Samsung Galaxy S22 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Jun 2023 06:57:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Plus पर मिल रहा 12000 रुपये तक का डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-5g-smartphones/ https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-5g-smartphones/#respond Mon, 30 May 2022 07:26:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81360 Samsung Galaxy S22 5G और Samsung Galaxy S22 Plus 5G स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

The post Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Plus पर मिल रहा 12000 रुपये तक का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung के प्रीमिमय स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22 Plus को सस्ते में ख़रीदने का मौक़ा मिल रहा है। सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफ़ोन पर 12,000 रुपये तक का धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। Samsung Galaxy S22 5G और Samsung Galaxy S22 Plus 5G दोनों स्मार्टफोन को 4NM प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स अलग अलग प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हैं। यहाँ हम आपको सैमसंग के फ़ोन में मिल रहे ऑफर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy S22 ऑफर्स

Samsung Galaxy S22 स्मार्टफ़ोन को अमेजन से ख़रीदने पर ग्राहकों को 11,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। सैमसंग के इस फ़ोन को अमेजन पर 62,140 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। यह क़ीमत सैमसंग गैलेक्सी एस 22 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का है।

Samsung Galaxy S22 Series india launch on 22 February pre registration starts at rs 1999

Samsung Galaxy S22 Plus ऑफर्स

Samsung Galaxy S22 Plus स्मार्टफ़ोन को Croma स्टोर से सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। सैमसंग के इस फ़ोन पर क्रोमा पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Samsung Galaxy S22 Plus स्मार्टफ़ोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 72,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। सैमसंग के इस फ़ोन की क़ीमत 84,999 रुपये है।

Samsung Galaxy S22 और S22 Plus 5G : स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S22 और S22 Plus 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी हैं। इन दिनों स्मार्टफ़ोन की डिस्प्ले और बैटरी में ही अंतर है। Samsung Galaxy S22 5G में 6.1 इंच का FHD+ डिस्प्ले और S22 Plus 5G में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। दोनों फ़ोन का डिस्प्ले पैनल Dynamic AMOLED 2X है, जिसका रिफ़्रेश रेट 120Hz है जिसे 10Hz से 120Hz के बीच में एडजेस्ट किया जा सकता है।

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-5g6

Samsung Galaxy S22 5G और Samsung Galaxy S22 Plus 5G स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित One UI 4.1 पर रन करते हैं। Samsung Galaxy S22 5G स्मार्टफोन में 3700mAh की बैटरी, 25W फ़ास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ वायरलेस पावर शेयर का सपोर्ट मिलता है। वहीं Galaxy S22 Plus 5G स्मार्टफ़ोन में 4500mAh की बैटरी के साथ 45W तक फ़ास्ट चार्ज, 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावर शेयर का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung का नया स्मार्टफोन Galaxy F13 बेहद कम कीमत में जल्द होगा लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

Samsung Galaxy S22 5G और Samsung Galaxy S22 Plus 5G दोनों स्मार्टफ़ोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन में 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर + 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS), 3X ऑप्टिकल ज़ूम और OIS सपोर्ट के साथ 10MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फ़ोन में 10MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला सैमसंग का सस्ता Galaxy M13 स्मार्टफोन लॉन्च

The post Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Plus पर मिल रहा 12000 रुपये तक का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-5g-smartphones/feed/ 0
Samsung Galaxy S22 और S22 Plus रिव्यू : कॉम्पैक्ट, पावरफुल और स्टाइलिश भी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-review-in-hindi/#respond Mon, 30 May 2022 07:07:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81295 Samsung Galaxy S22 की शुरुआती मॉडल की कीमत 72,999 रुपये है। वहीं 256 GB मैमोरी वेरिएंट 76,999 रुपये में आता है जबकि प्लस मॉडल को 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिया जा सकता है।

The post Samsung Galaxy S22 और S22 Plus रिव्यू : कॉम्पैक्ट, पावरफुल और स्टाइलिश भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज स्मार्टफोन के स्क्रीन बड़े होते जा रहे हैं और उनका वजन काफी बढ़ गया है। परंतु कुछ लोग अब भी छोटे और कॉम्पैक्ट फोन की तलाश में होते हैं और यदि आप भी कुछ ऐसे ही फोन की चाह रखते हैं तो फिर Samsung Galaxy S22 आपके लिए एक परफेक्ट डिवाइस है। वहीं चाहत थोड़े बड़े फ्लैगशिप की है तो फिर Galaxy S22 Plus आपकी पसंद बन सकता है। ये फोन पिछले साल लॉन्च Galaxy S21 सीरीज के ही अपग्रेड संस्करण हैं और विश्वास कीजिए वास्तव में अपग्रेड है। फोन न सिर्फ पहले से परफॉर्मेंस में बेहतर हो गये हैं बल्कि लुक और डिजाइन में भी काफी बदलाव आया है। सैमसंग के ये फोन हमारे पास रिव्यू के लिए आए और हमने हर पैमाने पर इसे जांचा। रिव्यू के दौरान जो भी निष्कर्ष मिला वह आपके सामने है। सबसे पहले बात डिजाइन की ही कर लेते हैं।

डिजाइन: सबसे सुंदर फोन

Samsung Galaxy S22 और S22 Plus के बॉक्स खोल कर जैसे ही फोन को अपने हाथ में लेंगे आपके मुंह वॉव शब्द जरूर निकलेगा। वास्तव में फोन का लुक बेहद ही शानदार है। बल्कि Galaxy S22 के बारे में कहा जा सकता है कि फिलहाल मार्केट में उपलब्ध सबसे खूबसूरत फोन में से एक है। इसकी लंबाई 146 मिलीमीटर है और चौड़ाई 70.6 मिलीमीटर। आज ज्यादातर फोन 170 सेंटीमीटर के आसपास के होते हैं लेकिन सैमसंग ने इसे छोटा रखा है। फोन का फ्रेम मेटल का है जो मेटैलिक सिल्वर रंग में उपलब्ध है। फ्रेम से लगता हुआ ही मेटैलिक कैमरा ब्रैकेट फोन के बैक पैनल पर दिया गया है। पीछे का पैनल पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक का बना है लेकिन इस तरह की क्वालिटी हमने पहली बार देखा। बैक पैनल मैट फिनिश में है और थोड़ा चिकना है। यहां अच्छी बात यह कही जा सकती है कि पिछले पैनल पर कंपनी ने खास कोटिंग दी है जिससे कि उंगलियों के निशान नहीं पड़ते हैं और फोन काफी साफ सुथरा लगता है। बेहतरीन बनावट की वजह से इसमें आपको शानदार ग्रिप देखने को मिलेगा। वहीं फोन का वजन भी मात्र 167 ग्राम है। ऐसे में आप घंटों इसे लेकर अपने हाथ या पॉकेट में लेकर घूम सकते हैं। इसे भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 Ultra रिव्यू : हर मामले में परफेक्ट फोन है

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-review-in-hindi

वहीं Galaxy S22 Plus की बात करें तो दोनों फोन एक जैसे हैं लेकिन यह थोड़ा बड़ा है। जी हां! थोड़ा ही बड़ा है। यह फोन 157 एमएम लंबा और 75.8 एमएम चौड़ा है। हालांकि वजन में यह ज्यादा है और कंपनी ने इसे 195 ग्राम का रखा है। ऐसे में डिजाइन अच्छा है हाथ में लेने में फील भी अच्छा कराता है लेकिन थोड़ा भारी जरूर लगेगा। हालांकि आज स्मार्टफोन इतने भारी तो ही गए हैं।

samsung-galaxy-s22-buttones

फोन में बटन और पोर्ट्स दोनों में एक जैसे हैं। दाएं साइड में वॉल्यूम बटन और पावर बटंस दिए गए हैं। ऊपर में माइक और नीचे की ओर सिम स्लॉट, माइक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और लाउडस्पीकर ग्रिल दिया गया है। हमें सबसे खास बात लगी कि इस बार साइड फ्रेम पर आपको ढेर सारे एंटीना बैंड देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें : ASUS ROG Phone 5s रिव्यू: गेमिंग में है बेस्ट लेकिन नयापन नहीं

samsung-galaxy-s22-usb

अच्छे लुक के साथ ही कंपनी ने इनकी सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया है। ये फोन IP68 सर्टिफाइड हैं जो इसे बहुत हद तक पानी और धूल से सुरक्षित होने का भरोसा देता है। ये 1.50 मीटर पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकते हैं। कुल मिलाकर कहें वैसे तो दोनों फोन का डिजाइन आपको बहुत ज्यादा इंप्रेस करेगा। हालांकि कुछ लोगों की शिकायत पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक को लेकर हो सकती है लेकिन यह तभी तक जब तक की आपने इन फोंस को देखा नहीं है। एक बार इन्हें देख लेंगे तो फिर सारी शिकायत दूर हो जाएगी। परंतु इन दोनों में डिजाइन के मामले में मुझे Galaxy S22 ज्यादा अच्छा लगा बल्कि 2022 में अब तक का सबसे बेस्ट लुकिंग फोन में से एक लगा।

डिसप्ले: बेहतर है अहसास

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-review-in-hindi

जैसा कि मैंने पहले ही कहा गैलेक्सी एस22 काफी कॉम्पैक्ट है और उसके पीछे कारण है इसका बेहतरीन डिसप्ले। सैमसंग गैलेकसी एस22 में 6.1 इंच की स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन पर ऊपर की ओर बिल्कुल छोटा सा एक पंच होल देखने को मिलेगा जिस पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। हालांकि 6.1 इंच के डिसप्ले को आप बहुत छोटा तो नहीं कहेंगे लेकिन इस फोन में साइज बेज़ल इतने पतले हैं कि इसकी वजह से फोन का साइज ही कमाल को हो जाता है। सबसे खास बात की नीचे में भी अपको कोई बड़ा चिन देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में फुल डिसप्ले का उपयोग आप कर पाएंगे।

वहीं गैलेक्सी एस22 प्लस की ओर चलें तो बता दूं कि यह फोन 6.6 इंच की स्क्रीन है और यह भी सेंटर पंच होल डिसप्ले के साथ ही आता है। दोनों फोन 1080 x 2340 पिक्सल रेजल्यूशन सपोर्ट करते हैं।

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-review-in-hindi

डिसप्ले क्वालिटी की बात की जाए तो दोनो की क्वालिटी बेहद ही शानदार है। बल्कि शार्पनेस के मामले में एस22 ही आगे निकल जाता है। कंपनी ने Dynamic AMOLED 2X पैनल का उपयोग किया है और यह वास्तव में बहुत शानदार है। हालांकि ब्राइटनेस का अंतर है। गैलेक्सी एस22 में 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस है जबकि एस22 प्लस में 1750 निट्स ब्राइटनेस दिया गया है जो कि स्क्रीन को और भी वायबरेंट बनाता है। हां पीपीआई आपको एस22 में ज्यादा मिलता है। यह 425 पीटीआई के साथ आता है जबकि प्लस मॉडल में 390 पीटीआई सपोर्ट मिलता है। इसे भी पढ़ें : Samsung Galaxy A73 रिव्यू: कैमरा है स्मार्ट लेकिन परफॉर्मेंस कैसा है?

रही बात प्रोटेक्शन की तो दोनों फोन में Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन मिल जाता है जो कि कोर्निंग का फिलहाल सबसे लेटेस्ट प्रोटेक्शन तकनीक है। ऐसे में फोन की स्क्रीन पर थोड़े स्क्रैच से बचाव तो मिलता ही है, साथ ही यह प्रोटेक्शन स्क्रीन को मजबूत भी बनाता है।

इन सबके साथ ही आपको स्मूथ एक्सपीरियंस मिले इसके लिए 120 Hz रिफ्रेश रेट की स्क्रीन मिल जाती है और वास्तव में टच रिस्पॉन्स बहुत है। वहीं गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा की तरह ही इनमें भी कंटेंट के हिसाब से रिफ्रेश रेट बदलता रहता है। वहीं फोन में HDR 10+ का सपोर्ट दिया गया है जहां वीडियो के दौरान आपको रियल व्यू मिलता है। वहीं बेजल लेस डिसप्ले में वीडियो या गेमिंग को आप फुल व्यू में इन्जॉय कर पाएंगे।

सबकुछ देखने के बाद यदि कमी का जिक्र करें तो यही कहेंगे कि इस प्राइस रेंज में कर्व्ड डिसप्ले होना चाहिए था। परंतु विश्वास करें इन डिवाइस में फ्लैट डिसप्ले का अहसास कहीं बेहतर है। कर्व्ड डिसप्ले से मजा शायद खराब हो जाता।

प्रोसेसर: दमदार

अगर मैं कहूं कि Samsung Galaxy S22 और S22 Plus का जो परफॉर्मेंस सेग्मेंट, पुराने मॉडल की अपेक्षा बहुत ज्यादा अपग्रेड है तो शायद यह गलत नहीं होगा। क्योंकि पहले भारत में जहां सैमसंग के एस सीरीज के फोन एक्सिनोस प्रोसेसर पर लॉन्च होते थे, वहीं इस बार क्वालकॉम का साथ मिला है। Samsung Galaxy S22 और S22 Plus को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SOC पर लॉन्च किया है। फिलहाल यह क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर में से एक है और इसे अब तक का सबसे दमदार मोबाइल प्रोसेसर भी माना गया है। 4nm फैब्रिकेशन पर तैयार इस प्रोसेसर की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 3 GHz की है जो कि  Cortex X1 आर्किटेक्चर को सपोर्ट करता है। यह नया आर्किटेक्चर बहुत ही स्मूथ और सिमलेस परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-review-in-hindi

वहीं ये 8GB रैम मैमोरी के साथ आते हैं और कंपनी ने LPDDR5 रैम का उपयोग किया है। मैमोरी के लिए 128GB और 256GB का ऑप्शन दिया गया है। मैमोरी टेक्नोलॉजी भी काफी एडवांस है यहां आपको UFS 3.1 का सपोर्ट मिल जाता है। मैमोरी की यह तकनीक फास्ट डाटा रीड और राइट के लिए जानी जाती है।

हमारे बेंचमार्क टेस्ट में एस22 एनटूटू पर 8,42,080 तक का स्कोर करने में सक्षम रहा। वहीं जीएफएक्स पर मैनहटन स्कोर 6,086 और टीरेक्स पर 6,481 तक गया जहां मैक्सिमम फ्रेम सपोर्ट 116 का था। वहीं गीकबेंच पर यह फोन सिंगल कोर पर 1209 और मल्टीकोर पर 3279 तक गया। बेंचमार्क स्कोर अच्छे हैं लेकिन इस रेंज में दूसरे 8 Gen 1 वाले फोन और बेहतर स्कोर पा चुके हैं। ऐसे में हम बेस्ट परफॉर्मेंस वाला फोन इसे नहीं कह सकते।

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-review-in-hindi

जबकि हमारे बेंचमार्क टेस्ट में एस22 एनटूटू पर 8,42,080 तक का स्कोर करने में सक्षम रहा। वहीं जीएफएक्स पर मैनहटन स्कोर 6,086 और टीरेक्स पर 6,481 तक गया जहां मैक्सिमम फ्रेम सपोर्ट 116 का था। वहीं गीकबेंच पर यह फोन सिंगल कोर पर 1209 और मल्टीकोर पर 3279 तक गया। बेंचमार्क स्कोर अच्छे हैं लेकिन इस रेंज में दूसरे 8 Gen 1 वाले फोन और बेहतर स्कोर पा चुके हैं। ऐसे में हम बेस्ट परफॉर्मेंस वाला फोन इसे नहीं कह सकते।

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-review-in-hindi

हालांकि प्लस मॉडल का बेंचमार्क स्कोर काफी अलग मिला। एनटूटू पर वह 9,27,796 तक गया जबकि वहीं जीएफएक्स में मैनहटन स्कोर 7,417 और टीरेक्स पर 6,695 तक गया जहां मैक्सिमम फ्रेम सपोर्ट 120 का था। वहीं गीकबेंच पर यह फोन सिंगल कोर पर 1,213 और मल्टीकोर पर 3,364 तक गया। यह स्कोर किसी भी हाई एंड फोन के टक्कर देने के लिए काफी है।

रही बात परफॉर्मेंस की तो इतना जरूर कहूंगा कि दोनों फोन में लैग नहीं मिलेगा और न ही इनमें हैंग होने की समस्या दिखाई देगी। फोन उपयोग में बहुत अच्छा है। यहां तक की गेमिंग भी आपको स्मूथ मिलेगा। वहीं गेमिंग के दौरान हमें हीटिंग भी देखने को नहीं मिलीं लगभग 27 डिग्री टेम्परेचर से हमने गेमिंग शुरू की थी लेकिन 30 मिनट की गेमिंग के बाद यह सिर्फ 34 डिग्री तक गया। एस 22 प्लस का रिजल्ट इससे भी बेहतर था। हमने गेमिंग की शुरुआत की तो यह फोन 26.9 डिग्री था और 30 मिनट की गेमिंग के बाद यह 33.5 तक गया। जबकी दूसरे फोंस में यह आसानी से 39 डिग्री तक जाते हैं। ऐसे में एक बात तो जरूर कहूंगा कि सैमसंग ने इन फोंस के साथ टेम्परेचर को बहुत अच्छे से मेंटेन किया है। आप इन्हें सबसे तेज फोन कहें न कहें लेकिन फोन का परफॉर्मेंस बहुत ही स्टेबल मिला जो कि अच्छी बात कही जा सकती है। फोन का उपयोग आप लंबे समय तक भी करें तो आपको एक समान परफॉर्मेंस मिलेगा।

रही बात बैटरी की तो कंपनी ने एस22 मॉडल को 3700 एमएएच बैटरी के साथ पेश किया है। फोन के साथ 25 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है लेकिन बॉक्स में चार्जर उपलब्ध नहीं है। हालांकि हमें हैरानी बैटरी परफॉर्मेंस को लेकर थी। आज फोन में 5000 एमएएच की बैटरी होती ही है। ऐसे में आप 3700 एमएएच बैटरी को बहुत कम कहेंगे लेकिन आधे घंटे की गेमिंग में यह सिर्फ 10 परसेंट का डाउन हुआ। 100 पर्सेंट से हमने गेमिंग शुरू की थी और आधे घंटे में यह 90 फीसदी पर ही था। वहीं बैटरी टेस्ट के लिए हमने जब पीसी मार्क टेस्ट को रन किया तो यह 10 घंटा 58 मिनट तक सरवाइव किया। बड़ी बैटरी वाले फोन भी लगभग इसी के आसपास स्कोर करते हैं।

ऐसे में यही कहूंगा कि बैटरी छोटी है लेकिन परफॉर्मेंस में आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। वहीं एक बार चार्ज होने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लेता है। आज के फास्ट चार्जिंग के ट्रेंड में यह थोड़ा स्लो कहा जाएगा।

गैलेक्सी एस22 प्लस में कंपनी ने 4500 एएएच की बैटरी दी है। 30 मिनट की हमने इसमें गेमिंग की और उस दौरान 7 फीसदी का बैटरी ड्रॉप आया। वहीं पीसी मार्क पर यह फोन लगभग 12 घंटा तक चला जो कि काफी अच्छा है। चार्ज होने में 20 फीसदी से 100 फीसदी तक लगभग 55 मिनट का समय लगा।

कैमरा: सब कुछ क्लियर है

Samsung Galaxy S22 और S22 Plus को कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमर सेटअप के साथ पेश किया है। यह फोन 50 MP का मेन कैमरा दिया गया है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। यह सेंसर वाइड एंगल है जो 85° field-of-view सपोर्ट करता है। मेन कैमरे के साथ आपको डुअल पिक्सल, पीडीएएफ और OIS सपोर्ट मिल जाता है। वहीं इसका दूसरा सेंसर 10 MP का है जो टेलीफोटो लेंस है। इस लेंस के साथ भी आपको पीडीएएफ और OIS सपोर्ट मिल जाता है। फोन का तीसरा लेंस 12 MP का है जो f/2.2 अपर्चर सपोर्ट करता है और अल्ट्रावाइड एंगल के साथ आता है। हां आप कह सकते हैं कि पोर्ट्रेट लेंस नहीं है लेकिन उसकी कमी आपको नहीं खलेगी।

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-review-in-hindi

पिक्चर क्वालिटी के मामले में ये दोनों फोन बेहद ही शानदार हैं और सबसे अच्छी बात लगी कि कलर बिल्कुल नेचुरल कैप्चर कर रहा था। वहीं नाइट फोटोग्राफी भी आपको काफी इम्प्रेस करेगा। बिलकुल कम रोशनी में भी यदि आप नाइट मोड का उपयोग करते हैं तो यह फोन काफी डिटेलिंग के साथ फोटो को कैप्चर करता है। वहीं डेलाइट की बात की जाए तो यूज के दौरान हमने सैमसंग गैलेक्सी एस22 और एस22 प्लस दोनों फोन से काफी फोटोग्राफी की और हर कंडिशन में यह अच्छी तस्वीर ले रहा था। हां जब कभी ज्यादा तेज रोशनी के दौरान फोटोज़ थोड़े ज्यादा एक्सपोज़ लग रहे थे, परंतु डिटेलिंग की कमी नहीं थी।

Samsung Galaxy S22 कैमरा सैम्पल

रही बात पोर्ट्रेट मोड की तो बता दूं कि ये दोनों फोन बहुत ही अच्छे ढंग से कट आउट निकाल रहे थे। वहीं जैसा कि हम जानते हैं सैमसंग फोन में आप फोटो क्लिक करने से पहले और फोटो क्लिक करने के बाद भी बैकग्राउंड ब्लर को एडजस्ट कर सकते हैं और यह एक अच्छा विकल्प देता है। वहीं सैमसंग के दूसरे फोन की तरह इसमें भी आपको अलग—अगल ब्लर इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे।

Samsung Galaxy S22 Plus कैमरा सैम्पल

फोन में 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट है और अच्छी बात कही जा सकती है कि जूम के साथ पिक्चर में न्वॉइस देखने को नहीं मिलती है। वहीं वीडियो के दौरान OIS भी काफी इम्प्रेसिव लगा। हालांकि आप सिर्फ इन फोंस के वीडियो को देखेंगे तो आपको बहुत ज्यादा फर्क दिखाई नहीं देगा लेकिन अगर दूसरे फोन से इसकी तुलना करेंगे तो फिर आपको फर्क साफ मालूम पड़ जाएगा। यह काफी स्टेबल है।

फोन में स्लो मोशन और सुपर स्लो मोशन के अलावा अब डायरेक्टर्स मोड को भी जोड़ दिया गया है जो कि ब्लॉगिंग करने वालों के लिए काफी बेहतर ऑप्शन देता है। वहीं वीडियो के लिए इसमें एचडी और फुल एचडी के साथ 2के, 4के और 8K रिकॉर्डिंग का भी ऑप्शन दिया गया है और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वीडियो के मामले में आपको काफी इम्प्रेस करेगा। न सिर्फ क्वालिटी बलिक साउंड भी यह अच्छे से कैप्चर करता है।

नेटवर्क एंड कनेक्टिविटी
samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-review-in-hindi

नेटवर्क और कनेक्टिविटी के मामले में दोनों फोन एक जैसे हैं। फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा। वहीं आप चाहें तो दूसरे स्लॉट में ईसिम का उपयोग कर सकते हैं। दोनों फोन 5जी सपोर्ट करते हैं और इनमें मैक्सिमम 5जी बैंड सपोर्ट है। ऐसे में जब भी इंडिया में 5जी सर्विस लॉन्च होगी ये फोन काम करेंगे। इसके अलावा Samsung Galaxy S22 और S22 Plus में आपके अडवांस वाईफाई ऑप्शन भी मिलेगा। कंपनी ने इसमें वाईफाई 2.5 गीगाहर्ट्ज के साथ ही 5 गीगाहर्ट्ज और न्यू वाईफाई 6 गीगाहर्ट्ज भी दिया गया है। कुल मिलाकर कहें तो नेटवर्क और कनेक्टिविटी में यह काफी आगे है। वहीं सिक्योरिटी के लिए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है जो काफी तेज है और सटीक है।

म्यूजिक की बात करें तो इसमें आपको स्टीरियो साउंड मिल जाता है। वहीं डॉल्बी इन्टीग्रेशन होना म्यूजिक क्वालिटी को और भी बेहतर बनाता है।

निष्कर्ष

Samsung Galaxy S22 की शुरुआती मॉडल की कीमत 72,999 रुपये है। वहीं 256 GB मैमोरी वेरिएंट 76,999 रुपये में आता है जबकि प्लस मॉडल को 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिया जा सकता है। हालांकि इसके साथ कई एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध हैं ऐसे में फोन का प्राइस काफी कम आ जाता है।
इन फोंस का प्राइस मार्केट में उपलब्ध दूसरे फ्लैगशिप फोंस के बराबर ही है। हालांकि स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर आधारित वनप्लस और आईकू के फोन इससे थोड़े कम बजट में उपलब्ध हैं लेकिन कैमरा आपको इसके बराबर का नहीं मिलेगा। हां, गेमिंग में हो सकता है कि वनप्लस या आईकू बाजी मार जाए परंतु डेली यूसेज में ये ये दोनों फोन किसी से भी कम नहीं है। इसके साथ ही यहां जरूर कहूंगा कि डिजाइन में गैलेक्सी एस 22 मार्केट में उपलब्ध किसी भी फोन से बेहतर है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस फोन का उपयोग आप लंबे समय तक कर पाएंगे। अंतत: फोन के प्राइस और फीचर्स को देख कर यही कहूंगा कि यदि आप सैमसंग फैन हैं और फ्लैगशिप डिवाइस पर इनवेस्ट करने के लिए तैयार हैं तो फिर इन्हें खरीदा जा सकता है।

The post Samsung Galaxy S22 और S22 Plus रिव्यू : कॉम्पैक्ट, पावरफुल और स्टाइलिश भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-review-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy S22 सीरीज की भारत में प्री-बुकिंग आज शाम 6 बजे से, कैशबैक के साथ मिलेंगे कई धमाकेदार ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-pre-booking-in-india-will-start-from-6-pm-today/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-pre-booking-in-india-will-start-from-6-pm-today/#respond Tue, 22 Feb 2022 08:53:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76128 Samsung Galaxy S22 Series के तहत कंपनी ने तीन दमदार स्मार्टफोन - Samsung Galaxy S22, Samsung Galaxy S22 plus और Samsung Galaxy S22 Utra लॉन्च किए हैं।

The post Samsung Galaxy S22 सीरीज की भारत में प्री-बुकिंग आज शाम 6 बजे से, कैशबैक के साथ मिलेंगे कई धमाकेदार ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप Galaxy S22 को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में Galaxy S22 series के स्मार्टफोन की प्री बुकिंग 22 जनवरी शाम 6 बजे से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Samsung.com पर शुरू होगी। Galaxy S22 सीरीज को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को सैमसंग कई सारे बेनिफिट और दमदार ऑफर दे रही है।

Samsung Galaxy S22 Series Offers

सैमसंग के सबसे प्रीमिमय Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन को Samsung.com से प्रीबुक करने वाले यूजर्स को कंपनी Galaxy Watch4 महज 2,999 रुपये में देगा, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी 8000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस भी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही कुछ ग्राहकों को Galaxy S22 Ultra के साथ लिमिटेड एडिशन बॉक्स भी मिलेगा जिसमें Galaxy Buds2 फ्री मिलेंगे।

इसके साथ ही Galaxy S22 स्मार्टफोन को प्री बुक करने पर 11,999 रुपये की कीमत वाले Galaxy Buds2 फ्री दिए जाएंगे। वहीं अपग्रेड ऑफर के तहत 8,000 रुपये का बोनस डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-5g1

सैमसंग ने Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में 72,999 रुपये शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy S22 स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं सैमसंग ने Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन का 12 GB रैम 512GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 118,999 रुपये की कीमत में पेश किया है।

Samsung Galaxy S22 Series

samsung-galaxy-s22-ultra-launch-price

Samsung ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में तीन दमदार स्मार्टफोन – Galaxy S22 Ultra, Galaxy S22+ और Galaxy S22 को लॉन्च किया है। Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन को कंपनी ने अपनी नोट सीरीज की पावर से लैस किया है। यह फोन S Pen और प्रो ग्रेड कैमरा से लैस है। वहीं Galaxy S22 और S22+ स्मार्टफोन भी दमदार स्पेक्स और शानदार डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं।

Samsung Galaxy S22 Series india launch on 22 February pre registration starts at rs 1999

Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की डिटेल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22+ की डिटेल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Galaxy S22 Series Pricing

Samsung स्मार्टफोन कीमत कलर ऑप्शन
Galaxy S22 Ultra (12/512GB) 118,999 रुपये
बर्गन्डी, फैंटम ब्लैक
Galaxy S22 Ultra (12/256GB) 109,999 रुपये
बर्गन्डी, फैंटम ब्लैक, फैंटम व्हाइट
Galaxy S22+ (8/256GB) 88,999 रुपये
फैंटम ब्लैक, फैंटम व्हाइट, ग्रीन
Galaxy S22+ (8/128GB) 84,999 रुपये
Galaxy S22 (8/256GB) 76,999 रुपये फैंटम ब्लैक, फैंटम व्हाइट, ग्रीन
Galaxy S22 (8/128GB) 72,999 रुपये

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Samsung Galaxy S22 सीरीज की भारत में प्री-बुकिंग आज शाम 6 बजे से, कैशबैक के साथ मिलेंगे कई धमाकेदार ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-pre-booking-in-india-will-start-from-6-pm-today/feed/ 0
सैमसंग इंडिया ने किया शक्ति प्रदर्शन, पावरफुल फीचर्स से लैस Samsung Galaxy S22 सीरीज ने मारी एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-galaxy-s22-and-galaxy-s22-ultra-launched-india-price-specifications-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-galaxy-s22-and-galaxy-s22-ultra-launched-india-price-specifications-sale/#respond Thu, 17 Feb 2022 08:35:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75830 इस सीरीज के फोन्स 120Hz AMOLED डिसप्ले से लैस हैं।

The post सैमसंग इंडिया ने किया शक्ति प्रदर्शन, पावरफुल फीचर्स से लैस Samsung Galaxy S22 सीरीज ने मारी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy S22S22+ और Galaxy S22 Ultra फ्लैगशिप फोन को आखिरकार इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज के अंदर लाए गए तीनों फोन इंडिया से पहले पिछले हफ्ते कंपनी द्वारा आयोजित Unpacked event इवेंट में ग्लोबली पेश किए गए थे। इसके अलावा इन फ्लैगशिप फोन की खास बात है कि यह फोन्स Exynos चिपसेट के बजाय Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ आते हैं। साथ ही सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा एस पेन सपोर्ट के साथ आता है और इसे नोट रिप्लेसमेंट कहा जा रहा है। आइए आगे आपको इन तीनों ही फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy S22 specifications

सैमसंग गैलेक्सी S22 में 6.1-इंच FHD+ डायनेमिक AMOLED 2X Infinity-O डिसप्ले से लैस है जिसमें 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 2,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो, 1.300 निट्स पीक ब्राइटनेस और आई कम्फर्ट शील्ड है। यह विज़न बूस्टर के साथ आता है जो परिवेश लाइट के आधार पर चमक को अपने आप एडजस्ट करता है। इसके अलावा फोन मे सुरक्षा के लिए एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है, बैक ग्लास में गोरिल्ला ग्लास विक्टस लेयर, 25W वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पॉवरशेयर के सपोर्ट के साथ आता है।

Samsung Galaxy S22 Series india launch on 22 February pre registration starts at rs 1999

फोन यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौरा में 5जी, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस+ग्लोनास, एनएफसी, एमएसटी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह Android 12 आधारित OneUI 4.1 आउट-ऑफ़-द-बॉक्स पर चलता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 10MP का कैमरा है। साथ ही पावर बैकअप के लिए 3,700mAH की बैटरी है।

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-5g5

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी S22 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें डुअल पिक्सेल ऑटोफोकस, f / 1.8 अपर्चर, OIS और 85-डिग्री FoV के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, f / 2.2 अपर्चर वाला 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर है। f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ 120-डिग्री FoV और 10MP 3x टेलीफोटो सेंसर।

Samsung Galaxy S22+ specifications

सैमसंग गैलेक्सी S22+ में मामूली बदलावों को छोड़कर गैलेक्सी S22 जैसा ही हार्डवेयर है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो, 1,750 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 240Hz सैंपलिंग रेट, आई कम्फर्ट शील्ड और विज़न बूस्टर के साथ बड़ा 6.6-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED डिसप्ले है। इसके अलावा इसमें 45W तक की फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पॉवरशेयर के साथ थोड़ी बड़ी 4,500mAh की बैटरी मिलती है। कैमरा सेटअप और बाकी स्पेक्स गैलेक्सी S22 जैसे ही हैं।

Samsung Galaxy S22 Series india launch on 22 February pre registration starts at rs 1999

Samsung Galaxy S22 Ultra specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा पिछले साल के गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा की तरह एस पेन सपोर्ट के साथ आता है। अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.8-इंच QHD + एज डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz सैंपलिंग रेट, विज़न बूस्टर, आई कम्फर्ट शील्ड और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है।

galaxy-s22-ultra-5g-s-pen

सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 45W वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पॉवरशेयर के साथ 5,000mAh की बैटरी है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन1 चिपसेट पर काम करता है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा इसमें 12 जीबी तक एलपीडीडीआरएक्स रैम और 1 टीबी स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इसमें 5जी, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस+ग्लोनास, एनएफसी, एमएसटी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

 

samsung-galaxy-s22-series-india-launch

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी S22 अल्ट्रा में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है, जिसमें f / 1.8 के साथ 108MP का प्राइमरी वाइड कैमरा, डुअल पिक्सेल ऑटोफोकस और OIS, 12MP का f / 1.8 अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जिसमें FoV 120 है। -डिग्री, और f/2.4 और f/4.8 अपर्चर के साथ 10MP टेलीफोटो सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ फ्रंट में 40MP का सेंसर है।

लेटेस्ट वीडियो

Samsung Galaxy S22, S22+, S22 Ultra की कीमत

samsung-galaxy-s22-series-price-india

भारत में सैमसंग गैलेक्सी S22 के 8GB/128GB मॉडल की कीमत 72,999 रुपए और 8GB/256GB मॉडल की कीमत 76,999 रुपए है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी S22 प्लस के 8GB / 128GB मॉडल की कीमत 84,999 रुपए और 8GB / 256GB मॉडल की कीमत 88,999 रुपए है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा के 12GB / 256B स्टोरेज मॉडल की कीमत 109,900 रुपए और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 1,18,999 रुपए है।

The post सैमसंग इंडिया ने किया शक्ति प्रदर्शन, पावरफुल फीचर्स से लैस Samsung Galaxy S22 सीरीज ने मारी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-galaxy-s22-and-galaxy-s22-ultra-launched-india-price-specifications-sale/feed/ 0
बवंडर मचाने 17 फरवरी को इंडिया आ रहे Samsung के धमाकेदार Smartphone, लीक डिजाइन और फीचर्स देख दे बैठेंगे दिल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-india-launch-tomorrow-february-17-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-india-launch-tomorrow-february-17-price-specifications/#respond Wed, 16 Feb 2022 09:36:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75751 इस सीरीज के अंदर कंपनी द्वारा तीन फोन Samsung Galaxy S22, Galaxy S22, और Galaxy S22 Ultra को पेश किया जाएगा।

The post बवंडर मचाने 17 फरवरी को इंडिया आ रहे Samsung के धमाकेदार Smartphone, लीक डिजाइन और फीचर्स देख दे बैठेंगे दिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung इंडिया कल यानी 17 फरवरी को अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S22 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर दी है। इस सीरीज के अंदर तीन स्मार्टफोन –Samsung Galaxy S22 5GGalaxy S22 Plus 5G और Galaxy S22 Ultra 5G को लॉन्च किया जाएगा। आपको याद दिला दें कि पिछले हफ्ते 9 फरवरी को कंपनी ने तीनों स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था और तभी से इस सीरीज के फ्लैगशिप फोन्स का इंडिया में आने का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, ग्लोबल लॉन्च इवेंट की तरह ही Samsung इंडिया में भी अपनी फ्लैगशिप Galaxy S22 series के smartphones का लॉन्च एक वर्चुअल इवेंट के दौरान ही करेगी, जिसका लाइव स्ट्रीम कंपनी के सोशल मीडिया चैनल पर किया जाएगा।

Samsung Galaxy S22 सीरीज की कीमत (लीक)

हाल ही में मायस्मार्टप्राइस ने अपने रिटेल सोर्स के हवाले से भारत में लॉन्च होने वाले Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बताया था। भारत में Galaxy S22 की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये हो सकती है। Samsung के प्रीमिमय Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की शुरुआती क़ीमत 1,09,900 रुपये हो सकती है। इसे भी पढ़ें: 6,000mAh Battery वाला Samsung Galaxy M33 5G फोन आ रहा है इंडिया, जानें कब होगा लॉन्च और क्या होगा प्राइस

galaxy-s22-ultra-5g-s-pen

वहीं, इससे पहले टिपस्टर इशान अग्रवाल ने दावा किया था कि सैमसंग भारत में Galaxy S22 और Galaxy S22 Plus को वेरिएंट्स – 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन तीन कलर ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन में पेश किया जाएगा।

महज 1,999 रुपए में बुक करें गैलेक्सी S22 सीरीज

बता दें कि गैलेक्सी S22 सीरीज के नए फोन पहले से ही सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हैं। सैमसंग इस फ्लैगशिप फोन को प्री-रिजर्व करने के लिए 1,999 रुपए ले रहा है जो रिफंडेबल अपफ्रंट प्राइस है। प्री-रिजर्व विंडो 21 फरवरी तक लाइव है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M23 5G स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

samsung-galaxy-s22-ultra-camera

Samsung Galaxy S22 सीरीज के कलर वेरिएंट

लीक के अनुसार, गैलेक्सी S22 का एक नया पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट और गैलेक्सी S22 अल्ट्रा का ग्रीन कलर वेरिएंट भारतीय बाजार में इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा। ये कलर वैरिएंट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी S22 को ग्रीन, फैंटम ब्लैक और फैंटम व्हाइट रंग ऑप्शन में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर, सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा को बरगंडी, फैंटम ब्लैक और फैंटम व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया था।

Samsung Galaxy S22 Series india launch on 22 February pre registration starts at rs 1999

पवारफुल प्रोसेसर से लैस होंगे फोन

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी S22, गैलेक्सी S22+ और गैलेक्सी S22 अल्ट्रा भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC के साथ लॉन्च होंगे, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कुछ शुरुआती अटकलों के बाद पुष्टि की थी। बता दें कि नया क्वालकॉम प्रोसेसर पिछले साल के अंत में लॉन्च किया गया था। यह 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है और अन्य चिपसेट की तुलना में चार गुना तेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। इसे भी पढ़ें: Samsung जल्द करेगा एक और धमाका, लॉन्च से पहले Galaxy M33 5G वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

लेटेस्ट वीडियो

Samsung Galaxy S22 5G और S22 Plus 5G के फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए यहां क्लिक करें।

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G के फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए यहां क्लिक करें।

The post बवंडर मचाने 17 फरवरी को इंडिया आ रहे Samsung के धमाकेदार Smartphone, लीक डिजाइन और फीचर्स देख दे बैठेंगे दिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-india-launch-tomorrow-february-17-price-specifications/feed/ 0
Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-and-galaxy-s22-ultra-india-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-and-galaxy-s22-ultra-india-price/#respond Tue, 15 Feb 2022 09:06:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75668 मसंग ने Galaxy S22 सीरीज के तीन स्मार्टफोन - Galaxy S22, Galaxy S22 Plus और Galaxy S22 Ultra को लॉन्च किए हैं।

The post Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने ग्लोबल मार्केट में अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S22 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने Galaxy S22 सीरीज के तीन स्मार्टफोन – Galaxy S22, Galaxy S22 Plus और Galaxy S22 Ultra को लॉन्च किया है। सैमसंग जल्द ही तीनों स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च होने हैं। Galaxy S22 सीरीज के इंडिया कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल सैमसंग ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग के तीनों स्मार्टफोन 11 मार्च को लॉन्च किए जा सकते हैं। MySmartPrice ने सैमसंग के गैलेक्सी एस 22 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन की इंडिया में क़ीमत को लेकर जानकारी शेयर की है।

Samsung Galaxy S22 की कीमत

मायस्मार्टप्राइस ने अपने रिटेल सोर्स के हवाले से भारत में लॉन्च के लिए तैयार Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बताया है। भारत में Galaxy S22 की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये हो सकती है। Samsung के प्रीमिमय Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की शुरुआती क़ीमत 1,09,900 रुपये हो सकती है।

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-5g7

इससे पहले टिपस्टर इशान अग्रवाल ने दावा किया था कि सैमसंग भारत में Galaxy S22 और Galaxy S22 Plus को वेरिएंट्स – 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन तीन कलर ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 50 स्मार्टफोन की बिक्री Amazon पर होगी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से उठा पर्दा

galaxy-s22-ultra-camera-108mp

सैमसंग Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन फैंटम ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सैमसंग भारत में अल्ट्रा वेरिएंट को ग्रीन कलर ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन इस साल के अंत तक ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Galaxy S22 का पिंक गोल्ड कलर भी साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : नोकिया फिर करेगा मार्केट में कब्जा, कम कीमत में लॉन्च किया 50MP कैमरा वाला Nokia G11 स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-and-galaxy-s22-ultra-india-price/feed/ 0
22 फरवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकती है पावरफुल Samsung Galaxy S22 Series, अमेज़न पर भी पेज हुआ लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-india-launch-on-22-february-pre-registration-starts-at-rs-1999/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-india-launch-on-22-february-pre-registration-starts-at-rs-1999/#respond Thu, 10 Feb 2022 03:00:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75378 Samsung Galaxy S22 Series प्रोडक्ट पेज अमेज़न इंडिया पर लाईव कर दिया गया है

The post 22 फरवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकती है पावरफुल Samsung Galaxy S22 Series, अमेज़न पर भी पेज हुआ लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने कल ही टेक मंच पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए ‘गैलेक्सी एस22’ सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत तीन ताकतवर 5G Phone लॉन्च किए गए हैं जिनमें Samsung Galaxy S22, Samsung Galaxy S22+ और Samsung Galaxy S22 Ultra शामिल हैं। बेहद ही एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस ये सैमसंग फोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे। ये तीनों स्मार्टफोन देश में प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध हो गए हैं और आने वाली 22 फरवरी को इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

Samsung Galaxy S22 Series India Launch

सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज़ को कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर भी लाईव कर दिया है। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध हो गए हैं। यह रजिस्ट्रेशन 21 फरवरी की रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी। कंपनी ने हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए22 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन प्री-रिजर्वेशन की अंतिम तारीख को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra भारत में 22 फरवरी को लॉन्च किए जा सकते हैं।

Samsung Galaxy S22 Series india launch on 22 February pre registration starts at rs 1999

सिर्फ 1,999 रुपये में pre-registration

Samsung Galaxy S22 Series की प्री-रजिस्ट्रेशन भारत में शुरू हो चुकी है। सिर्फ 1,999 रुपये की कीमत चुकाकर इस सीरीज़ के किसी भी स्मार्टफोन को अपने लिए रिजर्व किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं 22 फरवरी तक इस सीरीज़ के किसी भी गैलेक्सी फोन को प्री-रिजर्व करने पर कंपनी की ओर से 2,699 रुपये की कीमत वाला Galaxy Smart Tag पूरी तरह से फ्री दिया जा रहा है। एक बार प्री-रजिस्ट्रेशन कराने के बाद जब फोन खरीदा जाएगा तो उसके प्राइस में से यह 1999 रुपये की कट कर दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Samsung ने लॉन्च किए दमदार Galaxy Tab S8 सीरीज़ के तीन टैबलेट, जानें कीमत और खूबियां

Samsung Galaxy S22 Series Price

सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज़ की कीमत की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy S22 को USD 799 की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 60,000 रुपये के करीब है। इसी तरह Samsung Galaxy S22 Plus का शुरूआती ग्लोबल प्राइस USD 999 यानी तकरीबन 75,000 रुपये है तथा Samsung Galaxy S22 Ultra को USD 1,199 अर्थात् तकरीबन 90,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

Samsung Galaxy S22 Series india launch on 22 February pre registration starts at rs 1999

गैलेक्सी एस22 सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी लाईव कर दिया गया है जो यह साफ करता है कि ये सैमसंग फोन इसी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। अगर आप सैमसंग द्वारा लाए इन पावरफुल मोबाइल फोंस के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स को डिटेल में जानना चाहते हैं तो Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22 Plus के लिए (यहां क्लिक करें) तथा Samsung Galaxy S22 Ultra की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

The post 22 फरवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकती है पावरफुल Samsung Galaxy S22 Series, अमेज़न पर भी पेज हुआ लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-india-launch-on-22-february-pre-registration-starts-at-rs-1999/feed/ 0
Samsung Galaxy S22 5G और S22 Plus 5G स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-5g-and-s22-plus-5g-launch-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-5g-and-s22-plus-5g-launch-check-price-and-specifications/#respond Wed, 09 Feb 2022 15:00:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75343 Samsung Galaxy S22 5G और Samsung Galaxy S22 Plus 5G दोनों स्मार्टफोन दो वेरिएंट 8GB+256GB और 8GB+128GB में पेश किए गए हैं।

The post Samsung Galaxy S22 5G और S22 Plus 5G स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अपने मेगा लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked Event 2022 में फ्लैगशिप Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए है। सैमसंग ने अपने सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज के तीन स्मार्टफोन- Samsung Galaxy S22 5G, Galaxy S22 Plus 5G और Galaxy S22 Ultra 5G को लॉन्च किया है। यहां हम आपको सैमसंग के गैलेक्सी एस22 सीरीज के दो स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy S22 5G और Samsung Galaxy S22 Plus 5G के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy S22 और S22 Plus 5G स्मार्टफोन

Samsung ने अपने फ़्लैगशिप Samsung Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज़ का सबसे प्रीमिमय स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy S22 Ultra 5G है। वहीं इस सीरीज़ को दो अफोर्डेबल स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy S22 5G और Samsung Galaxy S22 Plus 5G हैं, जो फ़्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स और शानदार डिज़ाइन के साथ आते हैं। Galaxy S22 और S22 Plus 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी ही हैं। लेकिन दोनों स्मार्डफोन में सिर्फ़ डिस्प्ले और बैटरी ही का अंतर है।

शानदार डिस्प्ले

galaxy S22

Samsung Galaxy S22 5G स्मार्टफ़ोन की डिस्प्ले की बात करें तो इस फ़ोन में 6.1 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। वहीं S22 Plus 5G स्मार्टफोन में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्मार्टफ़ोन में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 120Hz है जिसे 10Hz से 120Hz के बीच में एडजेस्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही दोनों स्मार्टफ़ोन का टंच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इसके साथ ही दोनों स्मार्टफ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में अल्ट्रासोनिक फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

पावरफुल परफ़ॉर्मेंस

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-5g1

Samsung Galaxy S22 5G और Samsung Galaxy S22 Plus 5G स्मार्टफोन को 4NM प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित One UI 4.1 पर रन करता है। सैमसंग के दोनों स्मार्टफ़ोन दो वेरिएंट 8GB+256GB और 8GB+128GB में पेश किया गया है।

दमदार बैटरी

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-5g5

Samsung Galaxy S22 5G स्मार्टफोन में 3700mAh की बैटरी मिलेगी। इस फ़ोन में 25W फ़ास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ वायरलेस पावर शेयर का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही Galaxy S22 Plus 5G स्मार्टफ़ोन में 4500mAh की बैटरी के साथ 45W तक फ़ास्ट चार्ज, 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावर शेयर का सपोर्ट दिया जाएगा।  यह भी पढ़ें : OnePlus TV Y1S सीरीज के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां

शानदार कैमरा

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-5g-jpg

Samsung Galaxy S22 5G और Samsung Galaxy S22 Plus 5G दोनों स्मार्टफ़ोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे हैं। सैमसंग के दोनों स्मार्टफ़ोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फ़ोन में 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर जिसका अपर्चर F2.2 और फ़ील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री है। 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS), 3X ऑप्टिकल ज़ूम और OIS सपोर्ट के साथ 10MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फ़ोन के फ़्रंट में 10MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Redmi K50 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च, रेडमी के गेमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन आया सामने

Samsung Galaxy S22 5G और S22 Plus 5G : कीमत

Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22+ स्मार्टफोन को 8GB RAM +128GB, और 8GB+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। Galaxy S22 स्मार्टफोन को 799.99 डॉलर (करीब 59,900 रुपये) की शुरुआती कीमत और Galaxy S22 Plus स्मार्टफोन को 999.99 डॉलर (करीब 74,800 रुपये) की शुरुआती क़ीमत में लॉन्च किए गए हैं। Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन 25 फरवरी से उपलब्ध होंगे।

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy S21+ vs Galaxy S22+

The post Samsung Galaxy S22 5G और S22 Plus 5G स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-5g-and-s22-plus-5g-launch-check-price-and-specifications/feed/ 0
Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ कर सकते हैं एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-may-launch-in-india-with-snapdragon-8-gen-1-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-may-launch-in-india-with-snapdragon-8-gen-1-soc/#respond Tue, 08 Feb 2022 05:35:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75215 Samsung Galaxy S22 सीरीज ग्लोबल मार्केट में 9 फरवरी को लॉन्च हो सकते हैं।

The post Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ कर सकते हैं एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन 9 फरवरी को लॉन्च होने हैं। सैमसंग अपनी फ्लैगशिप सीरीज के तीन स्मार्टफोन – Galaxy S22, S22+, और S22 Ultra लॉन्च करेगी। Samsung के बारे में ख़बर है कि भारत में ये स्मार्टफ़ोन ग्लोबल मार्केट के साथ ही लॉन्च हो सकते हैं। लेकिन कुछ अन्य लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में मार्च 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च को लेकर टिपस्टर इशान अग्रवाल और PriceBaba ने नई जानकारी दी है।

रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग भारत में Galaxy S22 सीरीज़ को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश कर सकता है। सैसंग पिछले कई साल से भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Exynos चिपसेट के साथ पेश करता आया है। हालांकि, अगर ऐसा हुआ तो S22 सीरीज सैमसंग की भारत में Qualcomm Snapdragon फ्लैगशिप चिपसेट के साथ किया जा सकता है।

Exynos 2200 vs Snapdragon 8 Gen 1

सैमसंग का Exynos 2200 और Snapdragon 8 Gen 1 SoC दोनों ही 4nm फेब्रिकेशन और 1+3+4 आर्कटेक्चर पर बेस्ड हैं। हालांकि, Exynos वेरिएंट पिछले कुछ सालों में स्नेपड्रेगन के मुकाबले परफॉर्मेंस और इफिसीएंसी के मामले में काफ़ी पिछड़ गया है। स्नेपड्रेगन चिपसेट को यूज करने का एक कारण कंपोनेंट शॉर्टेज भी हो सकता है। सैमसंग पिछले साल से कंपोनेंट शॉर्टेज का सामना कर रहा है। Samsung ने फिलहाल इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि Samsung Galaxy S22 सीरीज की लीक रिपोर्ट से अब तक स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स सामने आ रहे हैं।

Samsung Galaxy S22 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन्स

Samsung के तीनों स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OneUI 4.1 पर रन करेंगे। इस सीरीज के सबसे प्रीमिमय स्मार्टफोन S22 Ultra में 6.8-इंच का AMOLED कर्व 2K डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया जाएगा, जिसमें 40MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का होगा, जिसके साथ 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और दो 10MP टेलीफोटो सेंसर 3x और 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के दिए जाएंगे। इसके साथ ही फोन में 5000 mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OPPO Find X5 Pro 5G स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

बात करें Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन की तो इसमें 6.1-इंच का स्क्रीन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही Samsung Galaxy S22 Plus स्मार्टफोन में 6.6-इंच का स्क्रीन दिया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन में Full HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 12MP अल्ट्रा वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन में 10MP का फ़्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme C35 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन में 3700 mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं बात करें Samsung Galaxy S22 Plus मॉडल की तो फोन में 4500 mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।

The post Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ कर सकते हैं एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-may-launch-in-india-with-snapdragon-8-gen-1-soc/feed/ 0
Samsung Galaxy S22 सीरीज के लॉन्च से पहले टीजर वीडियो और पोस्टर हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-teaser-video-and-poster-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-teaser-video-and-poster-leaked/#respond Mon, 31 Jan 2022 13:07:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74795 Samsung के अपकमिंग Galaxy S सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra लॉन्च किए जाएंगे।

The post Samsung Galaxy S22 सीरीज के लॉन्च से पहले टीजर वीडियो और पोस्टर हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung अगले हफ्ते 9 फरवरी को Galaxy Unpacked 2022 इवेंट आयोजित करने वाला है। कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि वह इस इवेंट में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। सैमसंग Galaxy Unpacked 2022 इवेंट में अपकमिंग Samsung Galaxy S22 लाइनअप को लॉन्च करेगा। साउथ कोरियन टिपस्टर ने लॉन्च से पहले सैमसंग के अपनी स्मार्टफोन का टीजर वीडियो और मार्केटिंग इमेज शेयर किया है। इससे सैमसंग के अपकमिंग गैलैक्सी एस 22 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन के बारे में पता चलता है। Samsung ने फिलहाल इन स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी ऑफिशियली शेयर नहीं की है।

Samsung Galaxy S22 लाइनअप के प्रोमो वीडियो और मार्केटिंग इमेज की टिपस्टर Dohyun Kim ने ट्वीटर पर शेयर किए हैं। Samsung के अपकमिंग Galaxy S सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra लॉन्च किए जाएंगे।

Samsung Galaxy S22 स्पेसिफिकेशन्स (अटकलें)

Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन में 6.1-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन full-HD+ (2,340×1,080 पिक्सल) होगा।सैमसंग के Exynos 2200 SoC या Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में 8GB का RAM और 3,700mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोन 128GB और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन में भी आ सकता है। Galaxy S22 स्मार्टफ़ोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 10MP का पंच होल सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S22+ स्पेसिफिकेशन्स (अटकलें)

Samsung Galaxy S22+ स्मार्टफोन में 6.6-इंच का फुल-HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है। Galaxy S22 और Galaxy S22+ स्मार्टफोन में सिर्फ डिस्प्ले और बैटरी साइज का फर्क होगा। Galaxy S22+ स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Samsung Galaxy S22 Ultra स्पेसिफिकेशन्स (अटकलें)

Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन 6.8-इंच QHD+ (3,080×1,040 पिक्सल) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है। सैमसंग का यह फ़ोन फ़्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 या Exynos 2200 के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ आएगा। वहीं स्टोरेज की बात करें तो फोन में 128GB, 256GB, और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में 108-MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 40-MP पंच होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में S Pen का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : [Exclusive] OPPO Find सीरीज का फोल्डेबल फ्लिप फोन जल्द करेगा एंट्री, जानें कीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post Samsung Galaxy S22 सीरीज के लॉन्च से पहले टीजर वीडियो और पोस्टर हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s22-series-teaser-video-and-poster-leaked/feed/ 0