Samsung Galaxy Quantum2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 13 Apr 2021 11:28:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy Quantum2 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, यूजर्स को मिलेंगे दमदार सिक्योरिटी फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-quantum-2-specifications-revealed-check-price-specifications-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-quantum-2-specifications-revealed-check-price-specifications-and-features/#respond Tue, 13 Apr 2021 11:28:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57094 Samsung Galaxy Quantum2 स्मार्टफोन से पर्दा उठ गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन दमदार सिक्योरिटी फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy Quantum2 की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं।

The post Samsung Galaxy Quantum2 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, यूजर्स को मिलेंगे दमदार सिक्योरिटी फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने होम मार्केट दक्षिण कोरिया में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy Quantum2 से पर्दा उठा दिया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को SK Telecom के साथ मिल कर पेश किया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में बिल्टइन क्वांटम क्रिप्टोग्राफी टेक्नोलॉजी, Snapdragon 855+ चिपसेट के साथ पेश किया है। यहां हम आपको सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy Quantum2 की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Quantum2 सिक्योरिटी फीचर्स

सैमसंग ने Galaxy Quantum2 स्मार्टफोन को पिछले साल की तरह सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन QRNG (Quantum Random Number Generator) चिप के साथ पेश किया है जिसे ID Quantique ने डेवलप किया है। यह टेक्नोलॉजी सैमसंग स्मार्टफोन को हैकर्स से दूर रखता है। इस स्मार्टफोन को लेकर SK Telecom का कहना है कि QRNG चिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर पेमेंट को सुरक्षित करता है। यह भी पढ़ें : 5G की पावर, 11GB रैम और 44MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च होगी Vivo V21 सीरीज, यहां देखें लुक और फीचर्स

 

Samsung Galaxy Quantum2 स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Quantum2 स्मार्टफोन में 6.7-इंच की Dynamic AMOLED 2X QHD+ Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले Galaxy S21 की तरह कर्व्ड है जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 1200 nits तक है। इसके साथ ही डिस्प्ले का रेजलूशन 3200 x 1440 पिक्सल है। इसके साथ ही यह डिस्प्ले SGS eye care सर्टिफिकेशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिला हुआ है।

Samsung Galaxy Quantum2

Samsung Galaxy Quantum2 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 855+ चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 5G मॉडेम ( N78 sub6 बैंड सपोर्ट), 6GB RAM, और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को microSD कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। यह भी पढ़ें : Redmi जल्द पेश करेगी धांसू गेमिंग स्मार्टफोन, दमदार Dimensity 1200 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में प्राइमेरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। इस फ़ोन में सेल्फ़ी के लिए 10MP का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4,500mAh बैटरी और 25W चार्जिंग, USB-C पोर्ट, Wi-Fi ac, Bluetooth 5.0, NFC, GPS और Glonass दिया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूआई One UI पर रन करता है।

सैमसंग Galaxy Quantum2 स्मार्टफोन को व्हाइट, डार्क ग्रे और लाइट वॉलेट कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर आज 13 अप्रैल से शुरू होंगे। प्री-ऑर्डर 19 अप्रैल तक चलेंगे और यह स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया में 23 अप्रैल को ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन दूसरे मार्केट में Galaxy A82 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

The post Samsung Galaxy Quantum2 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, यूजर्स को मिलेंगे दमदार सिक्योरिटी फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-quantum-2-specifications-revealed-check-price-specifications-and-features/feed/ 0