Samsung Galaxy On Nxt | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:18:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरे के साथ सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट लॉन्च, 9,999 रुपये में कल से होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-on-nxt-16gb-launched-on-flipkart-in-hindi/ Tue, 02 Jan 2018 10:41:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15431 गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरे के साथ सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट लॉन्च, 9,999 रुपये में कल से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही सैमसंग ने भारत में अपने मीड रेंज वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट का 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। वहीं आज कंपनी ने अपने अन्य स्मार्टफोन गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट का भी एक नया वेरिएंट बाजार में उतार दिया है। गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में जहां कंपनी ने बड़ा वेरिएंट पेश किया था वहीं गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट का सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया गया है। यह फोन 16जीबी स्टोरेज से लैस है और 10,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट के इस नए वेरिएंट को कंपनी ने 16जीबी इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 3जीबी की रैम मौजूद है। गौरतलब है कि नए वेरिएंट से पहले गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट भारतीय बाजार में 32जीबी मैमोरी और 64जीबी स्टोरेज के साथ सेल के लिए मौजूद है तथा ये दोनों ही फोन 3जीबी की रैम मैमोरी से लैस है।

samsung-galaxy-on-nxt-1

गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल बॉडी डिजाईन पर बना है। फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। इस वेरिएंट की स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7870 चिपसेट पर रन करता है।

शाओमी मी ए1 को मिला एंडरॉयड ओरियो अपडेट, जानें कैसे करें इंस्टाल

ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली टी830 जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें समान अपर्चर पावर से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

नए साल पर एयरटेल का नया दांव, पुरानी कीमत पर मिलेगा अतिरिक्त 4जी डाटा, 3.5जीबी हर रोज़

यह एक डुअल सिम फोन है तथा इसके होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट का नया वेरिएंट ब्लैक और गोल्ड कलर में पेश किया गया है। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि 10,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन 3 से 5 जनवरी तक फ्लिपकार्ट की सेल में 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

The post 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरे के साथ सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट लॉन्च, 9,999 रुपये में कल से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग के 64जीबी मैमोरी वाले इस दमदार फोन की कीमत हुई 3,000 रुपये कम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-on-nxt-64gb-memory-phone-price-cut-rs3000-in-hindi/ Wed, 29 Nov 2017 13:09:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14212 कटौती किए जाने के बाद यह फोन 12,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है।

The post सैमसंग के 64जीबी मैमोरी वाले इस दमदार फोन की कीमत हुई 3,000 रुपये कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग भारतीय स्मार्टफोन बाजार के एक बड़े किस्से पर अपना कब्जा रखती है। बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस सैमसंग के ये स्मार्टफोन्स यूजर्स को काफी भाते हैं। अपने यूजर्स का ख्याल करते हुए सैमसंग ने अपने दमदार स्मार्टफोन्स में से एक गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट की कीमत में कटौती की है। सैमसंग ने अपने इस फोन की कीमत में फ्लैट 3,000 रुपये की कमी की है, जिसके बाद इसे सिर्फ 12,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट का यह नया मूल्य सिर्फ सैमसंग की आॅफिशियल वेबसाइट पर ही देखने को मिला है। शॉप डॉट सैमसंग पर जहां इस फोन का मूल्य 15,900 रुपये लिस्ट ​था वहीं अब 3,000 रुपये की कटौती किए जाने के बाद यह फोन 12,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। वहीं शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट की बात की जाए तो खबर लिखे जाने तक इस प्लेटफार्म पर फोन का मूल्य 14,900 रुपये ही ​अंकित था।

samsung-galaxy-on-next-1

सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट की बात करें तो यह फोन 3जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। तथा यह फोन 1.6गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7870 प्रोसेसर पर रन करता है।

5,000एमएएच बैटरी के साथ 1 दिसंबर को लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स भारत 5

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300एमएएच की बैटरी मौजूद है। आपको बता दें कि इस फोन की कीमत में की गई कटौती कब तक जारी रहेगी इस बारें में कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लिहाज़ा यदि आप इस फोन को खरीदना या इसके बारें में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो (यहां क्लिक करें)

The post सैमसंग के 64जीबी मैमोरी वाले इस दमदार फोन की कीमत हुई 3,000 रुपये कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग के इस 64जीबी वाले फोन पर मिल रही है 3,000 रुपये छूट, बेहद ही कम कीमत में हुआ उपलब्ध https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-offers-3000-discount-on-samsung-galaxy-on-nxt64gb-in-hindi/ Mon, 15 May 2017 06:22:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7662 कंपनी की ओर से यह फोन 17,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन आज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से इस फोन को 3,000 रुपये की छूट पर पाया जा सकता है।

The post सैमसंग के इस 64जीबी वाले फोन पर मिल रही है 3,000 रुपये छूट, बेहद ही कम कीमत में हुआ उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन कंपनी सैमसंग के मीड रेंज वाले दमदार स्मार्टफोन्स की बात की जाए तो इनमें गैलेक्सी आॅन नेक्सट का दर्जा सबसे उपर है। कंपनी की ओर से यह फोन 17,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन आज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से इस फोन को 3,000 रुपये की छूट पर पाया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फोन पर एक्सचेंज़ आॅफर के तहत 14 हजार का अतिरिक्त डिस्काउंट भी हासिल किया जा सकता है।

सबसे पहले भारत में लॉन्च होगा सैमसंग ज़ेड4, देखिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फ्लिपकार्ट द्वारा जारी बिग 10 सेल के ​अंतर्गत विभिन्न प्रोडक्ट्स पर अनेंको आॅफर चलाए गए हैं। इसी आॅफर के तहत सैमंसग गैलेक्सी आॅन नेक्सट के 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट पर फ्लैट 16 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। जिसके बाद 17,900 रुपये की कीमत वाले इस दमदार स्मार्टफोन को महज़ 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

samsung-galaxy-on-nxt-1

​सिर्फ इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट की ओर से आॅन नेक्सट की खरीद पर एक्सचेंज आॅफर भी चलाया गया है। आॅन नेक्सट की खरीद के दौरान किसी अन्य फोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 14,000 रुपये की कमी की जाएगी। अर्थात् एक परफेक्ट एक्सचेंज डील पर आप सैमसंग का यह फोन सिर्फ 900 रुपये में पा सकेंगे।

आज भी हो सकता है रैनसमवेयर अटैक, जानें कैसे रखें अपने मोबाइल और कंप्यूटर को सुरक्षित

फ्लिपकार्ट की ओर से इस सेल के तहत 2500 रुपये का मेक माय ट्रिप का होटल गिफ्ट कार्ड दिया जा रहा है तथा साथ ही एचडीएफसी कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। आपकों बता दें कि सैमसंग का यह फोन 5.5-इंच की स्क्रीन के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर ​तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं 64जीबी स्टोरेज के साथ ही इसमें 3जीबी की रैम दी गई है।

इस फोन को खरीदने अथवा इसकी अन्य जानकारी पाने के ​लिए (यहां क्लिक करें)

The post सैमसंग के इस 64जीबी वाले फोन पर मिल रही है 3,000 रुपये छूट, बेहद ही कम कीमत में हुआ उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अब 64जीबी मैमोरी के साथ आया सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-on-nxt-64gb-launched-in-hindi/ Tue, 25 Apr 2017 10:56:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7083 सैमसंग इंडिया की ओर से गैलेक्सी आॅन नेक्सट (2017) को 16,900 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के जरिये भारत में उतारा गया है।

The post अब 64जीबी मैमोरी के साथ आया सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी सीरीज़ में आॅन नेक्सट स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं अब कंपनी की ओर से इसी फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग इंडिया की ओर से गैलेक्सी आॅन नेक्सट (2017) को 16,900 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के जरिये भारत में उतारा गया है।

‘मी’ सीरीज़ में लॉन्च हुए दो सस्ते स्मार्टफोन

सैमसंग गैलैक्सी आॅन नेक्सट (2017) एक मीड रेंज स्मार्टफोन है जो ब्लैक और गोल्ड कलर आॅप्शन में आज रात से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए लिस्ट हो जाएगा। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी ने इसे आॅल मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.5-इंच की फुलएचडी ​डिसप्ले से लैस है।

samsung-galaxy-on-next

यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7870 ​प्रोसेसर पर रन करता है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी830एमपी1 जीपीयू दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा एफ/1.9 अपर्चर वाला ही 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

4,000एमएएच बैटरी वाला ब्लेड मैक्स 3 लॉन्च

गैलेक्सी आॅन नेक्सट (2017) के होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बे​ड है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। फिलहाल यह फोन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध कराया है, जहां इसकी ओपन सेल आज रात से शुरू होगी।

The post अब 64जीबी मैमोरी के साथ आया सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-on-nxt-goes-on-sale-to-night-via-flipkart-in-hindi/ Sun, 23 Oct 2016 05:49:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=879 लुक, स्टाइल और फीचर्स के मामले में सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट बिल्कुल गैलेक्सी जे7 प्राइम के जैसा है। अंतर सिर्फ मैमोरी का है।

The post सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सप्ताह सैमंसग ने गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। उसी दिन खबर दी गई थी कि यह फोन 24 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। अब इस फोन को आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से लिया जा सकता है। लॉन्च के साथ ही कंपनी इसके साथ कुछ आॅफर्स भी दे रही है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 18,490 रुपए है और इसे नो कॉस्ट ईएमआई पर लिया जा सकता है। इसके साथ ही सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 15 फीसदी तक कैश बैक पाया जा सकता है। इतना ही नहीं कंपनी सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्टस के साथ एक्सेंच आॅफर में 2,000 रुपये का आॅफ दे रही है।

6जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो

​जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो यह लुक, स्टाइल और फीचर्स के मामले में बिल्कुल गैलेक्सी जे7 प्राइम के जैसा है। अंतर सिर्फ मैमोरी का है। सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेलल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। हालांकि गैलेक्सी जे7 प्राइम की स्क्रीन जहां गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है। वहीं इस फोन के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। सैमसंग के अन्य फोन की तरह इसमें भी क्लिकेबल होम बटन है और इसी पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटीग्रेटे है।

माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 6 लॉन्च, इसमें है शानदार म्यूजिक के लिए बी-बेस इंटीग्रेशन

सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट को एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही माली टी830एमपी2 जीपीयू दिया गया है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाते हैं। गैलेक्स आॅन नेक्सट में आपको 3जीबी रैम मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। जबकि गैलेक्सी जे7 प्राइम में 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 3जी, वाईफाई और 4जी दिया गया है। फोन में वोएलटीई सपोर्ट है जहां आप रिलायंस जियो की 4जी सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। आधारित इस फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट लॉन्च, जानें कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-on-nxt-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/ Thu, 20 Oct 2016 14:11:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=825 सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेलल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है।

The post सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट लॉन्च, जानें कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही खबर आई थी कि सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट स्मार्टफोनको को लॉन्च कर सकता है और आज कंपनी ने इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह फोन आॅफलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के साथ एक्सक्लूसिव उपलब्ध है। जहां इसकी कीमत 18,490 रुपए है। सैमसंग का यह फोन लुक स्टाइल आॅर फीचर्स के मामले में गैलेक्सी जे7 प्राइम के समान ही है। सिर्फ मैमोरी में आपको अंतर मिलेगा।

डिसप्ले: सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेलल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। हालांकि गैलेक्सी जे7 प्राइम की स्क्रीन जहां गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है। वहीं इस फोन के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

चिपसेट: सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट को एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही माली टी830एमपी2 जीपीयू दिया गया है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाते हैं।

3 दिंसबर को खत्म होगा वेलकम आॅफर, 4 दिसंबर से लगेगा शुल्क

मैमोरी: गैलेक्स आॅन नेक्सट में आपको 3जीबी रैम मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

कैमरा: सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ टच फोकस, फेस डिटेक्शन और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे। इसके सााि ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन फुल एचडी वीडियो रिकार्ड करने में सक्षम है।

ओपो ने लॉन्च किया 6जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल वाला आर9एस प्लस, साथ में आर9एस हुआ आॅफिशियल

कनेक्टिविटी: यह फोन दोहरा सिम सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। वहीं डाटा के लिए इसमें 3जी, वाईफाई और 4जी दिया गया है। फोन में वोएलटीई सपोर्ट है जहां आप रिलायंस जियो की 4जी सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। आधारित इस फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

फिंगरप्रिंट सेंसर: जहां आज कल पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया होता है वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में आपको होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट लॉन्च, जानें कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>