Samsung Galaxy S7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:18:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग गैलेक्सी एस7 की कीमत में 6,500 रुपये की कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s7-price-slashed-in-india/ Sun, 24 Dec 2017 14:43:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15194 सैमसंग के ही ईस्टोर से इसे 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फ्लिपकार्ट पर यह फोन 33,490 रुपये में उपलब्ध है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस7 की कीमत में 6,500 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल सैमसंग ने गैलेक्सी एस7 को भारतीय बाजार में पेश किया था। लॉन्च टाइम पर यह सबसे बेहतरी फोन में से एक था और आज भी अपने फीचर और स्पेसिफिकेशन के बदौलत किसी से कम नहीं कहा जा सकता। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस फोन की कीमत में कंपनी ने भारी कटौती की है। सैमसंग गैलेक्सी एस7 की कीमत में 6,500 रुपये की कमी की गई है और अब आॅफलाइन स्टोर से इसे 32,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कमी सैमसंग गैलेक्सी एस7 के 32जीबी मॉडल पर किया गया है।

हालांकि आॅनलाइन स्टोर पर इस फोन की कीमत और भी कम हो गया है। सैमसंग के ही ईस्टोर से इसे 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फ्लिपकार्ट पर यह फोन 33,490 रुपये में उपलब्ध है। इफेक्टिव प्राइज़ 1,249 रुपये में लॉन्च हुआ एयरटेल का स्टार 4जी प्लस स्मार्टफोन

इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस7 में आपको 5.1-इंच का 2560 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन की क्यूएचडी डिसप्ले मिलेगा। कंपनी ने इसे 12-मेगापिक्सल के वाइड एंगल कैमरे के साथ पेश किया है और जो बेहतरीन फोटोग्राफी में सक्षम है। अब सैमसंग देगा शाओमी को मात, 3जीबी रैम पर लॉन्च किया गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट

वहीं कंपनी ने इसे 5-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस किया है। सैमसंग गैलेक्सी एस7 को एक्सनोस चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें आपको 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 32जीबी मैमोरी और 4जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में 200जीबी तक के मौमोरी कार्ड सपोर्ट है।

दोहरा सिम आधारित इस फोन में आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर और एनएफसी भी मिलेगा। फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी है और यह आईपी67 सर्टिफाइड है। अर्थात पानी व धूल अवरोधक है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस7 की कीमत में 6,500 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज़ पर 8,000 की कटौती के साथ मिल रहा है 12,000 का कैशबैक https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s7-and-s7-edge-with-discount-and-20000-cashback-offer-in-hindi/ Wed, 02 Aug 2017 10:32:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10286 सैमसंग की ओर इस फोन की कीमत में जहां 8,000 रुपये की कटौती कर कैशबैक दिया जा रहा है वहीं एक्सचेंज आॅफर के तहत 12,000 रुपये त​क का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज़ पर 8,000 की कटौती के साथ मिल रहा है 12,000 का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग की ओर से इस 71वें स्वतंत्रता दिवस पर सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस 7 और इसके अन्य वेरिएंट्स पर आर्कषक आॅफर दिए जा रहे हैं। सैमसंग की ओर इस फोन की कीमत में जहां 8,000 रुपये की कटौती कर कैशबैक दिया जा रहा है वहीं एक्सचेंज आॅफर के तहत 12,000 रुपये त​क का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लिए भारत में शुरू हुई प्री-रजिस्ट्रेशन

सैमसंग का यह आर्कषक आॅफर आज 1 अगस्त से शुरू हो गया है और आज से ही गैलेक्सी एस 7 और गैलेक्सी एस 7 ऐज़ को कम कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट के साथ लिस्ट कर दिया गया है। अगर कीमत कटौती की बात करें तो गैलेक्सी एस 7 ऐज़ तथा गैलेक्सी एस 7 ऐज़ 128जीबी पर जहां फ्लैट 8,000 रुपये कर किए गए हैं वहीं गैलेक्सी एस 7 की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की गई है।

galaxy-s7 91Mobiles

आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ-साथ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सैमसंग के इन फोन्स पर यही आॅफर्स दिए जा रहे हैं। कैशबैक के अलावा गैलेक्सी एस 7 स्मार्टफोन्स पर पुराने फोन के बदले में एक्सचेंज आॅफर के तहत 12,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है।

सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो

इस आॅफर के तहत जहां तीनों फोन वेरिएंट को 24 महीने की ईएमआई पर खरीदनें का विकल्प भी मौजूद है वहीं रिलायंस जियो ग्रा​हकों को फोन की खरीद पर 180जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा भी प्राप्त होगा। कंपनी की ओर से इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यह आॅफर ​कब तक इन स्मार्टफोन्स पर जारी रहेगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज़ पर 8,000 की कटौती के साथ मिल रहा है 12,000 का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-and-s8-pre-orders-hit-80000-unit-in-a-week-in-india-in-hindi/ Thu, 27 Apr 2017 06:20:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7144 गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लेकर चौकाने वाले आकड़ें सामनें आए हैं, कि देश में फोन के लॉन्च के एक हफ्ते में ही इनकी 80 हज़ार से ज्यादा यूनिट प्री-बुक हो चुकी है।

The post एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग द्वारा पेश किये गए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लेकर एक ओर जहां भारतीय टेक जगत में उत्साह था वहीं ​पिछले साल गैलेक्सी नोट की समस्या आने के बाद कंपनी को इस फोन की ब्रिकी पर असर पड़ने का डर था। लेकिन गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लेकर चौकाने वाले आकड़ें सामनें आए हैं, कि देश में फोन के लॉन्च के एक हफ्ते में ही इनकी 80 हज़ार से ज्यादा यूनिट प्री-बुक हो चुकी है।

वनप्लस के बारें में आई अबतक की सबसे बड़ी जानकारी, डुअल कैमरे के साथ होगी 8जीबी रैम

आईएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सैमसंग द्वारा लॉन्च किए गए गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की 80,000 से ज्यादा यूनिट भारतीय कस्टमर्स द्वारा बुक की जा चुकी है। यह आकड़ें एक ओर जहां सैमसंग ​इंडिया के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं वहीं इंडियन टेक इंडस्ट्री में भी आश्चर्यजनक है। इसी सीरीज़ में सैमसंग द्वारा पहले पेश किए गए गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज़ के आंकड़ो से यह चार गुणा अधिक है।

samsung-galaxy-s8

आपको बता दें कि सैमसंग के इन दोनों फोन को पाने के लिए यूजर्स इतनी तादाद में कंपनी की वेबसाइट पर आएं है कि कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट भी कुछ देर के लिए डाउन हो गई। इस एक हफ्ते में सैमसंग वेबसाइट पर 15 गुणा अधिक यूजर ट्रैफिक आंका गया है।

5,000 एमएएच बैटरी और 13-मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा मोटो ई4 प्लस

रिपोर्ट में माना गया है कि इस महीने के अंत तक सैमसंग के इन दोनों फोन की तकरीबन 1,50,000 यूनिट बुक की जा सकती है। आपको याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस गत 18 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया गया था और ये फोन 2 मई से अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

The post एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-pay-launched-in-india-in-hindi/ Tue, 07 Mar 2017 11:45:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5748 अनेंको देशों में अपनी डिजिटल वॉलेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली सैमसंग ने सैमसंग पे की सुविधा पर भारत में भी लॉन्च कर दी है।

The post सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अनेंको देशों में अपनी डिजिटल वॉलेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली सैमसंग ने सैमसंग पे की सुविधा पर भारत में भी लॉन्च कर दी है। सैमसंग पे लिए कंपनी ने देश के कुछ बड़े बैंकों से समझौता किया है जिसके बाद सैमसंग यूजर्स अपने डेबिट व क्रेडिड कार्ड को ऐप से जोड़ कर डिजिटल पेमेंट व अन्य ट्रांजेक्शन्स कर पाएंगे।

जानें कौन कर रहा है आपके वाईफाई की चोरी

सैमसंग द्वारा सैमसंग पे ऐप की सफल ट्रायल के बाद इसे देश में उपलब्ध कर दिया है, जिसके बाद सैमसंग यूजर्स इस ऐप पर अपना अकाउंट बनाकर अपने स्मार्टफोन के जरिये डिजिटल बैंकिंग कर सकते हैं। भारत में यह सर्विस मेग्नेटिक ट्रांसमिशन और एनएफसी आधारित है। कैशलैस इकोनॉमी की ओर बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था के चलते सैमसंग को उम्मीद है कि अधिकाधिक सैमसंग यूजर्स इसे अपनाएगे।

samsung-pay-1

सैमसंग पे का प्रयोग करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले इस लिंक पर जाकर खुद को ​रजिस्टर करना होगा। जिसमें सैमसंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर, बैंक डिटेल्स और नीजि जानकारी भरनी होगी। इसके बाद यूजर्स को ईमेल आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

इस वूमंस डे पर महिलाओं के लिए आर्कषक आॅफर लाया है असूस

सैमसंग पे उन स्मार्टफोन के लिए एक्सक्लूसिव है जिनमें एनएफसी सपोर्ट क्षमता रखते है। इस सूची में गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 ऐज, गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6 ऐज प्लस, गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 शामिल है। कंपनी की ओर से सैमसंग पे के साथ पेटीएम अकाउंट जोड़ने की सुविधा भी दी गई है।

The post सैमसंग पे सर्विस भारत में भी उपलब्ध, कैशलैस ईकोनॉमी में करेगा सहयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें परफेक्ट सेल्फी के लिए क्यों जरूरी है वाईड एंगल फ्रंट कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/wide-angle-front-camera-for-selfies-in-hindi/ Tue, 28 Feb 2017 11:03:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5506 सेल्फी कैमरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है '​फिल्ड आॅफ व्यू'। आप सोच रहे होंगे की यह कैसे किसी भी सेल्फी के पूरे अनुभव को बदल सकता है। आज यही सब आपको हम बताने वाले है।

The post जानें परफेक्ट सेल्फी के लिए क्यों जरूरी है वाईड एंगल फ्रंट कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन के कैमरे में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव देखा गया है। ब्लर ईमेज से लेकर आज वेल डिटेन्ड फोटोग्राफ्स तक, अनेंको तकनीके जुड़ी है। इसी दौरान स्मार्टफोन फोटोग्राफी में फ्रंट कैमरे ने खासी लोकप्रियता हासिल की है। फ्रंट कैमरे के चलते सेल्फी ने भी काफी नाम कमाया है, और हो भी क्यों न जब अपनी फोटो के लिए आपको अपना फोन किसी और के हाथ में देने की ही जरूरत न पड़े। बल्कि आजकल आपको ज्यादातर लोग रियर कैमरे के बजाय फ्रंट कैमरे से ही फोटो लेते नज़र आएंगे।

यद्यपि सेल्फी कैमरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है ‘​फिल्ड आॅफ व्यू’। आप सोच रहे होंगे की यह कैसे किसी भी सेल्फी के पूरे अनुभव को बदल सकता है। आज यही सब आपको हम बताने वाले है लेकिन, पहले जरा एक सेल्फी ले लें।

wide-angl-1

सच कहा जाए तो वाईड एंगल लेंस अच्छी सेल्फी के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण फ़ीचर है। सेल्फी स्टीक हो या नहीं, लेकिन यह सच ही है कि फ्रंट कैमरे से रियर कैमरे की अपेक्षा ज्यादा नज़दीक से फोटो क्लिक करनी पड़ती है। और फोटोग्राफी का यह साधारण का नियम है कि आप लैंस के जितना ज्यादा पास होंगे उतना की कम एरिया आप फोटो में कैप्चर कर पाएंगे। इसी के चलते सेल्फी में न सिर्फ आप कैमरे में बहुत पास होते हैं ​बल्कि उतना ही कम बैकग्राउंड कैप्चर कर पाते है।

जेडटीई ने प्रदर्शित किया दुनिया का यह पहला 5जी स्मार्टफोन

जरा सोचिए, आपने एक क्रिसमस ट्री सजाया और अब उसके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं। ऐसे में यदि आपके फोन का कैमरा नैरो​ फिल्ड आॅफ व्यू वाला होगा तो एक ही फ्रेम में ट्री और खुद को सेट करने में आपको समस्या होगी। वहीं दूसरी ओर अगर फोन में वाईड एंगल लैंस होगा तो आप अपने आप पास की चीजों को भी एक ही फ्रेम में जोड़ सकेंगे।

wide-angl-2

यह फर्क आपको तब ज्यादा समझ में आएगा जब आप ग्रुप सेल्फी लेना चाहते हों। क्या कभी ऐसा हुआ है जब आपने चार या अधिक लोगों के साथ ग्रुप सेल्फी लेनी चाही हो फ्रेम में सभी को शामिल करने में दिक्कत हुई हो? एक वाईड एंगल लेंस इस तरह की परेशानियों से निजात दिलाता है और ऐसा नहीं है कि स्मार्टफोन निर्माता वाईड एंगल फ्रंट कैमरे से लैस न बना पाते हो।

64जीबी मैमोरी और सर्ज एस1 चिपसेट पर लॉन्च हुआ शाओमी मी5 सी

यह तकनीक आज उपलब्ध है, और वो भी कम कीमत पर। हालांकि हर कंपनी ऐसे फोन नहीं बनाती। अपको ऐसे कमाल के फ़ीचर्स कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स में ही मिलते हैं। ओपो ने एफ1एस और ए57 जैसे स्मार्टफोन्स को ऐसी तकनीक व फ़ीचर से लैस किया है। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एलजी वी20 जैसे फोन भी इस सूची में शामिल हैं।

wide-angl-3

एक साधारण फ्रंट कैमरा और 80-डिग्री या 85-डिग्री लैंस वाले किसी वाईड एंगल कैमरे में काफी अंतर है। बिना अतिक्ति फिल्ड आॅफ व्यू के मानों आप एक आॅंख से संसार देख रहे हों। ऐसा नहीं है कि मेगापिक्सल काउंट कैमरे और फोटोग्राफी में महत्व नहीं रखते। लेकिन सिर्फ मेगापिक्सल को ही ध्यान में रखकर फोन का चयन करना भी बेमानी है। जब हम सिर्फ फ्रंट कैमरा की बात करते हैं तो बहुत सी ऐसे बिंदु हैं जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए। फिर बेशक वह वाईड एंगल क्षमता हो, डॉयनेमिक रेंज हो या फिर लो लाईट परफॉर्मेंस हो। आज बाजार में ऐसे स्मार्टफोन्स उपलब्ध हो जो कैमरा डिपार्टमेंट की सभी ईकाइयों में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और भविष्य की सेल्फी को और शानदार बना रहे हैं।

The post जानें परफेक्ट सेल्फी के लिए क्यों जरूरी है वाईड एंगल फ्रंट कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैगसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-can-launch-galaxy-s7-active-with-nougat-update-in-hindi/ Tue, 03 Jan 2017 07:40:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3283 सैमसंग ने कुछ दिनों पहले ही जहां अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 ऐज का 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। वहीं अब सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस7 एक्टिव को लॉन्च किया जा सकता है।

The post सैगसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन कंपनी सैमसंग ने कुछ दिनों पहले ही जहां अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 ऐज का 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी के एक और फोन का खुलासा हुआ है। जल्द ही सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस7 एक्टिव को लॉन्च किया जा सकता है।
कंपनी की ओर से इस फोन की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माइक्रो ब्लागिंग साईट स्लैशलीक पर गैलेक्सी एस7 एक्टिव की स्पेसिफिकेशन्स के साथ इस बात की पुष्टि की गई है।

लेनोवो लॉन्च करेगा 5,100 एमएएच बैटरी वाला पी2

स्लैशलीक पर जीएफएक्सबेंच के आधार पर सैमसंग के मॉडल नंबर एसएम-जी891ए के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स वाली एक फोटो शेयर की गई है जिसमें फोन के आॅपरेटिंग सिस्टम को एंडरॉयड 6.0.1 से एंडरॉयड 7.0 में तब्दील होता दिखाया गया है। गौरतलब है कि यह मॉडल नंबर सैमसंग के गैलेक्सी एस7 एक्टिव का ही है।

samsung-s7-activ 91Mobiles

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 5.5-इंच की डुअल ऐज सुपर एमलोइड स्क्रीन दी गई है। एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित यह फोन 2.1गीगाहर्ट्ज़ वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर काम करता है।

इस जादुई कोड से आप जान सकते हैं अपने फोन बैटरी के बारे में सबकुछ

एस7 एक्टिव में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है तथा साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इस फोन में डुअल सिम कार्ड, 4जी एलटीई, वाईफाई तथा ब्लूटूथ शामिल हैं।

The post सैगसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
128जीबी मैमोरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज का ब्लैक पर्ल वेरिएंट लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s7-edge-in-128gb-memory-at-5o-thousand-in-hindi/ Mon, 26 Dec 2016 13:28:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2963 सैमसंग ने अपनी आॅफिशियल वेबसाईट पर एस7 ऐज को ब्लैक पर्ल कलर में लिस्ट किया है जहां इसकी कीमत 56,900 रुपये बताई गई है।

The post 128जीबी मैमोरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज का ब्लैक पर्ल वेरिएंट लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यहां सैमसंग गैलेक्सी एस8 के लेकर जहां तरह तरह के लीक सामने आ रहे हैं वहीं इसी बीच इस कोरियन कंपनी अपने गैलेक्सी एस7 ऐज के वेरिएंट को 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश कर सबको चौंक दिया है। सैमसंग ने अपनी आॅफिशियल वेबसाईट पर एस7 ऐज को ब्लैक पर्ल कलर में लिस्ट किया है जहां इसकी कीमत 56,900 रुपये बताई गई है।

galaxy-s7-1 91Mobiles

सैमसंग की ओर से भारत में गैलेक्सी एस7 ऐज गोल्ड पिंक, ब्लू कोरल, ब्लैक ऑनिक्स, गोल्ड प्लेटिनम और सिल्वर टाइटेनियम और पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट के बाद अब नया वेरिएंट ब्लैक पर्ल कलर में पेश किया गया है। 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस यह फोन भारत में कंपनी की साइट पर 30 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही सैमसंग यूजर्स 990 रुपये अतिरिक्त देकर एस7 ऐज के साथ 1,990 रुपये की कीमत वाला गीयर वीआर भी आॅफर के तहत पा सकते हैं।

6-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस

सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 5.5-इंच की डुअल ऐज सुपर एमलोइड स्क्रीन दी गई है। एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित यह फोन ऑक्टाकोर सैमसंग एक्सनॉस प्रोसेसर पर कार्य करता है।

galaxy-s7 91Mobiles

एस7 ऐज के ब्लैक पर्ल वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी गई है तथा साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल को रीयर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इस फोन में डुअल सिम कार्ड, 4जी एलटीई, वाईफाई तथा ब्लूटूथ शामिल हैं तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,600एमएएच की बैटरी दी गई है। आपको बता दें आईपी रेटिड यह फोन पानी व धूल से बचने में भी सक्षम है।

The post 128जीबी मैमोरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज का ब्लैक पर्ल वेरिएंट लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग में फिर लगी आग, यूएस में झुलसा एक भारतीय https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s7-burns-in-us-in-hindi/ Wed, 16 Nov 2016 12:50:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1509 सैमसंग गैलेक्सी एस7 में आग लगने की वजह से विन्निपेग में रहने वाले 34 वर्षीय अमरजीत मान नामक एक शख्स के हाथ बुरी तरह जल गए हैं।

The post सैमसंग में फिर लगी आग, यूएस में झुलसा एक भारतीय first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन्स् में आग लगने व ब्लास्ट की घटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दिन कहीं न कहीं से इस तरह की ख़बरें प्राप्त हो रही है। आज ही हमने आॅस्ट्रेलिया में आईफोन 7 से एक महिला के झुलसने की खबर दी है। वहीं अब सैमसंग गैलेक्सी एस7 के फटने की खबर आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार यह मामला यूनाईटेड स्टेटस् का है जहां सैमसंग गैलेक्सी एस7 में आग लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह जल गया।

प्राप्त सूचना के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस7 में आग लगने की वजह से विन्निपेग में रहने वाले 34 वर्षीय अमरजीत मान नामक एक शख्स के हाथ बुरी तरह जल गए हैं।

एप्पल आईफोन 7 से झुलसा महिला का हाथ

मान के बयान अनुसार ड्राइविंग करते वक्त उन्हें अहसास हुआ कि उनकी जेब में रखा गैलेक्सी एस7 गर्म हो रहा है। जैसे ही मान ने फोन को जेब से निकाला, उसमें आग लग गयी।
उस वक्त कार की खिड़की खुली हुई थी, ​और अपनी सूझ-बूझ से अमरजीत ने जलता हुआ फोन कार से बाहर फेंक दिया। यदि फोन कार में ही ब्लास्ट हो जाता तो दुर्घटना अत्याधिक बुरी हो सकती थी। परंतु इस सबके बावजूद मान के हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं।

अमरजीत मान के अनुसार उन्होनें यह स्मार्टफोन 6 महीने पहले ही खरीदा था।अब इस दुर्घटना के बाद उनके हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अपने नुकसान की भरपाई के लिए मान ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मुआवजे की अपील की है।

The post सैमसंग में फिर लगी आग, यूएस में झुलसा एक भारतीय first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग ने दिया आॅफर गैलेक्सी नोट 7 के बदले लें गैलेक्सी एस7 या एस7 ऐज और पाएं ढेरे आॅफर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-offering-freebies-for-going-with-galaxy-s7-or-galaxy-s7-edge-instead-of-galaxy-note7-pre-bookers-in-india-in-hindi/ Sun, 16 Oct 2016 10:37:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=687 सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के बदले एस7 या गैलेक्सी एस7 ऐज लेने पर कंपनी वीआर हेडसेट, लेवल यू वारलेस स्टिरियो हेडसेट, आॅक्यूलस वीआर कंटेंट मुफ्त दे रही है।

The post सैमसंग ने दिया आॅफर गैलेक्सी नोट 7 के बदले लें गैलेक्सी एस7 या एस7 ऐज और पाएं ढेरे आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के रिकॉल कर लेन के बाद कंपनी को लगभग 5 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है। परंतु नुकसान की परवाह न करते हुए कंपनी की कोशिश यही है कि किसी तरह अपने उपभोक्ताओं को संतुष्ट रखा जाए और इसके लिए सैमसंग हर प्रयास कर रही है। हाल में ऐसी ही कोशिश भारत में देखने को मिली। सैमसंग गैलेक्सी लोट 7 को भारत में प्रदर्शित कर दिया गया था और इसी प्रीबुकिंग भी शुरू हो चुकी थी लेकिन भारत में यह फोन लॉन्च नहीं हुआ। ऐसे में सैमंसग की कोशिश यही है कि उन उपभोक्ताओं को गैलेक्सी एस7 या एस7 ऐज के साथ रोक लिया जाए।

हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि इसके साथ कंपनी ढेरों आॅफर मुहैया करा रही है। जिन उपभोक्ताओं ने गैलेक्सी नोट 7 के लिए अडवांस प्रीबु​किंग करा रखा था अगर वे सैमसंग गैलेक्सी एस7 या गैलेक्सी एस7 ऐज लेते हैं तो उन्हें गियर वीआर हेडसेट, लेवल यू वारलेस स्टिरियो हेडसेट, आॅक्यूलस वीआर कंटेंट मुफ्त में दिया जाएगा। इसके साथ ही एक साल के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी मिलेगी।

सभी गैलेक्सी नोट 7 को अब खुद ही नष्ट करेगी सैमसंग

भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर 11 अगस्त सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को लॉन्च किया गया था और 22 अगस्त से इसकी प्रीबुकिंग शुरू हो गई थी। परंतु भारत में उपलब्ध होने से पहले ही गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने की गई खबरें आने की वजह से लॉन्च को रोक दिया गया। हालांकि बाद में फोन की खामियों को दूर कर लॉन्च करने की बात कही गई लेकिन फोन की बैटरी फटने की खबर इस कदर छाई की अंतत: सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 7 के उत्पान को बंद करने का निर्णय ले लिया।

गूगल पिक्सल फोन के लिए एचटीसी देगा आफ्टर सेल्स सर्विस

कंपनी ने गैलेक्सी नोट 7 के तकनीकी सुधार में असफल रही और इसके लिए कंपनी ने स्मार्टफोन का प्री-ऑर्डर कर चुके ग्राहकों से एसएमएस और ईमेल के जरिए डिवाइस को मुहैया नहीं कराने के लिए खेद जताया है। इसके साथ ही नोट 7 का प्री-ऑर्डर करने वालों को कंपनी नोट 7 के बदले गैलेक्सी एस7 या एस7 एज स्मार्टफोन मुहैया कराने का वादा कर रही है।

The post सैमसंग ने दिया आॅफर गैलेक्सी नोट 7 के बदले लें गैलेक्सी एस7 या एस7 ऐज और पाएं ढेरे आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>