Samsung Galaxy S9 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 15 Oct 2018 12:26:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग गैलेक्सी एस9 पर 10,000 रुपये और गैलेक्सी एस8 पर 12,000 रुपये की छूट, सबसे कम कीमत में खरीदें ये फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s9-best-price-in-hindi/ Mon, 15 Oct 2018 12:26:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23588 गैलेक्सी एस8 पर 12,000 रुपये की और गैलेक्सी एस9 पर 10,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह आॅफर आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है

The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 पर 10,000 रुपये और गैलेक्सी एस8 पर 12,000 रुपये की छूट, सबसे कम कीमत में खरीदें ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

त्योहारों के सीजन आते ही प्रोडक्ट के दाम काफी कम हो जाते हैं। खास कर मोबाइल का तो कहना ही नहीं है। इस दौरान काफी आॅफर्स मिलते हैं। ऐसा ही आॅफर सैमसंग गैलेक्सी ए9 और गैलेक्सी एस8 को लेकर आया है। इन महेंगे फोन को आप भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकते हैं। सैमसंग का यह आॅफर एचडीएफसी के क्रेडिट या डेविट कार्ड के साथ उपलब्ध है जहां गैलेक्सी एस8 पर 12,000 रुपये की और गैलेक्सी एस9 पर 10,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह आॅफर आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है और सारे डिस्काउंट आपको उसी वक्त प्राप्त होंगे।

कैसे लें आॅफर का ला
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
सैमसंग गैलेकसी एस9 की कीमत 52,900 रुपये है। त्योहारों की इस अवसर पर कंपनी फिलहाल इस फोन पर 6,000 रुपये की छूट की छूट दे रही है। वहीं आॅफलाइन स्टोर पर यदि आप एचडीएफसी कार्ड के माध्यम से फोन की खरीदारी करते हैं तो अतिरिक्त 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा और आप सिर्फ 42,900 रुपये में इसे खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस9 का स्पेसिफिकेशन
samsung-galaxy-s8-1
इसी तरह यदि आप सैमसंग गैलेक्सी एस8 की खरीदारी करना चाहते हैं तो बाजार में इस फोन का प्राइस 41,990 रुपये है। इस फोन पर कंपनी 8,000 रुपये की फेस्टिवल आॅफर दे रही है। इस फोन की खरीदारी भी यदि आप एचडीएफसी के डेबीट या क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। छूट हटाकर देखें तो यह फोन आपको सिर्फ 29,990 रुपये में प्राप्त हो जाएगा। इस बजट में गैलेक्सी एस8 को कफी अच्छा फोन कहा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 का स्पेसिफिकेशन

The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 पर 10,000 रुपये और गैलेक्सी एस8 पर 12,000 रुपये की छूट, सबसे कम कीमत में खरीदें ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग का तोहफा, गैलेक्सी एस9 की कीमत में हुई 5,000 रुपये की कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s9-price-cut-in-india-specifications-feature-in-hindi/ Wed, 10 Oct 2018 08:38:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23482 सैमसंग ने त्यौहारों के मौके पर गैलेक्सी एस9 की कीमत में कटौती की है।

The post सैमसंग का तोहफा, गैलेक्सी एस9 की कीमत में हुई 5,000 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

त्यौहारों के सीज़न की शुरूआत होते ही तमात टेक व स्मार्टफोन कंपनियां भी यूजर्स को लुभाने के लिए नए नए आॅफर्स लेकर आ रही है। कैशबैक व डिस्काउंट के साथ ही अनेंको ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट्स के दाम में कटौती कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने भी अपने अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए कंपनी के हिट स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 की कीमत कम कर दी है। सैमसंग ने त्यौहारों के मौके पर गैलेक्सी एस9 की कीमत में भारी कटौती की है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 इसी साल की पहली तिमाही में भारत में लॉन्च किया गया था। सैमसंग ने इस फोन को 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी की ओर से 64जीबी तथा 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ही कम की गई है। गैलेक्सी एस9 के 64जीबी वेरिएंट को कंपनी द्वारा 57,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था तथा फोन के 128जीबी वेरिएंट को 61,900 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर

सैमसंग द्वारा पेश किए गए आॅफर के तहत फोन के 128जीबी मैमोरी वेरिएंट पर सीधे 5,000 रुपये कम किए गए हैं। वहीं कंपनी ने 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,000 रुपये घटा ​दी है। इस स्पेशल प्राइज़ कट के बाद गैलेक्सी एस9 के 128जीबी वेरिंएट को जहां 56,900 रुपये में खरीदा जा सकता है वहीं फोन के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को सैमसंग फैन्स 53,900 रुपये की कीमत पर अपना बना सकते हैं।

नोकिया 3.1 प्लस कल हो सकता है ​इंडिया में लॉन्च, ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट

आपको बता दें कि सैमसंग की ओर से यह स्पेशल आॅफर सीमित अवधि के लिए ही पेश किया गया है। गैलेक्सी एस9 को नई कीमतों पर आज यानि 10 अक्टूबर से खरीदा जा सकता है तथा अक्टूबर की 31 तारीख तक ही फोन के दोनों स्टोरेज वेरिएंट प्राइस कट के साथ सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे। फोन को आॅनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जाननेें के लिए यहां क्लिक करें

The post सैमसंग का तोहफा, गैलेक्सी एस9 की कीमत में हुई 5,000 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
तो क्या बंद हो जाएगी सैमसंग की ‘गैलेक्सी एस’ सीरीज़ ! https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-to-merge-galaxy-s-series-with-galaxy-note-series-before-galaxy-s10-launch-in-hindi/ Fri, 20 Jul 2018 12:49:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21283 सैमसंग स्मार्टफोंस की पहचान पूरे विश्व में ‘गैलेक्सी’ शब्द से ही होती है। सैमसंग की ‘गैलेक्सी एस’ सीरीज़ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज़ में से एक है। गैलेक्सी एस सीरीज़ खास तौर पर हाई बजट वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के लिए पहचानी जाती है। गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस9 की सफलता के बाद अब […]

The post तो क्या बंद हो जाएगी सैमसंग की ‘गैलेक्सी एस’ सीरीज़ ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग स्मार्टफोंस की पहचान पूरे विश्व में ‘गैलेक्सी’ शब्द से ही होती है। सैमसंग की ‘गैलेक्सी एस’ सीरीज़ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज़ में से एक है। गैलेक्सी एस सीरीज़ खास तौर पर हाई बजट वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के लिए पहचानी जाती है। गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस9 की सफलता के बाद अब कंपनी इस सीरीज़ के नए फोन पर काम करने में जुट चुकी है और कुछ समय बाद इसे टेक जगत के सामनें पेश कर देगी। लेकिन सैमसंग की इसी फेमस सीरीज़ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इन चर्चाओं से टेक बाजार गर्म है कि जल्द ही सैमसंग की गैलेक्सी एस सीरीज़ बंद हो सकती है।

सैमसंग से जुड़ी खबर आ रही है कि आने वाले वक्त में कंपनी की गैलेक्सी एस सीरीज़ में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल कोरियन मीडिया में खबर छपी है कि सैमसंग अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी एस सीरीज़ और गैलेक्सी नोट सीरीज़ को एक कर सकती है। सैमसंग वाइस चेयरमैन जे ली का कहना है कि आने वाले दिनों में गैलेक्सी एस सीरीज़ और एस पेन से लैस गैलेक्सी नोट सीरीज़ का विलय किया जा सकता है। यानि यूजर्स को इन दोनों में से एक ही सीरीज़ के स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे।

samsung-galaxy-note-8-1

ली ने अपने वक्तव्य में इस बात को अधूरा ही रखा है​ जिससे टेक जगत में हलचल मची हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग स्वयं ही अपनी गैलेक्सी एस सीरीज़ और गैलेक्सी नोट सीरीज़ के बीच प्रतिस्पर्धा को शिकार हो रही है। इन दोनों सैमसंग सीरीज़ के स्मार्टफोन एक दूसरे को ही बाजार में टक्कर दे रहें है तथा अपनी ही मार्केट को कमजोर कर रहे हैं। सैमसंग फैन्स एक बेस्ट फोन पाने के लिए गैलेक्सी एस या ​गैलेक्सी नोट में से एक को चुन रहे हैं तो दूसरे को दरकिनार कर रहे हैं और इसका नुकसान सीधे कंपनी को हो रहा है।

4जीबी रैम, डुअल कैमरा और 6-इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन के साथ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हुआ सैमसंग गैलेक्सी जे8 प्लस

सैमसंग के अलग अलग स्मार्टफोंस के बीच मची इस प्रतिस्पर्धा का खामियाजा कंपनी को ही भुगतना पड़ रहा है। उदाहरण के तौर पर सैमसंग एक ओर गैलेक्सी एस8 डिवाईस लॉन्च करती है और कुछ ही समय बाद गैलेक्सी नोट 8 बाजार में आ जाता है। ऐसे में सैमसंग द्वारा मार्केट में पहले उतारे जा चुके गैलेक्सी एस 8 का स्टॉक बचा रह जाता है तथा यूजर गैलेक्सी नोट 8 का रूख कर लेते हैं। ऐसी परिस्थिति का सामना दोनों ही गैलेक्सी सीरीज़ को करना पड़ता है।

samsung-galaxy-s9-review-91mobiles-07

गौरतलब है कि पिछले साल सैमसंग ने 11 मिलियन सेल का टारगेट लेकर गैलेक्सी नोट 8 को लॉन्च किया था। वहीं खबर है कि कंपनी इस बार गैलेक्सी नोट 9 को 12 मिलियन सेल के लक्ष्य के साथ बाजार में उतार रही है। यानि खुद सैमसंग ही बाजार में गैलेक्सी नोट सीरीज़ का ज्यादा बड़ा स्टॉक नहीं लाना चाहती है। इसकी एक बड़ी वजह यही मानी जा रही है कि कंपनी गैलेक्सी नोट 9 की वजह से गैलेक्सी एस9 की सेल पर प्रभाव नहीं पड़ने देना चाहती।

6जीबी रैम, 5,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे पर लॉच हुआ असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1, कीमत सिर्फ 14,999 रुपये

सैमसंग को लेकर चर्चा है कि अगले साल कंपनी गैलेक्सी एस सीरीज़ को गैलेक्सी नोट सीरीज़ से जोड़ देगी। इस विलय के बाद एक ही स्मार्टफोन सीरीज़ के फोन बाजार में उतारे जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी गैलेक्सी एस10 के 3 वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस वेरिएंट्स में एक गैलेक्सी एस10+ होगा जो गैलेक्सी नोट सीरीज़ की बड़ी पहचान बन चुके ‘एस पेन’ से लैस रहेगा। इस वेरिएंट की डिसप्ले भी अन्य वेरिएंट्स की अपेक्षा बड़ी होगी।

samsung-galaxy-note-8-7

गैलेक्सी एस10+ को एस पेन के साथ पेश करने का मतलब यह भी निकाला जा रहा है कि गैलेक्सी एस10+ को लॉन्च करने के बाद कंपनी गैलेक्सी नोट10 को पेश नहीं करेगी। गैलेक्सी एस सीरीज़ में एस पेन के साथ लॉन्च होने वाला डिवाईस गैलेक्सी नोट 10 की तर्ज पर ही पेश किया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो मतलब गैलेक्सी नोट सीरीज़ के तहत अलग से कोई भी डिवाईस नहीं आएगा तथा नोट फीचर्स वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी एस सीरीज़ में ही लॉन्च होगा।

सैमसंग का पहला एंडरॉयड गो स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द लॉन्च की उम्मीद

बहरहाल सैमसंग द्वारा यह बड़ा कदम उठाए जाने में अभी काफी समय है। लेकिन यदि कंपनी द्वारा गैलेक्सी एस सीरीज़ और गैलेक्सी नोट सीरीज़ को एक कर दिया जाता है तो कंपनी के ये​ डिवाईस बेहद ही एडवांस होंगे और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर फ्लैग​शिप के नए रिकॉर्ड बना पाएंगे। वहीं दूसरी ओर इस बात को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता है कि हो सकता है सैमसंग इन दो सीरीज़ को मिलाकर एक करदे तथा टेक बाजार में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ ‘गैलेक्सी एक्स’ पेश कर दे जो फ्लेक्सिबल ​डिसप्ले से लैस होगी।

The post तो क्या बंद हो जाएगी सैमसंग की ‘गैलेक्सी एस’ सीरीज़ ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6 जीबी रैम के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस9 मिनी सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s9-mini-with-6gb-ram-leaked-on-teena-in-hindi/ Thu, 12 Apr 2018 09:21:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18916 यह फोन 6जीबी रैम और 4जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।

The post 6 जीबी रैम के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस9 मिनी सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही सैमसंग के नए ​स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 मिनी को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था। वेबसाइट पर इस फोन को मॉडल नंबर एसएम-जी8750 के साथ लिस्ट किया गया था जिसमें 4जीबी की रैम मैमोरी बताई गई थी। वहीं अब इस फोन का एक और मॉडल चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में जहां सैमसंग गैलेक्सी एस9 मिनी के दो वेरिएंट होने की बात साफ हो गई है वहीं इस नए मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स् भी सामनें आ गई है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 मिनी को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर एसएम-जी8850 बताया गया है, जो सैमसंग गैलेक्सी एस9 मिनी का दूसरा वेरिएंट होगा। लिस्टिंग में इस दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम दिए जाने की बात सामनें आई है तथा यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 8.0 ओरियो से लैस बताया गया है।

samsung galaxy s9 mini

टेना के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस9 मिनी के इस 6जीबी रैम वेरिएंट को 5.8-इंच की क्यूएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 2.8गीगाहर्ट्ज़ वाले आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। वहीं इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी सामनें आई है।

लीक्स की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे। वहीं सेल्फी के​ लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमर दिये जाने की उम्मीद है। बहरहाल टेना पर सैमसंग गैलेक्सी एस9 मिनी के लिस्ट होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस फोन से पर्दा उठा सकती है।

The post 6 जीबी रैम के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस9 मिनी सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस रिव्यू: यूं ही नहीं कहा जाता है प्रीमियम फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s9-plus-review-in-hindi-2/ Tue, 10 Apr 2018 04:20:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18816 सैमंसग गैलेक्सी एस9 का रिव्यू हिंदी में देखें

The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस रिव्यू: यूं ही नहीं कहा जाता है प्रीमियम फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जैसा कि मालूम है सैमसंग हर साल गैलेक्सी एस और नोट सीरीज में अपने फ्लैगशिप फोन को लॉन्च करता है। मार्च में एस सीरीज के फोन आते हैं जबकि नोट फोन अक्टूबर तक दस्तक देते हैं। इस बार भी मार्च में सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस भारत में उपलब्ध हो चुके हैं। बेहतरीन डिजाईन और डिसप्ले से लैस इन फोंस को लोगों ने काफी सराहा और इन फोंस के बारे में जानने के लिए यूजर्स भी काफी उत्सुक होते हैं क्योंकि यहां से इनोवेशन शुरू होता है। सैमसंग शुरुआत करता है और दूसरे ब्रांड उसे फॉलो करते हैं। पिछले साल भी एस8 से कंपनी ने बेज़ल लेस डिसप्ले वाले फोन की शुरुआत की थी और बाद में यह ट्रेंड बन गया। वहीं इस बार कुछ और भी नया है। अब तक देखा जाता था कि गैलेक्सी एस सीरीज और इसके प्लस मॉडल में स्क्रीन का ही अंतर होता था लेकिन इस बार डिसप्ले के साथ फीचर्स में भी बदलाव हैं। ऐसे में यूजर्स के पास इस फोन को लेकर कई सवाल हैं। जैसे— कैसे हैं ये फोन, इस बार क्या नया है, क्या इसे लेना सही है, परफॉर्मेंस कैसा है और बैटरी बैकअप सही है या नहीं? संयोग से सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस हमारे पास भी रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ और हमनें अपने इस रिव्यू में इन्हीं सवालो के जवाब देने की कोशिश की है। जानें नोकिया 8 सिरोको के 8 शानदार फीचर्स, क्यों खास है यह फोन

प्रीमियम लुक
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
इसमें कोई दो राय नहीं है कि सैमसंग गेलेक्सी एस9 और एस9 प्लस डिजाइन के मामले में आपको गैलेक्सी एस8 की झलक देंगे लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि ये फोन पहले से ज्यादा स्टाइलिश हो गए हैं। फोन में बेज़ल पहले की अपेक्षा कम है और बॉडी स्क्रीन रेशियो में भी थोड़ा अंतर देखा जा सकता है। पुराने फोन में स्क्रीन रेशियो 84 फीसदी था जबकि नए फोन में यह 84.2 फीसदी तक चला गया है। इसके साथ ही फोन की लंबाई लगभग 1 एमएम कम है। हालांकि मोटाई थोड़ी बढ़ गई है लेकिन बेहतरीन कर्व्ड डिजाइन और शानदार बिल्ट क्वालिटी की वजह से पकड़ने में बेहद ही शानदार अहसास कराता है। शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार
samsung-galaxy-s9-review-91mobiles-19
फोन की बॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनी है और फ्रंट व बैक दोनों में आपको प्रीमियम ग्लास का उपयोग देखने को मिलेगा। सैमसंग के महंगे फोन मुख्यत: इसी मटेरियल में होते हैं। सेल्स पैक के साथ सिलिकॉन कवर दिया गया है और विश्वास करें कवर लगाकर भी आप फोन को हाथ में रखते हैं तो भी आप जरा भी असहज नहीं होंगे।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
डिजाइन में अंतर आपको बैक पैनल में भी देखने को मिलेगा। पिछले पैनल में हार्टरेट सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस बार फिंगरप्रिंट सेंसर का प्लेसमेंट बदल गया है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर है इस बार कैमरे से नीचे दिया गया है जबकि एस8 में साथ में था। इस कारण उंगली वहां तक ले जाने में तकलीफ होती थी लेकिन अब पहले से काफी आसान हो गया है लेकिन फिर भी बहुत अच्छा प्लेसमेंट नहीं है। फिंगरप्रिंट स्कैनर थोड़ा बड़ा होता तो और बेहतर कहा जाता। कवर लगाने के बाद शुरुआत में थोड़ी परेशानी होती है। बावजूद इसके डिजाइन कमाल का है। आॅनर व्यू 10: शानदार स्पेसिफिकेशन के बाद किलर लुक बनाता है इसे खास
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस आईपी68 सर्टिफाइड है। अर्थात धूल व पानी से बेअसर है। 1 मीटर पानी में यह 30 मिनट तक रह सकता है। डिजाइन में एक बदलाव और मिलेगा। फोन हाथ में आने के बाद सबसे पहले हमनें इसी को जांचा था और उस पर यह खरा उतरा। हमनें इसे पानी में डालकर कम से कम 20 मिनट तक रखा और यह सही तरह से कार्य कर रहा था।

सुपर डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस आपको 6.2-इंच की सुपर एमोलेड क्वॉड एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसका स्क्रीन रेज्ल्यूशन 2960 x 1440 पिक्सल है। साधारणत: बेज़ल लेस डिसप्ले जहां 18:9 आसपेक्ट रेशियो के होते हैं वहीं इस सैमसंग फोन में यह आसपेक्ट रेशियो 18.5 का है। इसमें आपको बेज़ल और भी कम मिलते हैं। गैलेक्सी एस9 प्लस की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया है जो सबसे बेहतर प्रोटेक्शन माना जाता है। फोन में बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ ही आपको डुअल कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलेगी। डिसप्ले बेहद शानदार है और धूप में भी आसानी से देख सकते हैं। यदि आपको लगता है कि फोन का बैटरी बैकअप कमजोर हो रहा है तो आप डिसप्ले रेजल्यूशन कम कर सकते हैं। हमने इसे एचडी रेजल्यूशन तक कर दिया था लेकिन विश्वास करें यह इतना शानदार था कि साथ रखे कुछ फोन के फुल एचडी से भी बेहतर प्रदर्शित हो रहा था। अच्छी कोटिंग के बावजूद अपको इसे संभाल कर रखना होगा। फोन में स्क्रैच का खतरा हमेशा होता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
बड़ी स्क्रीन में वीडियो देखने और गेम खेलने का मजा ही कुछ और होगा। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें एचडीआर सपोर्ट है और आप फुल एचडीआर वीडियो का मज़ा ले सकते हैं। डिसप्ले के मामले में कहा जा सकता है कि फिलहाल यह सबसे आगे हैं।

शानदार परफॉर्मेंस
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
प्रीमियम डिजाइन वाला यह फोन आपको शानदार परफॉर्मेंस का भी अहसास कराने में सक्षम है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस को शुरुआत में 64जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया था लेकिन बाद में इसका 128जीबी मॉडल भी लॉन्च हुआ। हमारे पास 64जीबी मॉडल वाला उपलब्ध हुआ। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 400जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
गैलेक्सी एस9 में 4जीबी रैम मैमोरी है जबकि एस9 प्लस 6जीबी के साथ उपलब्ध है। गैलेक्सी एस8 की तरह ही सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस को भी दो चिपसेट मॉडल में पेश किया गया है। कंपनी इसे एक्सनोस 9810 चिपसेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट लॉन्च किया है। भारत में एक्सनोस चिपसेट वाला फोन है। इसमें 4×2.8गीगाहट्र्ज मोनगूज़ एम3 और 4×1.9गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स—ए55 के दो क्वॉडकोर प्रोसेसर हैं। जहां तक प्रोसेसिंग की बात है तो आप कहीं भी कोई परेशानी नहीं है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
आप इसमें हाई ग्राफिक्स वाले गेम खेलते हैं तो ग्राफिक्स देख कर गेम का मजा दोगूना हो जाएगा। ऐनटूटू बेंचमार्क सहित अन्य बेंचमार्क पर भी यह उच्चतम स्कोर करने में सफल रहा। बिक्सबी का उपयोग समझ नहीं आया। फोन में गूगल असिस्टेंट बहुत अच्छा काम करता है। वहीं बिक्सबी थोड़ा लैग भी करता है और धीमा भी है। इस कारण फोन का मजा थोड़ा किरकिरा होता है।

इज़ी टू यूज़
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
गैलेक्सी एस9 प्लस को सैमसंग एक्सपीरियंस वर्जन 9.0 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर आधारित है। कंपनी ने फोन के साथ कई नए ऐप्स दिए हैं। यदि ऐज स्क्रीन फीचर्स को छोड़ दें तो आॅपरेटिंग में यह स्टॉक एंडरॉयड का ही अहसास करता है। इसके जेस्चर फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। होम स्क्रीन पर आप उपर से नीचे या नीचे से उपर स्वाइप कर मेन्यू को ओपेन कर सकते हैं। वहीं कैमरे के दौरान भी स्वाइप से ही आप कैमरा आॅप्शन को बदल सकते हैं। इसी तरह फिंगरप्रिंट स्कैर को भी आप स्वाइप करते हैं तो नोटिफिकेशन बार नीचे आ जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
जैसा कि मालूम है स्क्रीन के नीचे कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं है ऐसे में आपको स्क्रीन बटन पर ही निर्भर रहना होगा। स्क्रीन पर सबसे नीचे तीन एंडरॉयड बटन है और आप चाहें तो उसे स्क्रीन पर लॉक कर सकते हैं या फिर पूरी स्क्रीन का उपयोग करने के लिए उसे स्वाइपेबल रख सकते हैं। स्क्रीन के नीचे से स्वाइप करेंगे तो आ जाएगा और जैसे ही ऐप ओपेन होगा वह चला जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
सैमसंग के दुसरे फोन की तरह गैलेक्सी एस9 में भी आपको माइक्रोसॉफ्ट ऐप्लिकेशन मिलेंगे। फोन माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल और पावर प्वाइंट दिया गया है। ये ऐप्स आपको डेस्कटॉप का अहसास कराने में सक्षम हैं। वहीं गूगल ऐप्स के अलावा सैमसंग ऐप्स स्टोर, सैमसंग हेल्थ और मेंबर्स जैसे ऐप्स भी दिए गए हैं। फोन के पिछले पैनल में हार्डरेट सेंसर है। हालांकि यह कितना सटिक है यह नहीं कह सकते लेकिन काफी फास्ट सेंस करता है। इसमें मल्टी विंडोज सपोर्ट है और एक साथ दो ऐप्स साइड बाई साइड चला सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
टास्क मैनेजर में भी काफी अच्छा बदलाव आपको देखने को मिलेगा। ऐप्स को आप लिस्ट व्यू और थंबनिल व्यू में देख सकते हैं। थंबनिल व्यू में एक ऐप्स के अंदर कंटेंट दिखाई देंगे लेकिन लिस्ट व्यू में वह नोटिफिकेशन की तरह आते हैं। हालंकि इसका फायदा यह है कि स्क्रीन एक साथ लगभग सभी ओपेन टास्क को आप देख पाएंगे। फोन उपयोग में काफी आसान है।

कैमरा कमाल
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस में मुख्य अंतर कैमरे का ही है। एस9 में जहां आपको सिंगल कैमरा देखने को मिलेगा वहीं गैलेक्सी एस9 प्लस में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया है। इसमें एक सेंसर वाइड ऐंगल है जबकि दूसरा टेलीफोटो दिया गया है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। एक ही कैमरे के साथ एफ/1.6 और एफ/2.4 अपर्चर का उपयोग कर सकते हैं। यह विश्व का पहला कैमरा फोन है जिसमें इस तरक के तकनीक का उपयोग किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
जैसा कि मालूम है कैमरा पिक्चर रोशनी की मदद से लेता है। ऐसे में फोन का वेरियेबल अपरर्च काफी उपयोगी साबित होगा। इसका फायदा यह है कि कम रोशनी में खुद ही अपर्चर एफ/1.6 पर आ जाएगा और जिससे कि कैमरा सेंसर ज्यादा कैप्चर कर सके। वहीं ज्यादा रोशनी की स्थिति में यह एफ/2.4 पर सेट होकर कम रोशनी कैप्चर करेगा। इसका फायदा यह होगा कि फोन यह कर कंडिशन में अच्छी तस्वीर लेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
इसके साथ ही कंपनी ने डुअल पिक्सल और ओआईएस जैसे फीचर्स भी लैस किया गया है। फोन में लो लाइट और बोके इफेक्ट जैसे आॅप्शन हैं। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा स्लो मोशन वीडियो का भी विकल्प मिलेगा जो कि बेहद शानदार है। अल्ट्रा स्लो मोशन के दौरान स्क्रीन पर एक स्पेस दिखाई देगा जहां मोशन होने पर यह खुद ही डिटेक्ट कर स्लो मोशन वीडियो शूट करता है। फोन में प्रो मोड भी है जहां आप खुद से शटर स्पीड, एक्सपोजर और ओएसओ सेट कर सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह बेस्ट कैमरा फोन में से एक है। दिन में ली गई तस्वीर को आप कितना भी जूम कर लें वह जल्दी फटेगा नहीं। वहीं रात में कम रोशनी के दौरान भी यह अच्छी फोटो लेता है। वाईड एंगल फोटोग्राफी भी काफी शानदार रही।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
सेल्फी के लिए गैलेक्सी एस9 प्लस में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लॉन्च के दौरान कंपनी का दावा है कि यह भी शानदार फोटोग्राफी करने में सक्षम है और हमें मिला भी। एक 8 मेगापिक्सल के कैमरे से आप इससे बेहतर फोटो की आशा नहीं कर सकते। सबसे खास तो बिलकुल अंधेरे में हमनें फोटो ली और यह स्पष्ट तस्वीर लेने में सक्षम था। फोन में फ्रंट फ्लैश नहीं है लेकिन स्क्रीन लाइट है और काफी कारगर है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
फोन में कैमरे के साथ बिक्सबी विज़न एंटीग्रेटेड जो आपके लिए कैमरे के आसिस्टेंट और आॅक्यूमेंटेड रियालिटी के रूप में कार्य करता है। कैमरा फोकस करने पर यह आपके लाकेशन के आधार पर कई खास जानकारी देने में सक्षम है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
वहीं एप्पल आईफोन की तरह इसमें भी आप किसी भी फेस के अनुसर एनिमोज़ी बना सकते हैं जो कि बहुत शानदार है। किसी के फेस के आधार पर यह एनिमेटेड इमोज़ी बनाता है। आप इस एनिमोज़ को शेयर भी कर सकते हैं।

सुपर फास्ट डाटा
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस में कनेक्टिविटी के लिए लगभग सभी आधुनिक फीचर्स उपलब्ध हैं। इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। 4जी के लिए इसमें कैट18 स्डैंर्ड सर्पोट है। अर्थात यह फोन 1200एमबीपीएस की स्पीड से डाउनलोडिंग और और 200एमबीपीएस तक की गति से अपलोडिंग में सक्षम है। 4जी के अलावा फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ और एनएफसी मिलेगा। वहीं इसमें सैमसंग पे भी है।

पावर मीटर
samsung-galaxy-s9-review-91mobiles-08
सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। बैटरी को लेकर थोड़ी शिकायत मिली है। हालांकि हमने जो टेस्ट किया उसके अनुसार यदि आप सिंगल सिम पर इस फोन का उपयोग करते हैं तो अच्छे उपयोग के बाद बैटरी बैकअप आराम से पूरा एक दिन निकाल देता है। वहीं औसत उपयोग में डेढ़ दिन निकाल देता है। परंतु आप डुअल सिम का उपयोग कर रहे हैं तो फिर शायद एक पूरा दिन निकालना मुश्किल हो जाए।

कहीं महंगा तो नहीं
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के 64जीबी मैमोरी, 128जीबी और 256जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। जहां इनकी कीमत क्रमश: 64,900 रुपये, 68,900 रुपये और 72,900 रुपये है।

आखरी फैसला
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस के कैमरे की तस्वीर
इसमें कोई दो राय नहीं है कि सैमसग गैलेक्सी एस9 प्लस प्रीमियम फोन है जो परफॉर्मेंस में भी शानदार है। फोन का कैमरा बहुत अच्छा है और इसका लुक भी आपको काफी पंसद आएगा। हां बैटरी की थोड़ी परेशानी हो सकती है और आप इसे थोड़ा महंगा भी कह सकते हैं लेकिन शायद आपको मालूम नहीं किसी माध्यम से खरीदारी पर आप कम से कम 6,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इस पर एक्सचेंज आॅफर भी दिया जा रहा है। ऐसे में खरीदारी के दौरान यह महंगा नहीं लगता। कुल मिलाकर कहा जाए तो यदि आप एक प्रीमियम फोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस बहुत अच्छा है। फिलहाल इसे आप आईफोन 8 और 8 प्लस से बेहतर कह सकते हैं।

फोटो क्रेडिट: राज राउत

The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस रिव्यू: यूं ही नहीं कहा जाता है प्रीमियम फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s9-and-s9-plus-128gb-storage-variant-launched-in-india-full-specifications-in-hindi/ Tue, 27 Mar 2018 08:12:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18458 इस नए फोन वेरिएंट की कीमत का खुलासा भी हो गया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने हाल ही में भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी एस9 और एस9+ लॉन्च किया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल इस माह से सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी एस9 और एस9+ को 64जीबी और 256जीबी स्टोरेज आप्शन के साथ लॉन्च किया था। 91मोबाइल्स ने मार्च के पहले हफ्ते में ही एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि सैमसंग इन स्मार्टफोन मॉडल्स का 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी देश में लॉन्च करेगी। वहीं अब इस नए फोन वेरिएंट की कीमत का खुलासा भी हो गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार गैलेक्सी एस9 और एस9+ का 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। हमें मिली सूचना के मुताबिक गैलेक्सी एस9 के 128जीबी मैमोरी वेरिएंट का डीलर प्राइज़ जहां 60,900 रुपये होगा वहीं इसकी कीमत देश में 61,900 रुपये होगी। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ का ​डीलर प्राइज़ 67,900 रुपये होगा और इस वेरिएंट को 68,900 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि दोनों फोन मॉडल की यह कीमत जीएसटी को मिलाकर है, यानि इस मूल्य के अलावा कोई अतिरिक्त कर या शुल्क नहीं देना होगा।

samsung price

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ की उपलब्धता की बात करें तो ये कंपनी की ओर से किसी तय तारीख की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इतना तय है कि ये दोनों नए वेरिएंट आने वाले दिनों में आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगे। वहीं आॅनलाईन प्लेटफार्म की बात करें तो फिलहाल अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर भी ये दोनों वेरिएंट नदारद है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ के अन्य वेरिएंट्स की कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस9 के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये तथा 256जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 65,900 रुपये है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ का 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 64,900 रुपये तथा 256जीबी मैमोरी वेरिएंट 72,900 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
देखें सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक: इसके स्टाइल और फीचर्स की बराबरी नहीं https://www.91mobiles.com/hindi/first-look-of-samsung-galaxy-s9-and-galaxy-s9-plus-in-hindi/ Wed, 21 Mar 2018 08:13:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18284 रिव्यू के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस हमारे पास भी उपलब्ध हुआ और सबसे पहले हम इसकी पहली झलक लेकर आपके सामने आए हैं।

The post देखें सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक: इसके स्टाइल और फीचर्स की बराबरी नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई माह से सैमसंग के फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस की चर्चा हो रही थी। इस फोन को कंपनी ने मार्च की शुरुआत में ही भारत में लॉन्च कर दिया था और 16 मार्च से यह सेल पर भी चला गया। इस फोन का इंतजार मोबाइल यूजर बहुत दिनों से कर रहे थे। क्योंकि जानते हैं कि यह ‘एस’ सीरीज़ हमेशा ही खास होती है और बहुत कुछ नया देखने को मिलता है। लॉन्च तो साल के शुरुआत में होता है लेकिन पूरे साल यह चर्चा में बना रहता है।​ रिव्यू के लिए यह फोन हमारे पास भी उपलब्ध हुआ और सबसे पहले हम इसकी पहली झलक लेकर आपके सामने आए हैं। हमारे पास सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस उपलब्ध हुआ जो कंपनी का फिलहाल सबसे ताकतवर फोन है।

डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी एस8 के साथ कंपनी ने बेज़ल लेस डिसप्ले की शुरुआत की थी और नए गैलेक्सी एस9 प्लस में भी आपको यही डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के होम पैनल पर कोई भी बटन नहीं है। साइड पैनल पर बटंस दिए गए हैं। नोकिया 8110 4जी मेट्रिक्स फोन: देखें 22 सालों में कितना बदल गया यह फोन

सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक

पिछले पैनल में हार्टरेट सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस बार फिंगरप्रिंट सेंसर का प्लेसमेंट बदल गया है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो इस बार कैमरे से नीचे दिया गया है। पिछले बार पास में दिया गया था और यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जानें नोकिया 8 सिरोको के 8 शानदार फीचर्स, क्यों खास है यह फोन

सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक

एस सीरीज के दूसरे मॉडल की तरह गैलेक्सी एस9 प्लस को भी ग्लास डिजाइन में पेश किया गया है जो आपको प्रीमियम अहसास कराएगा। यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड है। अर्थात धूल व पानी से बेअसर है। 1 मीटर पानी में यह 30 मिनट तक रह सकता है। डिजाइन में एक बदलाव और मिलेगा। बेज़ल्स पहले से भी कम हो गए हैं। इस वजह से यह और भी खूबसूरत हो गया है। शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार

डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस आपको 6.2—इंच की सुपर एमोलेड क्वॉड एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसका स्क्रीन रेज्ल्यूशन 2960 x 1440 पिक्सल है। साधारणत: बेज़ल लेस डिसप्ले जहां 18:9 आसपेक्ट रेशियो के होते हैं वहीं इस सैमसंग फोन में यह आसपेक्ट रेशियो 18.5 का है। इसमें आपको बेज़ल और भी कम मिलते हैं।
samsung-galaxy-s9-review-91mobiles-03
गैलेक्सी एस9 प्लस की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया है जो सबसे बेहतर प्रोटेक्शन माना जाता है। फोन में बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ ही आपको डुअल कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलेगी। डिसप्ले बेहद शानदार है और धूप में भी आसानी से देख सकते हैं।

हार्डवेयर
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस में आपको 64जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। हालांकि इसका एक संस्करण 128जीबी का भी है लेकिन फिलहाल वह भारत में नहीं आएगा। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 400जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक

फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। गैलेक्सी एस8 की तरह ही सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस को भी दो चिपसेट मॉडल में पेश किया गया है। कंपनी इसे एक्सनोस 9810 चिपसेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट लॉन्च किया है। भारत में एक्सनोस चिपसेट वाला फोन है। इसमें 4×2.8गीगाहट्र्ज मोनगूज़ एम3 और 4×1.9गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स—ए55 के दो क्वॉडकोर प्रोसेसर हैं। प्रोसेसिंग के मामले में ये बेहद ही शानदार हैं।

सॉफ्टवेयर
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
गैलेक्सी एस9 प्लस को सैमसंग एक्स​पीरियंस वर्जन 9.0 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर आधारित है। कंपनी ने फोन के साथ कई नए ऐप्स दिए हैं। सॉफ्टवेयर के मामले में यह पुराने फोन का ही अहसास कराएगा। इसमें ऐज मेन्यू और बिक्सबी जैसे आॅप्शन भी मिलेंगे।

कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
कंपनी ने इस बार कैमरे पर विशेष ध्यान दिया है और यह अब तक का सबसे ताकतवर ​कैमरा फोन है। गैलेक्सी एस9 में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है जहां एक ही कैमरे के साथ एफ/1.6 और एफ/2.4 अपर्चर का उपयोग कर सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
इस तकनीक को पहली बार किसी फोन में देखा गया है। वेरियेबल अपर्चर का फायदा यह होगा कि कम रोशनी में खुद ही अपर्चर एफ/1.6 जाकर बड़ा हो जाएगा और ज्यादा रोशनी कैप्चर करेगा। वहीं ज्यादा रोशनी की स्थिति में यह एफ/2.4 पर सेट होकर कम रोशनी कैप्चर करेगा जिससे कि अच्छी फोटोग्राफी की जा सके।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
इस डुअल पिक्सल और ओआईएस जैसे फीचर्स भी लैस किया गया है। फोन में लो लाइट और बोके इफेक्ट जैसे आॅप्शन हैं। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा स्लो मोशन वीडियो का भी विकल्प मिलेगा जो कि बेहद शानदार है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
सेल्फी के लिए गैलेक्सी एस9 प्लस में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह भी शानदार फोटोग्राफी करने में सक्षम है।

कनेक्टिविटी
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
इस फोन में आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी है। वहीं ए9 प्लस में आपको हार्टरेट सेंसर यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी भी दिया गया है। इसके अलावा सैमसंग पे का आॅप्शन भी है।

बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक
सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

प्राइस
samsung-galaxy-s9-review-91mobiles-31
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस के 64जीबी मैमोरी और 256जीबी मैमोरी वाले वेरियंट ही सेल के लिए उपलब्ध होंगे, 128जीबी मॉडल बाद में आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस9 के 64जीबी मैमोरी वेरियंट की कीमत 57,900 रुपये है। वहीं 256जीबी मैमोरी वाला मॉडल 65,900 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 64,900 रुपये है तथा 256जीबी मैमोरी वाला फोन 72,900 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है

फोटो क्रेडिट: राज राउत

The post देखें सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की पहली झलक: इसके स्टाइल और फीचर्स की बराबरी नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 9 शानदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/top-9-features-of-samsung-galaxy-s9-and-galaxy-s9-plus/ Tue, 20 Mar 2018 12:16:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17427 विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ को पेश कर दिया है। 16 मार्च से ये फोन भारत सहित विश्व के कई देशों में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post जानें सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 9 शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मार्च के शुरुआत में ही सैमसंग ने गैलेक्सी एस9 और एस9+ को भारत में पेश कर दिया है। 16 मार्च से ये फोन सेल के लिए भी उपलब्ध हो चुके हैं। जहां इनकी शुरुआती कीमत 57,900 रुपये है। सैमसंग के ये फोन बेहद ही ताकतवर है और कंपनी ने इन्हें कई खाास फीचर्स से लैस किया है। वे लोग जो इस फोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं जरूर जानना चाहेंगे कि यह फोन कैसा है और कौन से फीचर्स खास है। इसी को देखते हुए आगे हमनें गैलेक्सी एस9 और एस9+ के ऐसे 9 दमदार फीचर्स की जानकारी दी है।

1. प्रीमियम डिजाइन
सैमंसग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ देखने में बेहद ही स्टाइलिश है और कंपनी ने फुल ग्लास बॉडी के साथ पेश किया है। बेज़ल लेस डिसप्ले वाला यह फोन बड़ी स्क्रीन के बावजूद आसानी से हथेली में समा जाता है। एस8 की अपेक्षा इस फोन में बेज़ल और भी कम कर दिए गए हैं। पिछले पैनल में हार्टरेट सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। डिजाइन के मामले में गैलेक्सी एस9 में आपको ज्यादा बदलाव किया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले पैनल में दिया गया है जो कैमरा लेंस के साथ नीचे की ओर दिया गया है जिससे कि उंगली आसानी से पहुंच जाए। सैमसंग ने लॉन्च किया अपना सबसे ताकतवर फोन गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+, जानें इन फोंस के बारे में सबकुछ

top 9 features of samsung galaxy s9 and galaxy s9 plus

2. बेहतरीन डिसप्ले

इसमें कोई दो राय नहीं है कि सैमसंग का डिसप्ले शानदार होता है। परंतु नए गैलेक्सी एस9 में यह और भी बेहतर हो गया है। दोनों फोन में डुअल कर्व्ड डिसप्ले मिलेगा। गैलेक्सी एस9 में जहां 5.8—इंच की स्क्रीन दी गई है वहीं एस9+ में 6.2—इंच की स्क्रीन है। इनका पिक्सल रेजल्यूशन 2,960 x 1,440 है। जिसे आप क्वाड एचडी+ नाम से भी जानते हैं। फोन में 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाला बेज़ल लेस सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है।
top 9 features of samsung galaxy s9 and galaxy s9 plus
3. ज्यादा सिक्योरिटी
सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन में सिक्योरिटी फीचर को पहले से ज्यादा मजबूत कर दिया है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आपको आइरिस स्कैनर, फेस रिकॉग्निशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं इसमें आप मल्टी मोड बयोमैट्रिक आॅथेंटिकेशन का भी उपयोग कर सकते हैं।
samsung-galaxy-s9-2
4. बेहतरीन कैमरा
कंपनी ने इस बार कैमरे पर विशेष ध्यान दिया है। गैलेक्सी एस9 में तो 12—मेगापिक्सल का ही कैमरा दिया है लेकिन इस बार आपको वेरियेबल अपर्चर देखने को मिलेगा। एक ही कैमरे के साथ एफ/1.6 और एफ/2.4 अपर्चर है। पहली बार किसी फोन में इस तकनीक देखा गया है। वहीं इसमें डुअल पिक्सल और ओआईएस जैसे फीचर्स भी लैस किया गया है। वहीं सैमसंग गैलेकसी एस9+ का कैमरा और भी शानदार है। कंपनी ने 12—एमपी (एफ/1.6, डुअल पिक्सल पीडीएफ) + 12—एमपी एफ/2.4 कैमरे से लैस किया है। इसमें एक लेंस टेलीफोटो वाइड ऐंगल है जो बेहतरीन फोटो का भरोसा दिलाता है। यह फोन स्लोमोशन और लो लाइट फोटो फीचर्स से लैस है। नोकिया का धमाका : एमडब्ल्यूसी में लॉन्च किए 5 नए फोन, नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018), नोकिया 1 और नोकिया 8110 4जी
top 9 features of samsung galaxy s9 and galaxy s9 plus
5. दामदार प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी ए9+ को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश किया गाय है। यह विश्व का पहला फोन है जो स्नैपड्रैगन 845 ​चिपसेट पर उपलब्ध है। वहीं इसका एक मॉडल एक्सनोस 9810 चिपसेट पर भी उपलब्ध है। कंपनी ने 2.8गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया है जो बेहद तेज़ है।
samsung galaxy s9 launch price specification and features
6. बड़ी मैमोरी
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस को कंपनी ने 6जीबी रैम के साथ पेश किया है। हालांकि इसे नई बात नहीं कही जा सकती। परंतु यह जानकर आपको खुशी होगी कि इस बार 64जीबी इंटरनल मैमोरी और 128जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 256जीबी वाला मॉडल भी उपलब्ध है। भारत में 64जीबी और 256जीबी मॉडल वाला फोन आएगा। वहीं आप 400जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
top 9 features of samsung galaxy s9 and galaxy s9 plus
7. सबसे तेज़
यह सबसे तेज फोन में से एक है तो बेहतरीन डाटा स्पीड देने में सक्षम है। फोन में 4जी एलटीई के लिए कैट.18 सपोर्ट है जो 1.2जीबीपीएस की गति से डाटा हस्तांतरण में सक्षम है।

8. पानी व धुल अवरोधक
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस+ आईपी68 सर्टिफाइड है जो इसे धुल व पानी अवरोधक होने का भरोसा दिलाता है। आप इस फोन को 1.5 मीटर नीचे पानी में 30 मिनट तक रख सकते हैं यह खराब नहीं होगा।
top 9 features of samsung galaxy s9 and galaxy s9 plus
9. एआर इमोज़ी
एप्पल ने आईफोन 10 के साथ एनीमोजी फीचर्स को पेश किया था। वहीं सैमसंग ने भी गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के साथ इसे लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने इसका नाम एनिमोज़ी दिया है। ये इमोजी बोलकर बताएंगे। इसमें 100 से ज्यादा फेशियल फीचर्स दिए गए है जिसे कि आप 3डी मॉडल तैयार कर सकते हैं। इनका उपयोग आप मैसेज के दौरान कर सकते हैं।

The post जानें सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 9 शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग के सबसे मंहगे फोन पर जियो दे रहा है 70 प्रतिशत तक का कैशबैक, जानें कैसे खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-70-percent-buyback-guarantee-on-samsung-galaxy-s9-plus-1tb-data-in-hindi/ Mon, 19 Mar 2018 07:09:26 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18124 साथ ही जियो की ओर 1टीबी तक इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है और वह भी पूरे एक साल के लिए।

The post सैमसंग के सबसे मंहगे फोन पर जियो दे रहा है 70 प्रतिशत तक का कैशबैक, जानें कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले दिनों ही सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप फोन मॉडल गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ लॉन्च किए थे। कुछ दिनों के इंतजार के बाद अब ये दोनों ही फोन मॉडल देश में सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। अपने फैन्स को कम से कम कीमत और अधिक से अधिक छूट पर ये फोन उपलब्ध कराने के लिए सैमसंग ने कई आॅफर चला रखे हैं। वहीं टेलीकॉम कंपनी जियो भी अपने ग्राहकों को आर्कषक आॅफर्स के साथ गैलेक्सी एस9 और ए9+ पाने का मौका दे रही है। इन आॅफर्स में जियो की ओर 1टीबी तक इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है और वह भी पूरे एक साल के लिए।

सैमसंग के साथ मिलकर रिलायंस जियो गैलेक्सी एस9 और एस9+ की खरीद पर पूरे एक साल के लिए 1टीबी 4जी डाटा के साथ अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल और एसएमएस दे रही है। ​रिलायंस जियो के इस प्लान की लागत जहां 15,000 रुपये के करीब है, वहीं गैलेक्सी एस9 या एस9+ की खरीद पर यह प्लान सिर्फ 4,999 रुपये में जियो यूजर्स का हो जाएगा। सिर्फ इतना ही ​नहीं इस प्लान के ​साथ पूरे साल भर के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप की सुविधा भी मिल रही है।

s8-jio

आपको बता दें कि सैमसंग के साथ साझेदारी के तहत रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए बायबैक आॅफर भी लेकर आई है। इस आॅफर के तहत गैलेक्सी एस9+ पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ​दिया जा रहा है। इस आॅफर के तहत जियो के साथ गैलेक्सी एस9+ खरीदने पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और ए9+ को रिलायंस डिजीटल, जियो डॉट कॉम और आॅफलाईन जियो स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

मुकेश अंबानी ने खोला राज, बताया कैसे बना जियो

कीमत की बात करें तो कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस9 के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये है। वहीं 256जीबी मैमोरी वाला मॉडल 65,900 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 64,900 रुपये है तथा 256जीबी मैमोरी वाला फोन 72,900 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post सैमसंग के सबसे मंहगे फोन पर जियो दे रहा है 70 प्रतिशत तक का कैशबैक, जानें कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस+ पर मिल रही है 42,000 रुपये तक की छूट, जानें कैसे लें इसका लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s9-and-s9-plus-sale-offers-cashback-discount-how-to-get-in-hindi/ Fri, 16 Mar 2018 08:11:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18077 किसी भी नए फोन पर इस तरह का डिस्काउंट आमतौर कभी देखने को नहीं मिलता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस+ पर मिल रही है 42,000 रुपये तक की छूट, जानें कैसे लें इसका लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग अपने दो सबसे लेटेस्ट और दमदार स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ भारत में लॉन्च कर चुकी है। एमडब्ल्यूसी 2018 के कुछ ही दिनों बाद ही ये फोन भारत में आ गए थे। फोन लॉन्च के बाद आज 16 मार्च से गैलेक्सी एस9 और एस9+ की पहली सेल शुरू हो रही है। सैमसंग के फैन्स यूं तो हर कीमत पर यह फोन लेना चाह रहे हैं, लेकिन यदि इस फोन पर बड़ा डिस्काउंट मिल जाए तो सोने पे सुहागा जैसा है। तो चलिए आपको यह खुशखबरी दे ही देते हैं कि सैमसंग के इन दोनों ही फोन वेरिएंट्स पर कंपनी 42,000 रुपये तक की छूट पाने का मौका दे रही है।

सैमसंग इंडिया ने अपने वेब पेज पर ही जानकारी दी है जिसमें बताया गया है कि गैलेक्सी ऐप के माध्यम से अपग्रेड प्रोग्राम के तहत फोन पर 42,000 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। हालांकि सैमसंग के किसी भी डिवाइस पर अधिकतम 33,000 रुपये की छूट है। आईफोन 10 पर यह छूट 42,800 रुपये तक की है। हमनें इस आॅफर को जांचने की कोशिश की तो और एक्सचेंज आॅफर में गैलेक्सी एस8 को देने पर हमें यह मिला। कंपनी ने दो तरह के आॅफर पेश किए हैं।

मैक्स एक्सचेंज प्राइस
कंपनी का पहला आॅफर है मैक्स एक्सचेंज आॅफर, इसके तहत गैलेक्सी एस8 पर अधिकतम 25,450 रुपये तक की छूट मिल रही थी। इसके साथ ही अतिरिक्त 6,000 रुपये का बोनस दिया जा रहा था। कुल 31,450 रुपये की छूट थी।

galaxy-s9-offer1

अश्योर्ड एक्सचेंज आॅफर
दूसरे आॅफर के कंपनी ने जानकारी दी कि ए8 के किसी भी तरह के कंडिशन होने पर आपको कम से कम 13,998 रुपये की छूट मिलेगी ही। इसके अलावा अतिरिक्त 6,000 रुपये का बोनस दिया जा रह था। कुल मिलाकर एक्सचेंज आॅफर में आपको 19,998 रुपये तक की छूट तो पक्की थी।

9 फीचर्स जो सैमसंग गैलेक्सी एस9 को बनाते हैं गैलेक्सी एस8 से बेहतर

किसी भी नए फोन पर इस तरह का डिस्काउंट आमतौर कभी देखने को नहीं मिलता है। लिहाजा सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन इतनी बड़ी मात्रा में छूट मिलना सैमसंग यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

galaxy-s9-offer

वैधता
सैमसंग की ओर से पेश किया गया यह खास आॅफर 31 मार्च तक के लिए ही वैध है, यानि आपको नए फोन पर छूट चाहिए तो इसी माह खरीदारी करनी होगी। ध्यान रहे कंपनी की ओर जारी नियम व शर्तों के अनुसार आपका पुराना फोन 15 सेकेंड में आॅन और 15 ही सेकेंड में आॅफ होना चाहिए। और इसी तरह फोन की डिसप्ले टूटी हुई न हो।

शाओमी रेडमी 4 बनाम रेडमी 5, जानें कौन सा फोन है स्टाइलिश और दमदार

कौन से फोन होंगे एक्सचेंज
इस आॅफर के साथ कंपनी ने उन फोंस की पूरी लिस्ट दी है जिनके एक्सचेंज के बदले आप गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ पर 33,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इन फोंस में सैमसंग गेलेक्सी नोट 8 और आईफोन 10 जैसे बड़े फोन के अलावा ए5 2016 जैसे फोन भी शामिल हैं।

galaxy-s9-offer2

कीमत

कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस9 के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये है। वहीं 256जीबी मैमोरी वाला मॉडल 65,900 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 64,900 रुपये है तथा 256जीबी मैमोरी वाला फोन 72,900 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है।

छूट के बाद सैमसंग गैलेक्सी एस9 के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की शुरूआती कीमत जहां 57,900 रुपये से घटकर 24,900 रुपये हो जाएगी। वहीं गैलेक्सी एस9+ के 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल को 64,900 रुपये की बजाय सिर्फ 31,000 रुपये में पाया जा सकेगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस+ पर मिल रही है 42,000 रुपये तक की छूट, जानें कैसे लें इसका लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>