Samsung Galaxy Wide5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 01 Sep 2021 04:31:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy Wide5 गूगल पर हुआ लिस्ट, इंडिया में होगी Samsung Galaxy F22 5G नाम से एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-5g-phone-galaxy-wide5-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-5g-phone-galaxy-wide5-specs-leaked/#respond Wed, 01 Sep 2021 04:31:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66097 खबर के अनुसार यह फोन भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F22 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

The post Samsung Galaxy Wide5 गूगल पर हुआ लिस्ट, इंडिया में होगी Samsung Galaxy F22 5G नाम से एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung उन मोबाइल ब्रांड्स में से एक हैं जो 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन भी लॉन्च करती है और 1,00,000 रुपये से अधिक प्राइस वाले मोबाइल भी लेकर आती है। भारतीय बाजार में मजबूत पॉजिशन बनाए बैठी यह कंपनी अब ग्लोबल मार्केट में भी एक और नया बजट स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में नज़र आ रही है। यह नया सैमसंग फोन Samsung Galaxy Wide5 नाम के साथ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है जो जल्द ही मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं खबर के अनुसार यह फोन भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F22 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy Wide5 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F22 5G नाम के साथ लॉन्च होगा। गूगल प्ले कंसोल की बात करें तो लिस्टिंग में इस फोन को MediaTek Dimensity 700 चिपसेट से लैस बताया गया है। कंसोल पर फोन 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ सामने आया है जिसके साथ एंडरॉयड 11 दिए जाने की बात कही गई है। वहीं फोन में 1080 x 2009 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले और माली जी57 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि की गई है। बहरहाल सैमसंग गैलेक्सी वाइड5 / गैलेक्सी एफ22 5जी कब तक देश में लॉन्च किया जाएगा इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Samsung Galaxy F42 5G phone Galaxy Wide5 Specs leaked

Samsung Galaxy F42 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स

इस सैमसंग फोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें तो यह फोन Samsung Galaxy A22 5G फोन वाली ही स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करेगा। गौरतलब है कि गैलेक्सी ए22 5जी फोन को एंडरॉयड 11 बेस्‍ड वन यूआई 3.0 के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। लेटेस्ट गूगल प्ले कंसोल पर भी सैमसंग फोन को इसी चिपसेट से लैस दिखाया गया है। वहीं लिस्टिंग में जहां 6 जीबी रैम मॉडल सामने आया है वहीं गैलेक्सी ए22 मार्केट में 8 जीबी रैम वेरिएंट में भी सेल के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने सीरियस लिया ‘तेरी कह के लूँगा’ डायलॉग, फिर से बढ़ा दिए अपने स्मार्टफोन के दाम, आम आदमी परेशान!

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एफ42 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सैमसंग फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy F42 5G phone Galaxy Wide5 Specs leaked

Samsung Galaxy F42 5G / Samsung Galaxy Wide5 ये दोनों नाम एक ही फोन के हैं तो इनमें 6.6 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग फोंस में 5,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस रहेगी। बहरहाल फोन की लॉन्च डेट के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post Samsung Galaxy Wide5 गूगल पर हुआ लिस्ट, इंडिया में होगी Samsung Galaxy F22 5G नाम से एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f42-5g-phone-galaxy-wide5-specs-leaked/feed/ 0