Samsung ने भारत में अपना नया टैबलेट Samsung Galaxy Tab S10 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पहले ग्लोबल बाजार में आ चुका है जिसे अब इंडियन मार्केट में एंट्री दी गई है। इसके लिए ग्राहकों को Coral Red, Silver और Grey जैसे तीन कलर्स मिलेंगे। इसके साथ बॉक्स में ही S Pen भी दिया […]
The post भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab S10 Lite, मिलेगा S Pen और 8000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने भारत में अपना नया टैबलेट Samsung Galaxy Tab S10 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पहले ग्लोबल बाजार में आ चुका है जिसे अब इंडियन मार्केट में एंट्री दी गई है। इसके लिए ग्राहकों को Coral Red, Silver और Grey जैसे तीन कलर्स मिलेंगे। इसके साथ बॉक्स में ही S Pen भी दिया जा रहा है। कंपनी ने इसे मिड बजट में उतारा है यानी यह स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट लवर्स सभी के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। आइए, कीमत खूबियां और ऑफर्स विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 Lite के Wi-Fi मॉडल की कीमत 6GB + 128GB स्टोरेज के लिए केवल 30,999 रुपये है। जबकि 8GB+256GB वैरियंट के लिए 40,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 5G मॉडल की कीमत 6GB + 128GB स्टोरेज के लिए 35,999 रुपये और 8GB + 256GB वैरियंट के लिए 45,999 रुपये है। यह टैबलेट Samsung India ऑनलाइन स्टोर, Amazon.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

ब्रांड की ओर से Samsung Galaxy Tab S10 Lite टैब पर आकर्षक लॉन्च ऑफर भी दिए जा रहे हैं। यदि आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है।
Samsung Galaxy Tab S10 Lite टैबलेट में आपको बड़ा 10.9-इंच का WUXGA+ TFT डिस्प्ले दिया गया है इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। इसमें परफॉरमेंस के लिए पावरफुल Exynos 1380 चिपसेट (2.4GHz Quad A78 + 2GHz Quad A55 CPUs) और Mali-G68 MP5 GPU मौजूद है। टैबलेट को 6GB और 8GB RAM ऑप्शन में उतारा गया है, जिसके साथ 128GB और 256GB स्टोरेज मिलेंगे। यही नहीं माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
यह टैबलेट Android 15 आधारित One UI 7 पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें बैक पर 8MP रियर कैमरा और फ्रंट में 5MP कैमरा मौजूद है। Galaxy Tab S10 Lite में 8000mAh बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका वजन 524 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 6.6mm है।

अन्य फीचर्स के रूप में इसमें स्टीरियो स्पीकर, IP42 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस, Wi-Fi 6, 5G (ऑप्शनल), Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट मौजूद हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 Lite का मुकाबला भारत में Xiaomi Pad 7 और OnePlus Pad 2 जैसे टैबलेट्स से हो सकता है। यह टैबलेट पर उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो स्टडी, ऑफिस वर्क और कंटेंट देखने के लिए टैबलेट लेना चाहते हैं।
यदि आप एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, S Pen सपोर्ट और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर मिल जाए तो Galaxy Tab S10 Lite आपके बढ़िया विकल्प हो सकता है। उम्मीद करते हैं आपके टैबलेट खरीदने के सफर में ये स्टोरी काम आई होगी। ऐसी ही टेक से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।
The post भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab S10 Lite, मिलेगा S Pen और 8000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung लाया 8GB RAM वाला टैबलेट! इसमें मिलेगी 10.9 इंच की बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट S Pen first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बड़ी स्क्रीन वाला टैबलेट चलाना चाहते हैं तो Samsung ने अपने फैंस के लिए नया डिवाइस Galaxy Tab S10 Lite पेश किया है। यह सैमसंग टैब S Pen और AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें लार्ज स्क्रीन के साथ ही दमदार बैटरी और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स मिलती है। कंपनी ने इसे अफॉर्डेबल टैबलेट बताया है जिसकी कीमत तो अभी अनाउंस नहीं हुई है लेकिन आने वाली 5 सितंबर को इसे इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह सैमसंग का टैबलेट Gray, Silver और Coralred कलर में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy Tab S10 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह टैबलेट डिवाइस कंपनी के ही Exynos 1380 चिपसेट पर लाया गया है। यही प्रोसेसर हमें जून में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M36 5G फोन में देखने को मिल चुका है। गौरतलब है कि गैलेक्सी एम36 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में गैलेक्सी टैब एस10 लाइव का प्राइस भी 20-22 हजार रुपये के आस पास रखा जा सकता है।
बताते चलें कि 20 से 25 हजार की प्राइस रेंज में कुछ दिनों पहले Acer Iconia Tab iM11 इंडिया में लॉन्च हुआ है। इसमें 11.45-इंच की 2.2K स्क्रीन, 7400mAh बैटरी और 8GB RAM सहित 16MP बैक व 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट ऐवरेज है और परफॉर्मेंस के मामले में गैलेक्सी टैब एस10 लाइट में मौजूद एक्सिनोस 1380 के सामने कुछ हल्का ही पड़ता है।

इंडियन यूजर इस सैमसंग टैबलेट को दो वेरिएंट्स में खरीदा सकेंगे जिनमें 6GB RAM + 128GB storage और 8GB RAM + 256GB storage शामिल रहेंगे। अच्छी बात यह भी है कि इस टैबलेट में 2TB तक का मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकेगा। यानी अगर आप टैब में ढेर सारी मूवीज़ डाउनलोड करके रखना चाहते हैं तो स्टोरेज की कम महसूस नहीं होगी। इन मूवीज़ को देखने के लिए टैबलेट में 10.9-इंच की बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।
Galaxy Tab S10 Lite टैबलेट 2112 x 1320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली WUXGA+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह TFT डिस्प्ले तकनीक पर बनी है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster के साथ 600nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। टैबलेट में दी गई ब्राइटनेस कुछ कम लग सकती है लेकिन इसके साथ दी गई सैमसंग की विज़न बूस्टर टेक्नोलॉजी टोन मैपिंग करके विजिबिलिटी एन्हांस करने में मदद कर देगी।
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस10 लाइट को कंपनी ने 8,000mAh से लैस कर बाजार में उतारा है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP बैक कैमरा और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस टैबलेट में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 मिल जाएगा। वहीं म्यूजिक का मजा लेने के लिए 1.6W-1.6W के दो स्पीकर लगाए गए हैं।
कंपनी का कहना है कि यह टैबलेट IP42 सर्टिफाइड है। लेकिन हमारे हिसाब से यह रेटिंग कुछ बहुत ज्यादा काम नहीं आने वाली है। मामूली-सी पानी की छीटें तो यह झेल जाएगा लेकिन इससे ज्यादा के लिए तैयार नहीं है। कम से कम IP65 तक की रेटिंग दी जाती तो ज्यादा बेहतर रहता।
इसी महीने Lenovo Idea Tab भी इंडिया में लॉन्च हुआ है जिसे सिर्फ 16,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह लेनोवो का टैबलेट 8GB RAM के साथ Snapdragon 695 5G प्रोसेसर पर काम करता है। ग्राहकों को इसमें 10.61-इंच की 2.5K डिस्प्ले और 7,040mAh बैटरी मिल जाएगी।
अगर आप 15 हजार तक की रेंज में कोई टैबलेट खरीदना चाहते हैं तो Honor Pad X9 आपको पसंद आ सकता है। इस सस्ते टैबलेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 11.5-इंच की 2K स्क्रीन दी गई है जो नए Galaxy Tab S10 Lite से बेहतर मानी जा सकती है। यह टैब Snapdragon 685 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ 7250mAh बैटरी दी गई है।
The post Samsung लाया 8GB RAM वाला टैबलेट! इसमें मिलेगी 10.9 इंच की बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट S Pen first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>