Samsung Galaxy Tab A (2017) | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 10 Oct 2017 15:59:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8-इंच स्क्रीन और 5,000एमएएच बैटरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2017) लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-2017-launched-in-hindi-2/ Tue, 10 Oct 2017 08:20:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12596 सैमसंग का यह डिवाईस बिक्सबे और होम मोड फीचर से लैस है।

The post 8-इंच स्क्रीन और 5,000एमएएच बैटरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2017) लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स और बड़ी स्क्रीन से लैस गैलेक्स टैब ए को पेश करने वाली सैमसंग ने अपने इस दमदार डिवाईस का एक और वर्ज़न आज भारत में पेश कर दिया है। सैमसंग ने अपने इस लेटेस्ट टैबलेट गैलेक्सी टैब ए(2017) को भारत में 17,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है, जो आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन प्लेटफार्म पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

6जीबी रैम वाला शाओमी मी मिक्स 2 लॉन्च, इसमें है बेज़ल लेस डिसप्ले और सबसे ताकतवर प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए(2017) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इसे 1200×800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8-इंच की डब्ल्यूएक्सजीए टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया है। यह टैब एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

samsung-galaxy-tab-a

कंपनी की ओर से इस टैबलेट में 2जीबी की रैम दी गई है तथा टैब की इंटरनल स्टोरेज 16जीबी की है। टैबलेट की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

4जी और मोबाईल के बाद अब बैंकिंग सेक्टर में तहलका मचाने की तैयारी में जियो

गैलेक्सी टैब ए का नया संस्करण 4जी सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। सैमसंग का यह डिवाईस बिक्सबे और होम मोड फीचर के साथ यूजर एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाता है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी टैब ए(2017) को 17,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post 8-इंच स्क्रीन और 5,000एमएएच बैटरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2017) लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग ने लॉन्च किया 8-इंच स्क्रीन वाला गैलेक्सी टैब ए (2017) https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-2017-launched-in-hindi/ Fri, 08 Sep 2017 12:09:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11601 इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 14 घंटे तक वीडियो प्ले करने की क्षमता रखती है।

The post सैमसंग ने लॉन्च किया 8-इंच स्क्रीन वाला गैलेक्सी टैब ए (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपनी टैबलेट की ​रेंज बढ़ाते हुए आज एक और नया डिवाईस गैलेक्सी टैब ए (2017) लॉन्च कर दिया है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी टैब ए (2017) को फिलहाल गोल्डन और ब्लैक कलर के साथ वियनाम में लॉन्च किया गया है जहां इसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 18,000 रुपये है।

12 सितबंर को भारत में लॉन्च होगा दमदार डिवाईस सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, कंपनी ने भेजा ईन्वाइट

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2017) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 1200×800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8-इंच की डब्ल्यूएक्सजीए टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह टैबलेट एंडरॉयड 7.1 नुगट आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

samsung-galaxy-tab-a-1

कंपनी की ओर से इसे 2जीबी रैम के साथ 16जीबी इंटरनल मैमोरी पर उतारा गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज​रिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

शाओमी ​मी मिक्स 2 के साथ ही लॉन्च हो सकता है मी नोट 3, 8जीबी रैम से होगा लैस

गैलेक्सी टैब ए (2017) को सिंगल सिम पर पेश किया गया है जो 4जी नेटवर्क सपोर्ट करती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के दावेनुसार 14 घंटे तक वीडियो प्ले करने की क्षमता रखती है। इस डिवाईस के भारत में लॉन्च होने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

The post सैमसंग ने लॉन्च किया 8-इंच स्क्रीन वाला गैलेक्सी टैब ए (2017) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>