Samsung Galaxy S25 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Apr 2026 09:22:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy S25 Series सस्ती हुई, ₹44,999 में मिल रहा FE, Ultra पर भारी कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-series-price-drop-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-series-price-drop-india/#respond Wed, 15 Apr 2026 09:22:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194221 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

बाजार में जहां ज्यादातर स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं Samsung ने अपने प्रीमियम लाइनअप Samsung Galaxy S25 Series की कीमतों में कटौती कर दी है। यह लाइनअप रिटेल स्टोर, Amazon, Flipkart और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से सस्ता मिल रहा है। हालांकि अलग-अलग प्लेटफार्म पर डिस्काउंट थोड़ा अलग हो सकता […]

The post Samsung Galaxy S25 Series सस्ती हुई, ₹44,999 में मिल रहा FE, Ultra पर भारी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बाजार में जहां ज्यादातर स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं Samsung ने अपने प्रीमियम लाइनअप Samsung Galaxy S25 Series की कीमतों में कटौती कर दी है। यह लाइनअप रिटेल स्टोर, Amazon, Flipkart और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से सस्ता मिल रहा है। हालांकि अलग-अलग प्लेटफार्म पर डिस्काउंट थोड़ा अलग हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लेटेस्ट लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy S25 का 12GB + 128GB वैरियंट फ्लिपकार्ट पर 56,999 रुपये में दिख रहा है। जबकि 12GB + 256GB मॉडल 62,999 रुपये में मिल रहा है। लॉन्च के समय यही फोन करीब 80,999 रुपये तक का था। वहीं, 512GB मॉडल 74,999 रुपये (Flipkart) और 77,999 रुपये (Samsung वेबसाइट) में उपलब्ध है, जो पहले 92,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

सीरीज का Samsung Galaxy S25+ भी सस्ता हुआ है, जहां इसका 12GB + 256GB वैरियंट Flipkart पर 72,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 99,999 रुपये थी। हालांकि यह मॉडल फिलहाल Samsung की वेबसाइट पर नहीं दिखा है।

Samsung Galaxy S25 Plus

सबसे बड़ा प्राइस कट Samsung Galaxy S25 Ultra और Samsung Galaxy S25 Edge में देखने को मिला है। S25 Ultra का 12GB + 256GB वैरियंट अब Amazon पर करीब 1,00,000 रुपये के आसपास मिल रहा है, जबकि 512GB वैरियंट 1,14,999 रुपये (Samsung वेबसाइट) में उपलब्ध है, जो पहले 1,41,999 रुपये का था। वहीं, S25 Edge का 256GB मॉडल अब 79,999 रुपये और 512GB वैरियंट 1,01,999 रुपये में मिल रहा है, जो लॉन्च के समय क्रमशः 1,09,999 और 1,21,999 रुपये में आया था।

Samsung Galaxy S25 FE की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है। यह फोन, जो सितंबर 2025 में 59,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। Flipkart पर 44,999 रुपये में मिल रहा है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया ऑप्शन बन गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Series पावरफुल फ्लैगशिप लाइनअप है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट, Android 15 आधारित One UI 8, Galaxy AI फीचर्स, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 12GB RAM जैसे फीचर्स मिलते हैं। कैमरा के मामले में जहां S25 और S25+ में 50MP क्लास सेंसर मिलता है, वहीं, S25 Ultra में 200MP कैमरा, टाइटेनियम बिल्ड और S Pen सपोर्ट इसे अलग बनाते हैं। बैटरी की बात करें तो S25 में 4000mAh, S25+ में 4900mAh और Ultra में 5000mAh बैटरी दी गई है, जिसमें 45W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

नई कीमतों के बाद यह सीरीज और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन गई है। खासतौर पर S25 FE और स्टैंडर्ड S25 अब 40,000 से 60,000 रुपये के बीच फ्लैगशिप एक्सपीरियंस ऑफर कर सकते हैं। वहीं, S25 Ultra, जो पहले प्राइस के हिसाब से टॉप में था। यह करीब 1 लाख रुपये में ग्राहकों के लिए और आकर्षक ऑप्शन बन गया है।

Samsung Galaxy S25 Series पर आई यह बड़ी कीमत में कटौती उन यूजर्स के लिए बेहतरीन मौका है जो फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं, लेकिन बजट थोड़ा कम रखना चाहते हैं। आखिर में यह भी बता दें कि यह डिस्काउंट लिमिटेड टाइम के लिए है। इसे ब्रांड स्टॉक के अनुसार बदल भी सकता है।

The post Samsung Galaxy S25 Series सस्ती हुई, ₹44,999 में मिल रहा FE, Ultra पर भारी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-series-price-drop-india/feed/ 0
Samsung Galaxy S26 लॉन्च होते ही 6000 रुपये सस्ता हुआ Galaxy S25 5G फोन! देखें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-price-drop-after-galaxy-s26-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-price-drop-after-galaxy-s26-launch-in-india/#respond Thu, 26 Feb 2026 07:38:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191105 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung Galaxy S26 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने Galaxy S26+ और S26 Ultra भी साथ में पेश किए हैं। नई गैलेक्सी एस26 सीरीज के बाजार में आते ही पिछली जेनरेशन के Samsung Galaxy S25 5G फोन की कीमत में भारी कमी हुई है। गैलेक्सी एस25 स्मार्टफान 80,999 रुपये में लाया […]

The post Samsung Galaxy S26 लॉन्च होते ही 6000 रुपये सस्ता हुआ Galaxy S25 5G फोन! देखें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy S26 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने Galaxy S26+ और S26 Ultra भी साथ में पेश किए हैं। नई गैलेक्सी एस26 सीरीज के बाजार में आते ही पिछली जेनरेशन के Samsung Galaxy S25 5G फोन की कीमत में भारी कमी हुई है। गैलेक्सी एस25 स्मार्टफान 80,999 रुपये में लाया गया था लेकिन अब इसे लॉन्च प्राइस से 6,000 रुपये कम रेट पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी फोन 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 80,999 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब इस फोन मॉडल को 74,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यानी Galaxy S25 को 6 हजार रुपये कम में परचेज किया जा सकता है। यह फोन का रियल सेलिंग प्राइस है और इतना सस्ता सैमसंग पाने के लिए किसी क्रेडिट कार्ड या कूपन इत्यादि की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी Samsung Galaxy S25 5G फोन 74,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। बताते चलें कि नए वाला Samsung Galaxy S26 स्मार्टफोन 87,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यानी देखा जाए तो गैलेक्सी एस25 5जी फोन गैलेक्सी एस26 की तुलना में 13,000 रुपये सस्ता बिक रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर Orion CPU है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हमारी टेस्टिंग में यह 21,85,567 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है। वहीं स्मूथ ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 740 जीपीयू और फास्ट मोबाइल गेमिंग के लिए Gen 2 AI Engine मौजूद है।

यह सैमसंग का फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस25 फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर दिया गया है जो 120 डिग्री एफओवी तथा सुपर नाइट मोड सपोर्ट करने वाले 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस तथा 3X ऑप्टिकल जूम वाले 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फ्रंट पर 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। यह सैमसंग फोन 4K UHD@60fps और सुपर स्लो मोशन @960fps वीडियो रिकॉर्डिंग करता है।

Samsung Galaxy S25 5G स्मार्टफोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.2-इंच की FHD+ पंच-होल स्क्रीन दी गई है। यह डायनामिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1300निट्स पिक ब्राइटनेस और HDR10+ आउटपुट प्रदान करने की क्षमता रखती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी मौजूद है तथा मोबाइल स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

Samsung Galaxy S25 Slim-launch-in-may-month-leaked

पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी फोन को 4,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 11 घंटे, 49 मिनट का रहा है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल फास्ट वायरलेस चार्जिंग तथा वायरलेस पावरशेयर फीचर भी सपोर्ट करता है।

अगर आपके मन में सवाल उठ रहा है कि नया Galaxy S26 स्मार्टफोन ही खरीदना चाहिए या फिर Galaxy S25 ही सही है, तो आपको बता दें कि दोनों मोबाइल फोंस में 13 हजार रुपये का अंतर है। नए गैलेक्सी एस26 में जहां Exynos 2600 प्रोसेसर लगा है वहीं एस25 स्नेपड्रैगन पर काम करता है। परफॉर्मेंस के मामले में ज्यादा फर्क नहीं मिलेगा। स्क्रीन, कैमरा और बैटरी में भी मामूली अंतर है। गैलेक्सी एस25 लंबी ओएस अपग्रेड वाला फोन है। One UI 8.5 पर अपग्रेड करने के बाद इसमें भी एस26 वाले अधिकांश Galaxy AI फीचर्स आ जाएंगे।

Samsung Galaxy S25 Price
Rs. 62,849
Go To Store
Rs. 92,999
Go To Store
See All Prices

The post Samsung Galaxy S26 लॉन्च होते ही 6000 रुपये सस्ता हुआ Galaxy S25 5G फोन! देखें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-price-drop-after-galaxy-s26-launch-in-india/feed/ 0
Android 16 पर लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 FE! यहां देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स, सभी डिटेल्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-fe-specifications-leaked-with-launch-expected-in-september/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-fe-specifications-leaked-with-launch-expected-in-september/#respond Thu, 17 Jul 2025 04:58:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178406 लीक में Galaxy S25 FE लॉन्च टाइमलाइन और फोन स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

The post Android 16 पर लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 FE! यहां देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स, सभी डिटेल्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग अभी तक अपनी गैलेक्सी ‘एस25’ सीरीज के तहत चार पावरफुल स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+, S25 Edge और S15 Ultra लॉन्च कर चुकी है। खबर है कि कंपनी इस सीरीज में पांचवा मॉडल भी लेकर आने वाली है जिसे Samsung Galaxy S25 FE नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी एस25 एफई की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन नए लीक में इसकी लॉन्च टाइमलाइन और फोन स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

सामने आए लीक के अनुसार सैमसंग कंपनी सितंबर महीने में अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एस25 एफई को मार्केट में उतार सकती है। गौरतलब है कि आमतौर पर सितंबर में आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked ईवेंट में कंपनी अपने फोल्डेबल फोन लेकर आती थी, लेकिन इस बार Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 को जुलाई में ही अनाउंस कर दिया गया है। बहरहाल हो सकता है कि इस बार सिर्फ Samsung Galaxy S25 FE अकेला ही सितंबर में लॉन्च किया जाए। कंफर्मेशन के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

samsung-galaxy-s25-fe-image-leaked-head-of-launch

Samsung Galaxy S25 FE स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.7″ 120Hz OLED Display
  • Samsung Exynos 2400
  • Android 16 + One UI 8
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 12MP Seflie Camera
  • 45W Fast Charging
  • 4,900mAh Battery

सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई को लेकर बताया जा रहा है कि यह मोबाइल 6.7-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फ्लैट स्क्रीन होगी जो एलटीपीओ टेक्नोलॉजी पर बनी होगी और इसके लिए ओएलइडी पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन की थिकनेस 7.8mm बताई गई है और इसका वजन 190 ग्राम हो सकता है।

लीक के अनुसार Galaxy S25 FE स्मार्टफोन सैमसंग के इनहाउस मोबाइल चिपसेट एक्सीनोस 2400 पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर प्रोसेसर है जो 1.95GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सैमसंग स्मार्टफोन सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है जिसमें One UI 8 मिल सकता है। लीक के मुताबिक गैलेक्सी एस25 फैन एडिशन में LPDDR5X RAM और UFS4.0 Storage तकनीक मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S25 FE 5G फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो OIS तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम की क्षमता वाला 8 मेगापिक्सल telephoto लेंस फोन में मिल सकता है। लीक के अनुसार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग स्मार्टफोन 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोट करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई इस सीरीज के अन्य मॉडल्स की ही तरह कॉम्पैक्ट बैटरी वाला मोबाइल होगा। लीक में सामने आया है कि पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,900एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए डिवाइस को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह Samsung 5G फोन वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करेगा। इसमें रिवर्स चार्जिंग मिलेगी या नहीं, यह अभी सामने नहीं आया है।

samsung-galaxy-s25-review-in-hindi

Samsung Galaxy S25 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.2″ Dynamic AMOLED 2X Display
  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 12MP Front Camera
  • 25W 4,000mAh Battery

कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी फोन (रिव्यू) भारतीय बाजार में 12GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 74,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं फोन के 256GB मेमोरी वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 80,999 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट का रेट 92,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Samsung Galaxy S25 में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.2-इंच की FHD+ पंच-होल स्क्रीन दी गई है। यह डायनामिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1300निट्स पिक ब्राइटनेस और HDR10+ आउटपुट प्रदान करने की क्षमता रखती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी मौजूद है तथा मोबाइल स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

यह फ्लैगशिप फोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर Orion CPU है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के अनुसार यह मोबाइल चिपसेट फोन NPU को 40% तक, CPU को 37% तक तथा GPU को 30% तक बूस्ट करके फोन परफॉर्मेंस को बढ़ा सकता है। स्मूथ ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 740 जीपीयू और फास्ट मोबाइल गेमिंग के लिए Gen 2 AI Engine मौजूद है।

फोटोग्राफी

यह सैमसंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर दिया गया है जो 120 डिग्री एफओवी तथा सुपर नाइट मोड सपोर्ट करने वाले 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस तथा 3X ऑप्टिकल जूम वाले 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी फोन को 4,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 11 घंटे, 49 मिनट का रहा है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल फास्ट वायरलेस चार्जिंग तथा वायरलेस पावरशेयर फीचर भी सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स

गैलेक्सी एस25 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर लाया गया है जो 7 साल की सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आया है। यानी यह मोबाइल अभी से ही Android 21 OS के लिए तैयार है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और IP68 जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं। वहीं सैमसंग की ओर से Samsung Pay, Samsung DeX और Bixby जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।

Samsung Galaxy S25 Price
Rs. 62,849
Go To Store
Rs. 92,999
Go To Store
See All Prices

The post Android 16 पर लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 FE! यहां देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स, सभी डिटेल्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-fe-specifications-leaked-with-launch-expected-in-september/feed/ 0
Samsung के इस फ्लैगशिप फोन पर मिल रहा पूरे 12000 का डिस्काउंट! iPhone 16 भी है इसके आगे फीका https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-12gb-ram-5g-phone-in-india-samsung-galaxy-s25-ultra/ https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-12gb-ram-5g-phone-in-india-samsung-galaxy-s25-ultra/#respond Wed, 04 Jun 2025 03:55:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175047 फोन के 512GB Storage वेरिएंट को 256GB के ही रेट पर पाया जा सकता है।

The post Samsung के इस फ्लैगशिप फोन पर मिल रहा पूरे 12000 का डिस्काउंट! iPhone 16 भी है इसके आगे फीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट 12000 रुपये सस्ते खरीदे जा सकते हैं।
  • ऐसी जबरदस्त स्कीम है कि 256GB के रेट पर ही 512GB Storage मिल जाएगी।
  • केवल 3,278 रुपये की किश्त पर भी Galaxy S25 Ultra को खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra को अगर ब्रांड का अभी तक का सबसे ताकतवर मोबाइल फोन कहा जाए, तो कुछ गलत नहीं होगा। इस पावरफुल फ्लैगशिप फोन पर कंपनी तगड़ा ऑफर लेकर आई है। इस सैमसंग 5जी फोन को 12,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। कंपनी ने कुछ ऐसी जबरदस्त स्कीम निकाली है कि फोन के 512GB Storage वेरिएंट को 256GB के ही रेट पर पाया जा सकता है। डील की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultra लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
12GB RAM + 256GB Storage ₹1,29,999 ₹12,000 ₹1,17,999
12GB RAM + 512GB Storage ₹1,41,999 ₹12,000 ₹1,29,999
12GB RAM + 1TB Storage ₹1,65,999 ₹12,000 ₹1,53,999

ऑफर के तहत गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा पर 12,000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से यह बड़ी छूट फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर जारी की गई है और आज से ही कोई भी ग्राहक इस फ्लैगशिप फोन को सस्ते रेट पर खरीद सकता है। गौरतलब है कि यह सैमसंग फोन पर स्कीम सीमित समय के लिए लाई गई है जो आने वाली 14 जून तक ही चलेगी। जिसका लाभ ऑनलाइन व ऑफलाइन सैमसंग स्टोर्स पर मिलेगा।

12GB RAM वाले Samsung 5G फोन पर डिस्काउंट के साथ ही कंपनी यह मोबाइल 24 महीने की no-cost EMI पर भी बेच रही है। वहीं IDFC First, HDFC बैंक और Bajaj Finserv सहित TVS Credit, HDB Financial Services और Samsung Finance के जरिये कस्टमर्स Galaxy S25 Ultra को केवल 3,278 रुपये प्रति माह की किश्त पर भी खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Price
Rs. 62,849
Go To Store
Rs. 92,999
Go To Store
See All Prices

samsung-galaxy-s25-ultra-display-better-than-s24-ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदें या नहीं?

पावरफुल प्रोसेसिंग

जैसा कि हमने खबर की शुरुआत में ही बोला है गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा सैमसंग का सबसे ताकतवर मोबाइल फोन है। इस स्मार्टफोन में मौजूद Orion CPU फोन NPU को 40% तक, CPU को 37% तक तथा GPU को 30% तक बूस्ट करके फोन परफॉर्मेंस को बढ़ा सकता है। वहीं मोबाइल गेमिंग को स्मूथ व लैगफ्री बनाने के लिए सैमसंग एस25 अल्ट्रा में Vulkan Engine और इम्प्रवूड Ray Tracing भी मिलेगी।

लंबी ओएस अपडेट

Samsung Galaxy S25 Ultra सबसे नए और एडवांस Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बना है जो One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। यह मोबाइल फोन को 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड तथा 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। यानी यह मोबाइल अभी से ही Android 22 के लिए तैयार है!

ताकतवर कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में 5 कैमरा लेंस लगे हैं। इसके क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 200MP मेन सेंसर दिया गया है। जिसके साथ एफ/1.9 अपर्चर व 120˚ FOV वाला 50MP Ultra-Wide एंगल लेंस, एफ/3.4 अपर्चर वाला 50MP Telephoto लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 10MP कैमरा सेंसर मौजूद है। इस फोन का कैमरा 3x और 5x Optical Zoom सपोर्ट करता है।

Galaxy AI

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा कई एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस है। फोन में Bixby की जगह पर Google Gemini असिस्टेंट को डिफ़ॉल्ट वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में शामिल किया गया है। यह मोबाइल, गूगल ऐप्स और ​थर्ड पार्टी ऐप्स के बीच स्लीमलेस इंटरेक्शन कर यूजर्स को सहुलियत प्रदान करता है। इसके अलावा टेक्स्ट, वॉइस, इमेज और वीडियो के साथ मल्टीमॉडल एआई कपेबिलिटी, AI-पावर्ड कैमरा, स्केच टू इमेज तथा एडवांस एआई वाला वन यूआई 7 भी Galaxy S25 Ultra के बेहतर बनाते हैं।

उपरोक्त प्वाइंट्स सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की खूबीयों को दर्शाते हैं। 12 हजार रुपये की छूट के साथ इस फोन को खरीदना किफायती भी हो जाता है। ऐसे में अगर आप इस फ्लैगशिप फोन को परचेज करने की योजना बना रहे थे, तो डिस्काउंट के साथ इसे खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.9″ Dynamic AMOLED 2X Display
  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • 200MP Back Camera
  • 12MP Front Camera
  • 45W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में 6.9-इंच की QHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह डायनामिक एमोलेड 2एक्स स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600nits पीक ब्राइटनेस, Vision booster और अडेप्टिव कलर टोन तकनीक मिलती है। यह मोबाइल अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी और कोर्निंग Gorilla Armor 2 ग्लास से लैस है

प्रोसेसर : गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा 5जी फोन एंड्ररॉयड 15 आधारित One UI 7 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम के सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 एलिट दिया गया है।

बैक कैमरा : फोन के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस, 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और 10 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर के साथ मिलकर काम करता है।

फ्रंट कैमरा : सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है तथा 80˚ फील्ड ऑफ व्यू (FOV) की सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। साथ ही इस मोबाइल में Fast Wireless Charging 2.0 तकनीक भी मिलती है।

The post Samsung के इस फ्लैगशिप फोन पर मिल रहा पूरे 12000 का डिस्काउंट! iPhone 16 भी है इसके आगे फीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-12gb-ram-5g-phone-in-india-samsung-galaxy-s25-ultra/feed/ 0
Samsung Galaxy S25 पर आया तगड़ा ऑफर, 8 हजार रुपये सस्ता खरीद सकते हैं यह 12GB RAM वाला 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-phone-samsung-galaxy-s25-sale-with-8000-discount-check-offer-detail/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-phone-samsung-galaxy-s25-sale-with-8000-discount-check-offer-detail/#respond Mon, 28 Apr 2025 07:10:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172563 यह मोबाइल फास्ट वायरलेस चार्जिंग तथा वायरलेस पावरशेयर फीचर भी सपोर्ट करता है।

The post Samsung Galaxy S25 पर आया तगड़ा ऑफर, 8 हजार रुपये सस्ता खरीद सकते हैं यह 12GB RAM वाला 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy S25 कंपनी के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोंस में से एक है। पिछले साल लॉन्च हुए इस मोबाइल को अब कंपनी तगड़े डिस्काउंट के साथ बेच रही है। बैंक कार्ड ऑफर के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी फोन को 8,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S25 Edge 13 मई को लॉन्च होगा और उससे पहले यह 12GB RAM वाला 5जी फोन कैसे और कहां से परचेज किया जा सकता है, इसकी ​डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 प्राइस और ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी एस25 12जीबी रैम वाला स्मार्टफोन है जो तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। अप्रैल की 30 तारीख तक यह मोबाइल ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी इस 5जी फोन को 8 हजार रुपये तक सस्ता बेच रही है। रिटेल स्टोर्स के साथ ही Galaxy S25 5G फोन सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर 66,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए लिस्ट हो गया है।

ऑफर की डिटेल्स पर नज़र डालें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने 7 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। यह 7 हजार का फायदा सिर्फ फोन की फुल पेमेंट करने पर ही मिलेगा। वहीं फोन खरीद पर सैमसंग की ओर से 1 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इसी तरह अगर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनावाई जाती है तो यूजर्स को 5 हजार का कैशबैक मिलेगा। यह No cost EMI होगी जिसे 3 या 6 महीने के लिए ही बनवाया जा सकेगा।

Samsung Galaxy S25 लॉन्च प्राइस डिस्काउंट ऑफर सेलिंग प्राइस
12GB RAM + 128GB Storage ₹74,999 8,000 रुपये ₹66,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹80,999 8,000 रुपये ₹72,999
12GB RAM + 512GB Storage ₹92,999 8,000 रुपये ₹84,999

प्राइस डिस्काउंट और कैशबैक के साथ ही सैमसंग गैलेक्सी एस25 पर अन्य बेनिफिट्स भी दे रही है। फोन खरीदते वक्त कोई पुराना मोबाइल बदले में देने पर यूजर्स को 8,000 रुपये का Exchange Bonus मिलेगा। वहीं Samsung Shop App से Galaxy S25 5G फोन पहली बार खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी 4,000 रुपये का बेनिफिट देगी। इन सभी ऑफर्स की डिटेल (यहां क्लिक कर) पढ़ी जा सकती है।

Samsung Galaxy S25 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.2″ Dynamic AMOLED 2X Display
  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 12MP Front Camera
  • 25W 4,000mAh Battery
  • डिस्प्ले

    Samsung Galaxy S25 में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.2-इंच की FHD+ पंच-होल स्क्रीन दी गई है। यह डायनामिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1300निट्स पिक ब्राइटनेस और HDR10+ आउटपुट प्रदान करने की क्षमता रखती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी मौजूद है तथा मोबाइल स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

    परफॉर्मेंस

    यह फ्लैगशिप फोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर Orion CPU है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के अनुसार यह मोबाइल चिपसेट फोन NPU को 40% तक, CPU को 37% तक तथा GPU को 30% तक बूस्ट करके फोन परफॉर्मेंस को बढ़ा सकता है। स्मूथ ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 740 जीपीयू और फास्ट मोबाइल गेमिंग के लिए Gen 2 AI Engine मौजूद है।

    फोटोग्राफी

    यह सैमसंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर दिया गया है जो 120 डिग्री एफओवी तथा सुपर नाइट मोड सपोर्ट करने वाले 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस तथा 3X ऑप्टिकल जूम वाले 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    बैटरी

    पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी फोन को 4,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 11 घंटे, 49 मिनट का रहा है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल फास्ट वायरलेस चार्जिंग तथा वायरलेस पावरशेयर फीचर भी सपोर्ट करता है।

    अन्य फीचर्स

    गैलेक्सी एस25 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर लॉन्च हुआ है जो 7 साल की सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आया है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और IP68 जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं। वहीं सैमसंग की ओर से Samsung Pay, Samsung DeX और Bixby जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Samsung Galaxy S25 Price
    Rs. 62,849
    Go To Store
    Rs. 92,999
    Go To Store
    See All Prices

    The post Samsung Galaxy S25 पर आया तगड़ा ऑफर, 8 हजार रुपये सस्ता खरीद सकते हैं यह 12GB RAM वाला 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]> https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-phone-samsung-galaxy-s25-sale-with-8000-discount-check-offer-detail/feed/ 0 Samsung Galaxy S25 रिव्यू : दमदार फोन, स्टाइलिश लुक के साथ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-review-in-hindi/#respond Thu, 13 Mar 2025 06:44:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169069 दि आप Samsung Galaxy S25 की खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो फिर यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। हमने गहन परीक्षण के बाद इन फोन्स का रिव्यू लिखा है जिससे कि आप इन फोंस की खूबी और खामियों के बारे भली भांति जान सकें।

    The post Samsung Galaxy S25 रिव्यू : दमदार फोन, स्टाइलिश लुक के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    मोबाइल इंडस्ट्री में हर रोज नए फोन लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन कुछ ही फोन ऐसे हैं जिनके फॉर्म-फैक्टर और डिजाइन देखकर आप वॉव कहते हैं। साल 2025 की बात करें, तो शुरुआत में ही Samsung ने Galaxy S25 सीरीज को भारत में लॉन्च किया, जिसके तहत कंपनी ने Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra को पेश किया है। वैसे तो इस इस सीरीज के सभी फोन खास हैं, लेकिन डिजाइन में वॉव फैक्टर तो Samsung Galaxy S25 का ही है। वहीं गैलेक्सी एस25 प्लस भी पहले कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है। यदि आप Samsung Galaxy S25 की खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो फिर यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। हमने गहन परीक्षण के बाद इन फोन्स का रिव्यू लिखा है जिससे कि आप इन फोंस की खूबी और खामियों के बारे भली भांति जान सकें।

    डिजाइन

    रिव्यू की शुरुआत डिजाइन से करते हैं। जैसा कि हमने पहले ही कहा है कि Samsung Galaxy S25 के डिजाइन में वॉव फैक्टर है, तो उसके पीछे कई कारण हैं। यह फोन बेहद ही कॉम्पैक्ट है, जो आसानी से आपकी हथेली में समा जाता है। फोन की लंबाई मात्र 146.9 एमएम है, जो साधारण फोंस से लगभग 10 एमएम से भी ज्यादा छोटा है। इसके साथ ही सिर्फ 7.2 एमएम मोटा और वजन 162 ग्राम है। ऐसे में आप घंटों इस फोन का उपयोग करेंगे तो हाथ थकते नहीं है।

    samsung-galaxy-s25-review-in-hindi

    जहां तक बिल्ड क्वालिटी की बात है, तो फोन बिल्कुल प्रीमियम लुक के साथ आया है। कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम का उपयोग किया है जो काफी हल्का और मजबूत है। वहीं बैक पैनल में आपको ग्लास फिनिश देखने को मिलेगा और इसकी क्वालिटी भी काफी अच्छी है। कुल मिलाकर कहें, तो यह फोन पहली नजर में ही आपका दिल जीतने का दम रखता है।

    samsung-galaxy-s25-review-in-hindi

    इन सबके साथ फोन में आपको आईपी68 की रेटिंग मिलती है यानी कि यह बहुत हद तक धुल व पानी अवरोधक है। यह फोन 1 मीटर पानी में आधा घंटा तक सुरक्षित रह सकता है। कुल मिलाकर कहें, तो डिजाइन काफी आकर्षक है और बहुत ही हैंडी। यह फोन नेवी ब्लू, आईसी ब्लू, सिल्वर शैडो और मिंट सहित तीन रंगों में उपलब्ध है और सभी रंग काफी आकर्षक हैं।

    स्मार्टफोन वजन मोटाई आईपी रेटिंग
    Samsung Galaxy S25 162 ग्राम 7.2एमएम आईपी68
    iPhone 16 170 ग्राम 7.8एमएम आईपी68
    OnePlus 13 196 ग्राम 8.1एमएम आईपी69

    डिस्प्ले

    Samsung Galaxy S25 को कंपनी ने 6.2 इंच के Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ पेश किया है। यह फोन 1080×2340 (FHD+) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है और इसमें आपको Gorilla Glass Victus 2 की कोटिंग मिल जाती है।

    कंपनी ने इसे 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया है और यह फोन 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में आपको एचडीआर और एचडीआर 10+ का सपोर्ट मिल जाता है। रही बात स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो की तो यह फोन 90.92 परसेंट का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो कवर करता है, जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है।

    samsung-galaxy-s25-review-in-hindi

    फोन में अडैप्टिव ब्राइटनेस के साथ अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। जहां कंटेंट के अनुसार यह 1-120 रिफ्रेश रेट तक जाता है। रही बात ब्राइटनेस की तो इस रेंज में 6000 निट्स ब्राइटनेस वाले फोन उपलब्ध हैं, लेकिन 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ इसे आप पीछे नहीं कह सकते, क्यों डिस्प्ले कमाल का है और हमने इसे इनडोर और आउटडोर हर जगह उपयोग किया कहीं भी परेशानी नहीं हुई। वहीं हमारे डिस्प्ले टेस्ट के दौरान यह फोन नॉर्मल मोड में 1037 निट्स तक के ब्राइटनेस तक गया, जबकि एचडीआर मोड में 1636 निट्स तक के ब्राइटनेस लेवल तक जाने में सक्षम रहा।

    स्मार्टफोन डिस्प्ले साइज पीक ब्राइटनेस
    Samsung Galaxy S25 6.2-इंच डायनेमिक 2,600 निट्स
    iPhone 16 6.1-इंच ओएलईडी 2,000 निट्स
    OnePlus 13 6.82-इंच एमोलेड 4,500 निट्स

    इस प्राइस रेंज के दूसरे फोंस की बात करें, तो वहां भले ही उनमें ब्राइटनेस लेवल ज्यादा हो, लेकिन ब्राइटनेस लेवल लगभग इतना ही था। वनप्लस 13 हमारे टेस्ट में 1232 निट्स पीक ब्राइटनेस तक गया। वहीं वीवो एक्स200, 943 निट्स, आईकू 13 917 निट्स और आईफोन 16 सिर्फ 927 निट्स ब्राइटनेस तक गया था। तो कह सकते हैं कि आप इंडोर में हों या आउटडोर में विजुअल में कोई परेशानी नहीं होगी।

    samsung-galaxy-s25-review-in-hindi

    कुल मिलाकर डिस्प्ले की बात करें, तो काफी अच्छा है और आपको कहीं भी परेशानी नहीं होगी। वहीं इसके कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से आप एक ही हाथ से पूरी स्क्रीन का उपयोग कर पाएंगे। वहीं कमी निकालने की बात है तो कह सकते हैं कि इस प्राइस रेंज में कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन हैं, जो प्रीमियमनेस का अहसास कराते हैं जबकि इसमें फ्लैट डिसप्ले मिलता है।

    परफॉर्मेंस

    अगर पिछले साल से इस साल के गैलेक्सी एस सीरीज में सबसे बड़े अपडेट की बात करें, तो वह है क्वालकॉम प्रोसेसर। गैलेक्सी एस24 और एस24 प्लस को सैमसंग के एक्सीनोस 2400 प्रोसेसर पर पेश किए गए थे, लेकिन इस बार Samsung Galaxy S25 और S25 Plus, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन एलिट प्रोसेसर पर उपलब्ध है। फिलहाल यह मार्केट में उपलब्ध सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट में से एक है। यह प्रोसेसर 3 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना है और इसमें आपको ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है, जो 4.47GHz डुअल कोर और 3.5GHz हेक्सा कोर प्रोसेसर के कॉम्बिनेशन से बना है। इसके साथ ही फोन में आपको Adreno 830 ग्राफिक्स प्रोसेसर मिल जाता है, जो बहुत ही पावरफुल है।

    samsung-galaxy-s25-review-in-hindi

    रही बात रैम की तो कंपनी ने इसे इस बार 12GB के LPDDR5X रैम के साथ पेश किया है और स्टोरेज के लिए इसमें 256GB और 512GB का ऑप्शन दिया गया है। कंपनी ने UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक का उपयोग किया है, जो फास्ट डाटा ट्रांसफर के लिए जाना जाता है। हमारे पास जो फोन आया था वह 256GB स्टोरेज आया था और यूजर्स के लिए इसमें 223GB का स्पेस उपलब्ध था।

    रिव्यू के दौरान हमने इस पर कई बेंचमार्क चलाए, जिसमें एनटूटू बेंचमार्क पर यह फोन 21,85, 567 तक का स्कोर कर पाया। वहीं प्रोसेसर बेंचमार्क ऐप गीकबेंच पर सिंगल कोर में यह फोन 2,750 तक का स्कोर किया और मल्टी-कोर में 10,072 तक का स्कोर कर पाया। हालांकि एनटूटू में थोड़ा पीछे रहा, लेकिन गीकबेंच में यह अच्छा स्कोर कर रहा था।

    samsung-galaxy-s25-review-in-hindi

    वहीं ग्राफिक्स बेंचमार्क जीएफएक्स बेंच पर यह फोन मैनहटन में 7,438 तक का स्कोर कर रहा था, जबकि टीरेक्स पर 6,721 तक का स्कोर कर पाया। इसी तरह पीसीमार्क परफॉर्मेंस पर यह फोन 21,160 तक का स्कोर कर पाया, जो कि बहुत अच्छा था। फोन का एआई स्कोर भी 10 हजार से ज्यादा था। कह सकते हैं कि एआई के मामले में यह टॉप परफॉर्मेंस दे रहा था। बेंचमार्क को देखकर यही कहेंगे कि एनटूटू स्कोर के अलावा हर जगह यह फोन बेहतर कर रहा था। एनटूटू स्कोर में अपने प्रतियोगियों से लगभग 3-4 लाख स्कोर पीछे रह जाता है।

    samsung-galaxy-s25-review-in-hindi

    इन सबके बाद हमने बर्नआउट ऐप के माध्यम से थ्रॉटल टेस्ट भी किया और वहां थ्रॉटलिंग थोड़ी ज्यादा देखने को मिली। जहां दूसरे ब्रांड के फोन बर्नआउट में 50 प्रतिशत तक थ्रॉटल कर रहे थे। वहीं यह फोन 30 प्रतिशत से भी नीचे का स्कोर कर रहा था।

    परीक्षण के दौरान हमने फोन में कई हैवी गेम्स खेले और वहां यह फोन ठीक-ठाक था। कॉल ऑफ ड्यूटी में यह फोन ग्राफिक्स के लिए मैक्स और एफपीएस के लिए अल्ट्रा सेटिंग तक जाता है। हालांकि हमने इसे मैक्स+मैक्स की सेटिंग पर खेला और उसमें यह 52.4 मैक्स एफपीएस तक गया। वहीं 30 मिनट की गेमिंग के दौरान लगभग 4 प्रतिशत गर्म हुआ। हमने 27.8 डिग्री से गेमिंग की शुरुआत की थी और यह 31.3 डिग्री तक गया। हालांकि बैटरी ड्रॉप बड़ा था, इसमें 12 प्रतिशत का ड्रॉप दर्ज किया गया। बीजीएमआई में भी ऐसा ही स्कोर रहा। 10 प्रतिशत का बैटरी ड्रॉप और 3.1 प्रतिशत की हीटिंग थी। वैसे तो यह फोन गेम को काफी स्मूथली प्ले कर रहा था, लेकिन छोटी स्क्रीन की वजह से जब कभी समस्या हो रही थी।

    ऑपरेटिंग सिस्टम

    यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 15 पर काम करता है और इसमें आपको सैमसंग की वनयूआई 7 की लेयरिंग देखने को मिल जाएगी। फोन यूज में काफी आसान है और आपको नियर टू स्टॉक यानी बहुत हद तक प्योर एंड्रॉयड का अहसास भी कराता है। परंतु प्रीलोडेड ऐप थोड़े हैं। इसमें आपको 48 प्रीलोडेड ऐप मिलेंगे और 7 थर्ड पार्टी ऐप मिलेंगे। हालांकि एक बात अच्छी कह सकते हैं कि कंपनी ने 6 साल के सॉफ्टवेयर और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा दिया है। ऐसे में यह फोन हमेशा नया रहेगा।

    ओएस की बात हो ही रही है, तो यहां एआई का जिक्र करना जरूरी है। इसका एआई पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गया है। इमेज इरेजर और लाइव ट्रांसलेशन को हम पहले भी देख चुके हैं, लेकिन यह फीचर अब पहले से कहीं बेहतर कार्य करता है।

    इसका एआई एडिट का न सिर्फ इमेज को में किसी ऑब्जेक्ट को स्मार्टली कट करता है, बल्कि ऑब्जेक्ट को मूव, एंगल बदलने आदि में भी सक्षम है। वीडियो में भी AI काम करता है। इसमें रीमास्टर जैसे ऑप्शन दिए गए हैं, जिसके इस्तेमाल से इमेज क्वालिटी को इन्हांस कर सकते हैं, कलर को बेहतर बना सकते हैं, कॉन्ट्रास्ट बढ़ा सकते हैं।

    स्मार्टफोन प्री-इंस्टॉल ऐप ओएस अपडेट
    Samsung Galaxy S25 48 7 साल ओएस + 7 साल सिक्योरिटी
    iPhone 16 41 6 साल ओएस + 6 साल सिक्योरिटी
    OnePlus 13 44 4 साल ओएस + 6 साल सिक्योरिटी

    यह फोन गूगल जेमिनी एआई पावर्ड है और आप अपने बस एक टच से अपने दिन भर के काम सहित दूसरे ब्रिफ को पा सकते हैं। कंपनी ने होम बटन को एक्सन की के रूप में पेश किया है। आप चाहें तो असिस्टेंट को वहां सेट कर सकते हैं।

    वहीं आप चाहें तो फोन के साथ लाइव चैट कर अपने सवालों का उत्तर पा सकते हैं। इसके साथ ही पुराने फीचर्स जैसे कि सर्कल सर्च आदि को भी रखा गया है। वहीं इस बार आपको ऑडियो इरेजर फीचर मिलता है जो वीडियो में अनचाहे साउंड को भी हटाने में सक्षम है और यह वास्तव में बेहतर है।

    जहां तक एआई फीचर्स के उपयोग की बात है, तो यही कहूंगा पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है। कहीं-कहीं परेशानी होती है जैसा चाहते हैं वैसा परिणाम नहीं मिलता लेकिन फिर भी सही है।

    कैमरा

    Samsung Galaxy S25 के कैमरे की बात करें, तो कंपनी ने इसे ट्रिपल रियर कैमरे के साथ पेश किया है। जहां 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ 12MP का अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस है। फोन में 3x तक का ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप देखें, तो गैलेक्सी एस24 के समान ही है, लेकिन इस बार प्रोसेसर बदलने से रिजल्ट भी बदल गया है।

    Before image
    Samsung Galaxy S25
    After image
    iPhone 16

    फोन से क्लिक किए गए फोटोज पहले से कहीं ज्यादा शार्प थे और उनमें डिटेलिंग भी पहले से कहीं ज्यादा थी। अच्छी बात लगी कि जहां आज के फोन ज्यादा कलर को बूस्ट करते हैं और बिल्कुल सोशल मीडिया रेडी फोटो क्लिक करते हैं, वहीं गैलेक्सी एस25 नेचुरल फोटो क्लिक कर रहा था।

    Before image
    Samsung Galaxy S25
    After image
    iPhone 16

    हां! जब कभी डेलाइट कंडीशन में लगा कि यह फोन फोटो में कलर को थोड़ा बूस्ट कर रहा है जैसे कुछ फोटो में आसमान थोड़ा ज्यादा नीला नजर आ रहा रहा था, तो फूल के कलर भी थोड़े चटक लग रहे थे। बावजूद इसके डिटेलिंग अच्छी थी। जहां पर स्किन टोन या किसी फेस को कैप्चर करने की बात आती है, वहां यह फोन और बेहतर परफॉर्म कर रहा था।

    हमने इससे पोर्ट्रेट इमेज भी क्लिक किए और 3एक्स पर इसका टेलीफोटो लेंस बेहतर आउटपुट दे रहा था। बैकग्राउंड अच्छे से ब्लर थे और सब्जेक्ट काफी निखर कर आ रहा था। कमी थोड़ी नाइट फोटोग्राफी में थी। वहां डिटेल थोड़ी कम थी, लेकिन एक बात थी कि ग्रेन्स दिखाई नहीं दे रहे थे।

    Before image
    Samsung Galaxy S25
    After image
    iPhone 16

    रही बात सेल्फी की तो इसमें कोई शक नहीं फोन अच्छी फोटो ले रहा था, लेकिन यह भी है कि फेस को थोड़ा शार्प भी कर रहा था। बावजूद इसके फोन का कैमरा एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। वहीं वीडियो के दौरान भी यह फोन अच्छा परफॉर्म कर रहा था। हमें कहीं भी लैग या जीटर देखने को नहीं मिला। इसका वीडियो एडिटिंग मूवी फीचर भी काफी बेहतरीन है।

    Before image
    Samsung Galaxy S25
    After image
    OnePlus 13

    इसमें एडिटिंग काफी अच्छी और आसान है। इसका एआई बेस्ड हाइलाइट रील फीचर भी बेहतर है, जो आपके वीडियो से खुद ही हाइलाइट फीचर को कट कर आपके लिए रील बना देता है। जो लोग इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं उनके लिए यह काफी शानदार फीचर है।

    पावर बैकअप

    यह फोन 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और इसमें 25 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट है। आज स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी और 80 वॉट का चार्जर आम हो गया है, तो ऐसे में सैमसंग के इस फोन को थोड़ा पीछे जरूर कहेंगे। परंतु यह जरूर कहूंगा कि Samsung Galaxy S25 की ओएस काफी अच्छे से ऑप्टिमाइज है। ऐसे में यदि आप गेमिंग कम करते हैं, तो यह फोन एक दिन आसानी से निकाल देगी। हमारे पीसी मार्क टेस्ट में यह फोन 11 घंटा 49 मिनट तक चला, जो कि बैटरी के हिसाब से काफी अच्छा है।

    वहीं 30 मिनट के यूट्यूब वीडियो टेस्ट में 3 प्रतिशत का बैटरी ड्रॉप था। यह भी ठीक-ठाक ही है। चार्जिंग टेस्ट में 57 मिनट में 20 प्रतिशत से 100 तक चार्ज हो गया। यहां थोड़ा पीछे है। इस रेंज के फोन 30 मिनट में फुल चार्ज होने में सक्षम हैं। कुल मिलाकर यही कहेंगे बैटरी सेग्मेंट में स्कोर मिला जुला रहा। कम बैटरी के बावजूद बैकअप अच्छा मिलेगा, लेकिन चार्जिंग धीमी है।

    स्मार्टफोन चार्जिंग स्पीड चार्जिंग टाइम (20-100 प्रतिशत)
    Samsung Galaxy S25 25वॉट 57 मिनट
    iPhone 16 20वॉट 80 मिनट
    OnePlus 13 100वॉट 27 मिनट

    निष्कर्ष

    भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S25 की शुरुआत कीमत 80,999 रुपये है। इस बजट में फोन का मुकाबला वनप्लस 13, वीवो एक्स200 प्रो और आईफोन 16 से है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों लें और क्यों न लें। तो बता दूं कि यदि आप एक स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट फोन लेना चाहते हैं तो हर मामले में अच्छा हो तो फिर आप Samsung Galaxy S25 की ओर जा सकते हैं। फोन का लुक बहुत ही शानदार है और इसे फिलहाल 2025 के सबसे सुंदर फोन में से एक कहा जा सकता है। फॉर्म फैक्टर बहुत अच्छा है और उपयोग में कहीं भी लैग नहीं है। आपको 6 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है, जो बहुत अच्छा है। वहीं कैमरे में भी पीछे नहीं है।

    हां! यह जरूर कहूंगा कि यदि आप बेस्ट गेमिंग फोन लेने की सोच रहे हैं, तो फिर यह सही विकल्प नहीं है। आप वनप्लस 13, आईकू 13 और रियलमी जीटी7 प्रो की ओर जा सकते हैं। वहीं एक लाख के बजट में बेस्ट कैमरा फोन की तलाश में हैं तो फिर वीवो एक्स200 प्रो को देख सकते हैं।

    क्यों खरीदें

    इसका कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन आपको बेहद पसंद आएगा।
    फोन का परफॉर्मेंस काफी शानदार है।
    सैमसंग का एआई सबसे बेस्ट कहा जा सकता है।

    क्यों न खरीदें

    बैटरी लाइफ अच्छी है लेकिन अब भी बहुत अच्छी नहीं कह सकते।
    25 वॉट चार्जिंग सपोर्ट है।

    The post Samsung Galaxy S25 रिव्यू : दमदार फोन, स्टाइलिश लुक के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-review-in-hindi/feed/ 0
    8000 रुपये डिस्काउंट पर बिक रहा Galaxy S25! आज से खरीद सकते हैं सस्ता 12GB RAM वाला Samsung 5G Phone https://www.91mobiles.com/hindi/8000-discount-offer-on-samsung-galaxy-s25-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/8000-discount-offer-on-samsung-galaxy-s25-price-in-india/#respond Mon, 17 Feb 2025 09:45:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167134 इस 12GB RAM वाले Samsung 5G Phone पर मिल रहे ऑफर की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

    The post 8000 रुपये डिस्काउंट पर बिक रहा Galaxy S25! आज से खरीद सकते हैं सस्ता 12GB RAM वाला Samsung 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Samsung Galaxy S25 ने बाजार में आते ही लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया है। अभी इस मोबाइल की सेल शुरू हुए एक महीना भी नहीं हुआ है कि कंपनी ने फोन की डिमांड को देखते हुए इसपर 8 हजार रुपये की छूट देने का फैसला लिया है। अब पूरे फरवरी महीने में गैलेक्सी एस25 को डिस्काउंट के साथ सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। इस 12GB RAM वाले Samsung 5G Phone पर मिल रहे ऑफर की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

    Samsung Galaxy S25 प्राइस

    सैमसंग गैलेक्सी एस25 स्मार्टफोन इंडिया में 12जीबी रैम पर लाया गया है जो ऑफलाइन मार्केट में कुल तीन स्टोरेज ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध है। Samsung की ओर से रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकानों के लिए एक खास स्कीम चलाई गई है जिसके तहत Galaxy S25 को 8 हजार रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 7 हजार रुपये का स्कीम पेआउट तथा 1 हजार रुपये का ​डीलर कंट्रीब्यूशन शामिल है।

    Samsung Galaxy S25 लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
    12GB RAM + 128GB Storage ₹74,999 8,000 रुपये ₹66,999
    12GB RAM + 256GB Storage ₹80,999 8,000 रुपये ₹72,999
    12GB RAM + 512GB Storage ₹92,999 8,000 रुपये ₹84,999

    इस छूट के साथ गैलेक्सी एस25 128GB को 66999 रुपये में, 256GB को 72999 रुपये में तथा 512GB को 84999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह सैमसंग ऑफर आज 17 फरवरी से शुरू हो गया है जो 28 फरवरी तक चलेगा। नियम व शर्तों के अनुसार यह डिस्काउंट पाने वाले यूजर्स Samsung Galaxy S25 पर अन्य बैंक या EMI बेनिफिट्स का फायदा नहीं उठा सकते हैं।

    Samsung Galaxy S25 स्पेसिफिकेशन्स

    डिस्प्ले

    Samsung Galaxy S25 में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.2-इंच की FHD+ पंच-होल स्क्रीन दी गई है। यह Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1300निट्स पिक ब्राइटनेस और HDR10+ आउटपुट प्रदान करने की क्षमता रखती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी मौजूद है तथा मोबाइल स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

    परफॉर्मेंस

    यह फ्लैगशिप फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर Orion CPU है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के अनुसार यह मोबाइल चिपसेट फोन NPU को 40% तक, CPU को 37% तक तथा GPU को 30% तक बूस्ट करके फोन परफॉर्मेंस को बढ़ा सकता है। स्मूथ ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 740 जीपीयू और फास्ट मोबाइल गेमिंग के लिए Gen 2 AI Engine मौजूद है।

    फोटोग्राफी

    यह सैमसंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50MP OIS मेन सेंसर दिया गया है जो 120 डिग्री एफओवी तथा सुपर नाइट मोड सपोर्ट करने वाले 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस तथा 3X ऑप्टिकल जूम वाले 10MP टेलीफोटो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12MP Front कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy S25 Slim-launch-in-may-month-leaked

    बैटरी

    पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी फोन को 4,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल फास्ट वायरलेस चार्जिंग तथा वायरलेस पावरशेयर फीचर भी सपोर्ट करता है।

    अन्य फीचर्स

    गैलेक्सी एस25 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर लॉन्च हुआ है जो 7 साल की सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आया है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और IP68 जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं। वहीं सैमसंग की ओर से Samsung Pay, Samsung DeX और Bixby जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Samsung Galaxy S25 Price
    Rs. 62,849
    Go To Store
    Rs. 92,999
    Go To Store
    See All Prices

    The post 8000 रुपये डिस्काउंट पर बिक रहा Galaxy S25! आज से खरीद सकते हैं सस्ता 12GB RAM वाला Samsung 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/8000-discount-offer-on-samsung-galaxy-s25-price-in-india/feed/ 0
    BigBasket शुरू करेगा Samsung Galaxy S25 सीरीज फोंस की 10 मिनट में डिलीवरी https://www.91mobiles.com/hindi/bigbasket-samsung-galaxy-s25-series-10-minute-delivery/ https://www.91mobiles.com/hindi/bigbasket-samsung-galaxy-s25-series-10-minute-delivery/#respond Thu, 06 Feb 2025 06:35:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166314 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

    सैमसंग ने पिछले महीने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की है। यह नई पेशकश भारत में 7 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। पहली बिक्री की तारीख से पहले क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म BigBasket जल्द ही अपने प्लेटफार्म पर Samsung Galaxy S25 सीरीज की खरीदारी की सुविधा देगा। बिगबास्केट सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज की […]

    The post BigBasket शुरू करेगा Samsung Galaxy S25 सीरीज फोंस की 10 मिनट में डिलीवरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • ब्रांड BigBasket Now के जरिए सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज की डिलीवरी करेगा।
    • बिगबास्केट खरीदारों को नौ महीने की नो-कॉस्ट-ईएमआई का विकल्प दिया जाएगा।
    • सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज भारत में 7 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगी।

    सैमसंग ने पिछले महीने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की है। यह नई पेशकश भारत में 7 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। पहली बिक्री की तारीख से पहले क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म BigBasket जल्द ही अपने प्लेटफार्म पर Samsung Galaxy S25 सीरीज की खरीदारी की सुविधा देगा।

    बिगबास्केट सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज की डिलीवरी करेगा

    • टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली BigBasket अपने क्विक-कॉमर्स सर्विस BigBasket Now के जरिए इच्छुक खरीदारों को Samsung Galaxy S25 सीरीज स्मार्टफोन 10 मिनट में डिलीवर करेगी।
    • हालांकि, हमें अभी भी यह नहीं पता कि यह सेवा किन क्षेत्रों या शहरों में उपलब्ध होगी।
    • सैमसंग के नए लॉन्च किए गए Galaxy S25 सीरीज स्मार्टफोंस खरीदने की सुविधा देने के अलावा, ग्रोसरी डिलीवरी ऐप इच्छुक खरीदारों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर नौ महीने की नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी प्रदान करेगा। जैसा कि ऐप में दिख रहे एक बैनर में बताया गया है।

    Samsung Galaxy S25 series, BigBasket

    • बैनर विज्ञापन से यह भी पता चलता है कि गैलेक्सी एस25 सीरीज 70,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी, जो दर्शाता है कि कंपनी इच्छुक खरीदारों को डिस्काउंट ऑफर दे सकती है।
    • सैमसंग गैलेक्सी एस25 श्रृंखला में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं ये सैमसंग गैलेक्सी एस25, सैमसंग गैलेक्सी एस25 प्लस और सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज की कीमत

    • सैमसंग गैलेक्सी एस25 के 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 80,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन के 12GB + 512GB की कीमत 92,999 रुपये है।
    • सैमसंग गैलेक्सी एस25 प्लस के 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, फोन के 12GB + 512GB की कीमत 1,11,999 रुपये होगी।
    • अंत में सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 1,29,999 रुपये, 12GB + 512GB की कीमत 1,41,999 रुपये और 12GB + 1TB की कीमत 1,65,999 रुपये है।

    बता दें कि बिगबास्केट ने पिछले साल सितंबर में एप्पल के आईफोन 16 स्मार्टफोन के लॉन्च होने पर 10 मिनट की डिलीवरी की सुविधा शुरू की थी।

    खास बात यह है कि बिगबास्केट एकमात्र ऐसा प्लेटफार्म नहीं है जो प्रमुख स्मार्टफोन के लिए 10 मिनट की डिलीवरी की पेशकश करता है। इससे पहले, ब्लिंकिट और जेप्टो ने भी iPhone 16 के लिए 10 मिनट की डिलीवरी की पेशकश की थी। इसी तरह ब्लिंकिट ने पिछले साल सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज के लिए 10 मिनट की डिलीवरी की पेशकश की थी। हाल ही में कंपनी ने भारत के चुनिंदा शहरों में नोकिया फोन और शाओमी स्मार्टफोन की 10 मिनट में डिलीवरी की घोषणा की है।


    Samsung Galaxy S25 Price
    Rs. 62,849
    Go To Store
    Rs. 92,999
    Go To Store
    See All Prices

    The post BigBasket शुरू करेगा Samsung Galaxy S25 सीरीज फोंस की 10 मिनट में डिलीवरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/bigbasket-samsung-galaxy-s25-series-10-minute-delivery/feed/ 0
    Samsung Galaxy S25 सीरीज में है Qi 2.1 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट, जानें क्या है नया https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-series-qi-2-1-wireless-charging-support/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-series-qi-2-1-wireless-charging-support/#respond Wed, 29 Jan 2025 12:09:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165613 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

    सैमसंग की नई फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S25 के सभी फोन अपने पूर्व मॉडल्स की तरह ही बैटरी साइज और वायर्ड व वायरलेस चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, इन सभी में Qi 2.1 वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड का सपोर्ट दिया गया है। Qi स्टैंडर्ड का यह लेटेस्ट वर्जन CES 2025 में अनाउंस किया गया था […]

    The post Samsung Galaxy S25 सीरीज में है Qi 2.1 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट, जानें क्या है नया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • क्यूआई 2.1 चुंबकीय चार्जिंग क्षमता को केस और चार्जिंग डॉक जैसे एक्सेसरीज में लोड करता है।
    • सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज की चार्जिंग स्पीड पिछले मॉडल जैसी ही है।

    सैमसंग की नई फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S25 के सभी फोन अपने पूर्व मॉडल्स की तरह ही बैटरी साइज और वायर्ड व वायरलेस चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, इन सभी में Qi 2.1 वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड का सपोर्ट दिया गया है। Qi स्टैंडर्ड का यह लेटेस्ट वर्जन CES 2025 में अनाउंस किया गया था और यह Qi2-रेडी है। इससे मैग्नेटिक एक्सेसरी कवर का सपोर्ट मिलता है और Qi 2 से जुड़ी कुछ कमियों को भी दूर किया गया है। जिसकी सभी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज में है Qi 2.1 तकनीक

    Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra इस स्टैंडर्ड को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, इन फोंस में Apple MagSafe की तरह बिल्ट-इन मैग्नेट्स नहीं दिए गए हैं, जो वायरलेस चार्जर को सही तरीके से अलाइन कर सकें। बल्कि, Qi2-रेडी स्टैंडर्ड की यह खासियत है कि मैग्नेटिक चार्जिंग की क्षमता को केस और चार्जिंग डॉक जैसी एक्सेसरीज में ट्रांसफर कर दिया गया है।

    • MCPE और MCPM प्रोफाइल्स के साथ Qi 2.1 की बदौलत, आप सैमसंग या थर्ड-पार्टी ब्रांड्स जैसे स्पाइजेन के संगत मैग्नेटिक एक्सेसरी कवर का उपयोग करके मैग्नेटिक चार्जिंग फीचर का आनंद ले सकते हैं।
    • इसे सपोर्ट करने के लिए, Qi 2.1 एक ऑटोमैटिक एलाइन्मेंट प्रोफाइल (AAP) प्रदान करता है, जो पावर ट्रांसमीटर और रिसीवर के बीच संरेखण को स्वचालित रूप से समायोजित करता है ताकि ऊर्जा हस्तांतरण को अनुकूलित किया जा सके।
    • यह स्मार्टफोन के कैमरा बंप के कारण होने वाले मैकेनिकल इंटरफेरेंस को हल करने का भी दावा करता है।
    • इसके अलावा, पावर प्रोफाइल और फीचर डेफिनिशन को अपडेट किया गया है और कुछ अन्य त्रुटियों को ठीक किया गया है।

    इन बदलावों के अलावा, Qi 2.1 फोन को संगत वाहनों से सुरक्षित रूप से कनेक्ट करने की सुविधा भी प्रदान करता है। हालांकि, ये वाहन अभी लॉन्च नहीं हुए हैं। जब वे बाजार में आएंगे, तो आप अपने S25 सीरीज फोन को मैग्नेटिक तरीके से चार्ज कर सकेंगे।

    सैमसंग के प्रतिद्वंद्वी वनप्लस के पास वनप्लस 13 के लिए मैग्नेटिक केस-आधारित वायरलेस चार्जिंग समाधान भी है, लेकिन फोन शुरू से ही क्यूआई-संगत नहीं है। इसलिए, केस-आधारित चार्जिंग अधिक समझ में आती है। इसके अलावा, इसका तेज 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी बढ़िया है।

    हमारा मानना ​​है कि Qi 2.2 तेज वायरलेस चार्जिंग स्पीड ला सकता है, खासकर तब जब Google ने वायरलेस पावर कंसोर्टियम (जो मानक विकसित करता है) को अपनी तेज वायरलेस चार्जिंग तकनीक का योगदान दिया है। बता दें कि  Pixel 9 Pro XL में Pixel स्टैंड के जरिए 23W तक की तेज वायरलेस चार्जिंग है।

    The post Samsung Galaxy S25 सीरीज में है Qi 2.1 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट, जानें क्या है नया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-series-qi-2-1-wireless-charging-support/feed/ 0
    Exclusive : 128GB वाला Samsung Galaxy S25 भी बिकेगा इंडिया में, प्राइस होगा ₹74,999 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-128gb-price-in-india-74999/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-128gb-price-in-india-74999/#respond Tue, 28 Jan 2025 09:27:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165443 कंपनी गैलेक्सी एस25 को 128जीबी स्टोरेज पर भी इंडिया में बेचेगी और इस बेस वेरिएंट का प्राइस 74,999 रुपये होगा।

    The post Exclusive : 128GB वाला Samsung Galaxy S25 भी बिकेगा इंडिया में, प्राइस होगा ₹74,999 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Samsung Galaxy S25 इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसकी सेल 4 फरवरी से शुरू होगी। गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट के मंच से इस फोन को 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज पर पेश किया था। लेकिन अब 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई है कि कंपनी गैलेक्सी एस25 को 128जीबी स्टोरेज पर भी इंडिया में बेचेगी और इस बेस वेरिएंट का प्राइस 74,999 रुपये होगा।

    Samsung Galaxy S25 128GB

    91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स के जरिये जानकारी मिली है कि सैमसंग कंपनी गैलेक्सी एस25 5जी फोन को सस्ते वेरिएंट में भी लेकर आ रही है। इसमें 128GB Storage दी जाएगी जिसका प्राइस 74,999 रुपये होगा। फोटो शेयर करने के साथ ही रिटेलर ने हमें जानकारी दी है कि फिलहाल यह प्राइस हमारे पास आ गया है लेकिन अभी 12जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले मोबाइल की प्री-बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

    Samsung Galaxy S25 की सेल जहां 4 फरवरी से शुरू हो रही है वहीं रिटेल सोर्स के अनुसार यह 128जीबी वेरिएंट थोड़ा देर से उपलब्ध हो सकता है। बता दें कि कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च के वक्त इस फोन को 256जीबी व 512जीबी स्टोरेज पर ही लॉन्च किया था तथा फोन की शुरुआती कीमत 80 हजार रुपये के जा रही थी। लेकिन अब नया 128जीबी मेमोरी वेरिएंट यूजर्स को गैलेक्सी एस25 और भी कम रेट पर पाने का मौका देगा। तीनों वेरिएंट्स का प्राइस होगा:

    • 12GB RAM + 128GB Storage – ₹74,999
    • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹80,999
    • 12GB RAM + 512GB Storage – ₹92,999

    गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक 128जीबी मेमोरी वाला गैलेक्सी एस25 कंपनी वेबसाइट पर लिस्ट नहीं था। ऐसे में इस बात पर भी संदेह है कि शायद कंपनी अपने इस सस्ते वेरिएंट को सिर्फ ऑफलाइन मार्केट व रिटेल स्टोर्स पर ही बेचे। सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी फोन को Navy, Icyblue, Silver Shadow और Mint सहित Blueblack, Coralred और Pinkgold जैसे स्पेशल कलर ऑप्शन में भी खरीदा जा सकता है।

    Samsung Galaxy S25 पर ऑफर

    सैमसंग गैलेक्सी एस25 भारतीय बाजार में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है। इसे बुक करते वक्त अगर HDFC Credit कार्ड से फोन की फुल पेमेंट की जाती है तो 10,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। वहीं अगर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाई जाती है तो 7,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    कंपनी की ओर से फोन एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने मोबाइल के बदले 11,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस भी प्राप्त होगा। इस स्मार्टफोन के साथ Galaxy Watch7, Watch Ultra या Galaxy Buds3 परचेज करने वाले ग्राहकों को 18,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट भी दी जा रही है। सभी ऑफर्स की विस्तृत जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

    Samsung Galaxy S25 स्पेसिफिकेशन्स

    परफॉर्मेंस

    सैमसंग का नया फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस25 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर Orion CPU है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के अनुसार यह मोबाइल चिपसेट फोन NPU को 40% तक, CPU को 37% तक तथा GPU को 30% तक बूस्ट करके फोन परफॉर्मेंस को बढ़ा सकता है। स्मूथ ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 740 जीपीयू और फास्ट मोबाइल गेमिंग के लिए Gen 2 AI Engine मौजूद है।

    फोटोग्राफी

    यह सैमसंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50MP OIS मेन सेंसर दिया गया है जो 120 डिग्री एफओवी तथा सुपर नाइट मोड सपोर्ट करने वाले 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस तथा 3X ऑप्टिकल जूम वाले 10MP टेलीफोटो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12MP Front कैमरा दिया गया है। यह सैमसंग फोन 4K UHD@60fps और सुपर स्लो मोशन @960fps वीडियो रिकॉर्डिंग सहित इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन तकनीक भी सपोर्ट करता है।

    डिस्प्ले

    Samsung Galaxy S25 में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.2-इंच की FHD+ पंच-होल स्क्रीन दी गई है। यह Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1300निट्स पिक ब्राइटनेस और HDR10+ आउटपुट प्रदान करने की क्षमता रखती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी मौजूद है तथा मोबाइल स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

    बैटरी

    पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी फोन को 4,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल फास्ट वायरलेस चार्जिंग तथा वायरलेस पावरशेयर फीचर भी सपोर्ट करता है।

    अन्य फीचर्स

    गैलेक्सी एस25 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर लॉन्च हुआ है जो 7 साल की सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आया है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और IP68 जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं। वहीं सैमसंग की ओर से Samsung Pay, Samsung DeX और Bixby जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Samsung Galaxy S25 Price
    Rs. 62,849
    Go To Store
    Rs. 92,999
    Go To Store
    See All Prices

    The post Exclusive : 128GB वाला Samsung Galaxy S25 भी बिकेगा इंडिया में, प्राइस होगा ₹74,999 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-128gb-price-in-india-74999/feed/ 0