Samsung Galaxy XCover Pro 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 30 Mar 2022 07:19:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung जल्द लॉन्च करेगा सबसे मजबूत Galaxy XCover Pro 2 रग्ड स्मार्टफोन, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-xcover-pro-2-rugged-smartphone-design-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-xcover-pro-2-rugged-smartphone-design-and-specifications-leaked/#respond Wed, 30 Mar 2022 07:19:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78119 सैमसंग का अपकमिंग XCover Pro 2 स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 778G प्रोसेसरक के साथ पेश किया जाएगा।

The post Samsung जल्द लॉन्च करेगा सबसे मजबूत Galaxy XCover Pro 2 रग्ड स्मार्टफोन, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung इन दिनों अपने अपकमिंग Samsung Galaxy XCover Pro 2 स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले Geekbench के डेटाबेस में लिस्ट किया गया था। अब सैमसंग के अपकमिंग Galaxy XCover Pro 2 स्मार्टफोन के रेंडर OnLeaks और Zoutons ने शेयर किए हैं। इन रेंडर से सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकरी मिलती है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Galaxy XCover Pro का सक्सेसर होगा। यहां हम आपको अपकमिंग Samsung Galaxy XCover Pro 2 के डिज़ाइन, रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy XCover Pro 2: डिजाइन

सैमसंग का अपकमिंग XCover Pro 2 स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल एक्स कवर प्रो स्मार्टफोन की डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया था। इस स्मार्टफोन के चारों ओर बैजल्स को देखकर लगता है कि यह रग्ड स्मार्टफोन होगा। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सैमसंग के इस फ़ोन में LED फ्लैश भी दिया जाएगा।

samsung-galaxy-xcover-pro-2-specs

सैमसंग के इस फोन के दाएं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया जाएगा। इस पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के बॉटम में Type-C चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और प्राइमरी माइक्रोफोन दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के टॉप ऐज में 3.5mm का ऑडियो जैक, सेकेंडरी माइक्रोफोन और एक बटन दिया जाएगा। सैमसंग का अपकमिंग XCover Pro 2 स्मार्टफ़ोन रिमूवेबल बैटरी के साथ आएगा।

Samsung Galaxy XCover Pro 2 स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग के अपकमिंग Galaxy XCover Pro 2 स्मार्टफोन में 6.56-इंच का डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन Full HD+ होगा। सैमसंग के इस रग्ड स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट को लेकर फ़िलहाल जानकारी नहीं है।

Samsung Galaxy XCover Pro 2 Rugged Smartphone Design and Specifications Leaked

गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग का अपकमिंग XCover Pro 2 स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 778G प्रोसेसरक के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 6GB की रैम के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग का यह फोन Android 12 पर रन करेगा। सैमसंग का कहना है कि इस फोन के लिए 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, Snapdragon 680 प्रोसेसर और तीन कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ iQoo U5x स्मार्टफोन, कीमत है बेहद कम

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post Samsung जल्द लॉन्च करेगा सबसे मजबूत Galaxy XCover Pro 2 रग्ड स्मार्टफोन, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-xcover-pro-2-rugged-smartphone-design-and-specifications-leaked/feed/ 0