Samsung Galaxy Note8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:16:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब सैमसंग गैलेक्सी नोट8 की वजह से उड़ती फ्लाईट में मची हलचल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-hands-out-200-free-galaxy-note-8-handset-on-a-plane-in-hindi/ Wed, 25 Oct 2017 08:59:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13067 इस वाक्ये के बाद गैलेक्सी नोट7 में हुए हादसों की याद एक बार फिर ताजा हो गई है।

The post अब सैमसंग गैलेक्सी नोट8 की वजह से उड़ती फ्लाईट में मची हलचल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 का वह समय तो कोई नहीं भुला सकता जब इस महंगे फोन में आग लगने और ब्लास्ट होने की घटनाओं ने टेक जगत को हिलाकर रख दिया था। मोबाईल वर्ल्ड के इतिहास में ऐसा पहला बार हुआ था जब किसी बड़े व जाने-मानें ब्रांड के महंगे फोन को अंर्तराष्ट्रीय फ्लाईट्स में बैन किया गया हो। गैलेक्सी नोट7 के नाम से किरकिरी होने के बाद एक बार फिर उड़ते हुए हवाईजहाज में एक ऐसी घटना घटी है जिससे हर ओर सैमसंग की चर्चा है।

मोटो ज़ेड 2018 हुआ लॉन्च, आईफोन एक्स से भी मंहगा है मोटोरोला का यह फोन

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के बाद अब गैलेक्सी नोट8 को लेकर उड़ती हुई फ्लाइट में ऐसा वाक्या घटा है जिसके बाद सैमसंग कंपनी चर्चा का विषय बना हुई है। लेकिन ये वाक्या किसी अप्रिय घटना का नहीं बल्कि रोमाचंक और सरप्राईज़ का है। दरअसल सैमसंग की ओर से उड़ती हुई फ्लाईट में 200 लोगों को गैलेक्सी नोट8 दिए गए हैं और वही भी बिल्कुल मुफ्त।

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी नोट8 को गिफ्ट के तौर पर बांटा गया है। यह गिफ्ट स्पेन में इबेरिया एयरलाईन्स की फ्लाइट नंबर आईबी 0513 में यात्रा कर 200 यात्रियों को मिला है। यह एक डोमेस्टिक फ्लाइट थी जो ला कोरुना से मैड्रिड बाराजास तक जा रही थी। सैमसंग की ओर से स्पेन में चलाए गए ‘गिव अवे’ प्रोग्राम के तहत ये महंगे गिफ्ट बांटे गए है।

फ्लाईट में सफ़र कर रहे उन 200 यात्रियों के लिए यह सफ़र तब यादगार बन गया जब फ्लाईट अटेंडेंट ने इन स्मार्टफोन को एक ट्रे में लेकर सर्व किया। फोन के साथ ही एक मैसेज भी लिखा गया जो था…‘एक साल पहले हमनें मोबाईल ऑफ करने को कहा था, आज हम आपका स्वागत करते हैं

अब मोबाईल में नेटवर्क न होने पर भी कर पाएंगे कॉल, ट्राई ने दी मंजूरी

सैमसंग के इस मैसेज से यह भी साफ हो जाता है कि फ्लाईट में मुफ्त में फोन बांटना कंपनी की ओर से गैलेक्सी नोट7 के बाद खराब हुई छवि को गैलेक्सी नोट8 से बचाना है। अब इसे सैमसंग की मार्केटिंग स्ट्रेटजी कहे या फोन की मशहूरी करना, लेकिन फ्लाईट में सफर कर रहे उन यात्रियों के लिए यह यात्रा सैमसंग की ओर से बेहद खास सौगात बन गई है।

The post अब सैमसंग गैलेक्सी नोट8 की वजह से उड़ती फ्लाईट में मची हलचल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट8, जानें आॅफर्स और डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note8-goes-for-sale-in-india-in-hindi/ Thu, 21 Sep 2017 07:58:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11997 लंबे इंतजार के बाद यह हाईएंड डिवाईस देश में अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। आईये आपको बताते है इस फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स से लेकर इसकी कीमत व उपलब्धता के बारें में सबकुछ

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट8, जानें आॅफर्स और डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 का इतिहास बेशक कैसा भी रहा हो लेकिन गैलेक्सी एस8 की सफलता तथा गैलेक्सी नोट8 को लेकर की गई प्री ​रजिस्ट्रेशन और प्री बुकिंग ने पहले से ही साफ कर दिया है कि भारत में सैमसंग के इस फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी नोट8 के चाहने वाले बहुत है। लंबे इंतजार के बाद आज सैमसंग का यह हाईएंड डिवाईस देश में अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की सेल को लेकर कंपनी काफी उत्साहित है और कहा है कि ”वर्ष 2015 में गैलेक्सी नोट 5 भारत में आया था और नोट सीरीज के इस फोन को लेकर लोग काफी उत्सा​हित थे। वहीं गैलेक्सी नोट 8 को लेकर जिस तरह की डिमांड देखने को मिली है उससे हम काफी उत्साहित हैं। नोट डिवाइस के प्रति इस तरह का उत्साह हमने पहले कभी नहीं देखा। गैलेक्सी नोट 5 की तुलना में सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की मांग 10 गुणा ज्यादा दर्ज की गई है। हालांकि भारी मांग को देखते हुए इस फोन को उपलब्ध कराने में हमें कई समस्याएं हुईं लेकिन आज से पूरे भारत में इसकी डिलिवरी शुरू हो गई है।” आईये आपको बताते है इस फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स से लेकर इसकी कीमत व उपलब्धता के बारें में सबकुछ:

गूगल ने एचटीसी के पिक्सल 2 टीम को 70,961,000,000 रुपये में खरीदा

सैमसंग गैलेक्सी नोट8 को कंपनी की ओर से 67,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आज से इस फोन की पहली सेल शुरू हो रही है तथा इसे सैमसंग स्टोर तथा शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकेगा। इन दोनों आॅनलाईन स्टोर्स से गैलेक्सी नोट8 खरीदनें पर वायरलैस चार्जर फ्री में दिया जा रहा है ​तथा एचडीएफसी कार्ड धारकों को 4,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं रिलायंस जियो यूजर्स को सैमसंग गैलेक्सी नोट8 की खरीद पर 448जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा प्राप्त होगा।

samsung-galaxy-note-8-5

इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे बेज़ल लेस इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 18:5:9 असपेक्ट रेशियो वाली 6.3-इंच की क्वॉडएचडीप्लस सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से इसे 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी पर पेश किया है जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

samsung-galaxy-note-8-4

यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग 10एनएम एक्सनॉस 8895 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी71 एमपी20 जीपीयू भी मौजूद है। गैलेक्सी नोट8 सैमसंग का पहला डुअल रियर कैमरे वाला डिवाईस है। इसके बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। तथा सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इंटर कनेक्शन चार्ज घटाने पर मोबाइल कंपनियों में मची रार, जियो हुआ खुश तो एयरटेल-वोडाफोन नाराज

गैलेक्सी नोट8 आईपी68 सर्टिफाईड है तथा डुअल सिम, 4जी वोएलटीई व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें आइरिस स्कैनर भी दिया गया है। यह डिवाईस कंपनी के वॉयस अस्सिटेंट ‘​बिक्सबे’ पर प्रोसेस करने में सक्षम है। सैमसंग गैलेक्सी नोट8 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे वायरलैस चार्जिंग तकनीक के साथ यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट से भी चार्ज किया जा सकता है।

The post आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट8, जानें आॅफर्स और डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट8, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note8-launched-in-india-with-features-and-specifications-in-hindi/ Tue, 12 Sep 2017 08:15:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11685 सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 को आज भारत में लॉन्च कर दिया है, इस फोन की शुरूआती कीमत

The post भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट8, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना हाईएंड डिवाईस गैलेक्सी नोट8 को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया था और इसी के साथ भारत में भी इस फोन के लॉन्च की चर्चा जारी थी। नोट सीरीज के चाहने वाले यहां भी कम नहीं है। इसी के मद्देनज़र कंपनी ने गैलेक्सी नोट8 को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की शुरूआती कीमत 67,900 रुपये है और यह 21 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। फोन को आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर के अलावा आॅफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। आगे हमनें विस्तार से इस फोन की जानकारी दी है।

जानें कैसे करें अपने सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को नुगट पर अपडेट

डिजाईन: सैमसंग गैलेक्सी नोट8 को बेज़ल लेस इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है तथा बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। यह फोन आईपी68 सर्टिफाईड है जो इसे पानी व धूल अवरोधक बनाता है। फोन के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

samsung-galaxy-note-8-2

डिसप्ले: गैलेक्सी नोट8 में 2960×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की क्वॉडएचडीप्लस सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। फोन की डिसप्ले का असपेक्ट रेशिया 18:5:9 का है जो 521पीपीआई सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन को स्क्रैच व खरोंचों से बचाने के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

शाओमी ने लॉन्च किया अब तक का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन

रैम व स्टोरेज: सैमसंग ने अपने इस फोन हाईएंड डिवाईस को 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी पर पेश किया है। वहीं आप 256जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का भी उपयोग कर सकते हैं।

samsung-galaxy-note-8-4

प्रोसेसर: गैलेक्सी नोट8 को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 पर पेश किया गया है लेकिन भारत में यह फोन सैमसंग 10एनएम एक्सनॉस 8895 चिपसेट पर रन करेगा। फोन में आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी71 एमपी20 जीपीयू भी मौजूद है।

samsung-galaxy-note-8-5

सॉफ्टवेयर: यह फोन फिलहाल एंडरॉयड नुगट पर कार्य करता है लेकिन कंपनी का दावा है​ कि यह एंडरॉयड ओरियो रेडी है। जल्द ही इसे नए ओएस पर अपडेट कर दिया जाएगा।

6जीबी रैम और डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का एक और दमदार फोन

कैमरा: गैलेक्सी नोट8 सैमसंग का पहला डुअल रियर कैमरे वाला डिवाईस है। इसके बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इनमें से एक कैमरा जहां एफ/1.7 अपर्चर से लैस है जब्कि दूसर सेंसर एफ/2.4 अपर्चर के साथ टेलीफोटो लेंस के रूप में दिया गया है। फोन का रियर कैमरा 2एक्स तक आॅप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।
इसके साथ ही सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो आॅटोफोकस तकनीक के साथ ही आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर से लैस है।

samsung-galaxy-note-8

कनेक्टिविटी व सिक्योरिटी फीचर्स: डुअल सिम वाले गैलेक्सी नोट8 में 4जी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ व एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए है। गैलेक्सी नोट8 कंपनी के वॉयस अस्सिटेंट ‘​बिक्सबे’ पर प्रोसेस करने में सक्षम है। वहीं फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें आइरिस स्कैनर भी मौजूद है। फोन के साथ एस पेन भी दिया गया है।

जियो की टक्कर में एयरटेल ने लॉन्च की 4जी वोएलटीई सर्विस

बैटरी: सैमसंग गैलेक्सी नोट8 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन को वायरलैस चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जिससे बिना वायर कनेक्ट किए फोन का चार्ज किया जा सकता है। वहीं फोन में यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट भी मौजूद है।

The post भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट8, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>