Samsung Galaxy S9 128GB | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 Mar 2018 08:12:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s9-and-s9-plus-128gb-storage-variant-launched-in-india-full-specifications-in-hindi/ Tue, 27 Mar 2018 08:12:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18458 इस नए फोन वेरिएंट की कीमत का खुलासा भी हो गया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने हाल ही में भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी एस9 और एस9+ लॉन्च किया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल इस माह से सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी एस9 और एस9+ को 64जीबी और 256जीबी स्टोरेज आप्शन के साथ लॉन्च किया था। 91मोबाइल्स ने मार्च के पहले हफ्ते में ही एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि सैमसंग इन स्मार्टफोन मॉडल्स का 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी देश में लॉन्च करेगी। वहीं अब इस नए फोन वेरिएंट की कीमत का खुलासा भी हो गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार गैलेक्सी एस9 और एस9+ का 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। हमें मिली सूचना के मुताबिक गैलेक्सी एस9 के 128जीबी मैमोरी वेरिएंट का डीलर प्राइज़ जहां 60,900 रुपये होगा वहीं इसकी कीमत देश में 61,900 रुपये होगी। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ का ​डीलर प्राइज़ 67,900 रुपये होगा और इस वेरिएंट को 68,900 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि दोनों फोन मॉडल की यह कीमत जीएसटी को मिलाकर है, यानि इस मूल्य के अलावा कोई अतिरिक्त कर या शुल्क नहीं देना होगा।

samsung price

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ की उपलब्धता की बात करें तो ये कंपनी की ओर से किसी तय तारीख की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इतना तय है कि ये दोनों नए वेरिएंट आने वाले दिनों में आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगे। वहीं आॅनलाईन प्लेटफार्म की बात करें तो फिलहाल अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर भी ये दोनों वेरिएंट नदारद है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ के अन्य वेरिएंट्स की कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस9 के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये तथा 256जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 65,900 रुपये है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ का 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 64,900 रुपये तथा 256जीबी मैमोरी वेरिएंट 72,900 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>