The post Samsung Galaxy Tab S8+ टैबलेट Snapdragon 8 Gen 1 SoC, 8GB RAM के साथ हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खुबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung इन दिनों अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ प्रीमियम टैबलेट Galaxy Tab S8 series को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग के Galaxy Tab 8 लाइनअप के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें तीन टैबलेट – Samsung Galaxy Tab S8, Samsung Galaxy Tab S8+, और Samsung Galaxy Tab S8 Ultra लॉन्च किए जा सकते हैं। सैमसंग के तीनों अपकमिंग सैमसंग टैबलेट के डिजाइन और रेंडर लीक हो चुके हैं। अब Galaxy Tab S8+ को मॉडल नंबर SM-X808U के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। Geekbench डेटाबेस की लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग Galaxy Tab S8+ टैबलेट को Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung SM-X808U टैबलेट ने गीकबेंच 5 बेंचमार्क पर सिंगल कोर टेस्ट में 1223 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। वहीं मल्टी कोर टेस्ट में इसने 3195 पॉइन्टस का स्कोर किया है। इसके साथ ही Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग Galaxy Tab S8+ टैबलेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा जिसमें 1+3+4 कोर होंगे और इसका कोडनेम Taro है। इससे पता चलता है कि Galaxy Tab S8+ टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। बता दें कि Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट 4nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बना है और इसमें X2 प्राइम कोर मौजूद हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज की पहली झलक, लॉन्च से पहले डिजाइन से उठा पर्दा
इसके साथ ही Geekbench 5 की लिस्टिंग में सैमसंग का यह टैबलेट 8GB की RAM के साथ लिस्ट किया गया है। सैमसंग का यह टैब प्री-लोडेड Android 12 पर आधारित कंपनी के OneUI पर रन करेगा। रिपोर्ट्स की माने तो Galaxy Tab S8+ टैबलेट में 12.4-इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग का यह टैब 8GB + 128GB के साथ दो कलर वेरिएंट – डार्क ग्रे और सिल्वर में पेश किया जाएगा। सैमसंग के अपकमिंग टैबलेट में 10,090mAh बैटरी दी जाएगी। सैमसंग का यह टैब 5G और Wifi ओनली वेरिएंट में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Vivo V23 Pro स्मार्टफोन मीडियाटेक Dimensity 1200 SoC और 8GB RAM के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां और कब होगा लॉन्च
The post Samsung Galaxy Tab S8+ टैबलेट Snapdragon 8 Gen 1 SoC, 8GB RAM के साथ हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खुबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy S8 ने किया कमाल, बचाई 20 लोगों की जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung Galaxy S8 को कंपनी ने दो साल पहले लॉन्च किया था। लेकिन, हाल ही में यह फोन एक बार फिर खबरों में आ गया है। दरअसल, सैमसंग Galaxy S8 की वजह से 20 लोगों की जान बचाई जा सकी। लगभग दो हफ्ते पहले फिलीपींस में सेबू के पास मलापसकुआ आईलैंड के पास एक नाव पलट गई थी, लेकिन वॉटर रेसिस्टेंट सैमसंग एस8 की वजह से नाव में मौजूद लोगों की जान बच गई।
नाव पलट जाने की वजह से वहां मौजूद सभी के फोन्स ने काम करना बंद कर दिया था, लेकिन जिम एम्डी नाम के अंदर पानी के अंदर डूबा हुआ सैमसंग एस8 फोन काम कर रहा था, जिसकी वजह से एम्डी कॉल कर सके। बता दें कि इस फोन में एसओएस नाम का एक फीचर नहीं है, लेकिन IP68 वॉटर रेसिस्टेंट होने के कारण पानी में डूबने के बाद भी फोन काम करता रहा।
बता दें कि यह घटना दो हफ्ते पहले की है, जब एक नाव में 16 विदेशी और चार फिलीपीन्स नागरिकों को एक आईलैंड पर लेकर जा रही थी। नाव पलटने के बाद इस फोन से मदद मांगी गई और जीपीएस के माध्यम से लोकेशन शेयर की गई थी। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Samsung Galaxy M40 ऑफलाइन स्टोर पर 20,490 रुपये में होगा उपलब्ध
एम्डी नाम के शख्स ने एक रिपोर्ट में बताया कि उस मुश्किल हालात में केवल उन्ही का सैमसंग गैलेक्सी S8 स्मार्टफोन काम कर रहा था, जिसकी मदद से वह बचाव दल से कनेक्ट कर पाए और सुरक्षित बच पाए।
बता दें कि Samsung 7 अगस्त को नोट सीरीज़ के अपकमिंग हैंडसेट Galaxy Note 10 से पर्दा उठाने के लिए तैयार है। कंपनी ने इस फ्लैगशिप नोट लॉन्च के लिए Unpacked इवेंट का आयोजन किया है। Samsung का ग्लोबल इवेंट न्यू यॉर्क में 7 अगस्त को होगा। भारतीय यूजर्स इसकी लाइव स्ट्रीमिंग 8 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे से देख सकेंगे। इसे भी पढ़ें: Exclusive: 7,999 रुपये में लॉन्च होगा Samsung Galaxy A10s, इसमें है 4,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरा
वहीं, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट Galaxy Note 10 के लॉन्च का एक डेडिकेटेड पेज बनाकर तैयार कर चुकी हैं। इसका मतलब है कि ग्लोबल लॉन्च के तुरंत बाद ही इसे भारत के लिए भी पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Note में S Pen दिया जाएगा जिससे प्रोडक्टिविटी से जुड़े टास्क परफॉर्म किए जा सकते हैं। वहीं, Galaxy Note 10 स्मार्टफोन प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस के साथ आएगा। फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, काफी समय से फोन से जुड़ी कई लीक सामने आ चुकी हैं।
The post Samsung Galaxy S8 ने किया कमाल, बचाई 20 लोगों की जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 पर 10,000 रुपये और गैलेक्सी एस8 पर 12,000 रुपये की छूट, सबसे कम कीमत में खरीदें ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
त्योहारों के सीजन आते ही प्रोडक्ट के दाम काफी कम हो जाते हैं। खास कर मोबाइल का तो कहना ही नहीं है। इस दौरान काफी आॅफर्स मिलते हैं। ऐसा ही आॅफर सैमसंग गैलेक्सी ए9 और गैलेक्सी एस8 को लेकर आया है। इन महेंगे फोन को आप भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकते हैं। सैमसंग का यह आॅफर एचडीएफसी के क्रेडिट या डेविट कार्ड के साथ उपलब्ध है जहां गैलेक्सी एस8 पर 12,000 रुपये की और गैलेक्सी एस9 पर 10,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह आॅफर आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है और सारे डिस्काउंट आपको उसी वक्त प्राप्त होंगे।
कैसे लें आॅफर का ला

सैमसंग गैलेकसी एस9 की कीमत 52,900 रुपये है। त्योहारों की इस अवसर पर कंपनी फिलहाल इस फोन पर 6,000 रुपये की छूट की छूट दे रही है। वहीं आॅफलाइन स्टोर पर यदि आप एचडीएफसी कार्ड के माध्यम से फोन की खरीदारी करते हैं तो अतिरिक्त 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा और आप सिर्फ 42,900 रुपये में इसे खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस9 का स्पेसिफिकेशन

इसी तरह यदि आप सैमसंग गैलेक्सी एस8 की खरीदारी करना चाहते हैं तो बाजार में इस फोन का प्राइस 41,990 रुपये है। इस फोन पर कंपनी 8,000 रुपये की फेस्टिवल आॅफर दे रही है। इस फोन की खरीदारी भी यदि आप एचडीएफसी के डेबीट या क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। छूट हटाकर देखें तो यह फोन आपको सिर्फ 29,990 रुपये में प्राप्त हो जाएगा। इस बजट में गैलेक्सी एस8 को कफी अच्छा फोन कहा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 का स्पेसिफिकेशन
The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 पर 10,000 रुपये और गैलेक्सी एस8 पर 12,000 रुपये की छूट, सबसे कम कीमत में खरीदें ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की कीमत में हुई 12,000 रुपये की भारी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने पिछले दिनों ही भारतीय टेक बाजार में अपना हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च किया था। देश में मौजूद सैमसंग फैन्स इस फोन के लॉन्च का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। वहीं आज अपने फैन्स को तोहफा देते हुए सैमसंग ने कंपनी के ही एक अन्य फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस8+ की कीमत में भारी कटौती की है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी एस8+ का मूल्य सीधे 12,000 रुपये कम कर दिया गया है। यह फोन आॅनलाईन व आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर अपनी नई कीमतों के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
सैमसंग ने गैलेक्सी एस8+ को पिछले साल भारत में लॉन्च किया था। यह फोन 64,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था तथा कुछ समय बाद सैमसंग इंडिया ने फोन की कीमत 58,990 रुपये कर दी थी। सैमसंग गैलेक्सी एस8+ पर हुए दूसरे प्राइस कट के बाद यह फोन 51,990 रुपये की कीमत पर बिकना शुरू हुआ था। वहीं अब एक बाद इस फोन की कीमत में कटौती करते हुए सैमसंग ने अपने फैन्स को नया तोहफा दिया है।

सैमसंग ने गैलेक्सी एस8+ की कीमत में 12,000 रुपये की बड़ी कटौती की है। फोन के दाम में हुइ इस भारी गिरावट के बाद सैमसंग गैलेक्सी एस8+ अब सिर्फ 39,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। गैलेक्सी एस8+ को आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। आॅनलाईन प्लेटफार्म पर यह फोन अमेज़न इंडिया व सैमसंग शॉप पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी एस8+ को पेटीएम से भी खरीदा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के फीचर्स व फुल स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
The post सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की कीमत में हुई 12,000 रुपये की भारी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post चलती कार में सैमसंग गैलेक्सी एस8 में लगी आग, बाल-बाल बची महिला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग को लेकर अभी हाल ही में खबर मिली थी जिसमें गैलेक्सी नोट 2 आग लगने की बात सामनें आई थी। यह घटना भारत के मुंबई शहर में घटी थी, जिसके बाद स्मार्टफोन यूजर्स काफी सकते में है। इस बात को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि एक बार फिर सैमसंग स्मार्टफोन में आग लगने को सनसनीखेज़ मामला प्रकाश में आया है। इस बार यह हादसा इतना खतरनाक रहा है जिसमें स्मार्टफोन की आग ने कार तक को जला डाला।
सैमसंग स्मार्टफोन में आग लगने की यह घटना अमेरिका की है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार एक महिला के सैमसंग स्मार्टफोन में उस वक्त आग लग गई जब वह कार चला रही थी। आग की लपटे देखकर महिला तो समझदारी दिखाते हुए कार से उतर गई लेकिन फोन से लगी आग इतनी खतरनाक थी कि उसने थोड़ी ही देर में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और बुरी तरह से जला कर रख दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पास सैमसंग के 2 स्मार्टफोन थे। इनमें गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस4 शामिल थे। जब पीड़िता कार चला रही थी उस वक्त ये दोनों ही स्मार्टफोन महिला की कार में रखे थे। दोनों फोन में अचानक से आग लग गई। महिला के अनुसार वह जल्दी से कार रोककर बाहर निकल गई तथा कुछ ही देर के आग पूरी तरह से गाड़ी में फैल गई।
नोकिया ला रहा है ‘नॉच डिसप्ले’ वाला एक और फोन नोकिया 5.1 प्लस, वीडियो आई सामनें !
महिला का कहना है कि यदि उनकी कार ट्रैफिक में कहीं फसी होती या फिर वह कार से बाहर नहीं निकल पाती तो उसकी जान बचनी मुश्किल थी। इस हादसे पर सैमसंग ने कहा है कि उनके डिवाईस पूरे परिक्षण के बाद ही बेचे जा रहे हैं ऐसे में इस तरह की घटना घटित होना मुमकिन नहीं नज़र आता। वहीं दूसरी ओर फायर विभाग ने यह माना है कि आग लगने की वजह स्मार्टफोन ही है।
शाओमी रेडमी 6 में नहीं होगी नॉच, मीडियाटेक चिपसेट के साथ फुलव्यू स्क्रीन पर होगा लॉन्च
इस हादसे के बाद महिला की जान तो बच गई लेकिन दोनों स्मार्टफोन और कार के साथ ही पीड़िता का काफी नुकसान हो गया है। मामले को लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। वहीं दूसरी ओर दैनिक जरूरत बन चुके स्मार्टफोंस की वजह से इस तरह के हादसे होना और लोगों की जान पर बन आना मोबाईल कंपनियों की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान तो लगाते ही हैं साथ ही एक आम यूजर की जिंदगी से हो रहे इस खिलवाड़ की गंभीरता भी दर्शाते हैं।
The post चलती कार में सैमसंग गैलेक्सी एस8 में लगी आग, बाल-बाल बची महिला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 लाइट आया सामनें, 21 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी सैमसंग को लेकर कुछ दिनों पहले खबर सामनें आई थी कि कंपनी अपनी गैलेक्सी सीरीज़ के हिट स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 के नए वर्ज़न पर काम कर रही है। चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर इस फोन की लिस्टिंग होने के बाद यह चर्चा और भी प्रबल हो गई थी कि कंपनी जल्द ही गैलेक्सी एस8 के लाइट वर्ज़न को टेक जगत के सामनें पेश कर देगी। वहीं आज एक बार फिर सैमसंग गैलेक्सी एस8 लाइट को लेकर नया लीक सामनें आया है। इस लीक में फोन की आॅफिशियल फोटो शेयर की गई है तथा साथ ही फोन की लॉन्च डेट का भी खुलासा किया गया है।
माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर सैमसंग गैलेक्सी एस8 लाइट की आॅफिशियल फोटोज़ शेयर की गई है। इन फोटोज़ में फोन को बर्गन्डी रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में दिखाया गया है। यहां फोन की 4 फोटो शेयर की गई है लेकिन सभी फोटोज़ में गैलेक्सी एस8 लाइट का बैक पैनल ही दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश लाईट से लैस है। रियर कैमरा सेटअप के साईड में ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 लाइट के किनारे कर्व्ड है तथा इसमें एंटिना बैंड दिया गया है। फोन के बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा दाएं पैनल पर भी एक बटन मौजूद है, जो शायद बिक्सबे की शार्टकट की हो सकती है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन 5.8-इंच की फुलएचडी+ इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जो 2220 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी।
एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये में बिकी फ्लिपकार्ट, अब बदल जाएगी आॅनलाईन शॉपिंग की दुनिया
लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित होगा तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू दिया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 लाइट को 4जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश कर सकती है तथा फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 लाइट के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है तथा सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का वाईड एंगल कैमरा लेंस देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन आईपी68 रेटिड होगा जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखेगा। 4जी वोएलटीई, एनएफसी व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
आ गया एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट ओएस ‘एंडरॉयड पी’, जानें कैसे अभी करें अपने फोन में इंस्टॉल
सैमसंग गैलेक्सी एस8 लाइट को लेकर कहा जा रहा है कि सैमंसग कंपनी अपने इस सस्ते स्मार्टफोन को आने वाली 21 मई के दिन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन के भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 23,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च संबंधी जानकारी के लिए सैमसंग की आॅफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।
The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 लाइट आया सामनें, 21 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की कीमत हुई कम, कंपनी ने की 10,910 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले महीने ही सैमसंग ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी एस9 और एस9+ लॉन्च किया था। इन दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स की सेल शुरू हुए अभी महीना भी नहीं हुआ है कि सैमसंग इंडिया की ओर से इन स्मार्टफोन्स के पहले वाले वर्ज़न यानि गैलेक्सी एस8 और एस8+ की कीमतों में कटौती कर दी गई है। सैमसंगी द्वारा प्राइस कट के बाद अब गैलेक्सी एस8 और ए8+ के वेरिएंट्स को सीधे 10,910 रुपये की कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
सैमसंग इंडिया द्वारा गैलेक्सी एस9 के साथ साथ गैलेक्सी एस9+ के दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती की गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 की बात करें तो पिछले साल लॉन्च हुए इस फोन की कीमत 57,900 रुपये थी। कंपनी की ओर से अब इसकी कीमत में सीधे 8,910 रुपये की कटौती कर दी गई है और अब गैलेक्सी एस9 को 49,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कंपनी द्वारी 10,910 रुपये की कटौती की गई है। गैलेक्सी एस9+ के इस वेरिएंट की कीमत अब तक जहां 64,900 रुपये थी वहीं इस बड़े प्राइस कट के बाद फोन को 53,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
वनप्लस 6 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट
वहीं गैलेक्सी एस9+ के 128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की बात करें तो यह फोन बाजार में 70,900 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था। लेकिन सैमसंग इंडिया की ओर से अब इस फोन की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती कर दी गई है जिसके बाद इस वेरिएंट को 64,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8+ को आॅनलाईन साइट्स के साथ-साथ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। वहीं पेटीएम पर आॅफर के तहत इस फोन की खरीद पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।
The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की कीमत हुई कम, कंपनी ने की 10,910 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी एस8, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 53,900 रुपये
यदि वर्ष 2017 की सबसे बेस्ट फोन की बात की जाए तो उसमें सैमसंग गैलेकसी एस8 का जिक्र जरूर आएगा। हालांकि इसके बाद नोट और आईफोन 10 जैसे फोन भी भारत में लॉन्च हुए लेकिन इस फोन ने साल के शुरुआत में ही फ्लैगशिप फोंस के लिए एक ट्रेंड सेट कर दिया जिसे बाद में दूसरी कंपनियों ने अनुसार किया। आकर्षक स्पेसिफिकेशन, शानदार लुक और दमदार फीचर के बदौलत पूरे साल यह फोन चर्चा में रहा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 फ्लिपकार्ट और अमेज़न सहित सभी आॅनलाइन स्टारे के अलावा आॅफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है। जानें इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी एस8 बेज़ल लेस डिजाइन में उपलब्ध है और कंपनी ने इसे फ्रंट व बैक देनों में कर्व्ड डिजाइन के साथ पेश किया है। यह फोन पकड़ने में आपके बेहतर ग्रिप देता है। दूसरे गैलेक्सी एस सीरीज के फोन की तरह भी यह फोन ग्लास का बना है जो एक प्रीमियम अहसास कराएगा। डिजाइन देखकर कहा जा सकता है कि यह फोन आपको पहली झलक में ही आकर्षित करने का दम रखता है। वहीं खास बात यह भी कही जा सकती है कि यह फोन आईपी67 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धुल अवरोधक होने का भरोसा देता है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 सैमसंग ट्रेड मार्क होम बटन सहित नीचे के सभी बटन हटा दिए गए हैं और ये सभी आॅप्शन आपको होम स्क्रीन पर मिलेंगे। इससे बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन छोटा दिखाई देता है। कंपनी ने इस बार सेंस टच स्क्रीन का उपयोग किया है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
डिसप्ले
सैमंसग गैलेक्सी एस8 को बैजल लेस डिजाइन के साथ पेश किया गया है और यह देखने में काफी आकर्षक है। इसमें 5.8-इंच की सुपर एमोलड स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2960 x 1440 पिक्सल है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि जहां पिछले साल गैलेक्सी एस7 फ्लैट स्क्रीन में उपलब्ध था। वहीं इस बार एस8 को कर्व्ड ऐज डिसप्ले के साथ पेश किया गया है।
हार्डवेयर
सैमसंग गैलेक्सी एस8 को दो चिपसेट मॉडल पर पेश किया गया है। एक मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट है जबकि दूसरा एक्नोस 8895 चिपसेट उपलब्ध है। भारत में एक्सनोस वाला मॉडल है। यह विश्व का पहला फोन है जो 1जीबीपीएस तक की गती से डाटा का उपयोग करने में सक्षम है। यह फोन 4जीब रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है। बाद में इसका 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी वाला वेरियंट भी उपलब्ध हो गया।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल वालाा रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि पुराने फोन की अपेक्षा यह ज्यादा बेहतर फोटोग्राफी करने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आप 4जी वोएलटी का उपयोग कर सकते हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि वोएलटीई नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए डायरेक्ट वीडियो कॉलिंग बटन है। इसके अलावा फोन में एनएफसी, वाईफाई और ब्लूटूथ दिया गया है। यह फोन सैमसंग पे सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस8 में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 के सारे स्पेसिफिकेशन
| मॉडल | सैमसंग गैलेक्सी एस8 |
| डिसप्ले | |
| स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.8 इंच (14.73 सेंटीमीटर) |
| रेजल्यूशन | फुल एचडी+ (1,440 x 2,960 पिक्सल), 18:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले |
| प्रोटेक्शन | कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 |
| स्क्रीन टाइप | सुपर एमोलेड |
| टचस्क्रीन | हां |
| हार्डवेयर | |
| प्रोसेसर मॉडल | एक्सनोस 8895 |
| प्रोसेसर | आॅक्टाकोर (2.3गीगाहट्र्ज + 1.7गीगाहट्र्ज ) प्रोसेसर |
| ग्राफिक्स प्रोसेसर | माली-जी71 एमपी20- ईएमईए |
| मैमोरी | |
| रैम | 4जीबी |
| इंटरनल मैमेरी | 64जीबी |
| एक्सपेंडेबल मैमोरी | 256जीबी माइक्रोएसडी |
| कैमरा | |
| रियर कैमरा | 12-मेगापिक्सल |
| रियर फ्लैश | हां |
| फ्रंट कैमरा | 8-मेगापिक्सल |
| फ्रंट फ्लैश | नहीं |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 2,160 @ 30 फ्रेम |
| सॉफ्टवेयर | |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.1(नुगट) |
| यूआई | टजविज़ |
| पावर बैकअप | |
| बैटरी क्षमता | 3,000 एमएएच |
| रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
| बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
| डाटा कनेक्टिविटी | |
| सिम साइज | सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो |
| सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| वाई-फाई | हां |
| जीपीएस | हां |
| ब्लूटूथ | हां |
| एनएफसी | हां |
| यूएसबी ओटीजी | हां |
| सेंसर | |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
| इंफ्रारेड | नहीं |
| प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
| एक्सेलेरोमीटर | हां |
| एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
| जायरोस्कोप | हां |
| म्यूजिक | |
| म्यूजिक प्लेयर | हां |
| हेडफोन | हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक |
| एफएम | हां |
| डायमेंशन | 163.6 X80.8 X 7.4एमएम |
| वज़न | 185ग्राम |
| कलर | मिडनाइड ब्लैक, ऑर्चिड ग्रे, आर्कटिक सिल्वर, कोरल ब्ल्यू, मैपल गोल्ड |
The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉन्च होने से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक बाजार में अपने आर्कषक डिजाईन और अनूठी डिसप्ले के चलते प्रसिद्धि पा चुके सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी इसके एक्टिव वर्ज़न की तैयारी में है। पिछले दिनों जहां इस फोन की फोटो और कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी वहीं अब गैलेक्सी एस8 एक्टिव की फुल स्पेक्सशीट सामनें आई है। इस लीक में एस8 एक्टिव वर्ज़न की तुलना गैलेक्स एस8 से भी की गई है।
6जीबी रैम के साथ पेश होगा सैमसंग का यह दो स्क्रीन वाल फ्लिप स्मार्टफोन
चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक टिप्सटर द्वारा सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन की जानकारी शेयर की गई है। इस लीक के अनुसार यह फोन शैटर रीज़िस्टेंट इन्फिनिटी ऐज़ डिसप्ले पर पेश होगा। गैलेक्सी एस8 एक्टिव में 5.8-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी जा सकती है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड होगी।

लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से इसे 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज़ पर पेश किया जाएगा जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल पिक्सल वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
नोकिया 2 की इमेज हुई लीक, स्पेसिफिकेशन्स का भी हुआ खुलासा
यह फोन ब्लूटूथ, एनएफसी और वाईफाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगा। मैटल डिजाईन के साथ ही यह फोन डस्ट व वॉटर प्रूफ होगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वहीं गैलेक्सी एस8 एक्टिव में सैमसंग का बिक्सबे बटन भी मौजूद होगा।
The post लॉन्च होने से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण होगा लॉन्च, कंपनी ने कर ली तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन बाज़ार में सुपरहिट होने के बाद सैमसंग गैलेक्सी एस8 अब नए रंग-रूप में जल्द ही सामनें आ सकता है। टेक कंपनी सैमसंग अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एक और वर्ज़न पेश करने की तैयारी में है, जो सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव होगा। पिछले दिनों इस फोन की कुछ जानकारी लीक होने के बाद इस मॉडल की फोटो सामनें आई है।
खुलासा: क्वालकॉम के इस लेटेस्ट चिपसेट पर रन करेगा जियोफोन
एंडरॉयड पोलिस ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 के एक्टिव वर्ज़न की फोटो शेयर की है। मजबूत डिजाईन और रग्ड बॉडी के लिए प्रसिद्ध सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज़ के अन्य एक्टिव मॉडल्स की तरह गैलेक्सी एस8 का एक्टिव वर्ज़न भी कुछ इस तरह का ही होगा। खबर के अनुसार गैलेक्सी एस8 एक्टिव को मॉडल नंबर एसएम-जी892ए के साथ लॉन्च किया जाएगा।
सामनें आई फोन में साफ देखा जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव में कंपनी ने बेज़ललेस इन्फिनिटी डिसप्ले नहीं दी है। सैमसंग ने इस फ्लैट स्क्रीन पर ही पेश किया है। यह फोन पॉलीकार्बोनेट पर बना होगा तथा इसके किनारें मैटल से लैस होंगे। एस8 एक्टिव में स्क्रीन पर ही कैपेसेटिव ‘की’ दिखाई गई है तथा कहा गया है कि इसमें बिक्सबे बटन भी मौजूद होगा।
क्या आपने देखा लेनोवो का यह फोल्ड होने वाला टैबलेट
वहीं इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार फोन में 5.8-इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर काम करेगा। कंपनी इसे 4जीबी व 6जीबी रैम पर पेश कर सकती है। वहीं इस फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। डस्ट व वॉटर प्रूफ होने के साथ ही इस मॉडल में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है।
The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण होगा लॉन्च, कंपनी ने कर ली तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>