Samsung Galaxy Tab S8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 09:20:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy Tab S8 Series इंडिया में लॉन्च! प्री-बुकिंग पर मिल रहा है 22,999 रुपये वाला कीबोर्ड Free https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-india-price-sale-discount-free-offer-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-india-price-sale-discount-free-offer-details/#respond Mon, 21 Feb 2022 08:35:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76056 सैमसंग गैलक्सी टैब एस8 सीरीज़ प्री-बुक करने पर 22,999 रुपये की कीमत वाला कीबोर्ड कवर मुफ्त

The post Samsung Galaxy Tab S8 Series इंडिया में लॉन्च! प्री-बुकिंग पर मिल रहा है 22,999 रुपये वाला कीबोर्ड Free first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अभी कुछ ही ​दिनों पहले Galaxy Unpacked Event 2022 को आयोजित करते हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S22 सीरीज़ और टैबलेट Galaxy Tab S8 सीरीज़ पेश की थी। वहीं आज सैमसंग ने अपनी इस गैलेक्सी टैब एस8 सीरीज़ को भारतीय बाजार में भी उतार दिया है। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy Tab S8, Samsung Galaxy Tab S8 Plus और Samsung Galaxy Tab S8 Ultra भारत में लॉन्च किए गए हैं जो 10 मार्च के बाद देश में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy Tab S8 Series India Price

सबसे पहले सीरीज़ के बेस मॉडल सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 की बात करें तो यह डिवाईस 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इंडिया में इस टैबलेट के वाईफाई मॉडल को जहां 58,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं Galaxy Tab S8 5G मॉडल 70,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है।

Samsung Galaxy Tab S8 Series India Price sale discount free Offer details

इसी तरह Samsung Galaxy Tab S8 Plus की बात करें तो यह टैबलेट भी 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस टैबलेट का वाईफाई मॉडल कंपनी की ओर से 74,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है तथा Samsung Galaxy Tab S8 Plus 5G मॉडल इंडिया में 87,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

यह भी पढ़ें : सेल्फी के शौकिन्स के लिए वीवो का नया तोहफा, लॉन्च हुआ 44MP Selfie Camera वाला Vivo V23e 5G Phone

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra की बात करें तो यह सैमसंग टैबलेट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Galaxy Tab S8 Ultra Wi-Fi मॉडल को जहां 1,08,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है वहीं सीरीज़ का सबसे महंगा Samsung Galaxy Tab S8 Ultra 5G मॉडल इंडिया में 1,22,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

Samsung Galaxy Tab S8 Series India Price sale discount free Offer details

Samsung Galaxy Tab S8 Series सेल

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 और गैलेक्सी टैब एस8+ को जहां Graphite, Silver और Pink Gold कलर में पेश किया गया है वहीं सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा Graphite कलर में देश के बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Galaxy Tab S8 series आज रात से लेकर 10 मार्च पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध रहेगी तथा इस तारीख के बाद सीरीज़ के टैबलेट डिवाईसेज़ की सेल शुरू होगी।

Samsung Galaxy Tab S8 Series India Price sale discount free Offer details

Samsung Galaxy Tab S8 Series ऑफर्स

सैमसंग गैलक्सी टैब एस8 सीरीज़ का कोई भी डिवाईस प्री बुक करने पर कंपनी की ओर से 22,999 रुपये तक की कीमत वाला कीबोर्ड कवर मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक कार्ड यूज़ करने पर Galaxy Tab S8 Ultra पर 10,000 रुपये, Galaxy Tab S8+ पर 8,000 रुपये और Galaxy Tab S8 पर 7,000 रुपये के एक्स्ट्रा कैशबैक भी प्राप्त होगा। सैमसंग अपने इस डिवाईस़े पर नो कॉस्ट ईएमआई भी मुहैया करा रही है।
सीरीज़ में शामिल टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post Samsung Galaxy Tab S8 Series इंडिया में लॉन्च! प्री-बुकिंग पर मिल रहा है 22,999 रुपये वाला कीबोर्ड Free first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-india-price-sale-discount-free-offer-details/feed/ 0
Samsung ने लॉन्च किए दमदार Galaxy Tab S8 सीरीज़ के तीन टैबलेट, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-launch-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-launch-check-price-and-specifications/#respond Wed, 09 Feb 2022 15:01:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75358 Samsung की फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज के तीन मॉडल Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8 Plus और Galaxy Tab S8 Ultra लॉन्च किए गए हैं।

The post Samsung ने लॉन्च किए दमदार Galaxy Tab S8 सीरीज़ के तीन टैबलेट, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अपने मेगा लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked Event 2022 के दौरान अपनी फ्लैगशिप Galaxy S22 सीरीज और फ़्लैगशिप टैबलेट Galaxy Tab S8 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग की फ़्लैगशिप टैबलेट Galaxy Tab S8 के तीन मॉडल Samsung Galaxy Tab S8, Samsung Galaxy Tab S8 Plus और Samsung Galaxy Tab S8 Ultra को लॉन्च किया है। यहां हम आपको सैमसंग के तीनों टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल से बता रहे हैं।

Galaxy Tab S8 सीरीज़ डिस्प्ले

Galaxy Tab S8

सैमसंग की फ़्लैगशिप टैबलेट Galaxy Tab S8 सीरीज़ के तीन मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें Galaxy Tab S8 का डिस्प्ले 11.1 इंच का है, जिसका रेजलूशन 2560×1600 पिक्सल WQXGA और रिफ़्रेश रेट 120Hz है। वहीं Galaxy Tab S8 Plus टैबलेट का डिस्प्ले साइज़ 12.4 इंच का है, जिसका रेजलूशन 2800×1752 पिक्सल WQXGA+ और रिफ़्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट में 14.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन 2960x1848 पिक्सल WQXGA+ और रिफ़्रेश रेट 120Hz है।

Galaxy Tab S8 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy Tab S8

सैमसंग के फ़्लैगशिप टैबलेट सीरीज़ Galaxy Tab S8 के तीनों मॉडल को ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना हुआ है। टैब में कनेक्टिविटी के लिए 5G, LTE, WiFi 6E, ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Galaxy Tab S8 में 8000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही Galaxy Tab S8 Plus में 10,090mAh की बैटरी और Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट में 11,200mAh की बैटरी दी गई है। तीनों ही टैब सुपर फ़ास्ट चार्जिंग 2.0 सपोर्ट करते हैं। तीनों टैब में Type C पोर्ट दिया गया है। Galaxy Tab S8 सीरीज़ के तीनों टैबलेट Android 12 पर रन करते हैं।

galaxy-tab-s8-3

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy Tab S8 सीरीज़ के तीनों टैबलेट में एक जैसा रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13MP+6MP के कैमरा सेंसर और LED फ़्लैश दिया गया है। इसके साथ ही Galaxy Tab S8 और S8 Plus टैब के फ़्रंट में 12MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं Galaxy Tab S8 Ultra टैब में डुअल फ़्रंट कैमरा सेटअप 12MP+12MP दिया गया है। Galaxy Tab S8 में साइड फिंगरप्रिस सेंसर दिया गया है। वहीं Galaxy Tab S8 Plus और Ultra में इनडिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Galaxy Tab S8 सीरीज़ वेरिएंट्स

galaxy-tab-s8-1

सैमसंग ने Galaxy Tab S8 सीरीज़ के तीनों मॉडल को सेल्यूलर और वाई-फ़ाई ओखली मॉडल में पेश किया है। Galaxy Tab S8 और Galaxy Tab S8 Plus को 8GB/12GB रैम के साथ 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट को 8GB/12GB/16GB रैम के साथ 128GB/256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फ़ोन की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। सैमसंग ने Galaxy Tab S8 और Plus वेरिएंट्स को ग्रेफाइट, सिल्वर और पिंक गोल्ड कलर में पेश किया है। वहीं अल्ट्रा वेरिएंट को ग्रेफाइट कलर में पेश किया गया है। तीनों मॉडल में S PEN दिया गया है।

Galaxy Tab S8 सीरीज़ की क़ीमत

Samsung Galaxy Tab S8 टैबलेट को 699.99 डॉलर (करीब 52,400 रुपये), Samsung Galaxy Tab S8+ टैबले को 899.99 डॉलर (करीब 67,300 रुपये) और Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट को 1,099.99 डॉलर (करीब 82,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। Samsung ने बताया कि Galaxy Tab S8 सीरीज की प्री बुकिंग 9 फरवरी से शुरू गई और बिक्री 25 फरवरी से अमेरिका, यूरोप और साउथ कोरिया देशों में शुरू होगी।

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy S21+ vs Galaxy S22+

The post Samsung ने लॉन्च किए दमदार Galaxy Tab S8 सीरीज़ के तीन टैबलेट, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-launch-check-price-and-specifications/feed/ 0
Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट में मिलेगा नॉच वाला हाई क्वालिटी डिस्प्ले, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-ultra-tablet-will-get-a-high-quality-display-with-a-notch/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-ultra-tablet-will-get-a-high-quality-display-with-a-notch/#respond Mon, 07 Feb 2022 09:23:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75188 Samsung Galaxy Tab S8 लाइनअप के तीन टैबलेट Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8+, और Galaxy Tab S8 Ultra लॉन्च किए जा सकते हैं।

The post Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट में मिलेगा नॉच वाला हाई क्वालिटी डिस्प्ले, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट की लाइव इमेज लॉन्च पहले सामने आ गई है। सैमसंग के अपकमिंग Ultra टैबलेट में 14.6-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस टैबलेट में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दिया जाएगा। संभव है कि सैमसंग के इस टैबलेट के फ्रंट में डुअल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज कोरियन कंपनी का फ्लैगशिप टैबलेट है। Samsung Galaxy Tab S8 लाइनअप में कंपनी तीन टैबलेट Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8+, और Galaxy Tab S8 Ultra लॉन्च कर सकती है। रूमर्स की माने तो कंपनी इन्हें Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में मिलेगा नॉच

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra

Samsung Galaxy Tab S8 लाइनअप के तीन टैबलेट Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8+, और Galaxy Tab S8 Ultra लॉन्च किए जा सकते हैं। अपकमिंग Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन को लेकर जानकारी सामने आ चुकी हैं। Samsung Galaxy Tab S8 Ultra के नए लीक इमेज में इसके डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक़, Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट में 14.6-इंच का डिस्प्ले‌ दिया जाएगा, जिसमें स्लिम बैजल और नॉच दिया जाएगा।

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट में 14.6-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। सैमसंग के इस टैबल में काफी स्लिम बैजल दिए जाएंगे। इसके साथ ही सैमसंग के इस टैबलेट के फ्रंट में मल्टीपल कैमरा दिए जाएंगे। संभव है कि सैमसंग के फ्रंट में 12MP का सेंसर दिया जा सकता है। यह नॉच थोड़ा सा डिस्प्ले के ऊपर दिखाई देता है। अपकमिंग Galaxy Tab S8 Ultra की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। हालांकि वीडियो या मुवीज देखने के दौरान नॉच एक ब्लैक बार से बंद हो जाती है। यह भी पढ़ें : Realme C35 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट में बड़ा और हाई क्वालिटी का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस टैबलेट में 12MP का डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा और स्लिम बैजल दिया जाएगा। कीमत की बात करें तो सैमसंग का यह टैबलेट 1,100 यूरो (करीब 93,951 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Tecno POVA 5G स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post Samsung Galaxy Tab S8 Ultra टैबलेट में मिलेगा नॉच वाला हाई क्वालिटी डिस्प्ले, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-ultra-tablet-will-get-a-high-quality-display-with-a-notch/feed/ 0
11,200mAh Battery और 14.6 इंच डिसप्ले वाली ताकतवर Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज़ का प्राइस हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-price-display-battery-leak-before-9-february-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-price-display-battery-leak-before-9-february-launch/#respond Wed, 02 Feb 2022 13:00:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74928 लीक में लॉन्च से पहले ही इस सीरीज़ का प्राइस सामने आ गया है।

The post 11,200mAh Battery और 14.6 इंच डिसप्ले वाली ताकतवर Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज़ का प्राइस हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung कंपनी आने वाली 9 फरवरी को टेक मंच पर अपने नए प्रोडक्ट्स पेश करने वाली है। इस दिन सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 सीरीज़ मार्केट में दस्तक दे सकती है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस सीरीज़ में शामिल होने वाले डिवाईसेज़ की जानकारी नहीं दी है लेकिन चर्चा है कि सीरीज़ के तहत Samsung Galaxy Tab S8, Samsung Galaxy Tab S8 Plus और Samsung Galaxy Tab S8 Ultra लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं अब एक लीक में लॉन्च से पहले ही इस सीरीज़ का प्राइस सामने आ गया है।

Samsung Galaxy Tab S8 Series Price

रिपोर्ट के जरिये सामने आई डिटेल्स के अनुसार Samsung Galaxy Tab S8 को 970 यूरो में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 82,000 रुपये के करीब होगी। इसी तरह Samsung Galaxy Tab S8+ को 999 यूरो यानी तकरीबन 84,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी तरह Samsung Galaxy Tab S8 Ultra सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल होगा जिसका प्राइस 1699 यूरो बताया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 1,44,000 रुपये के करीब होगा।

samsung galaxy tab s8 series price display battery leak before 9 february launch
Galaxy Tab A7 Lite

Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज़ की डिसप्ले

लीक के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 को 11 इंच की एलटीपीएस टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 2560 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली होगी। यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली बताई गई है। इसी तरह गैलेक्सी टैब एस8+ में 2800 x 1752 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 12.4 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो 120हर्ट़्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा में 2960 x 1848 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 14.6 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली होगी।

samsung galaxy tab s8 series price display battery leak before 9 february launch

Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज़ की बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 सीरीज़ लार्ज डिसप्ले के साथ ही बड़ी व पावरफुल बैटरी भी सपोर्ट करेगी। लीक की मानें तो सीरीज़ के बेस मॉडल यानी Samsung Galaxy Tab S8 में 8,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसी तरह Samsung Galaxy Tab S8+ को 10,090एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है तथा Samsung Galaxy Tab S8 Ultra को 11,200एमएएच की तगड़ी बैटरी के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

The post 11,200mAh Battery और 14.6 इंच डिसप्ले वाली ताकतवर Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज़ का प्राइस हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-price-display-battery-leak-before-9-february-launch/feed/ 0
Samsung Galaxy Tab S8 को लेकर आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी, बेहद पावरफुुल है यह टैबलेट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-to-launch-in-coming-months/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-to-launch-in-coming-months/#respond Sat, 29 May 2021 09:34:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59815 Samsung Galaxy Tab S8 में 11 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं Galaxy Tab S8+ में 12.4 इंच की और Galaxy Tab S8 Ultra में 14.6 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन हो सकती है।

The post Samsung Galaxy Tab S8 को लेकर आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी, बेहद पावरफुुल है यह टैबलेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy S सीरीज के नए फोन के साथ ही कंपनी के पावरफुल Galaxy Tab की भी काफी चर्चा होती है। पिछले साल कंपनी ने Samsung Galaxy Tab s सीरीज को लॉन्च किया था। वहीं इस बार Samsung Galaxy Tab S8 की लीक आई है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि इस पहले ही लीक में डिवाइस के काफी फीचर्स का खुलासा कर दिया गया है। यह लीक कोरिया से आया है जहां यह जानकारी दी गई है कि कंपनी इस बार एक साथ तीन मॉडल पेश करने वाली है। एस सीरीज के फोन की ही तरह Galaxy Tab S8 के साथ Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 Ultra को पेश किया जा सकता है। नाम के अनुसार ही अल्ट्रा मॉडल सबसे ताकतवर होगा। रही बात लॉन्च के तारीख की तो माना जा रहा है कि कंपनी अगले क्वाटर में कभी भी लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज के मॉडल

  • Galaxy Tab S8
  • Galaxy Tab S8+
  • Galaxy Tab S8 Ultra

Samsung Galaxy Tab S8 के स्पेसिफिकेशन

samsung-galaxy-tab-s7-4g-review-in-hindi
Samsung Galaxy Tab S8 की बात की जाए तो यह शुरुआती मॉडल होगा और इसमें 11 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इस टैब को 13 MP + 5 MP के डुअल रियर कैमरे के अलावा 8 MP फ्रंट कैमरा से लैस किया जा सकता है। कंपनी इसे 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज में पेश कर सकती है। टैबलेट में आपको S Pen के साथ क्वाड स्पीकर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 8,000 mAh की बैटरी उपलब्ध होने की उम्मीद है हो 45W चार्जिंग के साथ आ सकता है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 की कीमत 45,000 रुपये से शुरू हो सकती है। इसे भी पढ़ेंः Jio कंपनी से यूजर्स की मांग, 5G बेशक देर से लाओ लेकिन पहले 4G की स्पीड तो बढ़ाओ

Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 Ultra के स्पेसिफिकेशन

samsung-galaxy-tab-s6-lte-review-in-hindi
Galaxy Tab S8+ की बात करें तो कंपनी इसे 12.4 इंच की स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है लेकिन इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट की OLED स्क्रीन हो सती है। इसके अलावा इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और 10,090 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे भी पढ़ेंः Realme का नया और सस्ता फोन वेबसाइट पर लॉन्च से पहले हुआ स्पॉट, जानें क्या होगा खास

हालांकि इसी सीरीज में जो तीसरे टैबलेट का जिक्र किया जा रहा है उसके नाम को लेकर थोड़ा असमंजस है लेकिन आशा है कि वह Galaxy Tab S8 Ultra हो। इसमें 14.6 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन हो सकती है। इसके अलावा डुअल कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 8 MP वाइड और 5 MP अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। कंपनी इसे 12,000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है।

लेटेस्ट वीडियोः Infinix Hot 10S Gaming Test | Battery drain test | Heating test

Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 Ultra में दो मैमोरी वेरियंट हो सकते हैं। 8GB RAM के साथ 128GB की स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 512GB की स्टोरेज। रही बात कीमत की तो प्लस मॉडल की कीमत 60,000 रुपये के आस पास से शुरू हो सकती है वहीं अल्ट्रा मॉडल को 90,000 रुपये के आसपास रखा जा सकता है। कंपनी सभी का 4जी और 5जी वेरियंट ला सकती है।

सोर्स

The post Samsung Galaxy Tab S8 को लेकर आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी, बेहद पावरफुुल है यह टैबलेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-tab-s8-series-to-launch-in-coming-months/feed/ 0