The post सैमसंग ने की गैलेक्सी नोट 9 और एस9+ की कीमत कम, मिलेगा 32,000 रुपये तक का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एप्पल ने अपने इंडियन फैन्स को वेलेंटाईन का तोहफा देते हुए आईफोन एक्सआर पर बड़े ऑफर की शुरूआत की है। आईफोन एक्सआर के सभी वेरिएंट्स की खरीद पर कंपनी 5,300 रुपये की छूट दे रही है। एप्पल के इस दांव के बाद अब सैमसंग ने भी अपनी चाल चली है। अधिक से अधिक युवाओं को लुभाने के लिए सैमसंग ने एक साथ अपने दो हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ऑफर शुरू किया है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी नोट 9 और गैलेक्सी एस9 प्लस को कम कीमतों पर बेचा जा रहा है तथा छूट के साथ ही कंपनी इन दोनों फोन पर कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।
सैमसंग की ओर से वेलेंटाईन के मौके पर ‘बेस्ट डेज़’ की शुरूआत की गई है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी नोट 9 की कीमत पर जहां 7,000 रुपये की छूट दी जा रही है वहीं कंपनी ने गैलेक्सी एस9प्लस की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती की है। प्राइज़ कट के बाद जहां गैलेक्सी एस9 प्लस के सभी वेरिएंट्स को कम दामों पर खरीदा जा सकता है वहीं गैलेक्सी नोट 9 के 8जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ही इस ऑफर के तहत कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह होगी नई कीमतें
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 (8जीबी/512जीबी) = 77,900 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी एस9+ (6जीबी/64जीबी) = 57,900 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी एस9+ (6जीबी/128जीबी) = 61,900 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी एस9+ (6जीबी/256जीबी) = 65,900 रुपये

इन ऑफर्स का भी मिलेगा फायदा
प्राइज़ कट और डिस्काउंट के अलावा सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 तथा गैलेक्सी एस9+ स्मार्टफोन को यदि एचडीएफसी कार्ड के जरिये खरीदा जाता है तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 पर जहां 6,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा वहीं गैलेक्सी एस9 प्लस पर 4,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। सिर्फ इतना ही नहीं कुछ खास समय सीमा के दौरान गैलेक्सी नोट 9 तथा गैलेक्सी एस9+ पर 2,000 रुपये का अतिरिक्स कैशबैक भी मिलेगा।
सैमसंग डिस्काउंट और कैशबैक के अलावा अपने स्मार्टफोंस पर 9,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू भी दे रही है। वहीं गैलेक्सी नोट 9 की खरीद 24,990 रुपये की कीमत वाली गैलेक्सी वॉच को सिर्फ 9,999 रुपये में पाया जा सकेगा। कुल मिलाकर सैमसंग गैलेक्सी एस9+ और गैलेक्सी नोट 9 को वेलेंटाईन के मौके पर खरीदने पर 32,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा।
*सैमसंग गैलेक्सी एस 9+ के प्राइज़ कट की खबर हम कंपनी की घोषणा से पहले ही 4 फरवरी को अपनी रिपोर्ट में दे चुके हैं*
The post सैमसंग ने की गैलेक्सी नोट 9 और एस9+ की कीमत कम, मिलेगा 32,000 रुपये तक का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 256जीबी स्टोरेज वाले सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की कीमत हुई कम, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग 20 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी गैलेक्सी एस10 सीरीज के साथ ही फोल्डेबल 5जी फोन को भी लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब सामने आई खबर के अनुसार कंपनी ने भारत में गैलेक्सी एस9+ की कीमत में कटौती कर दी है। 91मोबाइल्स को रिटेल चेन सोर्स से इस बात की जानकारी हासिल हुई है।
हमारे सोर्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। कम कीमत के साथ यह फोन ऑफलाइन मार्केट में खरीदे जा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस रिव्यू: यूं ही नहीं कहा जाता है प्रीमियम फोन
अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी एस9+ की नई कीमत की तो इसके बेस वेरिएंट 64जीबी को 57,900 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 128जीबी को 61,900 रुपए और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 65,900 रुपए में खरीदा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस आपको 6.2-इंच की सुपर एमोलेड क्वॉड एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसका स्क्रीन रेज्ल्यूशन 2960 x 1440 पिक्सल है। साधारणत: बेज़ल लेस डिसप्ले जहां 18:9 आसपेक्ट रेशियो के होते हैं वहीं इस सैमसंग फोन में यह आसपेक्ट रेशियो 18.5 का है। यह एक्सनोस 9810 चिपसेट के साथ आता है।
गैलेक्सी एस9+ में 12-मेगापिक्सल के दो सेंसर के साथ एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें से एक टेलिफोटो लेंस और एक वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस9+ में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
The post 256जीबी स्टोरेज वाले सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की कीमत हुई कम, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस रिव्यू: यूं ही नहीं कहा जाता है प्रीमियम फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जैसा कि मालूम है सैमसंग हर साल गैलेक्सी एस और नोट सीरीज में अपने फ्लैगशिप फोन को लॉन्च करता है। मार्च में एस सीरीज के फोन आते हैं जबकि नोट फोन अक्टूबर तक दस्तक देते हैं। इस बार भी मार्च में सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस भारत में उपलब्ध हो चुके हैं। बेहतरीन डिजाईन और डिसप्ले से लैस इन फोंस को लोगों ने काफी सराहा और इन फोंस के बारे में जानने के लिए यूजर्स भी काफी उत्सुक होते हैं क्योंकि यहां से इनोवेशन शुरू होता है। सैमसंग शुरुआत करता है और दूसरे ब्रांड उसे फॉलो करते हैं। पिछले साल भी एस8 से कंपनी ने बेज़ल लेस डिसप्ले वाले फोन की शुरुआत की थी और बाद में यह ट्रेंड बन गया। वहीं इस बार कुछ और भी नया है। अब तक देखा जाता था कि गैलेक्सी एस सीरीज और इसके प्लस मॉडल में स्क्रीन का ही अंतर होता था लेकिन इस बार डिसप्ले के साथ फीचर्स में भी बदलाव हैं। ऐसे में यूजर्स के पास इस फोन को लेकर कई सवाल हैं। जैसे— कैसे हैं ये फोन, इस बार क्या नया है, क्या इसे लेना सही है, परफॉर्मेंस कैसा है और बैटरी बैकअप सही है या नहीं? संयोग से सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस हमारे पास भी रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ और हमनें अपने इस रिव्यू में इन्हीं सवालो के जवाब देने की कोशिश की है। जानें नोकिया 8 सिरोको के 8 शानदार फीचर्स, क्यों खास है यह फोन
प्रीमियम लुक

इसमें कोई दो राय नहीं है कि सैमसंग गेलेक्सी एस9 और एस9 प्लस डिजाइन के मामले में आपको गैलेक्सी एस8 की झलक देंगे लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि ये फोन पहले से ज्यादा स्टाइलिश हो गए हैं। फोन में बेज़ल पहले की अपेक्षा कम है और बॉडी स्क्रीन रेशियो में भी थोड़ा अंतर देखा जा सकता है। पुराने फोन में स्क्रीन रेशियो 84 फीसदी था जबकि नए फोन में यह 84.2 फीसदी तक चला गया है। इसके साथ ही फोन की लंबाई लगभग 1 एमएम कम है। हालांकि मोटाई थोड़ी बढ़ गई है लेकिन बेहतरीन कर्व्ड डिजाइन और शानदार बिल्ट क्वालिटी की वजह से पकड़ने में बेहद ही शानदार अहसास कराता है। शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार

फोन की बॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनी है और फ्रंट व बैक दोनों में आपको प्रीमियम ग्लास का उपयोग देखने को मिलेगा। सैमसंग के महंगे फोन मुख्यत: इसी मटेरियल में होते हैं। सेल्स पैक के साथ सिलिकॉन कवर दिया गया है और विश्वास करें कवर लगाकर भी आप फोन को हाथ में रखते हैं तो भी आप जरा भी असहज नहीं होंगे।

डिजाइन में अंतर आपको बैक पैनल में भी देखने को मिलेगा। पिछले पैनल में हार्टरेट सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस बार फिंगरप्रिंट सेंसर का प्लेसमेंट बदल गया है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर है इस बार कैमरे से नीचे दिया गया है जबकि एस8 में साथ में था। इस कारण उंगली वहां तक ले जाने में तकलीफ होती थी लेकिन अब पहले से काफी आसान हो गया है लेकिन फिर भी बहुत अच्छा प्लेसमेंट नहीं है। फिंगरप्रिंट स्कैनर थोड़ा बड़ा होता तो और बेहतर कहा जाता। कवर लगाने के बाद शुरुआत में थोड़ी परेशानी होती है। बावजूद इसके डिजाइन कमाल का है। आॅनर व्यू 10: शानदार स्पेसिफिकेशन के बाद किलर लुक बनाता है इसे खास

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस आईपी68 सर्टिफाइड है। अर्थात धूल व पानी से बेअसर है। 1 मीटर पानी में यह 30 मिनट तक रह सकता है। डिजाइन में एक बदलाव और मिलेगा। फोन हाथ में आने के बाद सबसे पहले हमनें इसी को जांचा था और उस पर यह खरा उतरा। हमनें इसे पानी में डालकर कम से कम 20 मिनट तक रखा और यह सही तरह से कार्य कर रहा था।
सुपर डिसप्ले

सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस आपको 6.2-इंच की सुपर एमोलेड क्वॉड एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसका स्क्रीन रेज्ल्यूशन 2960 x 1440 पिक्सल है। साधारणत: बेज़ल लेस डिसप्ले जहां 18:9 आसपेक्ट रेशियो के होते हैं वहीं इस सैमसंग फोन में यह आसपेक्ट रेशियो 18.5 का है। इसमें आपको बेज़ल और भी कम मिलते हैं। गैलेक्सी एस9 प्लस की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया है जो सबसे बेहतर प्रोटेक्शन माना जाता है। फोन में बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ ही आपको डुअल कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलेगी। डिसप्ले बेहद शानदार है और धूप में भी आसानी से देख सकते हैं। यदि आपको लगता है कि फोन का बैटरी बैकअप कमजोर हो रहा है तो आप डिसप्ले रेजल्यूशन कम कर सकते हैं। हमने इसे एचडी रेजल्यूशन तक कर दिया था लेकिन विश्वास करें यह इतना शानदार था कि साथ रखे कुछ फोन के फुल एचडी से भी बेहतर प्रदर्शित हो रहा था। अच्छी कोटिंग के बावजूद अपको इसे संभाल कर रखना होगा। फोन में स्क्रैच का खतरा हमेशा होता है।

बड़ी स्क्रीन में वीडियो देखने और गेम खेलने का मजा ही कुछ और होगा। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें एचडीआर सपोर्ट है और आप फुल एचडीआर वीडियो का मज़ा ले सकते हैं। डिसप्ले के मामले में कहा जा सकता है कि फिलहाल यह सबसे आगे हैं।
शानदार परफॉर्मेंस

प्रीमियम डिजाइन वाला यह फोन आपको शानदार परफॉर्मेंस का भी अहसास कराने में सक्षम है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस को शुरुआत में 64जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया था लेकिन बाद में इसका 128जीबी मॉडल भी लॉन्च हुआ। हमारे पास 64जीबी मॉडल वाला उपलब्ध हुआ। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 400जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

गैलेक्सी एस9 में 4जीबी रैम मैमोरी है जबकि एस9 प्लस 6जीबी के साथ उपलब्ध है। गैलेक्सी एस8 की तरह ही सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस को भी दो चिपसेट मॉडल में पेश किया गया है। कंपनी इसे एक्सनोस 9810 चिपसेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट लॉन्च किया है। भारत में एक्सनोस चिपसेट वाला फोन है। इसमें 4×2.8गीगाहट्र्ज मोनगूज़ एम3 और 4×1.9गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स—ए55 के दो क्वॉडकोर प्रोसेसर हैं। जहां तक प्रोसेसिंग की बात है तो आप कहीं भी कोई परेशानी नहीं है।

आप इसमें हाई ग्राफिक्स वाले गेम खेलते हैं तो ग्राफिक्स देख कर गेम का मजा दोगूना हो जाएगा। ऐनटूटू बेंचमार्क सहित अन्य बेंचमार्क पर भी यह उच्चतम स्कोर करने में सफल रहा। बिक्सबी का उपयोग समझ नहीं आया। फोन में गूगल असिस्टेंट बहुत अच्छा काम करता है। वहीं बिक्सबी थोड़ा लैग भी करता है और धीमा भी है। इस कारण फोन का मजा थोड़ा किरकिरा होता है।
इज़ी टू यूज़

गैलेक्सी एस9 प्लस को सैमसंग एक्सपीरियंस वर्जन 9.0 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर आधारित है। कंपनी ने फोन के साथ कई नए ऐप्स दिए हैं। यदि ऐज स्क्रीन फीचर्स को छोड़ दें तो आॅपरेटिंग में यह स्टॉक एंडरॉयड का ही अहसास करता है। इसके जेस्चर फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। होम स्क्रीन पर आप उपर से नीचे या नीचे से उपर स्वाइप कर मेन्यू को ओपेन कर सकते हैं। वहीं कैमरे के दौरान भी स्वाइप से ही आप कैमरा आॅप्शन को बदल सकते हैं। इसी तरह फिंगरप्रिंट स्कैर को भी आप स्वाइप करते हैं तो नोटिफिकेशन बार नीचे आ जाएगा।

जैसा कि मालूम है स्क्रीन के नीचे कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं है ऐसे में आपको स्क्रीन बटन पर ही निर्भर रहना होगा। स्क्रीन पर सबसे नीचे तीन एंडरॉयड बटन है और आप चाहें तो उसे स्क्रीन पर लॉक कर सकते हैं या फिर पूरी स्क्रीन का उपयोग करने के लिए उसे स्वाइपेबल रख सकते हैं। स्क्रीन के नीचे से स्वाइप करेंगे तो आ जाएगा और जैसे ही ऐप ओपेन होगा वह चला जाएगा।

सैमसंग के दुसरे फोन की तरह गैलेक्सी एस9 में भी आपको माइक्रोसॉफ्ट ऐप्लिकेशन मिलेंगे। फोन माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल और पावर प्वाइंट दिया गया है। ये ऐप्स आपको डेस्कटॉप का अहसास कराने में सक्षम हैं। वहीं गूगल ऐप्स के अलावा सैमसंग ऐप्स स्टोर, सैमसंग हेल्थ और मेंबर्स जैसे ऐप्स भी दिए गए हैं। फोन के पिछले पैनल में हार्डरेट सेंसर है। हालांकि यह कितना सटिक है यह नहीं कह सकते लेकिन काफी फास्ट सेंस करता है। इसमें मल्टी विंडोज सपोर्ट है और एक साथ दो ऐप्स साइड बाई साइड चला सकते हैं।

टास्क मैनेजर में भी काफी अच्छा बदलाव आपको देखने को मिलेगा। ऐप्स को आप लिस्ट व्यू और थंबनिल व्यू में देख सकते हैं। थंबनिल व्यू में एक ऐप्स के अंदर कंटेंट दिखाई देंगे लेकिन लिस्ट व्यू में वह नोटिफिकेशन की तरह आते हैं। हालंकि इसका फायदा यह है कि स्क्रीन एक साथ लगभग सभी ओपेन टास्क को आप देख पाएंगे। फोन उपयोग में काफी आसान है।
कैमरा कमाल
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस में मुख्य अंतर कैमरे का ही है। एस9 में जहां आपको सिंगल कैमरा देखने को मिलेगा वहीं गैलेक्सी एस9 प्लस में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया है। इसमें एक सेंसर वाइड ऐंगल है जबकि दूसरा टेलीफोटो दिया गया है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। एक ही कैमरे के साथ एफ/1.6 और एफ/2.4 अपर्चर का उपयोग कर सकते हैं। यह विश्व का पहला कैमरा फोन है जिसमें इस तरक के तकनीक का उपयोग किया गया है।

जैसा कि मालूम है कैमरा पिक्चर रोशनी की मदद से लेता है। ऐसे में फोन का वेरियेबल अपरर्च काफी उपयोगी साबित होगा। इसका फायदा यह है कि कम रोशनी में खुद ही अपर्चर एफ/1.6 पर आ जाएगा और जिससे कि कैमरा सेंसर ज्यादा कैप्चर कर सके। वहीं ज्यादा रोशनी की स्थिति में यह एफ/2.4 पर सेट होकर कम रोशनी कैप्चर करेगा। इसका फायदा यह होगा कि फोन यह कर कंडिशन में अच्छी तस्वीर लेगा।

इसके साथ ही कंपनी ने डुअल पिक्सल और ओआईएस जैसे फीचर्स भी लैस किया गया है। फोन में लो लाइट और बोके इफेक्ट जैसे आॅप्शन हैं। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा स्लो मोशन वीडियो का भी विकल्प मिलेगा जो कि बेहद शानदार है। अल्ट्रा स्लो मोशन के दौरान स्क्रीन पर एक स्पेस दिखाई देगा जहां मोशन होने पर यह खुद ही डिटेक्ट कर स्लो मोशन वीडियो शूट करता है। फोन में प्रो मोड भी है जहां आप खुद से शटर स्पीड, एक्सपोजर और ओएसओ सेट कर सकते हैं।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह बेस्ट कैमरा फोन में से एक है। दिन में ली गई तस्वीर को आप कितना भी जूम कर लें वह जल्दी फटेगा नहीं। वहीं रात में कम रोशनी के दौरान भी यह अच्छी फोटो लेता है। वाईड एंगल फोटोग्राफी भी काफी शानदार रही।

सेल्फी के लिए गैलेक्सी एस9 प्लस में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लॉन्च के दौरान कंपनी का दावा है कि यह भी शानदार फोटोग्राफी करने में सक्षम है और हमें मिला भी। एक 8 मेगापिक्सल के कैमरे से आप इससे बेहतर फोटो की आशा नहीं कर सकते। सबसे खास तो बिलकुल अंधेरे में हमनें फोटो ली और यह स्पष्ट तस्वीर लेने में सक्षम था। फोन में फ्रंट फ्लैश नहीं है लेकिन स्क्रीन लाइट है और काफी कारगर है।

फोन में कैमरे के साथ बिक्सबी विज़न एंटीग्रेटेड जो आपके लिए कैमरे के आसिस्टेंट और आॅक्यूमेंटेड रियालिटी के रूप में कार्य करता है। कैमरा फोकस करने पर यह आपके लाकेशन के आधार पर कई खास जानकारी देने में सक्षम है।

वहीं एप्पल आईफोन की तरह इसमें भी आप किसी भी फेस के अनुसर एनिमोज़ी बना सकते हैं जो कि बहुत शानदार है। किसी के फेस के आधार पर यह एनिमेटेड इमोज़ी बनाता है। आप इस एनिमोज़ को शेयर भी कर सकते हैं।
सुपर फास्ट डाटा

सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस में कनेक्टिविटी के लिए लगभग सभी आधुनिक फीचर्स उपलब्ध हैं। इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। 4जी के लिए इसमें कैट18 स्डैंर्ड सर्पोट है। अर्थात यह फोन 1200एमबीपीएस की स्पीड से डाउनलोडिंग और और 200एमबीपीएस तक की गति से अपलोडिंग में सक्षम है। 4जी के अलावा फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ और एनएफसी मिलेगा। वहीं इसमें सैमसंग पे भी है।
पावर मीटर

सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। बैटरी को लेकर थोड़ी शिकायत मिली है। हालांकि हमने जो टेस्ट किया उसके अनुसार यदि आप सिंगल सिम पर इस फोन का उपयोग करते हैं तो अच्छे उपयोग के बाद बैटरी बैकअप आराम से पूरा एक दिन निकाल देता है। वहीं औसत उपयोग में डेढ़ दिन निकाल देता है। परंतु आप डुअल सिम का उपयोग कर रहे हैं तो फिर शायद एक पूरा दिन निकालना मुश्किल हो जाए।
कहीं महंगा तो नहीं

सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के 64जीबी मैमोरी, 128जीबी और 256जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। जहां इनकी कीमत क्रमश: 64,900 रुपये, 68,900 रुपये और 72,900 रुपये है।
आखरी फैसला

इसमें कोई दो राय नहीं है कि सैमसग गैलेक्सी एस9 प्लस प्रीमियम फोन है जो परफॉर्मेंस में भी शानदार है। फोन का कैमरा बहुत अच्छा है और इसका लुक भी आपको काफी पंसद आएगा। हां बैटरी की थोड़ी परेशानी हो सकती है और आप इसे थोड़ा महंगा भी कह सकते हैं लेकिन शायद आपको मालूम नहीं किसी माध्यम से खरीदारी पर आप कम से कम 6,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इस पर एक्सचेंज आॅफर भी दिया जा रहा है। ऐसे में खरीदारी के दौरान यह महंगा नहीं लगता। कुल मिलाकर कहा जाए तो यदि आप एक प्रीमियम फोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस बहुत अच्छा है। फिलहाल इसे आप आईफोन 8 और 8 प्लस से बेहतर कह सकते हैं।
फोटो क्रेडिट: राज राउत
The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस रिव्यू: यूं ही नहीं कहा जाता है प्रीमियम फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने हाल ही में भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी एस9 और एस9+ लॉन्च किया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल इस माह से सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी एस9 और एस9+ को 64जीबी और 256जीबी स्टोरेज आप्शन के साथ लॉन्च किया था। 91मोबाइल्स ने मार्च के पहले हफ्ते में ही एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि सैमसंग इन स्मार्टफोन मॉडल्स का 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी देश में लॉन्च करेगी। वहीं अब इस नए फोन वेरिएंट की कीमत का खुलासा भी हो गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गैलेक्सी एस9 और एस9+ का 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। हमें मिली सूचना के मुताबिक गैलेक्सी एस9 के 128जीबी मैमोरी वेरिएंट का डीलर प्राइज़ जहां 60,900 रुपये होगा वहीं इसकी कीमत देश में 61,900 रुपये होगी। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ का डीलर प्राइज़ 67,900 रुपये होगा और इस वेरिएंट को 68,900 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि दोनों फोन मॉडल की यह कीमत जीएसटी को मिलाकर है, यानि इस मूल्य के अलावा कोई अतिरिक्त कर या शुल्क नहीं देना होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ की उपलब्धता की बात करें तो ये कंपनी की ओर से किसी तय तारीख की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इतना तय है कि ये दोनों नए वेरिएंट आने वाले दिनों में आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगे। वहीं आॅनलाईन प्लेटफार्म की बात करें तो फिलहाल अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर भी ये दोनों वेरिएंट नदारद है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ के अन्य वेरिएंट्स की कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस9 के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये तथा 256जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 65,900 रुपये है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ का 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 64,900 रुपये तथा 256जीबी मैमोरी वेरिएंट 72,900 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है।
The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post देखें सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक: इसके स्टाइल और फीचर्स की बराबरी नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कई माह से सैमसंग के फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस की चर्चा हो रही थी। इस फोन को कंपनी ने मार्च की शुरुआत में ही भारत में लॉन्च कर दिया था और 16 मार्च से यह सेल पर भी चला गया। इस फोन का इंतजार मोबाइल यूजर बहुत दिनों से कर रहे थे। क्योंकि जानते हैं कि यह ‘एस’ सीरीज़ हमेशा ही खास होती है और बहुत कुछ नया देखने को मिलता है। लॉन्च तो साल के शुरुआत में होता है लेकिन पूरे साल यह चर्चा में बना रहता है। रिव्यू के लिए यह फोन हमारे पास भी उपलब्ध हुआ और सबसे पहले हम इसकी पहली झलक लेकर आपके सामने आए हैं। हमारे पास सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस उपलब्ध हुआ जो कंपनी का फिलहाल सबसे ताकतवर फोन है।
डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी एस8 के साथ कंपनी ने बेज़ल लेस डिसप्ले की शुरुआत की थी और नए गैलेक्सी एस9 प्लस में भी आपको यही डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के होम पैनल पर कोई भी बटन नहीं है। साइड पैनल पर बटंस दिए गए हैं। नोकिया 8110 4जी मेट्रिक्स फोन: देखें 22 सालों में कितना बदल गया यह फोन

पिछले पैनल में हार्टरेट सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस बार फिंगरप्रिंट सेंसर का प्लेसमेंट बदल गया है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो इस बार कैमरे से नीचे दिया गया है। पिछले बार पास में दिया गया था और यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जानें नोकिया 8 सिरोको के 8 शानदार फीचर्स, क्यों खास है यह फोन

एस सीरीज के दूसरे मॉडल की तरह गैलेक्सी एस9 प्लस को भी ग्लास डिजाइन में पेश किया गया है जो आपको प्रीमियम अहसास कराएगा। यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड है। अर्थात धूल व पानी से बेअसर है। 1 मीटर पानी में यह 30 मिनट तक रह सकता है। डिजाइन में एक बदलाव और मिलेगा। बेज़ल्स पहले से भी कम हो गए हैं। इस वजह से यह और भी खूबसूरत हो गया है। शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार
डिसप्ले

सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस आपको 6.2—इंच की सुपर एमोलेड क्वॉड एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसका स्क्रीन रेज्ल्यूशन 2960 x 1440 पिक्सल है। साधारणत: बेज़ल लेस डिसप्ले जहां 18:9 आसपेक्ट रेशियो के होते हैं वहीं इस सैमसंग फोन में यह आसपेक्ट रेशियो 18.5 का है। इसमें आपको बेज़ल और भी कम मिलते हैं।

गैलेक्सी एस9 प्लस की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया है जो सबसे बेहतर प्रोटेक्शन माना जाता है। फोन में बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ ही आपको डुअल कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलेगी। डिसप्ले बेहद शानदार है और धूप में भी आसानी से देख सकते हैं।
हार्डवेयर

सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस में आपको 64जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। हालांकि इसका एक संस्करण 128जीबी का भी है लेकिन फिलहाल वह भारत में नहीं आएगा। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 400जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। गैलेक्सी एस8 की तरह ही सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस को भी दो चिपसेट मॉडल में पेश किया गया है। कंपनी इसे एक्सनोस 9810 चिपसेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट लॉन्च किया है। भारत में एक्सनोस चिपसेट वाला फोन है। इसमें 4×2.8गीगाहट्र्ज मोनगूज़ एम3 और 4×1.9गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स—ए55 के दो क्वॉडकोर प्रोसेसर हैं। प्रोसेसिंग के मामले में ये बेहद ही शानदार हैं।
सॉफ्टवेयर

गैलेक्सी एस9 प्लस को सैमसंग एक्सपीरियंस वर्जन 9.0 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर आधारित है। कंपनी ने फोन के साथ कई नए ऐप्स दिए हैं। सॉफ्टवेयर के मामले में यह पुराने फोन का ही अहसास कराएगा। इसमें ऐज मेन्यू और बिक्सबी जैसे आॅप्शन भी मिलेंगे।
कैमरा

कंपनी ने इस बार कैमरे पर विशेष ध्यान दिया है और यह अब तक का सबसे ताकतवर कैमरा फोन है। गैलेक्सी एस9 में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है जहां एक ही कैमरे के साथ एफ/1.6 और एफ/2.4 अपर्चर का उपयोग कर सकते हैं।

इस तकनीक को पहली बार किसी फोन में देखा गया है। वेरियेबल अपर्चर का फायदा यह होगा कि कम रोशनी में खुद ही अपर्चर एफ/1.6 जाकर बड़ा हो जाएगा और ज्यादा रोशनी कैप्चर करेगा। वहीं ज्यादा रोशनी की स्थिति में यह एफ/2.4 पर सेट होकर कम रोशनी कैप्चर करेगा जिससे कि अच्छी फोटोग्राफी की जा सके।

इस डुअल पिक्सल और ओआईएस जैसे फीचर्स भी लैस किया गया है। फोन में लो लाइट और बोके इफेक्ट जैसे आॅप्शन हैं। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा स्लो मोशन वीडियो का भी विकल्प मिलेगा जो कि बेहद शानदार है।

सेल्फी के लिए गैलेक्सी एस9 प्लस में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह भी शानदार फोटोग्राफी करने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी

इस फोन में आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी है। वहीं ए9 प्लस में आपको हार्टरेट सेंसर यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी भी दिया गया है। इसके अलावा सैमसंग पे का आॅप्शन भी है।
बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस के 64जीबी मैमोरी और 256जीबी मैमोरी वाले वेरियंट ही सेल के लिए उपलब्ध होंगे, 128जीबी मॉडल बाद में आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस9 के 64जीबी मैमोरी वेरियंट की कीमत 57,900 रुपये है। वहीं 256जीबी मैमोरी वाला मॉडल 65,900 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 64,900 रुपये है तथा 256जीबी मैमोरी वाला फोन 72,900 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है
फोटो क्रेडिट: राज राउत
The post देखें सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक: इसके स्टाइल और फीचर्स की बराबरी नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जानें सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 9 शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मार्च के शुरुआत में ही सैमसंग ने गैलेक्सी एस9 और एस9+ को भारत में पेश कर दिया है। 16 मार्च से ये फोन सेल के लिए भी उपलब्ध हो चुके हैं। जहां इनकी शुरुआती कीमत 57,900 रुपये है। सैमसंग के ये फोन बेहद ही ताकतवर है और कंपनी ने इन्हें कई खाास फीचर्स से लैस किया है। वे लोग जो इस फोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं जरूर जानना चाहेंगे कि यह फोन कैसा है और कौन से फीचर्स खास है। इसी को देखते हुए आगे हमनें गैलेक्सी एस9 और एस9+ के ऐसे 9 दमदार फीचर्स की जानकारी दी है।
1. प्रीमियम डिजाइन
सैमंसग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ देखने में बेहद ही स्टाइलिश है और कंपनी ने फुल ग्लास बॉडी के साथ पेश किया है। बेज़ल लेस डिसप्ले वाला यह फोन बड़ी स्क्रीन के बावजूद आसानी से हथेली में समा जाता है। एस8 की अपेक्षा इस फोन में बेज़ल और भी कम कर दिए गए हैं। पिछले पैनल में हार्टरेट सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। डिजाइन के मामले में गैलेक्सी एस9 में आपको ज्यादा बदलाव किया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले पैनल में दिया गया है जो कैमरा लेंस के साथ नीचे की ओर दिया गया है जिससे कि उंगली आसानी से पहुंच जाए। सैमसंग ने लॉन्च किया अपना सबसे ताकतवर फोन गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+, जानें इन फोंस के बारे में सबकुछ

2. बेहतरीन डिसप्ले
इसमें कोई दो राय नहीं है कि सैमसंग का डिसप्ले शानदार होता है। परंतु नए गैलेक्सी एस9 में यह और भी बेहतर हो गया है। दोनों फोन में डुअल कर्व्ड डिसप्ले मिलेगा। गैलेक्सी एस9 में जहां 5.8—इंच की स्क्रीन दी गई है वहीं एस9+ में 6.2—इंच की स्क्रीन है। इनका पिक्सल रेजल्यूशन 2,960 x 1,440 है। जिसे आप क्वाड एचडी+ नाम से भी जानते हैं। फोन में 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाला बेज़ल लेस सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है।

3. ज्यादा सिक्योरिटी
सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन में सिक्योरिटी फीचर को पहले से ज्यादा मजबूत कर दिया है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आपको आइरिस स्कैनर, फेस रिकॉग्निशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं इसमें आप मल्टी मोड बयोमैट्रिक आॅथेंटिकेशन का भी उपयोग कर सकते हैं।

4. बेहतरीन कैमरा
कंपनी ने इस बार कैमरे पर विशेष ध्यान दिया है। गैलेक्सी एस9 में तो 12—मेगापिक्सल का ही कैमरा दिया है लेकिन इस बार आपको वेरियेबल अपर्चर देखने को मिलेगा। एक ही कैमरे के साथ एफ/1.6 और एफ/2.4 अपर्चर है। पहली बार किसी फोन में इस तकनीक देखा गया है। वहीं इसमें डुअल पिक्सल और ओआईएस जैसे फीचर्स भी लैस किया गया है। वहीं सैमसंग गैलेकसी एस9+ का कैमरा और भी शानदार है। कंपनी ने 12—एमपी (एफ/1.6, डुअल पिक्सल पीडीएफ) + 12—एमपी एफ/2.4 कैमरे से लैस किया है। इसमें एक लेंस टेलीफोटो वाइड ऐंगल है जो बेहतरीन फोटो का भरोसा दिलाता है। यह फोन स्लोमोशन और लो लाइट फोटो फीचर्स से लैस है। नोकिया का धमाका : एमडब्ल्यूसी में लॉन्च किए 5 नए फोन, नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018), नोकिया 1 और नोकिया 8110 4जी

5. दामदार प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी ए9+ को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश किया गाय है। यह विश्व का पहला फोन है जो स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर उपलब्ध है। वहीं इसका एक मॉडल एक्सनोस 9810 चिपसेट पर भी उपलब्ध है। कंपनी ने 2.8गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया है जो बेहद तेज़ है।

6. बड़ी मैमोरी
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस को कंपनी ने 6जीबी रैम के साथ पेश किया है। हालांकि इसे नई बात नहीं कही जा सकती। परंतु यह जानकर आपको खुशी होगी कि इस बार 64जीबी इंटरनल मैमोरी और 128जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 256जीबी वाला मॉडल भी उपलब्ध है। भारत में 64जीबी और 256जीबी मॉडल वाला फोन आएगा। वहीं आप 400जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

7. सबसे तेज़
यह सबसे तेज फोन में से एक है तो बेहतरीन डाटा स्पीड देने में सक्षम है। फोन में 4जी एलटीई के लिए कैट.18 सपोर्ट है जो 1.2जीबीपीएस की गति से डाटा हस्तांतरण में सक्षम है।
8. पानी व धुल अवरोधक
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस+ आईपी68 सर्टिफाइड है जो इसे धुल व पानी अवरोधक होने का भरोसा दिलाता है। आप इस फोन को 1.5 मीटर नीचे पानी में 30 मिनट तक रख सकते हैं यह खराब नहीं होगा।

9. एआर इमोज़ी
एप्पल ने आईफोन 10 के साथ एनीमोजी फीचर्स को पेश किया था। वहीं सैमसंग ने भी गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के साथ इसे लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने इसका नाम एनिमोज़ी दिया है। ये इमोजी बोलकर बताएंगे। इसमें 100 से ज्यादा फेशियल फीचर्स दिए गए है जिसे कि आप 3डी मॉडल तैयार कर सकते हैं। इनका उपयोग आप मैसेज के दौरान कर सकते हैं।
The post जानें सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 9 शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग के सबसे मंहगे फोन पर जियो दे रहा है 70 प्रतिशत तक का कैशबैक, जानें कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले दिनों ही सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप फोन मॉडल गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ लॉन्च किए थे। कुछ दिनों के इंतजार के बाद अब ये दोनों ही फोन मॉडल देश में सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। अपने फैन्स को कम से कम कीमत और अधिक से अधिक छूट पर ये फोन उपलब्ध कराने के लिए सैमसंग ने कई आॅफर चला रखे हैं। वहीं टेलीकॉम कंपनी जियो भी अपने ग्राहकों को आर्कषक आॅफर्स के साथ गैलेक्सी एस9 और ए9+ पाने का मौका दे रही है। इन आॅफर्स में जियो की ओर 1टीबी तक इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है और वह भी पूरे एक साल के लिए।
सैमसंग के साथ मिलकर रिलायंस जियो गैलेक्सी एस9 और एस9+ की खरीद पर पूरे एक साल के लिए 1टीबी 4जी डाटा के साथ अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल और एसएमएस दे रही है। रिलायंस जियो के इस प्लान की लागत जहां 15,000 रुपये के करीब है, वहीं गैलेक्सी एस9 या एस9+ की खरीद पर यह प्लान सिर्फ 4,999 रुपये में जियो यूजर्स का हो जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं इस प्लान के साथ पूरे साल भर के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप की सुविधा भी मिल रही है।

आपको बता दें कि सैमसंग के साथ साझेदारी के तहत रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए बायबैक आॅफर भी लेकर आई है। इस आॅफर के तहत गैलेक्सी एस9+ पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस आॅफर के तहत जियो के साथ गैलेक्सी एस9+ खरीदने पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और ए9+ को रिलायंस डिजीटल, जियो डॉट कॉम और आॅफलाईन जियो स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।
मुकेश अंबानी ने खोला राज, बताया कैसे बना जियो
कीमत की बात करें तो कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस9 के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये है। वहीं 256जीबी मैमोरी वाला मॉडल 65,900 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 64,900 रुपये है तथा 256जीबी मैमोरी वाला फोन 72,900 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है।
The post सैमसंग के सबसे मंहगे फोन पर जियो दे रहा है 70 प्रतिशत तक का कैशबैक, जानें कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आज शुरु हुई सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की सेल, जानें क्या हैं खास आॅफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले माह मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और गैलेकसी एस9+ को पेश किया था। इसके कुछ ही दिन बाद कंपनी ने भारत में इन फोंस को लॉन्च भी कर दिया था। लॉन्च के दौरान ही कंपनी ने जानकारी दी थी कि 16 मार्च से ये फोन सेल के लिए उपलब्ध होंगे और आज से इनकी खरीदारी की जा सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के प्राइस
फिलहाल भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी मैमोरी और 256जीबी मैमोरी वाले वेरियंट ही सेल के लिए उपलब्ध होंगे, 128जीबी मॉडल बाद में आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस9 के 64जीबी मैमोरी वेरियंट की कीमत 57,900 रुपये है। वहीं 256जीबी मैमोरी वाला मॉडल 65,900 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 64,900 रुपये है तथा 256जीबी मैमोरी वाला फोन 72,900 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। जानें सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 9 शानदार फीचर्स
क्या हैं आॅफर्स
फोन लॉन्च के साथ ही कंपनी ने कई आॅफर्स की घोषणा की थी जिसके माध्यम से आप 6,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। यदि आप पेटीएम मॉल से इन फोंस की खरीदारी करते हैं तो 6,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त होगा। एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ का 128जीबी मॉडल भी भारत में होगा उपलब्ध
इसी तरह यदि आप फोन की खरीदारी आॅनलाइन या आॅफ लाइन में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो 6,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
इसके अलावा भी कंपनी ने एक आॅफर दिया है। यदि आप सैमसंग एक्सचेंज आॅफर के तहत पुराना फोन देकर यह फोन लेते हैं तो 6,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस प्राप्त होगा। गौरतबल है कि तीनो आॅफर्स का लाभ आप एक साथ नहीं ले सकते। किसी एक आॅफर्स का ही एक बार में उपयोग किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस के स्पेसिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
आॅपरेटर्स बंडल आॅफर
एयरटेल: एयरटेल नंबर के साथ गैलेक्सी एस9 को सिर्फ 9,900 रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। वहीं शानदार डाटा आॅफर भी उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के साथ एयरटेल बंडल आॅफर भी उपलब्ध है। एयरटेल इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान पर ‘डबल डाटा’ ऑफर देगा। इसके तहत 499 रुपये वाले इनफिनिटी प्लान पर 80जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगा। इसके अलावा नेशनल रोमिंग और एसएमएस भी मुफ्त होंगे। वहीं अलावा 999 रुपये की अमेज़न प्राइम मेम्बरशिप भी मुफ्त में दी जाएगी।
इन दोनों फोंस के साथ यूजर्स के लिए एयरटेल का 799 रुपये वाला इनफिनिटी प्लान भी है। जहां आपको प्रति माह 120जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग, फ्री मैसेजिंग के अलावा 999 रुपये वाला अमेज़न प्राइम मेम्बरशिप फ्री में दिया जाएगा। इस प्लान में मुफ्त चाइल्ड कनेक्शन के साथ एयरटेल टीवी और विंक म्यूज़िक की मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
वहीं एक छोटा प्लान भी है। एयरटेल ने 199 रुपये के स्पेशल प्रीपेड पैक पेश किया है जिसमें हर दिन 1.4जीबी डाटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसएमएस और फ्री रोमिंग भी शामिल है।
रिलायंस जियो: सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के साथ रिलायंस जियो द्वारा भी शानदार डाटा आॅफर पेश किया गया है। यदि आप जियो यूजर हैं तो 15,000 रुपये के कीमत वाला प्लान सिर्फ 4,999 रुपए में ले सकते हैं। इस प्लान के तहत आपको 1 टीबी ;टेराबाईटद्ध हाई स्पीड डाटा दिया जाएगा। यह आॅफर एक साल के लिए वैलिड होगा और इसमें आप साल भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस का लाभ ले सकते हैं। जैसा कि मालूम है जियो में भी नेशनल रोमिंग पूरी तरह से फ्री है। इसमें भी कोई रोमिंग चार्ज नहीं लगेगा।
वोडाफोन: सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन के साथ वोडाफोन भी शानदार आॅफर दे रहा है। कंपनी अपने 999 रुपये वाले रेड प्लान के तहत गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ पर 12 महीने के लिए नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है। हमें जो जानकारी है उसके अनुसार यह नेटफ्लिक्स का प्राइम मेंबरशिप वाला सब्सक्रिप्शन है। यह आॅफर 30 अप्रैल, 2018 तक 12 वैध होगा।
वहीं वोडाफोन प्रीपेड यूज़र्स को 199 का रीचार्ज कराने पर अनलिमिटेड वॉयस के साथ हर दिन 1.4जीबी डाटा और अगले 10 रीचार्ज पर हर महीने अतिरिक्त 10जीबी अतिरिक्त डाटा बेनिफिट दिया जाएगा।
The post आज शुरु हुई सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की सेल, जानें क्या हैं खास आॅफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ का 128जीबी मॉडल भी भारत में होगा उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने कल अपना फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में ये फोन अब तक प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध हैं और 16 मार्च से इनकी खरीदारी की जा सकती है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस 64जीबी और 256जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है जिनकी शुरुआती कीमत 57,900 रुपये और 65,900 रुपये है। हालांकि ग्लोबल लॉन्च के दौरान कंपनी ने गैलेक्सी एस9 और एस9+ के तीन मॉडल 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी को पेश किया गया है लेकिन फिलहाल भारत में दो ही मॉडल उपलब्ध हैं।
परंतु कंपनी का कहना है कि सैमसंग गैलेक्सी एस9 का 128जीबी मॉडल भी भारत में उपलब्ध होगा। 91मोबाइल्स से बात करते हुए वाइस प्रेसिडेंट, मोबाइल बिजनेस, सैमसंग इंडिया, असीम वारसी ने बताया कि ”भारत में भी सैमसंग के फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस के सभी मॉडल उपलब्ध होंगे जिसमें 128जीबी वेरियंट भी शामिल है। हालांकि फिलहाल हम आपको डेट नहीं बाता सकते कि 128जीबी वाला मॉडल किस दिन से सेल के लिए आएगा लेकिन इन्हें लॉन्च करने का प्लान है।” 3जीबी रैम के साथ सैमसंग गैलेक्सी जे8 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
पिछले साल भी गैलेक्सी एस8+ का 128जीबी वेरियंट भारत में थोड़े समय बाद भारत में लॉन्च किय गया था और इस बार भी कंपनी कुछ ऐसा ही प्लान कर रही है।
जहां तक सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ के स्पेसिफिकेशन की बात है तो दोनों फोन में स्क्रीन, रैम और कैमरे का अंतर है। गैलेक्सी एस9 में जहां 5.8-इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि गैलेक्सी एस9+ में 6.2-इंच की स्क्रीन है। दोनों फोन में कंपनी ने 2960 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस सुपर एमोलेड डिसप्ले दी है, जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है। इस बार भी फोन डुअल कर्व्ड डिसप्ले के साथ पेश किए गए हैं। सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन गैलेक्सी जे6 हुआ लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 4जीबी रैम दी गई है और एस9+ को 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो आधारित यह फोन एक्सनोस 9810 चिपसेट पर रन करता है। इसमें 2.8गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए एस9 में आपको 3,300 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जबकि गैलेक्सी एस9+ में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
बेहतर लुक और शानदार डिजाइन के साथ कैमरा भी दमदार है। गैलेक्सी एस9 में 12—मेगापिक्सल का कैमरा दिया है जबकि सैमसंग गैलेकसी एस9+ को 12—एमपी (एफ/1.6, डुअल पिक्सल पीडीएफ) + 12—एमपी एफ/2.4 डुअल कैमरे से लैस किया है। इसमें एक लेंस टेलीफोटो वाइड ऐंगल है जो बेहतरीन फोटो का भरोसा दिलाता है। यह फोन स्लोमोशन और लो लाइट फोटो फीचर्स से लैस है। दोनों फोन वेरियेबल अपर्चर के साथ उपलब्ध हैं।
सैमसंग ने अपने इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ कई आॅफर्स भी पेश किए हैं। यदि आप पेटीएम मॉल से यह फोन खरीदते हैं तो 6,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। इसी तरह एचडीएफसी कार्ड से खरीदादारी करने पर 6,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। सैमसंग एक्सचेंज आॅफर के तहत भी पुराने स्मार्टफोन्स पर 6,000 रुपये की बोनस दे रही है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ ने टेलीकॉम कंपनी एयरटेल, जियो और वोडाफोन के साथ भी करार किया है। एयरटेल नंबर के साथ गैलेक्सी एस9 को सिर्फ 9,900 रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है।
The post एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ का 128जीबी मॉडल भी भारत में होगा उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post भारत में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+, कीमत 57,900 रुपये से शुरू, 16 मार्च से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी एस सीरीज़ का सबसे लेटेस्ट और दमदार स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 और एस9+ लॉन्च किया था। अंर्तराष्ट्रीय मंच पर फोन को पेश किए जाने के बाद से ही सैमसंग फैन्स को इंतजार था कि यह फोन भारतीय बाजार में कब लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज ये दोनों धाकड़ स्मार्टफोन मॉडल भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ 16 मार्च से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
भारतीय बाजार में सैमसंग ने अपने दोनों नए फोन 64जीबी मैमोरी और 256जीबी मैमोरी पर ही लॉन्च किए हैं। कीमत की बात करें तो गैलेक्सी एस9 का 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 57,900 रुपये तथा 256जीबी मैमोरी वेरिएंट 65,900 रुपये में लॉन्च हुआ है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ का 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 64,900 रुपये तथा 256जीबी मैमोरी वेरिएंट 72,900 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है।

सैमसंग ने अपने इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ कई आॅफर्स भी पेश किए हैं। यदि आप पेटीएम मॉल से यह फोन खरीदते हैं तो 6,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। इसी तरह एचडीएफसी कार्ड से खरीदादारी करने पर 6,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। सैमसंग एक्सचेंज आॅफर के तहत भी पुराने स्मार्टफोन्स पर 6,000 रुपये की छूट दे रही है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ ने टेलीकॉम कंपनी एयरटेल, जियो और वोडाफोन के साथ भी करार किया है। एयरटेल नंबर के साथ गैलेक्सी एस9 को सिर्फ 9,900 रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ में मुख्य रूप से स्क्रीन और रैम का अंतर है। गैलेक्सी एस9 में जहां 5.8-इंच की स्क्रीन दी गई है। वहीं गैलेक्सी एस9+ में 6.2-इंच की स्क्रीन है। दोनों फोन में कंपनी ने 2960 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस सुपर एमोलेड डिसप्ले दी है, जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है। इस बार भी फोन डुअल कर्व्ड डिसप्ले के साथ पेश किए गए हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 में जहां 4जीबी रैम दी गई है वहीं गैलेक्सी एस9+ को 6जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। सैमसंग के ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो के साथ 2.8गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर एक्सनोस 9810 चिपसेट पर पेश किए गए हैं। इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ डाटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए एस9 में आपको 3,300 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जबकि गैलेक्सी एस9+ में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post भारत में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+, कीमत 57,900 रुपये से शुरू, 16 मार्च से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>