Samsung Galaxy Tab A 8.4 (2020) | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 27 Mar 2020 04:20:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000एमएएच बैटरी और 8.4 इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-8-4-2020-launch-5000mah-battery-feature-specifications-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-8-4-2020-launch-5000mah-battery-feature-specifications-price/#respond Fri, 27 Mar 2020 04:20:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42251 बड़ी बैटरी और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है टैबलेट डिवाईस मीड बजट में उतारा गया है

The post 5000एमएएच बैटरी और 8.4 इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने पिछले साल भारत में अपना टैबलेट प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Galaxy Tab A 10.1 लॉन्च किया था। इस डिवाईस के दो मॉडल इंडिया में लॉन्च हुए थे जिनमें वाई-फाई मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और एलटीई मॉडल की कीमत 19,999 रुपये थी। वहीं अब ग्लोबल मंच पर अपनी टैबलेट सीरीज़ को बढ़ाते हुए सैमसंग ने Galaxy Tab A 8.4 (2020) लॉन्च कर दिया है। बड़ी बैटरी और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है टैबलेट डिवाईस मीड बजट में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में अलग-अलग तारीखों पर भारत समेत विश्व के अन्य बाजार में पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy Tab A 8.4 (2020)

जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह नया टैबलेट पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Tab A 8.4 (2010) का अपग्रेडेड वर्ज़न है। डिवाईस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह टैबलेट 1200 x 1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8.4 इंच की फुलएचडी+ टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन का फ्रंट पैनल पर बटनलेस है जिसके चारो ओर नैरो बेजल्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल के उपरी हिस्से पर सेल्फी कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी टैब का वज़न 309 ग्राम और डायमेंशन 201.93×125.2×7.1एमएम बताया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.4 (2020) को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो सैमसंग वनयूआई पर काम करता है। बताया जा रहा है कि यह डिवाईस आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7904 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy Tab A 8.4 (2020) को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy Tab A 8.4 2020 launch 5000mah battery feature specifications price

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Tab A 8.4 (2020) के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह डिवाईस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गैलेक्सी टैब ए 8.4 का यह नया वर्जन सिंगल सिम पर लॉन्च हुआ है जो 4जी एलटीई के साथ ही डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ वी5.0 और जीपीएस सपोर्ट करता है। Samsung ने अपने नए टैबलेट को 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईपी सी पोर्ट से लैस किया है वहीं पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy Tab A 8.4 (2020) में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Tab A 8.4 (2020) को अमेरिका में 280 यूएस डॉलर में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 21,000 रुपये के करीब है। सैमसंग का यह टैबलेट इंडिया में कब लॉन्च होगा इसके लिए अभी ​इंतजार किया जा रहा है।

The post 5000एमएएच बैटरी और 8.4 इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-8-4-2020-launch-5000mah-battery-feature-specifications-price/feed/ 0