Samsung Galaxy Tab A | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 27 Jun 2019 11:57:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy Tab A (2019) इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, S Pen के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-2019-sm-t295-product-page-live-india-website/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-2019-sm-t295-product-page-live-india-website/#respond Thu, 27 Jun 2019 11:57:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32696 Samsung India की वेबसाइट पर Galaxy Tab A (2019) सामने आया है।

The post Samsung Galaxy Tab A (2019) इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, S Pen के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने हाल ही में इंडियन बाजार में अपने टैबलेट सेग्मेंट को बढ़ाते हुए दो नए डिवाईस लॉन्च किए हैं जिनमें Galaxy Tab A 10.1 और Galaxy Tab S5e शामिल है। सैमसंग ने इन दोनों ही टैबलेट के Wi-Fi Only मॉडल तथा LTE मॉडल को इं​डियन मार्केट में लॉन्च किया है। वहीं अब Samsung को लेकर फिर से खबर सामने आई है कंपनी भारत में एक और टैबलेट डिवाईस लाने की तैयारी कर रही है। Samsung Galaxy Tab A (2019) कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।

Galaxy Tab A (2019) का प्रोडक्ट पेज दरअसल Samsung की वेबसाइट पर सामने आया है। इस खबर को एमएसपी वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में सबसे पहले किया है। कंपनी की ओर से हालांकि Galaxy Tab A (2019) को भारत में आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया गया है लेकिन प्रोडक्ट पेज के सामने आने से यह पुख्ता हो गया है कि Samsung जल्द ही Galaxy Tab A (2019) को बाजार में उतार देगी। Samsung India की वेबसाइट पर Galaxy Tab A (2019) SM-T295 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है।

Samsung Galaxy Tab A (2019)

गैलेक्सी टैब ए की बात करें तो यह डिवाईस अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में एक ही डिसप्ले वेरिंएट में लॉन्च हुआ है। Galaxy Tab A (2019) नैरो बेजल्स डिजाईन पर बना है जो 1920 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। टैबलेट के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है वहीं बैक पैनल पर उपरी बाई ओर सिंगल रियर कैमरा सेंसर मौजूद है। Galaxy Tab A (2019) दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है।

Samsung Galaxy Tab A (2019) SM-T295 product page live india website

Galaxy Tab A (2019) की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह टैबलेट एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो सैमसंग की एक्सनॉस 7904 चिपसेट पर बना है। कपंनी की ओर से इस डिवाईस को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 3जीबी रैम मैमारी पर लॉन्च किया गया है जो 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Tab में लगी आग, चार्जिंग पर लगाकर सोया था बच्चा

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy Tab A (2019) के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए टैब के फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्ल का कैमरा सेंसर मौजूद है। कैमरा ऐप फीचर्स के तौर पर इसमें एआर ईमोजी, स्टिकर्स, लाइव बोके और लाइव ब्यूटी मोड्स उपलब्ध हैं। यह टैबलेट भी कंपनी की ओर से Wi-Fi Only मॉडल तथा LTE मॉडल में पेश किया गया है तथा दोनों ही मॉडल ‘एसपेन’ के साथ आते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए Galaxy Tab A (2019) में 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Tab S5e

Galaxy Tab S5e को सैमसंग ने दो मॉडल्स में पेश किया है। टैबलेट के Wi-Fi Only वेरिएंट को जहां 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं इसके LTE वेरिएंट को कंपनी ने 39,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। Samsung Galaxy Tab S5e के दोनों ही मॉडल्स को ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Tab A 10.1

Galaxy Tab A 10.1 के भी दो मॉडल इंडिया में लॉन्च हुए हैं। इनमें वाई-फाई मॉडल की कीमत जहां 14,999 रुपये रखी गई है वहीं टैबलेट के एलटीई मॉडल को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट को भी ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

The post Samsung Galaxy Tab A (2019) इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, S Pen के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-2019-sm-t295-product-page-live-india-website/feed/ 0
Samsung Galaxy Tab A (2019) का दमदार वेरिएंट जल्द लॉन्च कर सकती है कंपनी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-2019-launch-with-new-version-in-market-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-2019-launch-with-new-version-in-market-soon/#respond Fri, 14 Jun 2019 05:03:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32141 कंपनी Galaxy Tab A (2019) टैबलेट को नए वर्जन में पेश कर सकती है।

The post Samsung Galaxy Tab A (2019) का दमदार वेरिएंट जल्द लॉन्च कर सकती है कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक अपने स्मार्टफोन के साथ ही टैबलेट्स के लिए भी जानी जाती है। कंपनी के स्मार्टफोन के अलावा मार्केट में टैबलेट भी काफी पॉप्यूलर हैं। वहीं, हाल ही में Galaxy Tab S5 नाम टैबलेट को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी इस साल लॉन्च किए गए Galaxy Tab A (2019) टैबलेट को नए वर्जन में पेश कर सकती है।

कंपनी ने गैलक्सी टैब A (2019) को इस साल मार्च में 8-इंच डिसप्ले और एक्सिनोस 7904 चिपसेट के सथा पेश किया था, जिसमें S पैन सपोर्ट था। वहीं, अब कंपनी इस टैब को जल्द नए वेरिएंट में पेश करने की प्लानिंग कर रही है। इस नए टैबलैट को कई सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया है।
screenshot-2019-06-14-at-10-12-19-am
हाल ही में इस टैबलेट को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इसके पांच वेरिएंट होंगे जो कि अलग-अलग रीजन में पेश किए जाएंगे। पांच में से चार में LTE radios होगा। वहीं, पांचवें वेरिएंट वाई-फाई वाला होगा। सभी मॉडल ब्लूटूथ 4.2 से लैस हैं। वहीं, SM-T295 मॉडल नंबर को कुछ समय पहले वाई-फाई अलायंस पर देखा गया था। वहीं, लिस्टिंग में इस बात की जानकारी सामने आई थी कि एंडरॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसे भी पढ़ें: Galaxy M40 के बाद अब Samsung ला रही है Galaxy M30 का एक और नया वेरिएंट

लिस्टिंग के अनुसार Galaxy Tab A (2019) में 8-इंच डिसप्ले, 2जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी। वहीं, मार्च में लॉन्च हुआ इवेंट 3जीबी रैम से लैस था। वहीं, डिजाइन के मामले में यह पुराने वाले वेरिएंट की तरह ही होगा। हालांकि, बेजल्स थोड़े कम होंगे। इसके अलावा फ्रंट कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर की प्लेसमेंट अलग होगी। इसके अलावा डिवाइस गूगल प्ले कंसोल में लिस्ट है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S5 अगस्त में होगा लॉन्च, Galaxy Note 10 के साथ देगा दस्तक

उम्मीद की जा रही है कि Galaxy Tab A में स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर होगा और 8-इंच डिसप्ले 1280 x 800 पिक्सल रेजोल्यूशन होगा। वहीं, ओरिजनल Galaxy Tab A में 8-इंच 1080पी डिसप्ले थी और Exynos 7904 चिपसेट था।

The post Samsung Galaxy Tab A (2019) का दमदार वेरिएंट जल्द लॉन्च कर सकती है कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-2019-launch-with-new-version-in-market-soon/feed/ 0
बड़ी डिसप्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आया गैलेक्सी टैब ए (2019), जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/new-8-inch-galaxy-tab-a-2019-with-s-pen-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-8-inch-galaxy-tab-a-2019-with-s-pen-launched/#respond Fri, 29 Mar 2019 06:14:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29087 टैब में पावर बैकअप के लिए 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post बड़ी डिसप्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आया गैलेक्सी टैब ए (2019), जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने पिछले महीने ही भारत में अपना प्रोडक्ट पॉर्टफोलियो बढ़ाते हुए गैलेक्सी टैब एक्टिव2 लॉन्च किया था। यह टैबलेट डिवाईस न सिर्फ दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है बल्कि कंपनी ने इसे मिलिट्री ग्रेड अल्टा-ड्यूरेबलिटी से बेहद मजबूत भी बनाया है। वहीं, अब कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी गैलेक्सी टैब ए (2019) को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, फिलहाल यह भारत में पेश नहीं किया गया है। लेकिन, उम्मीद है कि जल्द ही भारतीय मार्केट में इसे देखा जा सकेगा।

नए सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2019) की कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, इसे कंबोडिया, लाओस, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और यूके में पेश उपलब्ध कराया जाएगा। 8-इंच डिसप्ले से लैस गैलेक्सी टैब ए (2019) को कंपनी ने एस पेन के साथ पेश किया है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग बना रही है बड़ी डिसप्ले और पावरफुल प्रोसेसर वाला गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल, जल्द होगा लॉन्च

अगर बात करें गैलेक्सी टैब ए (2019) की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 8-इंच 1920 x 1200 डिसप्ले दिया गया है। वहीं, टैब के साइड में थिक बेजल्स हैं। वहीं, यह टैब कंपनी के एक्सीनोस 7904 प्रोसेसर है। वहीं, इसके अलावा टैब में 3जीबी रैम और 32जीबी की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ा सकेंगे।

वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्ल का कैमरा मौजूद है। कैमरा ऐप फीचर्स के तौर पर इसमें एआर ईमोजी, स्टिकर्स, लाइव बोके और लाइव ब्यूटी मोड्स हैं। इसे भी पढ़ें: चार रियर कैमरे और बिना किसी बटन के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 10

डिवाइस एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसके अलाव टैब में पावर बैकअप के लिए 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, बॉटम राइट कॉर्नर पर आपको एस पेन मिलता है जो कि गैलेक्सी नोट8 की तरह ही है। डिवाइस ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा।

बता दें कि हाल ही में ब्लूटूथ एसआईजी पर सैमसंग गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थीं। लिस्टिंग में पता चला था कि यह टैबलेट डिवाईस ब्लूटूथ 5.0 से लैस होगा। वहीं गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आया था कि गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल 1.59गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7885 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं नाम देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टैबलेट बड़ी डिसप्ले से लैस होगा।

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल को लिस्टिंग में एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है। इस लिस्टिंग में सामने आया है कि गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल को 2जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है। स्कोरिंग की बात करें तो गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां इस फोन को 1277 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल ने 4031 स्कोर प्राप्त किया है। फिलहाल गैलेक्सी टैबलेट ए3 एक्सएल की स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च को लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।

सोर्स

The post बड़ी डिसप्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आया गैलेक्सी टैब ए (2019), जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-8-inch-galaxy-tab-a-2019-with-s-pen-launched/feed/ 0
7,300एमएएच बैटरी और 10.5-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ सैमसंग का पावरफुल टैबलेट गैलेक्सी टैब ए https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-a-10-5-launched-feature-specification-price-in-hindi/ Thu, 02 Aug 2018 08:28:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21571 सैमसंग द्वारा न्यूयार्क में एक ईवेंट का आयोजन किया गया था जिसमें गैलेक्सी टैब एस4 और गैलेक्सी टैब ए 10.5-इंच को पेश किया गया।

The post 7,300एमएएच बैटरी और 10.5-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ सैमसंग का पावरफुल टैबलेट गैलेक्सी टैब ए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग ने कल अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपने दो नए डिवाईस पेश किए हैं। सैमसंग द्वारा न्यूयार्क में एक ईवेंट का आयोजन किया गया था जिसमें गैलेक्सी टैब एस4 और गैलेक्सी टैब ए 10.5-इंच को पहली बार टेक जगत के सामनें पेश किया गया। सैमसंग ने अपने इस दोनों डिवाईस को आॅफि​शियल कर दिया है जो आने वाले महीने में विभिन्न मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स (यहां क्लिक कर) जान सकते हैं वहीं सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.5-इंच इस प्रकार है।

जैसा कि नाम से ही पता चलता है सैमसंग ने अपनी टैब ए सीरीज़ में पेश किए इस डिवाईस को 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 1920 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.5-इंच की बड़ी टीएफटी एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है। नया टैब लेटेस्ट एंडरॉयड वर्जन पर पेश हुआ है जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। यह डिवाईस वाईफाई आॅनली तथा एलटीई मॉडल में पेश किया गया है।

samsung-galaxy-tab-a-10-5-1

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी टैब ए 10.5-इंच को 3 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। इस फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी टैब ए 10.5-इंच के बैक पैनल पर जहां 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए कैमरा सेटअप का फ्लैश लाईट से लैस किया गया है।

ब्लैकबेरी ईवॉल्व हुआ लॉन्च, इसमें है 6जीबी रैम, 6-इंच डिसप्ले, डुअल कैमरा और 4,000एमएचएच बैटरी, वनप्लस-सैमसंग को मिलेगी टक्कर

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.5-इंच बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है ​तथा दमदार साउंड क्वालिटी के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस वाले क्वॉड स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी ने अपने डिवाईस को किड्स मोड और पेरेंटल कंट्रोल फीचर के साथ पेश किया है जिसके साथ 8 चिल्ड्रन ऐप भी फ्री दिए गए हैं। सैमसंग के स्मार्टथिंग फीचर के साथ ही इस डिवाईस में पावर बैकअप के लिए 7,300एमएएच की बैटरी दी गई है।

वियतनामी कंपनी ने भारत में लॉन्च किए एक साथ 5 नए फोन, शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हैं बजट में फिट

गैलेक्सी टैब ए 10.5-इंच को ब्लू, ब्लैक और ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो सैमसंग ने गैलेक्सी टैब ए 10.5-इंच के वाईफाई आॅनली वेरिएंट को 330 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 26,330 रुपये है। वहीं नए टैब का एलटीई मॉडल 390 यूरो यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 31,000 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।

The post 7,300एमएएच बैटरी और 10.5-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ सैमसंग का पावरफुल टैबलेट गैलेक्सी टैब ए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>