The post गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च हुई Galaxy Tab S9 सीरीज और वॉच 6 सीरीज, देखें क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग ने आज दो फोल्डेबल डिवाइस Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ गैलेक्सी टैब S9 सीरीज, गैलेक्सी वॉच 6 सीरीज जैसे प्रोडक्ट भी लॉन्च किए हैं। यह सभी प्रोडक्ट साउथ कोरिया में आयोजित गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान सामने आए है। आइए, आगे आपको इस पोस्ट में टैबलेट और वॉच के स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल देते हैं।
सैमसंग में अपनी गैलेक्सी टैब S9 सीरीज में 3 टैबलेट को लॉन्च किया है। जिसमें गैलेक्सी टैब S9, गैलेक्सी टैब S9 + और गैलेक्सी टैब S9 अल्ट्रा शामिल है। तीनों ही टैबलेट में दमदार स्पेसिफिकेशन की पेशकश की गई है साथ ही शानदार डिजाइन भी देखने को मिलता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब S9 की बात करें तो इसमें कंपनी ने 11 इंच का डयनमिक एमोलेड 2x डिस्प्ले दिया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मौजूद है। स्टोरेज के मामले में 12 जीबी तक रैम +256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी लगा है, जिसकी मदद से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो डिवाइस 8400 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
गैलेक्सी टैब S9 प्लस की बात करें तो यह डिवाइस 12.4 इंच डायनेमिक एमोलेड 2x डिस्पले के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की गई है। यह डिवाइस भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है। स्टोरेज के मामले में 12 जीबी तक रैम + 512जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट लगा हुआ है।
बैटरी के मामले में यह टैब 10090 एमएएच की बैटरी वाला है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें इसमें 13 मेगापिक्सल +8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा लगा हुआ है। जबकि 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
टॉप मॉडल गैलेक्सी टैब S9 अल्ट्रा की बात करें तो इसमें 14.6 इंच का डायनेमिक अमोलेड 2x डिस्पले है। इस डिस्प्ले पर भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिवाइस में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलेगा। स्टोरेज के मामले में यह डिवाइस 16GB तक रैम +1TB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है।
डिवाइस में 11200 एमएएच की लंबी बैटरी मिलती है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह टैब और भी दमदार 13 +8 मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 12 +12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
बताते चलें कि तीनों टैब में यूजर्स को 5G, 4G, वाईफाई 6, ब्लूटूथवी 5.3 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो तीनों ही डिवाइस के लिए बैगी और ग्रेफाइट जैसे दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर और S पेन की सुविधा भी है।
कंपनी ने तीनों ही टैबलेट को वाईफाई और 5जी तकनीक के साथ बाजार में उतारा है।
कंपनी ने गैलेक्सी वॉच 6 सीरीज को दो मॉडल्स में उतारा है। इन दोनों मॉडल्स में भी यूजर्स को दो तरह के साइज ऑप्शन मिलेंगे।
Galaxy Watch6
सैमसंग की Galaxy Watch6 की बात करें तो इसे 44mm और 40mm डायमेंशन में लाया गया है। इसका डिस्प्ले साइज 1.5 और 1.3 इंच का है। दोनों में एमोलेड स्क्रीन मिल जाती है। परफॉर्मेंस के लिए Exynos W930 डुअल कोर प्रोसेसर लगाया गया है। स्टोरेज के लिए 2GB रेम +16GB स्टोरेज मिल जाता है।
बैटरी के मामले में 44mm वाली वॉच में 425mAh और 40mm वाली वॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो 44mm वॉच सिल्वर और ग्रेफाइट कलर में ऑप्शन में आती है जबकि 40mm वॉच ग्रेफाइट और गोल्ड में लॉन्च हुई है।
Galaxy Watch6 क्लासिक
अगर गैलेक्सी वॉच6 क्लासिक की बात करें तो इससे 47 एमएम और 43 एमएम साइज में लॉन्च किया गया है। इसमें भी 1.5 इंच और 1.3 इंच एमोलेड डिस्पले मिल जाता है। परफॉर्मेंस के लिए Exynos W930 डुअल कोर प्रोसेसर मिलता है। स्टोरेज के लिए 2GB रेम +16GB स्टोरेज मिल जाता है।
बैटरी के मामले में 47mm वाली वॉच में 425mAh और 43mm वाली वॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा दोनों स्मार्टवॉच में सैमसंग बायो एक्टिव सेंसर, हार्ट रेट सेंसर, spo2 मॉनिटरिंग सहित कई ट्रैकिंग फीचर्स मिल जाते हैं। यही नहीं दोनों वॉच को IP68 रेटिंग मिली हुई है। जिसकी मदद से पानी से बचाव होता है।
गैलेक्सी वॉच 6 को 40 मिमी और 44 मिमी डायल ऑप्शन में पेश किया गया है। 40mm ब्लूटूथ वैरियंट की कीमत 29,999 रुपये है जबकि 44mm वेरिएंट 32,999 रुपये से शुरू होता है। सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक 43 मिमी और 47 मिमी में आती है। इसके ब्लूटूथ वैरियंट की कीमत 36,999 रुपये है। जबकि 47mm मॉडल 39,999 रुपये का है।
The post गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च हुई Galaxy Tab S9 सीरीज और वॉच 6 सीरीज, देखें क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>