Samsung Galaxy S7 Edge | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:18:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज़ में लगी आग, फोटो खींचते वक्त हुआ हादसा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s7-edge-caught-fire-smartphone-accident-in-hindi/ Mon, 24 Sep 2018 12:19:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23030 स्मार्टफोन में आग लगने के हादसे ने सैमसंग फैन्स के बीच डर का माहौल बना दिया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज़ में लगी आग, फोटो खींचते वक्त हुआ हादसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग एक ओर जहां शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन पेश कर टेक बाजार में अपनी धाक जमा रही है। वहीं दूसरी ओर कंपनी के स्मार्टफोंस के साथ हो रहे हादसे बंद होते नहीं दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही जहां सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में आग लगने की खबर से टेक बाजार सहमा था वहीं अब फिर सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज़ के एस7 ऐज़ स्मार्टफोन में आग लगने के हादसे ने सैमसंग फैन्स के बीच डर का माहौल बना दिया है।

ताजा घटना मोरोक्को की है जहां एक व्यक्ति की पैंट की जेब में रखे हुए गैलेक्सी एस7 ऐज़ में आग लग गई। घटना दरअसल 4 दिन पुरानी है। सोशल ब्लॉग पर पीड़ित व्यक्ति ने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने फोन को अपनी पैंट की पीछे वाली जेब में रखा हुआ था। उन्होंने फोटो खींचने के लिए फोन बाहर निकाला और जैसे ही वह फोटो क्लिक करने लगे तो फोन हैंग होकर बंद हो गया।

samsung-galaxy-s7-edge-fire1

सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज़ के अपने आप बंद हो जाने पर पीड़ित ने फोन को बूट के जरिये आॅन करने की कोशिश की। जैसे ही फोन आॅन होने वाला था ​तभी अचानक से फोन से धुंआ निकलने लगा और उसमें आग लग गई। आग लगते ही पीड़ित ने फोन को दूर फेंक दिया। गनिमत रही कि फोन में आग पॉकेट में नहीं लगी, नहीं ​तो स्मार्टफोन यूजर बुरी तरह से झुलस सकता था।

samsung-galaxy-s7-edge-fire2

पीड़ित व्यक्ति ने इस दुर्धटना की सूचना सैमसंग को दी जिसके बाद कंपनी ने उनसे माफी मांगी और गैलेक्सी एस7 ऐज़ के बदले में नया गैलेक्सी एस9 स्मार्टफोन देने का आॅफर किया। पीड़ित ने दुर्धटना को भुलाते हुए नया गैलेक्सी एस9 स्मार्टफोन तो ले लिया है। लेकिन यह हादसा हर स्मार्टफोन के लिए एक डर जैसा बन चुका है। स्मार्टफोन में आग लगने की घटनाओं का दिन प्रतिदिन बढ़ना यूजर्स की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बनता जा रहा है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज़ में लगी आग, फोटो खींचते वक्त हुआ हादसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग ने अपने इस फ्लैगशिप फोन की कीमत में की 16,000 रुपये की कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s7-edge-price-drop-in-hindi/ Wed, 14 Feb 2018 06:48:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16985 अपने फैन्स को तोहफा देते हुए सैमसंग ने गैलेक्सी सीरीज़ के बड़े डिवाईस की कीमत में भारी कटौती कर दी है।

The post सैमसंग ने अपने इस फ्लैगशिप फोन की कीमत में की 16,000 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने कुछ दिनों पहले ही अपने स्मार्टफोन्स पर भारी ​डिस्काउंट देते हुए ‘सैमसंग कार्निवल’ का आयोजन किया था। शापिंग साइट फ्लिपकार्ट पर यह कार्निवल 7 फरवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चला था। इस कार्निवल में सैमसंग के विभिन्न बजट के अनेंको स्मार्टफोन्स आर्कषक डिस्काउंट व आॅफर्स के साथ सेल के लिए मौजूद थे। 3 दिन चले चले इस आॅफर कार्निवल में सैमसंग फैन्स में जमकर अपने पसंदीदा स्मार्टफोन खरीदे, जो भारी छूट के साथ उपलब्ध थे। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए सैमसंग ने कंपनी की गैलेक्सी सीरीज़ के बड़े डिवाईस की कीमत में भारी कटौती कर दी है।

सैमसंग की ओर से कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 ऐज़ की कीमत में भारी कटौती की गई है। गौरतलब है कि भारत में गैलेक्सी एस7 ऐज़ को तीन स्टोरेज़ वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी एस7 ऐज़ के 32जीबी मैमोरी वेरिएंट और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का मूल्य कम किया गया है। कंपनी ने गैलेक्सी एस7 ऐज़ के 32जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत जहां सीधे 12,000 रुपये कम कर दी है, वहीं गैलेक्सी एस7 ऐज़ के 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइज़ 16,000 रुपये घटा दिया है।

samsung-price-drop

कटौती से पहले वाले मूल्य की बात करें तो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी एस7 ऐज़ का 32जीबी मैमोरी वेरिएंट जहां 41,990 रुपये में लिस्ट है, वहीं गैलेक्सी एस7 ऐज़ के 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को अन्य शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर 55,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इन वेबसाइट्स के प्राइज़ से तुलना करें तो अब गैलेक्सी एस7 ऐज़ के 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को जहां 29,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा वहीं गैलेक्सी एस7 ऐज़ का 128जीबी मैमोरी वेरिएंट 39,990 रुपये में मिलेगा।

जियोनी ए1 प्लस का प्राइज़ हुआ 6,000 रुपये कम, जानें क्या है नई कीमत

आपको बता दें कि विभिन्न शॉपिंग साइट्स व रिटेल स्टोर्स पर सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज़ के दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतों में ​अतंर देखने को मिल सकता है तथा विभिन्न निजी आॅफर के तहत ये फोन अलग अलग कीमतों पर खरीददारी के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

The post सैमसंग ने अपने इस फ्लैगशिप फोन की कीमत में की 16,000 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज़ पर 8,000 की कटौती के साथ मिल रहा है 12,000 का कैशबैक https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s7-and-s7-edge-with-discount-and-20000-cashback-offer-in-hindi/ Wed, 02 Aug 2017 10:32:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10286 सैमसंग की ओर इस फोन की कीमत में जहां 8,000 रुपये की कटौती कर कैशबैक दिया जा रहा है वहीं एक्सचेंज आॅफर के तहत 12,000 रुपये त​क का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज़ पर 8,000 की कटौती के साथ मिल रहा है 12,000 का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग की ओर से इस 71वें स्वतंत्रता दिवस पर सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस 7 और इसके अन्य वेरिएंट्स पर आर्कषक आॅफर दिए जा रहे हैं। सैमसंग की ओर इस फोन की कीमत में जहां 8,000 रुपये की कटौती कर कैशबैक दिया जा रहा है वहीं एक्सचेंज आॅफर के तहत 12,000 रुपये त​क का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लिए भारत में शुरू हुई प्री-रजिस्ट्रेशन

सैमसंग का यह आर्कषक आॅफर आज 1 अगस्त से शुरू हो गया है और आज से ही गैलेक्सी एस 7 और गैलेक्सी एस 7 ऐज़ को कम कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट के साथ लिस्ट कर दिया गया है। अगर कीमत कटौती की बात करें तो गैलेक्सी एस 7 ऐज़ तथा गैलेक्सी एस 7 ऐज़ 128जीबी पर जहां फ्लैट 8,000 रुपये कर किए गए हैं वहीं गैलेक्सी एस 7 की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की गई है।

galaxy-s7 91Mobiles

आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ-साथ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सैमसंग के इन फोन्स पर यही आॅफर्स दिए जा रहे हैं। कैशबैक के अलावा गैलेक्सी एस 7 स्मार्टफोन्स पर पुराने फोन के बदले में एक्सचेंज आॅफर के तहत 12,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है।

सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो

इस आॅफर के तहत जहां तीनों फोन वेरिएंट को 24 महीने की ईएमआई पर खरीदनें का विकल्प भी मौजूद है वहीं रिलायंस जियो ग्रा​हकों को फोन की खरीद पर 180जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा भी प्राप्त होगा। कंपनी की ओर से इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यह आॅफर ​कब तक इन स्मार्टफोन्स पर जारी रहेगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज़ पर 8,000 की कटौती के साथ मिल रहा है 12,000 का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-and-s8-pre-orders-hit-80000-unit-in-a-week-in-india-in-hindi/ Thu, 27 Apr 2017 06:20:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7144 गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लेकर चौकाने वाले आकड़ें सामनें आए हैं, कि देश में फोन के लॉन्च के एक हफ्ते में ही इनकी 80 हज़ार से ज्यादा यूनिट प्री-बुक हो चुकी है।

The post एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग द्वारा पेश किये गए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लेकर एक ओर जहां भारतीय टेक जगत में उत्साह था वहीं ​पिछले साल गैलेक्सी नोट की समस्या आने के बाद कंपनी को इस फोन की ब्रिकी पर असर पड़ने का डर था। लेकिन गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लेकर चौकाने वाले आकड़ें सामनें आए हैं, कि देश में फोन के लॉन्च के एक हफ्ते में ही इनकी 80 हज़ार से ज्यादा यूनिट प्री-बुक हो चुकी है।

वनप्लस के बारें में आई अबतक की सबसे बड़ी जानकारी, डुअल कैमरे के साथ होगी 8जीबी रैम

आईएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सैमसंग द्वारा लॉन्च किए गए गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की 80,000 से ज्यादा यूनिट भारतीय कस्टमर्स द्वारा बुक की जा चुकी है। यह आकड़ें एक ओर जहां सैमसंग ​इंडिया के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं वहीं इंडियन टेक इंडस्ट्री में भी आश्चर्यजनक है। इसी सीरीज़ में सैमसंग द्वारा पहले पेश किए गए गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज़ के आंकड़ो से यह चार गुणा अधिक है।

samsung-galaxy-s8

आपको बता दें कि सैमसंग के इन दोनों फोन को पाने के लिए यूजर्स इतनी तादाद में कंपनी की वेबसाइट पर आएं है कि कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट भी कुछ देर के लिए डाउन हो गई। इस एक हफ्ते में सैमसंग वेबसाइट पर 15 गुणा अधिक यूजर ट्रैफिक आंका गया है।

5,000 एमएएच बैटरी और 13-मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा मोटो ई4 प्लस

रिपोर्ट में माना गया है कि इस महीने के अंत तक सैमसंग के इन दोनों फोन की तकरीबन 1,50,000 यूनिट बुक की जा सकती है। आपको याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस गत 18 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया गया था और ये फोन 2 मई से अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

The post एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-pay-launched-in-india-in-hindi/ Tue, 07 Mar 2017 11:45:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5748 अनेंको देशों में अपनी डिजिटल वॉलेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली सैमसंग ने सैमसंग पे की सुविधा पर भारत में भी लॉन्च कर दी है।

The post सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अनेंको देशों में अपनी डिजिटल वॉलेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली सैमसंग ने सैमसंग पे की सुविधा पर भारत में भी लॉन्च कर दी है। सैमसंग पे लिए कंपनी ने देश के कुछ बड़े बैंकों से समझौता किया है जिसके बाद सैमसंग यूजर्स अपने डेबिट व क्रेडिड कार्ड को ऐप से जोड़ कर डिजिटल पेमेंट व अन्य ट्रांजेक्शन्स कर पाएंगे।

जानें कौन कर रहा है आपके वाईफाई की चोरी

सैमसंग द्वारा सैमसंग पे ऐप की सफल ट्रायल के बाद इसे देश में उपलब्ध कर दिया है, जिसके बाद सैमसंग यूजर्स इस ऐप पर अपना अकाउंट बनाकर अपने स्मार्टफोन के जरिये डिजिटल बैंकिंग कर सकते हैं। भारत में यह सर्विस मेग्नेटिक ट्रांसमिशन और एनएफसी आधारित है। कैशलैस इकोनॉमी की ओर बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था के चलते सैमसंग को उम्मीद है कि अधिकाधिक सैमसंग यूजर्स इसे अपनाएगे।

samsung-pay-1

सैमसंग पे का प्रयोग करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले इस लिंक पर जाकर खुद को ​रजिस्टर करना होगा। जिसमें सैमसंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर, बैंक डिटेल्स और नीजि जानकारी भरनी होगी। इसके बाद यूजर्स को ईमेल आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

इस वूमंस डे पर महिलाओं के लिए आर्कषक आॅफर लाया है असूस

सैमसंग पे उन स्मार्टफोन के लिए एक्सक्लूसिव है जिनमें एनएफसी सपोर्ट क्षमता रखते है। इस सूची में गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 ऐज, गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6 ऐज प्लस, गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 शामिल है। कंपनी की ओर से सैमसंग पे के साथ पेटीएम अकाउंट जोड़ने की सुविधा भी दी गई है।

The post सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सनोस चिपसेट पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 का इंटरनेशनल वेरिएंट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-specifications-and-features-in-hindi/ Thu, 02 Mar 2017 08:13:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5586 सैमसंग गैलेक्सी एस8 के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी सामने आई है। नई जानकारी से पता चलता है कि कोरियन कंपनी सैमसंग द्वारा पेश किए जाने वाला यह फोन इस सीरीज़ के सभी फोन से बेहतर और खास है।

The post एक्सनोस चिपसेट पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 का इंटरनेशनल वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग के नए डिवाईस गैलेक्सी एस8 की लॉन्च डेट सामने आने के बाद स्मार्टफोन यूजर्स को इसका बेसब्री से इंतज़ार है। फोन के बाजार में आने से पहले ही इस फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी सामने आई है। नई जानकारी से पता चलता है कि कोरियन कंपनी सैमसंग द्वारा पेश किए जाने वाला यह फोन इस सीरीज़ के सभी फोन से बेहतर और खास है।

4जी के बाद 5जी वार, जियो ने सैमसंग से तो एयरटेल ने नोकिया से मिलाया हाथ

गौरतलब है कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन को गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस नाम से दो मॉडल्स में लॉन्च किया जाना है। सैमसंग द्वारा वर्ष 2016 में पेश किए गए गैलेक्सी एस7 ऐज की ही तरह इन दोनों फोन में साईड ग्लास के साथ कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले दी जा रही है।

samsung-s8-1

जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 में जहां 5.8-इंच की क्यूएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिसप्ले होगी वहीं गैलेक्सी एस8 प्लस में 6.2-इंच की बड़ी स्क्रीन ​दिए जाने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा इस फोन को यूएस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश कर सकती है तथा फोन के इंटरनेशनल वेरिएंट को सैमसंग के ही एक्सनोस​ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

samsung-s8

सैमसंग गैलेक्सी एस8 के दोनों वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी तथा इन्हें माइक्रोएसडीएक्ससी कार्ड सपोर्ट 2टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन में फ्लैश और सेंसर एैरे के साथ 12-मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है तथा सेल्फी के लिए इसमें आईरिस स्कैनर के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

एयरटेल का धमाकेदार आॅफर: 145 रुपये में पाएं 14जीबी 4जी डाटा और असीमित कॉल

फोन के अन्य फ़ीचर्स पर नज़र डाले तो इसमें सैमसंग वर्चुअल अस्स्टिेंट ​बिक्सबे, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5एमएम आॅडियो जैक, यूएसबी-सी पोर्ट तथा वॉटर रिज़िस्टन्स जैसी तकनीक उपलब्ध होगी। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस8 में जहां 3,250एमएएच की बैटरी हो सकती है वहीं उम्मीद की जा रही है कि प्लस वेरिएंट की बैटरी एस8 वेरिएंट से बड़ी होगी।

सैमसंग के अनुसार गैलेक्सी एस8 को 29मार्च को न्यूयार्क में ईवेंट के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा जो 21 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

The post एक्सनोस चिपसेट पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 का इंटरनेशनल वेरिएंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
128जीबी मैमोरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज का ब्लैक पर्ल वेरिएंट लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s7-edge-in-128gb-memory-at-5o-thousand-in-hindi/ Mon, 26 Dec 2016 13:28:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2963 सैमसंग ने अपनी आॅफिशियल वेबसाईट पर एस7 ऐज को ब्लैक पर्ल कलर में लिस्ट किया है जहां इसकी कीमत 56,900 रुपये बताई गई है।

The post 128जीबी मैमोरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज का ब्लैक पर्ल वेरिएंट लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यहां सैमसंग गैलेक्सी एस8 के लेकर जहां तरह तरह के लीक सामने आ रहे हैं वहीं इसी बीच इस कोरियन कंपनी अपने गैलेक्सी एस7 ऐज के वेरिएंट को 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश कर सबको चौंक दिया है। सैमसंग ने अपनी आॅफिशियल वेबसाईट पर एस7 ऐज को ब्लैक पर्ल कलर में लिस्ट किया है जहां इसकी कीमत 56,900 रुपये बताई गई है।

galaxy-s7-1 91Mobiles

सैमसंग की ओर से भारत में गैलेक्सी एस7 ऐज गोल्ड पिंक, ब्लू कोरल, ब्लैक ऑनिक्स, गोल्ड प्लेटिनम और सिल्वर टाइटेनियम और पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट के बाद अब नया वेरिएंट ब्लैक पर्ल कलर में पेश किया गया है। 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस यह फोन भारत में कंपनी की साइट पर 30 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही सैमसंग यूजर्स 990 रुपये अतिरिक्त देकर एस7 ऐज के साथ 1,990 रुपये की कीमत वाला गीयर वीआर भी आॅफर के तहत पा सकते हैं।

6-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस

सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 5.5-इंच की डुअल ऐज सुपर एमलोइड स्क्रीन दी गई है। एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित यह फोन ऑक्टाकोर सैमसंग एक्सनॉस प्रोसेसर पर कार्य करता है।

galaxy-s7 91Mobiles

एस7 ऐज के ब्लैक पर्ल वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी गई है तथा साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल को रीयर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इस फोन में डुअल सिम कार्ड, 4जी एलटीई, वाईफाई तथा ब्लूटूथ शामिल हैं तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,600एमएएच की बैटरी दी गई है। आपको बता दें आईपी रेटिड यह फोन पानी व धूल से बचने में भी सक्षम है।

The post 128जीबी मैमोरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज का ब्लैक पर्ल वेरिएंट लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
स्लीक डिजाइन और ताकतवर कैमरे से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-to-feature-slick-design-and-an-improved-camera-says-samsun-offiacial-in-hindi/ Fri, 28 Oct 2016 05:36:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1009 सैमसंंग के मोबाइल कम्यूनिकेशन वाइस प्रेसिडेंट, ली ने जानकारी दी कि एस सीरीज में आने वाला नया फ्लैगशिप फोन स्लीक डिजाइन में होगा और कैमरा भी पहले से बेहतर होगा।

The post स्लीक डिजाइन और ताकतवर कैमरे से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी एस8 को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार इस फोन को अगले साल फरवरी के अंत में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में प्रदर्शित किया जाएगा। परंतु इससे पहले लगभग हर रोज एस8 से संबंधित कु​छ सूचनाएं आ रही हैं। हाल में खबर दी गई थी कि इस फोन में डुअल कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलेगा। वहीं आज खुद सैमसंग के एक अधिकारी ने गैलेक्सी एस8 के बारे में जानकारी शेयर की है।

सैमसंंग के मोबाइल कम्यूनिकेशन वाइस प्रेसिडेंट, ली ने यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि सैमसंग के एस सीरीज में आने वाला नया फ्लैगशिप फोन स्लीक डिजाइन में होगा और कैमरा भी पहले से बेहतर होगा। जीएसएम अरीना पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि आने वाले फोंस में आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्विस पहले की अपेक्षा बेहतर मिलेगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह तकनीक विव लैब्स का होगा या कोई और। गौरतलब है कि हाल ही में सैमसंग ने एप्पल के लिए वर्चुअल असिस्टेंट सर्विस सीरी को बनाने वाली कंपनी विव लैब्स का अधिग्रहण किया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की जानकारी हुई लीक, डुकल कर्व्ड 4के डिसप्ले से होगा लैस

हालांकि सैमसंग गैलेक्सी एस8 को लेकर पहले भी कई खबरें आ चुकी हैं। वहीं हाल मेंं आई जानकारी के अनुसार इस फोन में आॅप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही खबर यह भी है कि गैलेक्सी एस8 को डुअल कैमरे से लैस किया जा सकता है।

एप्पल के लिए बढ़ी मुसीबत, आईफोन 5एस में लगी आग

हाल में एक लीक प्रकाशित की गई है जिसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.5-इंच का 4के डुअल कर्व डिसप्ले देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही खबर यह भी है कि गैलेक्सी एस7 की तरह यह भी दो चिपसेट मॉडल के साथ लॉन्च हो सकता है। एक मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 830 चिपसेट पर उपलब्ध होगा जबकि दूसरा एक्सनोस 8895 पर दिया गया है। दोनो चिपसेट 10एनएम प्रोसेस पर बने हुए है।

हालांकि यह खबर थोड़ी चौंकाने वाली हो सकती है। पहले कहा जा रहा था कि गैलेक्सी एस8 में 6जीबी रैम मैमोरी होगी लेकिन कल की खबर में जानकारी दी गई है कि एक मॉडल 8जीबी रैम वाला भी हो सकता है। हालांकि यह मॉडल सिर्फ चीन के लिए ही उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि ये सारी खबरें फिलहाल लीक के अनुसार दी जा रही हैं।

The post स्लीक डिजाइन और ताकतवर कैमरे से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोट 7 के बाद अब सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज भी हुआ ब्लास्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s7-edge-explodes-while-charging-in-us-in-hindi/ Mon, 24 Oct 2016 07:38:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=890 यह पहली बार नहीं है जब गैलेक्सी एस7 ऐज के ब्लास्ट होने की खबर आई हो। पिछले माह भी गेलेक्सी नोट 7 के साथ कुछ खबरें गैलेक्सी एस7 ऐज की भी थीं। यूएस के ओहीओ में कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति का सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज ब्लास्ट हो गया था।

The post नोट 7 के बाद अब सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज भी हुआ ब्लास्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कहा जा सकता है कि सैमसंग के लिए फिलहाल कुछ भी सही नहीं चल रहा है। गैलेक्सी नोट 7 के ब्लास्ट होने की खबर के बाद कंपनी ने इस फोन के प्रोडक्टशन को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। वहीं अब फिर से एक फोन के ब्लास्ट होने की खबर आई है और वह भी सैमसंग का फ्लैगशिप फोन ही है। फोन अरीना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूएस के एक बड़े टेलीकॉम सिर्वस प्रदाता कंपनी में कार्यरत व्यक्ति ने एक ईमेल भेजी है जिसमें गैलेक्सी एस7 ऐज के ब्लास्ट होने की जानकारी दी गई है।

ईमेल भेजने वाले ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक व्यक्ति टेलीकाम स​र्विस प्रदाता के स्टोर पर आता है जिसके हाथो में जला हुए सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज था। उपभोक्ता के लिए सबसे बुरी बात यह कही जा सकती है कि अभी दो सप्ताह पहले ही उसने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के बदले गैलेक्सी एस7 ऐज रिसीव किया था। उपभोक्ता ने जानकार दी कि उसके फोन को कंपनी द्वारा दिए गए चार्जर के साथ रात में चार्ज पर लगाकर रखा था।

कार में रखे आईफोन 7 में लगी आग, जलकर खाक हुआ फोन

हलांकि यह पहली बार नहीं है जब गैलेक्सी एस7 ऐज के ब्लास्ट होने की खबर आई हो। पिछले माह भी गेलेक्सी नोट 7 के साथ कुछ खबरें गैलेक्सी एस7 ऐज की भी थीं। यूएस के ओहीओ में कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति का सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज ब्लास्ट हो गया था। उस वक्त फोन उसकी पैंड में रखा था और उसकी वजह से वह हद तक जल गया था। इसके साथ ही एक खबर और थी जब चार्जिंग में लगा फोन जल गया था और इस बार भी ऐसा ही मामला है।

अमिताभ बच्चन ने भी अपना गैलेक्सी नोट 7 रिप्लेस कर लिया, क्या आपने किया!

ऐसे में उपभोक्ता की सुरक्षा के लिए यह सवाल बेहद अहम है। लॉन्च के वक्त क्वालिटी चेक की कई दावे किए जाते हैं लेकिन क्या हाल है यह देखा जा सकता है। अभी दो दिन पहले एप्पल आईफोन 7 के ब्लास्ट होने की खबर ने भी लोगों को सकते में ला दिया था। आॅस्ट्रेलिया में एक कार में रखे आईफोन 7 में आग लग गई थी।

ऐसे में 91मोबाइल्स उपभोक्ताओं को सलाह देता है कि कृपया अपने फोन को रात मे चार्ज में लगा कर ऐसी जगह न रखें जहां से आग पकड़ने का डर हो।

The post नोट 7 के बाद अब सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज भी हुआ ब्लास्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>