा कि आइफोन 8 या नोट 8 तो मेरे हिसाब से सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 ज्यादा बेहतर है।

फोटो क्रेडिट: राज राउत

The post सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 रिव्यू: ग्रेट नोट और कैमरे की बराबरी करना है मुश्किल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आठ शानदार फीचर्स जो सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को बनाते हैं एप्पल आईफोन 8 से ग्रेट https://www.91mobiles.com/hindi/8-reason-samsung-galaxy-note-8-is-better-than-iphone-8-in-hindi/ Fri, 29 Sep 2017 11:12:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12298 एप्पल आईफोन 8 बेहतर है या सैमसंग लेना ही समझदारी है।

The post आठ शानदार फीचर्स जो सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को बनाते हैं एप्पल आईफोन 8 से ग्रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जैसा कि मालूम है प्रीमियम सेग्मेंट में एप्पल आईफोन और सैमसंग कड़े प्रतिद्वंदी हैं और इस सेग्मेंट में दोनों एक दूसरे को हर संभव मात देने की कोशिश करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और एप्पल आईफोन 8 के साथ फिर एक बार दोनों कंपनियां आमने सामने हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 को इसी माह 12 सितंबर को भारत में लॉन्च किया और 21 सितंबर से यह फोन सेल के लिए भी उपलब्ध हो चुका है। वहीं एप्पल आईफोन 8, 22 सितंबर से प्रीबुकिंग के लिए गया था और आज से सेल शुरू हो चुकी है। खास बात यह कही जा सकती है कि दोनों फोन की कीमत में भी बहुत ज्यादा का अंतर नहीं है। ऐसे में कंज्यूमर के सामने यह सवाल आना लाजमी है कि क्या एप्पल आईफोन 8 बेहतर है या सैमसंग लेना ही समझदारी है तो आपको बता दूं कि कई ऐसे मामले हैं जहां गैलेक्सी नोट 8, आईफोन 8 पर भारी पड़ता है। आगे हमनें 8 ऐसे ही फीचर्स का जिक्र किया है।

1. डिजाइन: सबसे पहले डि​जाइन का जिक्र ही आता है। आईफोन 7 और आईफोन 8 की लुक में अंतर नहींं है। हां! पहले बैक मैटल था अब ग्लास बैक पैनल देखने को मिलेगा। वहीं यदि आप गैलेक्सी नोट 8 के डिजाइन की बात करते हैं तो काफी कुछ बदल गया है। कर्व्ड डिजाइन और इनफिनिटी डिसप्ले आपको बेहतर अहसास करांगे।

samsung-galaxy-note-8-4

10,000 रुपये के बजट में 10 दमदार एंडरॉयड फोन जो चाइनीज नहीं हैं

2. डिसप्ले: आईफोन 8 में आपको 4.7-इंच का एचडी आईपीएस रेटीना डिसप्ले देखने को मिलेगा। छोटी स्क्रीन के बाद भी इस फोन में नीचे बड़े से हार्डवेयर बटन की वजह से यह फोन काफी बड़ा दिखाई देता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3-इंच की क्वाड एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। बड़ी स्क्रीन की वजह से नोट 8 थोड़ा ज्यादा बड़ा दिखाई देता है लेकिन चौड़ाई कम होने की वजह से हाथ में लेने में यह आपको बेहतर अहसास कराएगा।

iphone-8-3

3. नोट: सैमसंग गैलेक्सी नोट सभी फोन से इसलिए ही अलग कहा जाता है कि इसमें अपको नोट ​फीचर मिलता है। जबकि आईफोन 8 में यह फीचर नहीं है। वहीं नया नोट और भी अडवांस है। अब आप लॉकस्क्रीन में नोट बना सकते हैं जो कि बेहद ही शानदार है।

4. बड़ी बैटरी: एप्पल आईफोन में कंपनी ने बैटरी की जानकारी नहीं दी है लेकिन पिछले साल लॉन्च आईफोन 7 और आईफोरन 6 में आप कमजोर बैटरी की शिकायत सुन चुके हैं। ऐसे में आईफोन 8 से भी आप ज्यादा आशा नहीं कर सकते। वहीं गैलेक्सी नोट 8 में आपको 3,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो कि आईफोन 8 से काफी ज्यादा है और आपको बेहतर बैटरी बैकअप मिलेगा।

भारत में लॉन्च होने से पहले देखें शाओमी मी मिक्स 2 की एक झलक

5. कैमरा: एप्पल आइफोन 8 में आपको 12-मेगापिक्सल का रियर और 7-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में आपको 12-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलेगा। एक कैमरा कैमरा एफ/1.7 अपर्चर के साथ जै जबकि दूसरा टेलीफोटो लेंस में है जिसे एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया गया है। वहीं इसका सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है और दोनों कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर मिलेगा।

lenovo-k8-note

6. सिक्योरिटी: एप्पल आईफोन 8 में आपको सिर्फ फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा जबकि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में आपको ​​फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा, आईरिस स्कैनर और ​फेशियल ​रिकॉग्निशन का विकल्प भी मिलेगा।

7. हेडफोन जैक और डेक्स: जैसा कि मालूम है पिछले आईफोन में कंपनी ने हेडफोन जैक को हटा दिया था और इस बार भी ऐसा ही मिलेगा। आपको कंपनी द्वारा दिए गए ईयरफोन का ही उपयोग करना होगा। वहीं सैमसंग में ईयरफोन जैक है और आप अपनी पसंद का हेडफोन उपयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं गैलेक्सी नोट में डेक्स फीचर है जिसके माध्यम से आप अपने फोन को डेक्स स्टेशन से कनेक्ट कर फोन का उपयोग डेस्कटॉप की तरह कर सकते हैं। यह फीचर भी आईफोन में नदारद है।

samsung-galaxy-note-8-4

8. डुअल सिम: एप्पल आईफोन 8 में आप एक ही ​सिम का उपयोग कर सकते हैं जबकि नोट 8 में डुअल सिम है। इसके अलावा मैमोरी कार्ड का भी उपयोग किया जा सकता है।

हालांकि कहा जा रहा है कि आईफोन 8 का प्रोसेसर सबसे तेज है लेकिन आपको बता दूं कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 प्रोसेसिंग के मामले में कहीं से भी पीछे नहीं है। इसके साथ ही नोट 8 में 6जीबी रैम मैमोरी मिलेगी जबकि एप्पल आईफोन 8 में 3 या 4जीबी रैम की बात कही जा रही है। वहीं दोनों फोन वाटरप्रूफ है। ऐसे में कहा जा सकता है​ नोट 8 आईफोन से ग्रेट है।

The post आठ शानदार फीचर्स जो सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को बनाते हैं एप्पल आईफोन 8 से ग्रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-samsung-galaxy-note-8-launch-event-live-in-india-in-hindi/ Tue, 12 Sep 2017 04:38:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11675 सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लेकर दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है और जहां कंपनी फोन के कीमत और उपलब्धता के बारे में विस्तार से बताएगी।

The post आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जैसा कि मालूम है हर साल सैमसंग नोट सीरीज में एक फोन लॉन्च करता है और इस साल भी कंपनी ने गैलेक्सी नोट 8 से पर्दा उठा दिया है। पिछले माह इस फोन को न्यूयॉर्क में लॉन्च किया गया था। उसी के साथ यह जानकारी दी गई थी जल्द ही यह फोन भारत में भी उपलब्ध होगा और आज कंपनी ने लॉन्च करने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लेकर दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है और जहां कंपनी फोन के कीमत और उपलब्धता के बारे में विस्तार से बताएगी।

भले ही नोट 7 को लेकर कंपनी की कुछ कड़वी यादें हो लेकिन गैलेक्सी नोट 8 के प्रति लोगों का उत्साह कम नहीं है। कल ही जानकारी दी गई है कि लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लिए 2.5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं। दिल्ली में इस फोन के लॉन्च को लेकर काफी बड़ी तैयारी की गई है और इसे आप भी घर बैठे लाइव देख सकते हैं। आज दोपहर 12:30 बजे से इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च को कंपनी की वेबसाइट और फेसबुक पेज से लाइव देखा जा सकता है। सैमसंग वेबसाइट से लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आप फेसबुक पेज से लाइव देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट के लॉन्च को आप 91मोबाइल्स हिंदी फेसबुक पेज पर भी देख सकते हैं।

आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी मी ए1, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें

जैसा कि हमने जानकारी दी है कि पिछले माह ही इस फोन से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशन पहले से उपलब्ध हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3-इंच की सुपर एमोलेड कर्व्ड डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन क्यूएचडी है और वहीं इसका आसपेक्ट रेशियो 18.5:9 है।

जानें किन स्मार्टफोन में उपयोग कर पाएंगे एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट और एक्सनोस 8895 चिपसेट पर उपलब्ध है। हालांकि भारत में एक्सनोस वाला मॉडल आएगा। गैलेक्सी नोट 8 6जीबी की रैम 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है।

जैसा कि मालूम है गैलेक्सी नोट 8 कंपनी का पहला फोन है जिसे डुअल कैमरे के साथ पेश किया है। इस फोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 4जी वोएलटीई के साथ, वाइफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप—सी भी मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और आप वायरलेस चार्ज का भी उपयोग कर सकते हैं।

The post आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
12 सितबंर को भारत में लॉन्च होगा दमदार डिवाईस सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, कंपनी ने भेजा ईन्वाइट https://www.91mobiles.com/hindi/sansung-galaxy-note-8-to-be-launch-on-12th-september-in-hindi/ Fri, 08 Sep 2017 09:45:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11597 आपको बता दें कि इसी दिन एप्पल भी आईफोन की दसवीं सालगिरह मनाते हुए कंपनी का अगला आईफोन पहली बार दुनिया के सामनें प्रदर्शित करेगी।

The post 12 सितबंर को भारत में लॉन्च होगा दमदार डिवाईस सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, कंपनी ने भेजा ईन्वाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के भारत में लॉन्च होने को लेकर लगातार कई दिनों के खबरें आ रही थी। लेकिन अब कंपनी द्वारा इस फ्लैगशिप हाईएंड​ डिवाईस की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी 12 सितंबर को राजधानी में एक इवेंट का आयोजन कर रही है, जिसके मंच से गैलेक्सी नोट 8 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

samsung-galaxy-note-8-2

सैमसंग द्वारा भेजे गए मीडिया ईन्वाइट में बेज़ल लैस गैलेक्सी नोट 8 की ईमेज के साथ ही भारतीय परिधानों में लोगों को समूह को हाथ जोड़कर स्वागत करते हुए स्कैच कार्टून के रूप में दिखाया गया है। ईन्वाइट में इंडिया लॉन्च की तारीख और समय बताया गया है जो 12 सितंबर दोपहर 12:30 बजे का है। आपको बता दें कि इसी दिन एप्पल भी आईफोन की दसवीं सालगिरह मनाते हुए ​वैश्विक स्तर पर कंपनी का अगला आईफोन पहली बार दुनिया के सामनें प्रदर्शित करेगी।

सैमसंग ने लॉन्च किया कंपनी का दूसरा डुअल कैमरे वाला फोन गैलेक्सी सी8

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार 12 सितंबर को लॉन्च होने के बाद यह फ्लैग​शिप डिवाईस 25 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। गैलेक्सी नोट 8 की बात करें तो इसे 2960×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की क्वॉडएचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है। माना जा रहा है कि सैमसंग भारत में इसे एक्सनॉस प्रोसेसर पर पेश ​करेगी

samsung-galaxy-note-8-3

गैलेक्सी नोट 8 में 12-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। आईपी68 रेटिड इस फोन में वायरलैस चार्जिंग के साथ 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। देश में गैलेक्सी नोट 8 को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी, 128जीबी या 256जीबी स्टोरेज पर उतारा जा सकता है।

The post 12 सितबंर को भारत में लॉन्च होगा दमदार डिवाईस सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, कंपनी ने भेजा ईन्वाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
12​ सितंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-might-launch-in-india-on-12th-september-in-hindi/ Tue, 05 Sep 2017 13:14:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11460 12 सितंबर को लॉन्च होने के बाद यह फ्लैग​शिप डिवाईस 25 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 12​ सितंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने पिछले माह ही अपना दमदार डिवाईस गैलेक्सी नोट 8 अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया था। अंर्तराष्ट्रीय लॉन्च के बाद से ही भारत में इस फोन का इंतजार हो रहा था। लेकिन लगता है अब यह इंतजार जल्द ही थमने वाला है। आगामी 12 सितंबर को कंपनी गैलेक्सी नोट 8 को भारत में लॉन्च करने वाली है। आपको बात दें कि इसी दिन एप्पल भी ​वैश्विक स्तर पर अपना नेक्स्ट आईफोन पहली बार दुनिया के सामनें प्रदर्शित करेगी।

शाओमी रेडमी 4 की टक्कर देने आया यह नया चीनी स्मार्टफोन

मीडिया रिपोर्ट्स सामनें आने के बाद हमनें कंपनी ने जानकारी ली तो कंपनी अधिकारियों ने पुख्ता किया कि इस दिन कंपनी गैलेक्सी नोट 8 को लॉन्च करेगी। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को सैमसंग राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी दिन कंपनी गैलेक्सी नोट 8 को भारतीय बाजार में उतारेगी। ​रिपोर्ट के अनुसार 12 सितंबर को लॉन्च होने के बाद यह फ्लैग​शिप डिवाईस 25 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

samsung-galaxy-note-8-3

आपको बता दें कि 12 सितंबर को ही एप्पल कंपनी अपना अगला आईफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश करने जा रही है। ऐसे में सैमसंग द्वारा भारत जैसे बड़े बाजार में गैलेक्सी नोट 8 का लॉन्च किया जाना टेक जगत के ध्यान के साथ साथ विश्व स्तर पर कवर होने वाली आईफोन की खबरों को अपनी ओर खींचने के लिए काफी है।

जियो का एक साल: रिलायंस जियो की 5 मुफ्त सेवाएं जो आज भी बनी है दूसरे आॅपरेटर्स के लिए सिरदर्दी

रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग इंडिया की ओर से 12 सितंबर के ईवेंट के लिए भारत से बाहर मीडिया इन्वाईट भेज दिए गए हैं तथा आने वाले एक दो दिन में भारतीय पब्लिशर और मीडिया को भी इस ​ईवेंट के ​विदित करा दिया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक भेजे गए इन्वाईट पर सिर्फ दिन और वक्त की जानकारी दी गई है लेकिन गैलेक्सी नोट 8 से संबंधित कोई खुलासा नहीं किया गया है।

The post 12​ सितंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>