Samsung Galaxy S20 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 13:53:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy S20+ और Galaxy Buds+ का BTS edition इं​डिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-galaxy-buds-bts-edition-pre-booking-open-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-galaxy-buds-bts-edition-pre-booking-open-in-india/#respond Wed, 01 Jul 2020 12:49:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45974 ये प्रोडक्ट्स 10 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

The post Samsung Galaxy S20+ और Galaxy Buds+ का BTS edition इं​डिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने आज से अपने बहुप्रतीक्षित BTS editions वाले Galaxy S20+ स्मार्टफोन और Galaxy Buds+ को भारत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया है। इन दोनों नए एडिशन के साथ ही Samsung Galaxy S20 Ultra के नए Cloud White कलर ने भी इंडियन मार्केट में एंट्री ली है जिसे कंपनी की ओर से 97,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आज यानि 1 जुलाई से शुरू हो कर यह प्री-बुकिंग 9 जुलाई तक चलेगी। इस बीच इच्छुक यूजर सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन तीनों प्रोडक्ट्स को बुक कर सकते हैं।

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy S20+ BTS edition पर्पल ग्लास व मैटल एक्टीरियर पर बना है जिसे 87,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा तथा Samsung Galaxy S20 Ultra Cloud White वेरिएंट को 97,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Samsung Galaxy Buds+ BTS edition की कीमत कंपनी की ओर से 14,990 रुपये रखी गई है। ये तीनों ही प्रोडक्ट्स आने वाली 10 जुलाई से सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सैमसंग स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

samsung-galaxy-s20-galaxy-buds-bts-edition-pre-booking-open-in-india

Samsung Galaxy S20 Plus

सैमसंग गैलेक्सी एस20+ 3200 X 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। फोन में क्वॉड एचडी+ एमोलेड 2एक्स इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर 10+ सर्टिफाइड है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो वन यूआई पर काम करता है। वहीं 2.7गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला एक्सिनोस 910 चिपसेट मौजूद है। यह भी पढ़ें : 7 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा POCO M2 Pro, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy S20+ क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एक सेंसर 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और यह एफ/2.0 अपर्चर सपोर्ट करता है। यह लेंस 120 डिग्री तक अल्ट्रा वाइड लेंस सपोर्ट करने में सक्षम है। वहीं तीसरा लेंस एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ यह फोन डेफ्थविज़न सेंसर भी सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

samsung-galaxy-s20-galaxy-buds-bts-edition-pre-booking-open-in-india

सिक्योरिटी के लिए Samsung Galaxy S20+ में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। Galaxy S20+ को सैमसंग ने Cosmic Grey, Cloud Blue और Cosmic Black कलर में लॉन्च किया है।

The post Samsung Galaxy S20+ और Galaxy Buds+ का BTS edition इं​डिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-galaxy-buds-bts-edition-pre-booking-open-in-india/feed/ 0
Samsung Galaxy S20 Ultra रिव्यू: शानदार कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के बाद हैवी डिजाइन पड़ता है भारी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi/#respond Mon, 20 Apr 2020 09:34:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42932 कुछ दिन पहले ही हमने Samsung Galaxy S20 Plus का रिव्यू पब्लिश किया था और अब हमारे पास इसका बड़ा वेरियंट Galaxy S20 Ultra है। चुंकि यह बड़ा फोन है और उससे ज्यादा कीमती है ऐसे में इस फोन को लेकर आशाएं भी ज्यादा हो जाती हैं। रिव्यू के दौरान हम भी इसी आशा के […]

The post Samsung Galaxy S20 Ultra रिव्यू: शानदार कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के बाद हैवी डिजाइन पड़ता है भारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिन पहले ही हमने Samsung Galaxy S20 Plus का रिव्यू पब्लिश किया था और अब हमारे पास इसका बड़ा वेरियंट Galaxy S20 Ultra है। चुंकि यह बड़ा फोन है और उससे ज्यादा कीमती है ऐसे में इस फोन को लेकर आशाएं भी ज्यादा हो जाती हैं। रिव्यू के दौरान हम भी इसी आशा के साथ फोन को परख रहे थे। हालांकि जब यह फोन हमारे हाथ में आया तो सबसे ज्यादा खुशी हमें इसके कैमरे और ज़ूम फीचर्स को लेकर थी। क्योंकि यह सैमसंग का पहला फोन है जिसमें 108-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और साथ ही फोन में 100X का ज़ूम सपोर्ट है। ऐसे में हमने जानने की कोशिश की कि क्या वास्तव में इतने जूम का काम है या फिर बस नाम के लिए दे दिया गया है? तो क्यों न शुरुआत कैमरे से ही करें।

ज़ूम-ज़ूम-ज़ूम
Samsung Galaxy S20 Ultra को कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि इसका मेन कैमरा 108-मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इस सेंसर के साथ वाइड एंगल सपोर्ट है। इसके अलावा मेन कैमरे के साथ ओआईएस यानी कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर दिया गया है। साथ ही साथ पीडीएएफ से भी लैस है जो फास्ट फोकस में सहायक है। इसका दूसरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह 103 एमएम का टेलीफोटो लेंस जो एफ/3.5 अपर्चर के साथ आता है। यह फोन का पेरिस्कोप लेंस है जो 10 एक्स हाईब्रीड ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें ओआईएस, और पीडीएएफ सपोर्ट भी दिय गया है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20+ रिव्यू: प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस लेकिन थोड़ा महंगा

samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi

तीसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है और कंपनी ने 12-मेगापिक्सल का लेंस दिया है। यह लेंस अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसके अलावा सुपर स्टडी वीडियो में भी यही लेंस काम करता है। फोटोग्राफी को शानदार बनाने के लिए रियर कैमरा सेटअप के साथ डेफ्थ वीज़न कैमरा लेंस भी मौजूद है।

रियर कैमरे के साथ एआई इंटीग्रेशन है। इसके साथ ही पैनोरामा, प्रो मोड, लाइव फोकस लाइव फोकस वीडियो जैसे मोड भी दिए गए हैं। रही बात स्लो मोशन और सुपर स्लो मोशन की तो मुझे अब तक सैमसंग से बेस्ट किसी भी फोन में नहीं लगा है। वहीं गैलेक्सी नोट 10 से लिया गया फीचर ऑडियो ज़ूम और भी अच्छा हो गया है। यानि कि आप दूर से किसी वीडियो को शूट कर रहे हैं और तो जब वीडियो जूम होगा तो साथ ही साथ ऑडियो भी जूम होता जाएगा। दूर से भी धीमे आवाज को यह वीडियोग्राफी के दौरान साफ और स्पष्ट कैप्चर करेगा।

अब जरा कैमरा क्वालिटी का भी जिक्र कर ही लेते हैं। मेरे हिसाब से Samsung Galaxy S20 Ultra अब तक बाजार में उपलब्ध सबसे ताकतवर कैमरा फोन में से एक है। हमने पहले ही बताया है कि इसमे 100 एक्स का ज़ूम फीचर हैं। हालांकि इसका उपयोग सिर्फ फोटोग्राफी के दौरान किया जा सकता है और नॉर्मल मोड मे ही। 108 एमपी पर फोटोग्राफी के दौरान ज़ूम काम नहीं करता। वीडियो में यह 20 एक्स तक ही सीमित है। 100X ज़ूम में हमनें फोटोग्राफी तो की लेकिन क्वालिटी बहुत शानदार नहीं मिली लेकिन ज़ूम के लिहाज से कम भी नहीं थी। हां इतना जरूर कह सकते हैं कि पिछले साल लॉन्च हुआवई पी30 प्रो के 60X ज़ूम से कहीं ज्यादा अच्छा है और काम लायक फोटो तो क्लिक कर ही सकता है। ज़ूम के दौरान जो सबसे ज्यादा परेशानी होती है यह कि हाथ स्टडी नहीं रह पाता है। ऐसे में आपको ट्राईपॉड का उपयोग करना होगा और ट्राइपॉड भी हैवी होना चाहिए। क्योंकि हमारे पास हल्का ट्राइपॉड था और उससे कहीं बेस्ट हैंडशॉट ही था। आप खुद देख सकते हैं अप्रैल में दिखे सुपर मून को हमनें कैमरे में शूट किया है। हाथ से 100 एक्स ज़ूम के साथ चांद की तस्वीर ली है। पूरा चांद स्क्रीन में नहीं समा रहा था। वहीं  ज़ूम क्वालिटी को आप यहां देख सकते हैं 30एक्स तक बेस्ट है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A71 रिव्यू: यह फोन बहुत अच्छा है लेकिन बेस्ट नहीं

108-मेगापिक्सल फोटोग्राफी का सपोर्ट अलग से है और आप आसपेक्ट रेशियो से जाकर इसे ऑन कर सकते हैं। हाई मेगापिक्सल की फोटोग्राफी वाकई कमाल की है। कितना भी जूम करें यह फटता नहीं है।

फोन के साथ अल्ट्रावाइड एंगल दिया गया है। वहीं जूम के लिए 2 एक्स, 5एक्स और 10 एक्स, 30 एक्स और 100 एक्स का ऑप्शन है। बीच में 50 या 60 एक्स के लिए आप खुद से मैनुअली बढ़ा सकते हैं। कंपनी ने इसमें 5 एक्स तक का ऑप्टिकल जूम सपोर्ट दिया है जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है। इसका नाइट मोड काफी बेस्ट है और बिल्कुल कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीर ले सकता है। फोन से ली गई पिक्चर की डिटेलिंग शानदार है और कलर कॉम्बिनेशन भी बहुत अच्छा है। लाइव फोकस और लाइव फोकस वीडियो भी आपको इम्प्रेस करेगा।

वीडियो के लिए भी कम नहीं आंक सकते। सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज से कंपनी ने 8के वीडियो रिकॉर्डिंग की शुरुआत कर दी है और उसकी क्वालिटी कमाल की  है। बड़े से टीवी स्क्रीन पर भी आप देखेंगे तो भी कोई परेशानी नहीं होगी। हां एक चीज कहूंगा कि वीडियो रिकॉर्डिंग में फोन थोड़ा गर्म होता है और 8K दौरान तो जल्दी गर्म हो जाता है।

8K रिकॉर्डिंग का ऑप्शन आसपेक्ट रेशियो के साथ दिया गया है। वहीं वीडियो सेटिंग के अंदर साधारण एचडी, फुल एचडी और 4के आदि का विकल्प है। बेहद कम रोशनी में इसका फ्लैश भी काफी उपयोगी है। वहीं वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान इसका स्टडी मोड बिल्कुल गिम्बल का अहसास कराता है। हां स्टडी मोड में क्वालिटी का थोड़ा फर्क जरूर पड़ जाता है। कुल मिलाकर कहें तो इसके कैमरे की बराबरी करना काफी मुश्किल है। रही बात ज़ूम फीचर की तो 10 एक्स तक सुपर है, 30 एक्स तक बेस्ट है और 100 एक्स में काम चला सकते हैं लेकिन कैमरा सम्भालना मुश्किल हो जाता है।

परफॉर्मेंस
samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा कंपनी के नए प्रोसेसर एक्सिनोस 910 पर काम करता है। प्रोसेसर के मामले में गैलेक्सी एस20 और एस20 प्लस के समान ही है। सैमसंग का यह नया प्रोसेसर काफी अडवांस है और स्नैपड्रैगन 865 के बराबर माना जाता है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए माली-G77 MP11 जीपीयू है। फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2×2.73 GHz मॉनगूज़ एम5 + 2×2.50 GHz कोर्टेक्स-A76 + 4×2.0 GHz कोर्टेक्स-A55 सहित तीन प्रोसेसर का जोड़ है। रही बात मैमोरी की तो 12जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ में उपलब्ध है।

इंडिया से बाहर सैमसंग गैलेक्सी एस20 प्लस अल्ट्रा का 16जीबी रैम में भी उपलब्ध है लेकिन भारत में सिर्फ 12जीबी रैम वाला मॉडल ही उपलब्ध है। हालांकि 12जीबी रैम मैमोरी भी काफी है और इसमें आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। यूजर्स के लिए लगभग 7जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध होता है। वहीं स्टोरेज के लिए आपको लगभग 103जीबी का स्पेस मिलेगा। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है लेकिन वह शेयर्ड है। अर्थात आप सिम कार्ड या फिर मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।

samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi

रही बात परफॉर्मेंस की तो इसमें कोई शक नहीं है कि यह बहुत ही शानदार फोन है और आपको हैंग और लैग की समस्या नहीं देखने को मिलेगी। न सिर्फ फोन का प्रोसेसर अच्छा है बल्कि रैम और रोम भी काफी मिलता है। हां कुछ मामलों में यह आईफोन 11 प्रो मैक्स से थोड़ा पीछे नजर आता है। हालांकि एनटूटू अभी प्ले स्टोर से हटा लिया गया है ऐसे में हमने गीकबेंच रन किया और उसमें सिंगल कोर में यह 808 और मल्टी कर पर 2749 स्कोर कर ​पाया। जबकि एप्पल आईफोन इससे कहीं आगे था। लेकिन ऐसा नहीं है कि आपको निराश करेगा।

samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi

गेमिंग हो या फिर मल्टीटास्किंग हर मामले में यह बेहतर काम करता है। हमें 10 दिनों के उपयोग में कभी भी हैंग होने या स्लो होने की शिकायत नहीं मिली। लेकिन गेम खेलने या और ब्राउजिंग के दौरान भी थोड़ी हीटिंग समस्या मिली। हो सकता है कि एक दो सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद यह सही हो जाए।

ऑपरेटिंग सिस्टम
samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर काम करता है और इसमें आपको सैमसंग का वन यूआई 2.0 देखने को मिलता है। उपयोग के मामले में यह पुराने सैमसंग फोन के समान ही है। हां अल्ट्रा कंपनी का सबसे ताकतवर डिवाइस में से एक है तो हम कुछ और भी आशा कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं कुछ है नहीं। सैमसंग के इस फोन में भी आपको नोट ऐप मिलेगा। हालांकि पेन नहीं है लेकिन आप उंग्लियों के उपयोग से क्रियेटिव बना सकते हैं। फोन में वर्चुअल स्टोरेज के लिए आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। इसमें गूगल ड्राइव के अलाव माइक्रोसॉफ्ट का वन ड्राइव इंटीग्रेशन भी दिया गया है।

samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi
इस बार ऐप सेक्शन में एक और खास बात देखने को मिला। कई ऐप के सिर्फ आईकॉन लिंग के साथ उपलब्ध हैं और वे ग्रे कलर में होते हैं। जब तक उन्हें आप डाउनलोड नहीं करेंगे तब तक वह ग्रे ही रहेंगे। डाउनलोड होते ही वे अपने असली रंग में आ जाते हैं। परंतु कमी यह है कि शुरुआत में फोन इंस्टॉलेशन के साथ ही लगभग 1 जीबी डाटा का उपयोग करता है।

Samsung Galaxy S20 Ultra में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, वनड्राइव के अलावा ऑफिस आउटलुक जैसे ऐप भी लिए गए हैं। वहीं वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए नेटफ्लिक्स और म्यूजिक के लिए यूट्यूब म्यूजिक जैसे ऐप भी दिए गए हैं। बाई डिफॉल्ट फोन के पावर बटन पर बिक्सबी दिया होता है लेकिन आप चाहें तो उस सेटिंग को बदल सकते हैं।

samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi

फोन में लिंक टू विंडोज ऐप दिया गया है जहां बस एक क्लिक से आप अपने फोन को विंडोज कंप्यूटर के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा डेक्स फीचर भी है जहां आप अपने फोन को किसी भी स्क्रीन पर कास्ट कर सकते हैं वो भी बिना इंटरनेट के। केबल के माध्यम से कनेक्ट कर पूरे फोन का उपयोग डेस्कटॉप की तरह दूसरे स्क्रीन से कर सकते हैं। हालांकि मैकबुक के साथ कनेक्ट होने में जब कभी थोड़ी समस्या होती है। बावजूद इसके बहुत काम का फीचर है।

Galaxy S20 Ultra के कुछ और फीचर जैसे स्क्रीन रिकॉर्डिंग, किड्स मोड और फोकस मोड जैसे फीचर्स इसकी उपयोगिता बढ़ाते हैं।

डिजाइन और डिसप्ले
samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi
वैसे तो अक्सर फोन रिव्यू की शुरुआत हम डिजाइन से करते हैं लेकिन इसका कैमरा खास था इस वजह से हमनें शुरुआत में कैमरे की जिक्र किया है। रही बात डिजाइन की तो मुझे बहुत खास नहीं लगा। वहीं फोन का वजन भी उपयोग को मजा थोड़ा किरकिरा करता है। हालांकि सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की बॉडी ग्लास की बनी है और बिल्ट क्वालिटी काफी प्रीमियम है लेकिन अच्छी बिल्ट ​क्वालिटी डिजाइन को बेहतर नहीं कर सकी।

कंपनी ने इसे 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया है और इसमें डायनेमिक AMOLED 2X कपैसिटिव टच स्क्रीन पैनल का उपयोग किया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1440 x 3200 पिक्सल है और इसका आसपेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके फ्रंट और बैक दोनों में Corning Gorilla Glass 6 की प्रोटेक्शन दी गई है।

samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi

Samsung Galaxy S20 Ultra में पंच होल डिसप्ले का उपयोग किया गया है। हालांकि पिछले साल एस10 प्लस में डुअल पंच होल था लेकिन इस बार आपको एक ही पंच मिलेगा। परंतु अच्छी बात यह कही जा सकती है कि पंच होल पहले से काफी छेटा है और स्क्रीन पर आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगा। बेज़ल्स भी पहले से काफी कम हो गए हैं। गैलेक्सी नोट 10 प्लस में जहां दोनों हार्डवेयर बटन फोन के बाएं पैनल में दिए गए थे। वहीं इस बार दाएं पैनल पर आ गए हैं। फोन के नीचले पैनल में आपको यूएसबी टाइप सी पोर्ट और लाउडस्पीकर ग्रिल मिलेगा। 3.5 एमएम ऑडियो जैक को कंपनी ने हटा दिया है। चार्जिंग या म्यूजिक के लिए यूएसबी टाइप—सी पोर्ट ही काम करता है। सेल्स पैक के साथ ईयरफोन उपलब्ध है और उसकी क्वालिटी बहुत अच्छी है। फोन में उपरी पैनल में सिम स्लॉट उपलब्ध है।

samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi

पिछले पैनल पर जब आप आते हैं तो डिजाइन पूरा बदल गया है। ग्लास के बैक पैनल पर बड़े से रेक्टेंगल के अंदर एक स्क्वायर है शेप जो थोड़ा गौर से देखने पर नजर आता है।  स्क्वायर के अंदर तीन कैमरे के साथ एक फ्लैश है। वहीं पर आपको एक न्वाइस कैंसेलेशन माइक मिलेगा। वहीं नीचे उस की ओर पैरिस्कोप कैमरा है।

samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi

वैसे तो कंपनी ने डिजाइन में कुछ नया करने की कोशिश की है लेकिन यह नयापन पुराने से बेहतर नहीं कहा जाएगा। हो सकता है कि आपको पसंद आए लेकिन इसमें कुछ कमियां हैं जो बड़ी कही जा सकती हैं। जैसे कैमरा बॉडी से काफी उपर की ओर उठा हुआ है। डिजाइन तो स्लीक है और फोन की मोटाई मात्र 8.8 एमएम है। परंतु कैमरे के स्थान पर लगभग दो एमएम और ज्यादा उंचा उठ जाता है और यह काफी बड़ा एरिया है ऐसे में फोन काफी मोटा भी जाता है।

samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi

बड़ी स्क्रीन को कॉम्पैक्ट डिजाइन में अडजस्ट करने की कोशिश कंपनी ने काफी की है लेकिन मुझे थोड़ा मुश्किल लगा। इसकी मोटाई 76 एमएम है और यह बिना कवर के ही काफी चौड़ा लगता है। वहीं यदि आप कवर लगा देते हैं तो चौड़ाई और बढ़ जाती है। ऐसे में हाथ में लेकर चलना काफी मुश्किल हो होता है। जाहिर है ग्लास बॉडी है तो कवर लगाएंगे ही। रही बात वजन की तो यह 222 ग्राम का फोन है। एक अच्छा फोन लगभग 180 और 190 ग्राम का होता है लेकिन यह उनसे 30-40 ग्राम ज्यादा है और यह अहसास होगा।

samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi

हां डिसप्ले क्वालिटी शानदार है। इसके बराबर किसी को टिकना मुश्किल है। कंपनी ने 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का उपयोग किया है जो कि फिलहाल बहुत कम फोन में उपलब्ध है। परफॉर्मेंस काफी स्मूथ लगेगा। हालांकि इस रिफ्रेश रेट का उपयोग आप तभी करें जब गेम खेल रहे हों अन्यथा बैटरी परफॉर्मेंस कमजोर हो जाता है। डिसप्ले सेटिंग में रिफ्रेश रेट कम करने का ऑप्शन है। वहीं स्क्रीन रेजल्यूशन को भी आप डाउनग्रेड कर सकते हैं बैटरी बचत के लिए यह भी काफी अच्छा रहता है।

samsung-galaxu-s20-ultra-120hz

कुल मिलाकर डिजाइन और डिसप्ले के बारे में कहा जा सकता है कि शानदार डिसप्ले क्वालिटी कमजोर डिजाइन की वजह से फीका हो जाता है।

बैटरी
Samsung Galaxy S20 Ultra में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 45 वॉट तक का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। वहीं वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है और उसमें अधिकतम 15 वॉट चार्जिंग स्पीड ही मिलेगी। यह फोन सैमसंग के दूसरे वायलेस चार्ज सपोर्ट करने वाले एक्सेसरीज जैसे ईयरबड और गैलेक्सी वॉच को चार्ज करने में तो समझ है ही, साथ ही साथ केबल माध्यम से दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का बैटरी परफॉर्मेंस अच्छा है और एक बार पूरी तरह चार्ज करते हैं और 120 हर्ट्ज डिसप्ले पर फुल रेजल्यूशन के साथ लगातार उपयोग करते हैं तो लगभग 12 घंटे आराम निकाल देता है जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है। यदि औसत यूज है तो एक पूरा दिन आराम से निकाल देगा। यदि आप 60 हर्ट्ज डिसप्ले के साथ कम रेजल्यूशन पर उपयोग करते हैं तो फिर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। साधारण उपयोग में डेढ़ दिन निकाल देगा।

कनेक्टिविटी
samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi
Samsung Galaxy S20 Ultra में डुअल हाइब्रीड सिम सपोर्ट है। कंपनी ने एलटीई वर्जन भारत में पेश किया है जबकि बाहर में 5जी संस्करण भी उपलब्ध है। यह बात अलग है कि अभी इंडिया में 5जी नहीं है लेकिन जब इतना पैसा कोई लगा रहा है तो 5जी तो ढूढ़ेगा ही जिससे कि भविश्य के लिए पहले से तैयार रहें। इसके अलावा वाईफाई कॉलिंग, एनएफसी और सैमसंग पे इंटीग्रेशन भी मिलेगा। म्यूजिक इसमें डॉल्बी इंटीग्रेशन है। वहीं म्यूजिक शेयर का विकल्प भी दिया गया है।

निष्कर्ष
samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi
भारतीय बाजार में सैमसंग Samsung Galaxy S20 Ultra को 92,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन जीएसटी बढ़ने के बाद अब इसकी कीमत 97,900 रुपये हो गई है। ऐसे में सवाल है कि क्या इतना दमदार है कि लगभग 1 लाख रुपये चुकाया जाए। मेरा जवाब होगा यदि आप सबसे ताकतवर कैमरे वाला फोन लेना चाहते हैं तो फिर यह ठीक है। अन्यथा परफॉर्मेंस, डीजाइन और अच्छा कैमरा चाहिए तो एस20 प्लस लेना ज्यादा बेहतर है। इसी तरह यदि आप सबसे स्टाइलिश फोन लेना चाहते हैं तो कुछ पैसे लगाकर आप गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप देख सकते हैं। क्योंकि परफॉर्मेंस में वो फोन भी कम नहीं है। कंपनी ने उसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश किया है। एप्पल आईफोन 11 प्रो भी इसके विकल्प में एक अच्छा ऑप्शन है।

The post Samsung Galaxy S20 Ultra रिव्यू: शानदार कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के बाद हैवी डिजाइन पड़ता है भारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-review-in-hindi/feed/ 0
Samsung 150 मेगापिक्सल सेंसर पर कर रही है काम, क्या बदलेगा फोटोग्रफी का अंदाज https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-s-150-megapixel-camera-sensor-in-work-xiaomi-may-launch-a-new-flagship-phone-150mp-camera-sensor/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-s-150-megapixel-camera-sensor-in-work-xiaomi-may-launch-a-new-flagship-phone-150mp-camera-sensor/#respond Wed, 18 Mar 2020 04:41:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41838 सैमसंग के 150 मेगापिक्सल सेंसर का साइज़ 1 इंच का होगा।

The post Samsung 150 मेगापिक्सल सेंसर पर कर रही है काम, क्या बदलेगा फोटोग्रफी का अंदाज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय स्मार्टफोन मार्केट में 64 मेगापिक्सल और 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन आना आम बात हो गई है। कंपनियां 15 हजार रुपए के बजट के अंदर तक 48-मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन लॉन्च कर रही है। वहीं, इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए जल्द पिछले साल शाओमी ने 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले मी Mi Note 10 को लॉन्च किया था। वहीं, शाओमी ने पिछले साल ही इस डिवाइस को इंडिया में लॉन्च करने को लेकर टीज किया था। लेकिन, अभी तक यह फोन इंडियन मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि सैमसंग Samsung अपने नए कैमरा सेंसर पर काम कर रही है जो कि 150 मेगापिक्सल रिजोल्यूशन वाली तस्वीर लेने में सक्षम होगा।

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी द्वारा बनाया जा रहा यह 150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर नोनासेल टेक्नोलॉजी पर अधारित होगा, जो कंपनी ने ISOCELL Bright HM1 में भी इस्तेमाल किया था। इस सेंसर को कंपनी Samsung Galaxy S20 Ultra में दे चुकी है। बता दें कि यह पुरानी Tetracell टेक्नोलॉजी का अपग्रेड भी है, जो ISOCELL Bright HMX जैसे सेंसर मॉड्यूल में दी जाती है।
samsung-galaxy-s20-plus-camera
हालांकि, Samsung ने अभी तक इस सेंसर को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, दक्षिण कोरियन फोरम Clien पर पब्लिश हुई एक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग 150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर पर काम कर रहा है। दूसरी ओर ट्विटर पर Sleepy Kuma नाम के टिप्सटर ने जानकारी दी है कि सैमसंग के 150 मेगापिक्सल सेंसर का साइज़ 1 इंच का होगा। यह 1/1.33 इंच ISOCELL Bright HM1 सेंसर से बड़ा है।

इस सेंसर का इस्तेमाल फ्लैगशिप फोन्स में किया जा सकता है। इसके अलावा जानकारी सामने आई है कि Xiaomi, Oppo और Vivo सैमसंग के इस नए सेंसर की मांग कर रही है। इसका मतलब यह हुआ कि यह कंपनियां अपने फोन्स में आने वाले समय में 150 मेगापिक्सल सेंसर का इस्तेमाल करेंगी। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स की माने तो चीन की कंपनी शाओमी इस साल की चौथी तिमाही में इस सेंसर को अपने फ्लैगशिप का हिस्सा बनाने के बारे में विचार कर रही है।
Huawei Y9 Prime 2019 india offline sale start price specs
दूसरी ओर वीवो और ओप्पो इस सेंसर को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में साल 2021 की पहली तिमाही में इस सेंसर के साथ आएंगे। ऑफर करेंगे। इस सेंसर के साथ कंपनी फोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर और कई तरह की नई तकनीक का इस्तेमाल भी करेगी।

अगर बात करें सैमसंग के 108 मेगापिक्सल सेंसर की तो आपको जानकर हैरानी होगी कि 108 मेगापिक्सल वाले सेंसर के साथ 12032 x 9024 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फोटो क्लिक की जा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं अगर इस सेंसर से लैस फोन से वीडियो रिकॉर्ड की जाए तो यह 6K रेज्ल्यूशन वाली यानि 6016 x 3384 पिक्सल्स पर फिल्म बना सकता है। यह सेंसर 30fps यानि 1 सेकेंड में 30 फ्रेम कैप्चर करने में सक्षम है।

The post Samsung 150 मेगापिक्सल सेंसर पर कर रही है काम, क्या बदलेगा फोटोग्रफी का अंदाज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-s-150-megapixel-camera-sensor-in-work-xiaomi-may-launch-a-new-flagship-phone-150mp-camera-sensor/feed/ 0
108MP क्वाड कैमरा वाले Samsung Galaxy S20 Ultra का इंतजार हुआ खत्म, आज से फोन की डिलीवरी शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-108mp-camera-12gb-ram-5000mah-battery-delivery-starts-today-india-price-sale-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-108mp-camera-12gb-ram-5000mah-battery-delivery-starts-today-india-price-sale-specification/#respond Fri, 13 Mar 2020 10:57:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41663 फोन में 10X का हाइब्रिड जूम और 100X का डिजिटल जूम मिलता है।

The post 108MP क्वाड कैमरा वाले Samsung Galaxy S20 Ultra का इंतजार हुआ खत्म, आज से फोन की डिलीवरी शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग इंडिया द्वारा फरवरी में लॉन्च किए गए Galaxy S20 सीरीज के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy S20 Ultra की डिलिवरी आज से शुरू हो गई है। अगर आपने भी यह स्मार्टफोन प्रीबुक करवाया है तो इसकी डिलिवरी आज आपको मिल सकती है। कंपनी ने इसे बेहद ही दमदार प्रोसेसर के साथ लैया किया है इसके साथ ही 16जीबी की रैम मैमोरी इसे सबसे आगे खड़ा करती है। वहीं बड़ी बैटरी और 100X ज़ूम जैसे फीचर्स भी इस फोन की शान बढ़ाते हैं।

कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S20 अल्ट्रा स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन की कीमत भारत में 92,999 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा आप इस फोन के अब भी प्री-बुक कर सकते हैं। अगर आप इसकी प्री-बुकिंग अभी करते हैं तो यह डिवाइस 30 मार्च को डिलिवर होना शुरू होगा। इसे भी पढ़ें: 5 फीचर्स जो बनाते हैं Samsung Galaxy S20 Ultra को दुनिया का सबसे दमदार स्मार्टफोन

दमदार कैमरा

Samsung Galaxy S20 Ultra क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसका मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं यह वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो ओआईएस व पीडीएएफ जैसे फीचर्स से लैस है। इसके साथ ही यह फोन एफ/3.5 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है और इसके साथ भी ओआईएस व पीडीएएफ सपोर्ट दिया गया है। तीसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है और कंपनी ने 12 मेगापिक्सल का लेंस दिया है। यह लेंस अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी को शानदार बनाने के लिए रियर कैमरा सेटअप के साथ नीचे में डेफ्थ विज़न कैमरा लेंस भी मौजूद है। सेल्फी की के लिए कंपनी ने Samsung Galaxy S20 Ultra एफ/2.2 अपर्चर वाला 40 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसे भी पढ़ें: पंच-होल वाला सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A11 हुआ सर्टिफाइड, 3 जीबी रैम के साथ एंडरॉयड 10 पर होगा लॉन्च

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Galaxy S20 Ultra में इस स्मार्टफोन में Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है, जिसका साइज 6.9 इंच है। फोन के डिस्प्ले का जॉलूशन 3200×1440 पिक्सल और 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। इसमें 7nm 64-बिट ऑक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है।

Samsung Galaxy S20 Ultra को कपंनी की इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 45वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा को टाईप सी पोर्ट के साथ ही वायरलेस चार्जिंग तकनीक के जरिये भी चार्ज किया जा सकता है।

फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है जो कि सैमसंग के यूजर इंटरफेस यूआई 2.0 के साथ काम करता है। इसके साथ ही आपको वाईफाई कॉलिंग और स्मार्ट स्क्रीन और सैमसंग डेक्स जैसे फीचर्स हैं।

The post 108MP क्वाड कैमरा वाले Samsung Galaxy S20 Ultra का इंतजार हुआ खत्म, आज से फोन की डिलीवरी शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-108mp-camera-12gb-ram-5000mah-battery-delivery-starts-today-india-price-sale-specification/feed/ 0
Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra इस कीमत के साथ करें प्री-बुक, मिलेंगे शानदार ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-series-india-prices-announced-pre-booking-starts/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-series-india-prices-announced-pre-booking-starts/#respond Mon, 17 Feb 2020 04:50:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40886 फोन की शिपिंग 6 मार्च 2020 से शुरू होगी।

The post Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra इस कीमत के साथ करें प्री-बुक, मिलेंगे शानदार ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra स्मार्टफोन को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था। वहीं, अभ यह प्री-बुकिंग के लिए आ गया है। इतना ही नहीं प्री-बुकिंग के साथ ही भारत में इसकी कीमत का खुलासा हो गया है। इस सीरीज को प्री-बुक कराने वाले ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर्स की घोषणा भी कर चुकी है। आगे हम आपको इस सीरीज की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एस20 की भारत में कीमत 66,999 रुपए से शुरू होगी। गैलेक्सी एस20+ की भारत में कीमत 73,999 रुपए से शुरू होगी और गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की कीमत 92,999 रुपए से शुरू होगी। ग्राहक इन तीनों गैलेक्सी फोन को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि फोन को प्री-बुक कराने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी एस20 6 मार्च 2020 से मिलना शुरू हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: 5 फीचर्स जो बनाते हैं Samsung Galaxy S20 Ultra को दुनिया का सबसे दमदार स्मार्टफोन

ऑफर्स

सैमसंग ने इस सीरीज को बुक कराने वाले ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स की पेशकश की है। Galaxy S20 को प्री-बुक कराने वाले ग्राहकों को Galaxy Buds+ ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 2,999 रुपए में खरीदने का मौका मिलेगा और साथ ही सैमसंग केयर+ का सब्सक्रिप्शन 1,999 रुपए में दिया जाएगा। इसी तरह Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra को प्री-बुक करने वाले ग्राहक गैलेक्सी बड्स+ ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और सैमसंग केयर+ सब्सक्रिप्शन को 1,999 रुपए में खरीद सकेंगे

इसके अलावा Samsung Care+ एक तरह का एक्सिडेंटल और लिक्विड डेमेट प्रोटेक्शन प्लान है, जो फोन क्षतिग्रस्त होने पर यूज़र को रिपेयरिंग पर होने वाले खर्चे से बचाता है। यह सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मान्य होगा।

इतना ही नहीं यूजर्स को ऑफर्स के अंतर एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ग्राहकों के लिए भी सैमसंग ने ऑफर्स पेश किया है। इनमें डबल डाटा फायदा और 1 साल की अनलिमिटेड सर्विस आदि फायदे शामिल हैं। सभी फोन्स की स्पेसिफिकेशन्स के लिए यहां क्लिक करें।

The post Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra इस कीमत के साथ करें प्री-बुक, मिलेंगे शानदार ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-series-india-prices-announced-pre-booking-starts/feed/ 0
5 फीचर्स जो बनाते हैं Samsung Galaxy S20 Ultra को दुनिया का सबसे दमदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-top-5-feature-that-make-most-powerful-smartphone-in-tech-world-flagship-review/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-top-5-feature-that-make-most-powerful-smartphone-in-tech-world-flagship-review/#comments Thu, 13 Feb 2020 14:21:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40808 सैमसंग ने कई नए फीचर्स और तकनीकों को शामिल किया है जो इसे सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बनाते हैं।

The post 5 फीचर्स जो बनाते हैं Samsung Galaxy S20 Ultra को दुनिया का सबसे दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अपना 2020 का सबसे बड़ा लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ‘गैलेक्सी एस सीरीज़’ का इंतजार पूरे साल किया जाता है और सैमसंग कभी भी अपने फैन्स को निराश नहीं करती है। Samsung हर वर्ष कोई न कोई बड़ी अपडेट व हाईएंड टेक्नोलॉजी के साथ अपने फोन लेकर आती है। इस साल भी Galaxy S20 सीरीज़ के साथ सैमसंग ने एक साथ तीन नए व दमदार स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश कर दिए हैं। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra को उतारा गया है। इन तीनों में गैलेक्सी एस10 अल्ट्रा सबसे ताकतवर फोन है जो अपनी अल्ट्रा पावर की वजह से हर फ्लैगशिप फोन को मात देने की क्षमत रखता है। गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा के साथ सैमसंग ने कई नए फीचर्स और तकनीकों को शामिल किया है जो इसे सबसे पावरफुल स्मार्टफोंस में से एक बनाते हैं। आज हम Samsung Galaxy S20 Ultra के ऐसे ही 5 फीचर्स का जिक्र कर रहे हैं जो इसे टेक जगत का सबसे दमदार स्मार्टफोन बनाते हैं।

डिसप्ले

Samsung Galaxy S20 Ultra को कंपनी द्वारा न सिर्फ आकार में बड़ी बल्कि शानदार विजुअल क्वॉलिटी वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 3200 X 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.9 इंच की क्वॉड एचडी+ डायनामिक एमोलेड 2एक्स डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन के उपरी ओर बीच में पंच-होल कैमरा सेंसर दिया गया है तथा सैमसंग ने इसे इनफिनिटी-ओ डिसप्ले का नाम दिया है। बता दें कि यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड है।

Samsung Galaxy S20 Ultra top 5 feature that make most powerful smartphone in tech world flagship review

गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की स्क्रीन एचडीआर10+ सर्टिफाइड है और 511पीपीआई सपोर्ट करती है। इस फोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है जो बेहद ही शानदार विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करता है। इस फोन का ब्राइटनेस 1200निट्स और कॉन्ट्रास्ट रेशियो 2000000:1 का है तथा साथ ही कंपनी ने इसे आई केयर टेक्नोलॉजी से भी लैस किया है। यहां आपको बता दें कि Samsung Galaxy S20 Ultra की स्क्रीन को इन-डिसप्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।

धाकड़ कैमरा

Samsung Galaxy S20 Ultra को लेकर कह सकते हैं कि इस फोन में कंपनी ने अपना अब तक का सबसे धाकड़ कैमरा दिया है। सबसे पहले सेल्फी कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा एफ/2.2 अपर्चर वाला 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो लो लाईट में भी लार्जर पिक्सल्स वाली सेल्फी कैप्चर करने का दम रखता है। बता दें कि Galaxy S20 Ultra कंपनी का पहला फोन है जो 40MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है।

Samsung Galaxy S20 Ultra top 5 feature that make most powerful smartphone in tech world flagship review

यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा का मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। यह एक वाइड एंगल लेंस है जो ओआईएस व पीडीएएफ जैसे फीचर्स से लैस है। इसके साथ ही फोन में ओआईएस व पीडीएएफ सपोर्ट वाला एफ/3.5 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फोन का तीसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है तथा चौथा सेंसर एक डेफ्थ विज़न कैमरा लेंस है।

यह भी पढ़ें : 12 जीबी रैम, 108एमपी क्वॉड कैमरा और 4780एमएएच बैटरी के साथ 5G फोन Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro लॉन्च

Samsung Galaxy S20 Ultra के कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह फोन 10x Hybrid Optic Zoom के साथ ही 100x Super Resolution Zoom तक की फोटो क्लिक करने में सक्षम है। गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा से 8K क्वॉलिटी पर वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है जो एफएचडी से 16 गुणा ज्यादा और यूएचडी से 4 गुणा ज्यादा बड़ी होती है। इसी तरह फोन में मौजूद सुपर स्टेडी मोड से हिलते हुए भी स्टेबल वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा में 960एफपीएस पर सुपर स्लो-मो रिकॉर्ड की जा सकती है तथा फोन से खींची फोटो में बेहद कम न्वाइस और बलर देखने को मिलेगा।

दमदार प्रोसेसिंग पावर

Samsung Galaxy S20 Ultra को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग के यूजर इंटरफेस यूआई 2.0 के साथ काम करता है। इस फोन में 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यहां आपको बता दें कि गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा विभिन्न मार्केट्स में अलग-अलग चिपसेट पर लॉन्च होगा जिनमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 या फिर एक्सनॉस 990 दिया जाएगा। गौरतलब है कि ये दोनों चिपसेट 7नैनोमीटर तकनीक पर बने हैं और 5G सपोर्ट करते हैं। उम्मीद है कि इंडिया में एक्सनॉस 990 चिपसेट वाला मॉडल आ सकता है।

Samsung Galaxy S20 Ultra top 5 feature that make most powerful smartphone in tech world flagship review

वहीं रैम व स्टोरेज की बात की जाए तो यह फोन LPDDR5 रैम से लैस है जो 5G व LTE दोनों कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। ग्लोबल मंच पर Galaxy S20 Ultra को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 16 जीबी रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी मैमोरी दी गई है तथा तीसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन में आपको वाई-फाई कॉलिंग, स्मार्ट स्क्रीन और सैमसंग डेस्क जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

पावरफुल बैटरी

Samsung Galaxy S20 Ultra में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन में टाईप-सी पोर्ट मौजूद है तथा गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा को यूएसबी के साथ ही वायरलेस तरीके से भी चार्ज किया जा सकता है। फोन की बैटरी 45वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। वहीं वायरलेस तरीके से भी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 तकनीक से भी लैस किया है। यह फोन 10वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

शानदार लुक

Samsung Galaxy S20 Ultra सिर्फ अंदर से दमदार नहीं बल्कि बाहर से भी शानदार है। इस फोन को फुल व्यू बेजल लेस डिसप्ले के साथ पेश किया गया है जो पंच-होल सपोर्ट करती है। सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की स्क्रीन दोनों साईड कॉर्नर से ओर कर्व्ड है। इसी तरह रियर पैनल की बात करें तो वहां उपर में दाईं ओर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है जो स्क्वायर शेप में है। तीन कैमरा सेंसर और फ्लैश साईट जहां चौकोर आकार में उपर की ओर लगी है वहीं इसके ठीक नीचे डेफ्थ विज़न कैमरा लेंस दिया गया है। इस लेंस के साईड में Space Zoom 100X लिखा हुआ है। फोन की बॉडी ग्लास की बनी है जो देखने पर ही प्रीमियम अहसास कराती है।

Samsung Galaxy S20 Ultra top 5 feature that make most powerful smartphone in tech world flagship review

Galaxy S20 Ultra के बैक पैनल पर नीचे की ओर कंपनी की ब्रांडिंग है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर के साथ यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है। बता दें कि Samsung Galaxy S20 Ultra का डायमेंशन जहां 166.9 x 76.0 x 8.8एमएम का है वहीं फोन का वज़न 220ग्राम का है। अंर्तराष्ट्री बाजार में यह फोन Cosmic Grey और Cosmic Black कलर में लॉन्च हुआ है और भारत में भी यहीं कलर वेरिएंट्स लॉन्च होंगे।

The post 5 फीचर्स जो बनाते हैं Samsung Galaxy S20 Ultra को दुनिया का सबसे दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-top-5-feature-that-make-most-powerful-smartphone-in-tech-world-flagship-review/feed/ 1
Samsung Galaxy S20 सीरीज और Galaxy Z Flip का इंडिया, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-series-galaxy-z-flip-pre-registration-open-in-india-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-series-galaxy-z-flip-pre-registration-open-in-india-price/#respond Wed, 12 Feb 2020 05:19:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40728 इन फोन्स को जल्द इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।

The post Samsung Galaxy S20 सीरीज और Galaxy Z Flip का इंडिया, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy S20 series और Galaxy Z Flip foldable फोन को कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। इन नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा गैलेक्सी Unpacked इवेंट में पेश किया है। वहीं, अब सैंमसंग की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+, Galaxy S20 Ultra और Galaxy Z Flip को प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए पेश कर दिया गया है। अगर आप इस फोन को लेने के इच्छुक हैं तो कंपनी की साइट पर जाकर फोन के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 14 फरवरी से शुरू होगी।

प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको ई-मेल एड्रैस, मोबाइल नंबर और कुछ जानकारी देनी होंगी। Galaxy S20 सीरीज यूएस में 6 मार्च से उपलब्ध होगा। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में भी इस डिवाइस को जल्द लॉन्च करा जा सकता है।

Samsung Galaxy S20 सीरीज और Galaxy Z Flip की कीमत

Samsung Galaxy S20 की शुरुआती कीमत $999 (लगभग 72,000 रुपए) है। वहीं, Galaxy S20+ के शुरुआती मॉडल की कीमत $1,199 (लगभग 85,000 रुपए) है। इसके अलावा अगर बात करें गैलेक्सी जेड फ्लिप की तो यह फोन $1,380 (लगभग 98,500 रुपए) में पेश किया गया है। बता दें कि यह सभी हैंडसेट 5G वर्जन वाले हैं।

हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इंडिया में Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra के 4जी वर्जन को पेश करे। इससे इन फोन की कीमत को कम रखने में मदद मिलगी। इसके अलावा Galaxy Z Flip LTE सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट है। इससे उम्मीद है कि कंपनी इंडिया में इस डिवाइस का सिर्फ 4जी वर्जन पेश करेगी।

Samsung Galaxy S20 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Samsung Galaxy S20, Galaxy 20+ और Galaxy S20 Ultra की तो तीनों ही फोन 120Hz डिसप्ले QHD+ रिजोल्यूशन के साथ आते हैं। वहीं, Galaxy S20 में 6.2-इंच Dynamic AMOLED Infinity-O डिसप्ले, Galaxy S20 में 6.7-इंच स्क्रीन और Galaxy S20 Ultra में 6.9-इंच डिसप्ले है।

इसके अलावा तीनों Galaxy S20 फोन में स्नैपड्रैगन Snapdragon 865 SoC है। इंडिया में यह फोन Exynos 990 चिपसेट के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा Galaxy S20 और Galaxy S20+ में 12GB की LPDDR5 रैम है। वहीं, Galaxy S20 Ultra में 16GB की रैम व Galaxy S20 में 128GB की रैम दी गई है। इसके अलावाण Galaxy S20+ और S20 Ultra में 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Samsung Galaxy S20 Plus launched 5g phone full specifications price sale

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S20 में ट्रिपल कैमरा सेटअप बैक में दिया गया है, जिसमें 12MP वाइड-एंगल, 12MP अल्ट्रा वाइड-एंगल और 64MP टेलीफोटो लेंस मौजूद है। इसके अलावा Galaxy S20+ में भी तीन कैमरा हैं जो कि एक जैसे ही हैं। लेकिन, इसमें अलग से OISDepthVision कैमरा दिया गया है।

वहीं, Galaxy S20 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 108MP वाइड-एंगल, 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल, 48MP टेलीफोटो लेंस और OISDepthVision कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Galaxy S20 और S20+ में 30x जूम सपोर्ट और S20 Ultra में 100x जूम सपोर्ट है। Galaxy S20 सीरीज 25W फास्ट चार्जिंग और S20 Ultra 45W सूपर फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

सैमसंग गैलेक्सी की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Samsung Galanxy Z Flip की स्पेसिफिकेशन्स की इसमें प्राइमरी फोल्डेबल डिसप्ले 6.7-इंच है। इसके अलावा इस फोन में इनफिनिटी फ्लेक्स डिसप्ले दिया गया है। जो कि बाहर की ओर 1.1-इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो कि क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज़ के साथ आता है।

galaxy-z-flip

वहीं, फोन में 8 जीबी तक की रैम दी गई है। इसके अलावा ज़ेड फ्लिप की इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी की है और फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए का सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा फोटोग्राफी की बात करें सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यहां एक 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा से लैस है और इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा के साथ भी आता है। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस (ए-जीपीएस) शामिल हैं। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

The post Samsung Galaxy S20 सीरीज और Galaxy Z Flip का इंडिया, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-series-galaxy-z-flip-pre-registration-open-in-india-price/feed/ 0
16GB RAM, 108MP क्वाड कैमरा और 40MP सेल्फी, जानें कितना दमदार है Samsung Galaxy S20 Ultra https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-5g-launched-16gb-ram-5000mah-battery-40mp-selfie-108mp-quad-rear-camera-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-5g-launched-16gb-ram-5000mah-battery-40mp-selfie-108mp-quad-rear-camera-specs-price/#respond Tue, 11 Feb 2020 19:04:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40695 Samsung Galaxy S20 Ultra विश्व का पहला फोन है जिसमें 16जीबी रैम के साथ, 5जी सपोर्ट और 108 एमपी का कैमरा है।

The post 16GB RAM, 108MP क्वाड कैमरा और 40MP सेल्फी, जानें कितना दमदार है Samsung Galaxy S20 Ultra first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung का Galaxy S सीरीज हमेंशा से ही बेहद दमदार माना जाता है और आज कंपनी ने 2020 में नए Galaxy S20 सीरीज का प्रदर्शन क​र दिया। कंपनी ने एक साथ तीन फोन लॉन्च किए हैं। Samsung Galaxy S20 और Samsung Galaxy S20+ के साथ Galaxy S20 Ultra को उतारा गया है जो अपने अल्ट्रा पावर की वजह से किसी भी फोन को मात देने का दम रखता है। कंपनी ने इसे बेहद ही दमदार प्रोसेसर के साथ लैया किया है इसके साथ ही 16जीबी की रैम मैमोरी इसे सबसे आगे खड़ा करती है। वहीं बड़ी बैटरी और 100X ज़ूम जैसे फीचर्स भी इस फोन की शान बढ़ाते हैं। Galaxy S20 और Galaxy S20+ की जानकारी आप यहां से ले सकते हैं। वहीं आगे हमने Samsung Galaxy S20 Ultra के बारे में विस्तार से बताया है।

लुक व डिजाईन

Samsung Galaxy S20 Ultra को कंपनी की ओर से फुल व्यू बेजल लेस डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। स्क्रीन के उपर में बीच में ही पंच-होल दिया गया है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ का नाम दिया है। इसी पंच होल में सेल्फी कैमरा फिट है। सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की स्क्रीन दोनों साईड कॉर्नर से ओर कर्व्ड है। इसी तरह रियर पैनल की बात करें तो वहां उपर में दाईं ओर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है जो स्क्वायर शेप में है। तीन कैमरा सेंसर और फ्लैश साईट जहां चौकोर आकार में उपर की ओर लगी है वहीं इसके ठीक नीचे डेफ्थ विज़न कैमरा लेंस दिया गया है। इस लेंस के साईड में Space Zoom 100X लिखा हुआ है। अर्थात आप समझ सकते हैं कि इसमें 100X तक का Zoom सपोर्ट है। इसकी बॉडी ग्लास की बनी है जो आपको प्रीमियम अहसास कराएगा। इसे भी पढ़ें: Exclusive : 25 फरवरी को लॉन्च होगा इंडिया का पहला 5G स्मार्टफोन, यह ब्रांड करेगा कमाल

Samsung Galaxy S20 Ultra launched 16gb ram 5000mah battery 40mp selfie 108mp quad rear camera specs price

सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा के बैक पैनल पर नीचे की ओर कंपनी की ब्रांडिंग है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर के साथ यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है। बता दें कि Samsung Galaxy S20 Ultra का डायमेंशन जहां 166.9 x 76.0 x 8.8एमएम का है वहीं फोन का वज़न 220ग्राम का है। यह फोन Cosmic Grey और Cosmic Black कलर में लॉन्च हुआ है।

डिसप्ले

Samsung Galaxy S20 Ultra न सिर्फ आकार में बड़ी बल्कि शानदार विजुअल क्वॉलिटी वाली डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। इस फोन में 3200 X 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.9 इंच की क्वॉड एचडी+ डायनामिक एमोलेड 2एक्स डिसप्ले दी गई है। इस फोन की स्क्रीन एचडीआर10+ सर्टिफाइड है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। हालांकि कंपनी ने जानकारी दी है कि बाई डिफॉल्ट यह 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर होता है 120हर्ट्ज़ के लिए आपको सेटिंग से ऑन करना होगा। इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 8A Dual

कैमरा सेग्मेंट

Samsung Galaxy S20 Ultra क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसका मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं यह वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो ओआईएस व पीडीएएफ जैसे फीचर्स से लैस है। इसके साथ ही यह फोन एफ/3.5 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है और इसके साथ भी ओआईएस व पीडीएएफ सपोर्ट दिया गया है। तीसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है और कंपनी ने 12 मेगापिक्सल का लेंस दिया है। यह लेंस अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी को शानदार बनाने के लिए रियर कैमरा सेटअप के साथ नीचे में डेफ्थ विज़न कैमरा लेंस भी मौजूद है।

सेल्फी की के लिए कंपनी ने Samsung Galaxy S20 Ultra एफ/2.2 अपर्चर वाला 40 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

प्रोसेसिंग

जैसा कि हम हर बार देखते हैं सैमसंग अपने फ्लैगशिप फोन को दो प्रोसेसर के साथ पेश करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। कंपनी ने इसे ए​एक्सिनोस 910 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर पेश किया है। भारत में Samsung Galaxy S20 Ultra एक्सिनोस चिपसेट के साथ ही उपलब्ध होगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 7 एनएस फैब्रिकेशन वाला प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आता है। कंपनी ने 64बिट्स वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का उपयोग किया है।

Samsung Galaxy S20 Ultra launched 16gb ram 5000mah battery 40mp selfie 108mp quad rear camera specs price

सॉफ्टवेयर
इस फोन को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग के यूजर इंटरफेस यूआई 2.0 के साथ काम करता है। इसके साथ ही आपको वाईफाई कॉलिंग और स्मार्ट स्क्रीन और सैमसंग डेक्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे जहां आप अपने फोन को किसी भी केबल के माध्यम से किसी भी स्क्रीन पर कास्ट कर सकते हैं।

रैम व स्टोरेज

Samsung Galaxy S20 Ultra को ग्लोबल मंच पर तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 16 जीबी रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी मैमोरी दी गई है तथा तीसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। ये तीनों ही वेरिएंट LPDDR5 रैम से लैस हैं और 5G व LTE दोनों कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं।


सिक्योरिटी व बैटरी

Samsung Galaxy S20 Ultra को कपंनी की इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 45वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा को टाईप सी पोर्ट के साथ ही वायरलेस चार्जिंग तकनीक के जरिये भी चार्ज किया जा सकता है।

वॉटरप्रूफ
यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल अवरोधक होने का प्रमाण देता है। यह फोन डेढ़ मीटर पानी में 30 मिनट तक रह सकता है।

The post 16GB RAM, 108MP क्वाड कैमरा और 40MP सेल्फी, जानें कितना दमदार है Samsung Galaxy S20 Ultra first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-ultra-5g-launched-16gb-ram-5000mah-battery-40mp-selfie-108mp-quad-rear-camera-specs-price/feed/ 0
Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20 Plus लॉन्च, इनमें है 12 जीबी रैम और 64एमपी क्वॉड कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-plus-launched-with-5g-support-full-specifications-price-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-plus-launched-with-5g-support-full-specifications-price-and-features/#respond Tue, 11 Feb 2020 18:59:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40698 Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy S20 Plus और Samsung Galaxy S20 Ultra को कंपनी ने आज लॉन्च कर दिया है।

The post Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20 Plus लॉन्च, इनमें है 12 जीबी रैम और 64एमपी क्वॉड कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई दिनों से चली आ रही चर्चा के बाद अखिर सैमसंग ने अपने नए गैलेक्सी एस20 सीरीज को लॉन्च कर ही दिया। कंपनी ने सैन फ्रांसिको में आयोजित ईवेंट के दौरान एक साथ तीन फोन को लॉन्च किया है जिनमें Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy S20 Plus और Samsung Galaxy S20 Ultra शामिल है। ये तीनों ही स्मार्टफोन सैमसंग के 5G फोन है जो 4G LTE कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करते हैं। जल्द ही ये ​तीनों फोन भारत में उपलब्ध होंगे। हमें जो जानकारी है उसके अनुसार मार्च में इन्हें लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy S20 Ultra की खबर के लिए आप यहां क्लिक करें। रही बात सैमसंग गैलेक्सी एस20 और एस20 प्लस की बात तो आगे हमनें इनके बारे में विस्तृत जानकारी दी है।

Samsung Galaxy S20

सैमसंग गैलेक्सी एस20 को ग्लास बॉडी में पेश किया गया है जो बेहद ही प्रीमियम अहसास कराता है। इस फोन मे 6.2 इंच की क्वॉड एचडी+ एमोलेड इनफिनिटी ओ डिसप्ले दी गई है जो 3200 X 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ आता है। कंपनी ने पहली बार अपने फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का उपयोग किया है जो स्मूथ एनिमेशन के साथ शानदार व्यूजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। Samsung Galaxy S20 एंडरॉयड 10 पर काम करता है और इसमें वन यूआई की लेयरिंग देखने को मिलेगी। इसे भी पढ़ें: डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरे के साथ OPPO Reno 3 Pro का पोस्टर आया सामने

वैसे तो ​वैश्विक मंच पर इसे दो प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है लेकिन भारत में 7 नैनोमीटर फै​ब्रिकेशन वाला एक्सिनोस 910 चिपसेट के साथ उपलब्ध होगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.7गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर के दिया गया है।

Samsung Galaxy S20 के दो मॉडल इंटरनेशन मार्केट में आए हैं। फोन को 5G मॉडल जहां 12 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं 4G मॉडल में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: 25 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा 6000एमएएच बैटरी और 64एमपी क्वॉड कैमरे वाला Samsung Galaxy M31

फोटोग्राफी के लिए भी इस बार के सैमसंग फोन काफी दमदार हैं। Samsung Galaxy S20 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यह सेंसर एफ/2.0 अपर्चर सपोर्ट करता है और यह टेलीफोटो लेंस है। वहीं दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है। यह सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसके साथ ही तीसरा सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है और केंपनी ने 12 मेगापिक्सल के लेंस का उपयोग किया है। यह सेंसर भी वाइड एंगल सपोर्ट करता है। यह सुपर स्पीड डुअल पिक्सल फीचर के साथ आता है।

Samsung Galaxy S20 Plus launched 5g phone full specifications price sale

इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy S20 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो एफ/2.2 अपर्चर को सपोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 सिक्योरिटी के लिए जहां इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि यह 45 वॉट तक का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy S20 को कपंनी की ओर से Cosmic Grey, Cloud Blue और Cloud Pink कलर में लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy S20 Plus
डिजाइन के मामले में यह फोन एस20 के समान ही है लेकिन स्पेसिफिकेशन में थोड़े अंतर हैं। फोन की बॉडी ग्लास की बनी है और दोनेां ओर से कर्व है। इस फोन में 3200 X 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। फोन में क्वॉड एचडी+ एमोलेड 2एक्स इनफिनिटी ओ डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर 10+ सर्टिफाइड है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

Samsung Galaxy S20+ को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है और इसमें वन यूआई की लेयरिंग देखने को मिलेगी। फोन में आपको माइक्रोसॉफ्ट ऐप्स के अलावा डेक्स जैसे बेहतरीन फीचर्स भी मिलेंगे।

एस20 की तरह यह फोन भी 7 नैनो मीटर फैब्रिकेशन वाले एक्सिनोस 910 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 2.7गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 3 5जी वेरियंट हैं जो 12GB RAM के साथ 512GB इंटरनल मैमोरी, 12GB RAM के साथ 256GB मैमोरी और 12GB RAM के साथ ही 128GB की स्टोरेज दी गई है।

वहीं 4जी वेरियंट 8GB RAM के साथ 128GB की मैमोरी दी गई है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 1टीबी तक मैमोरी को एक्सपेंड कर सकते हैं। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy S20 Plus क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें भी एक सेंसर 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। यह पीडीएएफ और ओआईएस सपोर्ट करता है। वहीं दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और यह एफ/2.0 अपर्चर सपोर्ट करता है। यह लेंस 120 डिग्री तक अल्ट्रा वाइड लेंस सपोर्ट करने में सक्षम है। वहीं तीसरा लेंस एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है और यह 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ यह सुपर स्पीड डुअल पिक्सल और ओआईएस भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इमसें एक अतिरिक्त सेंसर दिया है जो डेफ्थविज़न का काम करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S20 Plus launched 5g phone full specifications price sale

सिक्योरिटी के लिए गैलेक्सी ए20 प्लस में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। Galaxy S20+ को सैमसंग ने Cosmic Grey, Cloud Blue और Cosmic Black कलर में लॉन्च किया है।

The post Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20 Plus लॉन्च, इनमें है 12 जीबी रैम और 64एमपी क्वॉड कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s20-plus-launched-with-5g-support-full-specifications-price-and-features/feed/ 0