Samsung Galaxy Note20 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 18 Sep 2020 04:28:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy Note20 पर मिल रही है 15,000 रुपये की भारी छूट, यही है फोन खरीदने का बेस्ट मौका https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-sale-with-rs-9000-price-cut-in-india-6000-cashback/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-sale-with-rs-9000-price-cut-in-india-6000-cashback/#respond Fri, 18 Sep 2020 04:28:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48917 यह शानदार मौका सिर्फ 23 सितंबर तक ही मिलेगा

The post Samsung Galaxy Note20 पर मिल रही है 15,000 रुपये की भारी छूट, यही है फोन खरीदने का बेस्ट मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘नोट सीरीज़’ की नई जेनरेशन को पेश किया था जिसमें Samsung Galaxy Note20 और Galaxy Note20 Ultra लॉन्च किए गए थे। ये दोनों ही डिवाईस हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं जिन्होंने फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री ली है। गैलेक्सी नोट20 पसंद करने वाले लोगों को सैमसंग यह फोन खरीदने का शानदार मौका दे रही है। सैमसंग का यह पावरफुल फोन स्पेशल ऑफर के तहत 15,000 रुपये कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग ने अपने फैन्स के लिए ‘Samsung Days’ का अयो​जन किया है जो कल यानि 17 सितंबर से शुरू हो चुका है और 23 सितंबर तक चलेगा। इस स्पेशल ईवेंट के तहत Samsung Galaxy Note20 पर कंपनी सीधे 9,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह फोन 77,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे 68,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Note 20 sale with rs 9000 price cut in India 6000 cashback

सिर्फ इतना है कि 9,000 रुपये के भारी डिस्काउंट के अलावा ऑफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी नोट20 को एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिये खरीदा जाता है तो उसपर अतिरिक्त 6,000 रुपये का कैशबैक भी प्राप्त होगा। यानि इन 7 दिनों तक Samsung Galaxy Note20 पर खरीदार को पूरे 15,000 रुपये का फायदा हो रहा है। ‘सैमसंग डेज़’ में 77,999 रुपये वाला यह पावरफुल फोन 62,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है।

वेरिएंट व कीमत

Samsung Galaxy Note20 को भारत में 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 77,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे Mystic Bronze, Mystic Green और Mystic Black कलर में खरीदा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर Samsung Galaxy Note20 Ultra को कंपनी ने 5जी कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। यह फोन भी 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को भी Mystic Bronze, Mystic Green और Mystic Black कलर में लॉन्च किया गया है जिसे 1,04,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Note20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Samsung Galaxy Note20 Ultra 5G की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post Samsung Galaxy Note20 पर मिल रही है 15,000 रुपये की भारी छूट, यही है फोन खरीदने का बेस्ट मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-sale-with-rs-9000-price-cut-in-india-6000-cashback/feed/ 0
Samsung Galaxy Note20 सीरीज़ को एक हफ्ते में 5 लाख लोगों ने किया प्री-बुक, बना नया रिकॉर्ड https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-series-pre-booking-notifications-crosses-5-lakh-in-india-price-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-series-pre-booking-notifications-crosses-5-lakh-in-india-price-offer/#respond Wed, 12 Aug 2020 05:16:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47514 पूरे भारत में 5 लाख लोगों ने इस सीरीज़ को प्री-बुक किया है।

The post Samsung Galaxy Note20 सीरीज़ को एक हफ्ते में 5 लाख लोगों ने किया प्री-बुक, बना नया रिकॉर्ड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने इस महीने की शुरूआत अपनी दमदार तकनीक के प्रदर्शन से शुरू की है। इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए कंपनी ने गैलेक्सी नोट सीरीज़ के तरत Samsung Galaxy Note20 और Galaxy Note20 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही हाईएंड डिवाईस है जिन्होंने फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री ली है। महंगी कीमत होने के बावजूद इन फोंस को भारतीयों द्वारा इतना अधिक पसंद किया गया है कि एक हफ्ते के अंदर ही गैलेक्सी नोट20 सीरीज़ को 5 लाख लोगों ने प्री-बुक कर लिया है।

Samsung Galaxy Note20 और Galaxy Note20 Ultra की इतनी जबरदस्त डिमांड की जानकारी खुद सैमसंग ने दी है। यह सीरीज़ गत 6 अगस्त को पूरे भारत के ऑनलाईन व ऑफलाईन बाजार में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हुई थी। वहीं 12 अगस्त को सैमसंग ने आकंड़ें पेश करते हुए बताया कि एक हफ्ते में ही 5 लाख लोगों ने इस सीरीज़ को प्री-बुक किया है जो नोटिफिकेशन्स के जरिये सामने आया है। गौरतलब है कि पिछले साल Galaxy Note10 series की तुलना में इस बार की गिनती दोगुनी है। हालांकि सैमसंग ने यह साफ नहीं किया है कि गैलेक्सी नोट20 और नोट20 अल्ट्रा में से किस फोन की किनती यूनिट प्री-बुक हुई है।

Galaxy Note20 series

Samsung Galaxy Note20 और Galaxy Note20 Ultra स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होंगे यह जानकारी सैमसंग ने अभी नहीं दी है लेकिन चर्चा है कि आने वाली 28 अगस्त से गैलेक्सी नोट20 सीरीज़ इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। भारतीय बाजार में ये दोनों ही फोन Mystic Bronze, Mystic Green और Mystic Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होंगे, जिन्हें ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स व ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स दोनों जगह से खरीदा जा सकेगा।

samsung galaxy note 20 series pre booking notifications crosses 5 lakh in india price offer

वेरिएंट्स व कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट20 स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जोे 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 77,999 रुपये है। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी नोट20 अल्ट्रा को कंपनी ने 5जी कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। यह फोन भी 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 1,04,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Note20 vs OnePlus 8 Pro vs Mi 10: जानें कौनसा फोन है ज्यादा दमदार

प्री-बुक पर ऑफर

कंपनी की ओर से ये दोनों पावरफुल फोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारे गए हैं जो 6 अगस्त से ही पूरे देश में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इन स्मार्टफोंस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सैमसंग रिटेल ​स्टोर्स पर भी प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी नोट20 सीरीज़ की प्री-बुकिंग पर 19,000 रुपये तक बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ये दोनों फोन नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है।

samsung galaxy note 20 series pre booking notifications crosses 5 lakh in india price offer

Samsung Galaxy Note20 की बुकिंग पर कंपनी द्वारा 7,000 रुपये तथा Galaxy Note20 Ultra 5G को प्री-बुक करने पर कंपनी की ओर से 10,000 रुपये का गिफ्ट कूपन दिया जा रहा है। इस कूपन से सैमसंग शॉप पर कोई भी प्रोडक्ट खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही एचडीएफसी कार्ड के जरिये शॉपिंग करने वाले यूजर्स को गैलेक्सी नोट20 पर 6,000 रुपये तथा गैलेक्सी नोट20 अल्ट्रा 5जी पर 9,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी प्राप्त हो रहा है।

Samsung Galaxy Note20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Samsung Galaxy Note20 Ultra 5G की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post Samsung Galaxy Note20 सीरीज़ को एक हफ्ते में 5 लाख लोगों ने किया प्री-बुक, बना नया रिकॉर्ड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-series-pre-booking-notifications-crosses-5-lakh-in-india-price-offer/feed/ 0
Samsung Galaxy Note20 सीरीज़ इंडिया में लॉन्च, प्री-बुकिंग पर मिल रहा है 19,000 का फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-india-pre-booking-start-price-sale-offer-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-india-pre-booking-start-price-sale-offer-specs/#respond Thu, 06 Aug 2020 07:38:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47337 सैमसंग की ओर से गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

The post Samsung Galaxy Note20 सीरीज़ इंडिया में लॉन्च, प्री-बुकिंग पर मिल रहा है 19,000 का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने कल टेक मार्केट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। कंपनी की ओर से जहां गैलेक्सी नोट सीरीज़ में Samsung Galaxy Note20 और Galaxy Note20 Ultra 5G स्मार्टफोन और गैलेक्सी टैब सीरीज़ में Samsung Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ लॉन्च किए गए हैं। वहीं साथ ही कंपनी का अनूठा फोल्डेबल फोन Samsung Z Fold 2 और Samsung Galaxy Buds व Samsung Galaxy Watch 3 भी बाजार में उतारे हैं। ग्लोबल मंच पर बड़ा धमाका करने के कुछ ही घंटो बाद अब सैमसंग की ओर से गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ को भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर दिया है।

वेरिएंट व कीमत

Samsung Galaxy Note20 और Galaxy Note20 Ultra 5G को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च ​कर दिया गया है। सबसे पहले गैलेक्सी नोट20 की बात करें तो यह फोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जोे 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 77,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे Mystic Bronze, Mystic Green और Mystic Black कलर में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट20 अल्ट्रा को कंपनी ने 5जी कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। यह फोन भी 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को भी Mystic Bronze, Mystic Green और Mystic Black कलर में लॉन्च किया गया है जिसे 1,04,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

प्री-बुक पर ऑफर

कंपनी की ओर से ये दोनों पावरफुल फोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारे गए हैं जो आज से ही पूरे देश में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन स्मार्टफोंस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सैमसंग रिटेल ​स्टोर्स पर भी प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी नोट20 सीरीज़ की प्री-बुकिंग पर 19,000 रुपये तक बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ये दोनों फोन नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G india pre booking start price sale offer specs

Samsung Galaxy Note20 की बुकिंग पर कंपनी द्वारा 7,000 रुपये तथा Galaxy Note20 Ultra 5G को प्री-बुक करने पर कंपनी की ओर से 10,000 रुपये का गिफ्ट कूपन दिया जा रहा है। इस कूपन से सैमसंग शॉप पर कोई भी प्रोडक्ट खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही एचडीएफसी कार्ड के जरिये शॉपिंग करने वाले यूजर्स को गैलेक्सी नोट20 पर 6,000 रुपये तथा गैलेक्सी नोट20 अल्ट्रा 5जी पर 9,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी प्राप्त हो रहा है।

Samsung Galaxy Note20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Samsung Galaxy Note20 Ultra 5G की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post Samsung Galaxy Note20 सीरीज़ इंडिया में लॉन्च, प्री-बुकिंग पर मिल रहा है 19,000 का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-india-pre-booking-start-price-sale-offer-specs/feed/ 0