Samsung Galaxy S21 FE 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 11 Jul 2023 15:34:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nothing Phone (2) को चुनौती देते हैं OnePlus, Apple, Samsung, Google के ये फोन https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2-alternatives-phones-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2-alternatives-phones-list/#respond Tue, 11 Jul 2023 15:33:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110497 नथिंग फोन (2) को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में पहले से मौजूद फोन्स से टक्कर मिलनी तय मानी जा रही है।

The post Nothing Phone (2) को चुनौती देते हैं OnePlus, Apple, Samsung, Google के ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing Phone (2) आखिरकार इंडिया में लॉन्च हो गया है। आर-पार दिखने वाले इस फोन को कंपनी ने Rs 44,999 में पेश किया है। वहीं, डिवाइस Snapdragon 8+ Gen 1 फ्लैगशिप प्रोसेसर और डुअल 50MP+50MP कैमरा सेटअप से लैस है। इतना ही नहीं इस फोन में कंपनी ने 33W फास्ट वायर चार्जिंग के साथ 4,700mAh बैटरी दी है। लेकिन, इन सब खासियत के बाद भी इस फोन को इंडिया में पहले से मौजूद कुछ फोन्स से चुनौती मिलनी तय मानी जा रही है। नथिंग फोन 2 की पूरी स्पेसिफिकेशन्स यहां क्लिक कर जानें।

Nothing Phone (2) जैसी ताकत से लैस हैं ये फोन

  1. OnePlus 11R 5G
  2. Apple iPhone 13
  3. Samsung Galaxy S21 FE
  4. Google Pixel 7a
  5. iQOO Neo 7 Pro
  6. OPPO Reno 10 Pro

OnePlus 11R 5G

OnePlus 11R launch date in India 7 February with OnePlus 11 5G phone

  • डिसप्ले: इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,450-निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.74-इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले है।
  • चिपसेट: स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
  • बैटरी और चार्जिंग: 100W वायर फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी।
  • रियर कैमरा: OIS के साथ 50MP मेन+ 8MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो सेंसर।
  • फ्रंट कैमरा: 1080p/30FPS के साथ 16MP कैमरा।
  • ओएस: OxygenOS 13 के साथ एंडरॉयड 13 है।
  • प्राइस: 8GB+128GB: Rs 39,999, 16GB+256GB: Rs 44,999

Apple iPhone 13

5 tricks to speed up you slow iphone like new

  • डिसप्ले: 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच ओएलईडी डिसप्ले।
  • चिपसेट: एप्पल A15 Bionic एसओसी।
  • बैटरी और चार्जिंग: 15W MagSafe वायरलैस चार्जिंग के साथ 3,240mAH बैटरी।
  • रियर कैमरा: 12MP मेन + 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा।
  • फ्रंट कैमरा: 12MP, 4K/60FPS सेल्फी कैमरा।
  • ओएस: iOS 16 ओएस।
  • प्राइस: 128GB: Rs 60,999, 256GB: Rs 70,999, 512GB: Rs 90,999

Samsung Galaxy S21 FE

  • डिसप्ले: 120Hz रिफ्रेश रेट के साछ 6.4-इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले।
  • चिपसेट: स्नैपड्रैगन 888 एसओसी।
  • बैटरी और चार्जिंग: 4,500mAh, 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग।
  • रियर कैमरा: OIS के साथ 12MP मेन + 12MP अल्ट्रा-वाइड + 8MP 3x टेलीफोटो सेंसर
  • फ्रंट कैमरा: 4K/30FPS के साथ 32MP सेंसर।
  • ओएस: एंडरॉयड 13 पर आधारित वन यूआई 5.1 है।
  • प्राइस: 8+256GB: 49,999

Google Pixel 7a

  • डिसप्ले: 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच OLED डिसप्ले
  • चिपसेट: Google Tensor G2 है।
  • बैटरी और चार्जिंग: 4,385mAH, 18W वायर्ड और 7.5 वायरलेस चार्जिंग है।
  • रियर कैमरा: 64MP मुख्य + 13MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है।
  • फ्रंट कैमरा: 4K/30FPS के साथ 13MP सेंसर।
  • ओएस: पिक्सल एक्सपीरियंस यूआई के साथ एंडरॉयड 13 ओएस।
  • प्राइस: 128GB: Rs 43,999

iQOO Neo 7 Pro

iQOO Neo 7 Pro

  • डिसप्ले: 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच FHD+ डिसप्ले।
  • चिपसेट: स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 है।
  • बैटरी और चार्जिंग: 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAH बैटरी।
  • रियर कैमरा: 50MP मुख्य + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो सेंसर।
  • फ्रंट कैमरा: 1080P/30FPS के साथ 16MP सेंसर।
  • ओएस: फनटचओएस के साथ एंडरॉयड 13
  • प्राइस: 8GB+12GB: Rs 34,999, 12GB+256GB: Rs 37,999

OPPO Reno 10 Pro

  • डिसप्ले: 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ डिसप्ले।
  • चिपसेट: स्नैपड्रैगन 778G है।
  • बैटरी और चार्जिंग: 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,600mAh है।
  • रियर कैमरा: 50MP मुख्य + 32MP टेलीफोटो + 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर।
  • फ्रंट कैमरा: 1080P/30FPS के साथ 32MP सेंसर।
  • ओएस: ColorOS के साथ एंडरॉयड 13 है।
  • प्राइस: 12GB+256GB: Rs 39,999

The post Nothing Phone (2) को चुनौती देते हैं OnePlus, Apple, Samsung, Google के ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2-alternatives-phones-list/feed/ 0
Samsung Galaxy S21 FE का नया वर्जन लॉन्च, इसमें है Snapdragon 888 प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-launched-with-snapdragon-888-processor-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-launched-with-snapdragon-888-processor-price-specifications/#respond Tue, 11 Jul 2023 09:12:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110372 सैमसंग ने अपनी S21 सीरीज का फैन एडिशन फोन Samsung Galaxy S21 FE 5G नए प्रोसेसर के साथ इंडिया में पेश किया है। इसमें आपको Snapdragon 888 प्रोसेसर मिलेगा जो पहले के Exynos 2100 चिपसेट से तेज है।

The post Samsung Galaxy S21 FE का नया वर्जन लॉन्च, इसमें है Snapdragon 888 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung Galaxy S21 FE 5G स्नैपड्रैगन एडिशन पेश हो गया है।
  • इसमें 8जीबी रैम +256 GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।
  • यह 25वॉट फास्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। 

सैमसंग ने अपनी S21 सीरीज का फैन एडिशन फोन Samsung Galaxy S21 FE 5G नए प्रोसेसर के साथ इंडिया में पेश किया है। इसमें आपको Snapdragon 888 प्रोसेसर मिलेगा जो पहले के Exynos 2100 चिपसेट से तेज है। बता दें कि यह मोबाइल जनवरी 2022 में लॉन्च हुआ था जिसका नया वर्जन अब बाजार में लाया गया है। वहीं, प्रोसेसर के अलावा अन्य फीचर्स पहले की तरह ही रखे गए हैं। आइए, आगे इसकी प्राइस और सभी स्पेसिफिकेशंस को जान लेते हैं।

Samsung Galaxy S21 FE की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग के नए स्नैपड्रैगन एडिशन को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

  • स्मार्टफोन के लिए यूजर्स को ऑलिव, ग्रेफाइट, लेवेंडर और नया नेवी ब्लू कलर मिल जाएगा।
  • लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो आप एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं।
  • सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स भी 10 प्रतिशत का ऑफ ले सकते हैं।
  • सेल की बात करें तो डिवाइस को सैमसंग की वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: सैमसंग के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले फोन में पहले की तरह 6.4 इंच का फुलएचडी+ डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश और 2340 x 1080 का हाई रिजॉल्यूशन मिल जाता है।
  • प्रोसेसर: फोन में क्वालकॉम Snapdragon 888 5G प्रोसेसर लगा है, इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU लगाया गया है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8जीबी रैम +256 GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। यही नहीं फोन 15W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का अन्य लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • अन्य: डिवाइस में डुअल सिम 5G, 4जी, ब्लूटूथ NFC जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और पानी और धूल से बचव के लिए IP68 रेटिंग शामिल है।
  • ओएस: यह मोबाइल लेटेस्ट एंड्राइड 13 आधारित One UI 5.1 पर रन करता है।

The post Samsung Galaxy S21 FE का नया वर्जन लॉन्च, इसमें है Snapdragon 888 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-launched-with-snapdragon-888-processor-price-specifications/feed/ 0
Samsung Galaxy S21 FE 5G स्नैपड्रैगन 888 माॅडल का रिटेल बॉक्स आया सामने, देखें क्या है खास https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-5g-snapdragon-888-models-box-image-leaked-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-5g-snapdragon-888-models-box-image-leaked-know-details/#respond Fri, 07 Jul 2023 06:46:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=109936 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

साल 2022 में सैमसंग ने भारत S21 सीरीज का फैन एडिशन मोबाइल Exynos प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। वहीं, अब इसका स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला मॉडल बाजार में आने वाला है। कंपनी ने अभी केवल स्मार्टफोन को लाने का ऐलान ही किया है लेकिन इससे पहले ही डिवाइस का बॉक्स इमेज सामने आया है। […]

The post Samsung Galaxy S21 FE 5G स्नैपड्रैगन 888 माॅडल का रिटेल बॉक्स आया सामने, देखें क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • 8GB रैम वैरियंट की बॉक्स इमेज सामने आई है।
  • बॉक्स पर कीमत 74,999 रुपये देखी जा सकती है।
  • इमेज के अनुसार यह मोबाइल जून में बनाया गया है।

साल 2022 में सैमसंग ने भारत S21 सीरीज का फैन एडिशन मोबाइल Exynos प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। वहीं, अब इसका स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला मॉडल बाजार में आने वाला है। कंपनी ने अभी केवल स्मार्टफोन को लाने का ऐलान ही किया है लेकिन इससे पहले ही डिवाइस का बॉक्स इमेज सामने आया है। आइए, आगे आपको बॉक्स पर दी गई डिटेल, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy S21 FE 5G बॉक्स इमेज लीक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर टिपस्टर अभिषेक यादव फोन के बॉक्स इमेज को शेयर किया है।

  • आप मोबाइल के बॉक्स की इमेज पर देख सकते हैं कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला है।
  • बॉक्स के ऊपर 8GB रैम +256GB स्टोरेज वैरियंट की इंफॉर्मेशन दी गई है।
  • मैन्युफैक्चरिंग डिटेल की बात करें तो बॉक्स पर देखा जा सकता है कि यह मोबाइल जून में बनाया गया है।
  • कीमत पर गौर करेंगे तो इस स्मार्टफोन की कीमत 74,999 रुपये देखी जा सकती है।
  • इसके आल्वा बॉक्स में यूजर को स्मार्टफोन, यूजर मैनुअल, डाटा केबल, बॉक्स इजेक्शन पिन मिलने की डिटेल भी लिखी है।

Samsung Galaxy S21 FE 5G Snapdragon 888 model's box image leaked know details

Samsung Galaxy S21 FE 5G प्राइस (लीक)

हालांकि बॉक्स इमेज पर कीमत ज्यादा देखी गई है लेकिन यह मोबाइल कम कीमत में भारत में पेश होगा। 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 49,999 रुपये में लाॅन्च किया जाएगा। वहीं, बताया जा रहा है कि डिवाइस की एंट्री इसी महीने हो सकती है। इसके अलावा प्रोसेसर से हटके डिवाइस में कोई अन्य बदलाव होने की उम्मीद कम ही है।

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: सैमसंग के इस फोन में 6.4 इंच का फुलएचडी+ डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश और हाई रिजॉल्यूशन मिलता है।
  • प्रोसेसर: फोन में आक्टाकोर एक्सीनॉस 2100 प्रोसेसर लगा है जो अब बदलकर स्नैपड्रैगन 888 होने वाला है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8 जीबी रैम +256 GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का अन्य लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • अन्य: डिवाइस में डुअल सिम 5G, 4जी, ब्लूटूथ NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • ओएस: यह मोबाइल एंड्राइड 12 पर रन करता है। लेकिन नया फोन लेटेस्ट एंड्राइड पर बेस्ड होगा।

The post Samsung Galaxy S21 FE 5G स्नैपड्रैगन 888 माॅडल का रिटेल बॉक्स आया सामने, देखें क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-5g-snapdragon-888-models-box-image-leaked-know-details/feed/ 0
Samsung Galaxy S21 FE 5G रिव्यू : प्रीमियम फीचर के साथ किफायती ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-5g-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-5g-review-in-hindi/#respond Tue, 22 Feb 2022 14:25:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75992 Samsung Galaxy S21 FE 5G Review in Hindi : Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन 50 हजार रुपये तक की कीमत में पेश किया गया है। क्या सैमसंग का यह फोन अपनी कीमत को जस्टिफाई करता है?

The post Samsung Galaxy S21 FE 5G रिव्यू : प्रीमियम फीचर के साथ किफायती ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल यानी कि 2021 में Samsung ने अपने Galaxy FE सीरीज की शुरुआत की थी। कंपनी ने इसे फैन एडिशन का नाम दिया था जहां कहा गया था कि इसके माध्यम से कंपनइ अपने फ्लैगशिप सीरीज के एक्सपीरियंस को कम रेंज में उपलब्ध कराना चाहती है। वहीं इस साल के शुरुआत में ही कंपनी ने Samsung Galaxy S21 FE 5G को लॉन्च किया है इस फोन को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। कंपनी का कहना है कि यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो फ़्लैगशिप ग्रेड के फ़ीचर्स ऑफ़र करता है। यह डिवाइस हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और लगभग एक महीने तक हमने इसका उपयोग किया और इसे लेकर जो अनुभव रहा इस रिव्यू में हमने आपके सामने रखा है।

Samsung Galaxy S21 FE 5G : डिस्प्ले और डिजाइन

Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन की बात करें तो यह बहुत हद तक Galaxy S21 से प्रेरित है। फ़ोन के फ़्रंट में सैमसंग ने फ़्लैट डिसप्ले दिया है जहां पंच होल कटआउट पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। वहीं डिसप्ले के चारों ओर बेहद ही पतले बेज़ल हैं और फ़्रंट में टॉप बेजल के ऊपर ही इयरपीस स्पीकर दिया है। यही सेकेंडरी स्पीकर की तरह भी काम करता है। बैक पैनल की बात करें तो यह ग्लास्टिक है, जिसका कैमरा बंप आपको एस21 सीरीज का ही याद दिलाएगा। सैमसंग ने कोई ख़ास ट्रीटमेंट नहीं दिया है। फ़ोन में LED फ़्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है।

samsung-galaxy-s21-fe-5g-review002

सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन की सबसे ख़ास बात है कि यह हाथ में काफ़ी कम्फर्टेबल ग्रिप डिज़ाइन के साथ आता है। फोन की बॉडी स्लिम है और इसकी मोटाई महज 7.9mm। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक दिया है। बॉटम फ़्रेम में आपको ऑडियो जैक के साथ Type C चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही वहीं पर सिम ट्रे भी दिया गया है जिसमें आप डुअल नैनो सिम का उपयोग कर पाएंगे।

Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन के दाएं पैनल पर आपको वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फ़ोन में बायोमैट्रिक्स सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया है। फ़ोन का फ़िंगरप्रिंट सेंसर काफी फ़ास्ट काम करता है। इसके अलावा फेस अनलॉक का ऑप्शन भी है जो कि फेशियल रिकॉग्नेशन टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

samsung-galaxy-s21-fe-5g-review011

Samsung Galaxy S21 FE 5G में 6.4-इंच का फ्लैट डिसप्ले है। हलांकि बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह काफी कॉम्पैक्ट है। इसे आप आसानी से एक हाथ से कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं स्लीक बेज़ल की वजह से आपको शानदार फूल व्यू एक्सपीरियंस ऑफर करता है। सैमसंग के इस फ़ोन में Dynamic AMOLED 2X, डिसप्ले है जो कलर्स को काफी वाइब्रेंट रूप से प्रदर्शित करता है। कंपनी ने इसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ पेश किया है। फोन में डिसपले के मामले में आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। वहीं इसमें HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अच्छे व्यूविंग एक्सपीरियंस के साथ बेहतर टच रिस्पॉन्स मिलता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने सबसे लेटेस्ट Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन दिया है। कुल मिलाकर कहें तो यह काफी अच्छा है और बिल्ड क्वालिटी भी आपको पसंद आएगी। हां! यदि कमी की बात करें तो कहा जा सकता है कि ग्लास डिजाइन होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। बावजूद इसके यह कम नहीं लगेगा।

Samsung Galaxy S21 FE 5G : परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन में कंपनी का ही Exynos 2100 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR5 मैमोरी के साथ फोन को दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है। लेकिन सैमसंग का यह फोन जिस प्राइस सेग्मेंट में आता है इसकी टक्कर Qualcomm Snapdragon 870 या 888 जैसे दमदार प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन से होती है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फ़ोन में ग्राफ़िक्स सपोर्ट के लिए Mali GPU दिया गया है। इसका असर गेमिंग के दौरान देखने को मिलता है। इसके साथ ही कई बार इस्तेमाल के दौरान लगता है कि सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन कई मोर्चे पर परफ़ॉर्मेंस के मामले स्ट्रगल करता है।

samsung-galaxy-s21-fe-5g-review016

गेमिंग के दौरान फ़ोन के परफ़ॉर्मेंस की बात करें तो यह स्मूथली गेम्स को चलाता है। पॉपुलर पबजी गेम BGMI सैमसंग के इस फ़ोन में मैक्सिमम ग्राफ़िक्स सेटिंग पर चलता है। वहीं Call of Duty: Mobile और Asphalt 9: Legends जैसे गेम इस फोन में हाई ग्राफिक्स सेटिंग पर चलते हैं। फोन में हीट की शिकायत भी ज्यादा नहीं है। हमने इसमें लगभग आधे घंटे की गेमिंग की और उस दौरान 21 डिग्री से 30 डिग्री तक गया, जो कि ज्यादा नहीं कहा जा सकता।

वीडियो : Samsung Galaxy S21 FE 5G – गेमिंग टेस्ट

बेंचमार्क नंबर्स की बात करें तो फोन ने AnTuTu प्लेटफॉर्म पर 753,639 स्कोर किया। वहीं Geekbench 5 प्लेटफॉर्म में फोन ने सिंगल कोर टेस्ट 1,084 पॉइन्ट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 3,275 पॉइन्टस का स्कोर किया है। हाई एंड प्रोसेसर के हिसाब से यह अच्छा है लेकिन सबसे बेस्ट में नहीं कह सकते।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OneUI 4.0 पर रन करता है। सैमसंग का कस्टमाइज्ड यूजरइंटर फेस इस फ़ोन को फीचर पैक बनाता है। सैमसंग का कहना है कि वह इस फ़ोन को तीन साल तक मेजर अपडेट ऑफ़र करेगा। यानी आप सैमसंग के इस फ़ोन पर Android 15 को भी इंजॉय कर पाएंगे। वहीं इसमें सैमसंग और गूगल एप्स के साथ आपको माइक्रोसॉफ्ट के कुछ ऐप्स भी मुफ्त मिलते हैं।

samsung-galaxy-s21-fe-5g-review014

Samsung Galaxy S21 FE 5G : कैमरा

Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन में LED फ़्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। वहीं कंपनी ने f/1.8 अपर्चर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन के कैमरा इंटरफेस की बात करें तो यह सैमसंग के दूसरे फोन्स जैसा ही है।

samsung-galaxy-s21-fe-5g-review006

कैमरा आउटपुट की बात करें तो दिन की उजाले में फ़ोन से खींची फ़ोटो शानदार है। इन तस्वीरों में भरपूर डिटेल और शानदार कलर हैं। डे लाइट कंडीशन में सैमसंग के इस फोन का प्राइमरी कैमरा शानदार काम करता है। यह ऑब्जेक्ट पर अच्छे से फ़ोकस करता है। इसके साथ ही फ़ोन का ऑटोफोकस मोड़ भी शानदार तरीके से काम करता है। अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा सेंसर की बात करें तो यह कई बार स्ट्रगल करता नजर आया। खास कर साइड में फोटोज काफी अलग तरीके से थे। फोन में 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 10X डिजिटल ज़ूम सपोर्ट है। हालांकि ज़ूम के दौरान फ़ोटो में वह क्वालिटी बरकरार नहीं रहता है। थोड़े नॉइस देखने को मिल जाते हैं। हालांकि यह हर फोन के साथ है। ऐसे में इसे बड़ी कमी नहीं कही जा सकती है। वहीं सैमसंग के इस फ़ोन में 30X हाइब्रिड ज़ूम का भी सपोर्ट दिया गया है।

रही आॅलओवर पिक्चर क्वालिटी की तो फोटोज़ काफी नेचुरल क्लिक करता है और अपने प्राइस रेंज में किसी भी फोन को टक्कर देने का दम रखता है। फोन का पोट्रेट मोड और स्लो मोशन जैसे फीचर्स भी काफी इम्प्रेस करते हैं। वहीं प्रो वीडियो होना भी आपको अच्छी अनुभूति कराएगा।

डे के बाद जब लो-लाइट कंडीशन की बात करते हैं तो सैमसंग का यह फ़ोन ऑटोमैटिक नाइट मोड़ में स्फिट हो जाता है और इमेज की ब्राइटनेस काफ़ी बढ़ जाती है। नाइट फोटोज़ भी हम ठीक कह सकते हैं लेकिन डे कंडिशन की फोटोज़ देखकर हम और बेहतर की आशा कर रहे थे। सेल्फ़ी इमेज की बात करें तो डे लाइट हो या लो लाइट कंडीशन, इसके रिज़ल्ट शानदार हैं। वहीं वीडियो में सैमसंग के इस फ़ोन के फ़्रंट और रियर दोनों कैमरे से आप 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट कैमरे के बारे में यही कहा जा सकता है कि डेलाइट कंडिशन में पिक्चर हो या वीडियो यह आपको निराश नहीं करेगा। हां अगर इसमें अल्ट्रावाइड मोड़ में ऑटोफोकस और मोक्रो कैमरा होता तो और बेहतर कहा जाता।

Samsung Galaxy S21 FE 5G : बैटरी

samsung-galaxy-s21-fe-5g-review012

Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन डेली यूज के दौरान आसानी से पूरा दिन साथ देता है। हालांकि दिन में थोड़ा गेमिंग खेलने पर बैटरीलाइफ थोड़ा कम पड़ सकता है लेकिन औसत यूज पर एक पूरा दिन निकाल देता है। जैसा कि हमने बताया कि इसमें हमने लगभग आधे धंटे की गेमिंग की थी और इस दौरान 5 फीसदी का बैटरी ड्रॉप देखने को मिला जो कि बहुत ही अच्छा रिजल्ट दर्शाता है। वहीं पीसी मार्क पर यह फोन 8 घंटे से ज्यादा तक का स्कोर पर पाया जो कि औसत परफॉर्मेंस दर्शाता है बहुत अच्छा नहीं। रही बात चार्जिंग स्पीड की तो हमने इसे सैमसंग के ही 25 वॉट चार्जर से चार्ज किया और यह लगभग डेढ़ घंटे में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी ने 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया है। हालांकि सैमसंग के इस फ़ोन के रिटेल बॉक्स में आपको चार्जर नहीं मिलता है। यह बड़ी कमी कही जाएगी।

Samsung Galaxy S21 FE 5G : निष्कर्ष

samsung-galaxy-s21-fe-5g-review005

Samsung Galaxy S21 FE 5G कंपनी का वैल्यू स्मार्टफ़ोन है, जो बजट फ्रेंडली क़ीमत में बेस्ट परफ़ॉर्मेंस, प्रीमियम फ़ीचर, वायरलेस चार्जिंग और IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन का डिजाइन और कैमरा भी आपको इम्प्रेस करेगा। रही बात प्राइस की तो कंपनी ने Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफ़ोन को 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। हालांकि, बैंक और कैशबैक ऑफ़र के साथ इस स्मार्टफोन को 50 हज़ार रुपये तक की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इस क़ीमत में सैमसंग के इस फ़ोन की मार्केट में सीधी टक्कर OnePlus 9RT, Xiaomi 11T Pro जैसे फ़्लैगशिप सेग्मेंट के स्मार्टफ़ोन से होती है। ऐसे में कहा जा सकता है यदि आप सैमसंग फैन हैं तो यह फोन बेशक आपके लिए है। वहीं अच्छा कैमरा और प्रीमियम फीचर चाहते हैं तो भी इसे लिया जा सकता है। परंतु गेमिंग पसंद करते हैं तो फिर शायद आपको उतना इम्प्रेस नहीं करेगा और आप स्नैपड्रैगन प्रोसेसर की ओर रुख कर सकते हैं।

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy S21 FE 5G की अनबॉक्सिंग

The post Samsung Galaxy S21 FE 5G रिव्यू : प्रीमियम फीचर के साथ किफायती ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-5g-review-in-hindi/feed/ 0
पावरफुल Samsung Galaxy S21 FE 5G की सेल शुरू, खरीदने पर मिलेगा तगड़ा Cashback https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-5g-sale-begins-save-rs-5000-online-offline-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-5g-sale-begins-save-rs-5000-online-offline-price-specification/#respond Wed, 12 Jan 2022 09:58:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73735 फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस21 फैन एडिशन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

The post पावरफुल Samsung Galaxy S21 FE 5G की सेल शुरू, खरीदने पर मिलेगा तगड़ा Cashback first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने हाल ही में अपने Flagship Smartphone गैलेक्सी एस21 एफई 5जी को इंडिया में लॉन्च किया था जो कि अब सेल के लिए आ चुका है। सैमसंग के इस बहुप्रतीक्षित फैन वर्जन को ग्राहक Samsung.com, Amazon.in समेत प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर आकर्षक सेल ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा इंडिया में इस Samsung Mobile फोन को OnePlus 9 और Asus ROG Phone 5 जैसे स्मार्टफोन्स से चुनौती मिलेगी। आइए आगे आपको Galaxy S21 FE 5G की भारत में कीमत, फीचर्स और हैंडसेट के साथ मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy S21 FE 5 पर लॉन्च ऑफर्स

Samsung Galaxy S21 FE 5G को खरीदते समय अगर ग्राहक एचडीएफसी बैंक कार्ड ट्रांजैक्शन करते हैं तो इसपर 5000 रुपए के कैशबैक को पा सकते हैं। इसका मतलब फोन का बेस मॉडल कैशबैक के बाद 49,999 रुपये में पड़ेगा लेकिन कैशबैक वाला ये ऑफर 17 जनवरी तक है।

Samsung Galaxy S21 FE launched in india know specs price sale offer

Samsung Galaxy S21 FE का प्राइस

यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ था। Samsung Galaxy S21 FE के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 49,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 53,999 रुपये की कीमत पर बाजार में पेश किया गया था।

Samsung Galaxy S21 FE launched in india know specs price sale offer

  • Samsung Galaxy S21 FE की डिसप्ले: सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई स्मार्टफोन कंपनी की ओर से 6.4 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दिया गया है। यह डायनॉमिक एमोलेड 2के डिसप्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
  • Samsung Galaxy S21 FE की प्रोसेसिंग: Samsung Galaxy S21 Fan Edition सबसे नए एंडरॉयड 12 ओएस पर लाया गया है जो वनयूआई 4.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इस स्मार्टफोन में सैमसंग का ही 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना एक्सनॉस 2100 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
  • Samsung Galaxy S21 FE का कैमरा: फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस21 फैन एडिशन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ दो 12 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। इनमें से एक 12एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है तथा दूसरा 12एमपी वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
  • Samsung Galaxy S21 FE बैटरी व सेंसर्स: सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने अपने फोन को 15वॉट वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया है। यह सैमसंग फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है जिसमें 5जी के साथ 4जी भी चलाया जा सकता है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह सैमसंग मोबाइल 3.5एमएम जैक व एनएफसी जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है।

The post पावरफुल Samsung Galaxy S21 FE 5G की सेल शुरू, खरीदने पर मिलेगा तगड़ा Cashback first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s21-fe-5g-sale-begins-save-rs-5000-online-offline-price-specification/feed/ 0