Samsung Galaxy S8 Active | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Oct 2017 07:34:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लॉन्च होने से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-active-specifications-leak-in-hindi/ Mon, 31 Jul 2017 08:42:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10163 गैलेक्सी एस8 एक्टिव की फुल स्पेक्सशीट सामनें आई है। इस लीक में एस8 एक्टिव वर्ज़न की तुलना गैलेक्स एस8 से भी की गई है।

The post लॉन्च होने से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक बाजार में अपने आर्कषक डिजाईन और ​अनूठी डिसप्ले के चलते प्रसिद्धि पा चुके सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी इसके एक्टिव वर्ज़न की तैयारी में है। पिछले दिनों जहां इस फोन की फोटो और कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी वहीं अब गैलेक्सी एस8 एक्टिव की फुल स्पेक्सशीट सामनें आई है। इस लीक में एस8 एक्टिव वर्ज़न की तुलना गैलेक्स एस8 से भी की गई है।

6जीबी रैम के साथ पेश होगा सैमसंग का यह दो स्क्रीन वाल फ्लिप स्मार्टफोन

चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक टिप्सटर द्वारा सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन की जानकारी शेयर की गई है। इस लीक के अनुसार यह फोन शैटर रीज़िस्टेंट इन्फिनिटी ऐज़ डिसप्ले पर पेश होगा। गैलेक्सी एस8 एक्टिव में 5.8-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी जा सकती है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड होगी।

samsung-galaxy-s8-active-1

लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से इसे 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज़ पर पेश किया जाएगा जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के ​लिए इसमें डुअल पिक्सल वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

नोकिया 2 की इमेज हुई लीक, स्पेसिफिकेशन्स का भी हुआ खुलासा

यह फोन ब्लूटूथ, एनएफसी और वाईफाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगा। मैटल डिजाईन के साथ ही यह फोन डस्ट व वॉटर प्रूफ होगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वहीं गैलेक्सी एस8 एक्टिव में सैमसंग का बिक्सबे बटन भी मौजूद होगा।

The post लॉन्च होने से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण होगा लॉन्च, कंपनी ने कर ली तैयारी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-active-with-specifications-in-hindi/ Mon, 24 Jul 2017 08:03:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9900 सैमसंग गैलेक्सी एस8 के एक्टिव वर्ज़न की फोटो शेयर की है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण होगा लॉन्च, कंपनी ने कर ली तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन बाज़ार में सुपरहिट होने के बाद सैमसंग गैलेक्सी एस8 अब नए रंग-रूप में जल्द ही सामनें आ सकता है। टेक कंपनी सैमसंग अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एक और वर्ज़न पेश करने की तैयारी में है, जो सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव होगा। पिछले दिनों इस फोन की कुछ जानकारी लीक होने के बाद इस मॉडल की फोटो सामनें आई है।

खुलासा: क्वालकॉम के इस लेटेस्ट चिपसेट पर रन करेगा जियोफोन

एंडरॉयड पोलिस ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 के एक्टिव वर्ज़न की फोटो शेयर की है। मजबूत​ डिजाईन और रग्ड बॉडी के लिए प्रसिद्ध सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज़ के अन्य एक्टिव मॉडल्स की तरह गैलेक्सी एस8 का एक्टिव वर्ज़न भी कुछ इस तरह का ही होगा। खबर के अनुसार गैलेक्सी एस8 एक्टिव को मॉडल नंबर एसएम-जी892ए के साथ लॉन्च किया जाएगा।

सामनें आई फोन में साफ देखा जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव में कंपनी ने बेज़ललेस इन्फिनिटी डिसप्ले नहीं दी है। सैमसंग ने इस फ्लैट स्क्रीन पर ही पेश किया है। यह फोन पॉलीकार्बोनेट पर बना होगा तथा इसके किनारें मैटल से लैस होंगे। एस8 एक्टिव में स्क्रीन पर ही कैपेसेटिव ‘की’ दिखाई गई है तथा कहा गया है कि इसमें बिक्सबे बटन भी मौजूद होगा।

क्या आपने देखा लेनोवो का यह फोल्ड होने वाला टैबलेट

वहीं इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार फोन में 5.8-इंच की ​बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर काम करेगा। कंपनी इसे 4जीबी व 6जीबी रैम पर पेश कर सकती है। वहीं इस फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। डस्ट व वॉटर प्रूफ होने के साथ ही इस मॉडल में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण होगा लॉन्च, कंपनी ने कर ली तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, एस8 से सस्ता होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-active-details-form-fcc-in-hindi/ Mon, 03 Jul 2017 06:43:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9196 फोन के स्पेसिफिकेशन का फिलहाल ज्यादा जिक्र नहीं है लेकिन वाईफाई सर्टिफिकेशन के लि इसे लिस्ट किया गया है। इससे पहले आई खबर के अनुसार गैलेक्सी एस8 एक्टिव को मॉडल नंबर एसएम-जी892ए के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को सैमसंग की वेबसाइट पर देखा गया था

The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, एस8 से सस्ता होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ दिन पहले ही जानकारी आई थी कि सैमसंग अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण लॉन्च करने वाला है जिसका नाम सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव होगा। उस वक्त फोन के मॉडल नंबर और डिजाइन के बारे में खुलासा किया गया था वहीं आज इस फोन के कुछ फीचर्स का खुलासा किया गया है। गैलेक्सी एस8 एक्टिव को यूएस की सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर देखा गया है।

इस खबर को सबसे पहले मोबाइल एक्सपोज ने किया है। एफसीसी में कंपनी ने फोन के सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ फोन का ड्रॉइंग भी पेश किया जिसमें आप एस8 एक्टिव का बैक पैनल देख सकते हैं। डिजाइन के मामले में यह बहुत हद तक गैलेक्सी एस8 के समान ही है। हालांकि फोटो देखकर फिलहाल यह नहीं बताया जा सकता कि यह फोन किन रंगों में उपलब्ध होगा।

8-मेगापिक्सल कैमरा और 16जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ मीज़ु का सस्ता 4जी वोएलटीई फोन

फोन के स्पेसिफिकेशन का फिलहाल ज्यादा जिक्र नहीं है लेकिन वाईफाई सर्टिफिकेशन के लि इसे लिस्ट किया गया है। इससे पहले आई खबर के अनुसार गैलेक्सी एस8 एक्टिव को मॉडल नंबर एसएम-जी892ए के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को सैमसंग की वेबसाइट पर देखा गया था।

भारत में लॉन्च होने से पहले देखें एक झलक मोटो ई4 प्लस की, शाओमी को टक्कर देने आ रहा है यह फोन

हालांकि जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव में आपको बेज़ललेस इन्फिनिटी डिसप्ले देखने को नहीं मिलेगा। इसे कंपनी फ्लैट स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। फोन में 5.8-इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। सैमसंग की ओर से इस वेरिएंट को 4जीबी रैम पर पेश किया जा सकता है जो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर काम करेगा। इस फोन को डस्ट व वॉटर प्रूफिंग तकनीक के साथ ही 4,000एमएएच की बैटरी पर पेश किया जा सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, एस8 से सस्ता होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8s-new-variant-galaxy-s8-active-leak-with-specifications-in-hindi/ Wed, 21 Jun 2017 09:33:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8774 गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस के बाद इस फोन का एक और वेरिएंट गैलेक्सी एस8 एक्टिव नाम से पेश किया जाएगा।

The post गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 को भारत में लॉन्च किया है। कीमत ज्यादा होने के बावजूद इस फोन के खरीदार बहुत है। इस फोन को गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस के रूप में पेश किया था। वहीं अब जानकारी मिल रही है कि सैगसंग इस फोन का एक और वेरिएंट जल्द ही लॉन्च करने वाली है जिसे गैलेक्सी एस8 एक्टिव नाम से पेश किया जाएगा।

सैमसंग के बाद अब एलजी बना रहा है 6जीबी रैम वाला फोन

जाने-माने टिप्सटर रोनाल्ड ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिये सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव को जल्द ही सामनें आने की बात की है। ट्वीट के जरिये इन्होंने बताया है कि गैलेक्सी एस8 एक्टिव को मॉडल नंबर एसएम-जी892ए के साथ सैमसंग की वेबसाइट पर देखा गया है। साथ ही सैमसंग के इस नए वेरिएंट की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है।

लीक के अनुसार गैलेक्सी एस8 एक्टिव को गैलेक्सी एस8 की तरह बेज़ललैस इन्फिनिटी पर पेश नहीं बल्कि फ्लैट डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। इस वेरिएंट में 5.8-इंच की ​बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। सैमसंग की ओर से इस वेरिएंट को 4जीबी रैम पर पेश किया जा सकता है जो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर काम करेगा। इस फोन को डस्ट व वॉटर प्रूफिंग तकनीक के साथ ही 4,000एमएएच की बैटरी पर पेश किया जा सकता है।

6जीबी रैम वाला आॅनर 8 प्रो जल्द होगा भारत में लॉन्च

गौरतलब है कि पहले भी सैमसंग अपने महंगे फोन का सस्ता संस्करण एक्टिव नाम से लॉन्च करता आया है। ऐसे में आशा है कि यह फोन भी उपभोक्ताओं को जल्द ही देखने को मिल जाए। बहरहाल अभी सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर गैलेक्सी एस8 एक्टिव को लेकर किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है साथ ही यह फोन भारत में आएगा या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

The post गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>