The post तो क्या बंद हो जाएगी सैमसंग की ‘गैलेक्सी एस’ सीरीज़ ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग स्मार्टफोंस की पहचान पूरे विश्व में ‘गैलेक्सी’ शब्द से ही होती है। सैमसंग की ‘गैलेक्सी एस’ सीरीज़ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज़ में से एक है। गैलेक्सी एस सीरीज़ खास तौर पर हाई बजट वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के लिए पहचानी जाती है। गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस9 की सफलता के बाद अब कंपनी इस सीरीज़ के नए फोन पर काम करने में जुट चुकी है और कुछ समय बाद इसे टेक जगत के सामनें पेश कर देगी। लेकिन सैमसंग की इसी फेमस सीरीज़ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इन चर्चाओं से टेक बाजार गर्म है कि जल्द ही सैमसंग की गैलेक्सी एस सीरीज़ बंद हो सकती है।
सैमसंग से जुड़ी खबर आ रही है कि आने वाले वक्त में कंपनी की गैलेक्सी एस सीरीज़ में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल कोरियन मीडिया में खबर छपी है कि सैमसंग अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी एस सीरीज़ और गैलेक्सी नोट सीरीज़ को एक कर सकती है। सैमसंग वाइस चेयरमैन जे ली का कहना है कि आने वाले दिनों में गैलेक्सी एस सीरीज़ और एस पेन से लैस गैलेक्सी नोट सीरीज़ का विलय किया जा सकता है। यानि यूजर्स को इन दोनों में से एक ही सीरीज़ के स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे।

ली ने अपने वक्तव्य में इस बात को अधूरा ही रखा है जिससे टेक जगत में हलचल मची हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग स्वयं ही अपनी गैलेक्सी एस सीरीज़ और गैलेक्सी नोट सीरीज़ के बीच प्रतिस्पर्धा को शिकार हो रही है। इन दोनों सैमसंग सीरीज़ के स्मार्टफोन एक दूसरे को ही बाजार में टक्कर दे रहें है तथा अपनी ही मार्केट को कमजोर कर रहे हैं। सैमसंग फैन्स एक बेस्ट फोन पाने के लिए गैलेक्सी एस या गैलेक्सी नोट में से एक को चुन रहे हैं तो दूसरे को दरकिनार कर रहे हैं और इसका नुकसान सीधे कंपनी को हो रहा है।
सैमसंग के अलग अलग स्मार्टफोंस के बीच मची इस प्रतिस्पर्धा का खामियाजा कंपनी को ही भुगतना पड़ रहा है। उदाहरण के तौर पर सैमसंग एक ओर गैलेक्सी एस8 डिवाईस लॉन्च करती है और कुछ ही समय बाद गैलेक्सी नोट 8 बाजार में आ जाता है। ऐसे में सैमसंग द्वारा मार्केट में पहले उतारे जा चुके गैलेक्सी एस 8 का स्टॉक बचा रह जाता है तथा यूजर गैलेक्सी नोट 8 का रूख कर लेते हैं। ऐसी परिस्थिति का सामना दोनों ही गैलेक्सी सीरीज़ को करना पड़ता है।

गौरतलब है कि पिछले साल सैमसंग ने 11 मिलियन सेल का टारगेट लेकर गैलेक्सी नोट 8 को लॉन्च किया था। वहीं खबर है कि कंपनी इस बार गैलेक्सी नोट 9 को 12 मिलियन सेल के लक्ष्य के साथ बाजार में उतार रही है। यानि खुद सैमसंग ही बाजार में गैलेक्सी नोट सीरीज़ का ज्यादा बड़ा स्टॉक नहीं लाना चाहती है। इसकी एक बड़ी वजह यही मानी जा रही है कि कंपनी गैलेक्सी नोट 9 की वजह से गैलेक्सी एस9 की सेल पर प्रभाव नहीं पड़ने देना चाहती।
सैमसंग को लेकर चर्चा है कि अगले साल कंपनी गैलेक्सी एस सीरीज़ को गैलेक्सी नोट सीरीज़ से जोड़ देगी। इस विलय के बाद एक ही स्मार्टफोन सीरीज़ के फोन बाजार में उतारे जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी गैलेक्सी एस10 के 3 वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस वेरिएंट्स में एक गैलेक्सी एस10+ होगा जो गैलेक्सी नोट सीरीज़ की बड़ी पहचान बन चुके ‘एस पेन’ से लैस रहेगा। इस वेरिएंट की डिसप्ले भी अन्य वेरिएंट्स की अपेक्षा बड़ी होगी।

गैलेक्सी एस10+ को एस पेन के साथ पेश करने का मतलब यह भी निकाला जा रहा है कि गैलेक्सी एस10+ को लॉन्च करने के बाद कंपनी गैलेक्सी नोट10 को पेश नहीं करेगी। गैलेक्सी एस सीरीज़ में एस पेन के साथ लॉन्च होने वाला डिवाईस गैलेक्सी नोट 10 की तर्ज पर ही पेश किया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो मतलब गैलेक्सी नोट सीरीज़ के तहत अलग से कोई भी डिवाईस नहीं आएगा तथा नोट फीचर्स वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी एस सीरीज़ में ही लॉन्च होगा।
सैमसंग का पहला एंडरॉयड गो स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द लॉन्च की उम्मीद
बहरहाल सैमसंग द्वारा यह बड़ा कदम उठाए जाने में अभी काफी समय है। लेकिन यदि कंपनी द्वारा गैलेक्सी एस सीरीज़ और गैलेक्सी नोट सीरीज़ को एक कर दिया जाता है तो कंपनी के ये डिवाईस बेहद ही एडवांस होंगे और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर फ्लैगशिप के नए रिकॉर्ड बना पाएंगे। वहीं दूसरी ओर इस बात को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता है कि हो सकता है सैमसंग इन दो सीरीज़ को मिलाकर एक करदे तथा टेक बाजार में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ ‘गैलेक्सी एक्स’ पेश कर दे जो फ्लेक्सिबल डिसप्ले से लैस होगी।
The post तो क्या बंद हो जाएगी सैमसंग की ‘गैलेक्सी एस’ सीरीज़ ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post तो क्या बंद हो जाएगी सैमसंग की ‘एस सीरीज़’, गैलेक्सी एस9 होगा इस सीरीज़ का आखिरी स्मार्टफोन ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 से ठीक पहले टेक जगत की दिग्गज़ कंपनी सैमसंग अपना बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 पेश करने जा रही है। इस फोन को लेकर हालांकि कोई पुख्ता या आॅफिशियल जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है लेकिन ऐसा पहले से ही माना जा रहा है कि यह फोन बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा तथा इसके फीचर्स बेहद ही एडवांस होंगे। लेकिन अब सैमसंग को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामनें आई है जिसमें कहा गया है कि गैलेक्सी एस9 स्मार्टफोन कंपनी की एस सीरीज़ आखिरी फोन होगा।
दरअसल एक विदेशी वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है कि गैलेक्सी एस9 लॉन्च करने के बाद सैमसंग कंपनी अपनी एस सीरीज़ को बंद कर देगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल यानि 2019 में ‘गैलेक्सी एस सीरीज़’ के अतंर्गत कोई फोन नहीं आएगी। बल्कि अगले साल सैमसंग जो सीरीज़ पेश करेगी उसका नाम होगा ‘गैलेक्सी एक्स सीरीज़’।

हालांकि सैमसंग गैलेक्सी एक्स सीरीज़ को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी अगले साल गैलेक्सी एस 9 के बाद गैलेक्सी एस10 को गैलेक्सी एक्स (X) नाम से लॉन्च कर सकती है। यह एक्स रोमन नंबर 10 को दर्शाएगा। गौरतलब है कि एप्पल ने भी आईफोन 10 को आईफोन एक्स के नाम से ही लॉन्च किया था।
भारत में लॉन्च हुआ धूप से चलने वाला स्पीकर, अब बिना बिजली के भी होगी पार्टी
वहीं दूसरी ओर यह भी अंदाजा लगाया लगाया जा रहा है कि क्या 2019 में गैलेक्सी एक्स पेश करने के बाद सैमसंग फिर से आने वाले वर्षों में गैलेक्सी 11 या गैलेक्सी 15 नाम से स्मार्टफोन ले आएगा। बहरहाल अभी सैमसंग के खेमे से जुड़ी इस खबर को महज़ एक अफवाह ही माना जा रहा है। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि काफी समय से सैमसंग के एक फोल्डेबल फोन की जानकारी भी सामनें आ रही है, जिसे ‘गैलेक्सी एक्स’ नाम ही दिया गया है।
The post तो क्या बंद हो जाएगी सैमसंग की ‘एस सीरीज़’, गैलेक्सी एस9 होगा इस सीरीज़ का आखिरी स्मार्टफोन ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग लाएगा ऐसी डिसप्ले जो प्रैशर पड़ने पर खुद ही बदल लेगी आकार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन्स की डिसप्ले और डिजाईन में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ समय पहले टेक कंपनी एलजी ने स्क्वीज़ फीचर से लैस स्मार्टफोन पेश किया था जिसे दबाने पर वह कई काम करता है। वहीं अब सैमसंग भी ऐसा एक स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है जिसकी स्क्रीन पर दबाव पड़ने वह टूटेगी नहीं बल्कि स्वयं ही नई शेप ले लेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंंग नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें प्रैशर सेंसिटिव डिसप्ले होगी। कहा गया है कि सैमसंग इस फोन को गैलेक्सी एक्स नाम के साथ बाजार में पेश कर सकती है। यह फोन ऐसे फ्लेक्सिबल (लचीली) मैटेरियल से बना होगा जो डिसप्ले पर प्रैशर पड़ने पर अपने आप बैंड हो जाएगी या फैल जाएगी। यानि पॉकेट में फोन रखा होने पर यह चटकेगा नहीं और न ही इसकी स्क्रीन या बॉडी बैंड होगी।

आमतौर पर पॉकेट में फोन रखने पर जब कभी बैंड होते हैं तो फोन पर प्रैशर पड़ता है। इस प्रैशर से फोन डिसप्ले पर भी दबाव बनता है और स्क्रीन टूटने का खतरा बना रहता है। लेकिन सैमसंग के इस फोन में यदि आप अपने हाथ भी फोन की डिसप्ले को दबाएंगे तो वह प्रैशन पड़ने पर अपने आप किसी सॉफ्ट मैटेरियल की तरह फैलकर अपना आकार बदल लेगी। इस तरह से फोन की डिसप्ले टूटेगी नहीं।
रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग अपने इस फोन यानि गैलेक्सी एक्स का पेटेंट करा चुकी है और इस फोन को या फिर फोन की डिसप्ले को कन्यूमर इलेक्ट्रनिक्स शो 2018 के दौरान टेक जगत के समक्ष पेश कर सकती है। इस फोन के रियर पैनल पर तीन कैमरे भी देखने को मिल सकते हैं।
The post सैमसंग लाएगा ऐसी डिसप्ले जो प्रैशर पड़ने पर खुद ही बदल लेगी आकार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ये है सैमसंग का आने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जो डायरी की तरह मुड़ेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कई महीनें से टेक जगत में यह चर्चा उठती रही है कि सैमसंग एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें डुअल डिसप्ले दी जाएगी। कुछ समय पहले इस फोन को किसी कर्मचारी ने गलती से सैमसंग की आॅफिशियल वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर लिस्ट कर दिया था जिसे कुछ समय बाद ही वेबसाइट से हटा लिया गया था। वहीं अब एक और लीक में इस फोन का स्कैच सामनें आया है। इस स्कैच से फोन के डिजाईन व लुक ही जानकारी मिली है।
डच वेबसाइट ने सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के कुछ स्कैच शेयर किए हैं जिनसे फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है। स्कैच से पता चला है कि फोन के दोनों साईड डिस्पले दी जाएगी। इस फोन को बंद करने पर जहां एक सिंगल स्क्रीन यूज़ होगी वहीं फोन को खोलने पर यह किसी टैबलेट की तरह भी यूज़ किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि फोल्ड होने पर भी फोन के फ्रंट और बैक पैनल दोनों पर स्क्रीन का यूज़ किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि सैमसंग आॅफिशियल वेबसाइट पर इस फोन को एसएम-जी888एन0 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। कहा जा रहा है कि यह फोन ‘गैलेक्सी एक्स’ नाम के साथ साल 2018 की पहली तिमाही में मार्केट में पेश कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से हालांकि इस फोन को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया गया था लेकिन माना जा रहा था कि यह फोन राउंडशेप में फोल्ड हो सकेगा जिसे कलाई पर भी बांधा जा सकेगा और मोड़ कर जेब में भी रखा जाएगा।

वहीं फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार सैमसंग इस फोन के निर्माण में हाई क्लास मेटेरियल का उपयोग करेगी तथा यह स्मार्टफोन अल्ट्रा प्रीमियम श्रेणी का स्मार्टफोन होगा। इस फोन में 21:9 बॉडी रेशियो वाली 4के डिसप्ले देखने को मिल सकती है।
बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एक्स स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एसआईजी, वाईफाई एलियांस और साउथ कोरिया की नेशनल रेडियो रिसर्च एजेंसी की ओर से सर्टिफाइड किया जा चुका है। यानि फोन के रेडियो बैंड, वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स को नियमों के अनुसार पास किया जा चुका है। एप्पल आईफोन एक्स के बाद सैमसंग का फोन स्मार्टफोन्स की लुक और डिजाईन में काफी अलग होगा।
The post ये है सैमसंग का आने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जो डायरी की तरह मुड़ेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post कलाई पर भी बंध सकेगा सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी एक्स, गलती से कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि बेज़ल लेस और इनफिनिटी डिसप्ले वाले स्मार्टफोन टेक बाजार में पेश करने के साथ ही सैमसंग कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर भी कार्य कर रही है। कंपनी की ओर से हालांकि इस फोन को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया गया था लेकिन माना जा रहा था कि यह फोन राउंडशेप में फोल्ड हो सकेगा जिसे कलाई पर भी बांधा जा सकेगा और मोड़ कर जेब में भी रखा जाएगा। वहीं अब इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है।
सैमसंग आॅफिशियल वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर कंपनी के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन का मॉडल नंबर एसएम-जी888एन0 बताया गया है। वेबसाइट पर यह फोन लिस्ट होते ही स्मार्टफोन बाजार में हलचल मची है। सैमसंग के इस फोन को ‘गैलेक्सी एक्स’ नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि गैलेक्सी एक्स स्मार्टफोन साल 2018 की पहली तिमाही में मार्केट में पेश कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एक्स प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुकी है और जनवरी माह में ही फोन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन के निर्माण में हाई क्लास मेटेरियल का उपयोग करेगी तथा यह स्मार्टफोन अल्ट्रा प्रीमियम श्रेणी का स्मार्टफोन होगा। इस फोन में 21:9 बॉडी रेशियो वाली 4के डिसप्ले देखने को मिल सकती है।
क्यों न रखें अपने फोन को बैक पॉकेट में, जानें 5 कारण
बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एक्स स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एसआईजी, वाईफाई एलियांस और साउथ कोरिया की नेशनल रेडियो रिसर्च एजेंसी की ओर से सर्टिफाइड किया जा चुका है। यानि फोन के रेडियो बैंड, वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स को नियमों के अनुसार पास किया जा चुका है।
स्मार्टफोन के स्क्रीन में हो रही है तो ऐसे कर सकते हैं उसे ठीक
एप्पल ने अभी जहां बेहद ही अलग और शानदार डिसप्ले डिजाईन पर आईफोन एक्स को लॉन्च किया है वहीं अब सैमसंग की ओर से लाया जाने वाला गैलेक्सी एक्स स्मार्टफोन भी डिसप्ले व डिजाईन के मामलें में अब तक सामनें आए सभी स्मार्टफोन्स से अलग माना जा रहा है। लीक्स के अनुसार इस फोल्डेबल फोन को पर्स की तरह मोड़कर जेब में भी रख सकेंगे और किसी रिस्ट बैंड की तरह कलाई पर भी लपेट सकेंगे।
The post कलाई पर भी बंध सकेगा सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी एक्स, गलती से कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post फोल्डेबल स्मार्टफोन होंगे डुअल-स्क्रीन से लैस, लीक आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
तकनीक के मामले में हमेशा ही कुछ नया करने वाली कोरियन कंपनी सैमसंग अब जल्द ही अपने डुअल-स्क्रीन वाले स्मार्टफोन को सामने लाने वाली है। ताजा जानकारी के अनुसार सैमसंग का यह फोन फोल्डेबल होगा जो गैलेक्सी एक्स के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।
शाओमी लॉन्च करेगा 6जीबी रैम वाला रेडमी प्रो2
द इन्वेस्टर की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग प्रोजेक्ट वैली नाम से अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है। कंपनी गैलेक्सी एक्स नाम से इन फोन्स को मार्केट में उतारेगी। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन रोशनी फैलाने वाली डिआॅड डिसप्ले से लैस होगा जो 180 डिग्री तक फोल्ड होने की क्षमता रखता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग के ये फोन ओएलईडी स्क्रीन पर पेश किए जाएंगे तथा कंपनी अपने डुअल-स्क्रीन स्मार्टफोन्स के लिए पहले ही 3,000 यूनिट का आॅडर दे चुकी है। कंपनी फिलहाल इस प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले फोन की वाटर प्रूफिंग पर कार्य कर रही है।
जियोनी ए1: स्टाइलिश लुक, शानदार कैमरा और बेहतर बैटरी बैकअप के बावजूद थोड़ा फीका
गौरतलब है कि सैमसंग के डुअल-स्क्रीन वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर पहले भी लीक सामने आते रहे हैं। लेकिन अब तक कंपनी या किसी अधिकारी की ओर से अब तक प्रोजेक्ट वैली के अस्तित्व को लेकर ही कोई बात नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द ही गैलेक्सी एक्स के कुछ पुख्ता सूबूत सामने आएंगे।
The post फोल्डेबल स्मार्टफोन होंगे डुअल-स्क्रीन से लैस, लीक आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सीक्रेट इवेंट में प्रदर्शित हो सकता है सैमसंग का फोल्डेबल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग गैलेक्सी के फोल्डेबल फोन की चर्चा बहुत पहले से ही हो रही है। खबर है कि कपंनी इस साल इस फोन का प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि सैमसंग द्वारा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन खबर है कि इस माह के अंत में बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान कंपनी इस फोन का प्रदर्शन कर सकती है।
पॉकेटनाउ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग अपने फोल्डेबल फोन को फिलहाल लॉन्च नहीं करेगी लेकिन एक गुप्त इवेंट में कुछ मीडिया के सामने इसे प्रदर्शित कर सकती है। हालांकि मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान कंपनी ने गैलेक्सी टैब 3एस चर्चा में रहेगी लेकिन इसी बीच सैमसंगग अपने फोल्डेबल फोन को रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, पार्टनर्स और कुछ मीडिया के सामने पेश कर फोन के बारे में प्रक्रिया मांग सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 की वीडियो लीक, लॉन्च से पहले ही जान सकते हैं फोन के बारें में सबकुछ
हालांकि अब तक सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। परंतु इस बारे में जानकारियां बहुत दिनों से मिल रही हैं। अब मिली सूचना के अनुसार सैमसंग के फोल्डेबल फोन को गैलेक्सी एक्स सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है।
6जीबी रैम के लैस होगा असूस ज़ेनफोन 4, लॉन्च से पहले जानकारी हुई लीक
सैमसंग गैलेक्सी एक्स को कपंनी साल 2017 के तीसरे या चौथे क्वॉटर में लॉन्च कर सकती है। इस फोन मे 4के डिसप्ले देखने को मिल सकता है। जो कॉन्सेप्ट सामने आए हैं उसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एक्स काफी हद तक कंपनी के पुराने फ्लिप फोन जैसा प्रतीत होता लगाता है।
The post सीक्रेट इवेंट में प्रदर्शित हो सकता है सैमसंग का फोल्डेबल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है सैमसंग का पहला फ़ोल्डेबल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग द्वारा बनाए जा रहे फ़ोल्डेबल फोन को लेकर मोबाईल जगत में गहमागहमी बरकरार है। पिछले दिनों सामने आए लीक में जहां यह पता लगा था कि सैमसंग के फ़ोल्डेबल फोन को गैलेक्सी एक्स नाम दिया गया है और इसे इस साल जून के बाद लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अब एक ताजा लीक में इस फोन के दो नए मॉडल सामने आए हैं।
10 दिनों में 10 मिलियन डाउनलोड के साथ ‘भीम’ ऐप ने रचा इतिहास
ब्लॉगिंग साईट द एंडरॉयड सोल के मुताबिक सैमसंग का बहुप्रतीक्षित फ़ोल्डेबल फोन गैलेक्सी एक्स1 तथा गैलेक्सी एक्स1 प्लस नाम के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है। लीक में सैमसंग के फ़ोल्डेबल फोन के दोनों वेरिएंट के मॉडल नंबर भी बताए गए हैं जो एसएम-एक्स9000 तथा एसएम-एक्स9050 हैं।

सैमसंग के इस फ़ोल्डेबल फोन को लेकर पहले जानकारी सामने आई थी कि यह डिवाईस 4के डिसप्ले से लैस होगा। वहीं अब ताजा खबर में फोटो जारी करते हुए यह कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एक्स के दोनों फोन्स में वाईफाई के साथ वेईबो ऐप प्री ईंस्टाल होगी। लीक में गैलेक्सी एक्स1 को एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित बताया गया है तथा गैलेक्सी एक्स1 प्लस को एंडरॉयड 7.0 नुगट पर बेसड कहा गया है।
मोटोरोला मोटो जी5 प्लस की जानकारी हुई लीक, मार्च में हो सकता है लॉन्च
गौरतलब है कि पहले जारी हुई फोटो तथा लीक के बाद यह माना जा रहा है कि सैमसंग का पहला फ़ोल्डेबल फोन साल की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है तथा डिजाईन की बात करें तो इस डिवाईस के निचले पैनल पर दायीं तरफ बैक की, बायीं तरफ मैन्यू की और बीच में होम की नज़र आ रही है तथा इसका स्क्रीन अनुपात 21:9 होने की उम्मीद है।
The post दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है सैमसंग का पहला फ़ोल्डेबल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग के फोल्डेबल फोन की जानकारी हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कुछ महीनों में सैमसंग के फोल्डेबल फोन की जानकारी लीक हुई थी। वहीं खबर यह भी थी कि वर्ष 2017 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। इस इस फोन के बारे में कुछ नई जानकारियां आई हैं। खबर के अनुसार सैमसंग के फ़ोल्डेबल को सैमसंग गैलेक्सी एक्स का नाम दिया गया है।
नोट 7 बैन से नहीं हताश हुआ सैमसंग, गैलेक्सी नोट 8 की तैयारी में अभी से जुटा
सैम मोबाईल ब्लॉग के अनुसार फ़ोल्डेबल फोन गैलेक्सी एक्स को कपंनी साल 2017 के तीसरे या चौथे क्वॉटर में लॉन्च कर सकती है। वहीं ब्लॉग में इस बात की जानकारी दी गई है कि जरिये इस बात की जानकारी भी दी गई है कि यह फोन 4के डिसप्ले से लैस होगा।

गौरतलब है कि अप्रैल में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी जिसके बाद यह पता लगा था कि सैमसंग प्रोजेक्ट वैली के नाम से फ़ोल्डेबल फोन के निर्माण कार्य में लगी हुई है। इस रिपोर्ट के बाद से ही फोन के डिजाईन साईज़ और आकार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। परंतु अब सैमसंग के इस नए प्रोजेक्ट का खाका सामने आ जाने से फोन के डिजाईन की ज़्यादातर जानकारियां साफ हो रही है।
व्हाट्सऐप के हैक, अफवाह और स्कैम जिससे सतर्क रहना है जरूरी
सैमसंग गैलेक्सी एक्स काफी हद तक कंपनी के पुराने फ्लिप फोन जैसा प्रतीत होता है लेकिन अपनी फ़ोल्डेबल स्क्रीन के कारण यह काफी हद तक यह माइक्रोसॉफ्ट के सर्फेस बुक लैपटॉप जैसा भी नज़र आ रहा है। गैलेक्सी एक्स के नीचले पैनल पर दायीं तरफ बैक की, बायीं तरफ मैन्यू की और बीच में होम की नज़र आ रही है तथा इसका स्क्रीन अनुपात 21:9 होने की उम्मीद है।
The post सैमसंग के फोल्डेबल फोन की जानकारी हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>